WEBVTT

00:06.090 --> 00:08.592
"स्पाइडर-नूआ" पर अब तक…

00:08.968 --> 00:12.054
किसी ने एडिसन को
मेरा घर जलाने की सुपारी दी।

00:12.138 --> 00:13.514
मैं चाहता हूँ तुम उसका पता लगाओ।

00:13.597 --> 00:14.724
वह कैट हार्डी है।

00:14.807 --> 00:17.768
अगर उसे पता चल गया वह इसके पीछे थी,
तो उसकी जान ले लेगा।

00:17.852 --> 00:19.770
सिर्फ़ पैसा ही सच बोलता है।

00:19.854 --> 00:22.398
शातिर कमीना
अपने सभी नोटों पर निशान लगाता है।

00:22.481 --> 00:25.401
भले सिल्वरमेन ने काम तुम्हें सौंपा है।
पर गद्दार को मैं ही पकड़ूंगा।

00:25.484 --> 00:27.111
चलो चलें, जियो।

00:29.572 --> 00:31.115
मैं हूवरविल में इससे मिला था।

00:31.198 --> 00:34.368
वह एडिसन और फ़्लिंट दोनों को जानता है।
यह कोई इत्तेफ़ाक लगता है?

00:37.788 --> 00:40.332
जुर्म बेकाबू हो गए हैं।
शहर में कानून व्यवस्था होनी चाहिए।

00:40.416 --> 00:41.876
स्पाइडर से मेरी मुलाकात करवाओ।

00:41.959 --> 00:44.628
अगर तुम्हें मुझसे प्यार है,
तो अभी मेरे साथ यहाँ से चलोगे।

00:45.379 --> 00:46.464
इस बीमारी का कोई इलाज नहीं।

00:46.547 --> 00:49.717
मैं उन लोगों से ऊब चुकी हूँ जो मुझे बताएं
कि मैं कौन हूँ और मुझे क्या करना है।

00:49.800 --> 00:51.886
अच्छा तो तुम यहाँ हो।

00:53.262 --> 00:54.638
जानते हो नोटों पर निशान लगाता हूँ?

00:54.722 --> 00:56.682
सोचो तुम्हारे वाले में कहाँ लगाया होगा?

00:56.766 --> 00:58.851
कमीने कहीं के। तुमने मुझे फँसाया।

00:59.685 --> 01:01.020
मैं तुम्हारी जान ले…

01:02.521 --> 01:04.106
हमें एक और कब्र की ज़रूरत पड़ेगी।

01:11.989 --> 01:14.825
छिपने का न कोई ठिकाना

01:14.909 --> 01:19.497
जब पड़े उसकी ज़ालिम नज़र

01:19.580 --> 01:24.293
दिखाओ हँस कर

01:24.376 --> 01:29.465
दिखाओ हँस कर

01:30.591 --> 01:33.385
जब रातें हों उदासी भरी

01:33.469 --> 01:38.265
रख लो पास एक सहारा

01:38.349 --> 01:41.894
रोने को

01:42.978 --> 01:46.565
एक गहरी सी शांति…

01:46.649 --> 01:48.567
हाँ, विंस्टन एक बेरहम कातिल था।

01:48.651 --> 01:52.655
मेरे गिरोह का एक काम का बंदा था,
मगर उसकी कमी नहीं खलेगी।

01:52.738 --> 01:54.740
और न ही उसके दोस्त, जियो की।

01:59.245 --> 02:01.997
इससे बुरा और क्या होगा?

02:02.081 --> 02:04.416
वो सर्द हवाएं

02:04.500 --> 02:08.420
या है वह ज़ालिम…

02:08.504 --> 02:11.298
अपने प्लान में मुझे न शामिल करके,
तुम आग से खेल रहे थे।

02:11.799 --> 02:14.385
शुरू से अंत तक, अच्छा खेल खेला।

02:15.719 --> 02:17.137
मेरी बात सुन रहे हो?

02:17.221 --> 02:19.139
मैं तुम्हारी तारीफ़ कर रहा हूँ।

02:22.935 --> 02:24.645
तुमने काम अच्छे से किया।

02:24.728 --> 02:26.105
होशियारी से।

02:26.188 --> 02:27.439
गुमनामी में।

02:29.567 --> 02:31.777
मुझे बेहद ख़ुशी होगी
अगर तुम मेरे लिए काम करो।

02:32.236 --> 02:34.530
मैं आपके रिटायरमेंट प्लान का फ़ैन नहीं हूँ।

02:36.365 --> 02:37.741
तुम्हारी ज़ुबान काफ़ी लंबी है।

02:40.578 --> 02:42.538
एक दिन कहीं मरवा ने दे।

02:46.917 --> 02:48.836
ओह

02:48.919 --> 02:52.548
छिपने का न कोई ठिकाना जब…

02:52.631 --> 02:55.092
मैं कल पुलिस चीफ़ से बात करने वाला हूँ।

02:55.634 --> 02:57.136
वह भी तो आपके टुकड़ों पर पलता है?

02:58.387 --> 03:00.764
तो फिर आपके शराब के शिपमेंट पर
छापेमारी क्यों करवा रहा है?

03:01.515 --> 03:02.725
सही कहा।

03:05.102 --> 03:11.692
या है वह ज़ालिम

03:19.783 --> 03:21.285
वह बुरी नहीं है।

03:22.369 --> 03:23.495
ख़ूबसूरत, कैट।

03:25.164 --> 03:27.291
इसकी जान लेकर पछता रहा होता।

03:30.294 --> 03:31.295
प्यारा गाना था।

03:31.378 --> 03:32.421
तुमने लिखा है?

03:32.504 --> 03:33.464
हाँ।

03:33.547 --> 03:36.759
भीड़ और ज़्यादा होनी चाहिए थी।
लगा था हम जश्न मनाएंगे?

03:36.842 --> 03:38.260
लोगों को मारने का?

03:38.344 --> 03:41.931
वो ऐसे गद्दार थे
जिन्होंने तुम्हें फँसाना चाहा था।

03:42.014 --> 03:43.390
रायली ने तुम्हें बचाया।

03:44.475 --> 03:45.601
इस बात पर ड्रिंक तो बनती है।

03:47.353 --> 03:50.397
आपको ज़रा भी अफ़सोस है
कि आज आपने मेरी जान ले ही ली थी?

03:50.481 --> 03:51.815
हाँ। मैं अफ़सोस नहीं करता।

03:51.899 --> 03:53.108
करना शुरू कर देना चाहिए।

03:53.943 --> 03:56.111
खैर, रात ज़्यादा होने को है।

03:56.195 --> 03:57.863
नहीं, तुम नहीं जा सकते।

03:57.947 --> 03:59.573
आज रात तुम और मैं साथ पिएँगे।

04:00.282 --> 04:02.368
मेरी प्यारी गुड़िया,
जाकर एक बोतल यहलो स्पॉट ले आओ।

04:02.451 --> 04:05.663
आज स्पॉट व्हिस्की का मज़ा लेकर देखो।
हम आज कुछ कड़क पीने वाले हैं।

05:39.173 --> 05:41.550
मार्वल कॉमिक्स पर आधारित

05:41.759 --> 05:45.888
"स्पाइडर-नूआ"

05:56.482 --> 06:00.235
प्लीज़ उनसे कहिए कि जैसे ही मिस्टर रायली
आते हैं मैं फ़ोन करने को कहूँगी।

06:00.736 --> 06:04.073
हाँ, बेशक पिछली बातों के साथ-साथ
यह भी उन्हें बता दूँगा।

06:05.032 --> 06:07.242
बेहद ज़रूरी - मेयर को फ़ोन कीजिए

06:09.078 --> 06:10.287
फिर से मेयर थे?

06:10.829 --> 06:12.664
वह पक्का सही बेन रायली को फ़ोन लगा रहे हैं?

06:16.585 --> 06:17.836
हद है!

06:21.757 --> 06:23.133
यह बंदा भी न।

06:24.718 --> 06:26.261
हे भगवान।

06:30.557 --> 06:32.017
क्या बात है। मैं…

06:32.726 --> 06:33.727
सही है।

06:41.026 --> 06:45.364
चाहे सिल्वरमेन को पसंद करो या मत करो
मगर मैं उस बंदे की हिम्मत की दाद देता हूँ।

06:45.906 --> 06:47.324
पीने में माहिर है।

06:47.407 --> 06:50.035
खबर मिली है कि लॉनी हर्लेम में है,
इसलिए शहर जा रहा हूँ,

06:50.119 --> 06:52.496
देखता हूँ ब्युगल की बेतुकी खबर के लिए
मुझे माफ़ी मिलती…

06:52.579 --> 06:53.622
ऑमलेट।

06:53.705 --> 06:54.790
क्या कहा?

06:54.873 --> 06:56.959
मुझे अंडों का ऑमलेट

06:57.042 --> 07:02.047
और सॉसेज और बिस्कुट चाहिए।

07:02.131 --> 07:05.050
जब सपने देख ही रहे हैं,
तो कुछ शोरबेदार भी जोड़ दो, अमीरचंद जी?

07:09.346 --> 07:11.265
क्या बात है।

07:11.348 --> 07:12.724
मुझे इसकी वजह नहीं जाननी।

07:12.808 --> 07:14.351
वही बेहतर है।

07:14.434 --> 07:16.186
प्लीज़। मुझे कुछ खिलाओ।

07:16.270 --> 07:17.521
मेयर से बात करने के बाद।

07:18.856 --> 07:21.400
-हे भगवान।
-मैं जाकर लॉनी को ढूँढता हूँ।

07:21.483 --> 07:25.445
हर्लेम में क्या सब हुआ मुझे भी बताना।

07:30.617 --> 07:31.618
अरे बाबा, मैं कौन हूँ?

07:33.203 --> 07:34.371
ऐसी हालत कर रखी है।

07:48.760 --> 07:52.806
मॉन्स्टर्स का हमला

08:29.843 --> 08:30.928
नींद अच्छी आई, मेरी जान?

08:31.762 --> 08:32.930
बहुत अच्छी।

08:33.013 --> 08:34.514
क्यों पूछ रहे हैं?

08:34.598 --> 08:36.808
क्या एक चाहनेवाला
अपनी दिलरुबा से पूछ नहीं सकता?

08:43.315 --> 08:47.194
सच तो यह है, रात भर सो नहीं पाया।
कल का तमाशा दिमाग में घूम रहा था।

08:49.988 --> 08:51.782
और ऐसा सिर्फ़ मेरे साथ ही नहीं था।

08:51.865 --> 08:53.283
वैसे दीवार पर क्या दे मारा?

08:53.367 --> 08:56.411
मेरे हाथ। मेरा सिर। घर की मूर्ति।

08:56.495 --> 08:58.080
क्या फ़र्क पड़ता है?

09:04.711 --> 09:06.088
नहीं चाहता तुम्हें सर्दी लग जाए।

09:07.005 --> 09:09.216
गला खराब हो जाए और शो मिस हो जाए।

09:09.925 --> 09:11.927
मैंने 11 साल में एक भी शो मिस नहीं किया।

09:13.345 --> 09:15.681
वैसे, कल रात तो मिस हो ही जाता, सही कहा न?

09:16.431 --> 09:20.269
अगर आपको कुछ कहना है, तो कह दीजिए।
यूँ घुमा-फिराकर बोलने का फ़ायदा नहीं है।

09:20.352 --> 09:21.645
चलो फिर, सीधी बात करते हैं।

09:24.940 --> 09:25.941
विंस्टन गद्दार था।

09:27.734 --> 09:30.404
मगर यह नहीं समझ पाया
कि तुम रेलवे स्टेशन पर क्या कर रही थीं।

09:39.246 --> 09:40.580
विंस्टन से ही पूछ लीजिए?

09:40.664 --> 09:41.999
नहीं पूछ सकता।

09:42.082 --> 09:43.083
और वो क्यों?

09:43.166 --> 09:44.876
क्योंकि उसके भेजे में गोली दाग चुका हूँ।

09:44.960 --> 09:47.296
अगर उस जासूस ने कहा होता
मैं गद्दार हूँ तो?

09:47.796 --> 09:49.256
तुम्हारे भेजे में गोली दागनी पड़ती।

09:50.799 --> 09:52.259
खैर, यही आपके सवाल का जवाब है।

09:55.470 --> 09:56.763
यह कोई जवाब नहीं हुआ।

09:58.056 --> 09:59.474
और न ही यह सच है।

10:01.727 --> 10:04.229
सच यह है कि मैं डर गई थी।

10:04.313 --> 10:06.732
इसलिए नहीं कि मैं दोषी थी,
बल्कि इसलिए कि आपका कोई भरोसा नही।

10:06.815 --> 10:10.610
जल्दी आग-बबूला हो जाते हैं,
और सोचते हैं आपको किसी से कोई खतरा नहीं।

10:11.945 --> 10:13.530
यह हुई न बात। अब बात कर रही हो न।

10:15.198 --> 10:16.867
स्टेशन पर रायली तुम्हारे साथ क्यों था?

10:17.576 --> 10:19.494
वह मेरे साथ नहीं था।

10:19.578 --> 10:22.456
वह आपके लिए मुझ पर नज़र रख रहा था।

10:23.332 --> 10:25.167
उसे पता चल गया होगा
कि विंस्टन ही गद्दार है,

10:25.250 --> 10:27.544
और चूंकि मैं भाग रही थी
तो उसे लगा होगा कि मेरा भी हाथ है।

10:28.628 --> 10:31.923
विंस्टन के मुझे फँसाने से पहले तक उसे
पता नहीं था कि इसमें मेरा कोई हाथ नहीं।

10:37.637 --> 10:38.638
सही है।

10:41.683 --> 10:46.563
बेशक रायली इतना होशियार है कि न किसी पर
भरोसा करे और न ही किसी पर एहसान।

10:46.646 --> 10:48.940
इतना ही होशियार है,
तो काम पर क्यों नहीं रख लेते?

10:49.900 --> 10:52.652
कोशिश की थी। मगर होशियार इतना है
कि मुझे न कह दिया।

10:55.155 --> 10:56.198
ख़ुशी है कि तुम लौट आईं।

10:56.740 --> 10:58.241
मैं और जाऊँगी भी कहाँ।

11:00.452 --> 11:01.328
यह हुई न बात।

11:08.126 --> 11:10.420
देखा? ऐसे ही। जानती थी तुम कर लोगे।

11:17.886 --> 11:21.264
-मेज़ हिल रही है।
-मुझे पता है। इधर ध्यान दो।

11:21.348 --> 11:23.183
मेज़ इतनी हिलेगी तो ध्यान कैसे लगेगा?

11:23.266 --> 11:25.519
मैं भी यही बात तीन दिनों से कह रही हूँ।

11:27.479 --> 11:29.898
सुनिए, पता नहीं
मैं आपसे यह कितनी बार कहूँ…

11:30.941 --> 11:32.401
मुझे माफ़ कीजिए।

11:32.484 --> 11:34.820
जी, रायली इंवेस्टिगेशन।
आप कौन बोल रहे हैं?

11:36.279 --> 11:38.198
हैलो, मिस हार्डी।

11:38.281 --> 11:41.284
मिस्टर रायली फ़िलहाल यहाँ नहीं हैं।
आप कहें तो मैं मैसेज ले लूँ?

11:44.830 --> 11:45.747
जी।

11:46.832 --> 11:49.334
शाम 3:00 बजे। द कैलिप्सो।

11:49.793 --> 11:51.086
हाँ, मैं उन्हें बता दूँगी।

11:52.379 --> 11:53.713
पढ़ाई ख़त्म।

11:53.797 --> 11:54.965
-सही है।
-बेन को ढूँढकर यह दे आओ।

11:58.927 --> 12:00.137
और पढ़ाई अभी ख़त्म नहीं हुई!

12:03.390 --> 12:07.060
अच्छा, जॉनी केव, बेशक।
वो कमाल के इंसान हैं।

12:07.144 --> 12:09.729
-ऐसा उन्होंने ख़ुद कहा।
-आपको उन पर कोई शक तो नहीं?

12:09.813 --> 12:11.189
उसी जगह मिलते हैं। 12:30 बजे।

12:11.273 --> 12:12.566
"और देर मत करना!"

12:12.649 --> 12:13.483
क्या कहा? मैं और देर?

12:13.608 --> 12:15.694
खैर, सुनकर अच्छा लगा।
हिम्मत की दाद देती हूँ।

12:15.777 --> 12:16.903
बोल भी किसे रहे हो?

12:16.987 --> 12:18.822
वो मैं हूँ
जो हमेशा वक़्त से पहले पहुँचती हूँ,

12:18.905 --> 12:20.282
और 20 मिनट तुम्हारी राह तकती हूँ।

12:20.365 --> 12:22.451
-ठीक है, ठीक है। समझ गया।
-"ठीक है, ठीक है। समझ गया।"

12:22.534 --> 12:23.910
मगर मेरी बात सुनी न।

12:23.994 --> 12:25.370
-देर मत करना।
-"देर मत करना।"

12:25.454 --> 12:26.496
इसका क्या मतलब हुआ?

12:34.588 --> 12:35.630
-लाल छड़ी।
-"लाल छड़ी।"

13:01.823 --> 13:02.991
नहीं खोलने वाला।

13:03.074 --> 13:04.367
बेन, मैं हूँ। खोलिए।

13:06.703 --> 13:09.539
-मैं सो रहा हूँ।
-फिर बात कैसे कर रहे हैं?

13:10.540 --> 13:13.210
आपने सुना?
अगर सो रहे हैं, तो बात कैसे कर रहे हैं?

13:13.293 --> 13:14.294
क्या है?

13:14.377 --> 13:17.047
उस गायिका ने जैनेट को मैसेज दिया था।
कहा बेहद ज़रूरी है।

13:17.130 --> 13:18.507
पढ़ाई और बाकी सब छोड़कर आया हूँ।

13:20.091 --> 13:21.635
अब आंख खुल गई।

13:23.595 --> 13:24.888
खैर, मुझे जाना चाहिए।

13:24.971 --> 13:26.139
-हाँ।
-पर…

13:27.474 --> 13:28.683
शायद आपको नहा लेना चाहिए।

13:30.393 --> 13:31.478
और शेव कर लेनी चाहिए।

13:32.437 --> 13:34.189
और एक नई कमीज़ भी पहन लेनी चाहिए।

13:35.440 --> 13:36.900
और… सुनिए तो… गुड लक!

13:50.789 --> 13:52.207
और कॉफ़ी लेंगे, बॉस?

13:57.087 --> 13:58.421
और कॉफ़ी लेंगे?

13:58.922 --> 14:00.298
तुम्हें लगता है मैं बहरा हूँ।

14:01.299 --> 14:03.093
-ऐसा है क्या?
-नहीं।

14:03.176 --> 14:04.594
वो मैं… मैं बस…

14:15.063 --> 14:17.941
लगता नहीं
चीफ़ मैकनमारा आने वाले हैं, बॉस।

14:21.778 --> 14:24.573
तो उसे ढूँढकर याद दिलाओ

14:24.656 --> 14:28.493
उसके हाथ घी में रहें
इसके लिए किए सौदे में एक शर्त यह भी थी

14:28.577 --> 14:31.997
कि वह हर हफ़्ते तय वक़्त पर मिलने आएगा।

14:37.502 --> 14:38.920
और इसे साफ़ करो।

14:49.306 --> 14:51.016
-आप आ गए।
-हाँ।

14:51.099 --> 14:52.267
मेरे ऊपर एक ड्रिंक उधार है।

14:52.350 --> 14:55.020
कभी और। सिल्वरमेन ने कल काफ़ी पिलाई।

14:55.103 --> 14:57.981
हमें उस बारे में बात करनी होगी।
ताकि हमारी बातें मेल खाएं।

14:58.064 --> 15:00.609
वह पूछ रहे थे
कि रेलवे स्टेशन पर आप मेरे साथ क्यों थे।

15:00.692 --> 15:02.694
-तो क्या कहा?
-यही कि तुम्हें मुझ पर शक था,

15:02.777 --> 15:04.571
और सोचा होगा
विंस्टन के साथ मैं भी मिली हूँ।

15:04.654 --> 15:06.698
-होशियार हो।
-वह भी बहुत होशियार है।

15:06.781 --> 15:08.742
और वह विंस्टन तक ही नहीं रुकेगा।

15:08.825 --> 15:11.411
वह पुलिस छापे के बारे में भी पूछेगा,
जो उसे लेकर जाएगा…

15:11.494 --> 15:12.579
मेयर तक?

15:13.913 --> 15:15.415
शायद मैंने तुम्हें कम आंका था।

15:15.498 --> 15:16.833
होता है।

15:16.916 --> 15:18.543
सच बताओ, तुम यह क्यों कर रहे हो?

15:18.627 --> 15:20.211
तुम सिल्वरमेन को मारना क्यों चाहती हो?

15:20.295 --> 15:22.213
-पहले मैंने सवाल किया।
-मैंने जान बचाई।

15:25.925 --> 15:26.801
यहाँ नहीं।

15:30.930 --> 15:35.018
-एक पैर, दो पैर, हॉप और स्लाइड।
-एक पैर, दो पैर, हॉप और स्लाइड।

15:35.101 --> 15:38.355
चिंता मत करो, दोस्तों।
सभी के लिए काफ़ी सूप है।

15:47.072 --> 15:48.990
-दो देना।
-बेशक लीजिए।

15:49.783 --> 15:52.160
-धंधा कैसा चल रहा है?
-समझो, आपने बढ़ा दिया।

15:55.497 --> 15:58.416
तो, इस देश के लिए लड़कर
बदले में आपको यह मिलता है।

15:58.500 --> 16:00.126
आज सभी को खाना मिलेगा?

16:00.210 --> 16:02.671
-आप भी सेना में थे?
-अरे नहीं। ऐसा नहीं है।

16:02.754 --> 16:03.963
मैं एक जर्नलिस्ट हूँ।

16:05.423 --> 16:09.344
दरअसल, अश्वेत सैनिकों
और उनके मौजूदा हालात पर एक स्टोरी के लिए

16:09.427 --> 16:11.388
मुझे लॉनी लिंकन नाम के बंदे की तलाश है।

16:11.471 --> 16:13.139
तुम सही जगह आए हो।

16:13.223 --> 16:16.184
हर्लेम का हर एक रिटायर सैनिक
लाइन में लगकर खाना लेने वाला है।

16:16.267 --> 16:17.560
-ऐसा?
-बिल्कुल।

16:18.269 --> 16:19.479
अखबार के लिए स्टोरी चाहिए?

16:19.562 --> 16:21.523
मेरे पास बहुत स्टोरी हैं।

16:21.606 --> 16:22.941
ज़रा गौर करो।

16:23.024 --> 16:25.652
एंकोवीज़ मछली की पेटी ट्रक से नीचे गिरी।

16:25.735 --> 16:27.612
-अच्छा।
-मेरा दोस्त, स्टीवन,

16:27.696 --> 16:30.365
वह एंकोवीज़ मछली के कैन उठाने लगा।

16:30.448 --> 16:31.783
जबकि उसे एंकोवीज़ पसंद भी नहीं।

16:31.866 --> 16:34.202
तो मैंने कहा,
"स्टीवन तुम्हें तो एंकोवीज़ पसंद नहीं…"

16:35.745 --> 16:38.540
-यह कौन सी जगह है?
-मेरी पुरानी ज़िंदगी।

16:40.792 --> 16:43.545
सिल्वरमेन के मुझे ढूँढने से पहले तक
मैं यहीं परफ़ॉर्म करती थी।

16:44.754 --> 16:46.381
यहाँ चिल्लरों के लिए गाती थी।

16:47.132 --> 16:51.386
जिससे मुश्किल से पेट भर पाती थी,
मगर मुझे पसंद था।

16:53.638 --> 16:57.767
एक रात, सिल्वर ने मुझे इतने पैसे टिप दिए
जितने मैंने ज़िंदगी में नहीं देखे थे।

16:57.851 --> 16:59.561
अगले दिन, वह एक प्रपोज़ल लेकर आए।

16:59.644 --> 17:01.104
एक नए क्लब का।

17:01.855 --> 17:04.274
और कहा मुझे हर वो चीज़ मिलेगी
जिसकी मुझे चाहत है,

17:04.357 --> 17:05.567
और उसने वो सब मुझे दिया।

17:05.650 --> 17:07.485
मगर तब आपको दूसरा पहलू नहीं दिखता।

17:07.569 --> 17:09.237
शुरुआत में सब अच्छा लगता है,

17:09.320 --> 17:11.406
मगर वक़्त के साथ, सब एक बोझ बन जाता है।

17:14.033 --> 17:16.953
नहीं। हमारे बीच वैसा कुछ भी नहीं था।

17:17.036 --> 17:20.373
सिल्वरमेन को हमेशा से
बस ताक़त का ही नशा सवार था।

17:20.457 --> 17:23.877
वही मेरा सब तय करता
कि मैं क्या पहनूँ, मैं क्या करूँ,

17:25.462 --> 17:26.463
मैं किस से मिलूँ।

17:42.854 --> 17:44.439
एक बार एक आदमी था।

17:45.690 --> 17:46.608
थॉमस।

17:47.609 --> 17:49.944
वह हर रात क्लब आने लगा,

17:50.695 --> 17:54.616
और एक दिन मुझे एक ख़त लिखा।

17:56.034 --> 17:58.119
वह एक डेंटिस्ट था, यकीन करोगे।

17:58.661 --> 18:00.163
एक सेक्सी डेंटिस्ट?

18:01.122 --> 18:02.957
हाँ, उनके बारे में सुना तो है।

18:03.041 --> 18:06.461
नहीं, वह बहुत नर्मदिल इंसान था।

18:06.544 --> 18:10.799
और शायद मेरे लिए, नर्मदिली,
एक नए एहसास की तरह था।

18:14.010 --> 18:17.138
करीब एक साल बाद,
उसने मुझ एक अंगूठी के साथ सरप्राइज़ दिया,

18:18.181 --> 18:21.351
और मैंने उसे हाँ कहकर चौंका दिया।

18:24.813 --> 18:27.607
उसके बाद अचानक थॉमस का आना बंद हो गया,

18:27.690 --> 18:30.610
मैंने सोचा
शायद मुझसे ही कोई गलती हुई होगी।

18:39.619 --> 18:43.581
उसे डरा-धमकाकर भी छोड़ सकते थे,
मगर सिल्वरमेन ने उसकी जान ले ली।

18:44.666 --> 18:47.043
वह दिखाना चाहता था
कि मैं ऐसी गलती फिर कभी न करूँ।

18:48.962 --> 18:51.422
मगर तुमने फ़्लिंट के साथ की।

18:52.298 --> 18:55.760
शायद वह भी नर्मदिल इंसान होता होगा,
जब लोगों को चोट न पहुँचा रहा हो।

18:55.844 --> 18:57.887
दरअसल, वह है।

18:57.971 --> 19:01.683
उसके अंदर किसी और के मुकाबले
ज़्यादा इज़्ज़त और वफ़ादारी है।

19:02.767 --> 19:04.936
तो मैंने सोचा
हम दोनों को ज़िंदगी ने दूसरा मौका दिया है।

19:06.896 --> 19:10.149
और ऐसा करने के लिए,
तुम्हें सिल्वरमेन को रास्ते से हटाना था।

19:10.775 --> 19:14.070
मैं इतनी नासमझ थी कि सोचा
मुझे सारी ख़ुशियां मिल सकती हैं।

19:18.199 --> 19:21.035
मुझे एडिसन के बारे में बताओ।

19:21.119 --> 19:25.123
फ़्लिंट ने उसके बारे में बताया था।
दोनों जंग के दोस्त थे।

19:25.832 --> 19:27.083
वह उसे लेकर परेशान था।

19:27.834 --> 19:31.588
कहा जिमी की नौकरी चली गई,
और वो पैसे लेकर आग लगाने लगा है।

19:31.671 --> 19:33.381
ज़्यादातर इंश्योरेंस स्कैम के लिए।

19:34.090 --> 19:35.675
मगर जितने पैसे मैं दे रही थी…

19:36.426 --> 19:38.511
उतने में सिल्वरमेन की जान लेने को
मनाना मुश्किल नहीं था।

19:39.679 --> 19:44.183
मगर एडिसन काम में नाकाम रहा
और सिल्वरमेन को भागने दिया।

19:45.977 --> 19:50.189
और फिर वो दूसरा बदमाश, क्या नाम है उसका?

19:50.273 --> 19:51.608
स्पाइडर…

19:52.650 --> 19:54.027
उसने मेरी दूसरी कोशिश नाकाम कर दी।

19:54.694 --> 19:55.945
उसके बाद से हम यहाँ हैं।

20:02.911 --> 20:07.498
खैर चिकन नूडल नहीं बचा है,
तो चिकन सूप भी नहीं ही बचा होगा, है न?

20:08.124 --> 20:10.752
बस सूप है। तुम्हें यह पता है?

20:10.835 --> 20:14.380
तुम्हें इसे कहीं लिख लेना चाहिए?
क्योंकि मैं लाख टके की बात कर रहा हूँ।

20:15.131 --> 20:16.758
नहीं, सब मेरे दिमाग में छप चुका है।

20:17.842 --> 20:21.596
हार्वी, मेरे दोस्त,
मेरी मदद के लिए शुक्रिया।

20:21.679 --> 20:23.723
कोई नहीं। सुनो, मुझे भूल मत जाना।

20:23.806 --> 20:28.728
मैं हर दिन, दिन भर यहीं रहता हूँ।
चाहे बारिश हो या सूखा।

21:11.229 --> 21:12.188
अकेला हूँ। पुलिस नहीं!

21:12.271 --> 21:15.024
-तुम्हारा सिर धड़ से अलग कर देना चाहिए।
-जानता हूँ, पर बात सुनो।

21:15.108 --> 21:17.568
मैंने उन्हें जो खबर दी थी
वो उन्होंने नहीं छापी थी।

21:18.444 --> 21:20.989
-मैं सब सही करने आया हूँ।
-और मैं यकीन कर लूँगा?

21:21.072 --> 21:22.532
भाई, मुझे मदद करने दो।

21:23.783 --> 21:25.994
खैर चलो किसी अच्छी जगह चलकर बात करते हैं।

21:27.328 --> 21:30.415
-द एल्कोव, 789…
-हाँ, पता है एल्कोव कहाँ है।

21:30.498 --> 21:32.375
सब जानते हैं एल्कोव कहाँ है।

21:33.126 --> 21:35.211
-गुड इवनिंग, मिस हार्डी।
-गुड इवनिंग।

21:35.920 --> 21:37.714
उन मॉन्स्टरों के बारे में आपने सुना?

21:37.797 --> 21:39.132
तबाही मचा रखी है।

21:39.215 --> 21:41.926
आपको लगता है स्पाइडर वापस आएगा?
मुझे नहीं लगता।

21:42.010 --> 21:45.638
-वह बंदा उसके सामने मुश्किल से टिक…
-बुरा न मानो, तो गाड़ी चलाने पर ध्यान दो।

21:47.974 --> 21:49.267
ठीक है, यार।

21:57.316 --> 21:59.193
लगता नहीं आज रात अकेली रह पाऊँगी।

22:06.117 --> 22:08.202
सुनो, वापस शहर की तरफ चलोगे क्या?

22:08.286 --> 22:10.663
हाँ। बेशक चलूँगा, यार।

22:21.841 --> 22:23.551
देखो तो कौन आया है।

22:23.634 --> 22:25.595
तुम लोग पुलिस चीफ़ को ले आए।

22:25.678 --> 22:27.013
उससे बेहतर कुछ लाया हूँ।

22:29.849 --> 22:30.933
मेरे शेर।

22:32.560 --> 22:33.728
तुम कहाँ थे?

22:33.811 --> 22:35.897
मैंने पूरे शहर में तुम्हें खोजा।

22:35.980 --> 22:38.149
कुछ वक़्त के लिए छिपकर रहना पड़ा।

22:38.232 --> 22:39.484
हाँ, देखा मैंने।

22:39.567 --> 22:43.196
पुलिसवालों से तुमने जो पंगा लिया
उसके बाद सारे अखबारों में छाए हुए थे।

22:45.406 --> 22:47.116
यह कैसे लौट आया, बच्चे?

22:48.993 --> 22:50.036
इसकी फ़िक्र मत करो।

22:50.119 --> 22:51.621
मुझे ख़ुशी है कि तुम लौट आए।

22:52.663 --> 22:54.540
तुमने सुना हमारे बीच एक गद्दार था?

22:56.709 --> 22:58.920
तुमने विंस्टन जैसा कभी नहीं किया, है न?

23:00.088 --> 23:01.005
विंस्टन?

23:01.089 --> 23:03.299
तुम्हें लगता है गद्दार कोई और है?

23:03.382 --> 23:05.093
मुझे भी।

23:05.176 --> 23:07.762
इसलिए तुम किसी पर भी भरोसा नहीं कर सकते,

23:07.845 --> 23:10.389
यहाँ तक
कि अपने सबसे करीबी साथी पर भी नहीं।

23:11.182 --> 23:13.392
पैसा, ताकत, किसी को भी बेईमान बना सकता है?

23:18.773 --> 23:20.024
तुम ठीक हो?

23:27.115 --> 23:28.324
कोई बात नहीं।

23:29.867 --> 23:32.078
चाहे जैसे भी हालात हों,
तुम यहाँ रह सकते हो।

23:32.161 --> 23:33.830
तुम हमेशा मेरे वफ़ादार रहे हो।

23:35.206 --> 23:37.166
वफ़ादारी दोनों तरफ से निभती है, फ़्लिंट।

23:37.250 --> 23:40.294
तुम मेरा साथ दो, मैं तुम्हारा साथ दूँगा।

23:40.962 --> 23:44.132
वैसे, तुम्हें आगाह कर दूँ,
हमें आगे एक लड़ाई लड़नी है।

23:45.299 --> 23:46.467
तुम उसके लिए तैयार हो?

23:46.551 --> 23:47.885
मैं तैयार हूँ।

23:49.387 --> 23:52.181
आपको जहाँ भी मेरी ज़रूरत हो, मैं तैयार हूँ।

23:52.265 --> 23:53.474
अच्छा है।

23:54.433 --> 23:56.686
मेयर को दिखाने का वक़्त आ गया है
कि वह किस से उलझ रहा है।

24:04.527 --> 24:06.946
हम पावर के बारे में बात करें?

24:10.366 --> 24:11.492
तुम्हें यह पावर कब मिली?

24:17.248 --> 24:19.917
खैर, तो बताओ तुम कहाँ से हो?
तुम हर्लेम में ही पैदा हुए?

25:00.958 --> 25:02.043
ताश खेलना पसंद है?

25:03.252 --> 25:04.962
इधर-उधर कभी खेल लेता हूँ।

25:06.380 --> 25:07.590
यानी तुम्हें अच्छा आता है?

25:26.359 --> 25:27.526
ज़्यादा नहीं।

25:28.778 --> 25:30.112
तुम्हें यह करने की ज़रूरत नहीं।

25:31.405 --> 25:33.616
-क्या करने की?
-अच्छा बनने की।

25:39.872 --> 25:41.832
-तुम्हारे पास पीने को कुछ है?
-बेशक है।

25:42.959 --> 25:44.710
थोड़ा म्यूज़िक कैसा रहेगा? यानी…

25:55.054 --> 25:58.391
बस एक ही ग्लास है।
यहाँ ज़्यादा मेहमान नहीं आते न।

25:59.600 --> 26:00.518
बेन…

26:03.104 --> 26:05.648
यहाँ एक और है। मगर इस्तेमाल किया हुआ है।

26:05.731 --> 26:07.566
कोई नहीं, मैं यही इस्तेमाल कर लूँगा।

26:24.583 --> 26:26.294
आओ बैठो। अपना ही घर समझो।

26:29.880 --> 26:30.798
तो, आख़िर हम यहाँ हैं।

26:31.215 --> 26:32.300
आख़िर हम यहाँ हैं।

26:34.760 --> 26:35.678
अब तुम्हारी बारी है।

26:36.929 --> 26:38.055
ऐसे रहने की वजह।

26:39.640 --> 26:41.392
सही कहा। मेरी बारी।

26:42.226 --> 26:43.227
मेरी बारी।

26:48.149 --> 26:49.483
मेरी ज़िंदगी में एक लड़की थी।

26:50.651 --> 26:54.113
वह बेहद होशियार और बड़ी चंचल थी।

26:55.781 --> 26:56.991
यह सब मुझे बताना ठीक है?

27:02.830 --> 27:05.374
उसका नाम रूबी था और हम दोनों…

27:07.293 --> 27:08.461
ख़ुश थे।

27:24.727 --> 27:27.897
मुझे एक काम मिला, बड़ा काम नहीं था,
एक धोखेबाज़ पति को पकड़ने का।

27:27.980 --> 27:31.650
मगर मेरी वजह से उसे पांच साल की जेल हो गई,

27:31.734 --> 27:35.112
और उसने अपना सारा वक़्त
यह बस एक चीज़ सोचते हुए काटा।

27:35.988 --> 27:37.073
बदला।

27:40.201 --> 27:43.537
मैं अब तक नहीं जान पाया कैसे,
मगर उसे पता था मैं रूबी को चाहता हूँ,

27:44.205 --> 27:45.873
और उसने उसकी जान ली।

27:49.043 --> 27:52.880
उस रात मैं उसे डिनर पर ले जाने वाला था।

27:57.093 --> 27:58.928
मगर सच कहूँ,
तो हम डिनर के लिए पहुँच नहीं पाते

27:59.011 --> 28:05.476
क्योंकि मैं शहर के बार में
पीने में बेहद मशगूल था

28:05.559 --> 28:06.894
यह जानकर भी कि वह खतरे में है।

28:08.187 --> 28:09.355
और पहुँचने में बहुत देर कर दी।

28:29.083 --> 28:31.585
उसने मुझे तड़पाने के लिए उसकी जान ले ली।

28:31.669 --> 28:35.923
उसने उसकी जान ली,
मगर उसकी मौत की वजह मैं हूँ।

28:41.595 --> 28:44.723
अगर रूबी मुझसे कभी मिली ही न होती,
तो वह आज भी ज़िंदा होती।

28:47.768 --> 28:48.769
तो…

28:50.688 --> 28:53.274
उसे न बचा पाने की गलती की
भरपाई के लिए तुमने मेरी जान बचाई।

28:53.357 --> 28:54.817
उस गलती की भरपाई नहीं की जा सकती।

28:55.734 --> 28:57.945
मैंने इसलिए बचाया कि और घुटन महसूस न हो।

29:01.740 --> 29:03.033
तो तुम्हें कैसा महसूस होता है?

29:03.117 --> 29:04.493
कैसा महसूस होता है?

29:10.458 --> 29:11.542
अकेलापन।

29:15.838 --> 29:16.881
खैर…

29:18.674 --> 29:20.759
शायद हम साथ में अकेले हो सकते हैं।

29:33.522 --> 29:36.609
-माफ़ करना।
-हद है। ज़रा देखो तो…

29:37.651 --> 29:40.029
लॉनी, "एच" कौन है?

29:44.325 --> 29:45.367
हेलन।

29:46.160 --> 29:47.453
यह मेरी माँ की है।

29:48.871 --> 29:50.206
वो तुम्हें बेहद चाहती होंगी।

29:51.707 --> 29:53.501
घर के बाकी लोगों के बारे में बताओ?

29:56.629 --> 29:57.630
बस मेरी माँ ही हैं।

29:59.465 --> 30:00.841
जंग के बाद…

30:02.510 --> 30:04.261
मेरे लिए सब कुछ इतना आसान नहीं रहा।

30:06.263 --> 30:08.057
हाँ, आम ज़िंदगी में लौटना मुश्किल रहा होगा।

30:09.183 --> 30:10.893
मेरे तीनों भाई सेना में थे।

30:10.976 --> 30:12.770
मेरे दोनों भाई भी सेना में थे।

30:13.479 --> 30:15.481
जैक, मेरा सबसे बड़ा भाई,
जंग में कैदी बना था।

30:16.982 --> 30:17.983
सच में?

30:20.110 --> 30:21.111
कहाँ पर?

30:21.195 --> 30:22.363
फ़्रैंकफ़र्ट में।

30:24.156 --> 30:27.284
हाँ, उसके बाद
उसे भी उबरने में काफ़ी वक़्त लगा था।

30:32.206 --> 30:33.707
जर्मनों ने मुझे भी बंदी बना लिया था।

30:44.593 --> 30:45.636
हद है।

30:46.929 --> 30:48.180
माफ़ करना, मैं बस…

30:52.226 --> 30:53.978
उन्होंने तुम सभी के साथ वहाँ कुछ किया था?

31:15.332 --> 31:17.668
सिल्वरमेन! देखकर अच्छा लगा।

31:17.751 --> 31:19.587
तुम्हें मेरी बीवी याद है।

31:19.670 --> 31:22.798
जान, क्यों न तुम और फ़िलिस जाकर
अपना मेकअप संवार आओ।

31:23.882 --> 31:25.134
भाड़ में जाओ, एल्फ़्रेड।

31:25.843 --> 31:27.344
-चलो, फ़िलिस।
-कोई नहीं।

31:28.929 --> 31:30.931
आज लंच पर तुम्हें मिस किया, चीफ़।

31:32.433 --> 31:34.685
शायद तुम डिनर के लिए जगह बना रहे थे।

31:34.768 --> 31:36.020
तुम्हारा हाल चाल कैसा है?

31:36.103 --> 31:38.188
अच्छे दिख रहे हो। तबियत तो ठीक है?

31:39.398 --> 31:41.066
हमेशा की तरह ताक़तवर, मेरे दोस्त।

31:42.568 --> 31:43.694
तुम अपनी कहो?

31:45.029 --> 31:47.948
वही, ब्लड प्रेशर थोड़ा बढ़ा हुआ है।
जानते हो न, चुनाव को लेकर?

31:48.032 --> 31:51.201
बेशक जानता हूँ, मैंने ही तो तुम्हें
उस कुर्सी पर बिठाया है।

31:51.285 --> 31:54.038
खैर, लगता है मैं चुनाव हारने वाला हूँ।

31:54.121 --> 31:55.623
और इसमें गलती किसकी है?

31:55.706 --> 31:58.292
तुम पूरी रामकहानी सुनना चाहोगे
या फिर शॉर्टकट में?

31:58.375 --> 32:00.586
चलो, किस्मत को कसूरवार मान लेते हैं।

32:00.669 --> 32:02.087
और क्या?

32:02.171 --> 32:05.215
तुम अगले बंदे को मेरे खिलाफ खड़ा करोगे
और मैं चुप बैठूंगा?

32:06.800 --> 32:12.264
कोई कितनी दूर जा सकता है वही जान सकता है
जो वहाँ तक जाने का जोखिम उठाता है।

32:12.848 --> 32:15.601
अगर ऐसा है, तो तुम्हें
वहाँ तक जाते देखने में ख़ुशी होगी।

32:15.684 --> 32:17.269
आप दोनों आपस में बातें करें।

32:17.353 --> 32:18.437
-बैठे रहो।
-बैठे रहो।

32:20.522 --> 32:22.733
मेरे शराबबंदी हटाने के चलते ऐसा कर रहे हो?

32:22.816 --> 32:25.527
क्योंकि मैं बस लोगों को
वो दे रहा हूँ जो वे चाहते हैं।

32:25.611 --> 32:27.404
तुम्हें लगता है तुम ख़ास हो, मॉरिस?

32:28.405 --> 32:32.493
हर चार साल में, यह फैसला मैं करता हूँ
कि उस कुर्सी पर कौन बैठेगा।

32:32.576 --> 32:34.078
इस बार, वो कुर्सी हडसन को मिलेगी।

32:34.161 --> 32:37.706
अगली बार, किसी और कमीने को।

32:37.790 --> 32:41.627
खैर, लगता है, इस कमीने के पास
अब भी कुछ दांव बचे हैं।

32:42.378 --> 32:45.214
तुम्हें ऐसा क्यों लगता है
कि पुलिस चीफ़ के साथ मैं मिला हूँ?

32:45.297 --> 32:47.800
दोस्तों, मुझे लगता है हम बातचीत करके हल…

32:48.926 --> 32:52.638
तुमने अच्छी ख़ासी शोहरत बना ली।
मगर हर चीज़ का एक अंत होता है।

32:54.848 --> 32:56.433
तुम्हें यकीन है?

32:58.102 --> 32:59.561
मैं भी कितना भुलक्कड़ हूँ।

33:00.938 --> 33:02.856
मैंने तुम्हें अपने साथी से नहीं मिलाया।

33:02.940 --> 33:05.859
फ़्लिंट, मेयर को हैलो कहो।

33:15.244 --> 33:18.539
सब ठीक है, दोस्तों।
घबराने की बात नहीं। हम सब दोस्त हैं।

33:18.622 --> 33:19.998
कोई बात नहीं।

33:22.793 --> 33:24.628
मैं पीछे नहीं हटने वाला।

33:26.255 --> 33:27.464
सही है।

33:29.258 --> 33:31.969
तुम्हारे अंदर हिम्मत तो है, मॉरिस।
इतना ज़रूर कहूँगा।

33:34.221 --> 33:35.764
जिसमें गूदा होगा वह जिएगा।

33:41.520 --> 33:42.938
अब आगे क्या, बॉस?

33:43.981 --> 33:46.525
उसे यही मंज़ूर है।
तो उसे उसी की ज़ुबान में समझाते हैं।

33:46.608 --> 33:47.609
सही कहा।

33:53.407 --> 33:57.536
जब तुम स्टेशन पर थीं,
तो कहाँ जाने का इरादा था?

33:58.412 --> 33:59.455
कहीं भी।

34:00.748 --> 34:01.874
कहीं दूर।

34:01.957 --> 34:04.501
मगर कोई जगह जो तुम्हें पसंद हो?

34:05.961 --> 34:07.212
सैंटोरिनी।

34:08.672 --> 34:12.050
वह एक ग्रीक आइलैंड है
जहाँ काले रेत वाले बीच हैं

34:12.134 --> 34:14.136
और शांत छोटा सा शहर है,

34:14.219 --> 34:19.391
जहाँ खाने, पीने और सनसेट को देखने के अलावा
करने को और कुछ भी नहीं होता।

34:21.059 --> 34:23.187
बेहद बोरियत भरा लगता है।

34:24.980 --> 34:26.690
मगर साथ सही इंसान हो…

34:28.066 --> 34:29.443
साथ सही इंसान हो तो?

34:40.078 --> 34:41.330
मुझे माफ़ करना।

34:41.747 --> 34:43.081
नहीं, माफ़ी मत माँगो।

34:44.458 --> 34:46.168
मैंने ऐसा सोचा नहीं था।

34:47.336 --> 34:48.504
मैंने सोचा था।

34:50.589 --> 34:52.841
शहर को आगाह करने के लिए
हमें प्रोग्राम रोकना पड़ रहा है।

34:52.925 --> 34:54.009
फ़िलहाल एक रिपोर्ट आई है।

34:54.092 --> 34:56.720
पुलिस का कहना है आप अपने घरों में रहें।
क्योंकि इस वक़्त…

34:56.804 --> 34:58.889
-क्या कहा।
-…एक मॉन्स्टर ने

34:58.972 --> 35:00.599
डायमंड डिस्ट्रिक्ट में आतंक मचा रखा है।

35:00.682 --> 35:02.100
-आप अपने घरों में रहें…
-वह फ़्लिंट है।

35:02.184 --> 35:03.519
…जब तक वे हालात पर काबू…

35:03.602 --> 35:05.854
-तुमने सुना? वह पक्का फ़्लिंट होगा।
-हालात जैसे भी हों

35:05.938 --> 35:07.397
हम आपको बताते रहेंगे।
लीजिए हाज़िर है…

35:07.481 --> 35:10.359
हाँ, मैंने सुना। मगर समझ नहीं पा रहा
इसमें मैं क्या कर सकता हूँ।

35:10.442 --> 35:12.236
खैर, पिछली बार जब हम मिले वह उदास था।

35:12.319 --> 35:13.403
चलो भी!

35:14.196 --> 35:15.823
मैं उसकी मदद करना चाह रही हूँ।

35:15.906 --> 35:17.616
ठीक है, फिर जाओ।

35:19.493 --> 35:21.662
हमने जितनी भी बातें कीं,

35:21.745 --> 35:23.664
कि वह क्या मायने रखता है,
रूबी क्या मायने रखती है,

35:23.747 --> 35:25.749
तुम फिर भी यहाँ बैठे रहोगे
और कुछ नहीं करोगे?

35:29.628 --> 35:31.213
तुम सच में कायर हो।

35:42.975 --> 35:46.353
बस इतना पता है कि जब ऐसा होता है,
तो देखते-देखते बहुत बुरा हो जाता है।

35:46.436 --> 35:48.355
और वापस पहले जैसे भी नहीं हो सकते।

35:48.438 --> 35:50.399
पर तुम्हें डॉक्टर फ़ेबर से बात करनी चाहिए।

35:50.482 --> 35:53.527
वह मुझसे बहुत बेहतर ढंग से बता सकती हैं
कि यह क्या हो रहा है।

35:55.487 --> 35:56.363
रॉबी।

35:57.239 --> 35:58.323
-मैं उठाऊँ?
-हाँ।

35:58.407 --> 35:59.533
ठीक है।

36:02.369 --> 36:03.954
-रायली इंवेस्टिगेशन।
-सुनो, मैं हूँ।

36:04.037 --> 36:06.331
ज़्यादा बताने का वक़्त नहीं है।
अपना कैमरा लो

36:06.415 --> 36:08.792
और अभी के अभी डायमंड डिस्ट्रिक्ट पहुँचो।

36:29.396 --> 36:31.273
फ़्लिंट, रुक जाओ!

36:34.484 --> 36:36.612
मैं… मुझे लगा तुम कोई और हो।

36:36.695 --> 36:39.114
पर मैं तुम्हें पहचान गया।

36:40.282 --> 36:42.326
-क्या वह वही है जो मुझे लगता है?
-स्पाइडर!

36:42.409 --> 36:43.577
क्या वह स्पाइडर है?

36:43.660 --> 36:46.371
अरे, मुझे लगा तुम मर गए।
तुम यहाँ क्या कर रहे हो…

36:47.706 --> 36:48.665
ओ तेरी!

36:49.541 --> 36:50.500
तुम मुझे रोकने आए हो।

36:50.584 --> 36:52.669
-नहीं, जैसा कि मैंने…
-क्या बात है!

36:52.753 --> 36:55.756
मेरे और स्पाइडर के बीच
बीच सड़क पर मुकाबला होगा, हाँ?

36:55.839 --> 36:57.883
-क्या कहा?
-इसके पोस्टर छपने चाहिए।

37:00.344 --> 37:01.178
एक और?

37:13.273 --> 37:14.274
वह ज़िंदा है।

37:15.817 --> 37:17.194
मुश्किल से।

37:22.240 --> 37:25.035
और अब, लीजिए पेश है ख़ास…

37:38.924 --> 37:41.551
सत्यानाश! तुम लोगों ने वो देखा?

37:41.635 --> 37:43.595
यह बंदा आख़िर कौन है?

37:43.679 --> 37:45.430
यकीन नहीं होता।

37:45.514 --> 37:47.975
क्या बात, स्पाइडर। और मज़ा चाहिए?

37:52.854 --> 37:54.564
चलो भी, यार। लड़ो उससे।

37:54.648 --> 37:56.566
अपना काम करो! शहर को बचाओ।

37:56.650 --> 37:59.778
-सिल्वरमेन को रोको।
-तुम्हारा मतलब, तुम्हें बचाऊँ।

37:59.861 --> 38:02.864
सर, उन बदमाशों में से एक
डायमंड डिस्ट्रिक्ट में तबाही मचा रहा है।

38:02.948 --> 38:05.325
हे भगवान, सिल्वरमेन ने ज़रा भी देर नहीं की।

38:05.409 --> 38:08.120
-स्पाइडर भी वहाँ है।
-क्या स्पाइडर भी वहाँ है?

38:12.207 --> 38:13.959
इस बंदे को रिटायर ही रहना चाहिए था।

38:17.129 --> 38:18.630
चलो भी। हम बात कर सकते हैं?

38:23.010 --> 38:24.011
पता नहीं।

38:25.012 --> 38:26.430
लगता है उसमें अब भी जान बची है।

38:29.391 --> 38:30.434
चलो भी।

38:52.039 --> 38:53.040
हट जाओ।

39:30.494 --> 39:31.661
यह हुई न बात!

39:33.497 --> 39:35.582
अच्छा खेल दिखाया, स्पाइडर।

39:36.541 --> 39:38.752
मगर मैं पूरी तरह चार्ज हूँ।

39:40.754 --> 39:41.880
अभी के लिए।

39:42.839 --> 39:44.341
स्पाइडर! वह लौट आया है!

39:45.258 --> 39:46.802
तुम कुछ कर नहीं सकते क्या?

39:46.885 --> 39:48.845
मैं न्यू यॉर्क शहर का मेयर हूँ।

39:51.848 --> 39:52.933
अब ख़ुश हैं?

39:53.975 --> 39:55.769
रुकिए! सर?

40:00.941 --> 40:01.983
चलो, दिखाओ अपना दम…

40:07.823 --> 40:09.574
इतना ही, और दम दिखाओ।

40:09.658 --> 40:11.326
तुम्हें और मार खानी है, दोस्त?

40:11.618 --> 40:13.286
अभी काफ़ी दम बचा है।

40:14.746 --> 40:15.997
आ जाओ, फिर।

40:16.540 --> 40:17.457
नहीं। मुझे मिस किया।

40:20.043 --> 40:21.169
नहीं तो!

40:29.761 --> 40:31.972
बत्ती गुल हो गई, दोस्त।

40:32.055 --> 40:33.765
तुम्हारा दम निकल गया क्या?

40:33.849 --> 40:35.142
थोड़ी बेहतर कोशिश करो।

40:42.315 --> 40:43.483
मदद करूँ क्या? लाओ मुझे दो।

40:45.652 --> 40:46.695
उसे दिखा दो, स्पाइडर!

40:50.907 --> 40:52.993
देखा? उसमें अब भी दम है।

40:53.076 --> 40:55.245
हाँ, मैंने कहा तो था।

41:05.714 --> 41:07.674
-यह हुई न बात।
-रुको। तुम कहाँ से आ धमके?

41:07.757 --> 41:08.884
अरे परेशान मत हो।

41:09.467 --> 41:11.261
पीछे होइए, अभी। पीछे रहिए।

41:11.344 --> 41:13.221
अरे, उसे आने दो। आने दो उसे।

41:13.972 --> 41:16.391
-अरे यार!
-कमाल कर दिया, स्पाइडर।

41:16.474 --> 41:17.475
यहाँ क्या चल रहा है?

41:17.559 --> 41:19.144
कैमरे के लिए स्माइल करो।

41:19.728 --> 41:22.105
रॉबी, नहीं। अरे नहीं।

41:22.939 --> 41:24.357
यहाँ मेरा काम हो गया। मेरा हाथ छोड़ो।

41:24.441 --> 41:25.734
मुझे एक ऐलान करना है!

41:26.568 --> 41:28.528
मैंने और स्पाइडर ने एक टीम बनाई है…

41:28.612 --> 41:32.073
-कोई टीम नहीं, हम टीम नहीं हैं।
-…इस शहर को बचाने के लिए!

41:36.286 --> 41:37.454
दोस्तों, वह लौट आया है!

41:37.537 --> 41:39.372
नहीं! मैं लौटा नहीं हूँ!

41:41.917 --> 41:43.835
देखो, बस एक और। एक और तस्वीर। एक और।

41:43.919 --> 41:45.045
मैं अब ठीक हूँ। शुक्रिया।

41:45.128 --> 41:47.047
-चलो, शरमाओ मत।
-क्या बात है, स्पाइडर!

42:20.705 --> 42:21.790
चले जाओ।

42:43.186 --> 42:45.772
-ओह।
-ख़ुद को "ओह" कहो।

42:45.855 --> 42:47.983
अंदर आ जाओ। अपना ही घर समझो।

43:02.414 --> 43:03.415
सब ठीक तो है?

43:07.836 --> 43:11.756
-तुम्हें जानना नहीं क्या हुआ?
-अच्छा फ़्लिंट? वह ठीक तो है?

43:12.465 --> 43:13.508
वहाँ वह नहीं था।

43:15.051 --> 43:16.094
तुम्हारे चेहरे को क्या हुआ?

43:17.262 --> 43:19.723
मैं… वो दरवाज़े से टकरा गया था।

43:20.348 --> 43:21.558
कितनी बार?

43:28.565 --> 43:29.816
बस मुझे एक और चीज़ बताओ?

43:31.568 --> 43:33.236
-मैं सही हूँ न?
-लगता तो है?

43:33.320 --> 43:36.239
खैर, मुझे नहीं पता तुम क्या बात कर रही हो।

44:04.559 --> 44:07.228
मिलकर ख़ुशी हुई, मिस्टर स्पाइडर।

46:21.779 --> 46:23.781
संवाद अनुवादक महताब आलम

46:23.865 --> 46:25.867
रचनात्मक पर्यवेक्षक
दिनेश शाकुल
