WEBVTT

00:06.006 --> 00:08.551
"स्पाइडर-नूआ" पर अब तक…

00:09.051 --> 00:12.263
सिल्वरमेन। 30 सालों से
जुर्म की दुनिया का एक बेताज बादशाह है।

00:12.346 --> 00:15.099
किसी ने परसों रात
उसके बंगले को जलाकर राख कर दिया।

00:15.182 --> 00:16.016
एडिसन!

00:16.100 --> 00:18.602
पीछा करते रहो।
पर तुम्हारे हाथ कुछ नहीं आएगा।

00:18.686 --> 00:20.688
तुम्हारी तरह इसके पास भी सुपरपावर है?

00:22.690 --> 00:24.525
एक एहसान करो, इसे अभी मत छापना।

00:24.608 --> 00:26.819
वह जान गँवाए इससे पहले
डॉनिगल को आगाह करना होगा।

00:26.902 --> 00:28.279
पानी सिर से ऊपर जा चुका है।

00:28.362 --> 00:29.780
यह सबकी भलाई के लिए होती है।

00:29.864 --> 00:31.824
लोगों को एक हीरो की ज़रूरत है।

00:31.907 --> 00:33.409
उम्मीद है उन्हें कोई मिल जाएगा।

00:33.492 --> 00:35.202
पता नहीं रूबी होती तो क्या सोचती।

00:36.328 --> 00:37.747
अब मैं वह इंसान नहीं रहा।

00:38.664 --> 00:40.291
बता सकते हो यह कौन है?

00:40.374 --> 00:43.002
यह कैट हार्डी है। द एल्कोव की शान।

00:43.085 --> 00:44.503
कहीं चलकर बात कर सकते हैं?

00:44.587 --> 00:45.629
-बिज़नेस के लिए।
-फ्लिंट?

00:45.713 --> 00:47.923
मुझे लोगों को चोट पहुंचाना पसंद नहीं।

00:53.220 --> 00:55.097
-इसे मत मारो।
-यह क्या है?

00:55.181 --> 00:56.891
प्लीज़, हमें अकेला छोड़ दो।

00:56.974 --> 00:59.810
जब कोई इंसान आपको
अपनी परेशानियां बताए, तो आपको समझना चाहिए।

00:59.894 --> 01:01.479
-और वह क्या है?
-रिटायर।

01:02.605 --> 01:04.064
मैं इनके पास काम लेकर आई हूँ।

01:04.648 --> 01:06.984
मेरे जिस दोस्त से आप रात मिले थे,
वह गायब हो गया है।

01:34.220 --> 01:35.846
आपने कहा था फ्लिंट आपका बॉडीगार्ड है।

01:35.930 --> 01:39.934
हां। वह मेरी हिफाज़त करता है
और वफ़ादार है जो आजकल मिलना मुश्किल है।

01:40.017 --> 01:42.853
मज़ाक नहीं कर रही। मैंने भी
अपने पति से कोई शक्ल देखकर शादी नहीं की।

01:43.896 --> 01:45.898
और बताइए? उसका कोई अपना, कोई दोस्त?

01:45.981 --> 01:48.234
मैं उसकी निजी ज़िंदगी के बारे में
कुछ नहीं जानती।

01:48.734 --> 01:49.693
मुझे उसका पता मालूम है।

01:50.861 --> 01:53.989
हम उसके सैंड मॉन्स्टर बनने पर भी
बात करने वाले हैं या नहीं?

01:55.908 --> 01:57.076
जो मैं जानता हूँ, यह जानती है।

01:58.494 --> 02:00.371
यह सब करीब छह महीने पहले शुरू हुआ।

02:00.454 --> 02:04.250
पहले कभी-कभार, बाद में हालात बिगड़ने लगे।

02:05.042 --> 02:07.169
और उसे याद नहीं रहता कि उसके बाद क्या हुआ?

02:07.253 --> 02:08.254
उसे हमेशा याद रहता है,

02:08.838 --> 02:11.131
जब तक कि कोई उसके सिर पर
लोहे का सरिया न दे मारे।

02:12.091 --> 02:15.719
ऐसा है? वह रेत में बदल गया था।
सचमुच की रेत, है न?

02:15.803 --> 02:17.471
गंभीर मामला लग रहा है।

02:17.555 --> 02:20.140
तो, तुम्हें कोई अंदाजा है
ये किस वजह से हो रहा है?

02:20.224 --> 02:21.851
तफ्तीश के लिए बहुत कम जानकारी दी है।

02:21.934 --> 02:23.727
पैसे इसीलिए दे रही हूँ न?

02:24.311 --> 02:26.730
तुम जासूस हो। तो जासूसी करो।

02:28.274 --> 02:32.653
कलाकार हवा में पेंट नहीं करता,
उसे कैनवास, ब्रश, पेंट की ज़रूरत होती है।

02:32.736 --> 02:35.072
आपको लगता है मैं कुछ छिपा रही हूँ?

02:35.155 --> 02:37.700
-कहूँ कि मुझे लगता है, तो?
-पूछना चाहूँगी आपको ऐसा क्यों लगा।

02:37.783 --> 02:39.743
-अपने तजुर्बे की वजह से।
-क्लाइंट के साथ?

02:39.827 --> 02:41.745
नहीं… औरतों के साथ।

02:43.330 --> 02:46.792
इस खेल में मज़ा आ रहा है, मगर
फिलहाल मुझे और भी ज़रूरी काम हैं।

02:48.085 --> 02:49.670
पेंटिंग बनाइए, मिस्टर रायली।

02:58.721 --> 03:01.849
-क्या लगता है?
-यही कि आपको ठंडे पानी से नहाना चाहिए।

03:02.516 --> 03:03.767
मुझे भी यही लगता है।

03:07.104 --> 03:09.231
मगर आप सही हैं। वह कुछ छिपा रही है।

03:09.857 --> 03:11.150
सभी होशियार ऐसा ही करते हैं।

03:11.775 --> 03:14.737
मैं फ्लिंट के अपार्टमेंट की तलाशी
लेने जाता हूँ, तब तक क्यों न तुम…

03:14.820 --> 03:16.280
क्रिमिनल रिकॉर्ड ब्यूरो में?

03:16.947 --> 03:19.533
बिल्कुल। कोई काम का केस आए
काफी वक़्त हो गया था,

03:19.617 --> 03:20.784
मगर उतना ज़्यादा भी नहीं।

03:22.453 --> 03:24.371
हिलहर्स्ट होटल

03:27.166 --> 03:28.500
द हिलहर्स्ट होटल

04:01.533 --> 04:04.286
कल बंदरगाह पर
एक नए सप्लायर से मिलने चलना है।

04:05.621 --> 04:06.455
वह कैनेडियन है।

04:07.247 --> 04:09.583
-आपने मुझे पहले नहीं बताया।
-अब बता रहा हूँ।

04:11.085 --> 04:14.672
बाहर निकलना सही नहीं है, जब तक पता न चले
कि आपको कौन मारना चाहता है।

04:15.255 --> 04:16.423
मैं जहां चाहूँगा जाऊँगा।

04:17.007 --> 04:18.092
माफ़ कीजिए,

04:18.175 --> 04:21.053
मगर आप मुझे मेरी अच्छी शक्ल
या अच्छा बोलने के पैसे नहीं देते हैं।

04:21.637 --> 04:24.890
आपकी जान की हिफाज़त के पैसे देते हैं,
इसलिए जान लें यह बुरा आइडिया है।

04:24.974 --> 04:28.394
अगर आपके मरने से मुझे फायदा होता,
तो यह काम दस साल पहले कर चुका होता।

04:28.894 --> 04:31.397
पर जानता हूँ, किस काम में अच्छा हूँ
और किस काम में नहीं,

04:31.480 --> 04:33.607
इसलिए चाहता हूँ
आप ज़िंदा रहें और ताकतवर में रहें।

04:34.233 --> 04:36.193
तो, मेरी गुज़ारिश है,

04:36.819 --> 04:39.571
कि बंदरगाह पर पहले मुझे जाने दें
और जब सब ठीक होगा,

04:39.655 --> 04:42.533
तो आप आ सकते हैं
और सबको अपनी ताकत दिखा सकते हैं।

04:44.201 --> 04:45.035
तुम्हारा हो गया?

04:48.580 --> 04:50.582
परेशानी यह नहीं
कि वह बंदा घात लगाए बैठा होगा।

04:50.666 --> 04:53.627
परेशानी यह है कि उसने यह सोचा
मुझे मार सकता है।

04:54.211 --> 04:58.215
जब से स्पाइडर गायब हुआ है
चीज़ें काफी आसान हो गईं हैं।

04:58.716 --> 05:02.761
शायद किसी को लगने लगा है
मैं लापरवाह या कमज़ोर पड़ गया हूँ।

05:03.637 --> 05:04.763
शायद तुम उनमें से एक हो।

05:06.557 --> 05:08.392
जो सोचता हो मुझे मार सकता है।

05:09.393 --> 05:13.272
तो बता दूं, ऐसा तभी कर पाओगे,
जब एडिसन की तरह आग से खेल पाओ।

05:13.355 --> 05:16.400
ज़रा सोचो
उस तरह की पावर को कंट्रोल करना कैसा होगा।

05:17.067 --> 05:20.529
और फिर,
अब अचानक फ्लिंट का यूं गायब हो जाना।

05:20.612 --> 05:22.865
वह कुछ दिनों से
अजीब तरीके से पेश आ रहा था।

05:23.574 --> 05:25.659
तो, अगर ये दोनों घटनाएं
आपस में जुड़ी हुईं तो…

05:26.702 --> 05:27.661
जाकर फ्लिंट को ढूंढ़ो।

05:32.416 --> 05:34.084
और उस प्राइवेट डिटेक्टिव का क्या हुआ…

05:34.752 --> 05:35.586
रायली।

05:36.086 --> 05:37.421
…उसे सीधे मेरे पास लेकर आना।

06:54.164 --> 06:56.834
मार्वल कॉमिक्स पर आधारित

06:56.917 --> 07:01.046
"स्पाइडर-नूआ"

07:33.954 --> 07:35.080
केचप

07:35.164 --> 07:35.998
बहुत बढ़िया।

07:47.843 --> 07:49.386
हैलो, रोबी रॉबर्टसन बोल रहा हूँ।

07:49.469 --> 07:52.055
मिस्टर रॉबर्टसन,
आपको कितनी बार बताना पड़ेगा?

07:52.139 --> 07:54.099
आपको अपनी नौकरी वापस नहीं मिलने वाली।

07:54.183 --> 07:56.894
पता नहीं वाल्टर्स ने
"द गजेट" का मेरा आर्टिकल पढ़ा या नहीं,

07:56.977 --> 07:58.645
-पर मैं बस… मैं…
-मिस्टर रॉबर्टसन,

07:58.729 --> 08:02.274
-इन बातों का कोई फायदा नहीं होने वाला।
-मुझे बस उनसे एक बार मिलना है।

08:02.357 --> 08:04.526
-मिस्टर रॉबर्टसन, प्लीज़।
-मगर आप आप बस…

08:04.610 --> 08:06.695
-एक बार मुझे मौका दें…
-मैं फ़ोन रख रहा हूँ।

08:06.778 --> 08:10.282
एक बेहद सनसनीखेज़ चीज़ पर काम कर रहा हूँ!
सालों से इतनी बड़ी खबर नहीं सुनी होगी।

08:10.365 --> 08:12.576
द स्पाइडर के बाद से
इतनी बड़ी खबर नहीं आई है!

08:15.287 --> 08:18.248
वादा करता हूँ। उनका वक़्त जाया नहीं जाएगा।

08:21.752 --> 08:22.920
देखती हूँ क्या कर सकती हूँ।

08:25.589 --> 08:26.423
शुक्रिया।

08:27.507 --> 08:28.342
शुक्रिया।

08:31.094 --> 08:32.221
फ्लिंट मार्को?

08:32.888 --> 08:33.972
आपके लिए डिलीवरी है।

08:34.598 --> 08:35.641
घर पर कोई है?

09:13.262 --> 09:14.846
म्यूज़-आरगॉन, फ़्रांस

09:22.646 --> 09:23.689
फ्लिंट।

09:28.402 --> 09:29.236
एडिसन!

09:33.365 --> 09:35.867
फ्लिंट? मैं हूँ, विंस्टन।

09:35.951 --> 09:37.577
सिल्वरमेन तुमसे बात करना चाहते हैं।

09:38.370 --> 09:39.454
लाओ मुझे चाबी दो।

09:52.801 --> 09:53.719
बेडरूम में देखो।

10:47.647 --> 10:48.648
जगह अच्छी है।

10:50.650 --> 10:52.611
हां, मेरे हिसाब से थोड़ा फैंसी है।

10:53.737 --> 10:55.530
और ऐसा क्यों है मुझे अच्छे से पता है।

10:56.823 --> 10:58.867
-क्यों है?
-चलो चलें।

10:59.701 --> 11:01.661
तुम्हें लगता है
उसे कोई नई छोकरी मिल गई है?

11:01.745 --> 11:04.039
इसीलिए वो पोकर खेलने नहीं आ रहा?

11:20.180 --> 11:21.973
जैनेट! बड़े वक़्त बाद।

11:22.724 --> 11:24.518
लगा समझदारी दिखाकर नौकरी छोड़ दी होगी।

11:24.601 --> 11:28.063
नहीं छोड़ी, हैंक। कहते हुए बुरा लग रहा है,
पर मैं पहले जितनी ही बेअक्ल हूँ।

11:30.190 --> 11:33.610
मुझे यह बाहर पड़ा हुआ मिला।
मुझे नहीं लगता यह बाहर किसी का था।

11:33.693 --> 11:35.362
बकली ब्रोज़
डेलिकेसस्न

11:38.949 --> 11:40.867
मेरी बीवी ने इन्हें खाने से मना किया है।

11:40.951 --> 11:45.122
-ठीक है, अगर ऐसा है…
-सुनो! देखें तो, तुम मेरी बीवी नहीं हो।

11:47.207 --> 11:49.126
-नाम?
-फ्लिंट मार्को।

11:49.209 --> 11:52.379
ठीक है, मैं अभी आया।
इस थैले को हाथ भी मत लगाना।

11:52.462 --> 11:54.589
वो रिश्वत ही क्या, जो मैं खा ना पाऊं।

11:56.466 --> 11:58.093
जैनेट, तुम्हें देखकर अच्छा लगा।

11:58.176 --> 11:59.636
हैलो, चार्ली, क्या हाल हैं?

12:03.056 --> 12:05.600
काफी मामले हैं,
हमारे मिस्टर मार्को के नाम।

12:06.101 --> 12:09.271
ब्रुकलिन में पला-बढ़ा, गरीबी से उठा,
बगैर किसी मदद के उठा।

12:09.354 --> 12:11.523
छोटे-मोटे जुर्म हैं, कोई बड़े नहीं।

12:11.606 --> 12:14.234
सभी में गिरफ्तारी।

12:14.317 --> 12:16.945
-अब, एक किराए का…
-सिल्वरमेन।

12:17.821 --> 12:20.157
जब मैं फ्लिंट के घर में था
तब वहां वो विंस्टन भी आया था।

12:20.991 --> 12:23.326
-तुम उसकी अलमारी में छिप गए?
-हां, अलमारी में छिप गया।

12:25.120 --> 12:28.123
"म्यूज़-आर्गोन।" आप भी तो वहां जंग में थे?

12:28.206 --> 12:30.709
हां, वह सबसे बड़ी जंगों में से एक थी।

12:30.792 --> 12:32.210
उस जंग में हम जैसे लाखों थे।

12:32.294 --> 12:34.588
-रुकिए। क्या वो…
-एडिसन।

12:35.213 --> 12:39.301
-लगता है जंग में दोनों साथ थे।
-क्या कैट आपसे यही छिपा रही है?

12:39.384 --> 12:42.304
मुझे यकीन है वह जानती है कि फ्लिंट का
कोई दोस्त है जिसके पास सुपरपावर है।

12:42.387 --> 12:44.806
जानता हूँ। पर समझ नहीं आता
उसने मुझे क्यों नहीं बताया।

12:44.890 --> 12:46.683
शायद सोचा हो कि कहीं तुम केस न लो।

12:46.766 --> 12:48.268
और उसने सही ही सोचा था।

12:53.773 --> 12:58.612
एल्कोव

13:24.387 --> 13:27.516
-लगता नहीं मैंने कभी ये धुन सुनी है।
-मुझे भी नहीं लगता।

13:28.558 --> 13:29.518
यह एक ओरिजिनल धुन है।

13:31.978 --> 13:34.064
आज फ्लिंट के अपार्टमेंट गया था।

13:36.733 --> 13:37.817
इसके बारे में कुछ बताओगी?

13:38.360 --> 13:39.611
मैं जानती हूँ कि वह जंग में था।

13:40.695 --> 13:42.572
यकीन नहीं होता वह कभी ऐसा दिखता था।

13:43.114 --> 13:46.451
इस बंदे का क्या? कहीं देखा है?
यहां जो यह छोटा बंदा है?

13:46.993 --> 13:49.454
वह कभी द एल्कोव में
मार्को से मिलने आया था?

13:51.373 --> 13:52.457
मैंने इसे कभी नहीं देखा।

13:53.833 --> 13:56.461
इसका नाम… एडिसन है।

13:57.462 --> 13:59.297
इसी ने सिल्वरमेन के बंगले में आग लगाई थी।

14:00.257 --> 14:03.343
यह अब मर चुका है। एक प्राइवेट
इन्वेस्टिगेटर ने उसे गोली मारी।

14:04.177 --> 14:05.011
क्या ही कह सकती हूँ?

14:06.179 --> 14:07.681
दुनिया एक खतरनाक जगह है।

14:12.269 --> 14:15.105
-खतरों में भी तुम काफी शांत हो।
-पता नहीं था मुझ पर कोई खतरा है।

14:15.188 --> 14:18.400
-सिल्वरमेन के लिए काम करता है बताया नहीं।
-अगर बताती तो आप केस लेते?

14:18.483 --> 14:21.152
-मुझे सरप्राइज़ पसंद नहीं हैं।
-आपके जन्मदिन के लिए याद रखूंगी।

14:25.240 --> 14:26.866
एग्रीमेंट मेरे नाम पर है,

14:26.950 --> 14:29.244
मगर यह राज़ नहीं
कि इस जगह का मालिक सिल्वरमेन है।

14:29.953 --> 14:32.372
और फ्लिंट सही बंदा है
उसके इंवेस्टमेंट की हिफाज़त करने को।

14:32.455 --> 14:34.332
-यानी तुम।
-हाँ मैं।

14:35.792 --> 14:38.837
इस क्लब के चलने या बंद होने का
दारोमदार यहां आने वाले लोगों पर है

14:38.920 --> 14:40.839
क्योंकि लोगों को वो चाहिए जो मैं देती हूँ।

14:44.217 --> 14:46.011
आप मुझे जानना चाहते हैं, मिस्टर रायली?

14:46.511 --> 14:48.096
जानना चाहता हूँ?

14:48.179 --> 14:49.014
यानी समझना चाहते हैं।

14:49.723 --> 14:51.099
आपने तो मेरा इरादा भांप लिया।

14:51.182 --> 14:53.226
बरसों का तजुर्बा जो है।

14:53.310 --> 14:55.604
हां, हर आते-जाते की नज़र जो परखी होगी आपने।

14:57.272 --> 14:58.231
आप दिलचस्प इंसान हैं।

14:58.315 --> 14:59.733
ऐसा? और वो कैसे?

15:00.358 --> 15:03.236
उस रात जब हम मिले थे,
आपने बताया था आप डरपोक इंसान हैं।

15:03.862 --> 15:05.989
मगर मुझे लगता है
आप बहुत ही बहादुर इंसान हैं।

15:06.948 --> 15:08.158
आप कमाल की हैं।

15:09.034 --> 15:12.537
-जो आप पर जँचता भी है।
-मैं हालात के मुताबिक बात करती हूँ।

15:13.163 --> 15:17.250
मेरे ताल्लुक सिल्वरमेन के साथ भी हैं
और आपके साथ भी हैं, मिस्टर रायली।

15:17.334 --> 15:18.877
इनका एक-दूसरे से कोई लेना-देना नहीं है।

15:19.461 --> 15:22.339
तो आपको वो जवाब मिले जिसकी वजह से
आप मेरे दिए पैसे यहां लौटाने आए थे?

15:23.548 --> 15:24.758
या मैंने आपको गलत समझ लिया?

15:25.467 --> 15:27.052
नहीं, मैं केस पर काम करना जारी रखूंगा।

15:27.969 --> 15:29.095
इसलिए नहीं कि बहादुर हूँ।

15:30.221 --> 15:31.056
फिर, किसलिए?

15:31.640 --> 15:33.725
जैसे एक गायक को सारे सुर आने चाहिए।

15:33.808 --> 15:37.145
शायद वैसे ही एक जासूस को
सारे जवाब पता होने चाहिए।

16:37.080 --> 16:37.914
यह…

16:39.541 --> 16:40.500
ताई ची है।

16:40.583 --> 16:42.210
बिल्कुल, मुझे ताई-ची आती है।

16:42.293 --> 16:43.545
यह अच्छा होता है।

16:44.045 --> 16:47.757
यह तन और मन की शांति के लिए अच्छा होता है।

16:47.841 --> 16:48.675
तुम भी करके देखो।

16:50.093 --> 16:52.679
हमें समझ नहीं आ रहा तुम क्या बक रहे हो।

16:52.762 --> 16:53.972
और न ही हमें जानना है।

17:02.230 --> 17:03.773
टोस्टर से? सच में?

17:03.857 --> 17:05.859
मुझे इतना ज़ोर से नहीं फेंकना चाहिए था।

17:16.161 --> 17:18.371
-चलो!
-चलो घूमकर आएं।

17:27.547 --> 17:29.632
वैसे बताओगे क्यों पकड़ कर लाये हो?

17:29.716 --> 17:31.342
सिल्वरमेन तुमसे मिलना चाहते हैं।

17:31.426 --> 17:33.553
वो मुझे पता है। मुझे जानना है क्यों।

17:33.636 --> 17:35.430
"क्यों" का जवाब हमारे पास नहीं है।

17:35.513 --> 17:38.767
अगर तुमने बॉस को धोखा न दिया होता
तो शायद आज यहां नहीं होते।

17:39.267 --> 17:42.395
डॉनिगल। मेरा उसके इरादे से
कोई लेना-देना नहीं है।

17:42.479 --> 17:44.063
मैंने उसे समझाने की कोशिश की थी।

17:44.147 --> 17:46.691
मैंने कहा न, बॉस को बस बात करनी है।

17:46.775 --> 17:50.361
और मुझे नहीं पता तुम्हारे बॉस का घर
जलाने का ठेका एडिसन को किसने दिया।

17:50.445 --> 17:51.905
तुम्हें कुछ भी नहीं पता?

17:51.988 --> 17:54.032
बिल्कुल भी नहीं,
पर अभी के लिए इसे भूल जाते हैं।

17:54.115 --> 17:57.410
-बात ऐसी है मैं अच्छा जासूस नहीं हूँ।
-फिर तो तुम्हें चिंता नहीं करनी चाहिए।

17:57.494 --> 17:58.745
डॉनिगल की तरह?

17:59.370 --> 18:01.456
हां, डॉनिगल की तरह।

18:01.956 --> 18:04.125
वैसे, तुम्हारी नाक के लिए माफ़ करना।

18:04.709 --> 18:05.543
मेरी?

18:06.044 --> 18:06.878
नाक उसकी टूटी थी।

18:12.675 --> 18:13.885
बाहर जाकर देखो!

18:21.309 --> 18:22.185
वह कहां गया?

18:22.852 --> 18:23.770
किनारे में देखो!

18:30.944 --> 18:32.529
बॉस खुश नहीं होंगे।

18:32.612 --> 18:34.364
हां, उन्होंने उसे लेकर आने को कहा था।

18:35.824 --> 18:36.866
कार में बैठो!

18:37.742 --> 18:38.785
बेवकूफ़ कहीं के।

18:47.168 --> 18:49.003
समय सबके लिए मुश्किल भरा है।

18:49.879 --> 18:54.551
मगर एक शहर की पहचान इसी से होती है
कि वह मुश्किल घड़ी से कैसे निपटता है।

18:54.634 --> 18:57.136
-और यह कोई टोपेका या कलामाज़ू नहीं है।
-सरासर झूठ

18:57.220 --> 18:58.388
मेयर अल्फ्रेड को दोबारा जिताएं

18:58.471 --> 18:59.597
यह न्यू यॉर्क है।

18:59.681 --> 19:04.143
हम कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होंगे
और इस मुश्किल हालात का सामना करेंगे।

19:05.186 --> 19:07.522
यहां चलना-फिरना आसान हुआ करता था,
जब सड़क पर…

19:07.605 --> 19:08.690
यहां क्या हेडलाइन है?

19:08.773 --> 19:09.941
हमें पीने दो

19:10.024 --> 19:13.194
"हताश मॉरिस ने की हदें पार।"

19:13.278 --> 19:17.490
मैं 'म' से कुछ बनाऊंगा।
"मेयर का मकसद हुआ मटियामेट।"

19:18.074 --> 19:19.951
यार, हडसन पर तो रत्ती भर
भरोसा न करूं,

19:20.034 --> 19:22.245
फिर भी वह बंदा
मॉरिस को 10 पॉइंट से हराने वाला है।

19:22.328 --> 19:25.206
कभी-कभी आपको
दो चोरों में से भी चुनना पड़ता है।

19:25.915 --> 19:28.751
तो, बताओगे कि मार कैसे पड़ी?

19:29.460 --> 19:32.213
यूं कह लो तुम्हें एडिसन की खबर में
सिर खपाना छोड़ देना चाहिए।

19:34.048 --> 19:34.966
सिल्वरमेन ने किया?

19:35.049 --> 19:36.759
एडिसन को लेकर बड़े गुस्से में है।

19:36.843 --> 19:40.597
वह जानना चाहता है कि उसके पीछे कौन पड़ा है,
इसलिए संभलकर रहना।

19:41.180 --> 19:43.683
वो मैं नहीं हूँ
जिसका चेहरा हैमबर्गर जैसा दिख रहा है।

19:44.559 --> 19:46.269
मैं पहले उस आदमी से भिड़ चुका हूँ।

19:46.728 --> 19:48.855
पर मास्क और चश्मा पहनने वाला बंदा बनकर,

19:48.938 --> 19:51.691
जो उस दौर में
न्यू यॉर्क का सबसे चहेता हीरो था।

19:51.774 --> 19:52.817
न कि बेन रायली बनकर।

19:53.318 --> 19:54.861
पता है क्या? लाओ वो मुझे दो।

19:54.944 --> 19:56.821
मैं अभी इसी वक़्त एक ऐलान करता हूँ।

19:56.905 --> 19:57.780
शराबबंदी ख़त्म करो

19:57.864 --> 20:02.869
सही सुना। अगर मैं दोबारा मेयर बना,
तो आपको प्रतिबंध से छुटकारा मिल जाएगा।

20:03.453 --> 20:06.581
-उसे अपने चाहने वालों की पहचान है।
-ईश्वर को साक्षी मानकर मेरा वादा है,

20:06.664 --> 20:08.833
आपका गला अब कभी सूखा नहीं रहेगा!

20:10.043 --> 20:13.004
सुनो, बस इतना कह रहा हूँ,
वैसे भी सिल्वरमेन तुम्हारे पीछे पड़ा है।

20:13.504 --> 20:15.465
और अगर सूट पहनने और मरने बीच चुनना पड़े,

20:15.965 --> 20:17.592
तो बेहतर है बराबर की लड़ाई लड़ी जाए।

20:17.675 --> 20:20.053
और शायद इसी के चलते
इस शहर पर भी थोड़ा एहसान कर दोगे।

20:20.136 --> 20:21.512
छोड़ो भी, रॉबी।

20:21.596 --> 20:22.472
ये बातें बेकार हैं।

20:22.555 --> 20:24.390
-जानते हो इसके बाद क्या करूंगा?
-क्या?

20:24.474 --> 20:25.308
मॉडल बन जाऊंगा।

20:25.892 --> 20:27.936
और एडिसन की स्टोरी पर काम करता रहूँगा।

20:28.728 --> 20:31.189
कुछ छपवा नहीं सका तो,
भूखा मर जाऊँगा, मेरे दोस्त।

20:33.691 --> 20:35.777
मैं कैनेडियन्स के बारे में सोच रहा था?

20:37.070 --> 20:38.529
आप मुझे संभालने दे रहे हैं?

20:39.030 --> 20:40.031
नहीं, मैं ख़ुद संभालूंगा।

20:41.407 --> 20:42.742
प्लान वैसा ही रहेगा, मगर…

20:44.160 --> 20:45.995
पहले वहां तुम जाओगे। और जगह का जायज़ा लोगे।

20:52.377 --> 20:54.420
मगर मेरा मानना है यह स्टाइलिश है।

20:54.504 --> 20:56.089
तुम क्या कहते हो, विंस्टन?

20:57.340 --> 20:58.675
मुझे फैशन की समझ नहीं है।

20:58.758 --> 21:00.885
मगर इस तरह का पहनावा काफी…

21:02.011 --> 21:02.929
आम सा हो जाएगा।

21:03.012 --> 21:05.682
तो, विंस्टन, तुम्हें इससे कोई शिकायत है?

21:07.517 --> 21:11.229
नहीं, मेरा मानना है गुड़ियों को संवारने के
अलावा वक़्त खपाने को और भी अच्छी चीज़ें हैं।

21:12.355 --> 21:14.524
खैर, मुझे यह ड्रैस पसंद है।

21:15.274 --> 21:16.442
इसे पैक कर दो।

21:16.526 --> 21:17.735
तुम्हें भी यह पसंद है, है न?

21:18.820 --> 21:21.072
-सच कहूँ, तो…
-हां, परफेक्ट है।

21:40.466 --> 21:42.802
ज़रा सुनिए, मैम, मुझे एडिसन से मिलना था।

21:55.815 --> 21:56.649
मिसेज़ एडिसन।

22:20.715 --> 22:22.633
जेम्स एडिसन

22:28.681 --> 22:29.682
कौन हो तुम?

22:34.729 --> 22:36.689
-क्या हाल, मेरे भाई।
-"हाल-चाल" को गोली मारो।

22:37.231 --> 22:38.399
मैंने तुमसे कुछ पूछा।

22:39.108 --> 22:40.109
बेशक तुमने पूछा था।

22:40.193 --> 22:44.155
और तुम्हारा यह लंबा कद
और गुस्सा देखकर मैं कह सकता हूँ,

22:44.822 --> 22:45.740
मेरे पास इसका जवाब है।

22:46.324 --> 22:47.533
मुझे वेरा एडिसन की तलाश है।

22:48.367 --> 22:50.495
-जानते हैं वह कहां मिलेंगी?
-क्यों जानना है?

22:50.995 --> 22:54.916
खैर, मैं एक रिपोर्टर हूँ और जेम्स एडिसन की
मौत के केस पर काम कर रहा हूँ।

22:56.000 --> 22:57.502
इसलिए उनकी बीवी से बात करनी थी।

23:01.089 --> 23:02.256
जिमी नहीं रहा?

23:04.634 --> 23:06.677
माफ़ करना। तुम लोग दोस्त थे क्या?

23:08.262 --> 23:09.347
उसकी मौत कैसे हुई?

23:10.598 --> 23:12.058
वो, स्टैंडर्ड ऑयल डिपो में…

23:14.060 --> 23:15.770
हुए एक धमाके में।

23:16.813 --> 23:18.147
तुम उसकी खबर क्यों छापोगे?

23:18.231 --> 23:21.067
खैर, अपनी मौत से पहले,
उसने गलत इंसान के घर को जलाकर राख दिया।

23:21.567 --> 23:22.401
किसके घर को?

23:23.152 --> 23:23.986
सिल्वरमेन के।

23:32.620 --> 23:35.373
-बेहतर होगा अब तुम यहां से चले जाओ।
-अरे रुको, सुनो तो।

23:36.290 --> 23:38.876
एडिसन ने ख़ुद नहीं चाहा होगा
कि वह इस शहर के

23:38.960 --> 23:41.963
सबसे खतरनाक इंसान का घर जलाए।
किसी ने उसे ऐसा करने के पैसे दिए होंगे।

23:42.630 --> 23:45.508
वह तुम्हारा दोस्त था,
इसलिए मुझे नहीं लगता वह बुरा इंसान था।

23:46.175 --> 23:47.051
वह बीमार था।

23:47.135 --> 23:50.596
और हालात ऐसे हैं, गुज़ारा करने के लिए
आदमी को बीमारी का सहारा लेना पड़ता है।

23:50.680 --> 23:54.016
-जब तक वह बीमारी उनकी जान न ले ले।
-ज़रा रुको। क्या मतलब कि वह बीमार था?

23:54.100 --> 23:55.476
नहीं जानता किसने सुपारी दी थी।

23:57.270 --> 23:59.856
मगर हां, उसकी बीवी ज़रूर जानती होगी।

24:00.356 --> 24:01.983
बता सकते हैं वह कहां मिलेगी?

24:02.608 --> 24:03.734
जेफ़्री होटल में देखिए।

24:04.318 --> 24:06.279
जब भी उनके पास
कुछ पैसे आते, तो वह वहीं जाती।

24:06.362 --> 24:08.614
और जब लौटकर आती,
तो पैसे ख़त्म हो चुके होते।

24:09.907 --> 24:10.908
जाओ, पता लगाओ।

24:11.659 --> 24:12.493
शुक्रिया।

24:13.619 --> 24:14.704
मैं जल्द उससे मिलूंगा।

24:17.832 --> 24:19.041
बी. रायली
प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर

24:19.125 --> 24:21.961
मैंने कहा न। वह आज कल मुश्किल से
कभी-कभार ही ऑफ़िस आते हैं।

24:22.044 --> 24:23.754
याद भी नहीं पिछली बार कब देखा था।

24:24.338 --> 24:26.549
खैर, शायद इससे तुम्हारी याददाश्त लौट आए।

24:27.258 --> 24:28.968
प्लीज़, मैं आपसे सच कह रही हूँ।

24:31.512 --> 24:33.014
भलाई इसी में है, सच कह रही हो।

24:34.182 --> 24:35.057
हम फिर आएंगे।

24:50.656 --> 24:53.159
जैनेट! उन्होंने तुम्हें चोट पहुंचाई?

24:54.535 --> 24:57.538
नहीं, इस बार नहीं।
पर उन्होंने कहा वो फिर वापस आएंगे।

24:58.998 --> 25:00.583
बेन, उन्होंने मेरे सिर पर बंदूक रखी थी।

25:01.584 --> 25:03.544
उन्होंने कहा
मेरा हाल भी डॉनिगल जैसा होगा।

25:03.628 --> 25:06.297
अगर मैंने उन्हें आपका पता नहीं बताया,

25:06.380 --> 25:08.716
तो मुझे उसके साथ ही
मोक्ष मिल जाएगा।

25:09.884 --> 25:10.718
इसका क्या मतलब हुआ?

25:12.053 --> 25:13.304
इसका मतलब डॉनिगल मर चुका है।

25:14.263 --> 25:15.389
सिल्वरमेन ने उसकी जान ले ली।

25:16.265 --> 25:17.558
मगर मैं सब ठीक कर दूंगा।

25:17.642 --> 25:21.229
जब से रूबी गुज़री, तब से इसी उम्मीद में थी
कि एक दिन आप ठीक हो जाएंगे।

25:21.729 --> 25:24.941
वापस से वह इंसान बन जाएंगे
जो आपके अंदर ही कहीं छिपा है।

25:25.900 --> 25:26.734
पांच साल हो गए…

25:28.945 --> 25:29.946
और सब खत्म हो गया।

25:31.113 --> 25:34.158
जैनेट, घर जाओ, थोड़ा आराम करो,

25:34.242 --> 25:36.911
तुम्हें अच्छा महसूस होगा
और सब ठीक होने पर मैं फ़ोन करूंगा।

25:38.079 --> 25:39.288
हां, मैं घर चली जाउंगी।

25:41.332 --> 25:42.708
पर मैं लौटकर नहीं आने वाली।

25:43.542 --> 25:45.461
मुझे तुम्हारी परवाह है, बेन।

25:45.544 --> 25:46.504
दिल से।

25:48.839 --> 25:50.383
पर इतनी भी नहीं कि अपनी जान गंवा दूं।

25:51.467 --> 25:52.301
जैनेट।

25:54.011 --> 25:54.887
जैनेट!

26:37.346 --> 26:41.350
मेंटेनेंस

26:44.979 --> 26:48.232
हैलो! मैं मेंटेनेंस विभाग से पीट हूँ।
लीकेज के लिए माफ़ी। ठीक हो जाएगी।

26:48.316 --> 26:52.236
मैं बस… हे भगवान, नीचे यूनिट तक।
मामला गंभीर है। हर जगह पानी फैला है।

26:52.320 --> 26:54.030
-बात क्या है?
-कहीं कोई लीकेज है।

26:54.113 --> 26:55.740
जगह को जैसे सजाया है मुझे पसंद आया।

26:55.823 --> 26:57.908
हालांकि, अगर आप टेबल को
खिड़की के पास रखेंगे,

26:57.992 --> 27:00.119
तो डिनर के वक़्त
आप सनसेट का भी मज़ा ले सकते हैं।

27:00.703 --> 27:02.913
-मैंने तुमसे कहा था।
-आप यहां पहले आ चुके हैं?

27:02.997 --> 27:05.207
जी, मैं पूरे यूनिट से वाकिफ हूँ।

27:05.291 --> 27:06.417
बाथरूम उस तरफ है, है न?

27:26.145 --> 27:28.314
यूं चुपचाप खड़े मत रहो, कुछ बोलो भी।

27:29.148 --> 27:31.484
सर, वैसे आप क्या ठीक कर रहे हैं?

27:32.568 --> 27:36.906
हां! मुझे लीकेज मिल गयी।
आपके नलके का पाइप फट गया है।

27:37.490 --> 27:40.993
ऐसा गलत ढंग से जोड़ने से होता है।

28:03.516 --> 28:05.601
ज़रा सुनिए, अंदर क्या कर रहे हैं?

28:06.811 --> 28:09.522
सच कहूँ तो, अपने फैसलों पर शक कर रहा हूँ।

28:11.190 --> 28:12.274
मेरे टॉयलेट में?

28:30.126 --> 28:32.002
मुझे नहीं लगता वह कोई प्लम्बर था।

28:44.140 --> 28:45.558
द जेफ़री होटल
केवल श्वेतों के लिए

28:54.692 --> 28:55.651
सीढियां बाईं तरफ हैं।

28:57.903 --> 28:59.113
सहयोग के लिए शुक्रिया।

29:00.781 --> 29:01.699
डॉलर के लिए शुक्रिया।

29:01.782 --> 29:02.616
डिलीवरीज़

29:05.035 --> 29:05.870
मिसेज़ एडिसन?

29:09.790 --> 29:10.791
मैंने कुछ ऑर्डर नहीं किया।

29:11.375 --> 29:13.461
मेरा नाम रोबी रॉबर्टसन है।
मैं एक रिपोर्टर हूँ।

29:14.545 --> 29:18.090
रुकिए… बस एक सेकंड के लिए, मैं बस…
बात करना चाहता हूँ।

29:18.174 --> 29:20.676
अभी के अभी यहां से जाओ
नहीं तो मैं चिल्ला दूंगी।

29:20.759 --> 29:23.345
पता है ना, अगर एक श्वेत महिला ने
किसी अश्वेत से डरकर

29:23.429 --> 29:25.097
चिल्ला दिया तो तुम्हारा क्या होगा?

29:26.974 --> 29:28.392
दरअसल, मुझे नहीं लगता

29:29.059 --> 29:32.229
आप चाहेंगी कि शहर के सबसे बेरहम
गैंगस्टर को यह पता चले

29:32.313 --> 29:35.441
कि किसी ने आपके पति को
उसे मारने के लिए जो पैसे दिए थे

29:35.941 --> 29:40.237
वो लॉबस्टर और डिज़ाइनर कपड़ों पर
खर्च किए जा रहे हैं।

29:40.821 --> 29:42.031
इसलिए शौक से चिल्लाइए।

29:42.114 --> 29:44.658
या आप चाहती हैं मैं चिल्लाऊं?
मेरी आवाज़ भारी भी है।

29:44.742 --> 29:45.868
दूर तक जाएगी।

30:09.391 --> 30:10.601
तो, बस इतना ही?

30:11.101 --> 30:12.436
-क्या मतलब?
-एक आँसू तक नहीं?

30:13.020 --> 30:14.730
अभी आपके पति के गुज़रने की खबर सुनाई।

30:15.439 --> 30:17.316
सबके शोक मनाने का तरीका अलग होता है।

30:19.568 --> 30:20.653
आपको पहले से पता था।

30:22.863 --> 30:26.283
जेम्स में काफी बुराइयां थीं मगर वह
परेशानी से भागने वालों में से नहीं था।

30:26.867 --> 30:29.703
जब वह घर लौटकर नहीं आया,
तो मैं समझ गई वह कभी लौटकर नहीं आएगा।

30:30.287 --> 30:32.498
-ये आग का सिलसिला कब से शुरू हुआ?
-छह महीने पहले।

30:32.581 --> 30:35.209
एक दिन अचानक पता चला
कि उसके अंदर यह हुनर है।

30:35.292 --> 30:36.919
सिल्वरमेन की सुपारी उसे किसने दी थी?

30:38.212 --> 30:41.298
बस इसलिए कि चिल्लाई नहीं,तो
यह मत समझिए कि मैं खुली किताब हूँ।

30:42.216 --> 30:43.425
जहां तक मेरी राय है,

30:43.509 --> 30:46.011
जेम्स ने अपनी कब्र ख़ुद खोदी,
और अब उसमें दफ़न है।

31:03.070 --> 31:04.655
यह जगह डरावनी लग रही है।

31:05.406 --> 31:06.490
इसलिए क्योंकि यह है।

31:09.285 --> 31:10.494
भूतों की बात करें…

31:12.746 --> 31:13.956
जिमी एडिसन अब नहीं रहा।

31:14.832 --> 31:15.666
क्या कहा?

31:16.875 --> 31:17.876
कब?

31:17.960 --> 31:20.879
कुछ दिन पहले। कोई रिपोर्टर
उसके लिए पूछता हुआ आया था।

31:21.380 --> 31:23.340
जानना चाहता था
सिल्वरमेन की सुपारी किसने दी।

31:27.303 --> 31:30.180
-तुम्हें पता नहीं था।
-अगर पता होता, तो उसे रोकता।

31:39.189 --> 31:42.109
फ्लिंट… तुम सही नहीं लग रहे।

31:43.569 --> 31:44.570
यह फिर से हो गया।

31:45.821 --> 31:47.281
इस बार पूरी तरह से बदल गया।

31:47.906 --> 31:48.949
फिर पहले जैसा हुआ ही नहीं।

31:49.742 --> 31:50.618
पूरी तरह से नहीं।

31:52.828 --> 31:54.121
जैसा डॉक्टर ने कहा था।

31:55.289 --> 31:56.457
वक़्त की रेत फिसल रही है।

31:58.709 --> 31:59.960
अब पहले से भी ज़्यादा तेज़ी से।

32:01.128 --> 32:02.504
हमने जो कुछ सहा है…

32:05.341 --> 32:07.176
हम बेहतर ज़िंदगी के हक़दार हैं, तुम और मैं।

32:08.594 --> 32:11.263
यहां से चलते हैं।
तुम मेरे घर पर सो सकते हो।

32:12.181 --> 32:13.932
बेहतरी इसी में है कि हम अभी साथ रहें।

32:16.310 --> 32:17.144
सही कहा।

32:18.479 --> 32:21.857
तुम्हें हर बक्से को देखना है?
बस इसलिए क्योंकि हम कैनेडियन हैं?

32:21.940 --> 32:23.525
हाँ, क्योंकि तुम कैनेडियन हो।

32:23.609 --> 32:25.736
नहीं! हमारे बॉस
अब किसी पर भरोसा नहीं करते।

32:25.819 --> 32:26.862
मुझ पर भी नहीं।

32:27.488 --> 32:29.239
इसलिए वह अब तक इस शहर के मालिक हैं।

32:29.990 --> 32:33.160
शिपमेंट सही है, बॉस। आप यहां आ सकते हैं।

32:33.243 --> 32:34.828
ठीक है। मैं निकल रहा हूँ।

33:08.654 --> 33:09.530
वह क्या चीज़ है?

33:16.286 --> 33:17.496
जाओ, कोई बाहर जाकर देखो!

33:17.996 --> 33:19.289
जाओ! चलो जाओ!

33:21.208 --> 33:22.418
वह गाड़ी के ऊपर है!

33:27.965 --> 33:28.882
उसे भून डालो!

33:40.269 --> 33:41.228
हैलो।

34:00.873 --> 34:02.124
वह कहां गया?

34:09.923 --> 34:11.133
उस तरफ।

34:13.302 --> 34:14.553
इधर आओ।

34:16.221 --> 34:17.055
शुक्रिया।

34:21.143 --> 34:22.519
गोलियां कभी ख़त्म नहीं होती क्या?

34:23.228 --> 34:24.271
हां, होती हैं।

34:34.239 --> 34:36.825
तुम किसका इंतज़ार कर रहे हो?

34:38.702 --> 34:41.371
-पहले तुम।
-नहीं, बिल्कुल नहीं, पहले आप।

34:41.455 --> 34:42.664
कार से बाहर निकलो!

34:52.925 --> 34:54.009
एक कदम भी आगे मत बढ़ाना।

34:57.846 --> 34:59.598
कहा था न। ताई ची।

35:12.611 --> 35:13.737
काफी वक़्त बाद मिले।

35:14.321 --> 35:16.990
मेरी गैरहाज़री में
अच्छी तरक्की कर ली है, है न?

35:17.574 --> 35:21.078
पता नहीं था लोगों की सुपारी भी लेते हो?
बताने का कष्ट करोगे किसने भेजा है?

35:21.578 --> 35:24.456
मैं किसी के लिए काम नहीं करता।
यहां बेन रायली की वजह से आया हूँ।

35:25.415 --> 35:26.458
रायली, वो पांडू?

35:26.542 --> 35:28.752
सही कहा। मुझ पर उसका एक एहसान है।

35:29.336 --> 35:31.338
माफ़ करना, पूछना भूल गया?
ड्रिंक लेना चाहोगे?

35:31.421 --> 35:34.424
नहीं! मैं बस चाहता हूँ कि तुम
और तुम्हारे गुंडे रायली से दूर रहें।

35:34.508 --> 35:36.343
वह तुम्हारी सुपारी
देने वाले को नहीं जानता।

35:36.426 --> 35:39.847
और उसकी सेक्रेटरी को धमकाने से
तुम्हें कुछ हासिल नहीं होने वाला।

35:39.930 --> 35:43.058
तो बस उस पांडू को अकेला छोड़ दूं,
बस इतना ही?

35:43.642 --> 35:47.062
क्योंकि एक ज़माने पहले तक,
तुम मेरा पीछा नहीं छोड़ते थे, है न?

35:47.145 --> 35:50.357
मुझे नहीं लगता
तुम मेरी बात सुन रहे हो, सिल्वरमेन।

35:50.440 --> 35:52.609
यह तुम्हें आख़िरी चेतावनी है।

35:52.693 --> 35:58.198
अगर रायली या उसके किसी आदमी को
चोट पहुंचाई, तो तुम्हारी जान ले लूंगा।

36:49.833 --> 36:52.544
-रायली बोल रहा हूँ।
-वह तुम थे? वह तुमने किया?

36:52.628 --> 36:54.004
कहना क्या चाहते हो?

36:54.087 --> 36:55.797
सिल्वरमेन की कार तुमने रोकी?

36:56.465 --> 36:57.799
तुमसे किसने कहा?

36:57.883 --> 36:59.718
खैर, तुम्हारे लिए एक बुरी खबर है।

36:59.801 --> 37:01.929
पुलिसवालों ने
सिल्वरमेन के लिए जाल बिछाया था।

37:02.012 --> 37:04.389
किसी ने उन्हें ड्रग्स के सौदे की
खबर दे दी थी।

37:04.473 --> 37:07.309
किसी ने सिल्वरमेन के ड्रग्स के सौदे की खबर
पुलिस को दे दी थी?

37:07.392 --> 37:09.728
हां, उन्होंने
उसके कई बंदों को घेर लिया है।

37:09.811 --> 37:13.190
पुलिस उसे भी मौके पर पकड़ना चाहती थी,
मगर वह आया ही नहीं।

37:13.273 --> 37:15.901
क्या वो जानते हैं वह क्यों नहीं आया?

37:15.984 --> 37:16.860
नहीं, नहीं जानते।

37:16.944 --> 37:21.114
पुलिस को बस इतना मालूम है कि किसी ने
उसे रोका था, वो तुम थे यह नहीं पता।

37:21.698 --> 37:24.076
मुझे जाना होगा।
मैं किसी फ़ोन बूथ में मरना नहीं चाहता।

37:24.159 --> 37:25.160
चलो आगे बढ़ो!

37:51.019 --> 37:52.896
यह मैंने क्या कर दिया?

40:05.570 --> 40:07.572
संवाद अनुवादक महताब आलम

40:07.656 --> 40:09.658
रचनात्मक पर्यवेक्षक
दिनेश शाकुल
