WEBVTT

00:00:06.048 --> 00:00:08.133 align:center
कुछ सुनाई नहीं दे रहा।

00:00:08.342 --> 00:00:10.052 align:center
मुझे लगता है हम बाहर जाने
के लिए सुरक्षित हैं।

00:00:18.936 --> 00:00:20.854 align:center
चलो बचे हुए लोगों को ढूँढ़ते हैं।

00:00:21.772 --> 00:00:23.106 align:center
फैल जाओ।

00:00:23.315 --> 00:00:26.360 align:center
आँखें और कान खुले रखो।

00:00:26.527 --> 00:00:29.238 align:center
हमारे लोग बहुत सारे मलबे
के नीचे फंस सकते हैं।

00:00:29.988 --> 00:00:31.573 align:center
-मैगी!
-चलो, मैट।

00:00:31.782 --> 00:00:33.784 align:center
टॉम, बेहतर होगा तुम ज़िंदा रहो।

00:00:33.867 --> 00:00:35.994 align:center
मैगी! मैगी!

00:00:36.161 --> 00:00:37.371 align:center
तुम जल्दी वापस लौट आओ।

00:00:37.955 --> 00:00:40.374 align:center
जब वो गैस पाइपलाइन फटी थी,
तब तुम्हें बहुत ज़ोर की चोट लगी थी।

00:00:40.541 --> 00:00:43.377 align:center
-स्पाइक्स के लिए भगवान का शुक्र है, है ना?
-हाँ।

00:00:44.002 --> 00:00:45.087 align:center
मैगी!

00:00:45.879 --> 00:00:47.005 align:center
मैगी!

00:00:48.006 --> 00:00:49.716 align:center
उसके लिए माफ़ करना।

00:00:49.842 --> 00:00:52.177 align:center
-दोस्तों…
-मैगी!

00:00:55.013 --> 00:00:56.974 align:center
तुम पार्टी में अधिपतियों को लाए हो, हाँ?

00:00:57.140 --> 00:00:59.017 align:center
तुमने बीमर्स को नीचे भेजा?

00:00:59.184 --> 00:01:01.728 align:center
खैर, मैं अभी भी खड़ा हूँ, कुतिया।

00:01:02.437 --> 00:01:03.605 align:center
नहीं!

00:01:04.898 --> 00:01:06.149 align:center
मुझे करने दो।

00:01:19.454 --> 00:01:21.874 align:center
डैड? डैड!

00:01:22.749 --> 00:01:24.710 align:center
क्या यही वह जगह है जहाँ
तुमने उसे आखिरी बार देखा था?

00:01:24.877 --> 00:01:28.672 align:center
टेक्टर ने निशानेबाज़ की जगह चुनी।
टॉम को तैयार होना था, निशाना लगाना था।

00:01:28.755 --> 00:01:33.218 align:center
अधिपति हमारी नज़रों के सामने था।
उसके बाद क्या हुआ, मैं नहीं बता सकता।

00:01:33.427 --> 00:01:34.428 align:center
मेरे पिता ज़िंदा हैं।

00:01:37.890 --> 00:01:41.226 align:center
इस मलबे के नीचे जो भी जिंदा है, उसके पास
ज़्यादा वक्त नहीं है, बस 12 घंटे और।

00:01:41.435 --> 00:01:42.728 align:center
हमें खोदना शुरू करना होगा।

00:01:42.895 --> 00:01:45.606 align:center
अगर तुम्हारे पिता वहाँ नीचे हैं,
तो हम उन्हें ढूँढ लेंगे, मैट।

00:01:45.772 --> 00:01:46.899 align:center
हम उन्हें ढूँढ़ लेंगे।

00:01:47.649 --> 00:01:48.775 align:center
हे भगवान।

00:01:49.818 --> 00:01:51.195 align:center
हे भगवान।

00:01:55.782 --> 00:01:57.075 align:center
यह टॉम का है, है ना?

00:01:57.242 --> 00:01:58.911 align:center
जो उसने बस्ती में पहना था?

00:01:59.745 --> 00:02:01.413 align:center
-हाँ।
-डैड।

00:02:02.497 --> 00:02:03.624 align:center
डैड।

00:02:05.542 --> 00:02:06.919 align:center
डैड!

00:02:29.233 --> 00:02:30.526 align:center
ओह, नहीं।

00:02:36.990 --> 00:02:38.742 align:center
भगवान का शुक्र है। यह लो।

00:02:38.825 --> 00:02:40.452 align:center
तुम सांस ले रहे हो। हो गया।

00:02:40.661 --> 00:02:43.705 align:center
अरे, मुझे यहाँ थोड़ी मदद चाहिए!

00:02:45.958 --> 00:02:49.127 align:center
मैं नहीं… मैं नहीं…
मैं अपने पैर नहीं हिला पा रही।

00:02:49.294 --> 00:02:50.629 align:center
हे भगवान।

00:02:50.712 --> 00:02:55.133 align:center
हे, मुझे थोड़ी मदद चाहिए।
यहाँ मैगी है। वह ज़िंदा है।

00:03:05.477 --> 00:03:06.728 align:center
हेलो?

00:03:08.272 --> 00:03:09.857 align:center
क्या वहाँ ऊपर कोई है?

00:03:12.025 --> 00:03:13.151 align:center
हे!

00:03:14.152 --> 00:03:15.320 align:center
मदद करो।

00:03:17.698 --> 00:03:18.782 align:center
किसने कहा?

00:03:19.324 --> 00:03:20.701 align:center
वहाँ कौन है?

00:03:21.493 --> 00:03:22.870 align:center
मेरी मदद करो।

00:03:23.453 --> 00:03:26.582 align:center
-बात करते रहो ताकि मैं तुम्हें ढूँढ़ सकूँ।
-बचाओ।

00:03:32.212 --> 00:03:33.338 align:center
बचाओ।

00:03:34.464 --> 00:03:35.591 align:center
रुको।

00:03:38.719 --> 00:03:40.137 align:center
-टॉम।
-डिंगन।

00:03:40.721 --> 00:03:44.141 align:center
प्लीज़, ये मुझे कुचल रहा है।

00:03:46.768 --> 00:03:49.897 align:center
ठीक है, डटे रहो।
मैं तुम्हें वहाँ से बाहर निकालूँगा।

00:03:58.530 --> 00:03:59.907 align:center
इसे उतारो।

00:04:00.532 --> 00:04:01.533 align:center
प्लीज़।

00:04:03.493 --> 00:04:05.829 align:center
ठीक है, तैयार?

00:04:08.916 --> 00:04:10.083 align:center
ध्यान से, ध्यान से।

00:04:10.250 --> 00:04:11.793 align:center
वहाँ नीचे कुछ घुसाओ।

00:04:14.046 --> 00:04:15.506 align:center
हे, चलो।

00:04:16.757 --> 00:04:18.091 align:center
चलो!

00:04:19.551 --> 00:04:22.679 align:center
-ठीक है…
-हे, अरे, अरे, अरे।

00:04:26.350 --> 00:04:28.227 align:center
कोई फायदा नहीं।

00:04:28.685 --> 00:04:30.479 align:center
-मैं बाहर नहीं निकल सकता।
-तुम बाहर निकलोगे।

00:04:30.938 --> 00:04:33.273 align:center
अब, मैं इस पर ज़ोर दूँगा।

00:04:33.440 --> 00:04:36.985 align:center
जब मैं करूँगा, तुम अपने जीवन
का सबसे अच्छा बेंच प्रेस करोगे।

00:04:37.069 --> 00:04:42.157 align:center
ठीक है? अगर हमें थोड़ी जगह मिली,
तुम बाहर निकल जाओगे, ठीक है?

00:04:44.159 --> 00:04:45.160 align:center
ज़ोर लगाओ!

00:04:48.705 --> 00:04:50.415 align:center
चलो। चलो।

00:04:53.418 --> 00:04:55.921 align:center
मैं इसे थाम नहीं पा रहा। मेरे हाथ से सब
छूट रहा है, डिंगन। तुम यहाँ से बाहर निकलो!

00:04:56.004 --> 00:04:57.464 align:center
अभी बाहर निकलो।

00:04:58.966 --> 00:05:01.260 align:center
अपने पैरों को आज़ाद करो। चलो।

00:05:16.483 --> 00:05:18.986 align:center
देखा? कहा था तुम्हें बाहर निकालूँगा।

00:05:26.159 --> 00:05:27.327 align:center
लेक्सी।

00:05:30.455 --> 00:05:32.165 align:center
यह क्या है? मैं कहाँ हूँ?

00:05:32.332 --> 00:05:34.459 align:center
-किसी सुरक्षित जगह।
-क्या?

00:05:34.626 --> 00:05:37.087 align:center
मेरे परिवार के साथ। हमारे परिवार के साथ।

00:05:37.171 --> 00:05:39.006 align:center
परिवार? कौन सा परिवार?

00:05:40.174 --> 00:05:41.925 align:center
तुम्हारा मतलब एस्फ़ेनी?

00:06:01.028 --> 00:06:03.780 align:center
ठीक है, हमें यहाँ से निकलना होगा।
हमें वापस कैंप जाना होगा।

00:06:03.906 --> 00:06:05.657 align:center
हम कैंप में वापस नहीं जा सकते।

00:06:07.034 --> 00:06:08.785 align:center
उनके लिए बहुत देर हो चुकी है।

00:06:08.911 --> 00:06:11.079 align:center
क्या मतलब, बहुत देर हो चुकी है? हे भगवान।

00:06:11.830 --> 00:06:14.499 align:center
-एक शांतिपूर्ण समाधान शुरू हो चुका है।
-वाक़ई?

00:06:18.504 --> 00:06:21.673 align:center
मैंने नहीं कहा था कि मेरे पीछे आओ,
लेकिन अब जब तुम यहाँ हो ही…

00:06:21.798 --> 00:06:24.092 align:center
तो मैं तुम्हें कुछ दिखाना चाहती हूँ।

00:06:26.053 --> 00:06:27.346 align:center
भविष्य।

00:06:35.229 --> 00:06:36.688 align:center
उसे स्थिर रखो।

00:06:37.523 --> 00:06:39.650 align:center
-दरवाज़ा खोलो।
-संभलकर।

00:06:39.816 --> 00:06:41.109 align:center
उसकी गर्दन संभालो।

00:06:44.530 --> 00:06:47.074 align:center
ठीक है, आराम से, दोस्तों। ध्यान से।

00:06:47.241 --> 00:06:48.992 align:center
वो हमें मिल गई है। चलो, जल्दी करो!

00:06:50.702 --> 00:06:53.705 align:center
-ठीक है, स्थिर।
-ठीक है। आराम से।

00:06:53.872 --> 00:06:55.874 align:center
-ठीक है, बहुत आराम से।
-ठीक है।

00:06:56.416 --> 00:06:58.001 align:center
-मै तुम्हारे साथ हूँ।
-एंथनी कुछ कंबल और पानी लाओ।

00:06:58.126 --> 00:07:00.963 align:center
-ठीक है।
-ठीक है, चलो तुम्हें देखते हैं।

00:07:02.548 --> 00:07:04.842 align:center
छोटे सामान के लिए
असेंबली लाइनें तैयार करो।

00:07:05.008 --> 00:07:08.303 align:center
भारी स्लैब या बड़े सामान के लिए
लीवर चाहिए हो, तो इशारा करना।

00:07:08.887 --> 00:07:11.890 align:center
-और सुनना मत भूलना।
-हाँ, सुनते रहो।

00:07:12.099 --> 00:07:14.935 align:center
टॉम मेसन मर चुका है।
उनके पीछे हटने का और कोई कारण नहीं है।

00:07:15.018 --> 00:07:17.020 align:center
मैंने कहा था मेरे डैड ज़िंदा हैं!

00:07:19.106 --> 00:07:21.275 align:center
हे, आराम से।

00:07:22.985 --> 00:07:24.611 align:center
मुझे नहीं पता था तुम वहाँ हो, बच्चे।

00:07:29.157 --> 00:07:31.118 align:center
कभी-कभी लोग बेवकूफ़ी भरी बातें करते हैं।

00:07:31.285 --> 00:07:33.579 align:center
जैसे ही मेरे डैड ने अधिपति पर गोली चलाई…

00:07:33.745 --> 00:07:36.874 align:center
…जब इमारत गिरती,
तो वो भागकर वापस बंकर में चले जाते।

00:07:37.040 --> 00:07:39.168 align:center
उन्हें यहीं कहीं होना चाहिए।

00:07:40.878 --> 00:07:43.463 align:center
ठीक है, मैट।

00:07:44.298 --> 00:07:45.757 align:center
मैं तुम्हारे साथ ढूँढूँगा।

00:07:48.510 --> 00:07:51.471 align:center
मान गए भाई!
उसने तुम्हें बुरी तरह धो दिया, क्यों?

00:07:51.597 --> 00:07:54.766 align:center
हाँ, चलो परिधि की जाँच करें,
देखें कि क्या हमें कोई जीवित मिल सकता है।

00:07:54.892 --> 00:07:59.146 align:center
सच में? शायद वो शिकारी अभी भी
बाहर इंतज़ार कर रहे होंगे।

00:07:59.730 --> 00:08:01.106 align:center
हे, मुझे अपना हाथ दो।

00:08:02.608 --> 00:08:03.650 align:center
चलो।

00:08:08.197 --> 00:08:09.781 align:center
क्या तुम वहाँ से बाहर निकलने
का रास्ता देख सकते हो?

00:08:12.492 --> 00:08:13.952 align:center
क्या यह वही है जो मैं सोच रहा हूँ?

00:08:16.496 --> 00:08:18.457 align:center
यह दुर्घटनाग्रस्त बीमर है।

00:08:18.540 --> 00:08:21.919 align:center
पक्का कोचीस ने ही रॉकेट से उसे उड़ाया होगा।

00:08:23.212 --> 00:08:27.674 align:center
मैं बचे लोगों को लेकर शेल्टर लौट रहा था,
तभी मैंने उस इमारत को ढहते हुए देखा।

00:08:27.841 --> 00:08:29.968 align:center
शायद हमें अंदर जाने का रास्ता मिल जाए
और हम रेंगते हुए अंदर जाएँ।

00:08:30.135 --> 00:08:31.637 align:center
-बीमर के अंदर?
-हाँ।

00:08:31.803 --> 00:08:34.264 align:center
-हम ऐसा क्यों करेंगे?
-क्योंकि बाहर का रास्ता ऊपर है।

00:08:34.806 --> 00:08:35.974 align:center
कोई तो हैच होगा।

00:08:37.100 --> 00:08:39.811 align:center
-मुझे कुछ नहीं दिख रहा।
-अभी तक कुछ नहीं।

00:08:40.479 --> 00:08:42.814 align:center
हमें बस थोड़ी और जगह खाली करनी होगी।

00:08:45.984 --> 00:08:47.152 align:center
मैं नहीं…

00:08:47.986 --> 00:08:49.279 align:center
…इतनी हवा नहीं ले पा रहा।

00:08:51.448 --> 00:08:52.991 align:center
हम फंस गए हैं।

00:08:53.825 --> 00:08:54.868 align:center
दफ़न हो गए हैं।

00:08:58.247 --> 00:08:59.289 align:center
ठीक है, रुको…

00:08:59.414 --> 00:09:01.542 align:center
हम यहाँ दफन हो गए हैं! हम मरने वाले हैं!

00:09:01.708 --> 00:09:04.002 align:center
-डिंगन! अरे!
-हम मरने वाले हैं!

00:09:04.086 --> 00:09:06.255 align:center
हम मरने वाले हैं!

00:09:07.256 --> 00:09:08.382 align:center
अरे!

00:09:09.132 --> 00:09:10.175 align:center
डिंगन?

00:09:10.843 --> 00:09:12.135 align:center
तुम क्या करने की कोशिश कर रहे हो?

00:09:12.261 --> 00:09:14.429 align:center
इस पूरी चीज़ को हमारे ऊपर लाना चाहते हो?

00:09:15.305 --> 00:09:19.101 align:center
बेहतर होगा अगर यह ढह जाए
और काम पूरा हो जाए।

00:09:22.104 --> 00:09:23.146 align:center
डिंगन।

00:09:30.112 --> 00:09:31.154 align:center
क्या यह हैच है?

00:09:32.155 --> 00:09:33.323 align:center
यह हैच है।

00:09:51.425 --> 00:09:53.302 align:center
गर्दन के नीचे से कोई प्रतिक्रिया नहीं है।

00:09:53.468 --> 00:09:55.137 align:center
यह अच्छा नहीं है।

00:09:57.139 --> 00:09:58.515 align:center
लेकिन यह…

00:09:58.724 --> 00:10:01.768 align:center
मेरा मतलब है, यह अस्थायी है, है ना?
जैसे मेरी ये व्हीलचेयर भी थोड़े दिन की है।

00:10:01.894 --> 00:10:04.062 align:center
मैगी की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है।

00:10:04.188 --> 00:10:07.191 align:center
-तुम्हारा मतलब क्या है?
-वह लकवाग्रस्त है, हैल।

00:10:08.817 --> 00:10:12.487 align:center
मुझे डर है कि उसे अंदरूनी चोट लगी है।
मुझे माफ़ कर दो, पर ये सच है।

00:10:12.654 --> 00:10:15.949 align:center
-ठीक है, क्या तुम कुछ नहीं कर सकती?
-उसे आराम देने के अलावा…

00:10:16.074 --> 00:10:18.994 align:center
-मुझे नहीं पता कि मैं और क्या कर सकती हूं।
-हम उसे ऐसे ही मरने नहीं दे सकते।

00:10:19.077 --> 00:10:20.787 align:center
-तुम मुझसे क्या चाहते हो?
-हम नहीं…

00:10:23.540 --> 00:10:24.666 align:center
देखो…

00:10:29.087 --> 00:10:30.130 align:center
ठीक है।

00:10:32.382 --> 00:10:38.222 align:center
उन 'स्पाइक्स' का क्या? डैनी वाली
स्पाइक्स से तो वो बहुत जल्दी ठीक हो गई थी।

00:10:38.388 --> 00:10:40.682 align:center
-शायद डैनी की स्पाइक्स…
-मुझे पता है तुम मदद करना चाहते हो।

00:10:40.807 --> 00:10:43.393 align:center
-मैं भी उसकी मदद करना चाहती हूँ।
-हमें कुछ करना होगा।

00:10:43.477 --> 00:10:44.853 align:center
प्लीज़।

00:10:46.063 --> 00:10:48.232 align:center
ठीक है, ठीक है।

00:10:48.357 --> 00:10:50.817 align:center
शायद वॉलम मदद कर सकता है, ठीक है?
मैं कोचीज़ से बात करूँगी।

00:10:50.984 --> 00:10:53.820 align:center
ठीक है। ठीक है।

00:10:53.946 --> 00:10:56.156 align:center
एक हैच दरवाज़ा जो नहीं खुलता।

00:10:56.365 --> 00:10:59.868 align:center
हम इसे खोल देंगे।
हमे अभी तक पता नहीं है कि कैसे।

00:11:04.122 --> 00:11:05.290 align:center
वह क्या है?

00:11:05.958 --> 00:11:07.584 align:center
जैव विद्युत तारें।

00:11:08.544 --> 00:11:12.589 align:center
हम उस के सहारे उस कंट्रोल पैनल तक
पहुँच सकते हैं, जिससे ये खुल जाएगा।

00:11:13.715 --> 00:11:16.426 align:center
जब हम वहाँ जाएँगे,
हम संकेत दे सकते हैं जो भी ऊपर है।

00:11:17.261 --> 00:11:19.680 align:center
या शायद हम उसे उड़ा कर यहाँ से ले जाएँगे।

00:11:20.180 --> 00:11:21.557 align:center
हाँ, सही कहा।

00:11:22.558 --> 00:11:23.892 align:center
हमें सज़ा मिल रही है, टॉम।

00:11:25.018 --> 00:11:28.146 align:center
भले ही हम एक रास्ता निकाल लेते हैं,
यह किसके लिए होगा?

00:11:28.313 --> 00:11:29.898 align:center
सबको मृत ढूँढ़ने के लिए?

00:11:32.484 --> 00:11:33.777 align:center
मेरी बात सुनो।

00:11:35.279 --> 00:11:36.488 align:center
फिर कभी ऐसा मत कहना।

00:11:37.155 --> 00:11:38.282 align:center
सच में?

00:11:38.699 --> 00:11:41.451 align:center
-तुम खुद से झूठ बोल रहे हो।
-बिलकुल सही, मैं खुद से झूठ बोल रहा हूँ।

00:11:41.577 --> 00:11:43.328 align:center
मैं खुद से हर दिन झूठ बोलता हूँ।

00:11:43.495 --> 00:11:45.455 align:center
कभी-कभी हर दिन के हर घंटे में।

00:11:45.622 --> 00:11:48.166 align:center
कभी-कभी वह भी पर्याप्त नहीं होता,
और मैं फिर भी करता हूँ।

00:11:49.126 --> 00:11:51.295 align:center
क्योंकि अगर लोगों को लगता है
कि कोई उम्मीद नहीं है…

00:11:52.462 --> 00:11:55.883 align:center
…तो उनके लिए यही अच्छा होगा कि वे यकीन
करें। क्या तुम्हें मेरी बात समझ आ रही है?

00:11:57.801 --> 00:11:59.052 align:center
-शायद।
-बढ़िया।

00:11:59.219 --> 00:12:02.347 align:center
यहाँ वैसे ही हालात बहुत खराब हैं, ऊपर से
अगर तुम भी टूट गए तो सब खत्म हो जाएगा।

00:12:02.472 --> 00:12:04.349 align:center
क्या तुम खुद को संभाल पाओगे?

00:12:04.892 --> 00:12:07.144 align:center
-अभी?
-माफ़ करना।

00:12:08.645 --> 00:12:11.481 align:center
मुझे बस दफन होने का विचार पसंद नहीं है।

00:12:15.527 --> 00:12:18.322 align:center
बाकी सब के विपरीत, किसे यह विचार पसंद है?

00:12:48.393 --> 00:12:50.521 align:center
अरे, टॉम, तुम क्या कर रहे हो?

00:12:54.107 --> 00:12:55.234 align:center
तुम क्या कर रहे हो?

00:12:56.109 --> 00:12:57.152 align:center
तुम…

00:13:00.239 --> 00:13:02.866 align:center
-वायर टेंडन।
-क्या?

00:13:03.450 --> 00:13:05.244 align:center
शायद कोई स्विच या कुछ है।

00:13:06.703 --> 00:13:07.871 align:center
क्या? क्या हुआ?

00:13:07.996 --> 00:13:10.249 align:center
-किसी चीज़ ने मुझे काटा।
-अपना हाथ बाहर निकालो।

00:13:10.415 --> 00:13:12.125 align:center
टॉम। टॉम।

00:13:12.835 --> 00:13:15.087 align:center
टॉम, बाहर निकालो। बाहर खींचो।

00:13:15.712 --> 00:13:16.880 align:center
बाहर खींचो।

00:13:27.850 --> 00:13:29.268 align:center
जगह साफ़ रखो

00:13:34.731 --> 00:13:36.567 align:center
मेरी मदद करो!

00:13:39.903 --> 00:13:41.321 align:center
क्या?

00:13:44.116 --> 00:13:46.743 align:center
एस्फेनी ने हमारे लिए यही योजना बनाई है।

00:13:47.786 --> 00:13:49.621 align:center
उन्होंने डैड को भी यही बताया था।

00:13:50.622 --> 00:13:52.624 align:center
यह प्रजातियों का विकास है, बेन।

00:14:08.432 --> 00:14:11.226 align:center
यह तुम्हारा शांतिपूर्ण समाधान है?

00:14:11.435 --> 00:14:12.519 align:center
यह विकास है।

00:14:13.228 --> 00:14:17.232 align:center
और सुंदरता यह है कि परिवर्तन
बिना हिंसा के, कहीं भी हो सकता है।

00:14:17.357 --> 00:14:19.526 align:center
उन्होंने वितरण प्रणाली
को परिपूर्ण किया है।

00:14:20.110 --> 00:14:24.907 align:center
खुद को सुनो। इन मनुष्यों को राक्षसों
में बदल दिया जा रहा है।

00:14:25.032 --> 00:14:27.659 align:center
मैंने इंसानों को शांति का रास्ता दिखाया।
उन्होंने सुनने से इनकार कर दिया।

00:14:27.743 --> 00:14:30.204 align:center
तुम इस पर विश्वास नहीं कर सकती।
वे तुम्हारा ब्रेनवॉश कर रहे हैं।

00:14:30.329 --> 00:14:33.498 align:center
-नहीं, उन्होंने मुझे आगे की राह दिखाई है।
-यह आगे बढ़ने का सही रास्ता नहीं है।

00:14:33.665 --> 00:14:36.793 align:center
यह विकास नहीं है। यह नरसंहार है।
यह विलुप्त हो जाएगा।

00:14:36.919 --> 00:14:39.796 align:center
-बस मेरे साथ रहो।
-कृपया, मेरी बात सुनो।

00:14:48.096 --> 00:14:49.806 align:center
तुम मुझे मार डालोगी?

00:14:49.973 --> 00:14:52.267 align:center
जैसे तुमने लूर्डेस को मारा?

00:14:57.981 --> 00:14:59.358 align:center
क्या तुम देख सकते हो?

00:15:00.108 --> 00:15:02.069 align:center
यही एक रास्ता है।

00:15:02.236 --> 00:15:04.279 align:center
-बेहतर तरीका।
-आगे बढ़ो।

00:15:04.404 --> 00:15:05.822 align:center
मुझे अपना गुलाम बना लो।

00:15:05.989 --> 00:15:07.908 align:center
एस्फेनी पहले भी मेरे साथ ऐसा कर चुका है।

00:15:07.991 --> 00:15:11.453 align:center
हम दोनों के लिए कुछ भी बदलने
का समय नहीं है।

00:15:11.662 --> 00:15:13.413 align:center
जल्द ही मैं अपने प्रशिक्षण के लिए जाऊँगी।

00:15:13.539 --> 00:15:17.000 align:center
लेकिन मैं चाहती हूँ कि तुम मेरे साथ आओ।
हम अभी भी परिवार हो सकते हैं।

00:15:28.595 --> 00:15:30.597 align:center
तुम शांति लाने वाली हो।

00:15:30.806 --> 00:15:32.140 align:center
आगे बढ़ो। मुझे अपना गुलाम बना लो।

00:15:32.307 --> 00:15:35.853 align:center
तुम्हें समाधान प्रकट करने
के लिए चुना गया है।

00:15:38.105 --> 00:15:41.984 align:center
स्पाइक्स को एक इंजीनियर्ड
बायो-प्लास्मा से भरा गया है।

00:15:42.150 --> 00:15:44.736 align:center
सीरम डैनी के त्वरित पुनर्जनन का स्रोत है।

00:15:44.862 --> 00:15:48.156 align:center
तो हम एक स्टेम सेल प्रक्रिया
की तरह तरल पदार्थ निकालते हैं

00:15:48.323 --> 00:15:50.158 align:center
और उसे चोट में इंजेक्ट करते हैं?

00:15:50.325 --> 00:15:54.121 align:center
सही कहा। सिद्धांत में, यह मूल रूप
से उन्नत उपचार को बढ़ावा दे सकता है।

00:15:54.705 --> 00:16:00.043 align:center
एक थ्योरी ये भी है कि मैगी का शरीर सीरम को
रिजेक्ट करेगी और वो गहरे सदमे में जाएगी।

00:16:00.169 --> 00:16:01.920 align:center
तो यह उसे मार सकता है।

00:16:02.129 --> 00:16:04.506 align:center
प्रक्रिया डैनी को घायल भी कर सकती है।

00:16:05.132 --> 00:16:07.176 align:center
तरल निष्कर्षण के लिए खतरा है।

00:16:07.342 --> 00:16:12.514 align:center
बहुत खींचनेपर तुम एक एपिड्यूरल रक्तस्राव
ट्रिगर कर सकते हो, परिणामस्वरूप कोमा में।

00:16:14.892 --> 00:16:16.226 align:center
वह मेरे लिए ऐसा करती।

00:16:17.519 --> 00:16:19.354 align:center
बस सावधान रहना।

00:16:21.064 --> 00:16:22.733 align:center
फिर यह तय हो गया।

00:16:23.358 --> 00:16:24.443 align:center
नहीं, यह नहीं है।

00:16:24.526 --> 00:16:28.447 align:center
मैगी की मंज़ूरी के बिना, मैं उसे ये एलियन
डिएनए इंजेक्ट नहीं करने वाली।

00:16:35.537 --> 00:16:36.788 align:center
क्या बात है?

00:16:37.789 --> 00:16:39.791 align:center
अरे, आराम से, क्या तुम करोगे?

00:16:39.917 --> 00:16:41.251 align:center
-आराम से।
-बस करो।

00:16:41.460 --> 00:16:43.253 align:center
मैं नहीं कर सकती।
अचानक मेरा आत्मविश्वास डगमगा गया है।

00:16:44.087 --> 00:16:47.508 align:center
तुम्हारी वजह से मेरी घबराहट बढ़ रही है।
चलो भी सारा, प्लीज़।

00:16:49.927 --> 00:16:52.554 align:center
मुझे लगता है तुमने पहले कभी इस तरह
का हमला नहीं किया है।

00:16:52.763 --> 00:16:56.934 align:center
नहीं, कॉलेज की एकाध डेट्स
शायद इसके करीब थीं, लेकिन फिर भी…

00:16:57.100 --> 00:17:00.229 align:center
इसमें मेरा हाथ थामने के लिए शुक्रिया।
तुम एक असली राजकुमार हो।

00:17:02.523 --> 00:17:03.774 align:center
हे भगवान।

00:17:16.995 --> 00:17:18.247 align:center
ये बैनेट है।

00:17:18.997 --> 00:17:21.250 align:center
वह एंथनी के साथ पहरेदारी की ड्यूटी पर था।

00:17:23.418 --> 00:17:25.587 align:center
अधिपति ने उसे जिंदा जला दिया।

00:17:29.716 --> 00:17:33.011 align:center
-तुम क्या कर रहे हो?
-कब्र खोदने के लिए कुछ ढूंढो।

00:17:44.857 --> 00:17:48.318 align:center
कर्नल, यह टेक्टर की बंदूक है।

00:17:49.611 --> 00:17:50.779 align:center
उससे गोली चली है।

00:17:50.988 --> 00:17:54.157 align:center
डैड ने उस कमीने को मारा होगा,
और फिर पीछे हट गए।

00:17:56.451 --> 00:17:57.870 align:center
हाँ।

00:17:58.495 --> 00:18:01.164 align:center
हे, वहाँ नीचे कुछ है।

00:18:01.707 --> 00:18:03.333 align:center
मैं सुन सकता हूँ।

00:18:09.798 --> 00:18:11.717 align:center
मुझे कुछ सुनाई नहीं दे रहा, बेटा।

00:18:12.801 --> 00:18:14.052 align:center
मैं डैड हूँ।

00:18:16.180 --> 00:18:17.264 align:center
ठीक है, मैट।

00:18:17.347 --> 00:18:20.309 align:center
चलो खोदते हैं। चलो खोदें।

00:18:20.475 --> 00:18:21.643 align:center
चलो खोज जारी रखते हैं।

00:18:46.960 --> 00:18:49.671 align:center
टॉम, तुम्हारा हाथ, यह…

00:18:50.672 --> 00:18:52.382 align:center
-तुम्हारा हाथ।
-ठीक है।

00:18:53.634 --> 00:18:58.222 align:center
मैं बकेट सीट और चमड़े के इंटीरियर की
उम्मीद कर रहा था।

00:18:59.932 --> 00:19:01.391 align:center
ज़्यादा जगह।

00:19:01.517 --> 00:19:02.684 align:center
यह बेहतर है।

00:19:03.685 --> 00:19:06.522 align:center
क्या हमें देखना चाहिए कि
यह चाँद की छत के साथ आता है या नहीं?

00:19:18.158 --> 00:19:19.993 align:center
मैं अपने अंदर कुछ हिलते
हुए महसूस कर सकता हूँ।

00:19:20.118 --> 00:19:22.704 align:center
-टॉम…
-यह फैल रहा है! फ़ैल रहा है!

00:19:22.788 --> 00:19:26.291 align:center
टॉम, तुम्हारी बांह में कुछ है। टॉम।

00:19:26.416 --> 00:19:29.169 align:center
टॉम। टॉम!

00:19:42.850 --> 00:19:44.893 align:center
-हे।
-मैं कैसी हूँ?

00:19:48.021 --> 00:19:49.314 align:center
खैर…

00:19:51.567 --> 00:19:54.278 align:center
…ऐन ने तुम्हें देखा…

00:19:55.153 --> 00:19:56.697 align:center
…और वह…

00:19:57.447 --> 00:19:58.740 align:center
और क्या?

00:20:01.451 --> 00:20:03.203 align:center
उसे लगता है तुम्हें लकवा मार गया है, मैगी।

00:20:06.582 --> 00:20:08.584 align:center
मुझे डर था कि तुम यही कहोगे।

00:20:08.750 --> 00:20:12.462 align:center
लेकिन हमारे पास अभी भी मौका है, ठीक है?

00:20:12.754 --> 00:20:17.467 align:center
कोचीस को लगता है कि डैनी की स्पाइक्स से
निकला वो लिक्विड तुम्हें बचा लेगा।

00:20:17.593 --> 00:20:19.136 align:center
नहीं।

00:20:19.303 --> 00:20:21.305 align:center
-यह थोड़ा खतरनाक है, लेकिन…
-हैल, रुको।

00:20:21.471 --> 00:20:24.266 align:center
-लेकिन हमें बस तुम्हारी अनुमति चाहिए।
-मैं ऐसा नहीं कर सकती।

00:20:24.349 --> 00:20:25.767 align:center
इससे तुम्हारी जान बच सकती है।

00:20:26.476 --> 00:20:30.230 align:center
मैं एलियंस को मारती हूँ, याद है?

00:20:32.357 --> 00:20:34.193 align:center
मैं उनमे से एक नहीं बन सकती।

00:20:34.943 --> 00:20:38.530 align:center
प्लीज़, मेरे लिए यह कर दो।

00:20:39.656 --> 00:20:41.450 align:center
तुमने कहा था तुम मेरी रक्षा करोगे।

00:20:42.659 --> 00:20:44.745 align:center
तुम्हें मुझे जाने देना होगा।

00:21:07.226 --> 00:21:10.103 align:center
-उसने क्या कहा?
-वह यह करना चाहती है।

00:21:12.856 --> 00:21:14.650 align:center
ठीक है, बैठो।

00:21:18.529 --> 00:21:20.113 align:center
इससे दर्द होगा?

00:21:21.365 --> 00:21:22.991 align:center
हाँ, होगा।

00:21:23.158 --> 00:21:25.994 align:center
अपनी प्रेमिका से कहना मुझे एक ड्रिंक देगी
जब यह सब खत्म हो जाएगा।

00:21:26.703 --> 00:21:28.080 align:center
ठीक है।

00:21:30.374 --> 00:21:31.250 align:center
ठीक है, स्थिर रहो।

00:21:54.690 --> 00:21:58.277 align:center
ठीक है, उसे स्थिर पकड़ो।
उसे तुम्हें देखने दो।

00:21:59.570 --> 00:22:00.779 align:center
-मैगी।
-सब ठीक है।

00:22:00.904 --> 00:22:03.156 align:center
-ठीक है।
-एनेस्थेटिक काम कर रहा होगा।

00:22:03.323 --> 00:22:05.868 align:center
तुम्हें सुई में चुभन महसूस भी नहीं होगी।

00:22:09.162 --> 00:22:12.457 align:center
मैं तुम्हें उस तरल से इंजेक्ट करूँगी
जो हमने डैनी की स्पाइक्स से लिया था

00:22:12.624 --> 00:22:14.168 align:center
और फिर चमत्कार की उम्मीद करेंगे।

00:22:17.462 --> 00:22:18.797 align:center
तुमने क्या किया?

00:22:20.132 --> 00:22:21.175 align:center
क्या?

00:22:35.355 --> 00:22:37.649 align:center
वह बेहतर का हकदार था।

00:22:39.067 --> 00:22:42.237 align:center
कम से कम जानवरों को
उस तक पहुँचने से रोकेगा।

00:22:45.908 --> 00:22:47.284 align:center
मुझे खेद है, पोप।

00:22:47.367 --> 00:22:50.495 align:center
मुझे परवाह करने की आदत नहीं है,
और मैं इसमें अच्छी नहीं हूँ।

00:22:52.331 --> 00:22:53.957 align:center
कल रात भयानक थी।

00:22:54.666 --> 00:22:56.502 align:center
मुझे लगा मैं मरने वाली हूँ।

00:22:57.836 --> 00:23:00.797 align:center
और मुझे लगा कि तुम मरने वाले हो।

00:23:05.219 --> 00:23:06.970 align:center
तुमने गलत सोचा।

00:23:14.394 --> 00:23:16.230 align:center
मौत बेकार है।

00:23:23.987 --> 00:23:26.573 align:center
टॉम। टॉम।

00:23:26.782 --> 00:23:29.993 align:center
टॉम, टॉम। टॉम, खींचो, ठीक है?

00:23:30.160 --> 00:23:31.995 align:center
उसे खींचो। ज़ोर लगाओ! ज़ोर लगा के खींचो!

00:23:50.556 --> 00:23:51.723 align:center
इसे बाहर निकालो।

00:23:51.849 --> 00:23:53.976 align:center
-ठीक है।
-इसे बाहर निकालो।

00:24:06.446 --> 00:24:09.324 align:center
इसमें अंदर की तरफ कांटे हैं,
बिल्कुल मछली पकड़ने वाले कांटे की तरह।

00:24:10.033 --> 00:24:11.869 align:center
अंदर जाते वक्त थोड़ा दर्द हुआ होगा,
लेकिन बाहर निकालने में…

00:24:12.035 --> 00:24:14.746 align:center
अगर यह अभी बाहर नहीं आया,
तो तुम यहाँ अकेले होगे।

00:24:15.414 --> 00:24:18.876 align:center
बस इसे बाहर खींचो और रुकना मत।
अगर मैं तुमसे कहूँ भी, तो रुकना मत।

00:24:27.926 --> 00:24:30.470 align:center
रुकना मत! रुकना मत!

00:24:40.772 --> 00:24:42.357 align:center
हे भगवान।

00:24:50.741 --> 00:24:53.619 align:center
ठीक है, ठीक है, ठीक है।

00:24:54.620 --> 00:24:55.954 align:center
तुम अभी भी रुमाल रखते हो?

00:24:56.788 --> 00:24:59.917 align:center
उन्होंने मेरी पूरी गरिमा नहीं ली है।
अभी तक।

00:25:03.962 --> 00:25:05.923 align:center
हम ठीक हो जाएँगे।

00:25:07.466 --> 00:25:09.551 align:center
हम ठीक हो जाएंगे, डिंगन।

00:25:14.097 --> 00:25:17.643 align:center
क्या…? यह कैसी आवाज़ है?

00:25:27.528 --> 00:25:29.071 align:center
क्या ये कोई युद्ध सामग्री है?

00:25:29.988 --> 00:25:33.283 align:center
जब बीमर दुर्घटनाग्रस्त हुआ,
वह हम पर विस्फोटक गिरा रहा था।

00:25:36.119 --> 00:25:38.539 align:center
मुझे लगता है कि हमने अभी
एक ग्रेनेड का पिन खींच लिया।

00:25:46.004 --> 00:25:47.714 align:center
-डिंगन?
-इसे रोको।

00:25:49.174 --> 00:25:51.385 align:center
-इसे रोको।
-अरे, अरे, अरे। डिंगन?

00:25:51.468 --> 00:25:53.262 align:center
-इसे रोको।
-इसे एक साथ रखो।

00:25:53.428 --> 00:25:54.680 align:center
मुझसे बर्दाश्त नहीं होता।

00:25:55.430 --> 00:25:56.473 align:center
इसे रोको।

00:25:57.099 --> 00:25:58.851 align:center
अरे। हे!

00:26:19.329 --> 00:26:23.292 align:center
वह ज़िंदा है, लेकिन उसका दिल बहुत कमज़ोर है।

00:26:23.458 --> 00:26:26.461 align:center
मुझे नहीं पता वह कब तक ज़िंदा रहेगी।

00:26:26.587 --> 00:26:28.630 align:center
मुझे माफ़ कर दो।

00:26:34.469 --> 00:26:36.180 align:center
वह ऐसा नहीं करना चाहती थी।

00:26:41.185 --> 00:26:42.936 align:center
मैं उसे जाने नहीं दे सकता था।

00:26:44.605 --> 00:26:49.067 align:center
भगवान, मैं तुम्हें दोष नहीं दे रही।
मैं भी तुम्हारे पिता के लिए यही करती।

00:26:49.234 --> 00:26:51.195 align:center
ऐन, मदद करो!

00:26:52.196 --> 00:26:54.072 align:center
-बेन।
-क्या हुआ?

00:26:54.198 --> 00:26:56.700 align:center
-तुम ठीक हो?
-जितनी जल्दी हो सका उतनी जल्दी वापस आ गया।

00:26:56.783 --> 00:26:58.911 align:center
लेक्सी? तुम्हें लेक्सी मिली?

00:27:00.537 --> 00:27:03.665 align:center
-वह एस्फेनी के साथ जा मिली है।
-तो हम उसे ढूँढ़ेंगे।

00:27:03.790 --> 00:27:05.918 align:center
-हमें…
-हम कहीं नहीं जा सकते।

00:27:06.084 --> 00:27:09.421 align:center
-तो हम उसके निशान का पीछा करेंगे।
-कोई निशान नहीं है। वह प्रशिक्षण पर है…

00:27:09.505 --> 00:27:12.549 align:center
-इसका क्या मतलब है, वह प्रशिक्षण पर है?
-आपको समझना होगा।

00:27:13.383 --> 00:27:15.385 align:center
लेक्सी एस्फेनी के साथ जा मिली है।

00:27:16.220 --> 00:27:17.930 align:center
पूरी तरह से।

00:27:18.096 --> 00:27:20.224 align:center
उसने मुझे दिखाया कि वे मनुष्यों
को कैसे रूपांतरित कर रहे हैं।

00:27:20.390 --> 00:27:22.226 align:center
उसने ज़ोर दिया कि यही समाधान है।

00:27:22.392 --> 00:27:25.395 align:center
यह पहले से ही हो रहा है।
भले ही हम वापस जाएँ, यह बहुत खतरनाक है।

00:27:25.521 --> 00:27:28.232 align:center
हम दस और जनसमूह कर सकते हैं,
और हम कभी जीवित बाहर नहीं निकलेंगे।

00:27:28.357 --> 00:27:31.527 align:center
मैं केवल इसलिए यहाँ हूँ
क्योंकि उसने मुझे जाने दिया।

00:27:34.071 --> 00:27:36.823 align:center
मैंने उसके दिमाग में देखा।

00:27:38.825 --> 00:27:40.577 align:center
जिस लेक्सी को हम जानते हैं वह जा चुकी है।

00:27:50.128 --> 00:27:51.296 align:center
मैगी।

00:27:52.256 --> 00:27:53.549 align:center
क्या हुआ?

00:27:55.133 --> 00:27:59.012 align:center
हमले में उसे लकवा मार गया था।
हमने डैनी की स्पाइक्स से लिक्विड निकाला…

00:27:59.179 --> 00:28:03.433 align:center
-पर उसका शरीर उसे झेल नहीं पाया।
-तुमने उन स्पाइक्स का लिक्विड लिया?

00:28:04.142 --> 00:28:05.727 align:center
उससे काम नहीं बना।

00:28:10.691 --> 00:28:12.985 align:center
पूर्ण प्रत्यारोपण के बारे में क्या?

00:28:14.027 --> 00:28:15.988 align:center
बेन, अगर तुम वही सोच रहे हो
जो मैं सोच रहा हूँ…

00:28:16.154 --> 00:28:18.574 align:center
हमने चार्ल्सटन में बच्चों
से नुकीले पदार्थ और साज़ लिए थे।

00:28:19.700 --> 00:28:20.784 align:center
ऐन?

00:28:22.494 --> 00:28:23.579 align:center
तुम ठीक हो?

00:28:24.788 --> 00:28:26.331 align:center
मैं ठीक हूँ।

00:28:27.332 --> 00:28:31.044 align:center
प्रत्यारोपण निष्कर्षण की तुलना में
अधिक जटिल हैं। हमारे पास उपकरण नहीं हैं…

00:28:31.170 --> 00:28:33.338 align:center
-…जो चार्ल्सटन में थे।
-कोचीस मदद कर सकता है।

00:28:33.463 --> 00:28:37.634 align:center
वॉलम क्षेत्र में किसी तरह
की दवा होनी चाहिए।

00:28:39.595 --> 00:28:41.430 align:center
मेरी स्पाइक्स लो। उन्हें मैगी में डालो।

00:28:44.892 --> 00:28:47.352 align:center
जब हमने उसकी स्पाइक्स का लिक्विड निकाला,
तब डैनी बमुश्किल खड़ी हो पा रही थी।

00:28:47.477 --> 00:28:51.023 align:center
तुम्हारी पूरी तरह से हटाने से तुम मर
सकते हो। मैं तुम दोनों को नहीं खोने वाली।

00:28:51.106 --> 00:28:52.733 align:center
मुझे परवाह नहीं।

00:28:53.317 --> 00:28:58.655 align:center
मैं लेक्सी को नहीं बचा सका। प्लीज़,
मुझे मैगी को बचाने की कोशिश करने दो।

00:29:02.451 --> 00:29:03.827 align:center
ठीक है। ठीक है।

00:29:07.915 --> 00:29:09.458 align:center
हम इसे रोकने वाले नहीं हैं।

00:29:14.213 --> 00:29:15.380 align:center
नहीं, हम नहीं रोकेंगे।

00:29:16.632 --> 00:29:19.384 align:center
हम इस मिसाइल को फटने से नहीं रोक सकते।

00:29:20.219 --> 00:29:22.221 align:center
लेकिन हमें यहाँ मरना नहीं है।

00:29:22.679 --> 00:29:24.681 align:center
हम धमाके से खुद को बचा सकते हैं।

00:29:24.806 --> 00:29:26.808 align:center
-कहाँ?
-वहाँ। जहाँ से हम आए थे।

00:29:26.934 --> 00:29:29.353 align:center
तुम्हें दिख नहीं रहा?
इससे फ़र्क नहीं पड़ेगा।

00:29:31.104 --> 00:29:32.648 align:center
उठो।

00:29:47.913 --> 00:29:52.459 align:center
यह चार्ल्सटन के एमआरआई डिवाइस जैसा ही है,
लेकिन बिना व्यू स्क्रीन के।

00:29:52.584 --> 00:29:54.753 align:center
तुम्हें अंतर्ज्ञान से ऑपरेशन करना होगा।

00:29:57.172 --> 00:29:59.007 align:center
तुम्हें पता चल जाएगा जब यह चालू हो जाएगा।

00:30:08.851 --> 00:30:11.228 align:center
स्पाइक एक्सट्रैक्शन के लिए स्पष्ट है।

00:30:51.685 --> 00:30:53.187 align:center
अब तक, सब ठीक है।

00:31:08.869 --> 00:31:11.413 align:center
मैट, मैं हम दोनों के लिए खुदाई करूँगा।
तुम थोड़ी देर सो जाओ।

00:31:11.538 --> 00:31:13.790 align:center
-क्या कहते हो?
-नहीं, मैं…

00:31:13.957 --> 00:31:15.876 align:center
मैं नहीं कर सकता।
डैड के वहाँ नीचे होते हुए नहीं।

00:31:18.253 --> 00:31:22.174 align:center
ठीक है, तो अगर तुम खाना खाने के लिए
नहीं रुकोगे, तो क्या तुम इसे ले लोगे?

00:31:22.257 --> 00:31:23.800 align:center
थोड़ी चॉकलेट?

00:31:24.843 --> 00:31:26.428 align:center
ओह, शुक्रिया।

00:31:30.974 --> 00:31:34.144 align:center
हमें यह ब्लास्ट शील्ड बनानी होगी।
मिसाइल कभी भी फट सकती है।

00:31:42.277 --> 00:31:44.112 align:center
मेरे यहाँ नीचे आने का एक कारण है।

00:31:44.196 --> 00:31:45.948 align:center
यह कर्म है।

00:31:46.031 --> 00:31:48.867 align:center
कर्म का हमारे ज़मीन के नीचे रहने
से कोई लेना-देना नहीं है।

00:31:51.119 --> 00:31:52.704 align:center
हमें मेरी वजह से दफनाया गया है।

00:31:53.455 --> 00:31:56.166 align:center
मेरे परिवार के साथ जो हुआ उसकी वजह से।

00:31:56.333 --> 00:31:59.169 align:center
तुमने कहा कि आक्रमण
में तुम्हारा परिवार मारा गया था।

00:31:59.294 --> 00:32:00.629 align:center
नहीं।

00:32:02.130 --> 00:32:03.173 align:center
नहीं।

00:32:08.887 --> 00:32:11.181 align:center
मैंने अपने पद से ऊपर शादी की।

00:32:14.142 --> 00:32:15.769 align:center
एडिलेकी।

00:32:16.770 --> 00:32:17.855 align:center
मेरी ख़ूबसूरत पत्नी।

00:32:19.773 --> 00:32:22.901 align:center
मैं अपने ससुराल वालों को साबित
करना चाहता था कि मैं सफल था।

00:32:23.026 --> 00:32:27.114 align:center
मेरे छोटे बेटे इद्रिसा को
मुझसे बेहतर ज़िंदगी देना चाहता था।

00:32:27.197 --> 00:32:32.911 align:center
तो उसके जन्मदिन पर,
मैंने उसके लिए स्विमिंग पूल बनाया।

00:32:33.495 --> 00:32:35.622 align:center
जिस दिन हमने ज़मीन तोड़ी…

00:32:36.373 --> 00:32:39.918 align:center
…मैंने और मेरे बेटे ने
बुलडोज़र खोदना शुरू होते हुए देखा।

00:32:42.963 --> 00:32:46.175 align:center
फोन उठाने के लिए मेरी नज़र उससे हट गई थी।

00:32:48.093 --> 00:32:50.554 align:center
मैं हमेशा उस फ़ोन पर लगी रहता था।

00:32:53.390 --> 00:32:55.225 align:center
जब मैं लौटा…

00:32:57.394 --> 00:32:58.979 align:center
…मैंने देखा कि…

00:33:02.941 --> 00:33:04.943 align:center
…वह गड्ढे में था।

00:33:10.866 --> 00:33:13.243 align:center
उस पर मिट्टी गिर रही थी।

00:33:15.996 --> 00:33:17.247 align:center
वह दफन हो गया था।

00:33:19.541 --> 00:33:23.420 align:center
मेरी पत्नी, एडिलेकी, वह नहीं…

00:33:23.545 --> 00:33:26.840 align:center
वह कभी उबर नहीं पाई। वह…

00:33:27.132 --> 00:33:28.842 align:center
वह शराब पीकर मर गई।

00:33:30.719 --> 00:33:33.388 align:center
वह… वह आवाज़।

00:33:33.555 --> 00:33:38.519 align:center
मैं वह आवाज़ सहन नहीं कर सकता।

00:33:41.021 --> 00:33:44.566 align:center
मैं अपने बेटे के साथ एम्बुलेंस में गया…

00:33:48.445 --> 00:33:54.868 align:center
दिल की मशीन पर बीप की आवाज़ सुनी…

00:33:55.035 --> 00:33:56.870 align:center
…जब तक… मैं…

00:33:59.581 --> 00:34:03.460 align:center
जब तक सब कुछ रुकता, तब तक वह मर चुका था।

00:34:03.585 --> 00:34:06.046 align:center
देखा, तुमने।

00:34:07.464 --> 00:34:09.007 align:center
यह मेरी किस्मत है…

00:34:10.759 --> 00:34:15.889 align:center
…कि मुझे भी यहाँ
जिंदा दफनाया जाना चाहिए।

00:34:42.499 --> 00:34:44.501 align:center
हम और स्पाइक्स नहीं निकाल रहे हैं।

00:34:45.210 --> 00:34:48.213 align:center
-मैगी को सिर्फ तीन ही मिल पाए।
-अब ये तीन स्पाइक्स ही उसकी जान बचाएंगे।

00:34:48.338 --> 00:34:50.215 align:center
पर मैं तुम्हारे भाई को नहीं खोऊँगी।

00:35:34.676 --> 00:35:39.556 align:center
डिंगन, तुमने ऐसा कुछ नहीं किया
जो हर माँ-बाप दिन में दस बार नहीं करते।

00:35:41.683 --> 00:35:44.144 align:center
तुमने अपने बच्चे पर से नज़र हटाई।

00:35:46.480 --> 00:35:49.191 align:center
जो हुआ वो बहुत भयानक था,
पर तुम मरने के हकदार नहीं हो।

00:35:52.319 --> 00:35:54.279 align:center
तुम्हारा परिवार ऐसा नहीं चाहेगा।

00:35:55.155 --> 00:35:57.491 align:center
वे नहीं चाहेंगे कि तुम उम्मीद खो दो।

00:36:00.494 --> 00:36:02.913 align:center
यही एक चीज़ है जिसके लिए
वे तुम्हें कभी माफ़ नहीं करेंगे।

00:36:04.206 --> 00:36:06.208 align:center
तुम उम्मीद नहीं खो सकते।

00:36:08.335 --> 00:36:09.461 align:center
हम उम्मीद नहीं खो सकते।

00:36:48.375 --> 00:36:50.460 align:center
डिंगन, क्या तुम हो?

00:36:52.379 --> 00:36:53.422 align:center
हाँ।

00:36:53.547 --> 00:36:56.800 align:center
हाँ। मैं ज़िंदा हूँ।

00:36:56.925 --> 00:36:58.760 align:center
-मैट?
-डैड?

00:36:59.928 --> 00:37:00.929 align:center
मैट?

00:37:02.639 --> 00:37:03.932 align:center
टॉम!

00:37:04.057 --> 00:37:06.977 align:center
-मैंने कहा था वह बच जाएंगे।
-हाँ, तुमने कहा था।

00:37:13.942 --> 00:37:15.986 align:center
मैं तुम्हारे साथ हूँ, टॉम।
मैंने तुम्हें पकड़ लिया।

00:37:16.153 --> 00:37:17.529 align:center
तुम यहाँ हो।

00:37:18.530 --> 00:37:21.241 align:center
उसने तुम्हारे लिए लड़ना बंद नहीं किया।

00:37:23.118 --> 00:37:26.705 align:center
मुझे पता था तुम मेरे लिए लड़ोगे।
इसी उम्मीद ने मुझे वहाँ नीचे ज़िंदा रखा।

00:37:28.832 --> 00:37:29.875 align:center
टॉम?

00:37:30.417 --> 00:37:32.419 align:center
ओह, भगवान का शुक्र है।

00:37:38.425 --> 00:37:39.676 align:center
बेन को होश आ गया।

00:37:40.135 --> 00:37:41.678 align:center
क्या मतलब, बेन जाग गया है?

00:37:46.725 --> 00:37:48.185 align:center
-डैड।
-तुम वापस आ गए।

00:37:48.393 --> 00:37:50.103 align:center
आप भी।

00:37:51.146 --> 00:37:53.857 align:center
-ठीक है?
-मैगी कैसी है? क्या वह ठीक हो जाएगी?

00:37:53.982 --> 00:37:55.901 align:center
उसके जागने तक हमें पता नहीं चलेगा।

00:37:57.402 --> 00:37:59.279 align:center
शुक्रिया, दोस्त।
तुमने जो भी किया उसके लिए।

00:37:59.446 --> 00:38:01.281 align:center
चाहे वह बच जाए या नहीं, शुक्रिया।

00:38:02.574 --> 00:38:04.117 align:center
मैंने यह तुम्हारे लिए नहीं किया।

00:38:10.624 --> 00:38:11.750 align:center
टेक्टर।

00:38:11.875 --> 00:38:13.585 align:center
-हाँ!
-सबसे बढ़िया निशाना।

00:38:13.710 --> 00:38:15.587 align:center
-आमीन।
-सुनो, सुनो।

00:38:16.755 --> 00:38:20.050 align:center
अगर टेक्टर यहाँ होता,
मुझे पता है वह क्या कहता।

00:38:20.217 --> 00:38:21.468 align:center
ज़िंदाबाद…

00:38:21.593 --> 00:38:25.305 align:center
मुझे बस चलने का मन किया, खासकर जो बेन
ने लेक्सी के बारे में कहा उसके बाद।

00:38:27.432 --> 00:38:31.353 align:center
मैं उसे नहीं छोड़ सकती।
हमें उसे ढूँढ़ना होगा।

00:38:32.229 --> 00:38:34.356 align:center
मुझे नहीं पता हमें क्या मिलेगा।

00:38:35.357 --> 00:38:38.360 align:center
उन्हें याद करना और उनके लिए लड़ना
जिन्हें हमने खोया है।

00:38:38.652 --> 00:38:40.362 align:center
-सुनो, सुनो।
-ठीक है।

00:38:41.905 --> 00:38:43.949 align:center
देवदूतों के साथ सो जाओ, लूर्डेस।

00:38:44.074 --> 00:38:45.909 align:center
हाँ।

00:38:46.034 --> 00:38:47.661 align:center
तुम्हारी याद आएगी, लड़की।

00:38:47.786 --> 00:38:50.163 align:center
मैं भी किसी को अलविदा कहना चाहूँगी।

00:38:51.039 --> 00:38:52.291 align:center
मेरे पुराने रूप को।

00:38:52.374 --> 00:38:56.628 align:center
इस लड़की ने सोचा कि अगर वह खुद
को दुनिया से दूर छिपा लेगी…

00:38:56.795 --> 00:39:02.509 align:center
…और अगर वो सिर्फ अपना फायदा देखती,
तो आज शायद वो सुरक्षित होती।

00:39:02.634 --> 00:39:05.512 align:center
कुछ जोश बढ़ाती हैं, तो कुछ सुला देती हैं।

00:39:05.637 --> 00:39:07.639 align:center
लेकिन यह किसी तरह की ज़िंदगी नहीं है।

00:39:10.976 --> 00:39:12.102 align:center
हाँ।

00:39:16.481 --> 00:39:19.067 align:center
लेक्सी के पीछे जाना अभी मुमकिन नहीं है।

00:39:23.155 --> 00:39:26.783 align:center
सुनो, हम यहाँ हैं। हम ज़िंदा हैं।

00:39:27.826 --> 00:39:31.663 align:center
यहाँ और भी लोग हैं जो नहीं गए।

00:39:31.830 --> 00:39:33.540 align:center
जिन्होंने पक्ष नहीं बदला।

00:39:34.875 --> 00:39:36.251 align:center
जिन्हें हमारी ज़रूरत है।

00:39:52.893 --> 00:39:54.186 align:center
वह चल रही है।

00:39:54.269 --> 00:39:55.896 align:center
वह अपने पैरों पर है।

00:40:04.696 --> 00:40:06.448 align:center
यह मुझे धोखा देने के लिए।

00:40:13.747 --> 00:40:15.541 align:center
और यह मेरी जान बचाने के लिए।

00:40:15.624 --> 00:40:18.335 align:center
लगता है वह वापस सामान्य हो गई है।

00:40:19.127 --> 00:40:22.005 align:center
मैंने तुम्हारी जान नहीं बचाई, मैगी।
बेन ने बचाई।

00:40:28.512 --> 00:40:30.138 align:center
मुझमें स्पाइक्स हैं।

00:40:41.900 --> 00:40:44.194 align:center
-कैसा लग रहा है?
-शायद मैं ठीक हूँ।

00:40:54.204 --> 00:40:55.455 align:center
हैल।

00:40:57.207 --> 00:40:59.042 align:center
चलो भी, मुझे अपने पीछे दौड़ने
पर मजबूर मत करो।

00:41:02.546 --> 00:41:05.090 align:center
-तुम ठीक हो?
-हाँ।

00:41:05.215 --> 00:41:08.468 align:center
खैर, बेन, मेरा मतलब है,
उसने वास्तव में मैगी के लिए कदम उठाया।

00:41:18.228 --> 00:41:19.646 align:center
यह क्या है?

00:41:23.775 --> 00:41:25.652 align:center
-कृपया मुझे बताओ कि तुमने वह देखा।
-मैंने देखा।

00:41:25.819 --> 00:41:27.946 align:center
मुझे लगा कि मैं पागल हो रहा था।

00:41:28.947 --> 00:41:30.407 align:center
इसका क्या मतलब हो सकता है।

00:41:35.120 --> 00:41:36.705 align:center
चांदनी के बारे में है।

00:41:53.138 --> 00:41:56.099 align:center
संवाद अनुवादक: चित्रा

