WEBVTT

00:00:06.048 --> 00:00:08.592 align:center
"स्पाइडर-नूआ" पर अब तक

00:00:09.009 --> 00:00:10.970 align:center
शुरू से शुरू करो।

00:00:12.179 --> 00:00:14.348 align:center
हमें अंदाज़ा भी नहीं था
कि आगे क्या होने वाला है।

00:00:17.810 --> 00:00:20.104 align:center
फ़्लिंट की शक्तियाँ भी वहीं से मिली होंगी।

00:00:20.187 --> 00:00:21.063 align:center
ये हैं, मिस्टर बर्न।

00:00:21.731 --> 00:00:24.650 align:center
मेयर मॉरिस भूल गया है
कि इस शहर को कौन चलाता है।

00:00:24.734 --> 00:00:28.154 align:center
-जंग में बंदी रहे चार रिटायर सैनिक।
-सब डॉक्टर अलीथिया फ़ेबर को दिखा रहे हैं।

00:00:28.237 --> 00:00:29.864 align:center
तो फिर हमें इंतज़ार किसका है?

00:00:29.947 --> 00:00:31.949 align:center
एक रिपोर्टर आपसे बात करना चाहता है।

00:00:32.032 --> 00:00:33.909 align:center
यह मेरे सेक्रेटरी हैं, ऑग्डन।

00:00:33.993 --> 00:00:38.247 align:center
आपको सच में नहीं पता था
कि आपके मरीज़ों के पास सुपरपावर आ गई हैं?

00:00:38.330 --> 00:00:40.124 align:center
क्या तुम इन्हें झूठी कह रहे हो?

00:00:40.207 --> 00:00:41.834 align:center
माफ़ कीजिए, मैं आपकी मदद नहीं कर सकती।

00:00:42.668 --> 00:00:45.254 align:center
फ़ेबर इलाज ढूँढ तो रही है,
पर वो उनकी जान ले लेगी।

00:00:45.337 --> 00:00:48.048 align:center
-इसे छापने से पहले मुझे कैट को बताने दो।
-तुम्हें एक दिन देता हूँ।

00:00:48.632 --> 00:00:49.842 align:center
फ़्लिंट मरने वाला है?

00:00:49.925 --> 00:00:51.302 align:center
हमारे लिए अब बचा ही क्या है?

00:00:51.385 --> 00:00:53.471 align:center
क्यों न हम ऐसी जगह चलें
जहाँ हमें कोई न जानता हो?

00:00:53.554 --> 00:00:55.306 align:center
मैं एक कोशिश करके ये जानने को तैयार हूँ।

00:00:55.389 --> 00:00:57.641 align:center
अगर उस रिपोर्टर ने खबर छाप दी,
तो वो हमारे पीछे आएँगे।

00:00:57.725 --> 00:01:00.478 align:center
डॉक्टर फ़ेबर,
क्या आप वाकई उनकी मदद कर सकती हैं?

00:01:00.561 --> 00:01:02.229 align:center
तुम जानती हो स्पाइडर कौन है, है न?

00:01:02.313 --> 00:01:03.522 align:center
बेन रायली।

00:01:40.559 --> 00:01:42.812 align:center
जैनेट

00:01:45.564 --> 00:01:47.233 align:center
अमेरिकी सेना की ओर से
सम्मानजनक सेवा-मुक्ति

00:02:30.734 --> 00:02:32.027 align:center
ये क्या बकवास है?

00:02:34.196 --> 00:02:37.950 align:center
मिस्टर रायली, मैं यहाँ कोई
मुसीबत खड़ी करने नहीं आया।

00:02:38.033 --> 00:02:40.911 align:center
मैं… बस आपका थोड़ा सा वक़्त चाहता हूँ।

00:02:42.580 --> 00:02:44.206 align:center
इसकी…

00:02:44.290 --> 00:02:45.958 align:center
इस चीज़ की कोई ज़रूरत नहीं है।

00:02:46.041 --> 00:02:48.627 align:center
जंग के बाद से
मैंने अपने हाथ में बंदूक नहीं पकड़ी है।

00:02:48.711 --> 00:02:49.712 align:center
सिविल वॉर के बाद से?

00:02:53.424 --> 00:02:54.800 align:center
आपको मैं याद नहीं?

00:02:55.467 --> 00:02:58.304 align:center
-कल मिले थे क्या?
-नहीं। ये बात फ्रांस की है।

00:02:58.804 --> 00:03:00.389 align:center
आपने मेरी जान बचाई थी।

00:03:00.973 --> 00:03:02.391 align:center
ये क्या बकवास कर रहे हो?

00:03:03.726 --> 00:03:05.519 align:center
कोई चालाकी नहीं, दद्दू।

00:03:09.148 --> 00:03:12.943 align:center
लोग मुझे फ़्रेकल्स कहते थे
क्योंकि मैं बहुत छोटा दिखता था।

00:03:13.027 --> 00:03:16.697 align:center
उन्हें लगा कि मैं 15 साल का हूँ,
पर जंग में आने के लिए मैंने झूठ बोला था।

00:03:17.281 --> 00:03:20.868 align:center
मुझे लगता है
कि मैं किस्मत वालों में से था।

00:03:20.951 --> 00:03:26.248 align:center
मैं अभी ज़िंदा तो हूँ, पर मेरा म्यूटेशन
मुझे बहुत तेज़ी से बूढ़ा कर रहा है

00:03:26.332 --> 00:03:28.667 align:center
और वक़्त के साथ हालत और बिगड़ती जा रही है।

00:03:29.501 --> 00:03:34.298 align:center
डॉक्टर फ़ेबर मेरे बचने की आख़िरी उम्मीद हैं।

00:03:35.049 --> 00:03:38.886 align:center
वो एक अच्छी औरत हैं
जो कुछ अच्छा करने की कोशिश कर रही हैं।

00:03:42.139 --> 00:03:43.474 align:center
ड्रिंक पीना चाहोगे?

00:03:48.979 --> 00:03:52.149 align:center
तुम्हारी असल उम्र क्या है?

00:03:52.232 --> 00:03:56.320 align:center
अगर ज़िंदा रहा,
तो इस अप्रैल 36 साल का हो जाऊँगा।

00:03:57.237 --> 00:04:00.950 align:center
सिर्फ़ मैं ही नहीं हूँ जो ये सब झेल रहा है।
इसीलिए मैं यहाँ आया हूँ।

00:04:01.033 --> 00:04:02.952 align:center
तुम वो फ़ाइलें ढूँढ रहे हो,
वो मेरे पास नहीं हैं।

00:04:03.035 --> 00:04:05.371 align:center
फाइलों से फर्क नहीं पड़ता।
मेरा मतलब, उतना नहीं।

00:04:05.454 --> 00:04:07.831 align:center
वो तो बस नाकामियों,

00:04:07.915 --> 00:04:10.459 align:center
बंद रास्तों और टूटी उम्मीदों का अंबार हैं।

00:04:11.168 --> 00:04:12.503 align:center
बात तुम्हारे रिपोर्टर दोस्त की है।

00:04:13.337 --> 00:04:17.716 align:center
अगर उसने वो खबर छाप दी,
तो फ़ेबर का काम मिट्टी में मिल जाएगा।

00:04:18.842 --> 00:04:20.344 align:center
और मेरी ज़िंदगी भी ख़ाक हो जाएगी।

00:04:22.304 --> 00:04:26.809 align:center
मुझे अफ़सोस है, पर अब बहुत देर हो चुकी है।

00:04:26.892 --> 00:04:30.312 align:center
और रॉबी अपना काम करके ही रहेगा,
चाहे मैं उससे कितना भी मनाऊँ।

00:04:30.396 --> 00:04:32.773 align:center
और आप… आप कोशिश भी नहीं करेंगे?

00:04:33.607 --> 00:04:34.441 align:center
नहीं।

00:04:34.984 --> 00:04:36.402 align:center
ऐसा क्यों?

00:04:36.485 --> 00:04:39.863 align:center
मेरा मतलब है, क्या आप…
अपने साथियों को ठीक होते नहीं देखना चाहते?

00:04:40.823 --> 00:04:42.574 align:center
क्या आप ठीक होना नहीं चाहते?

00:04:43.951 --> 00:04:45.953 align:center
इसका क्या मतलब हुआ?

00:04:46.036 --> 00:04:49.498 align:center
इसका मतलब ये है
कि मैं जानता हूँ आप असल में कौन हैं।

00:04:50.207 --> 00:04:54.837 align:center
मैं उस दिन आपके पीछे वार्ड तक आया था,
जब आपकी यूनिट ने हमें बचाया था।

00:04:54.920 --> 00:04:58.590 align:center
उस दिन, जब उस चीज़ ने आपको काटा था।

00:04:58.674 --> 00:05:00.718 align:center
अगर आपने नाम न बदला होता,

00:05:00.801 --> 00:05:04.388 align:center
तो मैं बरसों पहले आपसे मिलने आ जाता।

00:05:06.849 --> 00:05:08.350 align:center
याददाश्त कमज़ोर होने लगी है क्या?

00:05:09.226 --> 00:05:10.227 align:center
ऐसा मत कीजिए।

00:05:11.061 --> 00:05:13.564 align:center
बहुत बर्दाश्त कर सकता हूँ,
पर मैं इससे बेहतर का हकदार हूँ।

00:05:14.189 --> 00:05:17.484 align:center
ऐसा कहके
आप मुझे सीधे मौत की सजा सुना रहे हैं।

00:05:17.568 --> 00:05:19.945 align:center
कम से कम अब तो सच बोलने की शराफ़त दिखाइए।

00:05:30.664 --> 00:05:34.168 align:center
सच तो ये है कि ये मेरी जिंदगी का
वो हिस्सा है जिसे मैं मिटा देना चाहता हूँ।

00:05:34.918 --> 00:05:38.005 align:center
और कल से, इसका कोई वजूद नहीं रहेगा।

00:05:38.088 --> 00:05:41.467 align:center
मैं शहर छोड़ रहा हूँ,
बेन राइली बनकर नई शुरुआत करने।

00:05:44.136 --> 00:05:47.890 align:center
मुझे माफ़ करना, फ़्रेकल्स।
काश तुम्हें भी ऐसा ही कोई मौका दे पाता।

00:05:47.973 --> 00:05:49.641 align:center
मेरा मतलब… बस इतना ही?

00:05:49.725 --> 00:05:52.352 align:center
क्या मैं… आपका फ़ैसला नहीं बदल सकता?

00:05:52.436 --> 00:05:54.104 align:center
यह फ़ैसला काफी पहले कर लेना चाहिए था।

00:05:55.522 --> 00:05:57.900 align:center
काश कि… ये सब इस तरह न हो रहा होता।

00:06:03.113 --> 00:06:04.198 align:center
ये तुमने क्या…

00:07:32.286 --> 00:07:34.705 align:center
मार्वल कॉमिक्स पर आधारित

00:07:34.872 --> 00:07:39.042 align:center
"स्पाइडर-नूआ"

00:08:45.943 --> 00:08:47.736 align:center
बस हो गया।

00:08:47.819 --> 00:08:50.822 align:center
शांत रहिए, मिस्टर रायली।
लंबी साँसें लीजिए।

00:08:50.906 --> 00:08:54.159 align:center
आपको बेहोश रखने के लिए
काफी ज़्यादा दवा देनी पड़ी।

00:08:54.243 --> 00:08:56.203 align:center
मुझे यकीन है
कि आपको हालत काफी खराब लग रही होगी।

00:08:57.120 --> 00:08:59.831 align:center
-मैं कहाँ हूँ?
-मेरी अपनी लैब में।

00:09:02.376 --> 00:09:03.669 align:center
ये सब क्या है? मुझे यहाँ…

00:09:03.752 --> 00:09:06.255 align:center
अरे नहीं, सब ठीक है, मिस्टर रायली।

00:09:06.338 --> 00:09:08.632 align:center
मुझे बस कुछ ज़रूरी टैस्ट करने हैं।

00:09:08.715 --> 00:09:12.970 align:center
आपके खून की जाँच
और आपके डीएनए की परख करनी है।

00:09:13.053 --> 00:09:14.137 align:center
मेरे हाथ खोलो।

00:09:14.888 --> 00:09:19.434 align:center
मुझ पर भरोसा कीजिए। अगर आप शांत रहेंगे,
तो मेरा काम बहुत आसान हो जाएगा।

00:09:19.518 --> 00:09:20.602 align:center
काम?

00:09:20.686 --> 00:09:25.274 align:center
मिस्टर रायली, आपने मेरे ऑफ़िस में घुसकर
मेरी सबसे ज़रूरी फ़ाइलें चुराई थीं।

00:09:25.357 --> 00:09:26.858 align:center
क्या आपने वो फ़ाइलें पढ़ीं?

00:09:26.942 --> 00:09:28.110 align:center
हाँ।

00:09:28.193 --> 00:09:30.445 align:center
तो आप जानते हैं
कि मैं कौन हूँ और क्या कर रही हूँ।

00:09:30.529 --> 00:09:34.658 align:center
और मैं भी जानती हूँ कि आप कौन हैं,
मिस्टर स्पाइडर, तो ये नाटक बंद करते हैं।

00:09:34.741 --> 00:09:37.619 align:center
मेरे पास बहुत काम है और वक़्त बहुत कम।

00:09:37.703 --> 00:09:40.789 align:center
-बात समझ गए?
-मुझे छोड़ दो और मैं जान से नहीं मारूँगा।

00:09:40.872 --> 00:09:44.042 align:center
इन्ही धमकियों की वजह से
हमें आपको बांध कर रखना पड़ रहा है।

00:09:44.126 --> 00:09:46.211 align:center
ये धमकी नहीं है। वादा है।

00:09:47.004 --> 00:09:50.257 align:center
आपकी बातों में दम है, पर हम जानते हैं
कि आप असल में किस तरह के इंसान हैं।

00:09:50.340 --> 00:09:55.637 align:center
आपने उन तड़पते हुए सैनिकों को बचाने के लिए
अपनी जान जोखिम में डाली थी।

00:09:55.721 --> 00:09:57.723 align:center
आपने ऑग्डन की जान बचाई।

00:09:57.806 --> 00:10:00.142 align:center
-हाँ।
-और फिर घर लौटकर आपने

00:10:00.225 --> 00:10:02.019 align:center
और भी कई जानें बचाने का फ़ैसला किया।

00:10:02.102 --> 00:10:04.604 align:center
आप कातिल नहीं हैं। आप एक हीरो हैं।

00:10:08.442 --> 00:10:09.901 align:center
आप इन्हें कभी नहीं तोड़ पाएँगे।

00:10:09.985 --> 00:10:12.696 align:center
हमने आपको इतनी दवा दी है
कि किंग कॉन्ग भी ढेर हो जाए।

00:10:12.779 --> 00:10:16.408 align:center
अब मैं बस आपका थोड़ा सा खून निकालूँगी।
एक बच्चा भी ये बर्दाश्त कर लेगा।

00:10:17.117 --> 00:10:19.578 align:center
ऑग्डन, खून निकालने वाली किट तैयार करो।

00:10:20.245 --> 00:10:21.288 align:center
ठीक है।

00:10:21.371 --> 00:10:25.751 align:center
इससे तुम्हें कुछ हासिल नहीं होगा।
मैं पहले भी यहाँ आ चुका हूँ।

00:10:27.127 --> 00:10:28.670 align:center
जोन्स!

00:12:16.903 --> 00:12:18.321 align:center
आराम से, जवान।

00:12:19.448 --> 00:12:20.866 align:center
बैठो, बैठ जाओ।

00:12:23.535 --> 00:12:26.329 align:center
तुम ठीक हो? सुना है काफी दर्द में हो।

00:12:26.413 --> 00:12:29.875 align:center
इतना दर्द सह सकता हूँ, सर।

00:12:29.958 --> 00:12:30.834 align:center
सुनकर खुशी हुई।

00:12:30.917 --> 00:12:33.336 align:center
सबसे ज़रूरी ये है कि तुम्हें आराम मिले।

00:12:33.420 --> 00:12:36.256 align:center
अच्छी खबर ये है कि तुम्हारे लिए
दुनिया की सबसे बेहतरीन मेडिकल टीम है,

00:12:36.339 --> 00:12:38.592 align:center
जो सिर्फ़ तुम्हारे लिए यहाँ है।

00:12:38.675 --> 00:12:40.218 align:center
इससे बेहतर और क्या होगा?

00:12:40.302 --> 00:12:41.303 align:center
नहीं, सर।

00:12:42.762 --> 00:12:44.973 align:center
इसे सोडा दो। चॉकलेट बार दो।

00:12:45.056 --> 00:12:46.892 align:center
-जो भी चाहिए, दे देना, समझे?
-जी, सर।

00:12:49.019 --> 00:12:51.771 align:center
मेरे साथ क्या हो रहा है, सर?

00:12:53.273 --> 00:12:55.734 align:center
हम सब भी यही जानना चाह रहे हैं।

00:12:55.817 --> 00:12:58.445 align:center
पर फ़िक्र मत करो, हम इसकी तह तक पहुँचेंगे।

00:13:00.155 --> 00:13:04.075 align:center
उन्होंने मुझे चीरा-फाड़ा,
अलग किया और फिर से जोड़ दिया।

00:13:04.159 --> 00:13:05.619 align:center
पर उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा।

00:13:05.702 --> 00:13:08.497 align:center
मुझे सेना की जाँच की एक-एक बात पता है।

00:13:08.580 --> 00:13:10.707 align:center
मैंने उनकी रिपोर्ट बहुत बारीकी से पढ़ी है।

00:13:10.790 --> 00:13:12.459 align:center
पर वो बहुत पुरानी बात है।

00:13:12.542 --> 00:13:15.086 align:center
साइंस ने अब बहुत तरक्की कर ली है।

00:13:15.170 --> 00:13:16.254 align:center
तुम भी उन्हीं में से एक हो।

00:13:17.047 --> 00:13:20.717 align:center
मुझे उनके जैसा समझने की गलती मत करना।

00:13:20.800 --> 00:13:23.303 align:center
उन वैज्ञानिकों को सिर्फ़ जंग की फ़िक्र थी।

00:13:23.386 --> 00:13:26.473 align:center
उन्होंने तुम्हें देखा
और वो भी जर्मनों जैसे हो गए।

00:13:26.556 --> 00:13:28.934 align:center
वो तुम्हें हथियार बनाना चाहते थे।

00:13:29.017 --> 00:13:31.311 align:center
मैं उसके उलट काम कर रही हूँ।

00:13:32.354 --> 00:13:35.440 align:center
तुम्हारा भी… कोई अपना था।

00:13:36.274 --> 00:13:37.108 align:center
हाँ।

00:13:38.026 --> 00:13:39.194 align:center
तुमने किसी को खोया है।

00:13:40.779 --> 00:13:41.821 align:center
अपने बेटे को।

00:13:42.531 --> 00:13:44.533 align:center
क्या आपने
कभी किसी को खोया है, मिस्टर रायली?

00:13:45.325 --> 00:13:49.412 align:center
कोई इतना करीबी, कि लगे
कि आपके वजूद का एक हिस्सा ही खत्म हो गया?

00:13:49.496 --> 00:13:50.664 align:center
हाँ।

00:13:50.747 --> 00:13:53.542 align:center
काश कि तुम उसके लिए कुछ कर पाते?

00:13:53.625 --> 00:13:55.877 align:center
काश कि तुम्हें पता होता
कि तुम उन्हें खोने वाले हो,

00:13:55.961 --> 00:14:01.174 align:center
मगर उन्हें बचाने की ताकत
तुम्हारे ही हाथों में होती?

00:14:02.050 --> 00:14:06.721 align:center
तो क्या तुम नहीं करते?
क्या तुम अपनी पूरी जान नहीं लगा देते?

00:14:21.319 --> 00:14:24.072 align:center
आप उस अपने को वापस नहीं ला सकते,
मिस्टर रायली, पर मैं ला सकती हूँ।

00:14:24.823 --> 00:14:26.700 align:center
क्या मैंने कोई बड़ी चीज़ माँग ली?

00:14:26.783 --> 00:14:29.911 align:center
अपने बेटे के लिए एक दूसरा मौका माँगकर।

00:14:40.046 --> 00:14:41.506 align:center
अब तुम समझ गए।

00:14:41.590 --> 00:14:44.718 align:center
उसे ज़िंदा रखने के लिए
मैं किसी भी हद तक जा सकती हूँ।

00:14:45.594 --> 00:14:48.471 align:center
तुम्हारी दोस्त
और मुझमें ये बात एक जैसी है।

00:14:49.764 --> 00:14:53.101 align:center
-मेरी दोस्त?
-वही, जिसने बताया कि तुम कहाँ मिलोगे।

00:14:53.184 --> 00:14:55.729 align:center
वो भी किसी को बचाने के लिए तड़प रही है।

00:14:59.149 --> 00:15:00.025 align:center
कैट।

00:15:00.108 --> 00:15:04.529 align:center
वह काफी ख़ूबसूरत और हठी है।

00:15:04.613 --> 00:15:07.490 align:center
मुझे… डर लग रहा है।

00:15:08.450 --> 00:15:09.534 align:center
क्या यह ठीक है?

00:15:11.119 --> 00:15:12.245 align:center
मिस्टर रायली?

00:15:12.329 --> 00:15:14.372 align:center
-मिस्टर रायली?
-खून की कमी की वजह से ऐसा है।

00:15:15.248 --> 00:15:17.876 align:center
जब तक हम टैस्ट करेंगे,
इसकी हालत संभल जाएगी।

00:15:32.015 --> 00:15:33.183 align:center
कुछ मिला?

00:15:33.266 --> 00:15:35.101 align:center
प्लेटलेट्स, एरिथ्रोसाइट्स, हीमोग्लोबिन।

00:15:35.185 --> 00:15:39.189 align:center
इसका खून एकदम, पूरी तरह से,
दिमाग खराब करने की हद तक मामूली सा है।

00:15:39.981 --> 00:15:41.441 align:center
देखो, हमें पता है यह अलग है।

00:15:42.275 --> 00:15:45.111 align:center
जवाब कहीं न कहीं
इसके शरीर के अंदर ही मौजूद है।

00:15:46.363 --> 00:15:47.989 align:center
हमें बस उसे ढूँढना है।

00:16:17.894 --> 00:16:20.397 align:center
अच्छा हुआ, आपको होश आ गया।

00:16:20.480 --> 00:16:21.898 align:center
अब कैसा लग रहा है?

00:16:23.441 --> 00:16:27.487 align:center
इन सबके लिए मुझे अफ़सोस है। दिल से।

00:16:28.446 --> 00:16:30.615 align:center
आपने मेरे पास कोई रास्ता नहीं छोड़ा था।

00:16:30.699 --> 00:16:34.119 align:center
ये लीजिए, इसे पी लीजिए।
आप… आपको प्यास लगी होगी।

00:16:34.202 --> 00:16:37.539 align:center
ये… ये पानी है,
मैं… मेरा यकीन कीजिए।

00:16:47.424 --> 00:16:51.177 align:center
अरे, आपको तो सच में बहुत प्यास लगी थी।

00:16:53.555 --> 00:16:57.183 align:center
तो, आप शहर छोड़कर जा रहे थे,

00:16:57.267 --> 00:17:00.812 align:center
मेरे ये बताने के बाद भी कि बस एक मौका है

00:17:00.895 --> 00:17:04.023 align:center
जिससे आप मुझे और दूसरों को बचा सकते हैं?

00:17:05.650 --> 00:17:07.485 align:center
स्पाइडर कभी कोई हीरो नहीं था।

00:17:08.653 --> 00:17:10.613 align:center
मैंने वो सब बस रोमांच के लिए किया।

00:17:10.697 --> 00:17:14.576 align:center
खैर, शायद तब आप नहीं थे,

00:17:16.035 --> 00:17:18.747 align:center
पर अब भी वक़्त है आप एक हीरो बन सकते हैं।

00:17:18.830 --> 00:17:21.249 align:center
मैं यहाँ से
कभी ज़िंदा बाहर नहीं निकल पाऊँगा।

00:17:21.332 --> 00:17:22.917 align:center
यह आप क्या कह रहे हैं?

00:17:23.752 --> 00:17:26.296 align:center
तुम्हारी माँ पागल हो चुकी है।

00:17:26.379 --> 00:17:29.215 align:center
अरे, नहीं, यह सच नहीं है।

00:17:29.299 --> 00:17:31.718 align:center
वो बस मुझे बचाने की कोशिश कर रही हैं।

00:17:31.801 --> 00:17:33.803 align:center
नहीं, वो पागल है।

00:17:34.763 --> 00:17:38.391 align:center
मुझे अफ़सोस है
कि तुम्हारे खून के नमूने काफी नहीं थे।

00:17:38.475 --> 00:17:41.478 align:center
अब मुझे तुम्हारे ऑर्गन्स से
जेनेटिक सैंपल निकालने होंगे।

00:17:41.561 --> 00:17:42.937 align:center
बस करो!

00:17:43.021 --> 00:17:46.399 align:center
अगर तुम्हें अब तक कोई हल नहीं मिला,
तो इसका मतलब है कोई हल है ही नहीं।

00:17:46.483 --> 00:17:48.318 align:center
मैं कभी नहीं रुकूँगी।

00:17:48.401 --> 00:17:52.071 align:center
अगर मैं हर मुमकिन कोशिश न करूँ,
तो मैं कैसी माँ कहलाऊँगी?

00:17:52.155 --> 00:17:54.282 align:center
हर मुश्किल का एक हल होता है, मिस्टर रायली।

00:17:54.365 --> 00:17:55.909 align:center
ये क्या है?

00:17:55.992 --> 00:17:57.327 align:center
ये क्या है?

00:18:05.335 --> 00:18:06.711 align:center
मेरी मदद करो, ऑग्डन।

00:18:14.719 --> 00:18:17.555 align:center
विज्ञान का काम छिपे हुए सच को
सामने लाना है।

00:18:18.807 --> 00:18:23.144 align:center
और जर्मनों ने जो प्रोग्राम चलाया था,
उसने इंसानी शरीर की बनावट बदल दी थी।

00:18:23.937 --> 00:18:27.607 align:center
जिसकी वजह से सड़न,
बर्बादी और बेचैनी पैदा हुई थी।

00:18:28.358 --> 00:18:30.318 align:center
पर न जाने क्यों, तुम इकलौते ऐसे थे

00:18:30.401 --> 00:18:33.655 align:center
जिसे बिना किसी नुकसान के ताकत मिली।

00:18:33.738 --> 00:18:36.366 align:center
तुम… तुम मुझे कहाँ ले जा रही हो?

00:18:37.158 --> 00:18:38.868 align:center
तुम मुझे कहाँ ले जा रही हो?

00:18:38.952 --> 00:18:40.328 align:center
यह कुछ कहने की कोशिश कर रहा है।

00:18:43.206 --> 00:18:45.625 align:center
मुझे पास्ता पसंद है।

00:18:46.417 --> 00:18:48.211 align:center
तुम्हें पास्ता खाने को मिलेगा।

00:18:49.212 --> 00:18:51.130 align:center
जितना चाहो उतना।

00:18:54.843 --> 00:19:00.098 align:center
मेरा मानना है कि जिस प्रोसेस ने
तुम्हारे शरीर में इस म्यूटेशन को थामा है

00:19:00.181 --> 00:19:03.935 align:center
उसका इस्तेमाल दूसरों को पूरी तरह
ठीक करने में किया जा सकता है।

00:19:06.729 --> 00:19:10.191 align:center
अब आप चैन से सो जाइए, मिस्टर रायली।

00:19:11.317 --> 00:19:12.694 align:center
ऑग्डन, मास्क लगाओ।

00:19:15.196 --> 00:19:18.491 align:center
बस साँस लेते रहिए। गहरी साँस लीजिए।

00:19:18.575 --> 00:19:19.868 align:center
ऐसे ही।

00:19:19.951 --> 00:19:22.954 align:center
दस, नौ,

00:19:23.037 --> 00:19:27.750 align:center
आठ, सात, छह…

00:19:36.175 --> 00:19:37.552 align:center
इसे चीरो।

00:19:37.635 --> 00:19:39.095 align:center
देखते हैं ये किस मिट्टी का बना है।

00:20:10.877 --> 00:20:11.711 align:center
रूबी।

00:20:11.794 --> 00:20:14.589 align:center
हाँ, बुद्धू।
क्या किसी और की राह तक रहे थे?

00:20:14.672 --> 00:20:16.382 align:center
मुझे तुम्हारी बहुत याद आई।

00:20:17.091 --> 00:20:18.301 align:center
रूबी।

00:20:18.384 --> 00:20:20.887 align:center
रूबी।

00:20:28.394 --> 00:20:32.148 align:center
हे रायली।
तुम्हें लगा तुम मुझसे पीछा छुड़ा लोगे?

00:20:32.231 --> 00:20:34.275 align:center
मेरे बगैर तुम कुछ भी नहीं हो।

00:20:58.257 --> 00:21:00.635 align:center
कमीने कहीं के। तुमने मुझे फँसाया।

00:21:04.097 --> 00:21:07.225 align:center
तुम डरपोक हो, रायली!
किस्मत बहादुरों का साथ देती है!

00:21:07.934 --> 00:21:09.352 align:center
मैंने तुम्हें आगाह किया था।

00:21:10.812 --> 00:21:12.355 align:center
अब तुम जलोगे।

00:21:45.763 --> 00:21:47.765 align:center
बी. रायली / लिवर

00:22:00.611 --> 00:22:01.988 align:center
हे भगवान।

00:23:22.151 --> 00:23:23.152 align:center
वक़्त आ गया है।

00:23:24.821 --> 00:23:26.114 align:center
तैयार हो?

00:23:26.906 --> 00:23:27.907 align:center
हाँ?

00:23:30.576 --> 00:23:31.577 align:center
क्या बात है?

00:23:33.830 --> 00:23:35.540 align:center
आपको यकीन है कि ये काम करेगा?

00:23:35.623 --> 00:23:39.710 align:center
-और अगर…
-मुझे इतना यकीन पहले कभी नहीं हुआ।

00:23:39.794 --> 00:23:40.837 align:center
समझे?

00:23:43.631 --> 00:23:44.715 align:center
समझे?

00:23:46.217 --> 00:23:47.301 align:center
मैं तैयार हूँ।

00:23:48.719 --> 00:23:49.929 align:center
काम हो गया।

00:24:40.396 --> 00:24:43.733 align:center
आपने कर दिखाया। आपने वाकई कर दिखाया!

00:24:45.818 --> 00:24:47.278 align:center
मुझे यकीन नहीं हो रहा।

00:24:49.280 --> 00:24:51.991 align:center
-मेरे प्यारे, फ़्रेकल्स!
-शुक्रिया, माँ।

00:24:53.117 --> 00:24:54.202 align:center
ठीक है।

00:24:54.285 --> 00:24:56.204 align:center
रॉबर्टसन ने अब तक खबर छाप दी होगी,

00:24:56.287 --> 00:24:59.832 align:center
इसलिए हमें
ये जगह खाली करके यहाँ से निकलना होगा।

00:25:00.499 --> 00:25:01.334 align:center
पर…

00:25:02.585 --> 00:25:04.587 align:center
पहले हमें राइली को इसका एंटीडोट देना होगा।

00:25:07.590 --> 00:25:08.716 align:center
हम ऐसा नहीं कर सकते, ऑगी।

00:25:09.592 --> 00:25:13.471 align:center
हमने उसे अगवा किया,
उसकी मर्ज़ी के खिलाफ उसका ऑपरेशन किया।

00:25:15.014 --> 00:25:16.891 align:center
हमारे लिए यही बेहतर है, यही एक रास्ता है,

00:25:16.974 --> 00:25:19.560 align:center
कि हम अपनी पहचान बदल लें और गायब हो जाएँ,

00:25:19.644 --> 00:25:22.438 align:center
और हमारे बारे में जानने वाला
कोई ज़िंदा न बचे।

00:25:28.736 --> 00:25:29.820 align:center
ये आप क्या कह रही हैं?

00:25:34.033 --> 00:25:34.867 align:center
ऐसा मत कीजिए।

00:25:35.701 --> 00:25:37.286 align:center
वे हम दोनों को जेल में डाल देंगे।

00:25:37.370 --> 00:25:40.831 align:center
मैंने अपनी ज़िंदगी के
पिछले 15 साल इसलिए नहीं गुज़ारे

00:25:40.915 --> 00:25:42.416 align:center
कि तुम्हारी ज़िंदगी वापस दे सकूँ

00:25:42.500 --> 00:25:45.253 align:center
ताकि तुम फिर जेल की कोठरी में सड़ते रहो।

00:25:46.045 --> 00:25:47.588 align:center
मुझे माफ़ करना, ऑग्डन।

00:25:47.672 --> 00:25:50.633 align:center
उसकी जान देकर ही
तुम्हारी जान बचाई जा सकती थी।

00:25:58.349 --> 00:26:00.226 align:center
-ये काम मैं करूँगा।
-पर…

00:26:00.810 --> 00:26:01.769 align:center
ऑग्डन।

00:26:01.852 --> 00:26:05.523 align:center
हम दोनों ने जो कुछ भी झेला है उसके बाद,
मुझे सामने से उससे बात करनी है।

00:26:06.524 --> 00:26:08.192 align:center
एक फ़ौजी की तरह।

00:26:10.903 --> 00:26:11.946 align:center
ठीक है।

00:26:34.635 --> 00:26:37.179 align:center
मुझे आज किसी बच्चे जैसी खुशी हो रही है।

00:26:38.264 --> 00:26:41.976 align:center
ये डॉक्टर हमें उस कैंप के
हर ताकतवर इंसान का नाम दे सकती है।

00:26:42.059 --> 00:26:44.145 align:center
हमारे पास ऐसी फौज होगी
जिसे कोई नहीं रोक पाएगा।

00:26:44.228 --> 00:26:46.731 align:center
वो कम्बख्त स्पाइडर भी नहीं।

00:26:48.024 --> 00:26:49.859 align:center
उन्होंने तुम्हें जितना तड़पाया है।

00:26:51.485 --> 00:26:52.862 align:center
उसके लिए उन्हें पछताना पड़ेगा।

00:28:02.515 --> 00:28:03.808 align:center
रुको।

00:28:10.189 --> 00:28:12.441 align:center
-ऑग्डन?
-तुम सही थे।

00:28:13.234 --> 00:28:14.527 align:center
उन्होंने आपको मारने भेजा है।

00:28:15.903 --> 00:28:19.573 align:center
पर आपने मेरी जान बचाई थी,
इतना तो आपके लिए कर ही सकता हूँ।

00:28:21.909 --> 00:28:24.954 align:center
बस वादा कीजिए
कि आप उन्हें चोट नहीं पहुँचाएँगे।

00:28:25.704 --> 00:28:27.623 align:center
बंदूक मेरे हाथ में नहीं है।

00:28:28.207 --> 00:28:29.834 align:center
और स्पाइडर की शक्तियाँ मेरे पास नहीं हैं।

00:28:30.584 --> 00:28:34.380 align:center
मैं तो बस घर जाना चाहता हूँ।

00:28:37.967 --> 00:28:39.176 align:center
चलिए आपको घर ले चलता हूँ।

00:29:02.450 --> 00:29:04.410 align:center
दरवाज़े और बड़े होते जा रहे हैं।

00:29:21.552 --> 00:29:22.553 align:center
वाह।

00:29:23.262 --> 00:29:24.346 align:center
ज़रा देखो तो।

00:29:24.430 --> 00:29:26.098 align:center
लाजवाब, एकदम लाजवाब।

00:29:26.182 --> 00:29:27.224 align:center
तुम वापस आ गए!

00:29:27.892 --> 00:29:30.436 align:center
-तो अब क्या इरादा है?
-मैं समझा नहीं?

00:29:30.519 --> 00:29:32.271 align:center
खैर, अब जब तुम्हें तुम्हारी ज़िंदगी

00:29:32.354 --> 00:29:35.274 align:center
वापस मिल गई है,
तो अब क्या करने का इरादा है, फ़्रेकल्स?

00:29:35.983 --> 00:29:37.401 align:center
पता नहीं।

00:29:38.486 --> 00:29:39.612 align:center
मैं…

00:29:39.695 --> 00:29:44.241 align:center
मैं इतने वक्त से बस मरने की तैयारी
कर रहा था, सोचा ही नहीं कि जीना कैसे है।

00:29:44.325 --> 00:29:46.660 align:center
-तुम ठीक तो हो?
-आज कौन सा दिन है?

00:29:46.744 --> 00:29:49.955 align:center
-क्या कहा?
-दिन, अरे आज दिन कौन सा है?

00:29:50.039 --> 00:29:51.832 align:center
सोमवार। सोमवार की दोपहर।

00:29:51.916 --> 00:29:55.044 align:center
धत्त तेरी की।
रॉबी अपने पुलित्ज़र के पीछे पड़ा है।

00:29:55.127 --> 00:29:58.380 align:center
उसने लैब का पता छाप दिया है,
वो किसी भी पल यहाँ पहुँच जाएँगे।

00:30:04.595 --> 00:30:07.765 align:center
-क्या लगता है, कितने लोग होंगे?
-कुछ कह नहीं सकते।

00:30:07.848 --> 00:30:09.600 align:center
कैंप में हम करीब दर्जन भर लोग थे।

00:30:09.683 --> 00:30:12.436 align:center
शर्त लगा लो, उनमें से ज़्यादातर
न्यू यॉर्क वापस आ चुके होंगे।

00:30:12.520 --> 00:30:16.190 align:center
जिसे भी इन सालों में कोई तकलीफ़ हुई होगी,
वो सीधा फ़ेबर के पास ही आया होगा।

00:30:16.273 --> 00:30:20.194 align:center
ब्युगल
लैबोरेटरी

00:30:40.297 --> 00:30:41.131 align:center
आप ठीक हैं?

00:30:41.215 --> 00:30:43.133 align:center
क्या लगता है? मैं ठीक हूँ।

00:30:44.885 --> 00:30:46.971 align:center
चेरी रेड। मेरी पसंदीदा।

00:30:48.681 --> 00:30:49.682 align:center
ठीक है।

00:30:52.643 --> 00:30:54.103 align:center
वो वहाँ ऊपर से रास्ता है।

00:30:57.690 --> 00:30:58.774 align:center
तुम नहीं चल रहे?

00:31:00.568 --> 00:31:01.735 align:center
मैं उन्हें छोड़कर नहीं जा सकता।

00:31:03.279 --> 00:31:04.822 align:center
तुम उन लोगों का मुकाबला नहीं कर पाओगे।

00:31:05.573 --> 00:31:07.116 align:center
शायद आप सही कह रहे हैं।

00:31:09.535 --> 00:31:10.619 align:center
पर वो मेरी माँ हैं।

00:31:24.550 --> 00:31:25.801 align:center
ऐंटीडोट

00:31:34.059 --> 00:31:35.269 align:center
चलो, खड़ी हो जाओ।

00:31:36.562 --> 00:31:38.439 align:center
क्या बात है, डॉक्टर?

00:31:38.522 --> 00:31:40.232 align:center
हमें देखकर आप ज़्यादा खुश नहीं लग रहीं।

00:31:40.316 --> 00:31:41.859 align:center
माफ़ करना, मैं बस हैरान हूँ।

00:31:41.942 --> 00:31:44.862 align:center
क्यों, क्योंकि आपकी ये खुफ़िया लैब
अब ख़ुफ़िया नहीं रही?

00:31:44.945 --> 00:31:47.323 align:center
डेली ब्यूगल
मॉन्स्टर्स की खुफ़िया लैब

00:31:47.406 --> 00:31:48.824 align:center
तो, हम मॉन्स्टर हैं, क्यों?

00:31:49.366 --> 00:31:52.369 align:center
आपने यहाँ काफी बड़ा तामझाम खड़ा कर रखा है।

00:31:52.453 --> 00:31:55.122 align:center
बस एक कड़ाही और चुड़ैलों की कमी है यहाँ।

00:31:55.205 --> 00:31:56.915 align:center
खबर के मुताबिक
हमारा ये हाल आपने ही किया है।

00:31:56.999 --> 00:32:00.085 align:center
नहीं, बिल्कुल नहीं। बल्कि बात इसके उलट है।

00:32:00.169 --> 00:32:01.795 align:center
झूठी कहीं की।

00:32:01.879 --> 00:32:04.214 align:center
ठीक है, सब शांत हो जाओ। ठंडे दिमाग से।

00:32:05.716 --> 00:32:11.138 align:center
अब हम आराम और तमीज़ से बात करेंगे।
सही कहा न, डॉक्टर?

00:32:11.221 --> 00:32:14.016 align:center
-बिल्कुल।
-आपसे मिलकर खुशी हुई, डॉक्टर।

00:32:14.099 --> 00:32:15.017 align:center
तो आप मुझे जानती हैं?

00:32:15.601 --> 00:32:17.144 align:center
-हाँ।
-बहुत खूब।

00:32:17.227 --> 00:32:20.105 align:center
अब ज़रा इन लड़कों को बताओ
कि आप मॉन्स्टर बनाने का धंधा नहीं करतीं।

00:32:20.189 --> 00:32:22.024 align:center
नहीं, बिल्कुल नहीं।

00:32:22.107 --> 00:32:25.277 align:center
मैंने तो हमेशा तुम सबकी
मदद करने की ही कोशिश की है। एक-एक की।

00:32:25.361 --> 00:32:26.987 align:center
वैसे, बूढ़ा ऑगी कैसा है?

00:32:27.071 --> 00:32:29.823 align:center
वैसे, वो टपक गया या क्या?

00:32:31.075 --> 00:32:31.992 align:center
अफ़सोस, ऐसा ही है।

00:32:32.993 --> 00:32:37.206 align:center
खैर, मेरे दोस्त कह रहे हैं
कि आप उनकी बीमारियों का इलाज कर रही थीं।

00:32:37.289 --> 00:32:42.086 align:center
मैं जानना चाहता हूँ
कि क्या इनके जैसे और भी लोग हैं।

00:32:43.337 --> 00:32:44.338 align:center
हाँ।

00:32:45.255 --> 00:32:47.216 align:center
मैं आपको अभी उनके पास ले जा सकती हूँ।

00:32:48.092 --> 00:32:50.594 align:center
वो यहीं हैं? ये तो और भी अच्छा है।

00:32:50.678 --> 00:32:52.179 align:center
चलिए फिर रास्ता दिखाइए।

00:33:50.112 --> 00:33:51.280 align:center
हे भगवान।

00:34:04.168 --> 00:34:05.502 align:center
ये सब क्या है?

00:34:07.337 --> 00:34:08.505 align:center
ये सब तो मर चुके हैं!

00:34:08.589 --> 00:34:11.175 align:center
मैंने पूरी कोशिश की,
पर इलाज मिलने से पहले ही

00:34:11.258 --> 00:34:13.177 align:center
म्यूटेशन ने उनकी जान ले ली।

00:34:13.260 --> 00:34:15.512 align:center
और फिर आपने उन्हें
नमूनों की तरह जार में भर दिया?

00:34:15.596 --> 00:34:17.848 align:center
-नहीं, बात वो…
-ये तो जॉनी है।

00:34:20.601 --> 00:34:21.727 align:center
जॉनी फोर्टे।

00:34:39.369 --> 00:34:41.038 align:center
बी. राइली / लिवर

00:34:51.048 --> 00:34:53.842 align:center
-आपको कभी हमारी फ़िक्र नहीं थी।
-ये सच नहीं है!

00:34:53.926 --> 00:34:56.428 align:center
-अंदाजा है इस हाल में जीना कैसा होता है?
-प्लीज़।

00:34:56.512 --> 00:34:58.806 align:center
हमारा शरीर ताकतवर भी है और खोखला भी,

00:34:58.889 --> 00:35:01.141 align:center
-और दुनिया हमें मॉन्स्टर कहती है?
-प्लीज़, बात सुनो।

00:35:01.225 --> 00:35:04.019 align:center
आख़िरकार, मुझे इलाज मिल गया है।

00:35:04.102 --> 00:35:08.273 align:center
मैं वादा करती हूँ,
मैं सबकी मदद कर सकती हूँ, बस मुझे एक…

00:35:08.357 --> 00:35:09.191 align:center
मदद कर सकती हो?

00:35:10.192 --> 00:35:12.110 align:center
तुम्हारा मतलब जैसी इनकी मदद की?

00:35:12.194 --> 00:35:16.532 align:center
ये लोग हमारे साथी थे। हमारे भाई थे।

00:35:16.615 --> 00:35:20.369 align:center
हम इनके साथ लड़े।
हमने इनके साथ दुख झेला है!

00:35:34.758 --> 00:35:35.592 align:center
रुको।

00:35:35.676 --> 00:35:36.844 align:center
मैं तुम्हें जानता हूँ।

00:35:38.762 --> 00:35:40.305 align:center
हम एक ही कैदखाने में थे।

00:35:41.557 --> 00:35:44.893 align:center
मैंने गार्ड को पकड़ा था।
और तुमने खंजर घोंपा था।

00:35:47.771 --> 00:35:49.940 align:center
किसी की इतनी हिम्मत नहीं
कि मुझे गोली मारे, कमीने।

00:35:52.442 --> 00:35:54.152 align:center
-डर्क, रुको!
-तुम क्या कर रहे हो?

00:35:56.572 --> 00:35:57.489 align:center
बहुत हुआ!

00:36:09.751 --> 00:36:11.169 align:center
यहाँ हमारे लिए कुछ नहीं बचा है।

00:36:11.253 --> 00:36:12.254 align:center
चलो अब।

00:36:16.508 --> 00:36:20.262 align:center
तुम्हें अपने गुस्से पर
काबू पाना सीखना होगा, बच्चे।

00:36:31.523 --> 00:36:34.776 align:center
-सुनो, तुम्हारे दाँतों में कुछ फँसा है।
-अरे, नहीं।

00:36:35.444 --> 00:36:37.112 align:center
-मैं कितना बेवकूफ़ लग रहा हूँ।
-हाँ, एकदम बुद्धू।

00:36:37.195 --> 00:36:39.197 align:center
मैं एक घंटे तक
उन लोगों के साथ एक कार में था।

00:36:39.281 --> 00:36:41.158 align:center
-मेरी उंगली मत चबा जाना।
-उन्हें दिखा होगा?

00:36:41.241 --> 00:36:44.244 align:center
हाँ। बस यहीं पीछे। हाँ।

00:36:44.328 --> 00:36:45.245 align:center
निकाला क्या?

00:36:45.329 --> 00:36:47.122 align:center
बचपन में मैं डेंटिस्ट बनना चाहता था।

00:36:47.205 --> 00:36:48.248 align:center
-अच्छा ऐसा?
-हाँ।

00:36:48.332 --> 00:36:49.333 align:center
रुको… मिल गया…

00:36:50.042 --> 00:36:50.959 align:center
हे भगवान!

00:36:51.668 --> 00:36:53.003 align:center
ये क्या बला थी?

00:37:29.206 --> 00:37:32.584 align:center
एंटीडोट

00:39:48.428 --> 00:39:50.430 align:center
संवाद अनुवादक महताब आलम

00:39:50.514 --> 00:39:52.516 align:center
रचनात्मक पर्यवेक्षक
दिनेश शाकुल

