WEBVTT

00:06.006 --> 00:07.883
"स्पाइडर-नूआ" पर अब तक…

00:07.967 --> 00:10.344
कल बंदरगाह पर एक नए सप्लायर से मिलना है।

00:10.428 --> 00:13.889
आपके लिए बाहर निकलना तब तक सही नहीं है,
जब तक पता न चल जाए आपको किसने मारना चाहा।

00:13.973 --> 00:16.934
-आपने कहा फ़्लिंट बस बॉडीगार्ड है।
-वह मेरी हिफाज़त करता है, वफ़ादार है।

00:17.017 --> 00:20.146
क्या हम इस मसले पर भी बात करेंगे
कि वह एक सैंड मॉन्स्टर में बदल गया।

00:20.229 --> 00:22.815
इसकी शुरुआत छह महीने पहले हुई,
पर अब हालात बदतर हो गए हैं।

00:22.898 --> 00:25.735
-यह यह बंदा? एडिसन है।
-मैंने इसे कभी नहीं देखा।

00:25.818 --> 00:27.778
इसने सिल्वरमेन के बंगले को
जलाकर राख कर दिया।

00:27.862 --> 00:30.656
मैं एक रिपोर्टर हूँ और
जेम्स एडिसन की मौत की खबर के पीछे हूँ।

00:30.740 --> 00:33.033
-जिमी मर चुका है?
-उसने गलत आदमी के घर को जला दिया।

00:33.117 --> 00:34.827
उसकी बीवी सुपारी देने वाले को जानती होगी।

00:34.910 --> 00:35.745
मुझे इतना पता है

00:35.828 --> 00:38.539
कि आप नहीं चाहेंगी
शहर के सबसे बेरहम गैंगस्टर को यह पता चले

00:38.622 --> 00:41.584
कि आपके पति को उसे मारने के लिए
जो पैसे दिए गए थे

00:41.667 --> 00:44.795
वो लॉबस्टर और डिज़ाइनर कपड़ों पर
खर्च किए जा रहे हैं।

00:44.879 --> 00:46.255
-मिस्टर…
-कार्मेडी।

00:46.338 --> 00:49.425
-ठीक है। मेरी फ़ीस दिन के 10 डॉलर और…
-मगर आपको तस्वीरें देनी होगी।

00:49.508 --> 00:52.344
या तो मैं पागल हूँ
या फिर यह सच में न्यू यॉर्क का मेयर है?

00:52.428 --> 00:54.764
पुलिस ने बंदरगाह पर
सिल्वरमेन के लिए जाल बिछाया था।

00:54.847 --> 00:56.807
किसी ने उन्हें
ड्रग्स के सौदे की टिप दी थी।

00:56.891 --> 00:59.977
पुलिस उसे रंगे हाथ पकड़ने को तैयार बैठी थी
मगर वह वहाँ आया ही नहीं।

01:01.270 --> 01:03.230
यह मैंने क्या कर दिया?

01:12.198 --> 01:15.534
तो, मामला पूरी तरह सलट गया?
मैं बार-बार झेलने वालों में से नहीं हूँ।

01:15.618 --> 01:18.913
मैंने बंदोबस्त कर दिया है।
सिल्वरमेन अब कोई दखल नहीं देगा।

01:19.413 --> 01:22.750
पता है, अगर तुम दोनों में से कोई मदद करता
तो यह काम और जल्दी हो जाता।

01:23.459 --> 01:24.794
तुम्हें मदद चाहिए थी?

01:25.503 --> 01:26.837
मुझे तो एक आदमी का काम लगा।

01:26.921 --> 01:30.382
यह इतनी आसानी से नहीं हो सकता, है न?
ऐसा नहीं कि आप पर भरोसा नहीं, मगर…

01:30.466 --> 01:32.551
अरे नहीं। यह मेज़ पहले भी ऐसे ही थी।

01:33.135 --> 01:35.554
आप जानते हैं, मैं मेज़ की बात नहीं कर रही।

01:37.264 --> 01:41.227
हे भगवान, क्या मज़ाक है जंग से बचकर आया,
पर घर पर मारा गया।

01:41.310 --> 01:44.730
एडिसन कोई भले इंसान की मौत नहीं मरा।
वह गुज़ारे के लिए बुरे काम करता था।

01:44.814 --> 01:47.733
साथ ही, उसकी बीवी
उसके सारे कारनामों के बारे में जानती थी।

01:48.234 --> 01:51.362
जेफ़्री होटल में उसे देखकर लगा
कि वह मज़े से जी रही है।

01:51.445 --> 01:52.822
खैर, जिए भी क्यों न?

01:52.905 --> 01:54.740
कमीना कहीं का।

01:55.699 --> 01:57.409
मैं इस बंदे से हूवरविल में मिला था।

01:57.493 --> 01:59.829
इसी ने मुझे एडिसन की बीवी का पता बताया था।

02:00.371 --> 02:03.541
तो वह एडिसन
और फ़्लिंट मार्को दोनों को जानता है,

02:03.833 --> 02:07.211
जिन दोनों के पास अचानक अजीब
शक्तियाँ आ गई हैं। क्या इत्तेफ़ाक है?

02:07.294 --> 02:11.382
सही कहा। मैं इस बंदे को दोबारा ढूँढकर
कुछ और सवाल पूछने जा रहा हूँ।

02:14.802 --> 02:16.220
आप क्या सोच रहे हैं?

02:17.012 --> 02:20.349
यही कि तुम ज़रा पता लगाओ
कि क्या जंग में यह तीनों बंदी बनाए गए थे।

02:20.432 --> 02:21.517
हमारे यूनिट अलग-अलग थे,

02:21.600 --> 02:25.688
जिसका मतलब है यह बंदा वहाँ तो
एडिसन और फ़्लिंट के साथ नहीं था।

02:25.771 --> 02:27.439
तो फिर यह सब एक तस्वीर में कैसे हैं?

02:29.817 --> 02:32.736
लगता है तुम भूल जाती हो
कि इस काम से मेरा दाना-पानी चलता है।

02:32.820 --> 02:34.029
सही कहा, पता नहीं क्यों।

02:40.286 --> 02:41.161
बेन रायली?

02:46.292 --> 02:47.418
मैं शांति के लिए आया हूँ।

02:48.878 --> 02:49.837
फ़िन बर्न।

02:50.671 --> 02:55.259
हम एक दूसरे से नहीं मिले हैं,
मगर हम दोनों के पहचान का एक शख्स है।

02:55.342 --> 02:57.469
अगर ऐसा है, तो स्वागत है।

02:58.137 --> 03:00.890
अब दिखाओ दमख़म?
क्यों? डराने को अकेली औरत नहीं है?

03:01.432 --> 03:03.684
तुम्हें इस मोहतरमा से माफ़ी माँगनी चाहिए।

03:08.606 --> 03:10.691
तो, रायली।
मेरे पास तुम्हारे लिए एक काम है।

03:13.152 --> 03:18.782
प्राइवेट

03:20.409 --> 03:21.785
चलो अब मुझसे माफ़ी माँगो।

03:26.749 --> 03:30.419
मैं ही क्यों? विंस्टन क्यों नहीं?

03:31.211 --> 03:32.838
या आपका कोई और आदमी क्यों नहीं?

03:32.922 --> 03:36.091
मैंने विंस्टन को पता लगाने को कहा है
यह एडिसन नाम का बंदा कहाँ से आया है।

03:36.175 --> 03:37.635
शायद उसके जैसे और भी हों।

03:37.718 --> 03:40.220
तुम्हारे दोस्त स्पाइडर से
छोटी सी मुलाक़ात के बाद,

03:40.304 --> 03:43.641
मुझे समझ आ गया कि सुपरपावर वाला
दोस्त होने के क्या फ़ायदे हैं।

03:43.724 --> 03:44.767
अच्छा, ऐसा?

03:46.810 --> 03:47.645
बेशक।

03:48.479 --> 03:51.899
मगर फ़िलहाल, एक गद्दार का पता लगाने में
मुझे तुम्हारी मदद चाहिए।

03:52.483 --> 03:56.278
देखो, मेरा घर जलाने के लिए
एडिसन को किसी ने भेजा था,

03:56.987 --> 03:59.114
और मेरा मानना है उसी शख्स ने

03:59.198 --> 04:01.533
मेरे ड्रग्स के शिपमेंट की खबर
पुलिस को दी होगी।

04:01.617 --> 04:05.162
आपको किसी पर शक है?
यह काम कोई अंदर वाला ही कर सकता है।

04:07.414 --> 04:10.876
मुझे लगा था वह मेरे टुकड़ों पर पलने वाला,
फ़्लिंट मार्को है।

04:10.960 --> 04:13.462
वह कुछ दिनों से अजीब पेश आ रहा था,

04:14.004 --> 04:18.300
मगर उसे शिपमेंट के बारे में पता नहीं था
इसलिए वह या तो बेगुनाह है

04:18.884 --> 04:20.636
या उस गद्दार के हाथों मारा गया।

04:22.930 --> 04:24.974
मैं चाहता हूँ पता लगाओ इसके पीछे कौन है।

04:25.724 --> 04:27.685
शुरुआत पुलिस के छापे से करो।

04:28.310 --> 04:30.270
किसी को हमेशा घूस मिलती ही है।

04:30.354 --> 04:33.107
एक चीज़ जो कभी नहीं बदलती,
वह है इंसान की फितरत।

04:35.943 --> 04:36.986
हे भगवान।

04:37.069 --> 04:40.739
याद रखना, लोग झूठ बोलते हैं, रायली।

04:42.408 --> 04:44.660
सिर्फ पैसा ही सच बोलता है।

04:45.786 --> 04:46.787
यह लो एडवांस।

04:48.706 --> 04:51.083
काम पूरा करो तो बोनस भी मिलेगा।

04:55.170 --> 04:57.548
तो आपने मामले को ऐसे सुलझाया।
हम अब उसके लिए काम करेंगे।

04:58.382 --> 05:00.676
जान गँवाने से बेहतर पैसे कमाना है।

05:00.759 --> 05:01.969
पहली बार पते की बात की।

05:02.469 --> 05:05.723
"लोग झूठ बोलते हैं, बस पैसा सच बोलता है।"
इसका क्या मतलब हुआ?

05:05.806 --> 05:07.975
कॉकटेल पार्टी में
अमीर लोग ऐसा ही बोलते हैं।

05:08.058 --> 05:09.268
मैं उनमें कभी नहीं गई।

05:10.477 --> 05:11.478
ज़रा रुको।

05:13.439 --> 05:14.273
बात क्या है?

05:14.356 --> 05:16.108
क्या?
तुमने कभी इतने बड़े नोट नहीं देखे क्या?

05:18.444 --> 05:20.571
सुना है कि सौ के नोट भी होते हैं।

05:20.654 --> 05:23.198
चालाक कमीना
अपने सभी नोट पर निशान लगाता है।

05:23.282 --> 05:25.492
कैट हार्डी ने जो पैसे दिए थे
हमारे पास अब भी हैं?

05:25.576 --> 05:26.410
होने तो चाहिए।

05:27.119 --> 05:30.247
अगर आपने घोड़े की रेस पर
उन्हें उड़ाया न हो तो।

05:30.330 --> 05:33.542
अगर उसने मुझे दिए पैसों पर निशान लगाया है
तो उसके पैसों पर भी लगाया होगा।

05:36.211 --> 05:38.088
-कुछ मिला?
-बिल्कुल।

06:53.789 --> 06:56.166
मार्वल कॉमिक्स पर आधारित

06:56.375 --> 07:00.546
"स्पाइडर-नूआ"

07:10.264 --> 07:13.600
अखबार! आज का अपना अखबार लें!

07:14.101 --> 07:17.771
"बंदरगाह पर शराब के छापे के दौरान
सात पुलिसकर्मी घायल!"

07:17.855 --> 07:21.275
"मेयर ने खाई हूवरविल की सफाई की कसम!"

07:21.358 --> 07:22.401
प्रेस

07:22.901 --> 07:24.403
ऑफ़िसर एम. बैटनिक

07:24.486 --> 07:25.946
बैटनिक।

07:38.959 --> 07:39.918
आपको चोट लगी है, सर?

07:40.002 --> 07:42.379
सालों पहले, ड्यूटी के दौरान
एक गोली लग गई थी

07:42.462 --> 07:45.257
और आपके बेहतरीन साथियों ने
इसी अस्पताल में मेरा पैर बचाया।

07:45.340 --> 07:48.385
इस शहर के लिए आप लोग जो कर रहे हैं
उसके लिए भगवान आपका भला करे।

07:48.468 --> 07:49.469
आपका नाम क्या है?

07:49.553 --> 07:52.431
पैट्रोलमैन्स बेनेवोलेंट एसोसिएशन से
ऑफ़िसर बैटनिक।

07:52.514 --> 07:56.143
कल रात के छापे में घायल पुलिसवालों का
रूम नंबर बता सकती हैं?

07:56.226 --> 07:58.645
पैट्रोलमैन्स जोन्स आपके पीछे ही हैं।

07:58.729 --> 07:59.605
शुक्रिया।

08:03.859 --> 08:07.112
पैट्रोलमैन्स जोन्स। मैं हूँ
बेनेवोलेंट एसोसिएशन से ऑफ़िसर बैटनिक।

08:07.196 --> 08:09.323
सिल्वरमेन के शिपमेंट पर छापे के दौरान,

08:09.406 --> 08:10.908
कल रात काफ़ी खतरनाक माहौल में जाना पड़ा।

08:10.991 --> 08:13.035
-आप बड़े बहादुर इंसान हैं।
-ऐसा लगता तो नहीं है।

08:13.118 --> 08:15.120
अब, मैं यूनियन की तरफ़ से यह देखने आया हूँ

08:15.204 --> 08:19.082
कि हमारे शहर के अफ़सरों को
उनकी बहादुरी के लिए मुआवज़ा मिले।

08:19.166 --> 08:22.336
क्योंकि बेशक एक पैट्रोलमैन
सिर्फ आदेशों का पालन करता है, है ना ?

08:22.419 --> 08:26.381
ख़ुशी हुई कोई तो हमारा दर्द समझता है।
बेशक आप अपने मन से कुछ नहीं कर सकते।

08:26.465 --> 08:30.469
इस दौर से मैं भी गुज़रा हूँ, समझे न?
ऑर्डर तो ऑर्डर होते हैं, है न?

08:30.552 --> 08:32.179
तो, आपको किसने ऑर्डर दिया था?

08:34.348 --> 08:35.390
सार्जेंट मिलर ने।

08:36.308 --> 08:39.853
पता है, जब काम के वक़्त हालात
अपना रुख मोड़ लेते हैं,

08:39.937 --> 08:44.066
तो नीचे वालों की गलती का ठीकरा
बड़े ओहदेदारों पर ही फूटता है।

08:44.149 --> 08:47.569
दोस्ती के नाते बता दूँ,
आगे चलकर आप थोड़ी परेशानी में पड़ सकते हैं।

08:47.653 --> 08:50.572
खासकर जोन्स जैसे बंदे के साथ।

08:50.656 --> 08:52.950
जोन्स? आख़िर जोन्स ने आपसे क्या कहा?

08:53.033 --> 08:57.120
ऐसे ऑपरेशन में हफ़्तों की तैयारी लगती है।
मगर हमें बस चंद घंटे पहले बताया गया।

08:57.204 --> 08:58.705
तो मुझ पर इल्ज़ाम लगाना बेकार है।

08:59.289 --> 09:01.250
अगर किसी पर इल्ज़ाम लगना चाहिए, तो वह है…

09:01.333 --> 09:02.918
लेफ़्टिनेंट डन।

09:03.001 --> 09:05.587
यूँ कह लीजिए, रायता फ़ैल गया।

09:05.671 --> 09:08.966
बहादुर जवानों को एकदम कम वक़्त
और जानकारी के साथ शहर के सबसे बड़े बदमाश को

09:09.049 --> 09:12.177
घात लगाकर पकड़ने भेज दिया गया
जो कि अब इसी अस्पताल में घायल पड़े हैं।

09:12.261 --> 09:15.138
-उनके साथ ऐसा होना सही लगता है?
-बाकियों जैसे ही मुझे भी ऑर्डर मिले।

09:15.472 --> 09:18.308
कोई भी पुलिस के चीफ़ को ना कह सकता है क्या?
आप कोशिश करके देखो।

09:18.392 --> 09:22.896
याद दिलाना होगा कि तशरीफ़ में गोली खाकर
आपको भी पेट के बल लेटना पड़ रहा है?

09:22.980 --> 09:25.816
जब चीफ़ यह कहे कि
ऑर्डर सीधे मेयर ने दिए हैं,

09:25.899 --> 09:29.236
-तो कोई सवाल पूछना बनता ही नहीं।
-मेयर ने ख़ुद ऑर्डर दिया था?

09:31.029 --> 09:32.864
पब्लिक टेलीफ़ोन

09:33.407 --> 09:34.783
यह चल नहीं रहा, कुछ गड़बड़ी है।

09:35.367 --> 09:37.160
सुबह से दो पेफ़ोन खराब मिल गए,

09:37.244 --> 09:39.913
यह वाला भी
और एक वो चीज़ की दुकान के पास वाला।

09:40.998 --> 09:43.583
-परेशानी आती है, तो सब तरफ़ से आती है।
-सही कहा।

09:43.667 --> 09:47.004
जब हैरिएट ने कहा कि गिम्बल्स में
नौकरी खाली है मैं भागी चली आई,

09:47.087 --> 09:48.422
अपना स्टॉकिंग्स भी नहीं बदला,

09:48.505 --> 09:51.425
और फिर जैसे ही सबवे से निकली
तो एक ने बोला, "दस सेंट में चलोगी।"

09:51.508 --> 09:52.509
यहाँ से…

09:54.469 --> 09:56.013
हैलो? ठीक है।

09:56.096 --> 09:58.682
हाँ, 756 वेस्ट, 57वां स्ट्रीट। समझ गया।

09:58.765 --> 09:59.975
शुक्रिया, जैनेट।

10:04.855 --> 10:06.023
मैंने झूठ बोला।

10:25.500 --> 10:28.503
मेरे भाई, क्या तुमने इतने लंबे-चौड़े,
कमीने ब्लैक इंसान को देखा है?

10:32.090 --> 10:35.135
मेयर मॉरिस का आदेश है
कि इस गैरकानूनी बस्ती को खाली कराया जाए।

10:36.595 --> 10:37.846
इसे तुरंत खाली करो!

10:42.851 --> 10:43.727
पकड़ो उन्हें!

10:45.187 --> 10:46.563
इधर आओ!

10:54.946 --> 10:57.199
हे भगवान! मुझे छोड़ दो।

10:57.282 --> 10:58.742
लॉनी! मेरी मदद करो!

10:59.368 --> 11:01.328
लॉनी, मदद करो! लॉनी!

11:01.411 --> 11:03.914
सुनो! उसे अभी के अभी उसे छोड़ दो,
उसे जाने दो।

11:03.997 --> 11:05.123
हम सब यहाँ से जा रहे हैं।

11:05.540 --> 11:06.458
उसे छोड़ दो!

11:17.427 --> 11:18.553
उसके चेहरे को देखो!

11:22.557 --> 11:24.226
वह किसी तरह का मॉन्स्टर है!

11:26.103 --> 11:27.062
हद है।

11:27.896 --> 11:29.314
मैंने कहा न यहाँ से निकल जाओ!

11:29.731 --> 11:30.607
यह क्या है?

11:34.528 --> 11:35.987
उसके जैसा एक और है।

11:38.323 --> 11:39.491
ज़मीन पर लेटो!

11:39.991 --> 11:41.451
मैं एक रिपोर्टर हूँ! ब्यूगल से।

11:41.535 --> 11:42.536
तो क्या हुआ?

11:46.206 --> 11:48.041
-आराम से, यार।
-पकड़ो उसे!

12:10.522 --> 12:14.609
सुनिए। मैं कार्मेडी नाम के
एक शख्स को ढूँढ रहा हूँ।

12:14.693 --> 12:15.819
आप उसे जानते हैं?

12:15.902 --> 12:19.030
देखने में भारी भरकम, चिकना,
इंसान कम, सील ज़्यादा लगता है।

12:19.823 --> 12:20.657
सील जैसा?

12:20.740 --> 12:23.118
वह सील से इतना मिलता है
कि लगता ही नहीं इंसान है।

12:27.038 --> 12:29.541
भारी भरकम शरीर का है।
उससे सड़ी सी बदबू आती है।

12:29.875 --> 12:30.876
खैर?

12:30.959 --> 12:32.919
आप हिक्स की बात कर रहे हैं।

12:33.003 --> 12:34.087
चार नंबर अपार्टमेंट।

12:37.007 --> 12:38.967
संयम की शुरुआत भरोसे से होती है।

12:46.516 --> 12:48.477
अरे, नहीं। नहीं!

12:49.936 --> 12:50.770
नहीं!

12:56.651 --> 12:59.946
हे भगवान, उम्मीद है आपका बाजू ठीक हो,
पर किसी के मुँह पर दरवाज़ा बंद करना,

13:00.030 --> 13:01.615
क्या एक दोस्त से कोई ऐसे मिलता है?

13:02.199 --> 13:04.951
-हम दोस्त नहीं हैं।
-लगा था हम एक दूसरे की मदद करेंगे।

13:05.035 --> 13:07.162
अब, मुझे कुछ सवालों के जवाब चाहिए।

13:07.245 --> 13:09.664
तो प्यार से जवाब दे दीजिए,
इसके लिए बख्शीश भी दूँगा।

13:10.373 --> 13:11.416
ठीक है फिर, पूछो।

13:11.500 --> 13:14.127
मेयर और कैट हार्डी की
तस्वीर लेने को किसने कहा था?

13:14.211 --> 13:16.963
किसी ने नहीं!
मैं अश्लील कहानियाँ बेचता हूँ।

13:17.047 --> 13:20.800
चुनाव के बीच मेयर ने बार सिंगर के साथ
मिलकर अपनी बीवी को दिया धोखा?

13:20.884 --> 13:22.802
हर किसी को इस कहानी में दिलचस्पी होगी।

13:23.428 --> 13:25.347
मैं ख़ुद ही तस्वीरें ले लेता, मगर…

13:26.389 --> 13:29.643
-उनकी मुलाकात का तुम्हें कैसे पता चला?
-मॉरिस के ऑफ़िस से खबर मिली थी

13:29.726 --> 13:31.269
कि वो दोनों कहीं मिलने वाले हैं।

13:31.353 --> 13:33.897
-मेयर ने उसे फ़ोन किया था?
-नहीं, उस लड़की ने।

13:33.980 --> 13:35.565
मैं भी मिलता, तुम नहीं मिलते?

13:40.612 --> 13:42.614
मैंने सोचा सुनहरा मौका हाथ लगा है।

13:43.073 --> 13:45.867
तस्वीर को न्यूज़ एजेंसी को बेचूँगा
या फिर मेयर से पैसे ऐंठूँगा।

13:45.951 --> 13:48.662
मैं इस घटिया जगह से तो निकल जाता।
पर अफसोस।

13:51.498 --> 13:53.124
पीछे से निकलने का कोई रास्ता है?

13:55.085 --> 13:57.796
एल्कोव

14:03.718 --> 14:06.680
-टेलीफ़ोन का नाम सुना है?
-पैसे बचा रहा हूँ।

14:06.763 --> 14:07.973
हैंडसम और कंजूस।

14:09.057 --> 14:10.350
पीना चाहेंगे?

14:10.725 --> 14:12.018
मैं ना नहीं कहूँगा।

14:28.285 --> 14:30.036
यह थोड़ा ज़्यादा हो गया, है न?

14:30.120 --> 14:31.246
तुम पर नहीं जँचता।

14:32.080 --> 14:35.417
मैंने सोचा था कि यह थोड़ा और… आलीशान होगा।

14:36.459 --> 14:38.628
तो अब हम ख्यालों में जीने वाले हैं।

14:38.962 --> 14:40.422
कौन नहीं जीता, बताओ।

14:43.883 --> 14:47.137
तो, आपने फ़्लिंट को ढूँढ लिया?

14:47.220 --> 14:50.890
कुछ सुराग मिले हैं,
मगर कुछ यकीन से नहीं कहा जा सकता।

14:51.391 --> 14:53.393
यह बात ड्रिंक पिलाने से
पहले बतानी चाहिए थी।

14:53.476 --> 14:55.478
मैं हमेशा पीने का कोई बहाना ढूँढ लेता हूँ।

14:56.813 --> 14:58.607
मुझे फ़्लिंट की तलाश रोकनी पड़ी।

14:59.232 --> 15:02.861
आज सिल्वरमेन आया था और मुझे उनके बीच मौजूद
गद्दार को ढूँढने का काम दिया है।

15:07.032 --> 15:08.783
लगता है आपको यह सुनकर अच्छा नहीं लगा।

15:08.867 --> 15:11.161
कौन सा हिस्सा,
यह कि आप मेरा दिया हुआ काम नहीं कर रहे,

15:11.244 --> 15:13.038
या यह कि सिल्वरमेन के लिए काम कर रहे हैं?

15:13.663 --> 15:14.664
दोनों बातें पसंद नहीं आईं।

15:17.083 --> 15:21.046
पता है, यह जगह मुझ पर इसलिए नहीं जँचती,
क्योंकि यह मेरी नहीं है।

15:21.129 --> 15:23.715
ऐसा कुछ भी नहीं
जो सिल्वरमेन की पसंद का न हो।

15:23.798 --> 15:27.761
और अगर यह उसने मुझे दिया है,
तो मतलब जब चाहे छीन सकता है।

15:28.928 --> 15:29.846
और भी कुछ कर सकता है।

15:29.929 --> 15:32.766
तो क्या ऐसा मुमकिन है
कि फ़्लिंट ने ही उन्हें धोखा दिया हो,

15:32.849 --> 15:36.061
-और इसीलिए वह गायब है?
-नहीं, फ़्लिंट बेहद वफ़ादार है।

15:36.144 --> 15:37.937
-और मेयर का क्या?
-उनका क्या?

15:38.021 --> 15:39.648
शराब सिल्वरमेन का मुख्य कारोबार है,

15:39.731 --> 15:42.317
मेयर शराबबंदी ख़त्म कर रहा है
और छापेमारी की शेखी बघार रहा है।

15:42.400 --> 15:45.028
उस रात आपका दुश्मन के साथ
मिलना-जुलना सही नहीं लगता।

15:46.112 --> 15:47.155
मैं आपकी मदद कर रहा हूँ।

15:48.114 --> 15:49.491
कुछ है जो आप मुझे बताना चाहें?

15:49.574 --> 15:51.576
बेशक। मैं डरी हुई हूँ।

15:52.661 --> 15:53.870
तुम्हें भी डरना चाहिए।

15:54.454 --> 15:57.666
शायद आप भूल रहे हैं, मगर सिल्वरमेन
आज जहाँ है वहाँ तक

15:57.749 --> 15:59.793
कोई भलाई की राह पर चलकर नहीं पहुँचा।

16:00.835 --> 16:03.838
अगर उसे एक चीज़ पाने के लिए
50 की जान लेनी पड़े तो भी हिचकिचाएगा नहीं।

16:05.340 --> 16:07.967
और जब ऐसा होगा
तो गेंहूँ के साथ घुन भी पिसेंगे।

16:09.344 --> 16:10.428
यह बात याद रखिएगा।

16:11.846 --> 16:12.722
अगर मेरे लिए नहीं…

16:16.810 --> 16:17.727
तो अपने लिए।

16:49.801 --> 16:51.803
रायली, तुम यहाँ क्या कर रहे हो?

16:52.554 --> 16:53.805
क्या बात है!

16:53.888 --> 16:57.100
लगता है मिस्टर जग्गा जासूस
जासूसी करने आए हैं।

16:57.183 --> 16:59.227
इसका क्या मतलब हुआ?

16:59.310 --> 17:01.062
तुम्हारे बॉस ने बागियों के पीछे भेजा था न?

17:01.146 --> 17:03.773
मगर तुम तो यहाँ हो, अपने सबूत मिटाते हुए,
जैसा कि गद्दार करते हैं।

17:03.857 --> 17:05.066
है न, मिस्टर जग्गा जासूस।

17:06.443 --> 17:07.902
ज़ुबान संभालकर बोला करो।

17:07.986 --> 17:09.529
ऐसी धमकियाँ रोज़ सुनता हूँ।

17:09.612 --> 17:11.656
फ़र्क नहीं पड़ता
सिल्वरमेन ने तुम्हें रखा है।

17:12.323 --> 17:14.868
मगर उस गद्दार को पहले मैं पकडूँगा
और मौत के घाट उतार दूँगा।

17:15.368 --> 17:18.538
बुरा लगता होगा कि तुम्हारे बॉस को
अब तुम पर भरोसा नहीं रहा।

17:18.621 --> 17:20.957
जल्द ही वह मुझ पर फिर से यकीन करने लगेंगे।

17:21.040 --> 17:23.460
वैसे तुम्हें किसी प्रोफ़ेशनल की
मदद चाहिए क्या,

17:23.543 --> 17:26.880
जिससे काम जल्दी हो सके,
मुझे जो पता चलेगा वो बता भी सकता हूँ।

17:27.630 --> 17:29.257
मगर बेशक, मुफ़्त में तो नहीं।

17:30.467 --> 17:33.428
सिर्फ पैसों के लिए वफ़ादार इंसान से
बुरा कुछ भी नहीं होता।

17:38.933 --> 17:43.730
जैसे ही कुछ पता चले, तो फ़र्क नहीं पड़ता
उसके सिर पर किसका हाथ है,

17:43.813 --> 17:45.273
तुम सबसे पहले मुझे बताओगे।

17:49.986 --> 17:51.196
चलो, जियो।

18:03.917 --> 18:05.043
उसे कोई नहीं रोक पा रहा था।

18:05.126 --> 18:08.254
एक बार तो, करीब आधे दर्ज़न पुलिसवाले
लाठी से उसे पीट रहे थे,

18:08.338 --> 18:09.964
मगर उसे रत्ती भर भी फ़र्क नहीं पड़ा।

18:10.048 --> 18:10.882
किसे?

18:11.508 --> 18:14.427
तस्वीर में जो बंदा है उसे।
इसका नाम लॉनी लिंकन है।

18:14.511 --> 18:16.721
पता चला उसके पास भी अनोखी शक्ति है।

18:16.971 --> 18:19.849
पुलिसवालों ने उस पर हमला किया,
मगर उसने उन्हें मसल कर रख दिया।

18:20.475 --> 18:21.559
और फिर फ़्लिंट…

18:21.643 --> 18:23.603
कसम से, उसका हाथ हथौड़े जैसा था।

18:23.686 --> 18:26.815
रुको, क्या कहा, फ़्लिंट?
तुम्हारा मतलब फ़्लिंट मार्को वहाँ था?

18:26.898 --> 18:29.776
बेशक। तुम्हारा डार्करूम
इस्तेमाल कर सकता हूँ?

18:29.859 --> 18:31.110
वहाँ मैं एकलौता रिपोर्टर था,

18:31.194 --> 18:33.530
और जब तक कोई इसे चुराए नहीं
यह स्टोरी तो मेरी रहेगी।

18:33.613 --> 18:36.199
इस खबर से
ब्यूगल में मेरी नौकरी वापस मिल सकती है।

18:36.282 --> 18:38.785
तुम्हारी स्टोरी के लिए एक सुराग देती हूँ।
बेन का शक सही था।

18:38.868 --> 18:42.372
मार्को, एडिसन और तुम्हारा बंदा लिंकन
जंग में एक साथ कैद किए गए थे।

18:44.749 --> 18:47.293
बेन को मिली तस्वीर, उस दिन की थी
जिस दिन उन्हें बचाया गया।

18:47.585 --> 18:49.504
डार्करूम में चलकर फ़ोटो दिखाओ, अभी।

18:57.637 --> 18:58.680
शक?

18:59.430 --> 19:04.394
एक ही कैंप के जंग के तीन बंदियों के पास
सुपर पावर होना कोई इत्तेफ़ाक की बात नहीं,

19:04.477 --> 19:05.770
तो बताओ क्या छिपा रहे हो?

19:05.854 --> 19:07.397
मैं अभी नहीं बता सकता।

19:07.480 --> 19:10.942
सच में? अचानक, न्युयॉर्क में तुम वो
अकेले इंसान नहीं रहे जिसके पास पावर है,

19:11.025 --> 19:13.862
-और तुम अभी उस बारे में नहीं बता सकते?
-मुझे कुछ ठीक करने जाना है।

19:13.945 --> 19:15.655
नहीं, कोई बहाना नहीं चलेगा।

19:16.239 --> 19:17.532
आख़िर चल क्या रहा है?

19:17.615 --> 19:21.494
सिल्वरमेन ने मुझे उनके बीच गद्दार का
पता लगाने को कहा था, जो कि कैट हार्डी है।

19:21.995 --> 19:24.080
वह गायिका? तुम्हें कैसे पता?

19:24.163 --> 19:26.958
वह मेयर से मिलने गई थी,
जिसके बाद मेयर ने छापा मरवाया था।

19:27.041 --> 19:29.168
उसे फ़्लिंट से लगाव है,
और एडिसन उसका साथी रहा है।

19:29.252 --> 19:30.086
तुम्हें यकीन है?

19:30.169 --> 19:32.547
शक की सुई
उसी की तरफ़ इशारा कर रही है।

19:32.630 --> 19:33.756
ओहो, बड़ी जांबाज़ है।

19:33.840 --> 19:37.552
विंस्टन भी सूंघ रहा है,
पर अगर जान गया कि इसके पीछे वह है,

19:38.636 --> 19:39.596
तो उसकी जान ले लेगा।

19:44.392 --> 19:47.437
मुझे जेफ़्री होटल का
वेरा एडिसन का रूम नंबर चाहिए।

19:47.812 --> 19:48.980
मेरे पास एक प्लान है।

19:50.899 --> 19:53.151
ताज़ा खबर! पढ़िए पूरी खबर!

19:55.778 --> 19:57.614
मेयर ने हूवरविल पर धावा बोल दिया है।

20:01.784 --> 20:03.995
मूंगफली!
गरमा-गरम भुनी हुई मूंगफली ले लो!

20:14.339 --> 20:16.507
-ताज़ा खबर!
-एक निकल में तीन।

20:32.732 --> 20:34.859
ताज़ा खबर! पढ़िए पूरी खबर!

20:44.077 --> 20:46.120
अपने गंदे हाथ मुझसे दूर रखो।

20:46.913 --> 20:49.332
आराम से, साहब!
लाचार पेट के लिए करना पड़ता है।

21:11.896 --> 21:14.941
मैं कहने वाला था, "होशियारी नहीं," वेरा।
मगर तुम होशियार नहीं लगतीं।

21:15.942 --> 21:16.818
तुम्हें क्या चाहिए?

21:16.901 --> 21:21.280
तुम्हारे पति के बारे में कुछ सवाल हैं।
सीधे-सीधे, किसने काम दिया था?

21:21.364 --> 21:23.032
बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

21:23.116 --> 21:25.284
न तो पहले आने वाले से करनी थी,
न ही तुमसे करनी है।

21:25.368 --> 21:27.495
अगर तुम्हारी जान को खतरा हो फिर भी नहीं?

21:33.710 --> 21:35.086
चलो इसे थोड़ा आसान बना देता हूँ।

21:35.586 --> 21:39.090
अगर मैं कहूँ
कि मैं जानता हूँ वह कैट हार्डी है, तो?

21:41.217 --> 21:43.511
तो अगर मुझे पता है, तो बाकी भी
जल्द ही जान जाएँगे।

21:43.594 --> 21:45.972
तो बेहतरी इसी में है
कि जल्द से जल्द शहर छोड़ दो।

21:46.389 --> 21:49.308
सिल्वरमेन जानकारी हासिल करने के लिए
तुम्हारी जान ले सकता है।

21:49.392 --> 21:51.060
तो फिर मुझे पैसे देगा।

21:51.519 --> 21:53.146
मैं बेवकूफ़ नहीं हूँ, मिस्टर।

21:53.229 --> 21:54.772
तुम यहाँ उसे बचाने आए हो, मुझे नहीं।

21:54.856 --> 21:57.483
तो अगर उसे बचाना चाहते हो,
तो मेरी शर्त तुम्हें माननी पड़ेगी।

21:58.192 --> 22:02.155
-और वह क्या है?
-मुझे हज़ार डॉलर दो तो मैं चली जाऊँगी।

22:02.238 --> 22:05.867
एक हज़ार? मुझे तो पता भी नहीं
इतने पैसे दिखते कैसे हैं।

22:08.077 --> 22:11.164
फिर यकीनन सिल्वरमेन तो देगा ही।
मैं उसे ही बताऊँगी कि कैट ने किया।

22:11.247 --> 22:12.457
ज़रा सब्र रखो।

22:13.458 --> 22:14.709
तुम्हें पैसे मिल जाएँगे।

22:16.419 --> 22:18.546
बस तब तक कोई मुश्किल खड़ी मत करना।

22:25.219 --> 22:27.555
द हिलहर्स्ट होटल

22:33.895 --> 22:35.688
कितनी बेरंग सी जगह है।

22:38.274 --> 22:39.734
ड्रिंक पिलाओ।

22:39.817 --> 22:42.487
अपना ज़ायका बढ़ाइए। ग्रीन स्पॉट पीकर देखिए।

22:42.945 --> 22:45.073
दस साल पुरानी आयरिश पॉट वाली व्हिस्की।

22:45.156 --> 22:48.451
आप इसे पीने के आदी नहीं हैं,
मगर यहाँ आपको यही मिलेगी।

22:54.415 --> 22:55.249
इससे काम चल जाएगा।

22:56.834 --> 22:58.836
आप सोच रहे होंगे
मुझ में अब वो बात नहीं रही।

22:59.462 --> 23:02.340
वो दौलत, वो ताकत…
फ़िलहाल उसकी नुमाइश नहीं हो रही है।

23:02.423 --> 23:07.053
मगर फिर भी आप एक कैसल टावर में हैं।
जिससे ज़ाहिर है कि आपने क्या हासिल किया है।

23:07.804 --> 23:11.140
किसी डर के साए में न जीना
कितना अच्छा लगता होगा।

23:13.267 --> 23:17.355
किसी चीज़ की कोई चिंता नहीं,
क्योंकि खोने को ज़्यादा कुछ है ही नहीं।

23:17.438 --> 23:21.192
जानकार हैरानी होगी मगर लोग अपनी थोड़ी सी
दौलत बचाने के लिए भी लड़ते हैं।

23:23.611 --> 23:25.446
रायली, जानते हो एंट्रॉपी क्या होता है?

23:26.197 --> 23:28.407
यही कि इस दुनिया में हर जगह ऊँच-नीच है।

23:28.491 --> 23:29.826
जो ख़ुद ख़त्म नहीं होती।

23:31.077 --> 23:33.913
तो ऐसे में कोई आप के सामने आँख न उठाए
इसके लिए आपको लड़ना पड़ता है।

23:36.040 --> 23:37.542
जैसा कि मैंने कहा, आप किस्मतवाले हैं।

23:38.709 --> 23:40.920
आपके पास ऐसा कुछ भी नहीं
जो कोई आपसे छीनना चाहे।

23:42.421 --> 23:43.256
शायद न हो।

23:45.508 --> 23:47.927
मगर बावजूद इसके दोस्ती के नाते
एक सलाह देना चाहूँगा।

23:50.429 --> 23:53.641
चाहे वो गद्दार कोई भी निकले,
आप उसे लेकर जज्बाती नहीं होंगे।

23:54.183 --> 23:55.810
भले आपका दिल क्यों न टूटे।

23:56.310 --> 23:59.188
और अगर कोई आपके पास यह कहने आए
कि उसके पास सारे जवाब हैं,

23:59.730 --> 24:00.940
तो समझिए वह झूठ बोल रहा है।

24:04.152 --> 24:05.695
तुम्हें पता है वह कौन है, है न?

24:05.778 --> 24:08.156
जब तक सब साबित न हो जाए,
मेरे पता होने से फ़र्क नहीं पड़ता।

24:10.616 --> 24:13.870
खैर, फिर तो जितनी जल्दी तुम साबित करोगे,
उतनी ही जल्दी वो मरेंगे।

24:15.288 --> 24:16.706
तो किस बात के लिए रुके हो?

24:17.582 --> 24:18.666
ड्रिंक के लिए शुक्रिया।

24:19.333 --> 24:21.586
मुझे इसकी ज़रूरत थी।

24:26.924 --> 24:28.134
हावर्ड वॉल्टर्स
चीफ़ एडिटर

24:28.217 --> 24:30.553
कहानी सिर्फ मेरे पास है।
इसे छापने वाले आप पहले होंगे।

24:30.636 --> 24:33.556
और उस जगह कोई और नहीं था।
यह तस्वीरें भी सिर्फ मेरे ही पास हैं।

24:40.980 --> 24:43.733
-कैसा चल रहा है? तुम अच्छे दिख रहे हो।
-मुश्किल में कट रही है।

24:44.483 --> 24:47.153
-मैं सोच रहा था कि हम बात…
-तुम्हारी नज़र की दाद देनी होगी।

24:47.236 --> 24:50.072
खैर, मैं वही इंसान हूँ जो हमेशा से था।

24:50.156 --> 24:51.157
मुझे खबर बताओ।

24:51.699 --> 24:54.160
तो, वहाँ पुलिसवाले बेहद गुस्से में आए।

24:54.243 --> 24:57.538
और लिंकन, बस अपने पड़ोसी को
बचाने की कोशिश कर रहा था।

24:57.622 --> 24:59.457
वह और मार्को। दोनों सेना से रिटायर हैं।

24:59.540 --> 25:04.503
मगर फ़िलहाल हूवरविल में रह रहे हैं,
अपनी इन अजीब शक्तियों के साथ।

25:07.506 --> 25:08.633
क्या कहा सुपर-पावर?

25:10.092 --> 25:13.179
स्पाइडर की तरह। वह कमीना तो
हमें मुश्किल में छोड़कर भाग गया।

25:13.262 --> 25:14.889
उसे पता नहीं था मंदी छाने वाली है।

25:16.057 --> 25:17.850
अब मेरे पास उसके जैसे दो लेकर आए हो।

25:18.559 --> 25:21.395
पब्लिक तो पागल हो जाएगी।
अखबार की बिक्री आसमान छुएगी।

25:22.188 --> 25:23.022
लिखो इसे।

25:23.773 --> 25:25.691
अगले एडिशन में
मैं इसे छापना चाहता हूँ।

25:25.775 --> 25:27.985
इसे लिखने के लिए
मुझे मेरी पुरानी मेज़ वापस मिलेगी?

25:28.486 --> 25:30.279
अभी इतने बड़े ख्वाब मत देखो।

25:31.530 --> 25:34.992
अभी के लिए, इसे रिकॉर्ड में नहीं लाते हैं।
गुमनाम रखते हैं।

25:35.076 --> 25:36.911
इस तरह की और खबरें लाकर दो,

25:36.994 --> 25:39.872
फिर हम
तुम्हारी पुरानी नौकरी के बारे में सोचेंगे।

25:40.831 --> 25:42.250
पुराने स्पाइडर वाले दौर की तरह।

25:47.755 --> 25:49.340
दोबारा मिलकर अच्छा लगा, वॉल्टर्स।

25:51.467 --> 25:53.261
-खुला रहने दूँ या बंद कर दूँ?
-बंद कर दो।

25:53.344 --> 25:54.178
ठीक है।

25:57.556 --> 26:00.142
मैं चाहता हूँ तुम मेरी एक्टिंग करो।
जैसे फ़िल्मों में करते है।

26:00.226 --> 26:02.603
हीरो बोगी, कैग्नी, ऐडी जी की तरह।

26:02.687 --> 26:06.107
तुम चाहो तो टोपी पहन सकते हो,
सिगरेट पी सकते हो। तुम कर लोगे।

26:06.190 --> 26:07.400
मैं चाहता हूँ तुम कूल बनो।

26:07.483 --> 26:09.443
सुनो! ध्यान दो।

26:09.527 --> 26:10.820
यहाँ के सामान पर नज़र नहीं।

26:10.903 --> 26:12.321
मेरा ध्यान आप पर है।

26:12.405 --> 26:15.241
मैं तुम पर भरोसा कर रहा हूँ, फ़्रैंकी।
कर सकता हूँ न?

26:16.284 --> 26:17.201
आपका काम हो जाएगा।

26:31.382 --> 26:35.553
हिलहर्स्ट होटल

27:23.893 --> 27:24.810
कुछ हाथ लगा?

27:25.311 --> 27:26.937
वह रात भर जगा हुआ है।

27:39.784 --> 27:44.413
सभी जूनियर डिटेक्टिव ध्यान दें।
ध्यान दें।

27:44.497 --> 27:47.708
अफरातफरी की रात का समय शुरू होने को है।

29:21.093 --> 29:22.303
मुश्टंडों!

29:24.555 --> 29:25.764
जी, बॉस।

29:29.685 --> 29:30.853
कुछ मिला?

29:30.936 --> 29:32.271
बालकनी का दरवाज़ा खुला था।

29:32.897 --> 29:33.731
यहाँ कोई नहीं है।

29:34.398 --> 29:35.524
शायद हवा से खुल गया हो।

29:36.859 --> 29:37.985
खैर, दोबारा देखो।

29:52.500 --> 29:53.667
सब सही है, बॉस।

30:16.690 --> 30:19.109
एल्कोव

30:46.220 --> 30:47.346
मैंने अच्छा सिखाया है।

30:53.978 --> 30:55.813
तुम्हें भागने के लिए गोली मारनी चाहिए।

30:56.522 --> 30:58.607
वापस आने पर किस करो तो कैसा रहेगा?

31:12.580 --> 31:14.373
मैं बहुत डर गई थी, फ़्लिंट।

31:14.915 --> 31:18.002
पता नहीं था तुम कहाँ हो,
तुम्हारी हालत कैसी है।

31:18.085 --> 31:18.919
कोई बात नहीं।

31:19.795 --> 31:21.797
तुमसे दूर नहीं जाना चाहिए था,
पर अब लौट आया हूँ।

31:22.881 --> 31:26.051
कुछ हुआ है। सिल्वरमेन के साथ।

31:26.844 --> 31:27.720
मैं उनसे बात करूँगा।

31:28.470 --> 31:31.557
-जो भी है, सब ठीक हो जाएगा।
-नहीं, कुछ ठीक नहीं करना।

31:31.640 --> 31:34.810
मुझे सिल्वरमेन की परवाह नहीं है।
न इसकी कि वह क्या चाहता है,

31:34.893 --> 31:36.854
मुझे परवाह नहीं
कि तुम उसके कितने कर्ज़दार हो।

31:36.937 --> 31:38.439
मैं बस चाहती हूँ हम साथ रहें।

31:40.399 --> 31:41.692
अगर तुम मुझसे प्यार…

31:42.151 --> 31:44.945
-यह सब मत करो।
-अगर सच में मुझसे प्यार करते हो,

31:45.821 --> 31:47.281
तो तुम कोई सवाल नहीं करोगे।

31:47.364 --> 31:49.241
अभी के अभी मेरे साथ यहाँ से चलोगे।

31:54.622 --> 31:55.456
ठीक है

31:56.206 --> 31:57.166
सच में?

31:57.958 --> 32:00.127
हाँ। अपना सामान ले लो।

32:18.062 --> 32:18.979
तुम ठीक हो?

32:20.773 --> 32:21.690
कुछ नहीं हुआ।

32:21.774 --> 32:23.525
तुमने मुँह क्यों मोड़ लिया?

32:23.609 --> 32:25.027
कुछ नहीं। कुछ नहीं हुआ।

32:28.280 --> 32:29.782
नहीं! बात सुनो, रुक जाओ! फ़्लिंट!

32:29.865 --> 32:33.494
-नहीं! फ़्लिंट, रुक जाओ! प्लीज़!
-मैं नहीं रुक सकता!

32:34.912 --> 32:36.622
इसे ठीक नहीं हो सकता।

32:37.748 --> 32:38.874
मेरी बीमारी ठीक नहीं हो सकती।

32:38.957 --> 32:40.501
कोई न कोई इलाज ज़रूर होगा।

32:41.877 --> 32:42.920
हम कोई रास्ता निकाल लेंगे।

32:48.634 --> 32:49.718
बस एक झूठा सपना है।

32:52.471 --> 32:54.390
मेरे नसीब में आम ज़िंदगी नहीं लिखी।

32:56.517 --> 32:57.518
न ही मेरे नसीब में तुम हो।

33:05.984 --> 33:06.819
नहीं!

33:13.742 --> 33:16.245
डेली ब्यूगल
मॉन्स्टर्स का पुलिस पर हमला

33:16.328 --> 33:19.123
तुमने यह देखा? उन्होंने पुलिस को पीटा।

33:20.165 --> 33:21.500
उस नज़ारे के लिए मैं पैसे देता।

33:22.209 --> 33:23.085
रायली?

33:23.585 --> 33:24.920
वह रात भर से कहीं नहीं गया।

33:28.382 --> 33:31.009
सही है, करते रहो पीछा।

33:35.431 --> 33:36.724
आज तुम द एल्कोव में रहो।

33:37.182 --> 33:39.768
वहाँ मेरे लिए तुम कैट हार्डी पर नज़र रखना।

33:39.852 --> 33:42.563
और… जैसा कि वादा किया था।

33:43.397 --> 33:46.442
-मेरी तरफ़ देखो! बिल्कुल ईमानदारी से।
-ठीक है।

33:46.525 --> 33:49.862
तो अगर मिस हार्डी कहीं भी जाती है,
तो मुझे आकर बताना।

33:50.654 --> 33:51.572
समझो काम हो गया, बॉस।

33:52.656 --> 33:55.367
सही सुना, मेहरबानों,
सड़क पर मॉन्स्टर घूम रहे हैं।

33:55.451 --> 33:57.161
अखबार ख़त्म हो जाए इससे पहले खरीदें।

33:57.244 --> 33:59.913
शहर में मॉन्स्टर!

33:59.997 --> 34:01.331
डेली ब्यूगल
मॉन्स्टर्स का पुलिस पर हमला

34:02.374 --> 34:03.792
मैंने यह सब नहीं लिखा था।

34:05.252 --> 34:06.086
"मॉन्स्टर।"

34:07.796 --> 34:09.715
"हूवरविल शहर की सफाई अभियान के दौरान

34:09.798 --> 34:12.593
दो खतरनाक मॉन्स्टर सामने आए
जिन्होंने सबकुछ तहस-नहस कर दिया।

34:12.676 --> 34:13.886
उन्हें मॉन्स्टर नहीं लिखा था।

34:13.969 --> 34:16.930
"और हमारी बहादुर पुलिस फ़ोर्स की बदौलत

34:17.014 --> 34:18.974
वहाँ के निवासी अपनी जान बचाकर भाग पाए।"

34:19.600 --> 34:21.435
देख रही हो, ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ था।

34:22.102 --> 34:24.605
उसने मेरा नाम झूठी खबर के ऊपर छाप दिया।

34:26.273 --> 34:27.524
वैसे तस्वीरें शानदार हैं।

34:28.484 --> 34:29.318
क्या कहा?

34:31.737 --> 34:34.448
एक सौ, दो सौ, तीन सौ,

34:34.531 --> 34:35.949
चार सौ, पाँच सौ,

34:36.033 --> 34:37.659
छह सौ, सात सौ,

34:37.743 --> 34:39.870
आठ सौ, नौ सौ, एक हज़ार।

34:43.248 --> 34:45.584
सौदा पूरा हुआ।
तुम जानती हो तुम्हें क्या करना है।

34:52.591 --> 34:55.636
ज़रा देखो तो। चमचमाते सेब।
यह लीजिए। लाइए दीजिए।

34:55.719 --> 34:56.678
सही है।

35:01.391 --> 35:02.851
अरे दोस्त, मेरे पैर पर चढ़ा दिया।

35:17.825 --> 35:20.077
-हेलो?
-बेन बोल रहा हूँ। मुझे तुमसे मिलना है।

35:20.744 --> 35:21.578
किसलिए?

35:21.662 --> 35:23.747
मिलकर बताता हूँ। कहीं जाना मत।

35:28.961 --> 35:31.880
-कोई तुमसे बात करना चाहता है।
-मैं बिज़ी हूँ। वो इंतज़ार कर सकते हैं।

35:32.923 --> 35:35.175
मेरे कंधे से हाथ हटाओ वरना नाक तोड़ दूँगा।

35:35.259 --> 35:36.635
मेयर मिलना चाहते हैं।

35:40.222 --> 35:41.890
मुझे स्पाइडर से बात करनी है।

35:41.974 --> 35:45.102
वह पाँच साल पहले हुआ करता था।
मुझे लगा वह मर चुका है।

35:46.144 --> 35:48.063
मुझे पता चला है वह ज़िंदा है।

35:48.146 --> 35:50.023
फिर तो आप मुझसे ज्यादा जानते हैं।

35:50.107 --> 35:51.900
देखो, मेरे सामने भोलेपन का नाटक मत बनो।

35:51.984 --> 35:54.444
पहले स्पाइडर की तस्वीर लेने के लिए
तुम हमेशा

35:54.528 --> 35:56.154
सही जगह पर पहुँचे हुए होते थे।

35:56.238 --> 35:59.157
उसके साथ तुम्हारा क्या लेना-देना है,
वो तुम्हारा मामला है।

35:59.658 --> 36:02.077
बस अपने दोस्त से कहना,
मुझे उससे बात करनी है।

36:02.411 --> 36:03.871
जुर्म बेकाबू हो गए हैं।

36:04.413 --> 36:06.748
लोग डरे हुए हैं,
और शहर में नियम-कानून होने चाहिए।

36:06.832 --> 36:09.334
तो इसलिए आप सिल्वरमेन से
पंगा मोल ले रहे हैं?

36:09.835 --> 36:12.296
आपके पहले कैंपेन का पैसा
उसने ही दिया था न?

36:12.379 --> 36:17.009
सिल्वरमेन एक खूंखार अपराधी है
जिसने काफ़ी वक़्त शहर पर राज कर लिया।

36:17.593 --> 36:19.928
बस मेरी बात स्पाइडर से करवा दो।

36:20.012 --> 36:22.055
और अपने लिए एक नया दोस्त बना दो।

36:22.806 --> 36:23.974
मैं बेताब हूँ।

36:24.600 --> 36:26.643
मुझे तुम पर भरोसा है, बेन रायली।

36:26.727 --> 36:28.437
हे भगवान। आपका बेहद शुक्रिया।

36:30.480 --> 36:34.234
आप कहाँ थे? वह 10 मिनट पहले
एक टैक्सी में बैठकर पेन स्टेशन गई हैं!

36:37.863 --> 36:39.823
आवाज़ नहीं! बाहर निकलो या मेरे साथ चलो।

36:44.828 --> 36:46.204
दोगुनी रफ़्तार से पेन स्टेशन चलो।

37:01.178 --> 37:02.346
कैट!

37:04.264 --> 37:07.601
-तुम यहाँ क्यों चली आईं?
-तुम वाकई में एक अच्छे जासूस नहीं हो।

37:07.684 --> 37:09.811
तुम मुझे ऐसी औरत नहीं लगी थीं
जो डरकर भाग जाए।

37:09.895 --> 37:12.189
मुमकिन है
मेरे पास रुकने की कोई वजह न रही हो।

37:12.272 --> 37:14.441
चलो पहेलियां बुझाना बंद करते हैं।

37:14.524 --> 37:17.694
तुम फ़्लिंट के ज़रिए एडिसन तक पहुँची
और सिल्वरमेन के बंगले में आग लगवायी।

37:17.778 --> 37:20.864
मॉरिस को शराब के शिपमेंट की जानकारी दी।
सिल्वरमेन की खबरी तुम हो।

37:20.948 --> 37:23.283
बस मुझे इसके पीछे की वजह नहीं पता चली।

37:23.367 --> 37:25.494
तुम सब मर्द एक जैसे होते हो।

37:25.577 --> 37:29.206
अपनी ही कहानियों में गुम रहते हो,
और दूसरों को भी मानने को कहते हो।

37:29.289 --> 37:32.000
स्लिवरमेन मुझे गुड़िया समझता है,
फ़्लिंट सोचता है मैं उससे डरती हूँ,

37:32.084 --> 37:33.919
और तुम सोचते हो मैं एक कातिल हूँ।

37:34.002 --> 37:37.214
मैं उन लोगों से ऊब चुकी हूँ जो यह बताएं
कि मैं कौन हूँ और मुझे क्या करना है।

37:38.006 --> 37:39.841
-मैं क्यों जा रही हूँ जानना…
-हे, रायली।

37:43.095 --> 37:45.055
तो तुम यहाँ हो।

37:45.973 --> 37:48.100
और देखो तो! साथ में एक बोनस भी है।

37:49.476 --> 37:51.687
आज मैं न्यू यॉर्क का
सबसे किस्मतवाला इंसान हूँ।

37:53.021 --> 37:55.857
मुझे समझ जाना चाहिए था
कि तुम दोनों इसमें मिले हुए हो।

37:57.275 --> 37:59.111
अब बॉस तुम दोनों को मज़ा चखाएँगे।

38:04.491 --> 38:05.367
चलो चलें।

38:08.161 --> 38:09.162
आगे बढ़ो।

38:32.561 --> 38:35.022
पता है, डिटेक्टिव, तुम्हें दाद देनी होगी।

38:35.772 --> 38:36.940
सब ठिकाने लगा दिया था।

38:38.108 --> 38:40.819
बुरा लगा कि तुम एडिसन की बीवी को
शहर के बाहर नहीं भेज सके।

38:41.486 --> 38:44.072
सच उगलवाने के लिए
मुझे बस एक-दो थप्पड़ ही लगाने पड़े।

38:44.156 --> 38:45.449
क्या बंदे हो।

38:49.036 --> 38:50.746
तुमने अंत तक चालबाज़ी नहीं छोड़ी?

38:52.247 --> 38:54.332
खैर, तुम्हारी यही चीज़ मुझे पसंद आई।

39:22.402 --> 39:25.280
शहर से भागते हुए,
मैंने इन दोनों को पकड़ा है, बॉस।

39:25.363 --> 39:27.074
लगता है इसमें रायली का भी हाथ है।

39:27.157 --> 39:28.825
जिसके पास सब चीज़ों के जवाब होते हैं।

39:35.040 --> 39:37.417
तुमने सोचा नहीं था
इसे दोबारा देखोगे, है न?

39:38.335 --> 39:39.836
यह एडिसन की बीवी है।

39:40.378 --> 39:43.173
सिर्फ यही जानती है
कि इसके पति को किसने सुपारी दी थी।

39:44.174 --> 39:46.009
यह मुँह नहीं खोल रही थी, मगर…

39:48.762 --> 39:50.806
जल्दी सब उगल दिया। सही कहा न?

39:53.725 --> 39:56.103
जल्दी बोलो।
वरना तुम्हें भी पति के पास भेज दूँगा।

39:57.562 --> 39:58.647
-यह…
-चुप हो जाओ!

40:01.483 --> 40:03.360
पहले उस औरत की बात सुनते हैं।

40:04.444 --> 40:05.946
उसने कैट हार्डी का नाम बताया था।

40:06.488 --> 40:08.949
और इसने मेरे पति को बंगले में
आग लगाने के हज़ार डॉलर दिए।

40:10.826 --> 40:12.285
मैंने आपसे कहा था न?

40:12.369 --> 40:15.330
आप एक साँप को कितना भी दूध पिला लें,
वह आपको डसेगा ही।

40:16.373 --> 40:17.457
हाँ, कहा तो था।

40:20.001 --> 40:20.919
यह सच नहीं है।

40:22.420 --> 40:23.421
मैंने नहीं किया।

40:24.172 --> 40:25.507
मरते वक़्त भी झूठ बोल रही हो?

40:26.800 --> 40:29.010
मैं हमेशा से जानता था
तुम कभी न कभी ज़रूर डसोगी।

40:29.719 --> 40:31.680
कहानी अच्छी है। माननी पड़ेगी।

40:32.514 --> 40:33.557
पर कोई सबूत है?

40:33.640 --> 40:34.474
हाँ।

40:35.350 --> 40:37.519
दिखाओ उन्हें। चलो।

40:43.400 --> 40:45.694
पैसे हाथ लगे मगर बेचारी खर्च नहीं पाई।

40:46.361 --> 40:47.445
बुरा हुआ?

41:05.046 --> 41:07.132
तुम्हारे पैसे कहाँ से आते हैं, विंस्टन?

41:09.718 --> 41:10.635
आपसे।

41:11.636 --> 41:13.013
सही कहा। मुझ से।

41:14.681 --> 41:17.017
और क्या तुम्हें पता है
मैं पैसों पर निशान लगाता हूँ?

41:20.896 --> 41:23.356
मेरी तनख्वाह पर पलने वाले
हर एक के लिए अलग-अलग जगह।

41:25.942 --> 41:27.319
सोचो तुम्हारा निशान कहाँ लगाया होगा?

41:29.946 --> 41:30.864
क्या कहा?

41:32.282 --> 41:33.366
ऐसा मुमकिन नहीं है।

41:38.788 --> 41:41.458
सिर्फ पैसों के लिए वफ़ादार इंसान से बुरा
और कुछ भी नहीं होता।

41:42.000 --> 41:43.084
कमीने कहीं के।

41:44.085 --> 41:47.255
फिर यकीनन सिल्वरमेन तो देगा ही।
मैं उसे ही बताऊँगी।

41:48.298 --> 41:51.009
शातिर कमीना अपने हर नोट पर निशान लगाता है।

41:52.260 --> 41:53.595
तुमने मुझे फँसाया है।

41:54.596 --> 41:55.847
लोग झूठ बोलते हैं, रायली।

41:56.932 --> 41:58.934
सिर्फ पैसा सच बोलता है।

42:00.727 --> 42:01.645
-नहीं।
-वह यही है।

42:01.728 --> 42:03.897
इसने कहा इसकी बात नहीं मानी
तो मुझे जान से मार देगा।

42:03.980 --> 42:06.316
तुम झूठ बोल रही हो, कमीनी! मैं तुम्हारी…

42:21.957 --> 42:23.541
तुम्हें फावड़ा चलाना आता है, रायली?

42:25.877 --> 42:26.711
क्यों?

42:27.379 --> 42:29.214
हमें एक और कब्र की ज़रूरत पड़ेगी।

44:40.762 --> 44:42.764
संवाद अनुवादक महताब आलम

44:42.847 --> 44:44.849
रचनात्मक पर्यवेक्षक
दिनेश शाकुल
