WEBVTT

00:06.048 --> 00:08.175
"स्पाइडर-नूआ" पर अब तक…

00:08.259 --> 00:09.385
मैं शहर छोड़कर जा रहा हूँ।

00:09.468 --> 00:13.013
कमाल है। यह सब कैट के लिए है, है न?
मैं तुम्हारे लिए बहुत ख़ुश हूँ।

00:13.889 --> 00:14.849
विंस्टन का पता है।

00:14.932 --> 00:17.309
यह भी कि तुमने उसे फँसाया है,
और वो भी उसके लिए।

00:17.393 --> 00:19.979
मैंने बॉस को नहीं बताया,
वरना वो तुम दोनों को मार डालता।

00:20.062 --> 00:23.357
हर चार साल में, मैं तय करता हूँ
कि उस कुर्सी पर कौन बैठेगा।

00:23.441 --> 00:26.277
तुम्हें लगा तुम किसी दूसरे को चुनोगे
और मैं चुप `बैठूँगा?

00:26.360 --> 00:29.321
मेरा म्यूटेशन
मुझे बड़ी तेज़ी से बूढ़ा बना रहा है।

00:29.405 --> 00:33.075
डॉक्टर फ़ेबर मेरे बचने की आख़िरी उम्मीद हैं।

00:33.159 --> 00:35.202
-मैं कहाँ हूँ?
-मेरी अपनी लैब में।

00:35.286 --> 00:38.622
अगर तुम शांत रहेंगे,
तो मेरा काम बहुत आसानी से हो जाएगा।

00:39.206 --> 00:42.126
मेरा मानना है कि जिस प्रोसेस ने
तुम्हारे शरीर में

00:42.209 --> 00:44.003
म्यूटेशन को थाम रखा है

00:44.086 --> 00:47.715
उसका इस्तेमाल
दूसरों को ठीक करने में किया जा सकता है।

00:49.925 --> 00:51.552
वह काफ़ी ख़ूबसूरत है,

00:51.635 --> 00:54.221
-जिसने मुझे बताया कि तुम कहाँ मिलोगे।
-कैट।

00:54.305 --> 00:56.766
मैं जानना चाहता हूँ
कि क्या इनके जैसे और भी लोग हैं।

00:56.849 --> 00:59.810
-हे भगवान।
-ये लोग हमारे साथी थे।

01:01.645 --> 01:03.105
हमारे लिए यहाँ कुछ नहीं बचा।

01:03.189 --> 01:04.815
क्या आप ठीक होना चाहेंगे?

01:04.899 --> 01:08.611
स्पाइडर कभी भी एक हीरो नहीं था।
मैंने यह सब बस रोमांच के लिए किया।

01:08.694 --> 01:10.237
शायद तब आप नहीं थे,

01:10.321 --> 01:12.907
पर अब भी वक़्त है जब आप हीरो बन सकते हैं।

01:30.508 --> 01:32.218
-फ्लिंट, प्लीज़।
-मेरे पास मत आओ!

01:46.524 --> 01:47.983
अब यहाँ हमारे लिए बचा ही क्या है?

01:48.943 --> 01:52.279
रूबी चली गई, फ्लिंट की कोई मदद नहीं
की जा सकती। हम परछाईयों के पीछे पड़े हैं।

01:53.197 --> 01:55.074
पर हमारे बीच बात बन सकती है।

01:55.783 --> 01:56.617
अगर मैंने बताया,

01:57.701 --> 01:59.286
तो वादा करो आप उसे चोट नहीं पहुचाएंगी।

02:10.172 --> 02:11.006
मुझे एक जाम चाहिए।

02:12.758 --> 02:13.926
क्या मज़ाक है!

02:15.177 --> 02:18.973
एक आदमी 70 लाख लोगों के लिए
शराब का इंतज़ाम करता है,

02:19.056 --> 02:22.893
और फिर भी, मेरा गला
रेगिस्तान की रेत जैसा सूखा पड़ा है।

02:24.019 --> 02:25.312
लैब में क्या हुआ?

02:25.813 --> 02:27.439
कुछ काम की चीज़ मिली?

02:27.523 --> 02:29.942
हाँ, बहुत से मरे हुए सैनिक।

02:30.025 --> 02:31.443
उनमें से कुछ पुराने दोस्त थे।

02:34.780 --> 02:37.741
वो डॉक्टर
अपने बेसमेंट में नमूने बना रही थी।

02:37.825 --> 02:40.536
अगर मुझसे पूछो, तो वो नर्क जैसी जगह थी।

02:43.539 --> 02:44.456
बस इतना ही?

02:46.542 --> 02:49.086
उसके पास बड़े जार में
माँस के टुकड़ों के अलावा कुछ नहीं था।

02:49.670 --> 02:51.046
इसलिए हमने उस जगह को जला डाला।

02:52.214 --> 02:53.883
तुमने उस जगह को जला डाला?

02:53.966 --> 02:55.593
पूरी तरह से राख कर दिया।

02:55.676 --> 02:56.927
तुम्हें क्यों जानना है?

03:01.515 --> 03:02.391
तुम सही कह रहे हो।

03:02.892 --> 03:05.769
मैं उस पागल डॉक्टर की फ़िक्र क्यों करूँ
जो फौजियों की जान ले रही थी?

03:05.853 --> 03:08.355
मैं तो बस एक बेबी डॉल हूँ
जिसे नाचने-गाने का शौक है।

03:08.439 --> 03:09.940
खैर, काश तुम ऐसी ही होतीं।

03:10.024 --> 03:12.860
नहीं, आप ऐसा नहीं चाहते।
6 महीने में ही आप मुझसे ऊब जाते।

03:17.990 --> 03:18.991
एक और जाम लाऊँ?

03:19.408 --> 03:21.410
ये भी कोई पूछने वाली बात है?

03:26.248 --> 03:27.416
इन सब का क्या फ़ायदा?

03:27.499 --> 03:30.502
आप सबसे आलीशान व्हिस्की पीते हैं,
महंगी गाड़ी में बैठते हैं,

03:31.003 --> 03:32.296
शानदार क्लब के मालिक हैं।

03:33.339 --> 03:34.757
तो फिर ये लड़ाई किसलिए?

03:35.674 --> 03:37.968
लड़ाई में ही तो असल मज़ा है।

03:39.762 --> 03:41.931
इसी से तो व्हिस्की में ज़ायका,

03:43.265 --> 03:44.892
और क्लब में खौफ़ आता है।

03:46.143 --> 03:49.647
अगर देखा जाए,
तो मेयर को मेरा शुक्रगुज़ार होना चाहिए।

03:50.105 --> 03:53.609
जब मैं उस कमीने को दफ़न करूँगा,
तो उसकी कब्र पर फूल ज़रूर चढ़ाऊँगा।

03:56.278 --> 03:58.072
खैर, अब तुम लोगों को काम पर लगना चाहिए।

03:58.864 --> 04:01.659
डॉक्टर के रास्ते से हटने के बाद,
अब तुम 3 हो

04:01.742 --> 04:03.285
और वो मेयर अकेला।

04:03.369 --> 04:05.663
तो जाओ और कोहराम मचा दो।

04:06.288 --> 04:08.207
थोड़ी अफ़रातफ़री और तबाही मचाओ।

04:08.290 --> 04:11.585
मेयर की तिजोरी साफ़ करो
और हडसन के लिए वोट खरीदो।

04:11.961 --> 04:15.464
अब उस घटिया नेता को दिखाना होगा
कि असली बॉस कौन है।

04:21.136 --> 04:22.596
मुझे पता है। तुम्हें ये पसंद है।

05:34.918 --> 05:37.296
मार्वल कॉमिक्स पर आधारित

05:37.504 --> 05:41.675
"स्पाइडर-नूआ"

05:51.393 --> 05:53.645
मेयर अल्फ्रेड मॉरिस को फिर से चुनें
न्यू यॉर्क शहर की धड़कन

05:53.729 --> 05:55.230
न्यू यॉर्क
अल्फ्रेड मॉरिस मेयर प्रत्याशी

05:57.107 --> 05:58.984
मेयर मॉरिस
"मुझे आप पर यकीन है!"

06:04.406 --> 06:06.158
ठक, ठक, ठक।

06:06.909 --> 06:10.788
ज़रा देखो तो, ये जगह काफ़ी शानदार है।

06:14.792 --> 06:16.335
अरे नहीं।

06:16.418 --> 06:18.629
अरे नहीं, ये तो पुलिस वाले हैं।

06:18.712 --> 06:19.588
अरे, नहीं।

06:22.049 --> 06:23.675
अरे, तुम इनका हाल देख रहे हो?

06:26.345 --> 06:30.641
देखो दोस्तों, आमतौर पर
मैं इस दखलंदाज़ी के लिए माफी माँगता।

06:31.183 --> 06:34.061
पर शायद ये तुम्हारी इस सड़ी-गली

06:34.144 --> 06:37.439
और घटिया ज़िंदगी का सबसे बड़ा दिन है।

06:40.400 --> 06:42.569
क्या? तालियाँ नहीं बजेंगी?

06:51.620 --> 06:52.996
यहाँ का इंचार्ज कौन है?

06:57.334 --> 06:58.627
कोई जवाब देगा?

07:01.505 --> 07:03.423
मिस्टर नोबल इस ऑफ़िस के हेड हैं,

07:03.507 --> 07:05.926
पर मैं आपकी मदद कर सकती हूँ।

07:07.427 --> 07:09.638
मुझे पूरा यकीन है तुम कर सकती हो, जानेमन।

07:09.721 --> 07:10.681
सुनो।

07:10.764 --> 07:12.099
अरे, शांत हो जाओ।

07:13.016 --> 07:15.018
हम तो बस अपना किरदार निभा रहे हैं।

07:15.102 --> 07:16.395
सही कहा न…

07:16.478 --> 07:17.729
-एलिस।
-एलिस।

07:17.813 --> 07:18.981
और मैं तुमसे नहीं डरती।

07:19.064 --> 07:19.940
पर तुम्हें डरना चाहिए।

07:20.023 --> 07:20.983
पीछे हटो।

07:23.527 --> 07:24.528
तो ठीक है, एलिस।

07:25.654 --> 07:28.282
अगर तुम हमें दिखाओ
कि मेयर अपना रोकड़ा कहाँ रखता है,

07:28.365 --> 07:29.950
तो बड़ी मेहरबानी होगी।

07:37.249 --> 07:40.419
अरे एलिस, तुम्हें तो नियम पता है।
यहाँ किसी को भी आने की इजाज़त…

07:40.502 --> 07:42.504
एलिस को कुछ मत कहो, इसे हम लेकर आए हैं।

07:45.382 --> 07:46.717
अरे वाह, देखो तो।

07:47.467 --> 07:50.179
अगर हम इनमें से कुछ ले लें,
तो बुरा तो नहीं मानोगे?

07:50.262 --> 07:51.096
नहीं मानोगे?

07:51.555 --> 07:52.472
बहुत अच्छे।

07:52.556 --> 07:55.309
हम ये दौलत
न्यू यॉर्क के लोगों में बांट देंगे।

07:55.392 --> 07:57.227
अरे डर्क, चलो काम शुरू करें।

07:58.353 --> 08:00.981
और जब तुम हमारे उस,

08:01.690 --> 08:03.817
ख़ूबसूरत दोस्त, मॉरिस से मिलो,

08:04.276 --> 08:07.196
तो कहना कि सिल्वरमेन ने उसे सलाम भेजा है।

08:10.240 --> 08:11.241
बहुत-बहुत शुक्रिया।

08:13.785 --> 08:14.620
बाय-बाय।

08:17.998 --> 08:18.999
तुम्हें डर लग रहा है?

08:20.334 --> 08:21.585
जी, लग रहा है।

08:23.503 --> 08:27.216
बी रायली
प्राइवेट डिटेक्टिव

08:28.675 --> 08:29.801
अंदर आ जाइए।

08:32.137 --> 08:35.140
मेरा बॉस और मेरा धंधा, दोनों छीन लिए।
अब क्या लेने आई हो?

08:36.892 --> 08:38.268
मैं बस मज़ाक कर रही थी।

08:39.102 --> 08:41.355
मैं तुम दोनों के लिए सच में बहुत खुश हूँ।

08:43.857 --> 08:45.692
-बात क्या है?
-क्या तुमने उसे देखा है?

08:46.568 --> 08:48.779
क्या मतलब?
उसे तो तुम्हारे साथ होना चाहिए था।

08:48.862 --> 08:50.322
-वो आया ही नहीं।
-क्या?

08:51.114 --> 08:52.324
उसे गए कई दिन हो गए।

08:53.909 --> 08:56.745
और तुम उसे अब ढूँढने आई हो?

08:57.579 --> 09:00.582
पता नहीं तुम क्या करती हो,
पर जब कोई मर्द मुझे दगा देता है, तो…

09:00.666 --> 09:01.917
समझ गई, बस करो।

09:06.088 --> 09:06.964
कुछ पीना चाहोगी?

09:07.839 --> 09:09.466
कहीं न कहीं कोई बोतल पड़ी होगी।

09:09.549 --> 09:10.634
नहीं, शुक्रिया।

09:14.054 --> 09:15.931
तुम्हारी उससे आखिरी बार बात कब हुई थी?

09:16.807 --> 09:18.225
शनिवार की दोपहर को।

09:18.976 --> 09:21.103
वो पैसों से भरा लिफ़ाफ़ा लेकर आया था।

09:21.728 --> 09:22.896
-ये तो…
-क्या हुआ?

09:25.816 --> 09:26.817
बात ये है कि…

09:27.567 --> 09:31.196
-बेन पैसों के मामले में दरियादिल नहीं है।
-मतलब वो कंजूस है?

09:31.280 --> 09:34.449
मेरा मतलब है कि अगर उसने सब कुछ
सोचा न होता,

09:34.533 --> 09:36.368
तो इतने पैसे देकर नहीं जाता।

09:37.077 --> 09:38.412
मर्द अक्सर मौके पर डर जाते हैं।

09:40.789 --> 09:41.623
वो ऐसा नहीं था।

09:43.000 --> 09:45.544
अगर तुम्हें सच में ऐसा लगता,
तो तुम यहाँ न होतीं।

09:46.920 --> 09:48.171
तुम काफ़ी खुद्दार हो।

09:49.131 --> 09:50.173
फिर किसका काम है?

09:51.425 --> 09:52.384
सिल्वरमेन?

09:53.051 --> 09:53.885
मॉरिस?

09:54.594 --> 09:56.763
या वो डॉक्टर?
अगर मैं सही सोच रही हूँ, तो बताना।

09:56.847 --> 10:00.100
तुम सही सोच रही हो,
पर मुझे इससे ज़्यादा कुछ पता नहीं।

10:05.022 --> 10:06.189
आपकी कॉल कहाँ लगाऊँ?

10:06.273 --> 10:08.734
डेली ब्युगल, प्लीज़।
रॉबी रॉबर्टसन से बात करनी है।

10:10.277 --> 10:13.238
और उसने किसी भी तरह की
कोई खबर या मैसेज नहीं छोड़ा?

10:14.364 --> 10:17.492
हाँ, कहिएगा जैनेट का फ़ोन था।
जी, वो मुझ तक पहुँच जाएँगे। शुक्रिया।

10:20.287 --> 10:21.204
ठीक है।

10:25.792 --> 10:27.294
सुनो, वो एक बिल्ली जैसा है।

10:27.377 --> 10:30.297
अगर कुछ पता चले,
तो मैं द अल्कोव में मिलूँगी।

10:30.380 --> 10:31.214
ठीक है।

10:31.757 --> 10:33.216
-शुक्रिया।
-बेशक।

10:43.352 --> 10:44.770
लानत है, बेन, कहाँ हो तुम?

10:46.772 --> 10:48.398
डेली ब्यूगल, प्लीज़।

10:57.407 --> 11:00.702
एमन, तुम्हें मकड़ियों की
माँसपेशियों के बारे में कुछ पता है?

11:01.578 --> 11:02.412
नहीं।

11:03.205 --> 11:05.207
वो इसलिए क्योंकि उनके पास वो होती ही नहीं।

11:05.707 --> 11:07.501
उनका शरीर हाइड्रॉलिक सिस्टम पर चलता है,

11:07.584 --> 11:10.754
जो पैरों की हलचल के लिए तरल छोड़ता है।

11:10.837 --> 11:14.466
उनके अंदरूनी हिस्से
किसी स्ट्रॉ की तरह होते हैं।

11:14.549 --> 11:16.468
बिल्कुल किसी पार्टी वाली सीटी की तरह।

11:20.263 --> 11:22.724
खैर, वो मुझसे प्यार नहीं करती थी।
कोई बात नहीं।

11:24.059 --> 11:25.602
किसी को भी ज़बरन प्यार नहीं होता।

11:25.685 --> 11:30.315
पर उस डॉक्टर के साथ मिलकर
मेरी पीठ पीछे ये सब करना…

11:30.399 --> 11:31.817
ऐसा कौन करता है?

11:31.900 --> 11:34.236
मेरा मतलब, ये तो दगाबाज़ी से भी बढ़कर है।

11:34.319 --> 11:38.115
ये तो जले पर नमक छिड़कने वाली बात हुई।

11:40.659 --> 11:43.036
पर छोड़ो एमन, मैं भटक गया था,

11:43.120 --> 11:45.872
क्योंकि अब ये जो चीज़ मेरे हाथ में है,

11:45.956 --> 11:47.874
ये वो चीज़ है,

11:48.583 --> 11:50.293
जो मेरी हर परेशानी का हल है।

11:50.377 --> 11:53.296
खैर, इस नतीजे पर पहुँचने वाले
तुम पहले आदमी नहीं हो, दोस्त।

11:53.380 --> 11:57.008
-हमारा धंधा इसी तरह चलता है।
-गला गीला करवाते रहो, एमन।

12:00.387 --> 12:01.304
यह लो।

12:18.113 --> 12:21.158
वो मेरे चुनाव का पैसा कम्बख्त मेरे ही
दुश्मन के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं!

12:23.243 --> 12:27.998
मेहरबानी करके मुझे समझाओ
कि तुम्हारे रहते ऐसा कैसे हो सकता है।

12:28.081 --> 12:30.459
मेरा मतलब है, मुझे कोई तो जवाब दो, कुछ भी!

12:30.876 --> 12:33.962
कुछ ऐसा जिससे समझ सकूँ

12:34.045 --> 12:36.840
कि तुम सिल्वरमेन को
पूरे शहर में नंगा नाच कैसे करने दे रहे हो।

12:37.299 --> 12:39.885
इस हकीकत के अलावा और क्या कहूँ कि उसके पास

12:39.968 --> 12:43.180
तीन ऐसे लोग हैं जिन्हें
आम तरीके से काबू नहीं किया जा सकता?

12:43.263 --> 12:45.515
मेरे 2 पुलिस वालों ने कोशिश की
और उन्हें बिजली का झटका लगा।

12:46.141 --> 12:49.269
अब आपको समझे, मेयर साहब?

12:50.979 --> 12:52.439
ठीक है। पता है क्या?

12:52.898 --> 12:55.066
जो हुआ सो हुआ। वो पुरानी बात हो गई।

12:55.150 --> 12:58.695
पर मैं ये जानना चाहता हूँ
कि अब तुम्हारा आगे का क्या प्लान है।

12:59.279 --> 13:01.865
तुम इस शहर के पुलिस चीफ़ हो!

13:02.491 --> 13:05.660
और अगर तुम इसे ठीक नहीं कर सकते,
तो मैं किसी और को ढूँढ लूँगा।

13:06.286 --> 13:07.370
सच कहूँ, मेयर साहब,

13:08.288 --> 13:11.750
तो मुझे नहीं लगता कि आप ज़्यादा वक़्त तक
कुछ कर पाने की हालत में रहेंगे।

13:15.629 --> 13:16.963
तुम मुझे धमकी दे रहे हो?

13:18.173 --> 13:19.883
इसे आप जो समझना चाहें, समझें।

13:21.301 --> 13:22.761
पर बिना स्पाइडर के,

13:23.762 --> 13:27.140
आप दलदल में फँसे
तीन टाँगों वाले घोड़े के जैसे हैं।

13:27.766 --> 13:29.851
अगर वो आपका इतना ही अच्छा दोस्त है,

13:30.352 --> 13:32.812
तो उसे बुलाने का अब वक़्त आ गया है।

13:45.867 --> 13:47.994
-अरे वाह!
-मज़ा आ गया। कितना हाथ लगा?

13:48.078 --> 13:49.913
-कम से कम सौ, शायद दो सौ तो होंगे।
-हाँ।

13:50.413 --> 13:51.623
देखो तो।

13:52.707 --> 13:54.334
-क्या मैं कुछ पूछ सकता हूँ?
-बिल्कुल नहीं।

13:54.417 --> 13:56.086
तुम्हें वो देखना चाहिए था, एमन।

13:56.169 --> 13:59.381
वो दो सुपर ह्यूमन कोने में खड़े होकर,
पैसे हवा में उड़ा रहे थे।

13:59.464 --> 14:00.966
चिल्ला रहे थे, "हडसन को वोट दो।"

14:01.049 --> 14:02.217
"हडसन को वोट दो।"

14:02.300 --> 14:04.970
अगर ऐसे ही नोट उड़ाते रहे,
तो मैं शैतान को भी वोट दे दूँगा।

14:05.053 --> 14:08.390
मॉरिस के चुनाव का पैसा लूट लिया
और एक पुलिस वाला भी रोक नहीं पाया।

14:08.473 --> 14:10.392
-और उस स्पाइडर का क्या?
-स्पाइडर?

14:10.475 --> 14:11.726
हाँ, सही कहा!

14:12.060 --> 14:14.145
उससे कोई भी उम्मीद रखना बेकार है।

14:15.272 --> 14:18.900
-इसका क्या मतलब हुआ?
-मतलब, तुमने उसे देखा है?

14:19.693 --> 14:21.695
अब उसमें वो दमखम नहीं बचा।

14:22.654 --> 14:25.115
पता नहीं पिछले पाँच सालों से
क्या गुल खिला रहा है,

14:25.198 --> 14:27.242
पर लगता है उसका वक़्त सही नहीं चल रहा।

14:27.325 --> 14:29.828
-पहले भी कोई बहुत महान नहीं था।
-उसकी कोई कमी नहीं खलती।

14:30.245 --> 14:33.039
शायद वह फिर से अखबारों में
अपनी फ़ोटो छपवाने वापस आया है।

14:33.123 --> 14:35.292
वह फ़ोटो खिंचवाने का
कोई मौका नहीं छोड़ता था।

14:35.375 --> 14:37.460
उसे मॉरिस से भी ज़्यादा
सुर्खियों में रहना पसंद है।

14:37.544 --> 14:39.588
सुर्खियाँ मिली हों या नहीं,
पर तोंद ज़रूर मिली है।

14:40.255 --> 14:44.801
या शायद, वह स्पाइडर भी
किसी आम इंसान जैसा ही हो,

14:44.884 --> 14:46.344
क्या कभी इसके बारे में सोचा है?

14:46.761 --> 14:49.097
कभी सोचा है उसकी क्या मुश्किलें रही होंगी,

14:49.180 --> 14:51.808
जलती इमारतों में झूलना, लोगों को बचाना?

14:51.891 --> 14:53.727
क्या कभी सोचा कि वह भी झुलसता होगा?

14:54.686 --> 14:56.104
या मायूस होता है?

14:56.521 --> 14:57.939
थकता होगा?

14:58.023 --> 14:59.399
या अकेला महसूस करता होगा?

15:06.990 --> 15:09.451
अरे बाप रे! एमन,
ये नमूना तुम्हें कहाँ से ले आए?

15:09.784 --> 15:12.329
"मैं हूँ बेचारा, स्पाइडर।"

15:12.412 --> 15:13.997
"ज़िंदगी बड़ी मुश्किल है।"

15:14.080 --> 15:16.541
"मेरे छोटे से मास्क में मुझे देखो।"

15:16.625 --> 15:19.169
"देखो माँ, मैं बड़ा स्पाइडर बन गया।"

15:53.620 --> 15:56.039
अरे। तुम तो स्पाइडर हो!

16:10.220 --> 16:11.471
कमीने कहीं के।

16:11.554 --> 16:12.764
अब ये पसंद आया, बोलो?

16:31.658 --> 16:32.617
लाओ ये मुझे दो।

16:32.701 --> 16:33.535
हे!

16:47.090 --> 16:50.552
ये गेंद के चीथड़े उड़ा रहे हैं,
लगातार चीथड़े उड़ा रहे हैं।

16:50.635 --> 16:54.013
देखना पड़ेगा कि आगे के लिए
इनमें कुछ जान बची भी है या नहीं।

16:59.602 --> 17:00.562
जाओ।

17:00.645 --> 17:02.689
वेब!

17:03.857 --> 17:05.650
वेब!

17:30.550 --> 17:31.551
तुमने वो देखा?

17:32.719 --> 17:34.637
मैंने उन्हें सीधे परलोक पहुँचा दिया…

17:38.141 --> 17:41.978
-ये जाम मेरी तरफ़ से, दोस्त।
-जीत उसी की, बोलबाला जिसका, सही कहा ना?

17:42.312 --> 17:43.313
बहुत खूब।

17:48.526 --> 17:50.653
हद है! ये तुम क्या कर रहे हो?

17:51.738 --> 17:53.740
जैनेट ने पूरे शहर में
तुम्हें ढूँढने पर लगा रखा है।

17:56.367 --> 17:58.286
बस पी रहा हूँ, और क्या?

17:59.204 --> 18:01.498
अब चलो।
तुम्हें इस हाल में यहाँ नहीं होना चाहिए।

18:01.581 --> 18:04.125
खैर, तुम्हें यहाँ स्पाइडर नहीं चाहिए,

18:04.209 --> 18:06.669
और इन्हें भी स्पाइडर नहीं चाहिए,
और पता है क्या?

18:07.086 --> 18:09.464
मुझे भी स्पाइडर कहीं नहीं चाहिए।

18:09.798 --> 18:10.715
मगर पता है क्या?

18:11.424 --> 18:12.926
मेरे पास अब इसका इलाज है।

18:15.303 --> 18:16.429
यह क्या है?

18:16.513 --> 18:20.058
यह फ़ेबर का बनाया हुआ एक नुस्खा है।

18:20.517 --> 18:23.603
सुपर ह्यूमन को
मामूली ऐरा-गैरा इंसान बना देता है।

18:24.062 --> 18:25.355
इन नमूनों की तरह।

18:29.526 --> 18:31.402
-ये क्या पागलपन है?
-खुद को ठीक कर रहा हूँ।

18:31.486 --> 18:32.862
-मैं ऐसा नहीं करने दूँगा।
-अरे!

18:33.321 --> 18:34.364
वापस दो मुझे।

18:34.739 --> 18:38.117
-नहीं।
-वो वापस दो, रॉबी। अभी।

18:38.201 --> 18:39.160
बिल्कुल नहीं।

18:40.662 --> 18:42.872
और मैं जानता हूँ कि तुम जिस हाल में हो,

18:42.956 --> 18:44.874
अगर तुम्हें इसे पीना सही लग रहा होता,

18:45.667 --> 18:47.752
तो तुम इसे मुझसे छीनकर अब तक पी चुके होते।

18:49.420 --> 18:52.173
ठीक है!

18:53.675 --> 18:54.676
चलो चलते हैं।

18:58.221 --> 18:59.514
और इस तरह,

18:59.597 --> 19:01.766
उस दगाबाज़ औरत ने

19:01.850 --> 19:02.934
मुझे दगा दे दिया।

19:05.144 --> 19:07.021
यार, ये तो बुरा हुआ। मुझे अफसोस है।

19:09.858 --> 19:11.109
और बाकी सबका क्या?

19:12.569 --> 19:13.862
किन बाकियों का क्या?

19:15.154 --> 19:16.447
पूरे न्यू यॉर्क का।

19:18.032 --> 19:20.326
तुम्हें एक औरत से प्यार हुआ
और उसने तुमसे प्यार नहीं किया।

19:20.410 --> 19:21.494
समझ नहीं आता कि इसका मतलब

19:21.578 --> 19:24.414
ये कैसे हुआ कि पूरा शहर उस इकलौते
इंसान को खो दे जो उनकी मदद कर सकता है।

19:24.497 --> 19:25.790
मैं उनकी परवाह क्यों करूँ?

19:26.624 --> 19:28.835
सालों तक
मैंने उनके लिए अपनी जान दांव पर लगाई,

19:28.918 --> 19:32.547
और जिस पल
मैं उनकी मर्ज़ी के मुताबिक काम नहीं करता,

19:33.381 --> 19:34.632
वो मुझसे नफ़रत करने लगते हैं।

19:35.341 --> 19:36.676
मैंने कभी तुमसे नफ़रत नहीं की।

19:38.803 --> 19:42.223
जब तुमने काम छोड़ा, मैंने सब कुछ खो दिया।
फिर भी तुमसे वापस आने को नहीं कहा।

19:43.141 --> 19:44.267
देखो, तुम मेरे दोस्त हो,

19:44.350 --> 19:46.728
और मैं समझता था
कि हीरो बनने के लिए क्या कीमत चुकानी पड़ी।

19:48.980 --> 19:52.775
शायद मैं ही गलत था। शायद तुमने
वो सब तारीफ़ पाने के लिए किया था।

19:53.735 --> 19:56.154
वाह, क्या हीरो है। मैं तो दंग रह गया।

19:56.237 --> 19:59.616
मैंने हीरो बनने के लिए वो सब नहीं किया था।

20:00.450 --> 20:04.662
मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उस वक्त
मुझे ऐसा करके अच्छा लगता था।

20:04.746 --> 20:06.247
पर अब ऐसा नहीं लगता, समझे?

20:07.040 --> 20:10.293
तो फिर शायद तुम्हें सोचना चाहिए
कि तुम्हें वो करके अच्छा क्यों लगता था।

20:10.877 --> 20:12.629
और फिर मेरे इस सवाल का जवाब दो।

20:12.712 --> 20:16.049
शहर को बचाने के लिए कुछ न करके
ये एंटीडोट लेने के बाद सुकून की नींद आएगी,

20:16.132 --> 20:19.636
या फिर लॉनी और फ्लिंट को
ठीक करने के बाद इसे लेने पर आएगी?

20:20.762 --> 20:23.097
देखो, वो लोग भी सैनिक हैं,
बिल्कुल तुम्हारी तरह।

20:23.181 --> 20:25.725
वो भी तकलीफ़ में हैं,
बिल्कुल तुम्हारी तरह।

20:26.684 --> 20:29.437
पर तुमसे उलट, वो लोग मरने वाले हैं।

20:31.814 --> 20:34.192
तो तुम इस एंटीडोट के
उनसे ज़्यादा हकदार कैसे हुए?

20:34.776 --> 20:37.904
और तुम्हारी जान
उन शराबियों से ज़्यादा कीमती कैसे हो गई?

20:40.198 --> 20:42.992
सिल्वरमेन और मॉरिस के बीच
खून की जंग चल रही है।

20:43.910 --> 20:44.994
मासूम लोग मारे जाएँगे।

20:46.412 --> 20:48.289
पर शायद वो लोग बचाने लायक नहीं हैं,

20:48.373 --> 20:51.334
क्योंकि अब तुम्हें
उन्हें बचाकर मज़ा नहीं आता।

20:55.004 --> 20:56.881
अगर एंटीडोट लेकर
वही बेन रहना चाहते हो

20:56.965 --> 20:59.425
जो पिछले 5 सालों से हो,
तो सच कहूँ, तो ये सब देखने के लिए

21:01.594 --> 21:02.971
मैं यहाँ नहीं रुकने वाला।

21:04.055 --> 21:05.431
अब चलो भी।

21:05.515 --> 21:08.017
रूबी की मौत के बाद से
तुम खुद की कब्र खोद रहे हो,

21:08.101 --> 21:09.811
और थमने का नाम नहीं ले रहे।

21:09.894 --> 21:12.355
उस गड्ढे से निकलने का यही एक मौका है।

21:15.274 --> 21:17.318
तुम रूबी को नहीं बचा सके
क्योंकि तुम्हें पता नहीं था।

21:18.194 --> 21:20.113
पर इस बार तुम्हारे पास एक मौका है।

21:21.739 --> 21:23.157
तुम्हें बस उसे अपनाना है।

21:34.627 --> 21:36.671
हे भगवान, तुम कहाँ थे?

21:36.754 --> 21:38.756
-ये नशे में धुत्त है।
-हालत भी ख़स्ता है।

21:38.840 --> 21:40.591
जानता हूँ।

21:40.675 --> 21:41.676
ज़रा रुको।

21:42.552 --> 21:43.594
पीले क्यों पड़ रहे हो?

21:44.679 --> 21:46.931
"पीला" से तुम्हारा क्या मतलब है?
मतलब मैं कोई डरपोक हूँ?

21:47.015 --> 21:48.558
नहीं, केले की तरह पीले।

21:48.641 --> 21:51.144
-इसे आख़िर हुआ क्या है?
-सच कहूँ, जैनेट।

21:51.894 --> 21:53.771
पहले तो, कैट मुझे दगा दे गई।

21:53.855 --> 21:57.692
फिर ऑग्डेन नाम का एक बुज़ुर्ग
मुझे बेहोश कर डॉक्टर फ़ेबर के पास ले गया,

21:57.775 --> 21:59.902
जिसने मुझे चीरा
और मेरी अंतड़ियाँ बाहर निकाल लीं।

21:59.986 --> 22:03.948
और वो बुज़ुर्ग असल में फ़ेबर का बेटा था,
मगर उसने उसे ठीक कर दिया।

22:05.450 --> 22:06.951
और उसे फिर से जवान बना दिया।

22:07.035 --> 22:10.621
फिर सिल्वरमेन और उसके गुंडे आ गए।
और मैं वहाँ से भाग निकला।

22:10.705 --> 22:14.917
उन्होंने लैब जला डाली,
और मैं नशे में टल्ली हो गया।

22:15.001 --> 22:19.047
-और तुमने बार में लोगों को पीटा भी।
-हाँ, मैंने उन्हें पीटा भी।

22:19.964 --> 22:21.424
फ़ेबर ने बेन को अगवा क्यों किया?

22:22.425 --> 22:23.926
क्योंकि मैं ही स्पाइडर हूँ।

22:28.222 --> 22:30.767
ओफ्फ़ो! ये बात मुझे नहीं बतानी चाहिए थी।

22:31.642 --> 22:33.186
तुम ये पहले ही बता चुके हो।

22:38.858 --> 22:40.193
मैं ही स्पाइडर हूँ, जैनेट।

22:41.444 --> 22:42.487
मैं हूँ स्पाइडर।

22:47.784 --> 22:49.660
स्पाइडर अभी बिज़ी है, जैनेट।

22:50.161 --> 22:52.288
तुम्हें दिख नहीं रहा स्पाइडर अभी बिज़ी है?

22:53.539 --> 22:54.373
ठीक है।

23:02.757 --> 23:04.801
मैं हूँ तुम्हारा स्पाइडर

23:04.884 --> 23:07.136
तुम बनो मेरी मकड़ी

23:07.220 --> 23:09.013
हम रहें हमेशा साथ

23:14.393 --> 23:15.561
तुम्हें पता था?

23:17.396 --> 23:19.107
और तुम्हें पता था कि इसे पता था?

23:19.649 --> 23:21.984
अब तुम इस बात पर भड़कोगे
कि हमने राज़ छिपाया?

23:22.068 --> 23:25.613
खैर, तुम्हें शायद
ये बात मुझे बता देनी चाहिए थी।

23:27.240 --> 23:31.035
मुझे लगा कि अगर तुम्हें नहीं पता होगा
कि मैं जानती हूँ, तो तुम कम फिक्र करोगे।

23:31.953 --> 23:34.539
वैसे भी, कुछ वक्त से कहीं से भी
स्पाइडर जैसे नहीं लग रहे थे।

23:42.380 --> 23:43.422
ये चीज़ किसलिए है?

23:58.437 --> 24:00.439
जब पहली बार देखा था,
तब भी तुमने यही पहना था।

24:02.150 --> 24:03.776
यकीन नहीं होता तुम्हें ये याद है।

24:05.653 --> 24:07.280
मुझे बहुत सी चीज़ें याद हैं।

24:07.363 --> 24:09.991
अच्छा, तो याद है
कि पहले तुम कितने शर्मीले थे?

24:10.074 --> 24:12.869
तुमने मुझसे हैलो कहने में ही
एक साल लगा दिया था।

24:12.952 --> 24:13.911
मैं शर्मीला नहीं था।

24:14.537 --> 24:15.538
मुझे डर लगता था।

24:18.040 --> 24:21.335
जंग में एक भी जर्मन ऐसा नहीं था
जिसने मुझे उतना डराया हो जितना तुमने।

24:23.379 --> 24:25.631
-कुछ भी।
-अरे नहीं, सच कह रहा हूँ।

24:25.715 --> 24:28.593
तुमसे पहले, मुझे नहीं लगा था
कि तुम जैसी औरतें होती भी हैं।

24:30.553 --> 24:31.387
और बताओ।

24:32.096 --> 24:32.930
सच में?

24:35.391 --> 24:36.225
पता नहीं।

24:38.769 --> 24:40.605
खूबसूरत औरतें तो हर जगह दिख जाती हैं।

24:41.355 --> 24:45.401
समझदार भी मिल जाती हैं।
हिम्मतवर भी, और हुनरमंद भी।

24:45.484 --> 24:47.737
सलीके वाली, दिलकश, मज़ाकिया,

24:48.654 --> 24:50.948
निडर और पक्के इरादे वाली भी।

24:53.910 --> 24:55.494
पर ये सब एक साथ किसी एक में होगा,

24:57.288 --> 24:59.207
ऐसा मैंने कभी नहीं सोचा था।

25:00.041 --> 25:01.250
और फिर मैं तुमसे मिला।

25:02.210 --> 25:04.462
और फिर,
इतने मर्दों में से तुमने मुझे चुना,

25:05.713 --> 25:09.300
तुमने मुझमें वो देखा जो मैं खुद
अपनी आँखों से नहीं देख पाया।

25:09.383 --> 25:11.469
और जानते हो
मैंने तुम्हें अपना क्यों बनाया?

25:15.056 --> 25:15.890
नहीं जानता।

25:16.390 --> 25:19.852
देखो, मेरी अच्छाई तो कोई भी देख सकता था।

25:21.145 --> 25:23.689
पर तुम जानते थे कि मैं बुरी,

25:24.440 --> 25:26.776
गुस्से वाली और पत्थर दिल भी हो सकती हूँ।

25:27.318 --> 25:29.737
तुमने मुझे तब भी प्यार किया
जब मैं प्यार के लायक नहीं थी।

25:30.696 --> 25:32.573
और तुमने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया।

25:35.201 --> 25:36.702
आई लव यू।

25:36.786 --> 25:38.871
तुम्हें ये बात समझ क्यों नहीं आती?

25:40.289 --> 25:41.374
तुम्हें समझ नहीं आता?

25:43.167 --> 25:44.377
तुम सच कह रही हो,

25:45.586 --> 25:47.463
पर अब ये बीमारी अब ठीक नहीं हो सकती।

25:48.005 --> 25:51.133
तुम सूरज को छूकर
फिर से ज़मीन पर वापस नहीं लौट सकते।

25:51.884 --> 25:52.969
इस दिल में

25:54.220 --> 25:55.721
अब कोई मज़ा नहीं रहा।

25:55.805 --> 25:57.056
इसे अब कुछ महसूस नहीं होता।

25:57.139 --> 25:58.349
तुम्हारे बगैर…

25:58.432 --> 25:59.892
पर मैं यहीं हूँ,

26:00.810 --> 26:02.395
बिल्कुल तुम्हारे सामने खड़ी हूँ।

26:02.478 --> 26:03.521
और मैं कहीं खो चुका हूँ।

26:03.604 --> 26:05.398
हम उस डॉक्टर की लैब में गए थे।

26:06.357 --> 26:07.316
हमने सच देख लिया है।

26:08.776 --> 26:10.403
अब कोई उम्मीद नहीं बची। थी भी नहीं।

26:10.486 --> 26:11.529
तुम ऐसा नहीं कह सकते।

26:11.612 --> 26:12.655
हे।

26:12.738 --> 26:13.823
-सुनो, तुम…
-बस करो।

26:15.157 --> 26:16.284
मर भी गया तो फ़र्क नहीं।

26:16.367 --> 26:17.201
ऐसा मत बोलो।

26:17.702 --> 26:19.120
मुझे इस बात का दुख नहीं है।

26:19.203 --> 26:21.247
बल्कि दुख इस बात का है
कि तुमने मेरे दफ़न होने

26:21.330 --> 26:22.581
तक का भी इंतज़ार नहीं किया

26:22.665 --> 26:24.792
और उस प्राइवेट डिटेक्टिव के साथ निकल गईं।

26:26.168 --> 26:27.795
तुम उसे उस पुराने थिएटर में ले गई…

26:29.672 --> 26:31.757
जहाँ मैंने तुम्हें पहली बार देखा था,

26:32.550 --> 26:33.884
इसी लिबास में।

26:35.219 --> 26:36.053
हाँ।

26:45.229 --> 26:46.731
मैं सिल्वरमेन को नहीं बताऊँगा,

26:47.982 --> 26:48.983
पर वो होशियार है।

26:49.525 --> 26:51.569
कभी न कभी तुम्हारे किए का पता चल ही जाएगा…

26:53.029 --> 26:54.947
और मरने के बाद
मैं तुम्हें नहीं बचा पाऊँगा।

27:06.876 --> 27:09.253
मुझे उन सबको ये सुई लगानी होगी।

27:10.087 --> 27:13.215
जब वो इस मुसीबत से आज़ाद हो जाएँगे,
तब मेरी बारी आएगी।

27:13.299 --> 27:14.258
ये अच्छा प्लान है।

27:14.342 --> 27:15.968
हाँ, बहुत ही घटिया प्लान है

27:16.052 --> 27:18.429
हौसला अफज़ाई के लिए शुक्रिया।
लगता है ये बेहतरीन प्लान है।

27:18.512 --> 27:19.930
हम से क्या सुनना है?

27:20.014 --> 27:23.601
कुछ नहीं। मैं बस चाहता हूँ
कि तुम जान लो कि ये कहानी का अंत है।

27:24.560 --> 27:26.228
अब और बीमार सैनिक नहीं होंगे।

27:26.979 --> 27:28.189
अब और कोई दुख नहीं झेलेगा।

27:31.484 --> 27:32.902
और न ही स्पाइडर होगा।

27:38.032 --> 27:39.367
तुमने अच्छे से सोच लिया है?

27:41.744 --> 27:43.871
बहुत पहले सोच लिया था।

27:45.873 --> 27:47.458
तुम एक अच्छे इंसान हो, बेन रायली।

27:48.125 --> 27:51.504
सच में। देखो,
तुम फिर से लोगों की मदद कर रहे हो।

27:51.587 --> 27:53.089
मैं इसलिए ये नहीं कर रहा हूँ।

27:53.798 --> 27:55.007
तो फिर क्यों कर रहे हो?

27:58.177 --> 27:59.762
क्योंकि जब ताकत ही नहीं होगी,

28:00.763 --> 28:02.473
तो कोई ज़िम्मेदारी भी नहीं रहेगी।

28:02.556 --> 28:05.267
देवियों और सज्जनों,
एक और बड़ी खबर आ रही है।

28:05.351 --> 28:07.978
हमें पता चला है
कि सिल्वरमेन गैंग अब भी बाज़ नहीं आ रहे,

28:08.062 --> 28:11.690
इस बार हार्लेम में, जहाँ उन्हें पुलिस के
गोदाम को लूटते देखा गया,

28:11.774 --> 28:16.112
वो मॉरिस के स्टिंग ऑपरेशन में
ज़ब्त की गई सारी शराब वापस चुरा रहे हैं।

28:16.195 --> 28:18.447
और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

28:18.531 --> 28:20.950
इस शहर का मालिक कौन है, मिस्टर मॉरिस?

28:22.326 --> 28:23.327
हार्लेम।

28:23.869 --> 28:25.287
सुनो, मुझ पर एक एहसान करो।

28:25.371 --> 28:29.458
इससे पहले कि तुम वहाँ पहुँचो और लड़ाई शुरू
हो जाए, क्या मैं उससे बात कर लूँ?

28:29.917 --> 28:32.628
लगता है मैं लड़ना चाहता हूँ?
मेरी हालत देखो। गलत सोच रहे हो।

28:36.173 --> 28:38.676
जाते-जाते एक बोतल लेते जाना
और हडसन को वोट देना।

28:40.302 --> 28:41.971
-हडसन को वोट दो।
-सिल्वरमेन की तरफ़ से।

28:42.054 --> 28:43.389
हडसन को वोट देना।

28:43.472 --> 28:45.141
हे, हडसन को वोट दो।

28:46.684 --> 28:49.478
-सुनो, हडसन को वोट देना।
-शुक्रिया, यार।

28:50.271 --> 28:51.605
कोई नहीं। सिल्वरमेन की तरफ़ से है।

28:51.689 --> 28:53.941
क्या, बच्चे हो क्या? लो इसे। रखो।

28:54.692 --> 28:57.194
अब जाओ। दफ़ा हो जाओ यहाँ से।

28:58.279 --> 28:59.530
हे, लॉनी।

28:59.864 --> 29:00.948
बस बात करनी हूँ।

29:01.031 --> 29:04.368
थम जाओ। मैंने अपना रास्ता चुन लिया है।
अब यही मेरी किस्मत है।

29:05.661 --> 29:07.955
मगर क्यों? इस सबसे क्या मिल रहा है?

29:09.582 --> 29:12.126
एक नरम बिस्तर। गरमा-गरम खाना।

29:12.209 --> 29:14.086
मुझे अरसे से ये सब नसीब नहीं हुआ।

29:14.628 --> 29:16.380
और अब जब ज़िंदगी के चंद दिन बचे हैं,

29:17.047 --> 29:18.799
तो जो मिल रहा है उसी के मज़े ले रहा हूँ।

29:19.425 --> 29:20.468
छोड़ो भी, लॉनी।

29:21.302 --> 29:23.512
मान भी जाओ, यार।
तुम इससे बेहतर इंसान हो, भाई।

29:24.263 --> 29:25.598
-ये वो…
-पीछे हटो!

29:28.184 --> 29:29.143
तुम्हारा इरादा जो भी हो,

29:30.686 --> 29:31.520
मैं यहाँ…

29:35.232 --> 29:38.152
लॉनी। रॉबी बस तुम्हारी मदद करने की
कोशिश कर रहा है।

29:38.903 --> 29:40.279
मैं भी तुम्हारी मदद करना चाहता हूँ।

29:40.613 --> 29:42.323
इसलिए लड़ने की ज़रूरत नहीं है।

29:42.823 --> 29:44.700
खैर, लड़ाई को तुमने ही दावत दी है।

29:44.783 --> 29:47.036
ठीक है। मुझे इस जवाब की उम्मीद नहीं थी।

30:06.096 --> 30:07.681
तुम मुझे चोट पहुँचाना चाहते हो?

30:07.765 --> 30:10.518
जान लो, मैं दर्द के सहारे ही ज़िंदा हूँ।
मैं दर्द पीता हूँ।

31:04.822 --> 31:06.448
मुझे मेरे हाल पर छोड़ देना चाहिए था।

31:13.956 --> 31:15.207
सुनो! सुन रहे हो।

31:16.542 --> 31:18.419
तुम सुन रहे हो? उठ जाओ।

31:34.852 --> 31:36.353
अब तुम्हारी हवा निकल गई, क्यों?

31:44.612 --> 31:47.531
अरे नहीं। अभी नहीं। चलो, निकलो भी।

31:50.576 --> 31:52.077
-चलो!
-पकड़ लो इसे!

32:02.838 --> 32:04.423
अंदर बैठो। जल्दी।

32:04.506 --> 32:06.842
-चलो, निकलें यहाँ से!
-चलो!

32:17.144 --> 32:18.562
ओए, वो मेरी कार है!

32:27.071 --> 32:28.947
जानना चाहते हो, मदद क्यों कर रहा हूँ?

32:31.116 --> 32:32.368
तुम्हारा मुझ पर एक एहसान था…

32:33.160 --> 32:34.370
तो अब हमारा हिसाब बराबर।

32:37.790 --> 32:39.083
इसे क्या हुआ?

32:41.085 --> 32:43.337
हमारे पास इन सब बातों का वक़्त नहीं है।

32:43.420 --> 32:45.506
हमें गाड़ी छोड़कर
इसे किसी महफूज़ जगह ले जाना होगा।

32:46.382 --> 32:48.050
हम इसे मेरे घर ले चलते हैं।

33:12.032 --> 33:13.659
किसी डॉक्टर को बुलाएँ क्या?

33:15.452 --> 33:16.787
या किसी पादरी को?

33:16.870 --> 33:19.540
नहीं। इसे बस आराम की ज़रूरत है।

33:24.336 --> 33:26.296
अरे, नहीं। क्या हम अब भी लड़ रहे हैं?

33:26.380 --> 33:28.132
नहीं, अब सब ठीक है।

33:29.425 --> 33:30.759
चल क्या रहा है?

33:30.843 --> 33:32.678
तुम मेरे घर पर हो।

33:32.761 --> 33:34.888
और तुम्हें आराम की ज़रूरत है।

33:35.556 --> 33:38.267
मैं नहीं कर सकता। मुझे आराम करना होगा।

33:41.019 --> 33:41.854
यह कौन है?

33:46.024 --> 33:48.110
बस एक आम इंसान।

33:48.861 --> 33:49.903
इसने ऐसा क्यों किया?

33:50.654 --> 33:52.781
मुझे बचाने को
उसने अपनी जान जोखिम में क्यों डाली?

33:54.283 --> 33:55.868
वह इलाज करना चाह रहा था।

33:56.326 --> 33:57.494
मैं जान लेने पर तुला था।

33:58.454 --> 34:02.124
क्योंकि, भले वो सबको
कुछ और यकीन दिलाना चाहता हो,

34:03.208 --> 34:05.002
पर वह एक बहुत ही नेक इंसान है।

34:18.849 --> 34:20.017
ये क्या है?

34:20.100 --> 34:21.101
मुझे पता नहीं,

34:22.311 --> 34:24.313
पर पता है ये खबर कौन जानना चाहेगा।

34:29.067 --> 34:30.944
डेली ब्यूगल

34:31.028 --> 34:32.404
कमीना कहीं का।

34:32.488 --> 34:36.116
हडसन को मिली बढ़त
मॉरिस 12 पॉइंट्स पीछे

34:36.200 --> 34:37.159
लानत है!

34:37.242 --> 34:38.619
मॉरिस अब मेयर न होंगे?

34:40.037 --> 34:43.290
मिस्टर मेयर, पुलिस चीफ़ आ रहे हैं।
उनके पास कोई ख़बर है।

34:43.749 --> 34:45.000
किसे परवाह?

34:48.754 --> 34:50.547
तो, तुम कहाँ जाओगे?

34:51.965 --> 34:53.050
मुझे नहीं पता।

34:54.968 --> 34:56.929
माँ हमेशा से
नायग्रा फ़ॉल्स जाना चाहती थी।

34:58.013 --> 34:59.515
वो जगह बहुत अच्छी लगती है।

34:59.890 --> 35:00.849
मेपल सिरप पसंद है?

35:00.933 --> 35:02.267
उतना ही, जितना किसी और को।

35:06.313 --> 35:08.524
सुनो, काश मैं तुम्हारे लिए और कुछ कर पाता।

35:08.607 --> 35:09.608
मैं ठीक हूँ।

35:11.568 --> 35:12.820
हाँ, तुम हो।

35:18.158 --> 35:19.409
हम ठीक हैं।

35:20.786 --> 35:22.871
-तुमने मेरे लिए जो कुछ भी किया…
-यार।

35:22.955 --> 35:24.832
बहुत कम लोग इतनी मुसीबत मोल लेते हैं।

35:26.458 --> 35:28.794
और ब्यूगल में अपनी नौकरी
वापस पाने के लिए जो कुछ किया?

35:29.962 --> 35:31.797
उम्मीद है वो तुम्हारी कीमत समझेंगे।

35:33.590 --> 35:35.259
इस शहर को तुम जैसों की ज़रूरत है…

35:36.301 --> 35:38.053
उतनी ही, जितनी उसके जैसे आदमी की है।

35:41.181 --> 35:42.182
मेरे भाई।

35:43.809 --> 35:44.810
मेरे यार।

36:34.359 --> 36:35.193
कब हुआ?

36:35.611 --> 36:36.737
कुछ घंटे पहले।

36:37.613 --> 36:38.614
कौन सा?

36:38.697 --> 36:40.616
लॉनी लिंकन।

36:41.575 --> 36:44.703
-क्या ये सच है? हमने लॉनी को खो दिया?
-जी हाँ।

36:44.786 --> 36:46.997
हमने अपनी इन आँखों से देखा है।

36:48.206 --> 36:49.041
मगर कैसे?

36:49.875 --> 36:52.419
वो स्पाइडर कहीं से अचानक आ धमका।

36:52.502 --> 36:54.046
-स्पाइडर वहाँ था?
-स्पाइडर?

36:54.129 --> 36:55.589
लॉनी उसे मारने ही वाला था,

36:55.672 --> 36:58.258
कि तभी उस रिपोर्टर ने
बीच में आकर उसे कुछ चुभा दिया।

36:59.968 --> 37:00.928
क्या चुभा दिया उसे?

37:03.055 --> 37:06.266
मुझसे बात करते वक़्त
ज़रा तमीज़ और सफाई से बताया करो!

37:08.185 --> 37:10.145
उसने उसे इनमें से एक चुभोया था।

37:11.104 --> 37:12.105
सीधे उसकी आँख में।

37:12.689 --> 37:14.816
जो भी चीज़ थी,
उस हट्टे-कट्टे को ढेर कर दिया।

37:15.359 --> 37:18.236
वो घुटनों के बल आ गया था,
किसी बच्चे की तरह बिलख रहा था।

37:18.612 --> 37:21.531
ज़हन की लिखी इन उलझनों को मिटा दो

37:21.615 --> 37:25.202
और किसी मीठे, असरदार एंटीडोट से

37:26.244 --> 37:28.538
उस ज़हर को दिल से कर दो साफ़

37:29.289 --> 37:31.041
जो सीने पर बनी हुई है एक बोझ।

37:31.750 --> 37:33.585
जो सीने पर बनी हुई है बोझ।"

37:36.463 --> 37:39.675
लगता है वो भली डॉक्टर
इतनी भी सनकी नहीं थी।

37:40.133 --> 37:43.178
तो फ़ेबर ने वो चीज़
स्पाइडर को देने का रास्ता निकाल ही लिया।

37:43.470 --> 37:45.055
अब क्या करेंगे, बॉस?

37:47.891 --> 37:49.434
आप क्या सोच रहे हैं?

37:49.518 --> 37:51.436
मैं बताता हूँ हम क्या करेंगे।

37:51.895 --> 37:53.981
हम उस स्पाइडर को ढूँढेंगे।

37:54.564 --> 37:56.441
-बेन रायली को लेकर आओ।
-बेन रायली को लेकर आओ।

40:07.197 --> 40:09.199
संवाद अनुवादक महताब आलम

40:09.282 --> 40:11.284
रचनात्मक पर्यवेक्षक
दिनेश शाकुल
