WEBVTT

00:06.048 --> 00:08.592
"स्पाइडर-नूआ" पर अब तक…

00:09.760 --> 00:10.761
यह क्या है?

00:11.512 --> 00:14.265
सुपर शक्ति वालों को
मामूली इंसान बना देता है।

00:14.348 --> 00:16.892
रूबी के जाने के बाद से ही
तुम जैसे अपनी कब्र खोद रहे हो,

00:16.976 --> 00:18.352
और तुम बस खोदते ही जा रहे हो।

00:18.436 --> 00:21.147
उस पछतावे से
बाहर निकलने का यही वो मौका है।

00:21.439 --> 00:23.107
उन सबको ये एंटीडोट देना होगा।

00:23.190 --> 00:25.818
जब वो इस बीमारी से आज़ाद हो जाएँगे,
फिर मेरी बारी आएगी।

00:26.527 --> 00:28.279
अब और कोई जवान बीमार नहीं रहेगा।

00:28.362 --> 00:30.281
न कोई दुख होगा। और न कोई स्पाइडर।

00:32.032 --> 00:33.242
ये सब क्या है?

00:33.325 --> 00:34.618
ये सब तो मर चुके हैं!

00:35.161 --> 00:36.537
हम डॉक्टर की लैब गए थे।

00:36.620 --> 00:38.456
-इलाज की कोई उम्मीद थी ही नहीं।
-ऐसा नहीं है।

00:38.539 --> 00:41.083
मैं सिल्वरमेन को नहीं बताऊँगा,
पर वो होशियार है।

00:41.167 --> 00:42.752
उसे कभी न कभी पता चल ही जाएगा।

00:52.052 --> 00:53.220
नहीं, अभी साथ मत छोड़ो।

00:57.892 --> 01:00.102
अंदर बैठो। चलो, निकलें यहाँ से, जल्दी करो!

01:02.271 --> 01:03.773
किसी डॉक्टर को बुलाएं क्या?

01:03.856 --> 01:05.524
नहीं। इसे बस आराम की ज़रूरत है।

01:05.608 --> 01:06.817
ये क्या बला है?

01:06.901 --> 01:09.111
ये जो भी है,
इसने उस हट्टे-कट्टे को ढेर कर दिया।

01:09.195 --> 01:10.654
अब हम क्या करेंगे, बॉस?

01:10.738 --> 01:12.948
हम उस स्पाइडर को ढूँढ निकालेंगे।

01:13.491 --> 01:14.950
-बेन रायली चाहिए।
-बेन रायली चाहिए।

01:20.873 --> 01:21.874
फर्निचर कैमराज़

01:21.957 --> 01:23.876
बी रायली
प्राइवेट इन्वेस्टीगेटर

01:30.049 --> 01:31.217
इन बेचारों को देखो।

01:32.843 --> 01:33.803
भटके हुए।

01:34.929 --> 01:37.348
जानते हो,
एक वक़्त पर मैं भी इन्हीं के जैसा था।

01:38.390 --> 01:40.267
सब अंधे हैं, और इन्हें खबर तक नहीं।

01:41.143 --> 01:44.605
दिन-ब-दिन, बस भेड़चाल में चले जा रहे हैं।

01:44.939 --> 01:46.482
भगवान के लिए, तुम चुप रहोगे?

01:46.565 --> 01:47.399
नहीं।

01:48.234 --> 01:51.237
मैं अपनी शान-ओ-शौकत से
दुनिया को महरूम क्यों रखूँ?

01:51.320 --> 01:52.154
हाँ, खैर,

01:53.197 --> 01:55.616
आफ़त आने वाली है,
बस तुम्हें अभी अंदाज़ा नहीं है।

01:55.699 --> 01:58.869
अपनी बात करो। जहाँ तक मेरी बात है,
मैं और भी ताकतवर हो रहा हूँ।

02:05.876 --> 02:06.877
ऐसा वक़्त…

02:09.088 --> 02:10.714
मुझे गौर करने का मौका देता है।

02:11.674 --> 02:12.633
ऐसा अक्सर नहीं करता।

02:13.801 --> 02:16.303
आमतौर पर मैं खुद की
तारीफ़ करने वालों में से नहीं हूँ, पर…

02:17.555 --> 02:19.431
कसम से, अगर तुम्हें पता होता
मैं कहाँ पला-बढ़ा…

02:20.933 --> 02:23.519
वो भूख, वो तंगी।

02:25.729 --> 02:28.148
पैदा होने से पहले ही
मैंने अपने दो भाईयों को खो दिया था।

02:30.067 --> 02:31.819
जो कुछ मैंने झेला, वो बेहद दर्दनाक था।

02:35.364 --> 02:36.782
क्या तुम्हें पता है,

02:36.866 --> 02:39.243
मुझमें और उस दौर के
बेशुमार गुंडों में क्या फ़र्क है?

02:40.452 --> 02:42.746
एक जुआरी का जिगर। बस इतना ही।

02:43.622 --> 02:44.540
वो फ़र्क ताकत,

02:45.791 --> 02:47.334
चालाकी या बेरहमी का नहीं है।

02:50.004 --> 02:51.088
फ़र्क बस हिम्मत का है।

02:55.217 --> 02:56.176
और जुनून का।

02:56.844 --> 02:57.845
मेरा दिल कभी भरा ही नहीं।

02:58.804 --> 03:01.390
मैं कभी रुका नहीं, कभी चैन से नहीं बैठा।

03:07.438 --> 03:08.898
तुम्हें भी यही सलाह दूँगा।

03:14.361 --> 03:15.654
"कभी चैन से मत बैठना।"

03:15.738 --> 03:17.323
कभी सब्र मत करना।

03:18.324 --> 03:19.700
जो मिल रहा है चुपचाप ले मत लेना,

03:19.783 --> 03:22.286
क्योंकि कोई तुम्हें
वो नहीं देगा जो तुम चाहते हो।

03:22.786 --> 03:25.205
वो तुम्हें वही देंगे जो वो देना चाहते हैं,
अपने फ़ायदे के लिए।

03:32.463 --> 03:34.840
बहुत हुआ। किस्से-कहानियों का वक़्त खत्म।

03:37.217 --> 03:38.552
ज़रा हल्का होकर आता हूँ।

04:00.240 --> 04:01.659
मैं कैट, तुमसे मिलना है।

04:17.299 --> 04:19.510
शुक्र है। मुझे लगा था तुम नहीं आओगी…

04:21.387 --> 04:22.346
ये बेन के लिए।

04:23.222 --> 04:24.306
मैं इसी लायक हूँ।

04:25.975 --> 04:27.184
और ये मेरी तरफ़ से।

04:28.352 --> 04:30.354
बेन ने तुम्हारे लिए जान दांव पर लगा दी,

04:30.813 --> 04:32.564
और तुमने उसकी जान के बदले धोखा दिया।

04:32.648 --> 04:35.234
उस डॉक्टर ने उसे चीर-फाड़ कर रख दिया।

04:35.818 --> 04:37.945
कसम से, मुझे नहीं पता था
कि वह उसे चोट पहुँचाएगी।

04:38.529 --> 04:40.322
मुझे लगा इसी में सबकी भलाई है।

04:40.406 --> 04:42.282
बेन ने खुद कहा कि उसे अब स्पाइडर नहीं…

04:44.410 --> 04:46.829
तो अब तुम्हें
उसके राज़ की फ़िक्र हो रही है?

04:47.663 --> 04:51.500
फ़ेबर को बेन के बारे में
बताने का तुम्हें कोई हक नहीं था।

04:52.793 --> 04:53.836
मुझे एक मौका चाहिए।

04:53.919 --> 04:56.630
-क्या बात है, सुन के मज़ा आ गया।
-नहीं, वादा करती हूँ। यकीन करो।

04:56.714 --> 04:58.257
हाँ, मैं वो करके देख चुकी हूँ।

04:58.632 --> 04:59.842
तुम झूठी हो।

05:00.259 --> 05:01.552
और मक्कार हो।

05:01.635 --> 05:02.970
मैंने ये सब प्यार के लिए किया।

05:03.053 --> 05:04.304
किसके प्यार के लिए?

05:06.181 --> 05:07.224
फ़्लिंट के।

05:12.438 --> 05:13.605
पर बेन एक नेक इंसान है।

05:16.358 --> 05:18.068
वादा करती हूँ, मैं सब ठीक कर दूँगी।

05:19.653 --> 05:20.487
कैसे?

05:21.488 --> 05:24.867
अगर वह मुझे एंटीडोट दे दे,
तो वो मैं फ़्लिंट और डर्क को लगा दूँगी।

05:25.868 --> 05:28.454
मैं बिना किसी शक के
उनके करीब पहुँच सकती हूँ।

05:29.580 --> 05:32.666
और ये तुम्हें तय नहीं करना है?
बेन खुद फैसला कर सकता है।

05:38.756 --> 05:40.007
पता है, मैं कुछ सोच रहा हूँ।

05:40.799 --> 05:41.884
तुमसे किसी ने पूछा?

05:41.967 --> 05:43.844
देखा? यही तो मुसीबत है।

05:44.970 --> 05:47.264
हम इस बुज़ुर्ग के
फालतू काम क्यों कर रहे हैं,

05:48.015 --> 05:49.600
जबकि सारी ताकत हमारे पास है?

05:50.517 --> 05:52.144
हमें इसकी ज़रूरत ही क्या है?

05:52.227 --> 05:54.271
लगता है तुम्हें वफ़ादारी रास नहीं आती।

05:54.354 --> 05:56.398
"वफ़ादारी।" "वफ़ादारी।"

05:57.316 --> 06:00.819
जिसे तुम वफ़ादारी कह रहे हो,
उसे मैं चालबाज़ी कहता हूँ।

06:02.196 --> 06:04.948
सिल्वरमेन की गुलामी से हमें क्या
मिल रहा है और उसे क्या मिल रहा है?

06:07.576 --> 06:11.371
अगर तुम उसके हुक्म न मानो,
तो वो तुमसे कितना वफ़ादार रहेगा?

06:12.289 --> 06:14.291
खैर छोड़ो, जवाब मत दो।

06:15.042 --> 06:16.919
हम तुम्हारे पुराने यार,
विंस्टन से ही पूछ लेंगे।

06:17.002 --> 06:19.004
अरे, हम नहीं पूछ सकते। वो तो मर चुका है।

06:23.509 --> 06:24.760
वह उसकी सेक्रेटरी है न?

06:25.594 --> 06:27.888
हाँ। वो सही है।

06:38.690 --> 06:40.692
तुम कहाँ थीं? वो लोग तुमको ढूँढ रहे हैं।

06:40.776 --> 06:44.947
लोग "आपको" ढूँढ रहे हैं, होता है
और वैसे, कौन से लोग?

06:45.030 --> 06:47.825
फिलहाल तो रॉबी जैसे लोग।
बेन उसके घर पर है।

06:48.367 --> 06:51.036
रॉबी कह रहा था
कि उसका हालत पतला है।

06:51.537 --> 06:54.164
उसकी हालत। उसकी हालत पतली है।

06:54.248 --> 06:55.707
-क्या?
-"हालत।"

06:56.208 --> 06:57.751
एक बार में एक चीज़ सिखाइए।

07:02.506 --> 07:03.966
-रायली इन्वेस्टिगेशन…
-जैनेट, हनी।

07:04.591 --> 07:06.426
-हे, हैंक।
-कहीं मेरा ज़िक्र मत करना,

07:06.844 --> 07:08.387
पर तुम्हारा बॉस बड़ी मुसीबत में है।

07:08.470 --> 07:09.888
पता नहीं उसने क्या किया है,

07:09.972 --> 07:11.849
पर हर पुलिस स्टेशन उसकी तलाश में है।

07:11.932 --> 07:15.060
ऑर्डर सीधे मेयर के पास से आया है।
तो हनी, अपना ख्याल रखना।

07:15.644 --> 07:16.478
शुक्रिया, हैंक।

07:17.855 --> 07:19.314
फ़ोन मत उठाना और यहीं रहना।

07:30.951 --> 07:33.120
अगर मैं कोई फ़िल्म बना रहा होता,

07:33.579 --> 07:36.623
तो इसे "किसी से मिलने की जल्दबाज़ी" कहता।

07:37.291 --> 07:38.292
सही कहा।

07:50.345 --> 07:51.180
मरीज़ का हाल क्या है?

07:51.680 --> 07:52.639
ज़िंदा हूँ।

07:52.723 --> 07:56.185
पर अब तक इसकी शक्तियां वापस नहीं आईं।
इसे आराम की ज़रूरत है।

07:56.268 --> 07:57.603
अभी भी केले जैसे दिख रहे हो।

07:58.729 --> 08:01.940
सड़े हुए केले जैसे,
हालत और बुरे होती जा रही है?

08:02.024 --> 08:03.692
हाँ, सही कहा।

08:04.359 --> 08:05.527
कैसा लग रहा है?

08:05.611 --> 08:07.029
जितना दिख रहा है, उससे भी बुरा?

08:07.112 --> 08:08.113
वह दूसरा बंदा कैसा है?

08:08.197 --> 08:10.741
नायग्रा फ़ॉल्स जा रहा है। अपनी माँ के साथ।

08:12.910 --> 08:15.287
सुनो, मुझे तुम्हें कुछ बताना है।

08:16.163 --> 08:18.123
-कैट ने मुझे मिलने के लिए बुलाया था।
-क्या?

08:18.832 --> 08:20.250
-कब?
-आज शाम को।

08:20.334 --> 08:22.711
वो चाहती थी उसे एंटीडोट दे दो
ताकि वो फ़्लिंट को लगा सके।

08:22.794 --> 08:24.254
और दूसरे बंदे, लेडन को भी।

08:24.338 --> 08:26.465
वो उनके करीब पहुँच सकती है,
उन्हें पता नहीं चलेगा।

08:27.299 --> 08:28.133
एक बार धोखा खा चुका।

08:28.550 --> 08:29.676
पता नहीं।

08:30.469 --> 08:32.137
पर आइडिया बुरा नहीं है।

08:32.221 --> 08:35.307
लॉनी ने सिर पर मारा था क्या?
उस औरत ने अभी तो तुम्हें दगा दिया है।

08:35.390 --> 08:37.851
-और क्या लगता है उसने ऐसा क्यों किया?
-फ़्लिंट के लिए।

08:37.935 --> 08:40.479
-उसने खुद मुझे बताया।
-सही कहा, फ़्लिंट को बचाना चाहती है।

08:40.562 --> 08:43.190
अगर उसे लगता है इससे मदद मिलेगी,
तो यकीनन वो ये काम कर लेगी।

08:46.360 --> 08:47.277
कौन है?

08:47.361 --> 08:50.280
-"नन्हें शैतान, मुन्ने शैतान…
-यह तो लेडन है।

08:50.364 --> 08:52.324
-…मुझे अंदर आने दो।"
-वह यहाँ क्या कर रहा है?

08:52.407 --> 08:56.078
"वरना मैं मारूँगा एक फूंक,

08:56.161 --> 08:58.288
और उड़ा दूँगा तुम्हारा घर!"

08:59.122 --> 09:01.166
शुक्रिया! शुक्रिया।

09:01.708 --> 09:03.001
बहुत-बहुत शुक्रिया।

09:07.339 --> 09:08.632
तुम्हारी हालत ख़स्ता लग रही है।

09:08.715 --> 09:11.802
-तो क्या हुआ?
-हाँ, "क्या हुआ"? ये जाकर गिलगड को बताओ।

09:11.885 --> 09:14.388
वो कहता था कि मेरी ठोड़ी
गधे के पिछवाड़े जैसी है।

09:17.641 --> 09:19.851
ऐसा क्यों लग रहा है
कि तुमसे पहले भी मिल चुका हूँ?

09:19.935 --> 09:23.188
क्योंकि कुछ रात पहले, हम मिल चुके हैं,
सिल्वरमेन के पेंटहाउस में।

09:23.272 --> 09:26.275
तुम्हारे लिए वो एक्टिंग वाला गाना गाया था।
क्या हुआ, पसंद नहीं आया?

09:26.358 --> 09:28.819
अरे नहीं। मेरा मतलब है, उससे भी पहले।

09:29.278 --> 09:31.196
शायद तुम किसी और की बीवी के साथ सो गए थे।

09:32.864 --> 09:34.783
तो तुम्हारे साथ आख़िर हुआ क्या है?

09:34.866 --> 09:36.868
पेशा ही ऐसा है,
कभी सुराग़ मिलते हैं कभी घाव।

09:38.161 --> 09:39.788
यहाँ क्यों आए हो?

09:39.871 --> 09:40.789
इसके लिए।

09:41.665 --> 09:44.042
खड़े हो जाओ। बॉस तुमसे बात करना चाहते हैं।

09:44.960 --> 09:47.713
बस बात करनी है
या मेरा काम तमाम वाली बात करनी है?

09:47.796 --> 09:50.716
मैं जानना चाहता हूँ
कि अपने दोस्तों को किस तरह से अलविदा कहूँ।

09:50.799 --> 09:53.885
मुझे नहीं लगता कि तुमको अभी अपना
बीमा करवाने की ज़रूरत है।

09:53.969 --> 09:55.178
तो चलो, अब, उठो।

09:59.308 --> 10:03.603
ठीक है, मैं चल रहा हूँ।
बस अपना कोट उठा लूँ।

10:12.487 --> 10:14.823
फ़िक्र मत करो,
हम तुम्हें अच्छी गर्माहट देंगे।

11:34.528 --> 11:36.905
मार्वल कॉमिक्स पर आधारित

11:37.114 --> 11:41.284
"स्पाइडर-नूआ"

11:52.712 --> 11:55.549
एल्कोव

12:06.893 --> 12:09.396
रायली, तुम मेरी बात सुन रहे हो?

12:10.439 --> 12:13.483
बात ऐसी है कि आप बस एक बार कह देते।

12:13.567 --> 12:14.943
मुझे लगा हम दोस्त हैं।

12:15.026 --> 12:16.278
बिल्कुल हैं।

12:16.361 --> 12:18.488
पर मामला काफ़ी गंभीर था।

12:19.322 --> 12:21.783
मैं तुम्हारे दोस्त को शहर भर में घूमकर

12:21.867 --> 12:23.660
मेरा खेल बिगाड़ने नहीं दे सकता।

12:23.743 --> 12:28.039
तो मैं तुमसे गुज़ारिश करूँगा कि फ़ोन उठाओ
और अपने स्पाइडर दोस्त से बात करो।

12:38.842 --> 12:40.343
नहीं, मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसा करूँगा।

12:40.427 --> 12:41.803
क्या कहा?

12:41.887 --> 12:44.222
मेरा स्पाइडर से बात करने का मूड नहीं है।

12:44.306 --> 12:47.851
सच तो ये है कि उससे बात करना टेढ़ी खीर है,
खासकर फ़ोन पर।

12:47.934 --> 12:51.146
"हे दोस्त, क्या तुम अपना
मास्क उतार सकते हो ताकि आवाज़ सुन सकूँ?"

12:52.272 --> 12:55.734
मज़ाक चल रह है क्या?
कोई ऐसा चुटकुला जो मेरे पल्ले नहीं पड़ रहा?

12:55.817 --> 12:56.651
नहीं, सच कह रहा हूँ।

12:56.735 --> 13:00.280
उसकी आधी बातें
तो मेरे पल्ले ही नहीं पड़तीं।

13:00.363 --> 13:02.991
आपने उसे देखा ही है।
वह सिर पर अजीब सा मोज़ा पहनता है।

13:03.700 --> 13:05.577
मैंने पहली मुलाक़ात में कहा था

13:05.660 --> 13:07.829
कि तुम्हारी ज़ुबान किसी दिन
तुम्हारी जान ले लेगी।

13:09.706 --> 13:11.958
लगता है आज वही दिन है।

13:12.042 --> 13:15.545
नहीं, आपको मेरी ज़रूरत है। यह एक सौदा है।

13:15.629 --> 13:18.590
आपको स्पाइडर चाहिए,
तो ज़ाहिर है मेरा रहना ज़रूरी है।

13:18.673 --> 13:20.717
बात खुद बयाँ होती है…

13:21.176 --> 13:22.385
खैर, मैं मुहावरे नहीं समझता।

13:23.386 --> 13:26.681
वैसे, बाज़ार में खबर है कि
मेयर मॉरिस को भी

13:26.765 --> 13:28.517
जनाब स्पाइडर में ख़ासी दिलचस्पी है,

13:28.600 --> 13:31.144
तो कमाल है,
हर तरफ़ नोटों की गड्डियाँ बिछी हैं।

13:31.228 --> 13:33.980
तो ऐसे में मुझ जैसा
फूटी किस्मत वाला जासूस भला क्या करेगा?

13:39.861 --> 13:41.613
ठीक है, फिर, 500 डॉलर।

13:42.364 --> 13:44.241
जो नंबर मेरे दिमाग में है,
वो पाँच से शुरू होता है,

13:44.324 --> 13:45.951
पर वो सौ पर खत्म नहीं होता।

13:47.786 --> 13:48.995
ज़रा संभलकर, मेरे दोस्त।

13:49.788 --> 13:53.083
तुम चाहते हो कि मैं तुम्हें पैसे भी दूँ
और तुम ज़िंदा भी बच जाओ?

13:53.166 --> 13:54.459
और आपने बिल्कुल सही पकड़ा है।

13:54.543 --> 13:56.962
मैं जीना चाहता हूँ, ऐशो-आराम से,
और उसमें पैसे लगते हैं।

13:57.045 --> 14:00.131
पहले मैंने
सैंटोरिनी जाने का सोचा था, पर नहीं।

14:00.215 --> 14:03.843
पर अब मुझे लगता है
फ्रांस ज़्यादा रोमांटिक और महफूज़ जगह है,

14:03.927 --> 14:05.554
मुझ जैसे बड़बोले आदमी के लिए भी।

14:06.137 --> 14:08.932
-तो 1,000 डॉलर।
-दस भी माँग लूँ तो आपको कम नहीं पड़ेंगे।

14:09.015 --> 14:12.102
बात उसूल की है, दोस्त।
जैसा तुमने कहा, हम सौदा कर रहे हैं।

14:12.769 --> 14:13.603
-तीन हज़ार।
-दो।

14:13.687 --> 14:14.896
मंज़ूर है।

14:14.980 --> 14:17.649
अब जब सौदा तय हो चुका है,
तो कैट, ज़रा मेहरबानी करो

14:17.732 --> 14:21.069
और मिस्टर बर्न
और मेरे लिए एक-एक जाम ले आओ।

14:21.653 --> 14:22.862
इसे फ़ोन लाकर दो।

14:29.286 --> 14:30.412
मैं तो एक में ही मान जाता।

14:31.204 --> 14:32.664
मैं भी तुम्हें खुशी-खुशी दस दे देता।

14:37.168 --> 14:38.003
घंटी जा रही है।

14:38.753 --> 14:39.588
हैलो, मैं बेन।

14:39.671 --> 14:42.382
हाँ, जानता हूँ, इतनी देर से
फ़ोन करने के लिए माफ़ी चाहता हूँ, मैं…

14:42.757 --> 14:43.592
क्या?

14:44.384 --> 14:45.343
तुमने क्या किया?

14:46.261 --> 14:47.429
ये तो लाजवाब है।

14:47.929 --> 14:50.056
ठीक है।
सुनो, मैं यहाँ सिल्वरमेन के साथ हूँ…

14:50.140 --> 14:52.434
उससे कहो
कि उस दिन की बातों का कोई बुरा ना माने।

14:52.517 --> 14:55.020
जो बीत गई सो बात गई। कहो उससे।

14:55.103 --> 14:56.688
वो कह रहे हैं

14:56.771 --> 14:59.357
कि उस दिन जो भी हुआ उसके लिए
वो तुमसे बिलकुल भी नाराज़ नहीं हैं…

14:59.441 --> 15:00.650
कहो, पुरानी बातों को भुला दो।

15:00.734 --> 15:03.111
और ये कि पुरानी बातों को…

15:03.945 --> 15:04.821
भूल जाना चाहिए, मैं…

15:05.155 --> 15:07.282
उससे कहो
कि मैं बस थोड़ी बात करना चाहता हूँ।

15:07.365 --> 15:09.075
-वो बस बात करना चाहते हैं।
-उसे कहो…

15:09.159 --> 15:10.869
एक बात कहूँ? आप ख़ुद से बात कर लीजिए।

15:15.790 --> 15:17.167
जनाब, मिस्टर स्पाइडर।

15:21.296 --> 15:23.590
खैर, अब तक मिली

15:23.673 --> 15:27.510
सारी जानकारियों के हिसाब से
इस पर गौर किया जा सकता है।

15:28.386 --> 15:30.639
तुम आख़िर इस तरह की बकवास क्यों कर रहे हो?

15:30.722 --> 15:32.098
मैं बेन की नकल कर रहा हूँ।

15:34.392 --> 15:36.686
बेन रायली की जान के बदले और क्या?

15:36.770 --> 15:40.315
मैं नहीं चाहता कि तुम इस रिश्ते को
ज़रूरत से ज़्यादा अहमियत दो।

15:45.904 --> 15:47.197
ठीक है, जैसी तुम्हारी मर्ज़ी।

15:48.281 --> 15:49.199
मैं वहाँ आता हूँ।

15:51.451 --> 15:52.285
क्या हुआ?

15:52.869 --> 15:54.162
उसे एंटीडोट चाहिए,

15:55.038 --> 15:57.874
पर वो चाहता है कि स्पाइडर खुद उसे लेकर आए।

15:58.958 --> 16:00.043
-वह आ रहा है।
-बढ़िया है।

16:00.126 --> 16:02.796
और अब, जनाब, अगर बुरा ना लगे,
तो मैं अपने 2 हज़ार डॉलर ले लूँ।

16:02.879 --> 16:06.883
या जैसा फ्रांस में कहते हैं,
मुझे मेरे 'दे मिल' दे दो।

16:06.966 --> 16:08.051
सोच अच्छी है।

16:08.134 --> 16:11.262
पर पैसे स्पाइडर को यहाँ लाने के थे,
न कि सिर्फ फ़ोन पर बात करवाने के।

16:11.346 --> 16:13.807
ठीक है। फिर इस खुशी में
एक-एक जाम और हो जाए?

16:14.849 --> 16:17.852
अंदर और क्या सब छुपा रखा है
जो आम लोग नहीं खरीद सकते?

16:17.936 --> 16:19.396
कुछ अमेरिकन हो जाए?

16:19.479 --> 16:22.273
शायद थोड़ी बर्बन, या वो आपकी
शान-ओ-शौकत पर सही नहीं है?

16:22.607 --> 16:24.275
तीन गुने की शर्त, स्पाइडर नहीं आएगा।

16:24.359 --> 16:25.985
न आए उसी में उसकी भलाई है।

16:26.069 --> 16:29.447
वैसे, तुम्हें स्पाइडर चाहिए ही क्यों?
उसमें अब वो पहले वाली बात नहीं रही।

16:29.531 --> 16:32.701
पता नहीं तुम ऐसा क्यों कह रही हो,
मुझे तो वो काफ़ी फिट लगता है।

16:32.784 --> 16:35.453
वैसे भी, उसने उस नमूने को
बड़े आराम से धूल चटा दी थी।

16:36.913 --> 16:39.457
सच बताओ, क्या तुम्हें लगता है
कि स्पाइडर मेरे लिए

16:39.541 --> 16:41.376
काम करने में दिलचस्पी लेगा?

16:41.459 --> 16:44.212
गलत घोड़े पर दांव लगाने के लिए
मैं उसे दोष नहीं दूँगा।

16:44.713 --> 16:46.381
मुझे दूर-दूर तक कोई अंदाज़ा नहीं है।

16:46.464 --> 16:48.591
स्पाइडर वही करता है जो उसका दिल करता है।

16:48.675 --> 16:50.802
सच कहूँ तो वो बड़ा ही अजीब है।

16:53.012 --> 16:56.141
-आख़िर ये सब क्या चल रहा है?
-बस घूमने-फिरने के पैसे जुटा रहा हूँ।

16:56.224 --> 16:58.601
तुम्हें भी साथ चलने को कहता,
पर हमें उसका अंजाम पता है।

16:59.185 --> 17:01.438
मैं सिल्वरमेन को बता सकती थी
कि तुम ही स्पाइडर हो।

17:01.521 --> 17:03.398
और मैं बता सकता था
कि तुम ही उसकी गद्दार हो।

17:03.773 --> 17:05.024
मैं अभी भी बता सकता हूँ।

17:05.108 --> 17:07.068
तो मतलब हम दोनों की गर्दन
एक-दूसरे के हाथ में है।

17:10.155 --> 17:14.242
जब स्पाइडर आए, तो तुम दोनों तब तक
कुछ नहीं करोगे जब तक मैं न कहूँ।

17:15.285 --> 17:17.287
कसम से, मैं उस बन्दे से
पहले कहीं मिला हूँ।

17:18.455 --> 17:22.041
इधर ध्यान दो।
जब तक मैं इशारा न करूँ, कुछ मत करना।

17:23.251 --> 17:24.085
समझ गए?

17:24.961 --> 17:27.213
जो आज्ञा, सरदार।

17:27.630 --> 17:29.257
तो क्या तुम मुझे वो एंटीडोट दोगे?

17:29.340 --> 17:31.634
तुम ध्यान भटकाने में माहिर हो,
मैं अभी ये कर सकती हूँ।

17:31.718 --> 17:34.220
मज़े की बात ये है कि तुम पर यकीन है,
पर वो मेरे पास नहीं है।

17:34.304 --> 17:37.891
-मज़ाक कर रहे हो?
-तुम दोनों आख़िर क्या खिचड़ी पका रहे हो?

17:37.974 --> 17:40.560
खैर, मैं बस कैट को फ्रांस के
उस आईलैंड के बारे में बता रहा था

17:40.643 --> 17:43.396
जहाँ मैं आपके दिए पैसों को उड़ाने वाला हूँ।

17:43.980 --> 17:46.024
खूबसूरत रेतीले बीच,

17:46.107 --> 17:49.194
हरी-भरी वादियाँ और पहाड़ों पर बसे गांव…

17:49.903 --> 17:53.031
-बड़ा बोरियत भरा है।
-हाँ। अकेले रहने के लिए बेहतरीन जगह है।

17:53.615 --> 17:54.532
-चीयर्स।
-किस्मत के नाम।

17:56.493 --> 17:58.620
मुझे याद आ गया
कि मैंने तुम्हें कहाँ देखा था।

17:59.204 --> 18:00.121
फ्रांस में।

18:00.705 --> 18:02.832
मुझे रत्ती भी अंदाजा नहीं
तुम क्या कह रहे हो,

18:02.916 --> 18:04.834
और मैं एक जासूस हूँ, तो यहाँ से चलते बनो।

18:04.918 --> 18:07.170
नहीं, नहीं, मुझे पूरा यकीन है।

18:07.670 --> 18:09.339
म्यूज़-आरगॉन।

18:09.422 --> 18:12.759
तुम वही हो जिसने हमें
उस जंग के कैदियों के कैंप से रिहा किया था।

18:13.760 --> 18:16.221
रुको। क्या तुम दोनों एक-दूसरे को जानते हो?

18:16.304 --> 18:18.556
हाँ। फ़्लिंट भी इसे जानता है।

18:19.516 --> 18:21.309
तुम लोगों को चढ़ गई है।

18:21.392 --> 18:23.019
आज तक शराब को हाथ तक नहीं लगाया।

18:23.102 --> 18:24.604
तो इसका मतलब यह है

18:24.687 --> 18:29.317
कि हमारा यह जासूस दोस्त भी
उसी कैंप में था जिसमें तुम दोनों थे?

18:29.400 --> 18:30.610
लॉनी भी।

18:30.693 --> 18:31.611
और एडिसन भी।

18:33.571 --> 18:34.531
यानी कि

18:34.614 --> 18:38.910
यह आदमी भी उस जगह पर था
जहाँ तुम सब पर प्रयोग हुए थे,

18:39.577 --> 18:43.122
और यही आदमी इत्तेफ़ाक से
स्पाइडर का जिगरी दोस्त भी है?

18:44.916 --> 18:47.252
मुझे लगता है
कि स्पाइडर अब तक यहाँ इसलिए नहीं आया

18:47.335 --> 18:50.171
क्योंकि वह पहले से ही मेरी मेज़ पर बैठा है

18:55.510 --> 18:58.346
आप लोग बस अंधेरे में तीर चला रहे हैं।

18:58.429 --> 19:01.766
स्पाइडर से मेरी इतनी
इसलिए बनती है क्योंकि…

19:05.353 --> 19:09.774
म्यूज़-आरगॉन में मैंने उसकी जान बचाई थी।

19:09.858 --> 19:13.236
हाँ, बिल्कुल।
मेरा मतलब, ये कोई बहुत बड़ी साज़िश नहीं है।

19:13.319 --> 19:14.153
अच्छा, ऐसी बात है?

19:15.488 --> 19:16.990
बिल्कुल ऐसी ही बात है।

19:22.120 --> 19:23.913
ये क्या, कोई हाथ की सफ़ाई है?

19:23.997 --> 19:25.206
अब तुम अपना ध्यान लगाओगे,

19:25.290 --> 19:27.917
कान में उंगली डालोगे
और मेरे सारे ख़याल पढ़ लोगे?

19:28.001 --> 19:30.962
नहीं, मुझे नहीं लगता
हमें किसी जादू की ज़रूरत पड़ेगी।

19:31.045 --> 19:32.922
इसे बच्चों की
बर्थडे पार्टी के लिए बचाकर रखो।

19:33.006 --> 19:35.717
तो फिर क्या? मेरी जेब देखनी है
कि बिना निशान वाला नोट है या नहीं?

19:35.800 --> 19:39.971
लो, मैं काम आसान कर देता हूँ।
मेरे पास बस एक सिक्का है और…

19:40.054 --> 19:44.434
बस एक नहीं, ज़रा गिनो,
च्युइंग गम के दो पैकेट हैं।

19:47.353 --> 19:49.939
तुम शातिर खिलाड़ी हो, पर एक बात सुनो।

19:50.607 --> 19:53.109
मैं भी थोड़ा तुम्हारी तरह ही हूँ।
एक जासूस।

19:53.693 --> 19:55.612
मैं देखता हूँ। मैं सुनता हूँ।

19:56.237 --> 19:58.323
मैं सब बातों का हिसाब यहाँ रखता हूँ।

20:00.491 --> 20:01.784
एक आर जाम ले आओगी, जान?

20:03.077 --> 20:03.953
बिल्कुल।

20:09.334 --> 20:10.418
और तुम्हारी तरह ही,

20:11.085 --> 20:14.839
मैं भी सिर्फ खुद का सगा हूँ।

20:15.548 --> 20:18.927
तो अगर मुझे यह जानने करने का

20:19.469 --> 20:22.180
कोई तरीका मिल जाए
कि तुम, बेन रायली, स्पाइडर हो या नहीं,

20:22.263 --> 20:24.432
तो मैं वो ज़रूर करूँगा,
चाहे अंजाम कुछ भी हो।

20:24.515 --> 20:27.518
-मेरी बात समझ रहे हो?
-कुछ पक्के तौर पर नहीं कह सकता।

20:28.394 --> 20:29.228
यहाँ बैठो।

20:31.522 --> 20:33.566
अब देखो, मेरा नज़रिया क्या है।

20:34.275 --> 20:36.152
बेन रायली एक मामूली जासूस है

20:36.235 --> 20:39.072
जिसे अपने अलावा किसी की परवाह नहीं है।

20:39.781 --> 20:42.742
पर स्पाइडर के बारे में एक बात पता है
कि उसे सबकी परवाह है।

20:42.825 --> 20:45.453
वह बेगुनाहों की मौत पर कभी चुप नहीं बैठता।

20:46.162 --> 20:49.290
कम से कम उसके सामने तो नहीं,
वो भी तब जब वह उन्हें बचा सकता हो।

20:49.374 --> 20:50.541
मुझे नहीं पता।

20:51.125 --> 20:51.960
मुझे पता है।

20:52.543 --> 20:53.962
अपनी बंदूक हमें दो।

20:56.839 --> 20:58.591
वही, जिसके बारे में
तुम्हें लगता है किसी को खबर नहीं।

21:00.426 --> 21:03.513
तो, मुझे यकीन तो है।

21:04.389 --> 21:05.390
पर पक्के तौर पर नहीं।

21:05.473 --> 21:08.351
सही है। मुझे भी यकीन है
कि हम सब मरने वाले हैं,

21:08.434 --> 21:10.645
पर पक्का करने का एक ही तरीका है।

21:11.270 --> 21:13.272
हाँ। बिल्कुल। काफ़ी चालाक हो।

21:14.107 --> 21:18.236
अब, इस कमरे में चारों तरफ़ देखूँ
तो मुझे यहाँ कई खतरनाक लोग दिख रहे हैं।

21:18.319 --> 21:22.156
गुंडे, मवाली और खूँखार मुजरिम।

21:22.240 --> 21:25.284
ये वो लोग नहीं हैं जिनके लिए
स्पाइडर अपनी नींद खराब करेगा।

21:25.368 --> 21:26.452
सही कहा न?

21:26.536 --> 21:27.745
पर यहाँ एक और इंसान भी है।

21:28.246 --> 21:30.456
एक बेगुनाह इंसान,

21:31.082 --> 21:35.795
एक ऐसा इंसान जिसे स्पाइडर
चुपचाप मरते हुए नहीं देख सकता।

21:36.796 --> 21:38.631
ये सब बकवास बंद करो, मेरा मूड नहीं है।

21:39.007 --> 21:42.218
-हाँ, मरने के मूड में कौन होता है।
-सच में। ये कोई मज़ाक नहीं है।

21:42.760 --> 21:43.594
मज़ाक तो बिल्कुल नहीं है।

21:44.303 --> 21:45.972
तुम्हें खोना मेरे लिए दुख की बात होगी।

21:46.931 --> 21:49.517
धंधे के लिए भी बुरा होगा
और मेरे दिल के लिए भी।

21:50.560 --> 21:52.270
तुम जानती हो तुम मुझे कितनी खुशी देती हो।

21:53.312 --> 21:54.439
पर मुझे लगता है,

21:56.107 --> 21:58.276
सच जानने का यही एक रास्ता बचा है।

21:59.527 --> 22:01.654
मुझे छोड़ो, फ़िन। अभी!

22:02.905 --> 22:06.200
ओ तेरी, ये तो शहर का सबसे धांसू तमाशा है!

22:06.826 --> 22:08.578
तो, अगर मैं इसे मार दूँ,

22:09.245 --> 22:12.123
तो तुम सिर्फ बेन रायली साबित होगे,
एक चालाक जासूस

22:12.206 --> 22:13.791
जिसे सिर्फ अपनी फ़िक्र है।

22:14.208 --> 22:16.669
या फिर अगर तुम वाकई स्पाइडर हो,

22:16.961 --> 22:19.213
तो तुम गोली चलाने से पहले मुझे रोक लोगे।

22:26.345 --> 22:27.305
सुनो।

22:28.014 --> 22:29.640
वह मुझे नहीं बचाने वाला।

22:30.433 --> 22:32.018
पर इसलिए नहीं कि कोई बुरा आदमी है।

22:32.101 --> 22:33.311
फिर किसलिए?

22:34.687 --> 22:36.939
कोई बात नहीं जान, सच सामने आने ही वाला है।

22:38.983 --> 22:40.109
मैंने उसका दिल तोड़ा है।

22:43.988 --> 22:44.906
तुम ऐसा क्यों करोगी?

22:45.531 --> 22:46.407
तुम्हें वजह पता है।

22:48.493 --> 22:49.911
तुम्हारे मुँह से सुनना चाहता हूँ।

22:52.497 --> 22:54.248
क्योंकि मैं फ़्लिंट से प्यार करती हूँ।

22:55.583 --> 22:56.709
मैं उससे प्यार करती हूँ।

22:57.251 --> 22:58.586
और मैं उसे बचाना चाहती थी,

22:58.669 --> 23:00.880
और नहीं सोचा
कि इस चक्कर में किसे चोट पहुँचाई।

23:04.509 --> 23:07.053
चलो, कम से कम इसने मान तो लिया।

23:07.512 --> 23:09.222
हाँ, मैं मानती हूँ।

23:09.305 --> 23:12.350
मैं छिपाते-छिपाते
और झूठ बोलते-बोलते थक गई हूँ।

23:13.559 --> 23:15.728
-क्या तुम बाकी का भी सुनना चाहते हो?
-कैट, रहने दो।

23:15.812 --> 23:19.690
मैंने ये सब इसलिए किया क्योंकि मैं
फ़्लिंट को बचाना और तुम्हें मारना चाहती थी।

23:20.733 --> 23:22.026
हर हाल में।

23:22.110 --> 23:24.987
-तो तुमने ही एडिसन को सुपारी दी थी।
-हाँ।

23:25.863 --> 23:28.199
और मेयर को
मेरी शराब की डिलीवरी के बारे में बताया।

23:28.282 --> 23:29.117
हाँ।

23:29.742 --> 23:30.910
तुम्हीं वो आस्तीन का सांप हो।

23:30.993 --> 23:33.621
सही कहा। तो अब चलो मार डालो मुझे।

23:33.704 --> 23:35.456
इसलिए क्योंकि मुझे मरा देखना चाहते हो,

23:36.541 --> 23:38.835
न कि इसलिए
कि इससे बेन के बारे में कुछ साबित होगा।

23:39.293 --> 23:43.047
उसका इकलौता गुनाह ये है कि वो
अपनी औकात से बाहर के मामले में फँस गया है।

23:45.508 --> 23:46.592
देखा रायली,

23:47.426 --> 23:48.511
यही फ़र्क है

23:49.804 --> 23:51.139
यकीन करने और

23:51.848 --> 23:53.432
-सबूत होने के बीच।
-नहीं!

23:59.063 --> 24:00.731
क्या मैं गलत वक़्त पर आ गया?

24:00.815 --> 24:01.774
बिल्कुल नहीं।

24:02.316 --> 24:06.237
सिल्वरमेन हमें बस सिखा रहा था
कि एक निहत्थी औरत को कैसे मारते हैं।

24:06.821 --> 24:07.697
उसके लिए माफ़ करना।

24:07.780 --> 24:08.823
भाड़ में जाओ।

24:09.907 --> 24:13.619
अरे वाह, क्या कमाल का सरप्राइज़ है?

24:14.203 --> 24:16.122
बस इतना करीब आना काफ़ी है।

24:16.205 --> 24:18.082
-क्या हाल है रायली?
-सब मज़े में।

24:18.166 --> 24:21.294
देखो, तुम चाहते थे कि मैं आऊँ,
तो मैं आ गया। अब तुम्हें क्या चाहिए?

24:21.377 --> 24:24.297
ये अंदाज़ पसंद आया। सीधी बात, नो बकवास।

24:25.173 --> 24:27.258
-चलो, काम की बात करते हैं।
-हाँ, चलो।

24:27.341 --> 24:31.179
मैं एक पल के लिए भी ये नहीं मान सकता
कि तुम मेयर के लिए काम कर रहे हो।

24:31.721 --> 24:33.764
तुम काफ़ी चालाक हो, और वो महामूर्ख।

24:35.141 --> 24:37.018
तो तुम मेरे लिए काम क्यों नहीं करते?

24:38.102 --> 24:39.937
हरा नहीं सकते, तो क्यों न हाथ मिला लो?

24:41.522 --> 24:42.857
किसने कहा तुम्हें हरा नहीं सकता?

24:42.940 --> 24:43.941
एक तो, मैं।

24:44.859 --> 24:46.068
और दूसरा मैं।

24:46.652 --> 24:47.695
माफ़ करना।

24:47.778 --> 24:52.158
क्या तुम भूल रहे हो कि मैं स्पाइडर हूँ,
और मैं तुम दोनों की धुलाई कर सकता हूँ?

24:52.241 --> 24:56.913
वैसे, बीच में तो नहीं बोलना चाहिए,
पर मेरी राय है तुम मिस्टर बर्न की सुनो।

24:57.997 --> 25:00.458
माफ़ करना,
तुम चाहते हो मैं सिल्वरमेन की बात सुनूँ?

25:00.541 --> 25:03.377
मैं तो बस कह रहा हूँ कि सच तो ये है,

25:03.461 --> 25:05.630
कि तुम अब पहले जितने जवान नहीं रहे।

25:07.673 --> 25:11.219
मैं अभी भी एकदम फिट हूँ।
हाँ। एकदम तंदुरुस्त। काफ़ी फुर्तीला।

25:11.302 --> 25:12.637
मैं तो बस ये सलाह दे रहा हूँ

25:12.720 --> 25:17.058
कि लॉनी लिंकन के साथ
उस बड़ी लड़ाई के तुरंत बाद

25:17.141 --> 25:20.228
तुम्हें फिर से
किसी पंगे में नहीं पड़ना चाहिए।

25:22.355 --> 25:25.483
हाँ। तुम्हें थोड़ा ब्रेक लेना चाहिए।
थोड़ा आराम कर लो।

25:26.776 --> 25:27.610
सही कहा।

25:27.944 --> 25:31.072
तो तुम उसे एंटीडोट दे दो,
और तुम मुझे मेरे दो हज़ार डॉलर दे दो,

25:31.155 --> 25:33.574
-और सब खुशी-खुशी अपने रास्ते चले जाएँगे।
-बिल्कुल।

25:34.116 --> 25:35.826
वाह भाई वाह।

25:36.410 --> 25:37.995
क्या बात है।

25:38.788 --> 25:41.666
कहानी में एक के बाद एक मोड़ आ रहे हैं।

25:41.749 --> 25:43.584
क्यों न इसमें एक और मोड़ जोड़ दिया जाए?

25:44.919 --> 25:46.837
यह बाहर ताक-झांक कर रही थी।

25:46.921 --> 25:49.340
-माफ़ करना, बेन। मुझे यहाँ नहीं आना…
-चुप रहो, मोहतरमा।

25:51.300 --> 25:53.094
और देखिए इसके पास क्या मिला, बॉस।

25:57.932 --> 26:01.560
क्या, तुम चाहते थे कि मैं ये सब लेकर
यहाँ अंदर आ जाऊँ? ऐसा करना बेवकूफ़ी होती।

26:01.644 --> 26:04.522
तुम सही कह रही हो। यह उससे कहीं बेहतर है।

26:10.152 --> 26:14.115
तो, यही है वो चीज़
जिसके लिए इतना हंगामा बरपा है?

26:14.198 --> 26:15.241
लाओ मुझे दो।

26:15.324 --> 26:17.576
जी, अभी लाया। बस एक सेकंड दीजिए।

26:20.955 --> 26:21.914
कैसा लग रहा है?

26:23.749 --> 26:25.126
तुमने आख़िर ऐसा क्यों किया?

26:26.377 --> 26:27.837
बस देखना था कि काम करता है या नहीं।

26:31.465 --> 26:33.175
हाँ। लगता है काम कर गया।

26:33.259 --> 26:34.552
वो मुझे दे दो।

26:34.635 --> 26:35.594
क्या, ये?

26:35.678 --> 26:37.471
हाँ। कोई खेल नहीं।

26:39.056 --> 26:41.892
पर अगर मैं
कोई खेल खेलना चाहूँ, तो क्या होगा?

26:42.852 --> 26:45.813
और इस खेल का नाम होगा "मैं क्यों दूँ?"

26:45.896 --> 26:48.816
मैं यहाँ
तुम्हें सफाई देने के लिए नहीं बैठा हूँ।

26:49.984 --> 26:52.445
न तो तुम्हें, न किसी और को।

26:52.987 --> 26:54.238
अब वो मेरे हवाले करो।

26:54.322 --> 26:55.906
अब स्पाइडर से कोई खतरा नहीं है।

26:56.657 --> 26:57.908
तो, मैं सोच रहा हूँ

26:58.826 --> 27:03.331
कि तुम इन सुइयों में भरी चीज़
पाने के लिए इतने उतावले क्यों हो?

27:03.873 --> 27:07.960
दरअसल, मुझे लगता है
कि तुम हमें अपने काबू में रखना चाहते हो।

27:08.836 --> 27:12.340
तुम हम पर राज करना चाहते हो।

27:12.423 --> 27:15.343
फ़्लिंट। इस बेवक़ूफ़ को ज़रा धूल चटा दे।

27:15.426 --> 27:18.971
वरना, क्यों न मैं
इन आख़िरी 2 शीशियों को तोड़ दूँ,

27:19.055 --> 27:21.223
-और किस्सा यहीं खत्म करें?
-फ़्लिंट।

27:21.849 --> 27:24.060
तुम अब भी
मेरे अपने हो, बेटे… तुम दोनों हो।

27:25.353 --> 27:27.980
तुम जानते हो
मैं कभी उसे चोट नहीं पहुँचाऊँगा।

27:28.731 --> 27:30.149
तुम जानते हो तुम्हें क्या करना है।

27:30.524 --> 27:31.734
क्या वो जानता है?

27:31.817 --> 27:35.905
अब, उसकी गर्लफ्रेंड को तो पता है
क्या करना है।

27:35.988 --> 27:40.117
पर तुम्हारी फटी जा रही थी।

27:41.577 --> 27:42.745
संभलकर।

27:43.329 --> 27:44.872
वह तुम्हारा दोस्त नहीं है, फ़्लिंट।

27:45.206 --> 27:46.832
वह तुम्हारा बॉस भी नहीं है।

27:49.543 --> 27:51.504
वो तुम्हारा कठपुतलीबाज़ है,

27:52.171 --> 27:56.133
जो तुम्हारी डोर खींचकर तुम्हें नचा रहा है।

27:59.136 --> 28:00.304
उसे ऐसा क्यों करने देता है?

28:00.888 --> 28:01.889
उसे देखो।

28:02.515 --> 28:03.682
वो कोई खास नहीं है।

28:05.726 --> 28:09.939
वो बस एक महँगा सूट पहने एक बूढ़ा आदमी है,

28:10.022 --> 28:12.191
जो अपनी साख बचाने की लड़ाई लड़ रहा है।

28:12.274 --> 28:15.027
अपना मुँह सोच-समझकर खोलो, मेरे बच्चे।

28:15.277 --> 28:16.821
ये तुम्हारे आख़िरी शब्द हो सकते हैं।

28:21.283 --> 28:24.954
अब, देखते हैं इस मास्क के पीछे कौन है।

28:37.800 --> 28:39.552
-ये क्या बकवास है?
-वो रिपोर्टर।

28:49.520 --> 28:50.521
हद है…

29:02.283 --> 29:03.868
रॉबी? आँखें खोलो।

29:15.337 --> 29:16.172
झुको!

29:32.146 --> 29:33.397
बेन, अपने पीछे देखो!

29:41.113 --> 29:41.947
ओह, बेन।

29:42.656 --> 29:46.243
-रॉबी! वह ठीक तो है?
-हाँ। लगता तो ऐसा ही है।

29:47.578 --> 29:49.455
अब समझा तुम्हें ये काम क्यों पसंद नहीं है।

30:03.719 --> 30:06.138
हैलो, दोस्तों। ड्रिंक पीना चाहोगे?

30:47.596 --> 30:49.390
-वह तो स्पाइडर है न?
-क्या चल रहा है?

30:49.473 --> 30:53.978
झमाझम आई बारिश और मकड़ी को ले गई बहा

30:54.061 --> 30:55.479
अरे, देखो तो।

31:07.825 --> 31:08.784
ठीक है।

31:08.867 --> 31:10.077
हड्डी नहीं टूटेगी।

31:15.291 --> 31:16.625
आकर मुझे पकड़ लो।

31:36.478 --> 31:37.313
अरे, नहीं।

32:56.225 --> 32:57.267
मैंने तुम्हारे लिए इतना कुछ किया,

32:57.351 --> 32:59.895
मेरा दिल टूट गया
कि उसके बाद भी तुमने मुझे धोखा दिया।

32:59.978 --> 33:02.731
नहीं, तुम्हारा दिल इसलिए टूटा
क्योंकि पहचान नहीं पाए वो मैं थी।

33:04.525 --> 33:06.068
ये सब उस डेंटिस्ट की वजह से है?

33:06.151 --> 33:08.195
तुम उसके साथ कभी खुश नहीं रह पातीं।

33:08.278 --> 33:11.365
न्यू जर्सी के किसी कोने में
दांतों के छेद भर रही होतीं।

33:11.865 --> 33:13.659
उसे रास्ते से हटाकर तुम्हारी जान बचाई थी।

33:15.202 --> 33:17.037
पहले वो डेंटिस्ट, और अब फ़्लिंट।

33:18.247 --> 33:20.165
तुम्हारी पसंद तो कमाल की है, है न?

33:20.249 --> 33:21.083
सही कहा।

33:21.959 --> 33:23.127
मैं अपने मर्द चुन सकती हूँ,

33:23.210 --> 33:24.753
अपने कपड़े चुन सकती हूँ

33:24.837 --> 33:26.255
और अपने गाने भी चुन सकती हूँ।

33:29.883 --> 33:32.386
झूठ। तुम्हें पालतू बनकर रहना पसंद था।

33:32.469 --> 33:34.263
तुम्हें लाड़-प्यार पसंद था।

33:34.847 --> 33:38.183
खाना, कपड़े और ऊपर से नीचे तक सजना-धजना।

33:38.559 --> 33:39.643
सब कुछ टिप टॉप।

33:40.310 --> 33:43.188
दुनिया की कोई फ़िक्र नहीं,
बस स्टेज पर खड़ा होना।

33:43.272 --> 33:45.524
हर तरफ़ बस तुम्हारी तारीफ़ें हों।

33:46.859 --> 33:49.653
"कभी सब्र मत करना।" यही कहा था न तुमने?

33:50.612 --> 33:52.364
"जो मिल रहा है उसे स्वीकार मत करो।"

34:00.539 --> 34:01.540
मेरा इकलौता अफसोस

34:02.833 --> 34:04.752
ये है
कि तुम्हें सिर्फ एक बार मार सकती हूँ।

34:15.387 --> 34:16.889
सच तो ये है जान,

34:18.932 --> 34:20.350
कि मुझे ख़ुशी है कि वह तुम हो।

34:54.092 --> 34:55.594
बस भी करो।

34:55.677 --> 34:58.597
जानते हो, मुझे लगता है
मुझे तुम्हारा शुक्रिया अदा करना चाहिए।

34:58.680 --> 35:01.058
फ्रांस में तुम्हारी जान बचाने के लिए?

35:01.141 --> 35:02.434
अगर सच कहूँ, तो मुझे…

35:03.101 --> 35:04.645
मुझे उसका अफ़सोस है।

35:04.728 --> 35:06.688
नहीं, बिल्कुल नहीं।

35:06.772 --> 35:10.234
बल्कि वो चीज़ देने के लिए
जो मैं हमेशा से चाहता था।

35:11.235 --> 35:12.903
अब मुझे देखो, माँ!

35:13.403 --> 35:15.489
मैं एक स्टार हूँ!

35:15.572 --> 35:16.782
तुम कोई स्टार नहीं हो।

35:16.865 --> 35:18.325
तुम बीमार हो।

35:18.408 --> 35:21.370
तुम्हारी ताकत जितनी बढ़ेगी,
तुम उतने ही बीमार होते जाओगे।

35:21.453 --> 35:22.579
पर मैं मदद कर सकता हूँ।

35:22.663 --> 35:24.248
रहने दो, दोस्त।

35:24.581 --> 35:26.708
अपना इलाज उन बेचारों के लिए बचाकर रखो।

35:37.761 --> 35:38.762
अपने पीछे देखो!

35:43.225 --> 35:44.560
यह सही नहीं है।

36:04.621 --> 36:06.707
बड़े आए, स्पाइडर?

36:09.334 --> 36:12.004
मुझे तो तुम एक कुत्ते जैसे लग रहे हो।

36:14.715 --> 36:17.092
वो भी एक गली का आवारा कुत्ता।

36:19.595 --> 36:21.513
हे, देखो ये कैसे तड़प रहा है।

36:22.347 --> 36:24.725
बड़े आए हीरो बनने।

36:26.894 --> 36:28.395
लगता है तुमने अपनी बात साबित कर दी।

36:28.478 --> 36:29.563
मज़ाक कर रहे हो क्या?

36:30.022 --> 36:31.982
मैंने पूरी ज़िंदगी
इसी पल का इंतज़ार किया है।

36:32.065 --> 36:34.234
ब्रॉडवे का मेरा सबसे बड़ा शो!

36:34.735 --> 36:36.445
शो की सारी टिकटें बिक चुकी हैं।

36:36.528 --> 36:38.989
हॉल खचाखच भरा हुआ है।

36:39.072 --> 36:42.326
-भाड़ में जाओ!
-"भाड़ में" तुम जाओ।

36:44.161 --> 36:46.788
सुनो सब,
अपने प्यारे स्पाइडर को अलविदा कह दो।

36:55.464 --> 36:56.298
रुक जाओ!

37:00.385 --> 37:01.386
हनी।

37:01.762 --> 37:05.223
मुझे ज़रा भी यकीन नहीं,
कि तुम ट्रिगर दबा पाओगी।

37:08.852 --> 37:10.187
बड़े शर्म की बात है।

37:11.521 --> 37:12.522
नहीं!

37:23.492 --> 37:25.202
वाह, क्या बात है।

37:25.285 --> 37:27.955
देवियों और सज्जनों, आप बड़े खुशनसीब हैं।

37:28.038 --> 37:31.041
आज रात डबल धमाका होने वाला है,

37:31.124 --> 37:35.295
पेश है आपका अपना हीरो, मेगावाट,

37:35.837 --> 37:39.049
बनाम सैंडमैन के बीच मुकाबला।

37:42.678 --> 37:45.013
लगता नहीं कि इसे अपना ये नया नाम पसंद आया।

37:50.143 --> 37:54.022
लगता है हमारे शो का आखिरी सीन आ गया है।

37:54.106 --> 37:55.774
फैसले की घड़ी।

38:03.323 --> 38:04.741
"गुड नाइट, नन्हें राजकुमार।"

38:05.701 --> 38:09.746
"और फरिश्ते
अपनी लोरियों से तुम्हें सुला दें।"

38:41.945 --> 38:43.113
-बहुत ख़ूब, स्पाइडर।
-कमाल!

39:09.431 --> 39:10.974
मेरे पास अभी भी एक बची है।

39:18.356 --> 39:20.817
-क्यों?
-तुम जानते हो क्यों।

39:23.570 --> 39:24.613
और यह भी।

39:36.958 --> 39:37.876
क्या बात है, स्पाइडर।

39:41.338 --> 39:43.256
-वेलकम बैक।
-आपका शुक्रिया।

39:43.340 --> 39:44.508
शुक्रिया।

39:59.523 --> 40:04.027
उम्मीद है फ़िन सिल्वरमेन बर्न की
आत्मा को शांति मिले।

40:23.463 --> 40:24.673
तुम अच्छे लग रहे हो।

40:25.841 --> 40:26.800
तुम्हारी वजह से।

40:29.553 --> 40:30.720
अकेले में बात कर सकते हैं?

40:31.763 --> 40:32.681
हाँ।

40:37.894 --> 40:38.854
फ़्लिंट से प्यार है,

40:40.147 --> 40:42.524
पर किसी और दुनिया में,
मैं तुम्हारे साथ ज़रूर भाग चलती।

40:45.235 --> 40:46.361
तुम ये जानते हो न?

40:47.612 --> 40:49.197
किसी का इस्तेमाल करना एक बात है।

40:50.532 --> 40:53.243
पर किनारे पर पहुँचने के बाद भी

40:53.326 --> 40:55.453
किसी को उम्मीद में
लटकाए रखना दूसरी बात है।

40:56.746 --> 40:58.582
-जहन्नुम में जाओ, बेन।
-मैं हो आया हूँ।

40:59.166 --> 41:00.750
और वहाँ तुम्हारे लिए जगह रखूँगा।

41:28.028 --> 41:29.321
शुक्रिया!

41:29.404 --> 41:30.780
शुक्रिया, न्यू यॉर्क!

41:31.448 --> 41:33.658
आपका मेयर होना मेरे लिए गर्व की बात है!

41:33.742 --> 41:36.203
आपने मुझ पर यकीन किया,
और मैं हमेशा आपके साथ रहूँगा!

41:36.286 --> 41:39.539
जानते हो, मुझे अब तक नहीं पता
कि वो रिपब्लिकन है या डेमोक्रेट।

41:40.332 --> 41:42.542
तुमने वोट देते वक़्त क्या लिखा था?

41:42.626 --> 41:44.669
मैंने वहाँ निशान लगाया
जहाँ लिखा था "कचरे को वोट दें।"

41:48.340 --> 41:49.216
देख रहे हो?

41:49.299 --> 41:52.260
ये मेज़ कैसे हिल रही है?
इसे ठीक करना होगा।

41:52.344 --> 41:54.471
सुना न। हिलनी नहीं चाहिए।

41:54.554 --> 41:57.724
भला कोई हिलती हुई मेज़ पर
अपना गणित कैसे सीखेगा?

41:59.476 --> 42:01.728
खैर, वापस वहीं पहुँच गए।

42:01.811 --> 42:02.979
जो रॉबर्टसन - चीफ़ एडिटर
हार्लेम हेरल्ड

42:03.063 --> 42:04.064
मेयर मॉरिस दूसरी बार जीते

42:04.147 --> 42:07.901
तो अब, मेरे पास अपना अखबार है,
मॉरिस जीत गया, फ़्लिंट को लड़की मिल गई

42:07.984 --> 42:10.111
और जैनेट को नया ऑफ़िस मिल गया।

42:10.195 --> 42:11.196
तुम्हें क्या मिला?

42:13.156 --> 42:14.866
ज़िंदगी जीने का एक नया नज़रिया?

42:15.909 --> 42:20.455
मैं तो बस
एक बढ़िया से हॉट डॉग में ही ख़ुश हूँ।

42:22.832 --> 42:24.376
आखिर गूंगा फ़ोन बोला।

42:28.672 --> 42:30.215
रायली-रुइज़ इन्वेस्टिगेशंस।

42:32.259 --> 42:35.470
बिल्कुल, हमारा दफ़्तर खुला है।
मैं आपसे मिल सकती हूँ…

42:36.972 --> 42:39.724
आप खुशनसीब हैं।
दोपहर 2:00 बजे का एक स्लॉट खाली है।

42:40.725 --> 42:41.685
बढ़िया।

42:42.477 --> 42:43.478
मिलते हैं फिर।

42:44.104 --> 42:44.980
दो बजे ही क्यों?

42:45.438 --> 42:46.773
इससे लगता है हम बिज़ी हैं।

42:47.190 --> 42:49.734
और वैसे भी, मुझे वो हॉट डॉग खाना है।

42:49.818 --> 42:51.111
रॉबी खिला रहा है।

42:51.778 --> 42:53.822
क्या? अब तुम अपना खुद का अखबार चला रहे हो।

42:53.905 --> 42:56.199
हाँ, और इसमें ब्युगल से भी
कम पैसे मिलते हैं।

42:59.327 --> 43:01.579
अरे यार, रॉबर्टसन।
मुझे हॉट डॉग भी नहीं खिला सकते?

43:15.302 --> 43:18.972
रायली और रुइज़
प्राइवेट इन्वेस्टीगेशन्स

45:28.726 --> 45:30.728
संवाद अनुवादक महताब आलम

45:30.812 --> 45:32.814
रचनात्मक पर्यवेक्षक
दिनेश शाकुल
