WEBVTT

00:06.048 --> 00:07.174
"स्पाइडर-नूआ" पर अब तक…

00:07.258 --> 00:09.593
-हैलो, मैं रॉबी रॉबर्टसन बोल रहा हूँ।
-मिस्टर रॉबर्टसन,

00:09.677 --> 00:11.053
आपकी पुरानी नौकरी
फिर नहीं मिल सकती।

00:11.137 --> 00:12.847
मेरे पास एक बेहद सनसनीखेज़ खबर है।

00:12.930 --> 00:17.768
ये कोई इत्तेफाक है कि एक ही कैंप के
तीन जंग के कैदियों के पास सुपरपावर है।

00:17.852 --> 00:20.521
सिल्वरमेन को बस एक चीज़ की चाहत है,
वह है पावर की।

00:20.604 --> 00:23.566
तो अगर अगर उसने मुझे ये सब दिया है,
तो वह सब छीन भी सकता है।

00:23.649 --> 00:25.276
उन्होंने तुम सबके साथ कुछ किया था, है न?

00:25.359 --> 00:28.362
बस इतना पता है एक बार ये शुरू हो जाए,
तो हालत बद से बदतर होती जाती है।

00:28.446 --> 00:30.197
मगर आपको डॉक्टर फ़ेबर से बात करनी चाहिए।

00:30.281 --> 00:32.450
वह इस सबके बारे में
मुझसे बेहतर बता सकती हैं।

00:32.533 --> 00:34.952
उनमें से एक राक्षस
डायमंड डिस्ट्रिक्ट में तबाही मचा रहा है।

00:35.035 --> 00:36.287
स्पाइडर भी वहाँ है।

00:37.997 --> 00:39.498
अब यह बंदा कौन है?

00:43.043 --> 00:44.670
मैं और स्पाइडर अब एक टीम हैं…

00:44.754 --> 00:47.757
-हम टीम नहीं हैं। बिल्कुल नहीं।
-…अब साथ मिलकर शहर को बचाएँगे!

00:47.840 --> 00:51.594
हर चार साल में, मैं चुनता हूँ
कि तुम्हारी कुर्सी पर कौन बैठेगा।

00:51.677 --> 00:53.429
मैं कुर्सी नहीं छोड़ने वाला।

01:00.770 --> 01:03.397
मिलकर ख़ुशी हुई, मिस्टर स्पाइडर।

01:26.170 --> 01:28.380
अरे, मोहतरमा, इतनी जल्दी कहाँ की है?

01:31.383 --> 01:33.511
मिलीज़ डायनर

01:36.806 --> 01:38.808
रुको, मैं दरवाज़ा खोलता हूँ।

01:39.225 --> 01:40.351
पहले आप, मोहतरमा।

01:45.731 --> 01:46.982
तो…

01:48.192 --> 01:49.485
"तो" तुम बताओ।

01:49.568 --> 01:52.947
हमारे यहाँ ये आख़िरी पाई बची हैं।
यह हमारी तरफ़ से है।

01:54.073 --> 01:56.116
क्या हुआ? आपको ब्लूबेरी पसंद है?

01:56.951 --> 02:00.246
नहीं, हैरान हूँ आजकल
फ़्री में कुछ भी देने का चलन नहीं है।

02:00.329 --> 02:02.665
शुक्रिया। इस मेहरबानी के लिए।

02:05.876 --> 02:07.711
मैं सुनने को बेताब हूँ।

02:08.796 --> 02:10.923
तुम जानती हो इसका अंजाम क्या होगा।

02:11.006 --> 02:13.843
खैर, फिर तो, कहानी शुरू से शुरू करो।

02:18.973 --> 02:22.434
हमें पूर्वी फ्रांस के एक छोटे से शहर को
आज़ाद कराने को भेजा गया था।

02:23.435 --> 02:25.771
मगर जर्मन सेना इतनी आसानी से
हार मानने को तैयार नहीं थी।

02:37.366 --> 02:38.284
आगे बढ़ो!

02:45.124 --> 02:46.542
हमला करो!

03:34.882 --> 03:36.717
जोन्स!

03:37.259 --> 03:39.970
-इन्हें लेकर निकलो! जल्दी करो!
-मदद करो। प्लीज़।

03:40.054 --> 03:41.889
-प्राइवेट, मेरे पीछे आओ।
-जी, सर।

03:42.598 --> 03:43.557
आगे बढ़ो!

03:44.183 --> 03:45.059
चलो निकलो!

03:45.142 --> 03:49.355
अगर वो गोली मुझे लगी होती,
जो कि मुझे लगते-लगते बची,

03:49.438 --> 03:51.815
तो आज मेरे साथ ऐसा कुछ होता ही नहीं।

03:53.150 --> 03:54.902
मैं अक्सर इस बारे में सोचता हूँ।

04:06.455 --> 04:09.416
उसके बाद प्राइवेट स्मिथ और मैं
कंपाउंड के और अंदर घुस गए।

04:14.171 --> 04:16.757
हे भगवान। चलो इन्हें यहाँ से बाहर निकालें।

04:16.840 --> 04:18.175
-मदद करो।
-चलो।

04:45.536 --> 04:48.747
तुम ठीक तो हो, दोस्त?
हम तुम्हें यहाँ से बाहर निकाल लेंगे।

04:59.550 --> 05:01.051
आप ठीक तो हैं? सार्जेंट?

05:04.430 --> 05:05.764
आप ठीक तो हैं?

05:05.848 --> 05:07.808
सार्ज? सार्जेंट!

05:09.476 --> 05:10.936
सार्जेंट!

05:19.862 --> 05:22.197
सार्ज, हमारे लिए क्या ऑर्डर है?

05:22.281 --> 05:24.366
जला दो! सब कुछ जलाकर राख कर दो!

05:24.908 --> 05:27.536
आसानी से सब हो गया। शुक्रिया।

05:34.918 --> 05:36.045
तैयार हो…

05:37.588 --> 05:40.466
एक, दो, तीन।

06:55.541 --> 06:57.960
मार्वल कॉमिक्स पर आधारित

06:58.127 --> 07:02.297
"स्पाइडर-नूआ"

07:12.724 --> 07:14.017
बस इतना ही?

07:14.101 --> 07:15.477
उसके बाद से, तुम वो…

07:20.732 --> 07:21.859
हाँ।

07:23.652 --> 07:29.199
शुरुआत में यह समझने में थोड़ा वक़्त लगा
कि मैं अब भी इंसान हूँ।

07:30.159 --> 07:31.910
मानो या न मानो, फ़िल्मों का भी सहारा लिया।

07:31.994 --> 07:35.998
मैंने कलाकारों को देखा,
उनके लहजे में बोलना सीखा,

07:36.790 --> 07:38.083
उनके जैसे चलना सीखा।

07:41.837 --> 07:44.423
मकड़ी की खूबियाँ अब भी मेरे अंदर हैं।

07:45.465 --> 07:50.846
मुझे हल्की से हल्की आवाज़,
ख्यालात, दिल की धड़कनें सुनाई देती हैं।

07:52.222 --> 07:54.892
मगर मैंने उन पर काबू पा लिया है।

07:57.102 --> 07:58.395
ज़्यादातर वक़्त।

08:00.314 --> 08:02.524
कभी मुझसे कहा था कि तुम डरपोक हो।

08:03.859 --> 08:05.903
और कुछ वक़्त के लिए, मैंने मान भी लिया था।

08:10.407 --> 08:13.994
अगर फ़्लिंट वहाँ था,
तो उसे कहीं से तो वो शक्तियाँ मिली होंगी।

08:14.077 --> 08:15.871
इसके अलावा और कोई वजह भी नहीं।

08:16.538 --> 08:18.999
-क्या इसीलिए तुमने मेरा केस लिया था?
-हाँ।

08:19.082 --> 08:20.417
ऐसा कहा जा सकता है। मगर हाँ,

08:20.500 --> 08:24.046
मैं… मैंने केस इसीलिए लिया क्योंकि
मैं फ़्लिंट से कुछ समझना चाहता था।

08:24.129 --> 08:29.426
अगर किसी चीज़ से हम दोनों को शक्तियाँ मिली,
तो किसी चीज़ से उसे दूर भी किया जा सकता है।

08:29.509 --> 08:33.597
तुम सच में ऐसा चाहते हो?
अपनी सारी शक्तियाँ खो देना?

08:33.680 --> 08:37.392
और बेन रायली की
आम ज़िंदगी में लौटना चाहते हो?

08:39.770 --> 08:42.147
रूबी की मौत के बाद से,
मेरी चाहत बस यही रही है।

08:42.898 --> 08:45.943
बेन रायली की आम सी ज़िंदगी जीना।

08:49.488 --> 08:50.697
और कॉफ़ी मँगवाऊँ?

09:00.624 --> 09:02.334
शुक्रिया, थेलमा।

09:03.168 --> 09:04.461
"स्पाइडर ने नए दुश्मन को हराया"

09:04.544 --> 09:07.589
उसने कहा वह एक एक्टर है।
इसलिए हम उसे "स्टार मैन" बुलाएँगे।

09:07.673 --> 09:08.757
एक स्ट्रगलर।

09:08.840 --> 09:11.510
अब तक गुज़ारा करने के लिए
टैक्सी ड्राइवर का काम कर रहा था।

09:11.593 --> 09:12.636
टैक्सी ड्राइवर?

09:13.428 --> 09:14.513
यह नाम खूब जँचेगा।

09:15.847 --> 09:16.932
"द कंडक्टर।"

09:19.476 --> 09:21.645
वह बिजली छोड़ता है,
यानी कंडक्टर सही रहेगा।।

09:21.728 --> 09:24.147
नहीं, मुझे मुहावरे से दिक्कत नहीं है।

09:25.565 --> 09:27.985
-तुम्हारे पास तस्वीरें हैं?
-आपको क्या लगता है?

09:28.735 --> 09:32.281
मैं एक ही शर्त पर ब्युगल को
अपनी स्टोरी छापने दूँगा।

09:33.115 --> 09:34.074
"छापने दोगे" मतलब?

09:36.994 --> 09:38.120
आराम से बात करते हैं।

09:40.914 --> 09:42.082
क्या शर्त है?

09:43.375 --> 09:46.253
आप मेरी खबर को जस का तस छापना होगा,
बगैर किसी फेर-बदल के।

09:47.337 --> 09:49.423
मुझे ज़ुबान दीजिए, वॉल्टर्स,
कोई फेर-बदल नहीं करेंगे।

09:49.506 --> 09:53.343
अगर नहीं चाहते हैं
कि मैं इसे 'द हेरल्ड' को दे दूँ तो।

09:53.885 --> 09:57.055
तुम्हारी हिम्मत की दाद देनी होगी,
मुझे ही मेरा काम सिखा रहे हो।

09:57.597 --> 09:59.766
-यह क्या है?
-ठीक है, तुम जैसा चाहो।

10:02.394 --> 10:06.523
और मैं चाहता हूँ कि ब्युगल लॉनी लिंकन और
फ़्लिंट मार्को के बारे में माफ़ीनामा लिखे।

10:06.606 --> 10:08.942
ये दो शर्तें हुईं। कोई और भी शर्त?

10:09.026 --> 10:11.486
खैर, अब आपने पूछ ही लिया है, तो…

10:12.654 --> 10:16.241
जो रॉबर्टसन

10:32.799 --> 10:33.884
वापस आकर अच्छा लग रहा है।

11:14.216 --> 11:15.425
तुमसे भी मिलकर ख़ुशी हुई।

11:21.223 --> 11:23.225
तो, सुबह का भूला शाम को घर लौट आया।

11:23.934 --> 11:26.019
लगता है सिल्वरमेन ने
बांहें फैलाकर स्वागत किया।

11:26.103 --> 11:29.398
तुम जो चाहो उनके बारे में बोल लो,
मगर वह अपने लोगों का साथ देता है।

11:29.481 --> 11:30.899
एक बड़ा, ख़ुशहाल परिवार।

11:32.734 --> 11:34.319
उस परिवार में औरों के लिए भी जगह है।

11:34.945 --> 11:38.865
बुरा मत मानना, मगर गोरे लोगों के लिए
अपनी जान पर खेलकर मैं ऊब चुका हूँ।

11:41.868 --> 11:43.578
यहाँ वैसा कुछ नहीं है, लॉनी।

11:44.454 --> 11:46.790
वैसा नहीं है? तो फिर कैसा है?

11:47.374 --> 11:49.042
सिल्वरमेन मुझसे अपने कपड़े धुलवाएगा क्या?

11:49.584 --> 11:52.212
या शायद मुझसे नाटक करवाएगा।
अपनी कठपुतली बनाकर।

11:52.295 --> 11:53.672
ऐसी ज़िंदगी का क्या फायदा, लॉनी।

11:53.755 --> 11:55.590
मेरे दोस्त, हमारे साथ जो कुछ भी हो रहा है,

11:55.674 --> 11:57.259
उसके बाद जीना भी कौन चाहता है।

11:57.342 --> 11:59.636
इसलिए तो जब तक ज़िंदा हैं मज़े से जीते हैं।

11:59.719 --> 12:00.846
मैं कोई मुजरिम नहीं हूँ।

12:00.929 --> 12:04.224
ये बात तुम मेयर से क्यों नहीं कहते?
या पुलिसवालों से? एक साइड चुन लो।

12:04.307 --> 12:06.226
हम चाहें या न चाहें
उनकी नज़र में खतरनाक हैं।

12:06.309 --> 12:07.519
लगता है यह मेरे लिए नया है?

12:07.602 --> 12:11.022
जिस दिन से पैदा हुआ,
मेरी ज़िंदगी ऐसी ही रही है।

12:11.106 --> 12:12.107
बेशक।

12:12.190 --> 12:13.275
देश के लिए जान की बाज़ी लगाई,

12:13.358 --> 12:15.569
फिर भी तुम्हारे साथ ऐसा बर्ताव किया गया।

12:15.652 --> 12:17.696
देखो, तुम्हीं ने कहा था,

12:17.779 --> 12:19.906
हम घर लौटकर
रिटायरमेंट का मज़ा नहीं ले पाएँगे।

12:20.782 --> 12:24.703
तो क्यों न जब तक ज़िंदगी बची है
इसे मज़े से जिया जाए।

12:25.787 --> 12:29.207
बस एक बार सिल्वरमेन की बात सुन लो,
मैं बस इतना कह रहा हूँ।

12:45.098 --> 12:46.057
तुम काफ़ी बिज़ी रही हो।

12:46.141 --> 12:48.143
हाँ, किसी को तो यहाँ का काम संभालना पड़ेगा।

12:48.226 --> 12:49.603
ज़रा इन्हें देखो।

12:49.686 --> 12:54.483
चार रिटायर सैनिक, चारों एक ही कैंप में जंग
के कैदी थे, और चारों के पास सुपरपावर थीं।

12:54.566 --> 12:56.860
ज़ाहिर है, जर्मन लोग उन पर
कोई प्रयोग कर रहे थे।

12:56.943 --> 12:59.863
किसी तरह का नाकाम
सुपर सैनिक प्रोग्राम चला रहे थे।

13:02.157 --> 13:04.367
माफ़ करना, हम आपको बोर कर रहे हैं?

13:04.451 --> 13:06.453
जंग को ख़त्म हुए 15 साल हो गए।

13:06.536 --> 13:08.955
तो असल सवाल यह नहीं है
कि उनके साथ क्या हुआ था।

13:09.039 --> 13:11.875
बल्कि सवाल यह है
कि उनकी शक्तियाँ अब सामने क्यों आ रही हैं?

13:13.710 --> 13:16.046
-इसीलिए यह बंदा जासूसी करता…
-इसीलिए इनका नाम…

13:16.129 --> 13:18.548
उस दरवाज़े पर लिखा हुआ है। जानती थी।

13:18.632 --> 13:19.966
-मेरा ध्यान ही नहीं गया।
-मेरा भी।

13:20.050 --> 13:21.927
तो क्या इसका मतलब यह है
कि तुम्हें कुछ पता है?

13:22.594 --> 13:23.470
हाँ, पता है।

13:23.553 --> 13:25.931
-तो तुम लोग बताने वाले हो?
-ऐसे ही अकड़ कर बात करोगे?

13:26.014 --> 13:29.476
हाँ, दरअसल, प्राइवेट डिटेक्टिव वाली
अकड़ दिखा सकता हूँ।

13:29.559 --> 13:33.271
ठीक है। वो सब क्वीन्स के वीए हॉस्पिटल में
एक ही डॉक्टर से इलाज करवा रहे थे।

13:33.355 --> 13:37.192
उस डॉक्टर का दस सालों से जंग के कैदियों पर
एक शोध चल रहा था।

13:37.275 --> 13:42.531
लॉनी के मुताबिक, जो उसी बारे में था
कि जो उनके साथ फ्रांस में हुआ था।

13:42.614 --> 13:44.991
मैं अब भी कहूँगा,
कि अगर कभी तुम इस बेकार इंसान को छोड़ो,

13:45.075 --> 13:47.077
तो तुम एक शानदार रिपोर्टर बन सकती हो।

13:47.160 --> 13:50.789
-मैंने कुछ जगह एप्लीकेशन दी है।
-तो, हमें डॉक्टर से मिलना होगा?

13:50.872 --> 13:52.249
साइंटिस्ट ने बचाई सैनिकों की जान

13:52.332 --> 13:53.833
वह एक जेनेटिसिस्ट है।

13:53.917 --> 13:56.211
एलीथिया फ़ेबर,
देश के बेहतरीन डॉक्टरों में से एक।

13:56.294 --> 13:59.839
स्टैनफ़र्ड और कॉर्नेल से डिग्री ले रखी है।
मतलब, हर एक चीज़ में माहिर है।

13:59.923 --> 14:03.635
इतनी हुनरमंद होने के बावजूद, उन्होंने
क्वीन्स के वीए हॉस्पिटल में काम करना चुना।

14:03.718 --> 14:08.056
और लॉनी के मुताबिक,
वह उनसे नौ महीने पहले मिली थी।

14:08.139 --> 14:09.558
कैंप के बारे में सब जानती है।

14:10.475 --> 14:12.185
तो फिर हमें किस बात का इंतज़ार है?

14:13.687 --> 14:16.606
तुम्हारा, कमीने कहीं के।
हम तुम्हारा इंतज़ार कर रहे थे।

14:16.690 --> 14:18.358
खैर, फिर चलो चलते हैं, रॉबी।

14:18.441 --> 14:19.859
-कोई बात नहीं।
-हड़बड़ाओ मत।

14:21.069 --> 14:22.070
हाई वोल्टेज

14:22.988 --> 14:24.322
बत्ती गुल कर दो, लड़कों।

14:36.918 --> 14:39.796
इस जगह पर कैफ़ेटेरिया वगैरह है क्या?

14:44.634 --> 14:48.263
अरे, मेरी कॉफ़ी कहाँ है?

14:48.346 --> 14:49.764
बेतुकी बातें बंद करो, लेडन।

14:50.473 --> 14:52.350
तुम चाहो तो हम यह रात भर कर सकते हैं।

14:53.101 --> 14:55.604
वैसे, पिछली बार यही बात अपनी बीवी से
तुमने कब कही थी?

14:55.687 --> 14:57.897
या फिर उसने तुमसे? शायद, कभी नहीं कहा।

15:05.280 --> 15:06.656
तुम्हारे पास क्रीम या चीनी नहीं है?

15:06.990 --> 15:08.325
हाँ, चलो तुम्हें क्रीम और…

15:14.039 --> 15:15.832
अब, एक और बार तुमसे पूछता हूँ।

15:16.916 --> 15:21.963
तुम और तुम्हारे वो अजीब से दोस्त
कहाँ से आए हैं?

15:25.925 --> 15:27.052
ठीक है।

15:27.761 --> 15:29.346
ठीक है, मैं बताता हूँ, ठीक है?

15:30.347 --> 15:32.098
मैं बाकियों के बारे में तो नहीं जानता।

15:33.099 --> 15:34.184
मगर मैं?

15:35.518 --> 15:36.686
मैं पॉकीप्सी से हूँ।

15:39.981 --> 15:41.858
अब आया न गुस्सा।

15:41.941 --> 15:43.401
हाँ, ग़ुस्सा चेहरे पर दिखता है।

15:43.485 --> 15:47.405
पता है, तुम मुझे काफ़ी हद तक
मेरे बाप की याद दिलाते हो।

15:56.915 --> 15:59.376
-तुम्हें यह पसंद आ रहा है?
-हाँ।

16:03.838 --> 16:06.091
मेरी पसंद के हिसाब से काफ़ी मॉडर्न है।

16:10.220 --> 16:11.596
दलबदलू कमीना, स्पाइडर।

16:11.680 --> 16:13.223
डेली ब्युगल
स्पाइडर ने दुश्मन को हराया!

16:14.307 --> 16:15.892
इसे क्या परेशानी है?

16:15.975 --> 16:18.436
खैर, वह बस पेट पालना चाहता होगा।

16:19.270 --> 16:20.355
हम सबकी तरह।

16:21.731 --> 16:22.899
तो तुम भी यही कर रही थीं?

16:24.025 --> 16:25.443
बस पेट पाल रही थीं?

16:26.236 --> 16:28.446
देखा जाए तो उससे कहीं
ज़्यादा बेहतर लगता है।

16:28.530 --> 16:29.739
क्या वजह है?

16:30.865 --> 16:33.159
तुम्हें थोड़ी तारीफ की कमी खल रही है, फ़िन?

16:33.243 --> 16:34.577
हाँ, शायद खल रही है।

16:35.328 --> 16:38.873
खैर, यकीन मानो,
मैं हर दिन शुक्रिया अदा करती हूँ।

16:38.957 --> 16:41.543
सोने से पहले
मैं एक प्रार्थना करके सोती हूँ।

16:42.252 --> 16:45.505
फिर तो सुबह उठकर भी
तुम्हें हर रोज़ शुक्रिया कहना चाहिए।

16:47.132 --> 16:49.175
विंस्टन की किस्मत
इतनी अच्छी नहीं थी, है न?

16:54.389 --> 16:55.432
लो वो आ गए।

17:03.773 --> 17:05.900
लगा नहीं था तुम लोग इतनी जल्दी आ जाओगे।

17:05.984 --> 17:08.319
लॉनी, ये हैं मिस्टर बर्न।

17:09.988 --> 17:11.406
मिलकर ख़ुशी हुई।

17:15.076 --> 17:16.828
फ़्लिंट ने मुझे तुम्हारे बारे में बताया।

17:19.289 --> 17:22.208
वेलकम बैक।
पता नहीं तुम्हें क्या हो गया था।

17:22.292 --> 17:25.253
तुमने अखबार में खबर पढ़ी न?
यह अब एक बिल्कुल नया इंसान है।

17:25.962 --> 17:28.465
तुम्हें इसका दम-ख़म देखना चाहिए था।
अकेला सब पर भारी था।

17:29.257 --> 17:30.550
अब से यह मेरा राईट हैंड है।

17:30.633 --> 17:34.596
चिंता मत कीजिए, बॉस।
मेरे होते आपको कुछ नहीं हो सकता।

17:35.764 --> 17:38.600
खैर, फिर तो,
तुम्हारी तरक्की के लिए बधाई हो।

17:38.683 --> 17:40.351
यकीनन तुम्हारी जोड़ी जमेगी।

17:42.353 --> 17:44.981
इसकी बातों पर ध्यान मत दो।
आज इसका मूड खराब है।

17:45.064 --> 17:47.984
जान, मुझे इनके साथ
बिज़नेस की कुछ बातें करनी हैं।

17:48.693 --> 17:51.696
खैर, फिर तो जाने का
ख़ुद ही कोई बहाना बना लेती हूँ।

17:51.780 --> 17:54.199
ऊपर पेंट हुआ है
उसे ही सूखता देखने जा रही हूँ।

17:54.282 --> 17:58.077
खैर, अगर इतनी ही ऊब गई हो,
तो हमारे लिए एक नया बैंड ढूँढ लो।

17:58.787 --> 18:00.997
कोई ऐसा जो क्लासिक हो।

18:03.166 --> 18:07.212
और, जब ढूँढ ही रही हो,
तो एक सिंगर को भी ढूँढ लेना।

18:08.254 --> 18:11.424
और देखना… वह जवान हो।

18:16.679 --> 18:18.848
जैसे को तैसा।

18:24.562 --> 18:26.147
हैलो, मैम, आप कैसी हैं?

18:28.566 --> 18:30.443
ज़रूर कमाल की किताब होगी।

18:30.527 --> 18:31.861
ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट

18:31.945 --> 18:34.030
डॉक्टर फ़ेबर हैं क्या?

18:34.906 --> 18:36.115
आपने अपॉइंटमेंट लिया है?

18:37.075 --> 18:38.117
नहीं लिया है।

18:39.369 --> 18:40.411
रिपोर्टर

18:40.495 --> 18:42.455
जो रॉबर्टसन, ब्युगल का एक रिपोर्टर।

18:42.539 --> 18:44.290
बस उनसे कुछ सवाल पूछने थे।

18:48.461 --> 18:50.380
मैं उन्हें आपके बारे में बता दूँगी।

18:50.463 --> 18:51.965
अब आपने इतनी नर्मदिली दिखाई है,

18:55.301 --> 18:57.011
तो बता दूँ, पॉल अंत में मर जाता है।

19:15.405 --> 19:17.031
स्पाइडर ने एक नए दुश्मन को हराया!

19:17.115 --> 19:19.075
मेयर ने मौके पर पहुँचकर
दी स्पाइडर को बधाई

19:20.034 --> 19:22.704
नीचे डेली ब्युगल से
एक रिपोर्टर आया हुआ है।

19:24.330 --> 19:25.290
जो "रॉबी" रॉबर्टसन

19:25.373 --> 19:26.207
रॉबर्टसन।

19:26.291 --> 19:28.376
वह आपसे बात करना चाहता है।

19:49.230 --> 19:50.732
मिस्टर रॉबर्टसन।

19:52.233 --> 19:53.401
मैं हूँ एलीथिया फ़ेबर।

19:53.902 --> 19:54.903
आपसे मिलकर ख़ुशी हुई।

19:55.570 --> 19:56.613
और आप हैं?

19:56.696 --> 19:58.489
वैसे आपको
मुझसे किस बारे में बात करनी है?

19:59.032 --> 20:02.577
शायद आपने आज
द ब्युगल अखबार में मेरी स्टोरी नहीं पढ़ी।

20:03.328 --> 20:05.121
मैं बस आपके चंद मिनट लूँगा।

20:05.204 --> 20:07.832
शायद आप जो काम कर रही हैं
उसे लोगों तक पहुँचा सकूँ।

20:07.916 --> 20:09.208
जो कि कोई बुरा काम नहीं है, है न?

20:09.292 --> 20:10.501
बाहर चलकर बात करते हैं।

20:39.322 --> 20:41.115
उन लोगों के बारे में क्या कहना चाहेंगी?

20:41.199 --> 20:45.286
बदकिस्मती से, मिस्टर रॉबर्टसन,
हमने उस जंग में अपने बहुत से लोग भेजे थे,

20:45.370 --> 20:47.288
और लगभग सभी वहाँ से घायल होकर लौटे,

20:47.372 --> 20:49.165
कुछ शरीर से तो कुछ दिमाग से।

20:49.248 --> 20:52.168
इतने सालों में जितने मरीज़ों को आपने देखा
उन्हें याद रखना मुश्किल है।

20:52.251 --> 20:56.422
-उम्मीद है आप मुझे अहंकारी नहीं समझ रहे।
-अरे, नहीं। बिल्कुल भी नहीं।

20:56.506 --> 20:58.841
सच कहूँ तो मुझे तो यकीन ही नहीं होता।

20:58.925 --> 21:00.760
क्या आप इन्हें झूठी कह रहे हो?

21:00.843 --> 21:03.262
माफ़ कीजिए, सर।
अब तक आपकी तारीफ़ नहीं सुनी।

21:03.346 --> 21:04.847
यह मेरे सेक्रेटरी हैं, ऑग्डन।

21:04.931 --> 21:09.894
यह काफ़ी लंबे वक़्त से मेरे साथ हैं,
तो इन्हें मेरी कुछ ज़्यादा ही फ़िक्र है।

21:09.978 --> 21:12.981
अरे नहीं, मैं इसकी इज़्ज़त करता हूँ।
मगर आप एक बेहद ज़हीन इंसान हैं।

21:13.064 --> 21:16.609
तो आपको लगता है मैं यह मान लूँगा
कि आपको सच में नहीं मालूम

21:16.693 --> 21:22.699
कि आपके चार मरीज़ों में
अचानक कहीं से सुपरपावर आ गई है?

21:24.951 --> 21:25.910
या आप वजह बताएँगी?

21:26.577 --> 21:30.915
आप भी बेशक
काफ़ी अक्लमंद इंसान हैं, मिस्टर रॉबर्टसन,

21:30.999 --> 21:35.086
तो जानते ही होंगे कि मैं अपने
किसी भी मरीज़ की कोई भी जानकारी

21:35.169 --> 21:36.754
पुलिस के अलावा किसी और को नहीं दे सकती।

21:36.838 --> 21:38.756
तो क्या आपने ऐसा किया?
आपने पुलिस से बात की?

21:38.840 --> 21:40.341
माफ़ कीजिए, मैं आपकी मदद नहीं कर सकती।

21:42.135 --> 21:43.344
क्या आपने उनकी मदद की?

21:43.428 --> 21:48.224
सुनने में आया है आपसे मिलने के बाद ही
उन्हें शक्तियाँ मिलनी शुरू हुई हैं।

21:51.060 --> 21:52.562
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई?

21:52.645 --> 21:55.648
हिम्मत कैसे हुई कि बगैर कुछ जाने यहाँ आओ,

21:55.732 --> 21:59.193
और फिर इलाज में लापरवाही बरतने का
मुझ पर इल्ज़ाम लगाओ।

21:59.277 --> 22:03.364
मैं जो कुछ भी करती हूँ,
उसके पीछे एक वजह होती है।

22:03.448 --> 22:04.365
हर एक काम के पीछे।

22:08.411 --> 22:10.121
बात दिल पर लगी न?

22:56.542 --> 22:58.336
मेडिकल केस शीट।
रैंक - कैडेट

22:58.419 --> 23:00.671
उपनाम - मार्को
क्रिश्चियन नाम - फ़्लिंट

23:01.839 --> 23:03.883
बहुत हुआ। ये सब सही नहीं है।

23:05.301 --> 23:07.345
तो अब… हम क्या… अब हम क्या करें?

23:07.428 --> 23:08.805
शांत हो जाओ, ऑग्डन।

23:08.888 --> 23:10.431
अब हम क्या करें?

23:10.515 --> 23:11.849
दरवाज़ा बंद कर दो।

23:14.602 --> 23:17.146
वह एक नीग्रो है।
शायद ही कोई उसका यकीन करेगा।

23:17.230 --> 23:18.397
मुझे ऐसा नहीं लगता।

23:22.026 --> 23:24.987
अरे, डॉक्टर कॉलिंस, आप कहाँ रह गए थे?

23:25.071 --> 23:27.073
यहाँ मेरा दिमाग खराब हो रहा है।

23:27.156 --> 23:31.160
अरे, तुम कॉलिंस नहीं हो।

23:31.244 --> 23:32.912
बात क्या है?

23:32.995 --> 23:34.872
नहीं, डॉक्टर कॉलिंस
दूसरी मंज़िल पर बैठते हैं।

23:36.124 --> 23:37.375
दूसरी मंज़िल पर?

23:38.668 --> 23:40.253
दूसरी मंज़िल पर?

23:40.336 --> 23:41.587
दूसरी मंज़िल पर?

23:41.671 --> 23:43.256
-दूसरी मंज़िल पर?
-ठीक है।

23:43.339 --> 23:46.717
ऑग्डन, क्या तुम इन साहब को
नीचे डॉक्टर कॉलिंस के ऑफ़िस छोड़ आओगे?

23:46.801 --> 23:48.427
कहा न दूसरी मंज़िल पर?

23:48.511 --> 23:50.471
दूसरी मंज़िल पर।

23:51.097 --> 23:52.598
दूसरी मंज़िल पर।

23:52.682 --> 23:55.184
लगता नहीं आपको मैं ज़्यादा भाया।

23:59.939 --> 24:01.107
मैं उस बंदे को जानता हूँ।

24:02.275 --> 24:05.486
-क्या मतलब है तुम्हारा?
-वह वहाँ था।

24:06.529 --> 24:07.488
फ्रांस में।

24:07.572 --> 24:09.657
वही वह है जिसने हमें बचाया था।

24:11.033 --> 24:12.076
वह वही है।

24:17.707 --> 24:19.333
रोको उसे। जाओ।

24:26.841 --> 24:29.802
-जल्दी करो!
-कोशिश कर रहा हूँ।

24:29.886 --> 24:32.263
देखा, मैंने कहा था
यह काम एक बंदे के बस की नहीं है।

24:37.393 --> 24:38.394
ठीक है।

24:54.535 --> 24:56.245
चंदू के चाचा ने…

24:56.329 --> 25:00.791
चंदू के चाचा ने चंदू की चाची को
चांदी की चम्मच से चटनी चटाई।

25:00.875 --> 25:02.793
चंदू के चाचा ने चटनी चटाई।

25:03.502 --> 25:06.547
चंदू के चाचा ने चंदू की चाची को
चांदी की चम्मच से चटनी चटाई।

25:07.673 --> 25:09.967
चंदू के चाचा ने चंदू की चाची को
चांदी की चम्मच से चटनी चटाई।

25:10.051 --> 25:12.303
अरे, यार, चुप हो जाओ।

25:13.888 --> 25:17.433
चंदू के चाचा ने चंदू की चाची को
चांदी की चम्मच से चटनी चटाई।

25:47.838 --> 25:48.839
सत्यानाश।

25:58.808 --> 25:59.809
तुम ठीक हो?

26:02.228 --> 26:03.396
यार, नया सूट लिया था।

26:05.940 --> 26:06.774
सत्यानाश!

26:11.654 --> 26:12.530
ज़रा सुनो तो!

26:13.447 --> 26:16.033
ये मुझे कैसी आवाज़ आ रही है?

26:16.826 --> 26:18.244
तुम्हें क्या लगता है, बच्चे?

26:19.495 --> 26:20.997
मुझे गोलियों की गूँज सुनाई दे रही है।

26:21.080 --> 26:24.250
-मुंह बंद करो, लेडन।
-जंग का ऐलान करो, दोस्तों,

26:25.084 --> 26:28.045
और जंग के दरिंदों को खुला छोड़ दो।

27:03.122 --> 27:06.083
तुम्हें किसका इंतज़ार है? निकल लो।

27:13.007 --> 27:15.259
प्लीज़।

27:15.343 --> 27:16.344
मुझे कुछ मत करो।

27:29.899 --> 27:30.983
कैसे हो, दोस्तों?

27:31.067 --> 27:32.610
ज़माने बाद मिले हैं।

28:05.226 --> 28:07.436
मुझे लगा मिलने का समय ख़त्म हो चुका है।

28:07.520 --> 28:11.315
मिस्टर लेडन, कल रात का
तुम्हारा शो काफ़ी अच्छा था।

28:12.024 --> 28:13.567
शुक्रिया।

28:13.651 --> 28:16.570
मैं ऑटोग्राफ़ दे देता,
मगर मेरे पास कलम नहीं है।

28:17.488 --> 28:19.448
शायद तुम मुझे जानते होगे।

28:19.532 --> 28:22.410
वो जिसके नाम में ही सिल्वर है,

28:23.244 --> 28:29.083
जिसने गरीबी में पैदा होकर
अपने दम पर एक सल्तनत कायम की।

28:29.166 --> 28:32.711
गैर-कानूनी शराब का सबसे बड़ा सौदागर।

28:32.795 --> 28:35.881
पांचों इलाकों का बेताज बादशाह,

28:35.965 --> 28:41.303
ख़ुद मिस्टर फ़िनबार बर्न।

28:44.765 --> 28:48.102
तुम्हें बातें करना पसंद है।
तो उम्मीद है कुछ देर सुनना भी पसंद करोगे?

28:48.727 --> 28:52.314
मैं एक नेब्रास्कन तोता हूँ।

28:53.232 --> 28:54.191
हमेशा कान खुले होते हैं।

28:57.695 --> 28:58.612
बोलिए, मैं सुन रहा हूँ।

28:58.696 --> 29:02.074
ऐसा लगता है मेयर मॉरिस भूल गया है
कि इस शहर को कौन चलाता है।

29:02.158 --> 29:04.952
तो मेरे लोग और मैं मिलकर
यही बात उसे याद दिलाना चाहते हैं।

29:05.035 --> 29:06.787
मैं चाहता हूँ तुम इसमें मेरा साथ दो।

29:06.871 --> 29:07.913
मैं?

29:09.457 --> 29:15.129
खैर, दुख की बात यही है कि
आपका साथ देने को मेरे पास एक ही ज़िंदगी है।

29:15.671 --> 29:19.800
मगर मैं वादा करता हूँ
मैं बहुतों की ज़िंदगी ले लूँगा।

29:22.970 --> 29:24.096
इसे यहाँ से लेकर जाओ।

29:33.355 --> 29:34.440
जी।

29:35.149 --> 29:36.775
शुक्रिया, मेरे दोस्त।

29:44.408 --> 29:45.409
प्लीज़।

29:46.660 --> 29:47.870
मैं बस अपना काम कर रहा था।

29:49.205 --> 29:52.416
और अब, मैं अपना काम करूँगा।

29:56.378 --> 29:58.506
ज़िंदगी एक साए के जैसी है।

29:58.589 --> 30:05.429
बेचारा आदमी स्टेज पर आकर कुछ देर इतराता है
और फिर उसका नामोनिशान नहीं रहता।

30:05.513 --> 30:11.602
किसी बेवकूफ़ की लिखी कहानी है
जो उसने गुस्से में लिखी होगी।

30:11.685 --> 30:12.978
नहीं। ऐसा मत करो!

30:23.572 --> 30:25.074
और शुक्रिया।

30:32.081 --> 30:33.123
वह अजीब था।

30:34.124 --> 30:37.628
"कैदियों को रेडिएशन वाले
प्लांट और मिनरल्स,

30:37.711 --> 30:42.258
साथ ही मकड़ी, बिच्छू, साँपों के
जेनेटिक मेटेरियल वाला इंजेक्शन लगाए गए…"

30:42.341 --> 30:43.801
ईल्स के भी।

30:46.387 --> 30:48.597
"उसके बाद जर्मन लोगों ने
इंसान की जीनों को

30:48.681 --> 30:52.059
दूसरे जानवरों की जीनों के साथ
मिलाकर अदला-बदली कर दी।

30:52.142 --> 30:55.563
गुज़रते वक़्त के साथ,
जेनेटिक ढांचा बदलने लगा।

30:55.646 --> 30:58.274
बहुतों में जानलेवा म्यूटेशन हुए,

30:58.357 --> 31:03.153
जबकि दूसरे महीनों या सालों तक
बदले हुए रंग-रूप में ज़िंदा रहे।"

31:03.237 --> 31:04.488
फ़ेबर इसका इलाज तलाश रही थी.

31:04.572 --> 31:10.077
मगर बजाय इसके गलती से उसने म्यूटेशन को
एक्टिवेट कर दिया और तेज़ कर दिया।

31:10.160 --> 31:13.122
वह उन्हें बचाना चाह रही थी,
मगर अब वही उनकी जान ले रही है।

31:13.205 --> 31:14.373
वह बंदा जिसने तुम्हें काटा था।

31:14.456 --> 31:16.875
हाँ, वह मरने वाला था।

31:17.501 --> 31:18.919
मगर मैं जी गया।

31:19.837 --> 31:20.838
क्यों?

31:27.845 --> 31:32.308
ब्रॉन्क्स की एक सीक्रेट लैब में
एक डॉक्टर तैयार कर रही है मॉन्सटर।

31:32.391 --> 31:34.268
ये एक कमाल की खबर होगी।

31:34.810 --> 31:36.020
पुलित्जर पाने वाला पहला अश्वेत?

31:36.729 --> 31:38.480
हाँ, एक दिन ऐसा ज़रूर होगा।

31:38.564 --> 31:40.983
-रॉबी, मेरी एक गुज़ारिश है।
-बोलो।

31:41.066 --> 31:44.194
इसे छापने से पहले कैट को बताने दो।
अगर इसकी वजह से फ़्लिंट मरने वाला है,

31:44.278 --> 31:46.530
तो मैं नहीं चाहता
कि उसे ये खबर अखबार से पता चले।

31:47.531 --> 31:48.991
कहा तो है, जो चाहो मांग लो।

31:54.872 --> 31:57.666
तुम्हें एक दिन देता हूँ,
पर ये खबर मेरे हाथ से नहीं निकलनी चाहिए।

31:57.750 --> 31:58.584
मंज़ूर है।

32:00.544 --> 32:03.380
तो, मामला कितना खराब है?

32:04.131 --> 32:07.217
तुम उसके साथ कितना आगे बढ़ चुके हो?

32:08.010 --> 32:10.220
मुझे लगा तुम कहोगे
कि मैं ज़रा संभल कर आगे बढूँ।

32:10.304 --> 32:15.267
अरे नहीं। बिल्कुल नहीं। 'संभलकर' तो बस
शेयर बाज़ार और तीखी चटनी के लिए कहता हूँ।

32:15.351 --> 32:16.810
और दिल के मामले में?

32:16.894 --> 32:20.731
या तो सारी हदों को पार कर दो,
या फिर रहने ही दो।

32:20.814 --> 32:22.358
हदें पार कर दूँ, है न?

32:24.360 --> 32:25.569
इसमें ज़्यादा वक़्त नहीं लगेगा।

32:30.658 --> 32:31.659
रायली।

32:50.511 --> 32:52.638
मिस्टर रायली, तशरीफ़ रखिए।

32:55.099 --> 32:56.266
कुछ लेंगे आप?

32:56.809 --> 32:59.687
-कुछ बढ़िया सी चीज़ है?
-मेहमान-नवाज़ी कोई आपसे सीखे।

33:04.942 --> 33:07.986
मुझे लगता है
तुम मेरे इन नए साथियों को पहचानते होगे?

33:08.070 --> 33:09.905
मैं अखबार पढ़ता हूँ। तो बधाई हो।

33:09.988 --> 33:13.325
आपने तो नमूनों की पूरी फौज खड़ी कर ली है।

33:13.409 --> 33:16.912
तुम लोगों ने टॉड ब्राउनिंग की
'फ्रीक्स' फ़िल्म देखी है? अभी लगी हुई है।

33:16.995 --> 33:19.289
तुम तीनों
उसके रीमेक के लिए साइन कर सकते हो।

33:20.124 --> 33:21.500
शांत हो जाओ।

33:21.583 --> 33:25.879
मिस्टर रायली थोड़े ज़्यादा दिमागदार हैं,
पर यहाँ हम सब दोस्त हैं, है न?

33:25.963 --> 33:27.005
हाँ, क्यों नहीं।

33:27.089 --> 33:32.136
तो दोस्ती के नाते, मैं तुम्हें स्पाइडर को
आगाह करने का एक मौका देता हूँ

33:33.220 --> 33:35.347
कि ये लड़ाई मेरे और मॉरिस के बीच है,

33:35.973 --> 33:39.435
और अगर उसने मेरे काम में टांग अड़ाई,
तो उसे लेने के देने पड़ जाएँगे।

33:39.518 --> 33:40.644
बात साफ़ है?

33:41.103 --> 33:42.438
आईने की तरह।

33:42.813 --> 33:43.689
बस इतनी सी बात?

33:43.772 --> 33:47.985
बदतमीज़ी नहीं करना चाहता,
पर मेरे पास थिएटर की टिकटें हैं।

33:48.068 --> 33:50.070
कभी ब्रॉडवे गए हो? नहीं गए?

33:50.154 --> 33:52.614
तो शायद उसके नीचे
ट्रेन ज़रूर चलाई होगी, है न?

33:52.698 --> 33:54.742
मिस्टर सस्ता शायर?

33:54.825 --> 33:57.411
कैमरे चालू हैं
लाइटें भी हैं जल रही

33:57.494 --> 34:01.081
इधर डायरेक्टर ने कहा एक्शन
और उधर हुआ काम तमाम

34:01.165 --> 34:02.958
मिस्टर लेडन

34:05.502 --> 34:10.549
अपने दोस्त से कह देना
कि शराफ़त दिखाने में ही सबकी भलाई है।

34:12.843 --> 34:13.886
समझिए काम हो गया।

34:25.314 --> 34:26.148
सुनो।

34:26.690 --> 34:28.859
सुना है
तुम्हें देखकर औरतों के होश उड़ जाते हैं।

34:29.818 --> 34:30.903
मेरे होश भी उड़ाकर दिखाओ।

34:33.113 --> 34:34.782
मुझे विंस्टन के बारे में पता चला।

34:34.865 --> 34:37.576
मुझे अफ़सोस है। क्या तुम दोनों करीब थे?

34:38.368 --> 34:42.164
मुझे पता है तुमने उसे फंसाया है, रायली,
और यह भी कि तुमने ये सब उसके लिए किया।

34:46.251 --> 34:47.127
उसके किसके लिए?

34:48.086 --> 34:49.379
मुझे इतना बेवकूफ़ मत समझो।

34:50.297 --> 34:52.591
बॉस को कुछ नहीं बताया,
वरना दोनों को ज़िंदा नहीं छोड़ते।

34:53.383 --> 34:55.511
मेरी नाराज़गी एक तरफ़
पर मैं कैट की मौत नहीं चाहता।

34:58.806 --> 35:01.725
तुम ठीक तो हो, दोस्त?
तुम्हारी हालत काफ़ी खस्ता लग रही है।

35:03.894 --> 35:04.895
मैं ठीक हूँ।

35:06.104 --> 35:09.483
अगर तुम सिल्वरमेन के गंदे काम करते रहे,
तो शायद आगे ठीक न रहो।

35:09.566 --> 35:11.819
तुम अपनी फ़िक्र करो, रायली।

35:13.862 --> 35:15.906
तुमने उसे बचाया इसलिए एक बार छोड़ रहा हूँ।

35:16.824 --> 35:17.783
बस इस बार।

35:21.954 --> 35:23.080
तुम्हें पता है,

35:24.748 --> 35:28.210
गली में खाई हुई एक मामूली भेल भी,
द रिट्ज़ के आलीशान खाने से बेहतर होती है।

35:29.336 --> 35:30.337
इस बारे में सोचना।

35:43.183 --> 35:45.394
अब जब हमारे बीच कोई राज़ नहीं रहा,
तो सीढ़ियों से आना बंद?

35:45.477 --> 35:47.020
मैं नहीं चाहता था कोई मुझे देखे।

35:47.896 --> 35:49.398
फ़्लिंट वापस सिल्वरमेन के पास आ गया है।

35:50.315 --> 35:51.483
जानती हूँ।

35:51.567 --> 35:54.695
मैंने उसे आज सुबह देखा था।
ऐसे बर्ताव कर रहा था जैसे पहचानता ही न हो।

35:54.778 --> 35:57.030
और तुम्हें इस बात का बुरा लगा?

35:59.825 --> 36:01.910
तुम यूं छिपकर
यहाँ मुझसे बस यही पूछने आए हो?

36:01.994 --> 36:04.913
उसे पता है तुमने सिल्वरमेन को मारना चाहा।
उस रात हमारी बातें सुन ली थीं।

36:04.997 --> 36:06.999
-तो उसने बता दिया?
-वह नहीं चाहता तुम्हारी जान जाए।

36:07.082 --> 36:08.876
उसकी तबियत ठीक नहीं, बेन।
मुझे फ़िक्र हो रही है।

36:08.959 --> 36:10.002
होनी भी चाहिए।

36:18.886 --> 36:21.930
खामोशी का ड्रामा छोड़कर मुद्दे पर आओ।
बात जो भी है, मैं समझूँगी।

36:22.014 --> 36:23.974
फ़्लिंट और उस कैंप के बाकी लड़के

36:24.057 --> 36:26.810
वीए में एक डॉक्टर को दिखा रहे हैं।
एक औरत जिसका नाम फ़ेबर है।

36:26.894 --> 36:29.563
वो इलाज ढूँढने की कोशिश तो कर रही थी,
पर हालत और बिगाड़ दी है।

36:29.646 --> 36:32.482
-"बिगाड़ दी है" मतलब?
-जर्मनों ने जो किया उससे उनकी जान जाएगी,

36:32.566 --> 36:34.109
पर डॉक्टर ने मौत की रफ़्तार बढ़ा दी है।

36:35.235 --> 36:36.820
तुम्हारा मतलब फ़्लिंट मरने वाला है?

36:43.368 --> 36:44.202
कब?

36:44.286 --> 36:48.373
बस इतना पता है कि जितनी बार शक्तियों का
इस्तेमाल करेगा मौत के करीब पहुँचता जाएगा।

36:49.958 --> 36:51.001
बताने के लिए शुक्रिया।

36:51.084 --> 36:54.254
कैट, अगर उसने एक लफ्ज़ भी उगल दिया,
तो हम दोनों मारे जाएँगे।

36:54.338 --> 36:55.797
प्लीज़, मुझे थोड़ी देर अकेला छोड़ दो।

37:05.223 --> 37:06.725
अब यहाँ हमारे लिए बचा ही क्या है?

37:07.726 --> 37:09.937
रूबी चली गई,
फ़्लिंट की कोई मदद नहीं हो सकती।

37:10.854 --> 37:12.230
हम बस परछाइयों के पीछे भाग रहे हैं।

37:12.814 --> 37:14.858
पर तुम और मैं ख़ुश रह सकते हैं।

37:15.901 --> 37:18.904
कैसा रहेगा अगर हम न्यू यॉर्क छोड़कर
ऐसी जगह जाएँ जहाँ कोई न जानता हो?

37:19.529 --> 37:21.198
वो काली रेत वाला द्वीप कौन सा था?

37:21.281 --> 37:23.575
-सैंटोरिनी।
-सैंटोरिनी। हम वहाँ जा सकते हैं।

37:23.659 --> 37:26.244
या जहाँ तुम चाहो।
वहाँ तुम अपना खुद का क्लब खोल लेना।

37:27.079 --> 37:27.996
और तुम्हारा क्या?

37:28.080 --> 37:31.375
मैं उसे संभालूँगा, या बार टेंडर बन जाऊँगा,
और तुम्हारे लिए काम करूँगा।

37:31.458 --> 37:35.587
पता नहीं ये क्या है, पर इतना जानता हूँ
कि इतने सालों बाद पहली बार

37:35.671 --> 37:38.006
मैं अपना सब कुछ दांव पर लगाकर
पता लगाने को तैयार हूँ।

37:41.093 --> 37:41.927
ठीक है।

37:42.469 --> 37:43.470
ठीक है।

37:46.056 --> 37:46.932
ठीक है।

37:52.771 --> 37:54.856
मिलीज़ डायनर

37:57.943 --> 38:00.737
मैं लूँगा… वो…

38:01.238 --> 38:02.864
मैं हॉट डॉग डीलक्स लूँगा।

38:02.948 --> 38:05.867
पता है क्या? रहने दो।
बस एक स्कूप कॉटेज चीज़ दे दो।

38:05.951 --> 38:08.745
कॉटेज चीज़?
क्यों, डाइटिंग वगैरह कर रहे हैं क्या?

38:08.829 --> 38:10.580
शायद कल को मैं किसी बीच पर होऊँ।

38:10.664 --> 38:13.083
और आज का नाश्ता मेरी तरफ़ से है,
तो तुम जो चाहो मँगा लो।

38:13.166 --> 38:14.876
ठीक है, अब मुझे सच में उलझन होने लगी है।

38:14.960 --> 38:18.130
स्क्रैम्बल्ड एग्स और बेकन।
इनके पास न्यू यॉर्क चीज़केक भी है।

38:18.213 --> 38:20.090
-मुझे चीज़केक बहुत पसंद है।
-जो है सब ले आओ।

38:21.967 --> 38:25.178
चीज़केक से है मुझे प्यार

38:25.262 --> 38:31.435
सुबह-सुबह तेरे साथ, ओ मेरे यार

38:32.310 --> 38:34.688
ठीक है। ये कुछ नया है।
तुम्हें गाते पहले कभी नहीं सुना।

38:34.771 --> 38:36.148
जानती नहीं थी आप गा सकते हो।

38:36.231 --> 38:39.026
-मेरे बारे में तुम काफ़ी कुछ नहीं जानतीं।
-अच्छा, ऐसा है क्या?

38:40.485 --> 38:41.695
जानकर हैरान रह जाओगी।

38:41.778 --> 38:43.155
अच्छा ऐसा?

38:43.989 --> 38:46.867
वैसे, तुम्हारे बाल आज काफ़ी अच्छे
लग रहे हैं। इन्हें कर्ल किया है?

38:46.950 --> 38:49.244
तीन हफ्ते पहले करवाया था।
अब असल बात उगल भी दो।

38:51.329 --> 38:53.498
देखो तो। बात क्या है?

38:54.958 --> 38:56.168
मैं शहर छोड़कर जा रहा हूँ।

38:58.003 --> 38:59.379
-हमेशा के लिए?
-हाँ, लगता तो है।

38:59.463 --> 39:02.174
पर तुम फ़िक्र मत करना।
वादा करता हूँ फ़िक्र नहीं करनी पड़ेगी।

39:02.257 --> 39:05.010
-और ऑफ़िस का क्या?
-चाहो तो बंद कर दो या फिर चलाओ।

39:05.093 --> 39:07.387
वैसे भी तुम मुझसे कहीं बेहतर जासूस हो, तो…

39:10.307 --> 39:11.349
अरे बाप रे।

39:12.434 --> 39:13.894
ये सब उस कैट की वजह से है, है न?

39:17.189 --> 39:18.190
हाँ।

39:18.857 --> 39:20.400
जानता हूँ, ये सब अजीब लग रहा है।

39:20.484 --> 39:22.235
-अजीब नहीं, बेहद अजीब।
-बेन।

39:22.319 --> 39:24.237
क्योंकि हम कुछ हफ़्तों से ही
एक-दूसरे को जानते हैं।

39:24.321 --> 39:27.199
जिस अंधेरे से मैं डरकर छिपा बैठा था,
कैट ने मुझे उससे निकाला है,

39:27.282 --> 39:29.743
-तो इस रिश्ते को एक मौका देना तो बनता है।
-बेन।

39:29.826 --> 39:31.870
सालों बाद
मैं खुद को ज़िंदा महसूस कर रहा हूँ।

39:31.953 --> 39:34.331
दिल के मामलों में हदें पार की जाती हैं
या कुछ नहीं किया जाता।

39:34.414 --> 39:37.334
-रॉबी भी कहता है, तुम्हें बस…
-बेन! भगवान के लिए, सुनो तो, बेन!

39:40.670 --> 39:42.297
मैं तुम्हारे लिए बहुत ख़ुश हूँ।

39:44.007 --> 39:45.509
-सच में?
-हाँ।

40:25.966 --> 40:28.718
-कौन?
-लॉनी लिंकन, मैम।

40:28.802 --> 40:31.721
मुझे आपसे बात करनी है। फ़्लिंट के बारे में।

41:05.046 --> 41:06.214
पास मत आना।

41:06.298 --> 41:07.132
फ़्लिंट के बारे में।

41:07.215 --> 41:09.593
-ऐसा मत करो।
-प्लीज़, फ़्लिंट। मुझे तुम्हें देखने दो।

41:09.676 --> 41:12.429
हालत बिगड़ती जा रही है।
मैं बस मदद करना चाहती हूँ।

41:12.512 --> 41:15.432
-पहले ही काफ़ी मदद कर चुकीं, नहीं लगता?
-सिल्वरमेन हमें साथ नहीं रहने देगा।

41:15.515 --> 41:18.727
-मैंने जो भी किया, हमारे लिए किया।
-बिना मुझे बताए?

41:18.810 --> 41:19.936
क्यों, क्या मैं बेवकूफ़ हूँ?

41:20.020 --> 41:22.272
-ऐसा नहीं है।
-एक गंवार, जो बस मारपीट करना जानता है?

41:22.355 --> 41:25.108
नहीं, इसलिए नहीं बताया
क्योंकि मुझे पता था तुम मना कर दोगे।

41:25.192 --> 41:27.861
और तुम्हें क्या लगता है
मुझे कैसा लगता होगा, फ़्लिंट,

41:27.944 --> 41:30.739
कि तुम मुझसे ज़्यादा उस आदमी के वफ़ादार हो?

41:30.822 --> 41:34.993
तुम चाहते हो मैं उसके पैरों तले रहूँ,
उसकी मर्ज़ी के बिना सांस भी न ले सकूँ।

41:36.119 --> 41:37.204
ये तुम्हें मज़ाक लग रहा है?

41:37.287 --> 41:39.873
नहीं। मज़ाक तो ये है
कि मैं तुम्हारे लिए उसे मार देता।

41:40.540 --> 41:43.001
बस एक बार कहतीं,
तो मैं तुम्हारे लिए कुछ भी कर गुज़रता।

41:43.084 --> 41:44.586
पर तुमने मुझे कभी कहा ही नहीं।

41:45.587 --> 41:46.671
और तुम कहतीं भी क्यों?

41:47.214 --> 41:49.132
मैं तो बस एक गैंगस्टर का प्यादा हूँ।

41:51.801 --> 41:55.680
शायद अब वक़्त है कि मैं इस सच को अपना लूँ।
इसी के साथ ज़िंदगी बिता हूँ।

41:58.808 --> 42:00.143
सही कहा न, लॉनी?

42:01.311 --> 42:04.898
तुम और मैं, मेरे दोस्त। मौत के मुंह में
जा रहे हैं, वो भी पूरी शान से।

42:04.981 --> 42:06.900
-फ़्लिंट, प्लीज़।
-मेरे पास मत आओ।

42:06.983 --> 42:08.276
-प्लीज़।
-कहा न पास मत आओ!

42:21.665 --> 42:23.375
-फ़्लिंट।
-उसे जाने दो।

42:35.553 --> 42:39.391
ये औरत, फ़ेबर,
क्या वो वाकई तुम्हारी मदद नहीं कर सकती?

42:40.934 --> 42:42.185
क्या अब कोई उम्मीद नहीं बची?

42:45.188 --> 42:47.107
फ़ेबर ने कहा कि बस एक आखिरी रास्ता बचा है,

42:48.733 --> 42:50.360
पर वो उसके बस में नहीं है।

42:52.696 --> 42:53.697
क्या रास्ता है?

42:55.240 --> 42:56.241
क्या नहीं।

42:57.409 --> 42:58.410
कौन।

43:01.454 --> 43:02.539
वो स्पाइडर।

43:04.249 --> 43:05.208
क्यों?

43:08.253 --> 43:09.754
उससे क्या बदल जाएगा?

43:10.588 --> 43:15.010
उन्हें लगता है कि उसका म्यूटेशन अलग है,
हमसे कहीं ज़्यादा स्थिर।

43:15.093 --> 43:17.470
उसने कहा कि वही इस सबका हल हो सकता है।

43:18.221 --> 43:23.059
पर मुश्किल ये है कि उसे नहीं पता
वो कौन है और कहाँ मिलेगा।

43:33.778 --> 43:36.114
हमें निकलना होगा। लैब खाली करनी पड़ेगी।

43:36.197 --> 43:40.285
-शायद हालात हमारी सोच जितने बुरे नहीं हैं।
-नहीं, हम ऐसा सोचकर नहीं बैठ सकते।

43:41.411 --> 43:44.372
मेरा मतलब, जैसे ही वह रिपोर्टर खबर छापेगा,

43:44.456 --> 43:45.915
वो हमें ढूँढते हुए आ जाएँगे।

43:45.999 --> 43:48.293
हम हार नहीं मान सकते।

43:48.376 --> 43:51.755
आपने अपनी तरफ़ से पूरी कोशिश की।

43:52.297 --> 43:54.799
अब यहाँ से जाने का वक़्त है।

44:08.521 --> 44:10.148
ठीक है, ज़रा संभलकर आगे बढ़ो।

44:10.231 --> 44:11.399
डॉक्टर फ़ेबर?

44:11.483 --> 44:13.360
मुझे बस ये जानना है कि,

44:13.443 --> 44:17.113
अगर आपको स्पाइडर मिल जाए,
तो क्या आप वाकई उनकी मदद कर पाएँगी?

44:17.197 --> 44:19.199
फ़्लिंट, लॉनी, उन सबकी।

44:19.282 --> 44:21.368
तुम जानती हो स्पाइडर कौन है, है न?

44:21.451 --> 44:25.663
अगर मैं बता दूँ, तो क्या आप वादा करती हैं
कि आप उसे कोई नुकसान नहीं पहुँचाएँगी?

44:25.747 --> 44:27.665
मेरा वादा रहा।

44:29.125 --> 44:30.210
उसका नाम…

44:32.545 --> 44:33.880
बेन रायली है।

46:43.218 --> 46:45.220
संवाद अनुवादक महताब आलम

46:45.303 --> 46:47.305
रचनात्मक पर्यवेक्षक
दिनेश शाकुल
