WEBVTT

00:00:38.580 --> 00:00:41.250 align:center
-बेका?
-चिंता मत करो। तुम अब सुरक्षित हो।

00:00:45.462 --> 00:00:47.631 align:center
-मुझसे दूर हटो! मुझसे दूर हटो!
-ठीक है, शांत हो जाओ!

00:00:47.714 --> 00:00:50.175 align:center
-तुम कौन हो?
-तुम्हें गोली लगी थी। तुम हमें मिले।

00:00:51.718 --> 00:00:54.304 align:center
रुको! तुम कहाँ जा रही हो? मैं कहाँ हूँ?

00:01:46.231 --> 00:01:50.068 align:center
क्या तुम सचमुच मेरी बंदूक को
अपने चाकू से हरा सकते हो?

00:01:50.652 --> 00:01:52.905 align:center
-उसे नीचे रखो।
-मैं कुछ भी नीचे नहीं रख रहा हूँ,

00:01:53.488 --> 00:01:55.949 align:center
जब तक आप मुझे नहीं बताते, मैं कहाँ हूँ
और आपने मुझे कैदी की तरह बंद क्यों किया।

00:01:56.992 --> 00:01:59.411 align:center
तुम कॉर्नेलियस, उत्तरी कैरोलिना में हो।

00:01:59.536 --> 00:02:00.704 align:center
मेरा नाम विली मैककॉम्ब है।

00:02:00.871 --> 00:02:04.416 align:center
मैं यहाँ अपनी बेटी, एलिसिया, जिससे तुम
मिले हो और उसके बच्चों के साथ रहता हूँ।

00:02:05.250 --> 00:02:08.670 align:center
मैंने उस उड़नेवाली चीज़ को गोली मार दी
जिसने तुम्हें पकड़ रखा था,

00:02:09.129 --> 00:02:11.590 align:center
और तुम्हारे पैर से गोली भी निकाली।

00:02:11.673 --> 00:02:12.883 align:center
जो मेरे बंदूक की नहीं थी।

00:02:14.718 --> 00:02:16.136 align:center
नहीं, मुझे पता है किसकी थी।

00:02:17.095 --> 00:02:18.972 align:center
तो तुम कोई अपराधी हो? या चोर?

00:02:19.097 --> 00:02:20.307 align:center
क्या इसलिए तुम्हें गोली लगी?

00:02:20.390 --> 00:02:22.017 align:center
नहीं, मेरी बात सुनिए।
मैं यहाँ नहीं रह सकता।

00:02:23.018 --> 00:02:24.394 align:center
तुम कहीं नहीं जा सकते।

00:02:24.895 --> 00:02:26.980 align:center
उस गोली ने तुम्हारे पैर में
छेद कर दिया है।

00:02:28.857 --> 00:02:31.235 align:center
यह कुछ दिनों में ठीक हो जाएगा,
लेकिन अभी इसपर ज़ोर मत देना।

00:02:31.318 --> 00:02:32.819 align:center
मैं वियतनाम में मेडिक था।

00:02:32.903 --> 00:02:34.488 align:center
लगता है, आप समझ नहीं रहे हैं।
वहाँ युद्ध चल रहा है,

00:02:34.571 --> 00:02:35.906 align:center
और वहाँ मेरे लोग मेरा इंतज़ार कर रहे हैं।

00:02:35.989 --> 00:02:39.701 align:center
नहीं, सर। यहाँ कोई युद्ध नहीं है,
कोई लड़ाई नहीं है।

00:02:41.912 --> 00:02:43.455 align:center
यह एक सुरक्षित जगह है।

00:02:50.546 --> 00:02:53.298 align:center
कुछ नए कपड़े हैं। तुम चाहो तो नहा सकते हो।

00:02:54.007 --> 00:02:55.425 align:center
डिनर जल्द ही तैयार हो जाएगा।

00:03:35.966 --> 00:03:37.384 align:center
बेकार है।

00:03:37.509 --> 00:03:39.386 align:center
जब ज़रूरत होती है,
तब गैस स्टेशन नहीं मिलता?

00:03:39.511 --> 00:03:41.221 align:center
हमें पहले एक नर्स की ज़रूरत है।

00:03:42.598 --> 00:03:44.600 align:center
क्या तुम्हारे गिरोह के पास कोई मेडिक है?

00:03:44.683 --> 00:03:47.269 align:center
दूसरा मास। जिसका मतलब
"दूसरा मैसाचुसेट्स" है।

00:03:47.352 --> 00:03:48.645 align:center
दूसरा मास?

00:03:48.770 --> 00:03:51.190 align:center
क्या यह क्रांतिकारी युद्ध के नाम पर है?

00:03:51.773 --> 00:03:54.902 align:center
जैसे की तुम महाद्वीपीय सेना हो जो
फिर से ब्रिटिश से लड़ रहे हो?

00:03:55.485 --> 00:03:57.946 align:center
हाँ, काफी हद तक।
तुम्हें इसके बारे में कैसे पता?

00:03:58.071 --> 00:03:59.656 align:center
मेरे डैड की इतिहास में काफी दिलचस्पी थी।

00:04:00.532 --> 00:04:02.951 align:center
तुम्हारे भी? मेरे डैड इतिहास के शिक्षक थे।

00:04:08.123 --> 00:04:10.125 align:center
हम उन्हें ढूँढ़ लेंगे। चिंता मत करो।

00:04:11.376 --> 00:04:12.586 align:center
हम पहुँच चुके हैं, मेरे दोस्तों।

00:04:13.378 --> 00:04:15.714 align:center
फेयटविल, उत्तरी कैरोलिना में स्वागत है,

00:04:15.839 --> 00:04:18.217 align:center
नॉरफ़ॉक के नौसेना बेस की ओर
आगे बढ़ने से पहले

00:04:18.300 --> 00:04:19.843 align:center
इकट्ठे होने के लिए, यह एक अच्छी जगह है।

00:04:20.552 --> 00:04:22.679 align:center
चाहे कुछ भी हो
वहाँ से, सीधे डी.सी. जाना है।

00:04:23.680 --> 00:04:26.266 align:center
अगले कुछ दिनों के लिए, यही हमारा घर है,

00:04:27.226 --> 00:04:29.937 align:center
तो जकूज़ी शुरू करो

00:04:30.687 --> 00:04:31.730 align:center
और आराम करो!

00:04:32.898 --> 00:04:33.982 align:center
चलो शुरू करते हैं।

00:04:38.111 --> 00:04:39.154 align:center
हे, ऐन।

00:04:40.822 --> 00:04:42.616 align:center
हैल और डैड की अभी तक कोई खबर नहीं है?

00:04:42.699 --> 00:04:44.868 align:center
-पोप हैल को ले गया।
-क्या?

00:04:45.035 --> 00:04:46.203 align:center
उसने तुम्हारे भाई का अपहरण कर लिया।

00:04:46.286 --> 00:04:47.704 align:center
वह उसे वापस लाने के लिए, वहाँ गया है।

00:04:48.539 --> 00:04:49.915 align:center
बेन और मैं एक ट्रक में जा रहे हैं।

00:04:50.040 --> 00:04:51.458 align:center
-हम उसे ढूँढ़ेंगे।
-नहीं, तुम नहीं कर सकते।

00:04:51.583 --> 00:04:54.461 align:center
डीसी में कुछ भी हो सकता है,
मुझे तुम लोगों की ज़रूरत है।

00:04:54.586 --> 00:04:57.089 align:center
अब पीछे हटने का कोई रास्ता नहीं है।
तुम दोनों और तुम्हारे स्पाइक्स

00:04:57.172 --> 00:04:59.758 align:center
तुम्हें दूसरे मास
के स्टार सैनिक बनाते हैं।

00:04:59.883 --> 00:05:01.301 align:center
हमें साथ रहना होगा, ठीक है?

00:05:01.426 --> 00:05:02.886 align:center
मुझे तुम दोनों की ज़रूरत है।

00:05:12.354 --> 00:05:13.981 align:center
एक व्हिस्की डिस्टिलरी।

00:05:14.064 --> 00:05:16.275 align:center
आपने इतनी आसानी से इसे
नक्शे पर कैसे ढूंढ लिया?

00:05:16.358 --> 00:05:20.028 align:center
खैर, यह कर्नल ने नहीं किया, ऐन मेसन।
यह वॉम ट्रैकिंग डिवाइस ने ढूँढ निकाला।

00:05:20.153 --> 00:05:21.780 align:center
यह जैमिंग इंटरफ़ेस का पता लगाकर,
ट्रैक कर सकता है।

00:05:21.864 --> 00:05:24.491 align:center
लेकिन हमें लग रहा है,
कि एस्फेनी ने यहाँ पर

00:05:24.616 --> 00:05:27.703 align:center
एक बहुत शक्तिशाली संचार उपकरण छुपाया है।

00:05:27.786 --> 00:05:29.371 align:center
मैं अपने लोगों से चारों तरफ
पहरेदारी करवाऊँगा,

00:05:29.496 --> 00:05:30.831 align:center
रेकी करवाऊँगा और गश्त लगवाऊँगा ताकि

00:05:30.914 --> 00:05:34.251 align:center
इस संचार उपकरण का पता लगाया जा सके,
कोचीज़। शुक्रिया।

00:05:38.463 --> 00:05:40.674 align:center
यह अच्छा इत्तेफाक है कि हम यहाँ आ गए।

00:05:40.799 --> 00:05:41.758 align:center
यह जगह घर जैसी लगती है।

00:05:42.342 --> 00:05:44.178 align:center
कर्नल, मैं आपके बैग लाया हूँ।
टूथब्रश, आगे की जेब में।

00:05:44.761 --> 00:05:46.346 align:center
साइड कम्पार्टमेंट में
मोज़े और अंडरवीयर हैं,

00:05:46.471 --> 00:05:48.098 align:center
बाहरी कपड़ों से अलग।

00:05:48.223 --> 00:05:49.516 align:center
आपकी पैंट आगे रखी है…

00:05:49.975 --> 00:05:51.226 align:center
अरे, इसकी कोई ज़रूरत नहीं, मार्टी।

00:05:51.810 --> 00:05:53.520 align:center
मुझे मदद करनी है, कर्नल।

00:05:54.521 --> 00:05:55.939 align:center
आपने मेरी जान बचाई।

00:05:56.064 --> 00:05:57.983 align:center
मुझपर आपका बहुत बड़ा एहसान है।

00:05:58.775 --> 00:06:01.236 align:center
मैं अपना सामान संभाल सकता हूँ,
और तुम्हें एहसान मानने की ज़रूरत नहीं है।

00:06:04.823 --> 00:06:05.824 align:center
जी, सर।

00:06:09.661 --> 00:06:10.662 align:center
नहीं, तुमने मुझे पकड़ लिया!

00:06:12.206 --> 00:06:13.665 align:center
बाल-बाल बच गए!

00:06:19.963 --> 00:06:21.381 align:center
मैंने तुम्हें पकड़ ही लिया।

00:06:21.965 --> 00:06:23.383 align:center
लगभग!

00:06:24.551 --> 00:06:26.386 align:center
नहीं, मेरे शॉट्स ख़त्म हो गए।

00:06:28.388 --> 00:06:30.849 align:center
-खिलौने दूर रखो, प्लीज़।
-ठीक है।

00:06:37.314 --> 00:06:38.690 align:center
आपके पैर को क्या हुआ, सर?

00:06:40.734 --> 00:06:43.445 align:center
आप उठ गए। आपको अच्छा लग रहा है?

00:06:45.739 --> 00:06:47.449 align:center
क्योंकि तुम हमारे मेहमान हो,

00:06:48.283 --> 00:06:50.452 align:center
तुम मेज की पहली कुर्सी पर बैठ सकते हो।

00:07:24.194 --> 00:07:26.655 align:center
प्रिय प्रभु, हम आपसे इस खाने पर
अपनी कृपा बनाए रखने के लिए कहते हैं,

00:07:26.780 --> 00:07:29.783 align:center
और हमारे नए दोस्त, टॉम की तरफ से शुक्रिया,
और हम प्रार्थना करते हैं कि

00:07:29.908 --> 00:07:33.203 align:center
-वह जल्दी ठीक हो जाए। आमीन।
-आमीन।

00:07:35.205 --> 00:07:36.957 align:center
क्या आप कुछ आलू लेंगे?

00:07:42.087 --> 00:07:44.673 align:center
शुक्रिया। मुझे मकई देना, प्लीज़।

00:07:44.798 --> 00:07:46.049 align:center
ठीक है, दादाजी।

00:07:47.259 --> 00:07:50.512 align:center
तुम्हें कुछ सब्जियाँ
ज़रूर खानी होंगी, बेटा।

00:08:02.399 --> 00:08:03.984 align:center
आप ठीक हो?

00:08:09.656 --> 00:08:12.576 align:center
हाँ। हाँ, मैं ठीक हूँ। मैं ठीक हूँ।

00:08:13.911 --> 00:08:16.538 align:center
-मैं ठीक हूँ। माफ़ करना।
-नहीं। कोई बात नहीं।

00:08:25.005 --> 00:08:26.965 align:center
कॉर्नब्रेड खाना चाहोगे?

00:08:34.848 --> 00:08:36.141 align:center
चार वर्ग किलोमीटर ज़मीन।

00:08:37.267 --> 00:08:39.478 align:center
कोई बड़ी सड़क नहीं, कोई पड़ोसी नहीं।

00:08:39.561 --> 00:08:41.021 align:center
पेड़ों से घिरा हुआ है।

00:08:41.146 --> 00:08:43.357 align:center
-स्वर्ग जैसा।
-हाँ।

00:08:43.482 --> 00:08:47.277 align:center
और हम खेती करते हैं,
मछली पकड़ते हैं, ज़मीन के भरोसे जीते हैं।

00:08:48.529 --> 00:08:51.490 align:center
खरगोश, गिलहरी,
खाड़ी में मछलियाँ पकड़ते हैं,

00:08:51.573 --> 00:08:52.866 align:center
झरने से अपना पानी लेते हैं।

00:08:53.825 --> 00:08:54.993 align:center
मेरे पास एक गैस जनरेटर है।

00:08:56.578 --> 00:08:59.289 align:center
मैं हमले से पहले बहुत कुछ
इकट्ठा करने में लगा था।

00:09:01.124 --> 00:09:02.417 align:center
और जैसे ही ऐसा हुआ,

00:09:03.752 --> 00:09:05.587 align:center
मुझे लगा आज फ़ैसला लेने का दिन है।

00:09:05.712 --> 00:09:08.340 align:center
हाँ, खैर,
हम सबने सोचा कि दुनिया खत्म हो गई है।

00:09:08.465 --> 00:09:09.550 align:center
मैं बस इतना कर सकता था,

00:09:09.633 --> 00:09:13.303 align:center
अपने परिवार की रक्षा करूँ
और उस चीज़ के गुज़रने का इंतज़ार करूँ।

00:09:15.264 --> 00:09:17.724 align:center
और मेरी उम्र के होने तक
एक चीज़ तो तुम सीख जाते हो।

00:09:18.183 --> 00:09:19.142 align:center
कि सब कुछ गुजर जाता है।

00:09:20.352 --> 00:09:21.436 align:center
सब कुछ।

00:09:23.605 --> 00:09:25.816 align:center
ऐसा नहीं है कि हम डरे नहीं थे।

00:09:25.899 --> 00:09:29.152 align:center
विस्फोट हुए और रॉकेट हवा में उड़ रहे थे।

00:09:31.446 --> 00:09:33.907 align:center
मैंने मेरी पत्नी के साथ 40 साल
पहले इस संपत्ति को खरीदा था।

00:09:34.867 --> 00:09:36.076 align:center
वह मर गई।

00:09:37.160 --> 00:09:39.329 align:center
हमारे दामाद की अफ़ग़ानिस्तान में

00:09:39.454 --> 00:09:44.042 align:center
मृत्यु से ठीक पहले,
एलिशिया बच्चों के साथ यहाँ आ गई।

00:09:45.669 --> 00:09:49.047 align:center
उनके पिता एक पैराट्रूपर थे,
और एक अच्छे इंसान थे।

00:09:50.174 --> 00:09:52.843 align:center
नहीं, अब तक की सबसे बड़ी चुनौती है

00:09:52.926 --> 00:09:56.263 align:center
उनसे वह सारी चीज़ें छिपाकर रखना।

00:09:59.808 --> 00:10:02.186 align:center
मतलब बच्चों को युद्ध के बारे में नहीं पता?

00:10:04.188 --> 00:10:05.647 align:center
और उन्हें नहीं बताना…

00:10:06.815 --> 00:10:08.901 align:center
-हमारा अब तक का सबसे अच्छा निर्णय है।
-आपको ऐसा लगता है?

00:10:10.235 --> 00:10:13.155 align:center
-मैं समझ सकता हूँ, एलिशिया क्यों नहीं…
-देखो, मैंने सेवा की है।

00:10:13.238 --> 00:10:17.284 align:center
तो तुम और मैं दोनों जानते हैं
कि युद्ध अच्छी चीज़ नहीं है।

00:10:19.828 --> 00:10:23.207 align:center
जितना ज़्यादा हम उन बच्चों को
बचा कर रखेंगे, उतना बेहतर है।

00:10:30.839 --> 00:10:33.008 align:center
अगर तुम अकेले में बात करना चाहो
तो मैं कमरे से बाहर जा सकता हूँ।

00:10:33.133 --> 00:10:36.678 align:center
नहीं। रुको। इससे मदद ही होगी।

00:10:37.846 --> 00:10:39.014 align:center
क्या हुआ, मैगी?

00:10:39.139 --> 00:10:41.391 align:center
माफ़ करना, यहाँ तो मेला लगा है।
क्या चल रहा है?

00:10:43.268 --> 00:10:44.311 align:center
मेरी स्पाइक्स।

00:10:45.145 --> 00:10:47.147 align:center
-मैं उन्हें निकालना चाहती हूँ।
-क्या मतलब?

00:10:49.399 --> 00:10:52.236 align:center
तुम चाहती हो…
तुम चाहती हो कि मैं अभी सर्जरी करूँ?

00:10:52.319 --> 00:10:53.695 align:center
हाँ, मैं यही चाहती हूँ।

00:10:54.571 --> 00:10:57.282 align:center
मैगी, उन स्पाइक्स का
तुम्हारी रीढ़ में होना,

00:10:57.407 --> 00:10:59.284 align:center
पहले तो, कोई छोटी बात नहीं है,

00:10:59.409 --> 00:11:02.037 align:center
और तुम लकवाग्रस्त होने का
जोखिम नहीं ले सकती।

00:11:02.162 --> 00:11:03.872 align:center
रुको… एक सेकंड रुको। मुझसे बात करो।

00:11:04.706 --> 00:11:05.916 align:center
यहाँ क्या चल रहा है?

00:11:05.999 --> 00:11:07.709 align:center
देखो, कोचिस के पास यह करने
के लिए वॉम डिवाइस है।

00:11:07.835 --> 00:11:09.711 align:center
उसने कहा इसमें एक घंटे से भी कम समय लगेगा,

00:11:09.837 --> 00:11:11.296 align:center
और स्पाइक्स खुद भर जाती हैं…

00:11:11.421 --> 00:11:13.006 align:center
एक इंजीनियर बायो-प्लास्मा।

00:11:14.299 --> 00:11:16.468 align:center
संभावना है कि रीढ़ फिर से भर जाएगी,

00:11:16.635 --> 00:11:19.429 align:center
जिससे स्पाइक्स को हटाना,
उतना खतरनाक नहीं है।

00:11:20.013 --> 00:11:21.014 align:center
शायद।

00:11:22.891 --> 00:11:24.560 align:center
मैं जोखिम उठाने के लिए तैयार हूँ।

00:11:25.477 --> 00:11:26.645 align:center
क्या यह बेन की वजह से है?

00:11:29.731 --> 00:11:31.984 align:center
हम अभी एक बेहद नाज़ुक मोड पर हैं, मैगी।

00:11:32.067 --> 00:11:33.443 align:center
हम डी.सी. जा रहे हैं।

00:11:34.069 --> 00:11:36.697 align:center
मैं ना नहीं कह रही हूँ।
मैं बस अभी ना कह रही हूँ।

00:11:36.780 --> 00:11:40.033 align:center
ठीक है, मैं भूल गई थी।
मैं तुम्हारे स्टार सैनिकों में से एक हूँ।

00:11:40.909 --> 00:11:42.911 align:center
तुम अद्भुत मैगी को और उसके
मौत को मात देने वाले

00:11:43.036 --> 00:11:44.830 align:center
करतबों को खोने का जोखिम नहीं उठा सकती,

00:11:44.913 --> 00:11:46.290 align:center
चाहे मुझे इसकी जो भी कीमत चुकानी पड़े।

00:11:46.373 --> 00:11:48.876 align:center
यह सही नहीं है।
हम सभी ने एक कीमत चुकाई है।

00:11:48.959 --> 00:11:50.043 align:center
मुझे पता है।

00:11:50.169 --> 00:11:52.296 align:center
मुझे पता है कि मैं स्वार्थी हो रही हूँ,
लेकिन, ऐन,

00:11:52.379 --> 00:11:54.590 align:center
मैं हमेशा से अपनी निजी ज़िंदगी
जीनेवाली रही हूँ,

00:11:54.673 --> 00:11:57.134 align:center
और मुझे वह आज़ादी वापस चाहिए।

00:11:57.217 --> 00:11:59.761 align:center
मैं खुद यह चुन सकूँ कि
मैं क्या बनना चाहती हूँ,

00:12:00.262 --> 00:12:04.016 align:center
मैं कैसा बर्ताव करना चाहती हूँ, वैसे भी
मैं उसके बिना किसी के या इस युद्ध के,

00:12:04.099 --> 00:12:05.100 align:center
किसी काम की नहीं हूँ।

00:12:11.106 --> 00:12:12.524 align:center
मुझे माफ़ कर दो, मैगी।

00:12:12.649 --> 00:12:14.026 align:center
जैसे ही यह सब खत्म हो जाएगा,

00:12:14.109 --> 00:12:15.777 align:center
मैं तुम्हारी मदद करूँगी, वादा करती हूँ।

00:12:16.278 --> 00:12:17.696 align:center
इसमें कुछ भी व्यक्तिगत नहीं है।

00:12:17.821 --> 00:12:19.573 align:center
इससे ज़्यादा व्यक्तिगत क्या हो सकता है?

00:12:33.128 --> 00:12:34.505 align:center
हे, हे, हे। यह देख रही हो?

00:12:55.150 --> 00:12:57.569 align:center
-तुमने उसे मार दिया।
-यही मेरे डैड को ले गया था।

00:12:57.736 --> 00:13:00.030 align:center
तुम देख रही हो? यह उनकी जैकेट है।

00:13:03.158 --> 00:13:05.035 align:center
यहाँ कुछ निशान हैं।

00:13:08.705 --> 00:13:09.831 align:center
चलो।

00:13:12.751 --> 00:13:15.879 align:center
राष्ट्रपति अभी भी बजट के लिए
कांग्रेस से लड़ रहे हैं।

00:13:17.339 --> 00:13:19.007 align:center
कुछ चीज़ें कभी नहीं बदलती।

00:13:20.926 --> 00:13:22.427 align:center
माफ़ करना, मुझे देर हो गई।

00:13:24.054 --> 00:13:27.474 align:center
तुम्हें पता है ना, जब तुम डिनर पर
नहीं आते, तुम्हारी माँ चिंता करती है।

00:13:28.600 --> 00:13:30.269 align:center
मुझे पता है। मैंने माफ़ी मांग ली।

00:13:30.769 --> 00:13:32.563 align:center
यह टॉम है।

00:13:33.188 --> 00:13:34.773 align:center
वह कहीं गिर गया था,

00:13:34.898 --> 00:13:36.275 align:center
तो हम उसे ठीक होने में मदद कर रहे हैं।

00:13:36.358 --> 00:13:39.069 align:center
टॉम, यह मेरा सबसे बड़ा पोता है, काइल।

00:13:39.611 --> 00:13:41.071 align:center
-हेलो।
-क्या काइल आया है?

00:13:41.613 --> 00:13:43.240 align:center
जाओ। अंदर जाओ।

00:13:46.159 --> 00:13:48.453 align:center
-मैंने तुम्हें बताया था।
-अरे, चुप रहो, माँ।

00:13:49.037 --> 00:13:50.706 align:center
मुझसे ऐसे बात मत करो।

00:13:50.789 --> 00:13:53.250 align:center
-उसकी उम्र क्या है?
-पंद्रह साल।

00:13:58.255 --> 00:13:59.798 align:center
कोई बात नहीं। थोड़ी चोट लग गई, बस।

00:14:03.635 --> 00:14:05.596 align:center
एक गिलास टूट गया।

00:14:05.679 --> 00:14:07.139 align:center
इसे लपेट दो।

00:14:07.222 --> 00:14:08.599 align:center
-ठीक है।
-हाथ को ऊपर रखो।

00:14:08.682 --> 00:14:09.892 align:center
ठीक है।

00:14:09.975 --> 00:14:12.227 align:center
देखो कोई नई पट्टी मिलती है क्या?

00:14:12.352 --> 00:14:14.813 align:center
-काइल, फ़र्स्ट एड किट लाओ। जाओ।
-हाँ, हाँ।

00:14:16.106 --> 00:14:18.483 align:center
मेरे डैड ने कहा कि उन्होंने
तुम्हें हमारी स्थिति समझाई है,

00:14:18.567 --> 00:14:20.527 align:center
कि मेरे बच्चे, वे नहीं जानते…

00:14:21.236 --> 00:14:23.322 align:center
हाँ, इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है।

00:14:23.405 --> 00:14:25.282 align:center
वे अभी बच्चे हैं, है ना?

00:14:26.700 --> 00:14:27.868 align:center
मेरा लेना-देना नहीं है।

00:14:27.951 --> 00:14:29.661 align:center
ठीक है। बढ़िया। यह बढ़िया है।

00:14:30.412 --> 00:14:32.956 align:center
ठीक है, जब मैं इसे खोलूँगा,
मैं इसे घाव पर रख दूँगा,

00:14:33.540 --> 00:14:35.334 align:center
और फिर इसे कसकर पट्टी
से लपेट देना, ठीक है?

00:14:35.417 --> 00:14:36.835 align:center
-ठीक है।
-तैयार?

00:14:37.961 --> 00:14:39.171 align:center
ठीक है।

00:14:39.254 --> 00:14:40.797 align:center
लपेटना शुरू करो।

00:14:43.091 --> 00:14:43.967 align:center
-चलो।
-हाँ।

00:14:45.677 --> 00:14:46.720 align:center
-ऐसे?
-ठीक है।

00:14:47.262 --> 00:14:49.139 align:center
-करते रहो। चारों ओर लपेटो।
-सब ठीक हो जाएगा।

00:14:51.850 --> 00:14:53.393 align:center
-तुम समझ गए?
-हाँ, हाँ।

00:14:53.519 --> 00:14:54.728 align:center
-गोल-गोल।
-हाँ।

00:14:55.312 --> 00:14:56.772 align:center
क्या तुम डॉक्टर हो?

00:14:56.855 --> 00:14:57.856 align:center
नहीं।

00:14:57.981 --> 00:15:00.025 align:center
थोड़ा कसकर, थोड़ा तेज़।

00:15:03.320 --> 00:15:05.656 align:center
नहीं, मैं डॉक्टर नहीं हूँ।
मेरे बच्चों को और मुझे

00:15:05.739 --> 00:15:08.492 align:center
कई सालों से चोटों का इलाज करना पड़ा है।

00:15:08.575 --> 00:15:10.327 align:center
मेरा सबसे छोटा बेटा, मैट, वह…

00:15:11.620 --> 00:15:13.247 align:center
13 का है, वह इसे अच्छे से कर लेता है।

00:15:16.250 --> 00:15:18.001 align:center
काम करते-करते ही सीखा जाता है, शायद।

00:15:24.466 --> 00:15:25.884 align:center
काइल?

00:15:26.009 --> 00:15:27.511 align:center
ठीक है, मैं समझ गई।

00:15:27.594 --> 00:15:30.055 align:center
वह लाड़-प्यार में पला है और उसे खून देखकर

00:15:30.180 --> 00:15:31.932 align:center
घबराना नहीं चाहिए, वह बड़ा हो चुका है।

00:15:32.724 --> 00:15:33.851 align:center
तुम्हें लड़ने की आदत है।

00:15:33.934 --> 00:15:37.187 align:center
तुम्हें लगता है सबको लड़ना चाहिए,
तुम्हारे बच्चों को भी।

00:15:37.896 --> 00:15:40.232 align:center
हमारे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था।

00:15:40.315 --> 00:15:41.984 align:center
जब तक मेरे पास दूसरा रास्ता है,

00:15:42.067 --> 00:15:43.735 align:center
मैं अपने बेटे के लिए यह नहीं चाहती।

00:15:44.611 --> 00:15:46.154 align:center
हम पहले ही बहुत कुछ झेल चुके हैं।

00:15:46.738 --> 00:15:48.490 align:center
मैं उससे इस बारे में
कोई बात नहीं करना चाहती।

00:15:50.325 --> 00:15:52.202 align:center
यह युद्ध जिसका अस्तित्व ही
नहीं होने का नाटक कर रहे हो

00:15:52.327 --> 00:15:55.372 align:center
एक दिन, बिन बुलाए,
तुम्हारे दरवाज़े पर आएगा,

00:15:55.497 --> 00:15:57.249 align:center
और तुम्हारे पिता की हत्या के बाद,

00:15:57.332 --> 00:15:59.960 align:center
और तुम्हें पकड़ने और यातना देने के बाद,
और तुम्हारे बच्चों को गुलाम बनाने के बाद,

00:16:00.043 --> 00:16:02.504 align:center
फिर, हाँ, मुझे लगता है कि यह सच में
एक अच्छा आइडिया होगा

00:16:02.629 --> 00:16:05.507 align:center
अगर तुम्हारा 15 साल का बेटा जानता हो
कि बैंड-एड को कैसे इस्तेमाल करना है।

00:16:09.678 --> 00:16:11.889 align:center
एलियंस यहाँ नहीं आए हैं
क्योंकि तुम किस्मत वाले हो।

00:16:11.972 --> 00:16:15.225 align:center
तुम्हारी किस्मत पलट सकती है, और
तुम्हारे बेटे को तैयार रहना चाहिए।

00:16:15.350 --> 00:16:18.645 align:center
मैं उसे वहाँ उसके पिता की तरह
मरने के लिए नहीं भेजूँगी।

00:16:19.980 --> 00:16:23.442 align:center
तुम लोग किस चीज़ को
वापस पाने के लिए लड़ रहे हो?

00:16:23.525 --> 00:16:26.945 align:center
क्या यह काफी नहीं है?
सामान्य बच्चे? सामान्य ज़िंदगी?

00:16:33.118 --> 00:16:35.621 align:center
माफ़ करना। ज़ाहिर है, मैं…

00:16:35.704 --> 00:16:38.123 align:center
मेरे हाथ पर पट्टी के लिए शुक्रिया,

00:16:38.248 --> 00:16:41.668 align:center
लेकिन मुझे अपने बच्चों की परवरिश
के लिए तुम्हारी मदद नहीं चाहिए।

00:16:48.300 --> 00:16:50.385 align:center
हम जानते हैं कि एस्फेनी
यहीं कहीं छिपे हुए हैं।

00:16:50.969 --> 00:16:53.764 align:center
खोज के दायरे को कम करो,
घेरे के अंदर देखना शुरू करो।

00:16:53.847 --> 00:16:55.140 align:center
-तुम लोग जा सकते हो।
-कर्नल?

00:16:55.265 --> 00:16:56.767 align:center
हे, मैं आपको सब जगह ढूँढ़ रहा था।

00:16:56.850 --> 00:16:58.602 align:center
-हाँ, मार्टी।
-मैं बस आपको बताना चाहता हूँ

00:16:58.685 --> 00:17:00.229 align:center
कि आपके टेंट की जगह शानदार है।

00:17:00.312 --> 00:17:02.272 align:center
मैंने आपके निजी सामान का
इंतज़ाम कर दिया है।

00:17:02.439 --> 00:17:03.941 align:center
मैंने आपके बिस्तर की व्यवस्था कर दी है…

00:17:04.024 --> 00:17:05.943 align:center
मार्टी, अगर तुम मेरा एहसान
चुकाना चाहते हो, तो तुम एक काम करो।

00:17:06.026 --> 00:17:08.445 align:center
यह एक व्हिस्की डिस्टिलरी है।
जाओ मेरे लिए एक बोतल ढूँढ़ो।

00:17:08.987 --> 00:17:10.322 align:center
जी, सर।

00:17:16.453 --> 00:17:18.080 align:center
ऐन ने कहा कि तुम अकेले रहना चाहती हो।

00:17:18.163 --> 00:17:19.581 align:center
हाँ, वह सही कह रही है।

00:17:20.290 --> 00:17:21.583 align:center
मैं अकेले रहना चाहती हूँ।

00:17:26.839 --> 00:17:28.924 align:center
देखो, मुझे पता है कि इसमें
ऐन की कोई गलती नहीं है,

00:17:29.007 --> 00:17:30.175 align:center
और मुझे शायद उसका एहसान मानना चाहिए

00:17:30.300 --> 00:17:32.261 align:center
कि उसने इन कमबख्त स्पाइक्स से
मेरी जान बचाई…

00:17:32.344 --> 00:17:34.888 align:center
मैं भी इससे गुज़र रहा हूँ, है ना?

00:17:36.306 --> 00:17:37.474 align:center
बेन…

00:17:38.851 --> 00:17:41.770 align:center
मेरा पहले खुद पर, अपने शरीर पर नियंत्रण था

00:17:41.895 --> 00:17:44.565 align:center
और मैं वैसे ही जीना चाहती हूँ।

00:17:44.648 --> 00:17:47.526 align:center
लेकिन अब मैंने उसे खो दिया है,

00:17:47.609 --> 00:17:49.778 align:center
और जाहिर है, सर्जरी के अलावा,

00:17:49.903 --> 00:17:52.030 align:center
उसे बदलने का दूसरा कोई रास्ता नहीं है।

00:17:57.244 --> 00:17:58.954 align:center
ठीक है, मैं तुमसे दूर रहूँगा।

00:18:11.925 --> 00:18:13.677 align:center
मैं तुम्हारी सर्जरी करूँगा।

00:18:26.565 --> 00:18:28.358 align:center
अरे, तुमने मुझे नहीं बुलाया।

00:18:33.113 --> 00:18:34.531 align:center
तुम क्या पी रहे हो?

00:18:37.659 --> 00:18:38.785 align:center
गिलियड।

00:18:40.245 --> 00:18:41.371 align:center
अच्छा।

00:18:43.081 --> 00:18:44.249 align:center
मुझे भी दो।

00:18:54.301 --> 00:18:57.387 align:center
तुम्हारी माँ को पता चला
तो मेरी दूसरी टाँग में गोली मार देगी।

00:19:00.557 --> 00:19:01.850 align:center
मुझे अभी-अभी मिली है।

00:19:02.601 --> 00:19:06.271 align:center
लगभग दो हफ्ते पहले,
हाईवे 24 पर एक टूटी हुई कार में

00:19:07.105 --> 00:19:08.982 align:center
एक पूरी की पूरी पेटी मिली थी।

00:19:10.901 --> 00:19:13.195 align:center
मेरे डैड ने कहा था कि उन्होंने अपनी
पहली बियर 12 साल कि उम्र में पी थी…

00:19:13.278 --> 00:19:15.280 align:center
तुम्हें मुझे कुछ भी समझाने की
ज़रूरत नहीं है।

00:19:17.407 --> 00:19:18.867 align:center
मैं किसी को नहीं बताऊँगा।

00:19:20.577 --> 00:19:21.620 align:center
शुक्रिया।

00:19:22.913 --> 00:19:24.998 align:center
हालांकि, तुम्हें सिगरेट फेंक देनी चाहिए।

00:19:25.123 --> 00:19:28.210 align:center
निक्सन प्रशासन के बाद से
इनका चलन खत्म हो गया है।

00:19:28.293 --> 00:19:29.461 align:center
अच्छा है।

00:19:30.003 --> 00:19:31.171 align:center
वैसे भी, मुझे पसंद नहीं आई।

00:19:31.296 --> 00:19:32.923 align:center
सोच ही रहा था, इसमें बड़ी बात क्या है।

00:19:34.758 --> 00:19:36.009 align:center
लड़कियाँ।

00:19:43.642 --> 00:19:45.727 align:center
वहाँ कुछ चल रहा है,

00:19:46.186 --> 00:19:48.605 align:center
लेकिन मेरी माँ मुझे नहीं बता रही
कि वह क्या है।

00:19:50.941 --> 00:19:52.609 align:center
क्या हो रहा है?

00:19:55.237 --> 00:19:56.572 align:center
तुम्हें अपनी माँ से बात करनी चाहिए।

00:19:56.655 --> 00:19:59.032 align:center
लेकिन तुम्हें पता है। मैं बता सकता हूँ।

00:20:01.243 --> 00:20:02.870 align:center
हे, पता है, अगर मेरे डैड ज़िंदा होते,

00:20:02.953 --> 00:20:04.371 align:center
वह मुझे सच बताते।

00:20:08.333 --> 00:20:10.502 align:center
मुझे लगता है तुम्हारी माँ वही कर रही है

00:20:10.586 --> 00:20:12.171 align:center
जो उन्हें तुम्हारे लिए सही लगता है।

00:20:12.254 --> 00:20:13.797 align:center
आपको क्या सही लगता है?

00:20:18.969 --> 00:20:20.971 align:center
पता है क्या? अकेले ही पियो।

00:20:21.054 --> 00:20:22.347 align:center
आप भी बाकियों की तरह ही हो।

00:20:28.937 --> 00:20:33.233 align:center
तो, तुम्हें कैसे पता तुम मुझ पर भरोसा कर
सकती हो? मेरा मतलब, मेरी मदद करने के लिए।

00:20:33.817 --> 00:20:35.360 align:center
तुम्हारा मतलब तुम्हें बचाने के लिए?

00:20:36.820 --> 00:20:38.530 align:center
-ठीक है।
-मुझे नहीं पता।

00:20:39.364 --> 00:20:42.868 align:center
मेरी अंतरात्मा ने मुझे बताया कि अगर
पोप तुम्हारे पिता से इतनी नफरत करता था,

00:20:42.951 --> 00:20:44.786 align:center
शायद तुम्हारे पिता एक अच्छे आदमी थे।

00:20:46.496 --> 00:20:48.665 align:center
तुम किस्मतवाले हो कि
तुम्हारे पास ऐसे पिता हैं।

00:20:50.250 --> 00:20:51.919 align:center
तो, तुम्हारे पिता कैसे थे?

00:20:52.961 --> 00:20:54.004 align:center
सच में?

00:20:55.964 --> 00:20:58.342 align:center
अच्छा। तो, तुम्हें लगता है यह वह पल है

00:20:58.425 --> 00:21:01.053 align:center
जहाँ मैं अपने पिता के बारे में बताऊँगी,
अपनी भावनाएँ बताऊँगी,

00:21:01.136 --> 00:21:04.139 align:center
और तुम्हारे कंधे पर रोऊँगी? भूल जाओ।

00:21:04.264 --> 00:21:05.682 align:center
ठीक है। नहीं, तुम सही कह रही हो।

00:21:06.517 --> 00:21:09.686 align:center
क्यों ना हम सुपर बॉल के
स्कोर के बारे में बातें करें?

00:21:10.395 --> 00:21:13.398 align:center
मुझे यकीन है तुम इस खेल में अच्छी हो।
लेकिन मैं पहले बताऊँगा। तो…

00:21:13.857 --> 00:21:16.151 align:center
ग्रीन बे 35, कैंसस सिटी दस।

00:21:16.818 --> 00:21:19.488 align:center
-ग्रीन बे 33, ओकलैंड 14।
-ठीक है, रुको।

00:21:19.571 --> 00:21:20.489 align:center
नहीं, रुको।

00:21:20.572 --> 00:21:22.241 align:center
-न्यू यॉर्क विरुद्ध कोल्ट्स…
-रुको, रुको, रुको।

00:21:22.324 --> 00:21:24.576 align:center
-नहीं, मैं और नहीं सुन सकती…
-16-7।

00:21:27.538 --> 00:21:29.915 align:center
-मेरे पिता एक राजनयिक थे।
-ठीक है।

00:21:30.582 --> 00:21:34.253 align:center
वह मेक्सिको में विदेशी मामलों
के मंत्री थे।

00:21:35.754 --> 00:21:37.047 align:center
वो कहते थे,

00:21:38.882 --> 00:21:40.551 align:center
"अंदर से, सभी लोग अच्छे होते हैं।"

00:21:41.426 --> 00:21:42.719 align:center
और मैं हमेशा इसी बात पर भरोसा करती रही।

00:21:46.598 --> 00:21:48.267 align:center
लेकिन अब मैं अच्छी तरह से जानती हूँ।

00:21:48.892 --> 00:21:50.477 align:center
लोग जंगली भी हो सकते हैं।

00:21:52.563 --> 00:21:53.772 align:center
मेरा मतलब…

00:21:54.356 --> 00:21:56.900 align:center
मैंने भी कई ऐसी चीज़ें की हैं
जिनके लिए मैं शर्मिंदा हूँ।

00:22:00.863 --> 00:22:01.905 align:center
मुझे माफ़ कर दो।

00:22:03.740 --> 00:22:04.867 align:center
मेरा मतलब, यह युद्ध है।

00:22:07.369 --> 00:22:08.787 align:center
ऐसा होता है।

00:22:41.570 --> 00:22:42.613 align:center
आइस टी पियोगे?

00:22:42.696 --> 00:22:45.115 align:center
बर्फ का कुछ भी अच्छा ही लगता है।

00:22:45.199 --> 00:22:46.533 align:center
हाँ।

00:22:49.286 --> 00:22:50.537 align:center
तुम उन्हें घर पर पढ़ाती हो?

00:22:51.121 --> 00:22:52.331 align:center
हाँ।

00:22:52.414 --> 00:22:53.665 align:center
हाँ, आपको आश्चर्य होता है

00:22:53.790 --> 00:22:56.126 align:center
जब आपको 11वीं क्लास का कुछ याद होता है।

00:22:56.210 --> 00:22:57.294 align:center
वाह।

00:22:57.377 --> 00:22:59.379 align:center
डी टोक्विल का अमेरिका का लोकतंत्र।

00:23:00.964 --> 00:23:02.841 align:center
मुझे यह किताब पढ़ाना बहुत पसंद था।

00:23:03.800 --> 00:23:05.385 align:center
-तुम शिक्षक हो?
-हाँ।

00:23:06.094 --> 00:23:07.846 align:center
कॉलेज में। अमरीकी इतिहास।

00:23:07.930 --> 00:23:09.431 align:center
बढ़िया।

00:23:09.556 --> 00:23:12.226 align:center
तो तुम बाद में उस किताब के बारे में
कुछ सवालों के जवाब दे सकते हो।

00:23:12.309 --> 00:23:14.019 align:center
मुझे ख़ुशी होगी।

00:23:15.020 --> 00:23:18.023 align:center
मज़े कि बात पता है?
मैंने हाई स्कूल में ही स्कूल छोड़ दिया था।

00:23:19.149 --> 00:23:21.860 align:center
मैं अपने सीनियर साल में
इन बच्चों के पिता से मिली।

00:23:21.944 --> 00:23:25.322 align:center
वह मेरे लिए दरवाजा खोलनेवाला
पहला इंसान था, तो…

00:23:26.323 --> 00:23:28.325 align:center
मैं चली गई। सैनिक की दुल्हन।

00:23:29.535 --> 00:23:30.869 align:center
शुक्रिया।

00:23:30.994 --> 00:23:33.997 align:center
लेकिन आवश्यकता आविष्कार की जननी है, है ना?

00:23:34.581 --> 00:23:36.333 align:center
खैर, हर किसी के लिए सच नहीं। चियर्स।

00:23:42.256 --> 00:23:44.466 align:center
काश हमारे कैंप में तुम्हारे जैसा कोई होता।

00:23:46.343 --> 00:23:49.596 align:center
मेरा मतलब है, तुम्हारे जैसे किसी के
आसपास होने से, बच्चों को फायदा हो सकता था।

00:23:56.603 --> 00:23:59.606 align:center
सुनो, यह तुम्हारा घर है। मैं समझता हूँ।

00:24:00.190 --> 00:24:01.567 align:center
मुझे तुम्हें बताना है…

00:24:03.068 --> 00:24:04.528 align:center
काइल गुस्से में है,

00:24:04.611 --> 00:24:06.071 align:center
और उसके पास बहुत सारे सवाल हैं,

00:24:06.196 --> 00:24:07.489 align:center
और वह जवाब तलाश रहा है।

00:24:07.573 --> 00:24:09.241 align:center
तुम्हें लगता है मुझे नहीं पता?

00:24:12.452 --> 00:24:16.915 align:center
मैं इस सबके बीच बच्चों की परवरिश करने की
कल्पना भी नहीं कर सकती।

00:24:17.374 --> 00:24:18.876 align:center
यह आसान भी नहीं है।

00:24:22.963 --> 00:24:24.673 align:center
तुम्हारी आँख बेहतर लग रही है।

00:24:26.341 --> 00:24:27.926 align:center
मामूली घाव है।

00:24:28.677 --> 00:24:30.804 align:center
मैं कल चला जाऊँगा।

00:24:30.888 --> 00:24:32.639 align:center
नहीं। पागल मत बनो।

00:24:32.764 --> 00:24:35.225 align:center
तुम अगर इस पैर के साथ
इतनी जल्दी चलना शुरू करोगे,

00:24:35.893 --> 00:24:37.186 align:center
तो, खैर, यह बदतर हो जाएगा।

00:24:37.269 --> 00:24:40.105 align:center
खैर, ऐसे कई लोग हैं
जो मुझे ढूँढ रहे होंगे।

00:24:41.940 --> 00:24:43.775 align:center
वैसे, तुम यहाँ बोझ नहीं हो।

00:24:45.944 --> 00:24:48.530 align:center
कोई आसपास होता है, तो अच्छा लगता है।

00:25:01.293 --> 00:25:04.588 align:center
तुम्हें समझना होगा,
मैं कोई वादा नहीं कर सकता।

00:25:05.255 --> 00:25:07.424 align:center
एक बार शुरू कर दिया, तो वापस नहीं जा सकते।

00:25:07.549 --> 00:25:10.219 align:center
मुझे पता है। मैं यही चाहती हूँ।

00:25:15.265 --> 00:25:16.850 align:center
क्या?

00:25:16.934 --> 00:25:18.268 align:center
क्या हुआ?

00:25:19.436 --> 00:25:22.481 align:center
मैं सोच रहा था कि ऐन मेसन
कितनी परेशान होगी,

00:25:22.564 --> 00:25:25.275 align:center
जब उसे पता चलेगा कि
मैंने उसकी मर्जी के खिलाफ यह सब किया।

00:25:26.443 --> 00:25:29.696 align:center
लेकिन हाँ, अपने दोस्तों का ख्याल रखना

00:25:29.821 --> 00:25:32.032 align:center
मैंने उसी से तो सीखा है।

00:26:22.457 --> 00:26:23.792 align:center
अब आओ।

00:26:32.342 --> 00:26:33.802 align:center
चलो भी।

00:26:38.807 --> 00:26:39.933 align:center
ओह, नहीं।

00:27:53.173 --> 00:27:54.758 align:center
उसकी नब्ज़ कमज़ोर है।

00:27:54.883 --> 00:27:57.010 align:center
शरीर ठंडा है। वह हाइपोथर्मिक है।

00:27:57.636 --> 00:27:58.720 align:center
अरे यार।

00:28:02.432 --> 00:28:05.477 align:center
मुझे डर था कि आख़िरी स्पाइक निकालते वक्त
उसकी जान ना निकाल जाए।

00:28:05.561 --> 00:28:09.356 align:center
अब पीछे नहीं हट सकते।
यह उसकी रीढ़ की हड्डी को काट रहा है।

00:28:09.481 --> 00:28:11.024 align:center
हमें इसे अभी बाहर निकालना होगा।

00:29:00.115 --> 00:29:03.118 align:center
तुम मुझे समझाओगे कि तुम यह सब
करने से पहले, क्या सोच रहे थे?

00:29:03.202 --> 00:29:04.244 align:center
पता नहीं।

00:29:06.705 --> 00:29:09.791 align:center
कोचीस, कर्नल तुम्हें तुरंत
गोदाम में बुला रहे हैं।

00:29:21.803 --> 00:29:24.389 align:center
उनके बैग नहीं हैं। उनकी अलमारी खाली है।

00:29:25.682 --> 00:29:28.018 align:center
काइल? काइल?

00:29:31.230 --> 00:29:32.439 align:center
डैड?

00:29:33.565 --> 00:29:35.901 align:center
मैंने सभी खलिहानों को ढूँढ लिया!
वह यहाँ आसपास कहीं नहीं है।

00:29:35.984 --> 00:29:37.569 align:center
मैं सड़क पर देखता हूँ।

00:29:40.030 --> 00:29:41.949 align:center
तुम उसे नहीं चला सकते! तुम्हें चोट लगी है!

00:29:42.032 --> 00:29:43.408 align:center
मैं ठीक हूँ।

00:29:47.120 --> 00:29:49.248 align:center
मैं उस तरफ़ जा रहा हूँ।

00:29:50.290 --> 00:29:51.458 align:center
काइल?

00:29:58.257 --> 00:30:00.843 align:center
यह पक्के तौर पर एस्फेनी सूचना तकनीक है।

00:30:00.926 --> 00:30:03.554 align:center
तो वॉम की गुप्त जानकारी
इस तरफ़ इशारा कर रही थी।

00:30:03.637 --> 00:30:05.806 align:center
बढ़िया काम किया, मार्टी।

00:30:05.889 --> 00:30:07.891 align:center
तुम्हें लगता है
ओवरलॉर्ड्स इससे सूचना भेजते होंगे?

00:30:08.600 --> 00:30:10.310 align:center
लग तो ऐसा ही रहा है, बिलकुल।

00:30:10.435 --> 00:30:12.479 align:center
हम काफी वक्त से मानते हैं कि एस्फ़ेनी ने

00:30:12.563 --> 00:30:14.481 align:center
बहुत ही अच्छी तकनीक विकसित की है

00:30:14.565 --> 00:30:17.317 align:center
जिससे वे काफी दूर रहकर भी
एक-दूसरे से संपर्क कर सकते हैं।।

00:30:17.442 --> 00:30:20.028 align:center
-परछाई की दुनिया।
-हाँ, अच्छा, तो यह किसी तरह का

00:30:20.153 --> 00:30:23.490 align:center
केंद्र हो सकता है, जैसे एक सूचना रिले।

00:30:23.615 --> 00:30:26.660 align:center
और अगर हम उनके संचार तक पहुंच सकें,

00:30:26.785 --> 00:30:28.787 align:center
तो उनकी खुफिया जानकारी को रोक सकते हैं…

00:30:28.912 --> 00:30:31.081 align:center
इसका मतलब, जीत का रास्ता साफ है।

00:30:49.641 --> 00:30:51.518 align:center
क्या हुआ?

00:30:52.269 --> 00:30:55.939 align:center
वही ओवरलॉर्ड हैं, और वे बातें कर रहे हैं।

00:31:36.230 --> 00:31:37.439 align:center
वह एक मेगा मेक है,

00:31:38.565 --> 00:31:41.735 align:center
जो युद्ध में हमारे दुश्मनों,
एस्फ़ेनी ने इस्तेमाल किया था।

00:31:41.860 --> 00:31:44.988 align:center
हम तीन साल से एलियन हमलावरों
के ख़िलाफ़ युद्ध कर रहे हैं।

00:31:46.573 --> 00:31:48.992 align:center
दुनिया की ज़्यादातर आबादी खत्म हो चुकी है।

00:31:58.168 --> 00:32:00.462 align:center
देखिए, मैं भी अपने डैड की तरह
एक योद्धा बनना चाहता हूँ।

00:32:00.546 --> 00:32:01.588 align:center
मुझे अपने साथ ले चलिए।

00:32:01.713 --> 00:32:03.465 align:center
ये तुम्हारे पिता के दुश्मनों
जैसे नहीं हैं।

00:32:03.590 --> 00:32:05.634 align:center
तो वे बदतर, डरावने, जो भी हों।

00:32:05.717 --> 00:32:07.928 align:center
देखिए, मुझे सिखाइए उनसे कैसे लड़ना है।

00:32:08.011 --> 00:32:10.973 align:center
मुझे सिखाइए क्या करना है।
मैं आपका सबसे अच्छा सैनिक बनूँगा।

00:32:11.056 --> 00:32:14.309 align:center
भगवान जानता है कि मुझे जितने अच्छे सैनिक
मिल जाएँ, उतना ही अच्छा है।

00:32:15.185 --> 00:32:16.687 align:center
और मुझे विश्वास है कि
तुम एक अच्छे सैनिक बनोगे,

00:32:16.770 --> 00:32:19.189 align:center
लेकिन तुम्हारी माँ इसे
इस तरह से नहीं देखती है,

00:32:19.314 --> 00:32:20.566 align:center
और वह पहले ही बहुत कुछ खो चुकी है।

00:32:20.691 --> 00:32:22.526 align:center
यह मेरी गलती नहीं है। ठीक है?

00:32:22.609 --> 00:32:24.611 align:center
मैं अपने डैड को वापस नहीं ला सकता।

00:32:26.488 --> 00:32:27.948 align:center
मुझे ले चलिए।

00:32:29.783 --> 00:32:31.368 align:center
प्लीज़।

00:32:35.747 --> 00:32:38.375 align:center
तो क्या आपको सच में लगा कि
झूठ बोलना मेरे लिए सबसे अच्छा था?

00:32:38.500 --> 00:32:39.918 align:center
लेकिन, काइल…

00:32:41.336 --> 00:32:43.338 align:center
मैं जंग लड़ने जा रहा हूँ।

00:32:50.971 --> 00:32:54.808 align:center
मैं जितना हो सके,
इसे दूर रखने की कोशिश कर रही थी।

00:32:54.892 --> 00:32:56.268 align:center
लेकिन कभी-कभी…

00:32:56.977 --> 00:32:58.520 align:center
मेरा मतलब है, क्या वह सच में यही चाहता है?

00:32:58.645 --> 00:33:00.814 align:center
वह जाकर लड़ना चाहता है,
एक सैनिक बनना चाहता है?

00:33:01.398 --> 00:33:02.774 align:center
अपने पिता की तरह।

00:33:06.111 --> 00:33:07.529 align:center
तुम क्या करोगे?

00:33:10.240 --> 00:33:13.118 align:center
मुझे नहीं लगता कि मैं तुम्हारे
लिए वह रास्ता चुन सकता हूँ।

00:33:15.120 --> 00:33:16.788 align:center
मुझे लगता है कि…

00:33:18.123 --> 00:33:21.126 align:center
काइल को ख़ुद के लिए फ़ैसला लेना होगा,
वर्ना वो तुम्हें कभी माफ़ नहीं करेगा।

00:33:32.679 --> 00:33:34.014 align:center
वो तुम्हारे साथ जा सकता है।

00:33:35.974 --> 00:33:37.684 align:center
मैं वादा करता हूँ, मैं उसका खयाल रखूँगा…

00:33:38.852 --> 00:33:40.562 align:center
जैसे कि वह मेरे परिवार का हिस्सा हो।

00:33:42.564 --> 00:33:44.149 align:center
शुक्रिया।

00:33:45.692 --> 00:33:47.152 align:center
शुक्रिया।

00:33:55.869 --> 00:33:57.704 align:center
मुझे माफ़ कर दो। मैं बस… यह…

00:33:59.289 --> 00:34:01.875 align:center
बहुत समय हो गया है इसलिए मैं…

00:34:02.000 --> 00:34:04.586 align:center
-मेरे घर से दूर रहो!
-आराम से।

00:34:04.711 --> 00:34:05.796 align:center
मुझे माफ़ कर दीजिए!

00:34:05.879 --> 00:34:08.465 align:center
देखो, जहाँ हो वहीं रुक जाओ!

00:34:08.549 --> 00:34:09.716 align:center
मुझे अपने हाथ दिखाओ!

00:34:09.842 --> 00:34:11.051 align:center
-नहीं, नहीं!
-आराम से।

00:34:11.176 --> 00:34:12.803 align:center
वह मेरा बेटा है!

00:34:12.886 --> 00:34:14.263 align:center
डैड।

00:34:14.346 --> 00:34:16.014 align:center
तुम्हें देखकर ख़ुशी हुई।

00:34:44.751 --> 00:34:48.797 align:center
बाल-बाल बच गई,
पर तुम्हारी सारी स्पाइक्स निकल गईं।

00:34:49.381 --> 00:34:51.633 align:center
-शुक्रिया।
-मैंने नहीं किया।

00:34:51.758 --> 00:34:53.051 align:center
कोचिस ने यह सब किया है।

00:34:56.805 --> 00:34:59.266 align:center
खड़े होने की कोशिश करो।

00:34:59.933 --> 00:35:01.810 align:center
ठीक है।

00:35:06.982 --> 00:35:08.483 align:center
सब ठीक है।

00:35:24.708 --> 00:35:26.835 align:center
-तुम ठीक हो?
-हाँ, हाँ, हाँ।

00:35:31.507 --> 00:35:35.511 align:center
खैर, मुझे यकीन है कि तुम अभी
किसी दस मीटर की दीवार पर नहीं चढ़ोगी।

00:35:37.012 --> 00:35:39.139 align:center
लेकिन बात यह है कि तुम ज़िंदा हो,
और तुम लकवाग्रस्त नहीं हो,

00:35:39.223 --> 00:35:40.682 align:center
यही हमारे लिए बहुत है।

00:35:45.145 --> 00:35:48.565 align:center
मैंने कभी तुम्हारे भरोसे को नहीं तोड़ा,
क्योंकि मुझे तुम पर यकीन है।

00:35:49.525 --> 00:35:52.736 align:center
-और मुझे लगा, तुम भी मुझ पर भरोसा करती हो।
-मैं करती हूँ। मैं…

00:35:55.322 --> 00:35:57.741 align:center
ऐन, तुम हमेशा मेरा साथ देती हो।

00:35:58.867 --> 00:36:00.244 align:center
और मैं…

00:36:01.620 --> 00:36:03.163 align:center
मुझे माफ़ कर दो।

00:36:18.178 --> 00:36:22.349 align:center
हमें दूसरे मास पर वापस जाना होगा,
जंग जीतने पर ध्यान देना होगा।

00:36:22.474 --> 00:36:24.643 align:center
मुझे तो यह एक अच्छा प्लान लग रहा है,

00:36:24.726 --> 00:36:27.354 align:center
बस आप यहाँ रहने के बारे में न सोच रहे हों।

00:36:27.479 --> 00:36:29.356 align:center
यह मत कहना कि आपको
इस जगह की याद नहीं आएगी।

00:36:29.481 --> 00:36:30.774 align:center
खैर…

00:36:31.608 --> 00:36:35.654 align:center
मेरे पास साफ तस्वीर है कि
हम किसके लिए लड़ रहे हैं।

00:36:36.196 --> 00:36:38.282 align:center
क्या उन्हें सच में इस बारे में नहीं पता?

00:36:38.365 --> 00:36:39.783 align:center
हाँ, सच में।

00:36:41.577 --> 00:36:43.036 align:center
किस्मतवाले बच्चे हैं।

00:36:45.205 --> 00:36:47.207 align:center
यह पुरानी कार अभी भी अच्छी तरह चलती है।

00:36:48.208 --> 00:36:49.376 align:center
जाने के लिए तैयार है।

00:36:51.503 --> 00:36:53.714 align:center
अब, तुम हमारे लड़के के साथ
अपना भी ख्याल रखना।

00:36:53.797 --> 00:36:55.048 align:center
हाँ, सर, मैं रखूँगा।

00:36:57.926 --> 00:37:00.053 align:center
रास्ते में पढ़ने के लिए किताब।

00:37:08.687 --> 00:37:11.106 align:center
अमेरिका में लोकतंत्र
अलेक्जेंडर डी टोक्विल द्वारा

00:37:15.569 --> 00:37:16.778 align:center
हे, काइल।

00:37:17.529 --> 00:37:18.530 align:center
हाँ?

00:37:21.533 --> 00:37:24.411 align:center
याद है, जब तुमने मुझसे पूछा था,
तुम्हारे लिए सबसे अच्छा क्या होगा?

00:37:25.829 --> 00:37:28.916 align:center
यहीं रुकना।
यही तुम्हारे लिए सबसे अच्छा है।

00:37:29.499 --> 00:37:32.794 align:center
आप क्या बात कर रहे हैं?
हमने फ़ैसला कर लिया है। मैं जा रहा हूँ।

00:37:34.254 --> 00:37:35.881 align:center
उन्हें देखो।

00:37:35.964 --> 00:37:37.007 align:center
मैं तुम्हें बता रहा हूँ,

00:37:37.132 --> 00:37:39.676 align:center
सबसे बहादुरी का काम जो तुम कर सकते हो
वह है, यहाँ रहो और उनकी रक्षा करो।

00:37:39.843 --> 00:37:41.553 align:center
वे लोग जो तुमसे प्यार करते हैं।

00:37:42.012 --> 00:37:44.139 align:center
नहीं। आप अपना मन नहीं बदल सकते।

00:37:48.393 --> 00:37:50.854 align:center
हम इसके लिए ही लड़ रहे हैं।

00:37:50.938 --> 00:37:52.856 align:center
हम यह युद्ध जीतने वाले हैं।

00:37:52.981 --> 00:37:54.525 align:center
हम अमेरिका को फिर से खड़ा करेंगे।

00:37:55.150 --> 00:37:56.527 align:center
अभी बहुत सारी लड़ाइयाँ होने वाली हैं,

00:37:56.610 --> 00:38:00.864 align:center
जिन्हें लड़ने के लिए मजबूत परिवार चाहिए,
जिनकी कमान मजबूत पुरुषों के पास हो।

00:38:37.901 --> 00:38:39.236 align:center
मुझे पता था।

00:38:39.319 --> 00:38:40.779 align:center
मुझे कुछ महसूस हुआ,

00:38:41.864 --> 00:38:44.575 align:center
जैसे मेरा एक हिस्सा अलग हो गया हो।

00:38:45.617 --> 00:38:47.494 align:center
मैं बस इस पर विश्वास नहीं करना चाहता था।

00:38:50.622 --> 00:38:53.250 align:center
तुम मुझे बता सकती थी कि तुम यह करने की

00:38:53.333 --> 00:38:55.669 align:center
-सोच रही थी।
-मैं बताना चाहती थी।

00:39:03.468 --> 00:39:05.345 align:center
मैं सच में बताना चाहती थी।

00:39:06.513 --> 00:39:08.515 align:center
मैगी, मैं…

00:39:08.599 --> 00:39:10.934 align:center
मैंने तुम्हें अपना एक हिस्सा दिया,

00:39:11.059 --> 00:39:14.354 align:center
और तुमने उसे कचरे की तरह फेंक दिया।

00:39:17.941 --> 00:39:19.109 align:center
पता है क्या?

00:39:20.402 --> 00:39:22.112 align:center
तुम शायद मुझे मना लेते,

00:39:22.237 --> 00:39:23.989 align:center
और फिर, मैं यह सब नहीं कर पाती।

00:39:24.823 --> 00:39:27.242 align:center
मैं समझने की कोशिश करता।

00:39:30.704 --> 00:39:32.247 align:center
मुझे माफ़ कर दो, बेन।

00:39:34.541 --> 00:39:35.959 align:center
लेकिन मुझे करना पड़ा।

00:39:38.003 --> 00:39:39.505 align:center
पर मैं तुमसे प्यार करता हूँ।

00:40:10.911 --> 00:40:12.162 align:center
भगवान का शुक्र है।

00:40:13.121 --> 00:40:14.206 align:center
क्या हुआ?

00:40:14.289 --> 00:40:15.958 align:center
मुझे गोली लगी थी।

00:40:16.041 --> 00:40:17.334 align:center
मुझे भी गोली लगी थी।

00:40:18.168 --> 00:40:22.548 align:center
तुम्हारी मुलाक़ात यही रोकने के लिए माफ़ी
चाहता हूँ, लेकिन मेसन और मुझे काम है।

00:40:25.008 --> 00:40:27.594 align:center
और यह मेरा सबसे छोटा भाई है, मैट।

00:40:28.762 --> 00:40:31.431 align:center
हमें तुम्हारी चिंता हो रही थी।
उसका ध्यान रखने के लिए शुक्रिया।

00:40:34.309 --> 00:40:36.061 align:center
-तुम आ गए।
-हाँ।

00:40:38.188 --> 00:40:40.357 align:center
-तुम्हें चोट लगी है। तुम ठीक हो?
-हाँ, नहीं, मैं ठीक हूँ।

00:40:46.613 --> 00:40:48.490 align:center
तुम्हारी स्पाइक्स।

00:40:49.908 --> 00:40:51.743 align:center
वो… वो निकल चुके हैं।

00:40:57.165 --> 00:40:59.293 align:center
तो, इसाबेला, यह मैगी है,

00:40:59.376 --> 00:41:01.128 align:center
और, मैगी, यह इसाबेला है।

00:41:01.211 --> 00:41:03.255 align:center
-मैंने तुम्हारे बारे में बहुत सुना है।
-हाँ?

00:41:04.756 --> 00:41:05.966 align:center
तुमसे मिलकर अच्छा लगा।

00:41:06.592 --> 00:41:08.051 align:center
हाँ, मुझे भी।

00:41:08.969 --> 00:41:10.179 align:center
हे।

00:41:13.807 --> 00:41:15.225 align:center
स्वागत है, मेसन।

00:41:15.350 --> 00:41:18.020 align:center
इस बार तुम्हारी हालत
उतनी बुरी नहीं लग रही।

00:41:18.103 --> 00:41:21.023 align:center
-बस मुझे वह मदद मिल गई, जिसकी ज़रूरत थी।
-बढ़िया।

00:41:21.106 --> 00:41:23.984 align:center
तो फिर अब तुम बड़े मुक़ाबले के लिए
पहले से ज़्यादा तैयार हो।

00:41:24.109 --> 00:41:27.654 align:center
मुझे लगता है कि हमें एस्फेनी को
खत्म करने का पहला रास्ता मिल गया है।

