WEBVTT

00:05.965 --> 00:08.551
नीचे दिए गए "ऑल्टर्नेट वर्श़न्स" से कलर
और ब्लैक एंड व्हाइट के बीच स्विच करें।

00:08.634 --> 00:11.971
सपोर्टेड डिवाइस पर उपलब्ध है।

00:25.151 --> 00:27.945
एक बार किसी ने मुझ से पूछा था
कि यह कौन सा यूनिवर्स है,

00:29.071 --> 00:32.324
वह सवाल इतना अजीब था
कि इतने सालों बाद भी मेरे ज़हन में है।

00:33.743 --> 00:37.163
और तब पूरे यकीन से यही कह सकता था
कि मैं बस इसी यूनिवर्स को जानता हूं,

00:37.955 --> 00:39.957
और वह बात आज भी उतनी ही सच है।

00:40.374 --> 00:42.042
शराबबंदी जारी
फिर भी सिल्वरमेन फायदे में

00:42.126 --> 00:44.211
क्या मैं कोई अनोखा इंसान हूँ?

00:44.712 --> 00:45.671
हाँ।

00:46.172 --> 00:47.757
क्या मैं कोई आम इंसान हूँ?

00:48.257 --> 00:49.467
हाँ।

00:49.550 --> 00:50.676
मैं दोनों ही हूँ।

00:50.760 --> 00:52.094
मैं कोई भी नहीं।

00:52.178 --> 00:53.220
पर क्या हम सब ऐसे नहीं हैं?

00:55.806 --> 00:56.891
न्यू यॉर्क।

01:00.186 --> 01:01.771
मैं इसी शहर में पला-बढ़ा,

01:03.522 --> 01:05.149
इसी शहर में लड़ना सीखा…

01:08.110 --> 01:09.820
और इसी शहर में मुझे प्यार हुआ।

01:13.741 --> 01:15.367
एक ऐसी गलती
जो दोबारा कभी नहीं करने वाला।

01:19.079 --> 01:23.000
कभी मैं स्पाइडर,
यानी शहर का हीरो हुआ करता था।

01:23.083 --> 01:26.921
हमेशा तैनात, हर दिन को बेहतर
बनाने के लिए पूरी तरह तैयार।

01:44.188 --> 01:46.816
यह सब तब ख़त्म हो गया जब रूबी की मौत हुई।

01:58.744 --> 02:00.913
वसंत के दौरान हम शादी करने वाले थे।

02:01.789 --> 02:04.792
इसे ऑफ़िशियल बनाने के लिए
मैंने एक अंगूठी भी खरीदी थी।

02:04.875 --> 02:07.253
एक अंगूठी जो मैं कभी उसे नहीं दे पाया।

02:07.920 --> 02:10.464
रूबी जे. विलियम्स
दिसंबर 18, 1890 - मई

02:16.136 --> 02:21.308
रूबी ने एक बार मुझसे कहा था कि
बड़ी ताक़त के साथ बड़ी ज़िम्मेदारी भी आती है।

02:22.518 --> 02:25.855
खैर, वह मेरी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी थी,

02:27.106 --> 02:28.482
और मैं उसे नहीं निभा पाया।

02:30.276 --> 02:32.152
स्पाइडर उसे बचा नहीं सका।

02:35.030 --> 02:39.243
उसके बाद, न मुझे ताकत चाहिए थी
और न ही कोई ज़िम्मेदारी।

02:42.746 --> 02:45.666
तो मैं वापस से एक आम इंसान बनकर जीने लगा।

02:47.793 --> 02:50.129
यह पांच साल पहले की बात है।

04:05.788 --> 04:08.165
मार्वल कॉमिक्स
पर आधारित

04:08.374 --> 04:12.503
"स्पाइडर-नूआ"

04:39.571 --> 04:40.614
क्या लगता है?

04:45.119 --> 04:47.204
तुमने कोयले में हीरा ढूंढ़ लिया।

04:47.287 --> 04:48.872
जानते हो, तुम काफी हैंडसम हो।

04:48.956 --> 04:50.958
शायद तुम्हारी नज़र कमज़ोर है।

04:52.167 --> 04:53.043
मज़ाकिया भी हो।

04:53.919 --> 04:55.295
तो तुम शादीशुदा हो?

04:55.379 --> 04:57.631
-नहीं।
-शर्म की बात है।

04:57.715 --> 04:59.091
मेरा तो पति है।

04:59.174 --> 05:01.260
फिर भी ऐसा नहीं है कि मैं मज़े नहीं करती।

05:01.343 --> 05:02.761
मतलब समझ रहे हो न?

05:02.845 --> 05:04.054
मेरे पास एक दूसरा आइडिया है।

05:04.722 --> 05:07.433
जब तुम्हारे पति को भी ऐसा ख्याल आए,
तो उसे मुझे कॉल करने को कहना।

05:07.516 --> 05:09.226
बी. रायली इन्वेस्टीगेशन्स
प्राइवेट डिटेक्टिव

05:09.309 --> 05:10.144
ठीक है।

05:14.064 --> 05:16.025
सर, ज़रा रुकिए! सर!

05:17.026 --> 05:18.819
-आप अपना हैट भूल गए।
-शुक्रिया।

05:20.237 --> 05:23.532
चाहे जितना भी मेरा पीछा कर लो,
जैसा तुम चाहते हो वैसा कभी नही होगा।

05:24.158 --> 05:25.409
कभी नहीं होता।

05:27.077 --> 05:28.370
एडिसन!

05:49.767 --> 05:50.601
माफ़ करना, दोस्त।

05:50.684 --> 05:53.395
सुनो! ऐसा मत करो, एडिसन।

05:53.479 --> 05:56.273
अगर तुम भागे
तो मैं तुम पर गोली चला सकता हूं।

05:59.777 --> 06:00.861
हद है!

06:09.453 --> 06:12.164
-वह ठीक तो है?
-हे भगवान। यह मर तो नहीं गया?

06:19.338 --> 06:21.173
सर, आप ऐसा न करें। आपको आराम…

06:21.256 --> 06:23.258
वो लोग किधर गए? किस तरफ?

06:31.934 --> 06:34.645
स्टैंडर्ड ऑयल कंपनी

06:59.128 --> 07:01.630
मेरी गलती नहीं
कि तुमने गलत लोगों को नाराज़ किया, एडिसन।

07:01.713 --> 07:05.050
अब, चुपचाप चलो। क्योंकि रात भी हो गई है
और इस जगह से बदबू आ रही है।

07:05.592 --> 07:07.219
मैंने तुम्हें चेतावनी दी थी।

07:08.137 --> 07:09.138
क्या कहा?

07:18.147 --> 07:19.857
अब तुम जलकर राख हो जाओगे।

07:27.906 --> 07:29.783
हे भगवान, ये क्या है?

07:35.581 --> 07:36.415
अरे नहीं!

07:36.498 --> 07:37.332
ज्वलनशील

07:37.875 --> 07:39.209
हे भगवान!

08:07.571 --> 08:10.657
पैट्रिक डॉनिगल
प्राइवेट इन्वेस्टीगेशन्स

08:11.325 --> 08:12.534
ठीक है।

08:14.328 --> 08:16.079
वह आदमी आग में लिपटा हुआ था!

08:16.705 --> 08:18.081
मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं देखा।

08:18.165 --> 08:19.541
समझना चाहिए था मामला गड़बड़ है।

08:19.625 --> 08:21.960
उन्होंने 50 डॉलर में
बस एक आदमी का पता लगाने को कहा।

08:22.044 --> 08:24.129
किसने काम दिया? विंस्टन नाम के बंदे ने?

08:24.213 --> 08:26.757
-हां।
-कमीने ने मुझे बस 30 डॉलर का कहा।

08:28.759 --> 08:30.260
मुझे एक ड्रिंक चाहिए। तुम्हें?

08:30.344 --> 08:32.930
बेशक। कुछ महंगा मत मंगाना। मेरे पास बस…

08:33.013 --> 08:36.600
तीन डॉलर हैं।
चलो भी, डॉनिगल। मैं एक जगह जानता हूं।

08:37.434 --> 08:40.479
अगर तुम्हें गंदी लडकियां पसंद हों
तो एक लड़की भी मिल जाएगी।

08:42.064 --> 08:45.567
वो तो चाहिए ही,
क्योंकि मैं सबसे शादी करना चाहता हूं।

08:51.156 --> 08:53.533
-गुड मॉर्निंग।
-बीत चुकी।

08:53.617 --> 08:57.162
अभी भरी दोपहरी है
और शाम भी ख़स्ता होने वाली है।

08:57.246 --> 09:00.165
-कॉफ़ी लेंगे?
-कुछ उससे कड़क मिलेगा?

09:00.249 --> 09:02.542
अपने पति से मैं भी यही पूछती हूं।

09:02.626 --> 09:05.420
-जो भी है बस डाल कर ले आओ।
-बस इतना ही, आप ज़्यादा नहीं पी पाएंगे।

09:05.504 --> 09:06.713
कोई फ़ोन आया था?

09:06.797 --> 09:11.093
फ़ोन आने के लिए, आपको बिल भरना होगा।
तब तक, वह पेपर-वेट ही बना ठीक है।

09:11.176 --> 09:12.469
एडिसन का मामला कैसा रहा?

09:15.138 --> 09:16.265
कैसे बताऊं?

09:17.766 --> 09:19.101
एडिसन मारा गया।

09:19.184 --> 09:22.145
-आपने…
-नहीं, किसी और बंदे ने मारा।

09:22.229 --> 09:24.189
शहर जुर्म का अड्डा बन गया है।

09:24.273 --> 09:25.440
ऑफ़िस खुला है?

09:25.524 --> 09:27.317
-नहीं।
-जी, बिल्कुल।

09:27.401 --> 09:28.318
मैंने फ़ोन किया, मगर…

09:28.402 --> 09:32.281
मिस्टर रायली मानते हैं कि आमने-सामने
बैठकर बिज़नेस करना ही ज़्यादा सही है।

09:32.364 --> 09:34.533
आपको भी यही लगता है, है न मिस्टर…

09:34.616 --> 09:37.703
-कारमेडी।
-इस तरफ आएं, मिस्टर कारमेडी।

09:38.537 --> 09:39.871
अपनी पत्नी के चक्कर में आया हूँ।

09:50.841 --> 09:53.010
क्या आप अमीर हैं, मिस्टर कारमेडी?

09:53.760 --> 09:56.555
नहीं। उतना तो नहीं।

09:56.638 --> 09:58.515
फिर बड़े माहिर शख्स होंगे।

10:02.561 --> 10:04.813
आज दोपहर मैंने अपनी पत्नी को
फ़ोन पर बात करते सुना।

10:04.896 --> 10:08.233
वह आज रात आठ बजे किसी से मिलने वाली है।

10:08.317 --> 10:10.193
मेरे पास वहाँ का पता भी है। देखिए।

10:10.277 --> 10:13.113
पहले से तैयारी करके आए क्लाइंट
मुझे बेहद पसंद आते हैं।

10:13.196 --> 10:15.198
तो आप मेरा काम करेंगे? आप केस लेंगे?

10:15.282 --> 10:17.534
ठीक है, मिस्टर कारमेडी।
मेरा रेट 10 डॉलर रोज़ाना है, प्लस…

10:17.617 --> 10:19.870
पर आप तस्वीरें तो लेंगे न?

10:19.953 --> 10:23.749
क्योंकि तस्वीरों के बिना, बात
"इसने कहा, उसने कहा" ऐसी हो जाती है।

10:23.832 --> 10:25.959
उम्मीद है
आपका शक गलत निकले, मिस्टर कारमेडी,

10:26.043 --> 10:27.711
पर सच निकले तो भी, आप परेशान न हों।

10:27.794 --> 10:29.713
-बेन कमाल के फ़ोटोग्राफ़र हैं।
-कभी चूकते नहीं।

10:33.091 --> 10:33.925
एक दिन के 10 डॉलर।

10:34.009 --> 10:35.677
साथ ही बाकी खर्चे भी।

10:35.761 --> 10:38.263
जैनेट को जानकारी देकर
एडवांस जमा करवा दीजिए।

10:38.347 --> 10:42.351
और परसों वापस आएँ
और आपकी चाहत मैं पूरी करूंगा।

10:42.434 --> 10:43.518
शुक्रिया।

10:45.020 --> 10:47.981
आइए, मिस्टर कारमेडी।
जानकारी और एडवांस यहां दे दें।

10:51.568 --> 10:55.280
"स्टैंडर्ड ऑयल में धमाका," पूरी खबर पढ़ें।

10:55.364 --> 10:58.450
"स्टैंडर्ड ऑयल में धमाका!"

10:58.533 --> 11:02.287
धमाका हुआ, यहीं, स्टैंडर्ड ऑयल में!

11:17.636 --> 11:19.971
देरी के लिए माफ़ करना। एक खबर के पीछे था।

11:20.055 --> 11:24.851
आख़िरकार कोई और गैंगस्टर भी
सिल्वरमेन के पीछे पड़ा है।

11:24.935 --> 11:27.062
दो दिन पहले
उसके बंगले को जलाकर राख कर दिया,

11:27.145 --> 11:30.982
उसके छह आदमियों को मार डाला,
मगर किसी तरह वह कमीना बूढ़ा बच गया।

11:31.066 --> 11:33.443
तुम्हें लगता है फ़िन बर्न को
सिल्वरमेन कहलवाना पसंद है?

11:33.527 --> 11:37.614
पता नहीं, क्या यह ताकत दिखाने
और दबदबा बनाने वाला मामला है?

11:37.697 --> 11:39.866
अगर मैं कभी अमीर हुआ,
तो जो चाहो मुझे बुलाना।

11:39.950 --> 11:41.952
अरे, वो मैंने खाया था। चलो सही है।

11:43.620 --> 11:45.956
क्या छुपा रहे हो?
मियां-बीवी के धोखे का एक और केस?

11:48.417 --> 11:49.626
ऐसे केस नहीं लेने वाले थे।

11:49.709 --> 11:52.963
महीनों से जैनेट को तनख्वाह नहीं दी है।
गरीब को चुनने का मौका नहीं मिलता।

11:53.046 --> 11:55.215
यह वह कह रहा है
जिसने गरीब होना ख़ुद चुना है।

11:55.298 --> 11:58.301
-भगवान के लिए छोड़ दो, बेन।
-रॉबी, आज नहीं, ठीक है? शुरू मत होना।

12:00.220 --> 12:01.805
तुमने शहर की हालत देखी है?

12:01.888 --> 12:03.390
दहशत का माहौल है।

12:04.015 --> 12:08.437
जबसे स्पाइडर गायब हुआ है,
सिल्वरमेन ने शहर पर कब्ज़ा जमा लिया है।

12:08.520 --> 12:12.399
खुलेआम जुर्म हो रहे हैं
और पुलिस तो पूरी तरह से उसकी जेब में है।

12:12.482 --> 12:13.692
फिलहाल, लोगों को…

12:13.775 --> 12:16.695
लोगों को एक हीरो की ज़रूरत है।

12:19.948 --> 12:23.201
उम्मीद है उन्हें कोई मिल जाएगा।

12:23.285 --> 12:26.121
-पर तुम उनके हीरो थे…
-मैं जानता हूं मैं कौन था।

12:28.665 --> 12:30.834
और अब मैं कौन हूं यह भी जानता हूं।

12:31.585 --> 12:34.463
रॉबी, हमेशा कोई न कोई
सिल्वरमेन होता ही है।

12:34.546 --> 12:36.173
तो बहस करने का कोई मतलब नहीं है।

12:36.923 --> 12:38.800
मैं कुछ बदल तो नहीं सकता मगर सोचता हूं

12:38.884 --> 12:40.635
अगर रूबी यह सब सुनती तो क्या सोचती।

12:53.315 --> 12:55.275
रूबी कब की इस दुनिया से जा चुकी है,

12:57.235 --> 12:59.821
और मुझे परवाह नहीं कि अब वह क्या सोचती।

13:03.992 --> 13:06.495
आप पर भरोसा है! न्यू यॉर्क के
मेयर मॉरिस को दोबारा जिताएं

13:06.578 --> 13:08.872
हैलो, फ़्रैंकी। आज काफी सवेरे आ गए।

13:08.955 --> 13:10.832
हैलो, रायली, आप कैसे हैं?

13:13.877 --> 13:16.588
मैं हाथ की सफाई पर काम कर रहा था।

13:16.671 --> 13:18.256
अच्छा? तो कुछ काम बना?

13:19.841 --> 13:21.009
आप बताइए।

13:24.930 --> 13:25.847
औरत का चक्कर, हाँ?

13:25.931 --> 13:28.767
-तुम क्या जानते हो?
-बहुत कुछ। मेरे कान काफी तेज़ हैं।

13:28.850 --> 13:30.977
तुम जैसे होशियार बच्चे को
स्कूल में होना चाहिए।

13:31.061 --> 13:33.522
ए जोड़ बी बराबर सी। यह सीखकर क्या होगा?

13:33.605 --> 13:35.607
बच्चे, हिसाब अक्षरों से नहीं होते।

13:35.690 --> 13:37.150
डॉनिगल, रायली बोल रहा हूं।

13:37.234 --> 13:39.528
सुनो, हमें कल रात के बारे में
कुछ बात करनी होगी।

13:40.820 --> 13:43.114
तो तुम्हारे पास मेरे लिए क्या प्रस्ताव है?

13:43.198 --> 13:45.283
हम एक लाश को ऐसे ही छोड़कर आ गए थे।

13:45.367 --> 13:47.661
वो या तो हमारे सामने एक मुश्किल बनकर आएगी

13:47.744 --> 13:49.287
या फिर एक बड़ा मौका बनकर।

13:49.371 --> 13:52.040
दोनों हालात में, हमें पता होना चाहिए
कि हमें काम किसने दिया

13:52.123 --> 13:54.084
और उनके लिए वो इतना ज़रूरी क्यों था।

13:57.128 --> 13:58.296
तो तुम्हारे पास प्लान है।

13:59.214 --> 14:00.340
ऐसा कह सकते हैं।

14:00.423 --> 14:02.926
कल सुबह 9:00 बजे तक नशा उतर जाएगा?

14:03.009 --> 14:05.178
हैलो, हैंडसम। काफी दिनों से दिखे नहीं।

14:07.097 --> 14:08.390
सुबह तक?

14:09.432 --> 14:10.267
बेशक।

14:11.685 --> 14:13.186
शाम की ख़बर जानिए।

14:13.270 --> 14:14.521
सिल्वरमेन की हवेली में लगी आग!

14:14.604 --> 14:16.189
"सिल्वरमेन जांघिए में जिंदा बचा!"

14:16.273 --> 14:17.524
शुक्रिया, सर।

14:17.607 --> 14:19.025
ताज़ी-ताज़ी ख़बर पढ़ें!

14:19.651 --> 14:21.945
"सिल्वरमेन जांघिए में जिंदा बचा!"

14:22.028 --> 14:24.239
"जब से स्पाइडर गायब हुआ है,

14:24.322 --> 14:27.200
सिल्वरमेन ने इस शहर पर
कब्ज़ा जमा लिया है,

14:27.284 --> 14:29.953
जो भी उसके रास्ते में आता है,
उसकी जान ले लेता है।

14:30.036 --> 14:34.416
मगर एक बहादुर इंसान ने इस गैंगस्टर के
खौफ़ से हमें आज़ाद करने की कोशिश की,

14:34.499 --> 14:37.877
और सिल्वरमेन के बंगले को आग लगा दी
जब वह ऊपर कमरे में सो रहा था।

14:38.712 --> 14:40.714
मगर वह उस नीच को मारने में नाकाम रहा,

14:40.797 --> 14:44.718
तो अब सिल्वरमेन और उसके गुंडों की तरफ से
खूनी खेल के लिए तैयार हो जाइए।"

14:45.552 --> 14:49.598
अगर कोई हमें इस दरिंदगी से बचा सकता था
तो वह सिर्फ और सिर्फ स्पाइडर था।"

14:49.681 --> 14:51.057
हद है, यार, रॉबी।

14:51.683 --> 14:53.435
यह सब अब छोड़ भी दो, समझे?

14:53.518 --> 14:55.520
द रेडक्लिफ़

15:32.849 --> 15:35.268
गुड इवनिंग, सर। क्या मदद कर सकता हूं?

15:35.352 --> 15:37.937
बोरिस कार्लोफ़ के लिए एक डिलीवरी है।

15:38.021 --> 15:41.024
-माफ़ करना, दोस्त। कार्लोफ़ यहां नहीं रहते।
-नहीं, पक्का यहीं रहते हैं।

15:41.107 --> 15:44.861
शायद यहां उनका
स्टेज नाम लिखा हो, यानि स्टेन।

15:45.987 --> 15:48.782
फ़्रैंक एन. स्टेन।

15:51.868 --> 15:55.455
ठीक है, परेशान मत होइए।
मैं ख़ुद ही चला जाता हूं।

16:47.549 --> 16:49.926
-तुम्हें यह करने की ज़रूरत नहीं।
-जानती हूं।

17:01.312 --> 17:02.522
तो अब हमारा सौदा तय है।

17:05.108 --> 17:06.735
खैर, अब हम पार्टनर हैं।

17:07.569 --> 17:10.238
हमें एक-दूसरे को अच्छे से जानना चाहिए।

17:10.321 --> 17:14.451
-नहीं, हमारे बीच यह… नहीं!
-ज़रा मज़ा लेने दो।

17:14.534 --> 17:16.578
-मुझसे दूर हो जाओ!
-इधर आओ, फिर।

17:16.661 --> 17:17.746
इधर आओ।

17:24.377 --> 17:25.420
क्या मुसीबत है?

17:36.681 --> 17:38.183
बेन रायली
प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर

17:43.062 --> 17:45.315
-वह सवेरे आ गया।
-आप देर से आए हैं!

17:46.274 --> 17:48.026
जाइए।

17:51.279 --> 17:52.197
गुड मॉर्निंग, विंस्टन।

17:52.280 --> 17:54.449
चाय या कॉफ़ी, कुछ लेना चाहोगे?

17:54.532 --> 17:57.577
या शायद दोनों ऑर्डर करके देखना है
कि पहले क्या सामने आता है?

17:57.660 --> 17:59.537
अपनी बातें बचाकर रखो, रायली।

17:59.621 --> 18:02.582
तुमने कहा तुम्हें एडिसन का पता चल गया है
तो अपनी फ़ीस लो और बताओ।

18:02.665 --> 18:04.834
दरअसल, अब फ़ीस थोड़ी बढ़ गई है।

18:04.918 --> 18:06.252
क्या कहा?

18:07.170 --> 18:09.798
जिस दूसरे डिटेक्टिव को तुमने काम दिया
उसने बताया उसे 50 दिए,

18:09.881 --> 18:12.425
इसलिए अब मुँह खोलने के लिए
कम से कम 200 डॉलर लूँगा।

18:13.009 --> 18:13.968
बहुत अच्छे।

18:14.969 --> 18:17.680
मगर मुझे एक वजह बताओ
कि तुम्हें मारकर न उगलवा लूं।

18:18.932 --> 18:20.308
वैसे 38 वजहें कैसी रहेंगी?

18:21.059 --> 18:25.063
दरअसल यह .32 कैलिबर है, मगर लगता नहीं
शरीर के आर-पार जाने में कोई कसर होगी।

18:25.146 --> 18:30.235
तो अब ऐसे सूट में तुम जैसा एक बंदा
उसने ख़ुद तो यह नाटक नहीं रचा होगा।

18:30.318 --> 18:33.696
तो क्यों न तुम वापस से उसके पास जाओ
जिसने तुम्हें भेजा है,

18:33.780 --> 18:34.989
और मेरे 200 डॉलर लेकर आओ?

18:35.073 --> 18:37.116
फिर मैं बताऊंगा कि एडिसन कहां है।

18:37.200 --> 18:38.743
और यह 30 डॉलर टिप के तौर पर मैं रखूंगा।

18:40.370 --> 18:42.455
नहीं, यह 30 डॉलर
टिप के तौर पर जैनेट रखेगी।

18:42.997 --> 18:43.998
खूब।

18:45.124 --> 18:46.376
बहुत खूब।

19:55.403 --> 19:56.613
मज़ाक चल रहा है।

19:56.696 --> 20:00.825
उस बंदे ने मेरा घर जला दिया,
मेरी जान लेनी चाही।

20:00.909 --> 20:02.660
मुझे फिर से जवानी के दिन याद करवा गया।

20:03.912 --> 20:06.164
रायली ने बताया कि एडिसन कहां है?

20:06.247 --> 20:07.665
सौदेबाज़ी पर तुला है।

20:08.374 --> 20:11.127
जब तक उसे और पैसे नहीं मिल जाते
वह एडिसन का पता नहीं बताएगा।

20:11.210 --> 20:12.420
तो जितना चाहे उसे पैसे दे दो।

20:13.463 --> 20:16.716
लड़कों को लगता है
कि एडिसन के पास कोई पावर है।

20:21.262 --> 20:23.681
अगर सच में ऐसा है,
तो मुझे उससे बात करनी है।

20:23.765 --> 20:25.391
इसलिए जो करना पड़े करो।

20:26.225 --> 20:27.310
पर एडिसन को ढूंढ़ो।

20:33.733 --> 20:36.027
कमाल हो गया! हमारी किस्मत तो चमक गई, है न?

20:36.861 --> 20:37.862
अफ़सोस, मगर हां।

20:37.946 --> 20:41.699
न चाहते हुए भी मुश्किल तक खिंचा चला आना
मेरी खासियत है।

20:41.783 --> 20:44.369
पागल हो गए हो क्या?
बर्न न्यू यॉर्क का सबसे बड़ा धनी है।

20:44.452 --> 20:46.371
सिर्फ हम ही जानते हैं
कि एडिसन मर चुका है।

20:46.454 --> 20:49.832
-अब हम 1,000 डॉलर भी मांग सकते हैं।
-सिल्वरमेन से पंगा? अच्छा आइडिया है।

20:49.916 --> 20:52.835
मगर बात ऐसी है
कि मुझे अपनी जान बहुत प्यारी है।

20:52.919 --> 20:55.129
तुम जो मर्ज़ी करो। मैं इस मामले से दूर हूं।

20:55.213 --> 20:58.508
तुम डरपोक हो, रायली!
किस्मत हिम्मतवर का साथ देती है!

20:58.591 --> 20:59.926
इसलिए देखो मैं कितना गरीब हूं।

21:05.473 --> 21:07.266
मैं यहां अंदर हूं।

21:09.936 --> 21:11.771
-कोई मौका हाथ लगा?
-बिल्कुल नहीं।

21:12.522 --> 21:13.356
यह कैसा जा रहा है?

21:14.857 --> 21:16.985
दिलचस्प। तुमने अच्छी तस्वीरें ली हैं।

21:18.111 --> 21:19.487
रहा नहीं जा रहा है।

21:20.905 --> 21:22.657
वैसे, मेरा एक सवाल है।

21:22.740 --> 21:25.576
मैं पागल हो गई हूँ या फिर
यह सच में न्यू यॉर्क का मेयर है?

21:28.955 --> 21:33.918
मुझे आप पर यकीन है, हमारे मेहनती लोगों पर,
जो अच्छी ज़िंदगी कमाने में लगे हैं।

21:34.002 --> 21:37.380
मुझे आप पर यकीन है,
हमारी कर्मठ महिलाओं पर।

21:37.672 --> 21:42.135
हमारा शहर मुश्किल दौर में है,
हमारे रखवाले अब नहीं रहे।

21:42.218 --> 21:44.804
यूं लगता है
जैसे हमारी मदद को अब कोई नहीं आने वाला।

21:44.887 --> 21:47.682
मगर मुझे यकीन है
हम अपनी हिफाज़त ख़ुद करेंगे।

21:47.765 --> 21:49.851
पक्का वह किसी और से नहीं मिली?

21:49.934 --> 21:54.564
जैसा कि मैंने बताया,
आपकी पत्नी पूरी रात अकेली ही थी।

21:54.647 --> 21:57.734
फिर 8:00 बजे रात का क्या?
वो रेडक्लिफ़ में? वहां क्यों गई थी?

21:57.817 --> 22:00.236
चलिए भी, मिस्टर कारमेडी, मुस्कुराइए।
यह अच्छी खबर है।

22:00.319 --> 22:02.780
-जानता हूं। बस समझ…
-मैं समझ गया।

22:02.864 --> 22:04.699
शादीशुदा ज़िंदगी में शक पैदा हो जाता है।

22:04.782 --> 22:07.160
यानी यूं ही ख़ुद को
किसी दूसरे के हवाले कर देना,

22:07.243 --> 22:08.369
जो आपकी कमज़ोरी बन जाती है।

22:08.453 --> 22:10.371
असल में, आपसे पैसे लेना भी
अच्छा नहीं लग रहा।

22:10.455 --> 22:11.789
-वाकई?
-जी, बिल्कुल।

22:11.873 --> 22:16.335
घर जाइए, मिस्टर कारमेडी।
आपकी बीवी बेहद ख़ूबसूरत और वफ़ादार है।

22:16.419 --> 22:19.589
आपको पता है वह कितनी वफ़ादार है।

22:19.672 --> 22:21.382
-आप वाकई किस्मतवाले हैं।
-सच में?

22:21.466 --> 22:23.092
अब घर जाइए।

22:25.011 --> 22:26.596
हमें उन पैसों की ज़रूरत थी।

22:26.679 --> 22:30.558
पता नहीं आप जानते हैं या नहीं,
मगर दुनिया में मंदी छाई हुई है।

22:30.641 --> 22:33.144
मैं जानता हूं। उनका जो भी मसला था,
मैं उसमें पड़ना नहीं चाहता।

22:33.227 --> 22:34.729
-क्या लगता है वह कौन था?
-कौन जाने।

22:34.812 --> 22:36.230
शायद, मेयर को बदनाम करने वाला कोई।

22:36.314 --> 22:40.068
और वह औरत, अगर वह मिसेज़ कारमेडी नहीं है,
तो फिर आख़िर वह कौन है?

22:40.151 --> 22:41.944
बस एक चीज़ जो मैं यकीन से कह सकता हूं

22:42.028 --> 22:45.114
कि उस औरत की शादी
उस मोटे-गेंडे से तो नहीं ही हुई है।

22:52.205 --> 22:54.624
एक और सिर-दर्द? वही सिक्स सेंस वाली चीज़?

22:54.707 --> 22:56.501
शायद आपको उसकी सुननी चाहिए।

22:56.584 --> 22:58.753
जब से मैं आपको जानती हूं,
इसने आपको गलत नहीं बताया।

22:58.836 --> 23:02.006
मुझे भी जानना है। पर मुश्किल यह है कि
पता नहीं यह क्या बताना चाहता है।

23:02.715 --> 23:03.674
रुकिए ज़रा।

23:04.801 --> 23:06.052
मुझे सुनाई दे रहा है।

23:06.844 --> 23:09.472
यह कह रहा है,
"अपनी सेक्रेटरी को तनख्वाह दो।"

23:09.555 --> 23:13.309
जो आप नहीं दे सकते, क्योंकि पूरे महीने में
कमाई इकलौती रकम भी आपने लौटा दी।

23:13.392 --> 23:16.854
-तुम देनदारों की लिस्ट में सबसे ऊपर हो।
-आपको जल्दी ही इसका कुछ करना होगा।

23:16.938 --> 23:19.190
मैंने गिम्बल्स में सेल्स पोजीशन का
इंटरव्यू दिया है।

23:20.441 --> 23:24.612
मेरे पति के चलते। उसके अंदर रोज़ाना
खाना मांगने की एक बुरी आदत है।

23:27.865 --> 23:30.409
क्यों न उस औरत को तस्वीर बेचें?

23:30.493 --> 23:32.995
आप मेयर के खिलाफ नहीं जाना चाहते, मत जाइए,

23:33.079 --> 23:35.373
मगर शायद इस तरीके से भी
हम थोड़े पैसे बना सकते हैं।

23:36.874 --> 23:38.167
ब्लैकमेल?

23:39.335 --> 23:40.878
यह बुरा आइडिया तो नहीं है।

23:40.962 --> 23:44.340
अच्छा आइडिया भी नहीं है,
मगर उतना बुरा आइडिया भी नहीं है।

23:44.423 --> 23:45.967
हां, मज़ाक नहीं कर रहा।

23:46.050 --> 23:47.844
उसने मेरे पूरे जिस्म पर
व्हिप्पड क्रीम लगाई थी।

23:49.137 --> 23:52.014
और कहा, रोबी, ख़बर लेने के लिए
कुछ भी कर सकता है।

23:52.098 --> 23:54.225
हे भगवान, तुम्हारा थोबड़ा बेकार दिख रहा है।

23:54.308 --> 23:57.145
-आमतौर पर जितना दिखता है उससे भी ज़्यादा।
-तुमसे भी मिलकर ख़ुशी हुई।

23:57.228 --> 23:59.605
इतना क्या ज़रूरी था
कि वापस आने तक भी नहीं रुक पाए?

23:59.689 --> 24:01.774
तुम जानते हो यह कौन है?

24:03.192 --> 24:04.861
यकीनन मज़ाक कर रहे हो।

24:04.944 --> 24:06.279
यह कैट हार्डी है।

24:06.362 --> 24:08.739
कुछ वक़्त पहले तक,
तुम्हें यह पूछना तक नहीं पड़ता।

24:10.950 --> 24:12.994
पांच मिनट। तीसरी दराज़।

24:15.788 --> 24:17.540
वैसे, तुम क्या ढूंढ़ रहे हो?

24:18.207 --> 24:20.626
कुछ दिन पहले एक बेचारा अपनी जान गँवा बैठा।

24:20.710 --> 24:23.171
मेरे एक दोस्त ने एक टिप दी।
इस लाश के साथ कुछ अजीब है।

24:23.254 --> 24:24.755
शायद इससे कोई खबर निकल आए।

24:26.966 --> 24:29.093
कुछ वक़्त के लिए उधर मुड़ जाओगे।

24:29.177 --> 24:32.138
कोई आइडिया है यह
मिस कैट हार्डी मुझे कहां मिलेगी?

24:32.930 --> 24:33.848
हां।

24:33.931 --> 24:36.851
फिलहाल, वह द एल्कोव की शान बढ़ा रही है।

24:41.147 --> 24:42.607
यह अजीब है।

24:43.441 --> 24:46.444
इसे देखकर कहीं से लगता है
कि यह आग से जलकर मरा है?

24:47.778 --> 24:50.990
नहीं, मगर पक्का आग में लिपटा तो था।
मैं वहीं था।

24:52.408 --> 24:53.367
और?

24:53.784 --> 24:55.203
क्या इसकी पहचान हो गई है?

24:55.828 --> 24:57.163
जेम्स एडिसन।

24:57.246 --> 24:58.497
सत्यानाश।

24:58.581 --> 25:00.041
उन्हें पता चला, तो पुलिस को भी लगेगा,

25:00.124 --> 25:03.085
और फिर सिल्वरमेन जान जाएगा
कि डॉनिगल उसे ठगने में लगा है।

25:03.169 --> 25:05.296
एक एहसान करो, इसे अभी मत छापना।

25:05.379 --> 25:07.798
मुझे एक दोस्त को आगाह करना है
इससे पहले कि उसकी जान जाए।

25:10.426 --> 25:12.094
क्या? बस सिर दर्द है।

25:18.643 --> 25:21.854
बात क्या है, बेन?
क्या इसके पास सुपरपावर है?

25:25.566 --> 25:26.901
क्या यह तुम्हारे जैसा था?

25:28.069 --> 25:31.197
छोड़ो इसे, रॉबी। यह मर चुका है।

25:34.033 --> 25:36.577
-डॉनिगल ने बताया वह कब लौटेगा?
-उन्होंने कुछ भी नहीं कहा।

25:36.661 --> 25:39.288
आपको भी वही बताया है
जो मैंने दूसरे लोगों से कहा।

25:39.372 --> 25:43.042
अगर वह आए, तो उसे बेन रायली से
रात 9:00 बजे द एल्कोव में मिलने को कहना।

25:43.125 --> 25:44.460
कहना कि ज़रूरी काम है।

25:57.640 --> 25:59.600
द एल्कोव थिएटर प्रस्तुति
"कैट" हार्डी

26:08.859 --> 26:10.361
ओल्ड फ़ैशन्ड देना।

26:10.903 --> 26:12.280
हां, बिल्कुल।

26:28.838 --> 26:32.216
देवियों और सज्जनों, पेश है, कैट हार्डी।

26:39.098 --> 26:42.768
सितारे हैं चमचमाते

26:43.519 --> 26:46.731
ऊपर तुम्हारे

26:48.024 --> 26:54.488
रात की सर्द हवाएँ करती हैं इकरार

26:54.572 --> 26:56.615
मुझे तुमसे है प्यार

26:57.867 --> 27:03.998
पेड़ों की साख़ पर पंछी गुनगुनाते

27:06.500 --> 27:09.670
एक छोटा सा सपना दिखाते

27:11.172 --> 27:16.385
जिसमें मिलूं मैं तुम्हें

27:17.345 --> 27:22.016
कहकर तुम्हें अलविदा और चूम लूं होंठों को

27:23.142 --> 27:28.230
कसकर अपनी बांहों में
तुम कहो कि आएगी मेरी याद

27:29.190 --> 27:34.028
जब होगे तुम अकेले और रहोगे तुम उदास

27:34.111 --> 27:39.784
देख लो एक छोटा सा सपना जिसमें मिलूं मैं

27:40.326 --> 27:44.789
एक प्यारा सा सपना जब तक न हो सवेरा

27:45.414 --> 27:49.877
वो प्यारा सपना
जो कर दे दूर तुम्हारी सारी परेशानियां

27:50.669 --> 27:54.965
पर देखो तुम सपना, चाहे हों वो कैसे भी

27:55.049 --> 28:00.930
देख लो एक छोटा सा सपना जिसमें मिलूं मैं

28:01.013 --> 28:03.391
रात के बज रहे हों दस और हम साथ खिलखिलाएं

28:03.474 --> 28:05.810
बीते दिन भी कुछ यूं ही

28:05.893 --> 28:08.187
मद्धम सी रोशनी में नाचें हम साथ

28:08.270 --> 28:10.231
और उस दरमियां हों ढ़ेरों बातें

28:10.314 --> 28:12.691
और न हो ख़त्म हमारी बात चाहे बीत जाए रात

28:12.775 --> 28:14.985
चाहे हो ज़माना बदरंग, या हो रंगीन

28:15.069 --> 28:16.987
अगर मैं न रहूं पास तुम्हारे, ऐ जान

28:17.071 --> 28:19.573
तो बनकर एक प्यारी सी याद
रहूं हरदम साथ तुम्हारे

28:19.657 --> 28:22.785
कल जब तक थे हम एक साथ

28:22.868 --> 28:27.998
बन रही थी हमारी बात

28:28.082 --> 28:30.960
पर आज ज़िंदगी बन गई है, जहन्नुम

28:31.043 --> 28:36.674
तुम न समझते हो मेरी बात

28:36.757 --> 28:38.926
देखो मेरा सपना

28:39.009 --> 28:41.011
देखो मेरा सपना

28:41.679 --> 28:45.349
जब तक न दिखे कुछ और

28:45.933 --> 28:47.810
देखो मेरा सपना

28:48.519 --> 28:50.271
देखो मेरा सपना

28:50.354 --> 28:53.190
जब तक न खुल जाए तुम्हारी आंख

28:53.274 --> 28:55.609
न देखो तुम कोई बड़ा सपना

28:55.693 --> 28:59.780
बस एक छोटा सा सपना
जिसमें मिलूं मैं तुम्हें

28:59.864 --> 29:03.993
चाहूं मैं देखो तुम एक छोटा सा सपना
जिसमें मिलूं मैं तुम्हें

29:04.076 --> 29:06.954
बस एक छोटा सा सपना

29:07.037 --> 29:13.919
एक छोटा सा मेरा सपना

29:41.864 --> 29:44.992
हद है, डॉनिगल। कहां रह गए तुम?

29:45.826 --> 29:46.869
जगाओ इसे!

29:51.707 --> 29:53.542
यह इतना आसान नहीं होगा।

29:55.586 --> 29:56.670
यह मर चुका है।

29:58.506 --> 29:59.840
कहा था न मेरा हाथ नहीं हथौड़ा है।

30:14.146 --> 30:15.439
माफ़ कीजिए, बॉस।

30:20.986 --> 30:22.404
गुड इवनिंग, मेरे दोस्त।

30:22.488 --> 30:25.658
मुझे बदला लेने या पलटवार करने का
कोई शौक नहीं है,

30:25.741 --> 30:29.245
इसलिए मैं लंबी बात नहीं करूंगा, समझे?

30:32.873 --> 30:35.417
अब, इसमें रोने की कोई बात नहीं है।

30:36.377 --> 30:39.672
बस मुझे जानना है कि एडिसन कहां है।

30:43.384 --> 30:44.260
तुम्हें मालूम है?

30:46.720 --> 30:48.180
मालूम है तुम्हें?

30:49.932 --> 30:51.350
मैंने गोली मारकर उसकी जान ले ली।

30:51.976 --> 30:55.104
उसके पास कुछ अजीब सी सुपरपावर थी।

30:55.187 --> 30:57.189
उसके पूरे बदन में आग लगी हुई थी।

30:57.273 --> 31:01.110
और उस बंदे का क्या नाम है
जो एडिसन के हाथों मुझे मरवाना चाहता था?

31:02.987 --> 31:06.031
मुझे नहीं पता।

31:06.115 --> 31:07.324
सही कहा।

31:11.870 --> 31:13.414
अब हुआ हिसाब बराबर।

31:14.290 --> 31:15.457
काम तमाम हुआ।

31:32.391 --> 31:33.517
मुर्दाघर जाओ।

31:33.601 --> 31:35.644
पता करो एडिसन सच में मरा है या नहीं।

31:37.021 --> 31:38.772
उस दूसरे प्राइवेट डिटेक्टिव को भी लेकर आओ।

31:38.856 --> 31:41.317
रायली? वह इस बंदे से ज़्यादा
नहीं जानता होगा।

31:41.400 --> 31:44.278
फिर तो हमें उसे लेकर
फ़िक्र नहीं करनी चाहिए, है न?

31:56.498 --> 31:57.416
बैठ सकता हूं?

31:58.500 --> 31:59.501
बेशक।

32:01.545 --> 32:03.088
मुझे आपकी परफॉर्मेंस बेहद पसंद आई।

32:03.672 --> 32:04.757
शुक्रिया, जनाब।

32:05.257 --> 32:08.552
-क्या हम कहीं चलकर बात कर सकते हैं?
-यह जगह मुझे पसंद है।

32:08.636 --> 32:10.220
बिज़नेस की बात करनी है।

32:10.304 --> 32:12.640
मुझे बताया नहीं गया
कि हमारा अपॉइंटमेंट है, मिस्टर…

32:12.723 --> 32:13.766
रायली।

32:13.849 --> 32:16.852
यह मीटिंग कल रात द रेडक्लिफ़ में
आपकी मुलाकात के सिलसिले में है।

32:16.935 --> 32:17.811
फ़्लिंट?

32:18.354 --> 32:20.439
अरे नहीं, बस मदद करने की कोशिश कर रहा हूं।

32:21.523 --> 32:24.026
मिस्टर रायली, मिलिए मेरे दोस्त
फ़्लिंट मार्को से।

32:24.109 --> 32:25.986
-यह…
-ताकतवर गोरिल्ला है?

32:26.070 --> 32:27.071
हाथ हटाने का कष्ट करेंगे?

32:27.863 --> 32:31.241
-आराम से।
-अच्छा तो लंगूर बोलता भी है। कमाल है।

32:31.325 --> 32:32.910
मुझे लगता है यह आपके काम आएगा।

32:34.411 --> 32:36.497
-सब ठीक है, मिस हार्डी?
-बिल्कुल।

32:36.580 --> 32:38.040
मिस्टर रायली अच्छे इंसान हैं,

32:38.123 --> 32:40.751
-और अब निकलने ही वाले हैं।
-ऐसा आपसे किसने कहा?

32:40.834 --> 32:42.461
-यही कि आप जा रहे हैं?
-मैं अच्छा हूं।

32:42.544 --> 32:44.296
बस देखकर लगा।

32:44.380 --> 32:47.257
शायद आप फ़्लिंट की टाई खराब किए बिना
बाहर जाते हुए ऐसा कहें।

32:47.341 --> 32:50.302
उसे टाई बांधने में परेशानी होती है
और मैंने अपने नाख़ून पेंट किए हैं।

32:50.386 --> 32:51.428
और लगता है तेज़ भी किए हैं।

32:52.346 --> 32:53.764
और तुम ख़ुद को तकलीफ़ मत दो, फ़्लिंट।

32:53.847 --> 32:55.307
तुम्हारे दोनों मज़बूत बाजुओं से

32:55.391 --> 32:59.019
अपना जबड़ा तुड़वाए बगैर यहां से जाने में
मुझे ख़ुशी होगी।

32:59.103 --> 33:00.270
ज़रा इन पर भी एक नज़र डालिएगा,

33:00.354 --> 33:03.941
और शायद कल के लंच पर मुलाकात में
हम इनके नेगेटिव्स का सौदा तय करें।

33:04.024 --> 33:05.275
शायद पैसे भी मैं दूं।

33:05.359 --> 33:08.487
क्योंकि मैं एक अच्छा इंसान जो हूं।

33:08.570 --> 33:10.364
तुम्हें लगता है तुम बड़े चालाक हो।

33:10.447 --> 33:11.657
दरअसल, अक्सर,

33:11.740 --> 33:14.493
मुझे लगता है अपना सिर चूल्हे में दे दूं
और इससे छुटकारा पा लूं।

33:14.576 --> 33:15.494
तो किसने रोका है?

33:15.577 --> 33:17.246
आसान है। मैं डरपोक हूं।

33:32.636 --> 33:35.139
भूखे अनाथ बच्चे को कुछ देकर नहीं जाएंगे?

33:35.222 --> 33:37.057
कोई मेरे पीछे है? सफ़ेद सूट में?

33:37.683 --> 33:39.518
बेशक है, मिस्टर। शुक्रिया।

34:42.623 --> 34:47.211
यहां ऊपर क्या नज़ारा है। आप यहां से
जर्सी तक की रोशनियाँ देख सकते हैं।

34:47.294 --> 34:50.923
-प्लीज़, वो नेगेटिव्स मुझे दे दो।
-सीधे मुद्दे की बात?

34:53.300 --> 34:55.302
क्यों, ज़रा अपनी सांसें तो थाम लो?

34:56.553 --> 35:00.808
मिस्टर, भले जीने के लिए मैं जो भी करूं,
मगर लोगों को चोट पहुंचाना मुझे पसंद नहीं।

35:00.891 --> 35:04.478
फिर चोट मत पहुंचाओ। मैं चौराहे पर
एक बढ़िया हैमबर्गर वाले को जानता हूं।

35:04.561 --> 35:06.814
रात भर खुला रहता है।
चलो वहीं बैठकर, बात ख़त्म करें।

35:08.232 --> 35:09.399
तो तुम्हें भूख नहीं लगी?

35:09.483 --> 35:11.151
ड्रिंक ही पी लेना?

35:11.235 --> 35:12.319
आख़िरी मौका दे रहा हूं।

35:13.237 --> 35:14.488
चरस पी लेना?

35:20.077 --> 35:21.537
ज़िद्दी क्यों बन रहे हो?

35:21.620 --> 35:24.498
चाहे ऐसे या वैसे,
तुम वो नेगेटिव्स तो मुझे दोगे ही।

35:25.415 --> 35:29.378
-इसे इतना मुश्किल क्यों बनाना।
-सही कहा। फिर घूंसे मारना बंद कर दो।

35:31.421 --> 35:33.131
नेगेटिव्स दो वरना नीचे गिरा दूंगा।

35:37.010 --> 35:40.264
बात ऐसी है,
कि मुझे ऊंचाइयों से डर नहीं लगता।

36:19.803 --> 36:20.929
दे दो मुझे!

36:45.621 --> 36:46.455
फ़्लिंट?

38:32.060 --> 38:33.186
इसे चोट मत पहुंचाओ।

38:34.813 --> 38:36.189
मैं कहां हूं? क्या हुआ था?

38:36.273 --> 38:38.400
फ़्लिंट, तुम ठीक हो?

38:39.443 --> 38:40.485
क्या हुआ था?

38:42.779 --> 38:44.114
आखिर यह क्या चीज़ है?

38:44.197 --> 38:46.158
हमें अकेला छोड़ दो, प्लीज़।

38:51.079 --> 38:53.290
ये रखो नेगेटिव्स। मेरी तरफ से।

39:06.970 --> 39:10.432
यकीन नहीं होता आपने उसे नेगेटिव्स दे दिए।
वो भी मुफ़्त में!

39:10.515 --> 39:12.142
तुम कुछ ज़्यादा ही नाराज़ नहीं हो रहीं?

39:12.225 --> 39:14.811
नहीं, बेन। इसे हालात पर रोना कहते हैं।

39:14.895 --> 39:19.232
जो इंसान अपनी गलती पर करता है। पाँच साल से
तुम्हारा दिमाग सुन्न पड़ चुका है।

39:19.316 --> 39:22.110
वैसे, वह मेरा लैम्प है।
वो मेरी आंट ने मुझे दिया था।

39:22.194 --> 39:25.238
आप गुंडों से डरते हैं? ठीक है।
मेयर को नाराज़ नहीं करना चाहते? ठीक है।

39:25.322 --> 39:27.240
पर एक गाने वाली भी नहीं संभलती?

39:27.324 --> 39:29.910
मैंने बताया था
कि इस नौकरी में ऐसे हालात पेश आएंगे।

39:29.993 --> 39:33.330
मैं आपके लिए इतना कुछ कर रही हूं,
वो भी बदले में बहुत कुछ मांगे बगैर।

39:33.413 --> 39:37.084
पर किसी मोड़ पर, जब कोई इंसान आपको
अपनी परेशानियां बताए, तो आपको समझना चाहिए।

39:37.167 --> 39:38.752
और क्या है इनकी असलियत?

39:40.629 --> 39:41.630
रिटायर हो चुके हैं।

39:43.757 --> 39:45.092
कैट हार्डी।

39:45.884 --> 39:49.513
-मिलिए मेरी सेक्रेटरी, जैनेट रुइज़ से।
-एक्स-सेक्रेटरी।अभी ही इस्तीफ़ा दिया है।

39:50.430 --> 39:53.809
शर्म की बात है। क्योंकि मैं
इनके लिए एक काम लेकर आई हूं।

39:55.393 --> 40:00.357
मेरा दोस्त फ़्लिंट, जिससे कल रात
आप मिले थे, वह गायब हो गया है।

40:02.609 --> 40:05.445
इस काम के 50 डॉलर एडवांस, साथ ही
रोज़ाना के दस डॉलर और खर्चे अलग।

40:14.788 --> 40:17.499
इस सीज़न
"स्पाइडर-नूआ" में…

40:20.669 --> 40:23.380
मेरा दोस्त फ्लिंट,
वही जिससे आप कल मिले थे…

40:25.382 --> 40:26.258
वह लापता हो गया है।

40:27.509 --> 40:29.094
वही न, जो रेत में तब्दील हो गया था?

40:29.177 --> 40:30.971
यह तो कोई बड़ा मामला लगता है।

40:32.973 --> 40:35.308
तुम एक इन्वेस्टीगेटर हो।
तो इन्वेस्टिगेट करो।

40:40.689 --> 40:42.065
वह कुछ छिपा रही है।

40:42.149 --> 40:44.901
पता है कभी-कभी लगता है तुम भूल जाती हो
कि यह मेरी रोज़ी-रोटी है।

40:46.987 --> 40:48.071
चलो भी।

40:48.363 --> 40:49.447
आख़िर यह सब चल क्या रहा है?

40:50.073 --> 40:51.825
मैं अभी इस पर लगता हूं,

40:51.908 --> 40:54.494
अचानक से, न्यू यॉर्क में तुम अकेले नहीं
जिसके पास पावर है,

40:54.578 --> 40:56.454
और तुम अभी इसमें नहीं पड़ सकते?

40:56.538 --> 40:59.374
लगता है स्पाइडर भूल गया है
कि यह शहर कौन चलाता है।

41:00.292 --> 41:01.418
हमारे सामने एक बड़ी लड़ाई है।

41:01.918 --> 41:03.086
चाहता हूं तुम मेरी मदद करो।

41:04.087 --> 41:05.964
हमारे पास ऐसी फ़ौज होगी
जिसे कोई नहीं रोक पाएगा।

41:07.924 --> 41:09.885
शहर का सबसे धांसू तमाशा देखने को मिलेगा!

41:16.308 --> 41:17.350
और स्पाइडर का क्या?

41:17.434 --> 41:19.519
-स्पाइडर?
-हां, बिल्कुल!

41:20.228 --> 41:22.480
शायद, किसी मायने में

41:22.564 --> 41:26.401
स्पाइडर भी हम सब जैसा ही
एक आम इंसान हो, तुमने कभी सोचा है?

41:30.488 --> 41:31.907
जुर्म को रोकना नामुमकिन है।

41:31.990 --> 41:33.450
शहर को कानून की ज़रूरत है।

41:34.075 --> 41:35.285
तुम्हारे पास एक रास्ता है।

41:35.368 --> 41:36.703
बस तुम्हें उसे चुनना है।

41:47.839 --> 41:49.007
तुमने वो देखा?

41:50.050 --> 41:52.093
मैंने उन्हें जहन्नुम पहुंचा दिया…

41:58.558 --> 42:01.603
यह मेरा वो पहलू है
जिसको मैंने कभी नहीं चाहा।

42:04.814 --> 42:06.566
क्योंकि जब कोई ताकत ही नहीं होगी,

42:06.650 --> 42:08.276
तो कोई ज़िम्मेदारी भी नहीं होगी।

44:19.366 --> 44:21.368
संवाद अनुवादक महताब आलम

44:21.451 --> 44:23.453
रचनात्मक पर्यवेक्षक
दिनेश शाकुल
