WEBVTT

00:03.420 --> 00:05.174
क्या वे ज़िंदा हैं?

00:05.255 --> 00:07.925
हाँ। कैरन ने तुम्हारे दोस्त
और बच्चे को बंदी बना रखा है।

00:08.008 --> 00:09.259
कहाँ?

00:09.384 --> 00:11.512
दुर्भाग्य से, हमारे पास
वह जानकारी नहीं है।

00:11.595 --> 00:14.848
शायद केरन इनका इस्तेमाल
सौदेबाजी के लिए करना चाहती है।

00:14.973 --> 00:17.518
-काफ़ी संभव है।
-हो सकता है?

00:17.601 --> 00:21.939
हमारे एजेंट और जानकारी जुटा रहे हैं,
कुछ दिनों में पता चल जाएगा।।

00:22.022 --> 00:24.858
-कुछ दिन? वे कुछ दिनों में मर सकते हैं।
-टॉम।

00:25.859 --> 00:27.611
टॉम, तुम कहाँ जा रहे हो?

00:27.736 --> 00:29.029
-उनके पीछे।
-मैं तुम्हारे साथ हूँ।

00:29.112 --> 00:31.031
-तुम्हें नहीं पता कहाँ।
-मैं उन्हें ढूँढ़ लूँगा।

00:31.114 --> 00:33.033
-कैसे?
-हम पता लगा लेंगे।

00:33.158 --> 00:35.160
तुम्हें पता है तुम अजीब बर्ताव कर रहे हो।

00:35.285 --> 00:38.580
डैन, अगर तुमने ध्यान नहीं दिया,
तो पागलपन ही अब मेरा घर है।

00:38.705 --> 00:41.041
मेरी बेटी आधी एलियन है। यह सब कैसे हुआ?

00:41.124 --> 00:43.544
-काश मेरे पास जवाब होता।
-कैरन के पास जवाब है।

00:43.627 --> 00:46.421
अब, तुम्हें लगता है कि तुम
किसी की मदद कर पाओगे…

00:46.505 --> 00:49.049
…ऐनी, एलेक्सिस या किसी की भी,
यूँ बिना सोचे-समझे कदम उठाकर?

00:49.174 --> 00:53.220
-पकड़े गए या मारे गए तो मदद नहीं होगी।
-खाली बैठकर मैं कुछ भला नहीं कर रहा।

00:53.303 --> 00:57.432
सुनो, बेहतर यही है कि विद्रोहियों के
ठिकाने का पता चलने का इंतज़ार करें।

00:57.516 --> 01:01.144
-24 घंटे दो। मैं ढूँढ…
-क्या पता केरन उन्हें मार दे?

01:01.228 --> 01:05.440
काम निकलवाना है, तो वो उन्हें नहीं मारेगी।
वो डील के लिए ज़रूर संपर्क करेगी।

01:05.524 --> 01:08.819
समझदारी से काम लेने का वक्त है।
टॉम! मेरी बात सुनो।

01:08.902 --> 01:12.197
तुम जानते हो, इस वक्त तुम जो महसूस कर
रहे हो, उसे मुझसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता।

01:12.823 --> 01:14.658
चौबीस घंटे।

01:14.783 --> 01:18.787
तब तक कोई खबर नहीं मिली,
तो तुम मेरी रज़ामंदी से जा सकते हो।

01:23.625 --> 01:25.836
-ठीक है, 24 घंटे।
-यह… डैड, यह पागलपन है।

01:25.919 --> 01:29.882
-हर एक पल की देरी उनके लिए खतरा है।
-मैं समझता हूँ, पर उनकी बात सही है।

01:29.965 --> 01:32.926
टॉम, क्या मैं बात कर सकता हूँ?

01:36.513 --> 01:37.806
अच्छा काम किया।

01:37.931 --> 01:40.475
अगर ऐन और लेक्सी मर गए,
तो इसके ज़िम्मेदार तुम होगे।

01:42.811 --> 01:44.646
तुम्हारे भाई के साथ क्या है?

01:44.771 --> 01:47.858
बस उन्हें खोने का डर है।

01:47.941 --> 01:49.693
डैड को भी।

01:49.818 --> 01:53.071
मैं समझता हूँ तुम परेशान हो,
पर तुम्हें थोड़ा रुकना होगा…

01:53.155 --> 01:55.490
-…ज़रा दूर की सोचो।
-हैल?

01:56.241 --> 01:58.660
हम ऐन और लेक्सी की तलाश करने जा रहे हैं?

02:00.162 --> 02:01.538
हैल?

02:04.666 --> 02:06.084
तुम ठीक हो?

02:08.545 --> 02:09.880
हैल?

02:12.382 --> 02:15.552
मैं समझता हूँ तुम उन्हें बचाना चाहते हो,
पर यह वक्त इसके लिए ठीक नहीं है।

02:15.677 --> 02:18.305
कोचीस और राष्ट्रपति लापता हैं,
शायद वे मारे गए हैं।

02:18.472 --> 02:22.184
यह प्लान कभी राष्ट्रपति पर निर्भर नहीं था।
वोल्म नुकसान उठाने के लिए तैयार थे।

02:22.267 --> 02:25.145
वे कोचीस के बिना भी आगे बढ़ सकते हैं,
और ज़रूरत पड़ी, तो मेरे बिना भी।

02:25.270 --> 02:28.899
तुम्हारी सबसे बड़ी प्राथमिकता एक ही है,
इस महीने कैरोलिना सदर्न तक

02:29.024 --> 02:32.903
रेल लाइन का काम पूरा करना। ज़रूरत पड़े,
तो और लोगों को काम पर लगा दो।

02:33.028 --> 02:35.405
जब तक वोल्म वो मशीन तैयार करें,
तब तक यह काम हो जाना चाहिए।

02:35.489 --> 02:38.492
सुनो, हमें उस बारे में बात करनी है।
मैंने तुम्हारी फोटो डॉक्टर कादर को दिखाईं।

02:40.035 --> 02:41.453
वो तस्वीरें तो ताले में बंद थीं।

02:42.913 --> 02:45.165
-तुमने मेरी डेस्क की तलाशी ली?
-यह ज़रूरी नहीं कि कैसे।

02:45.290 --> 02:49.628
बात यह है, कादर के हिसाब से वोल्म मशीन
के बारे में हमसे झूठ बोल रहे हैं।

02:49.753 --> 02:52.130
मेरी सलाह है कि हम इस
प्रोजेक्ट को रोक दें।

02:52.214 --> 02:55.551
बिल्कुल नहीं! यही इकलौता रास्ता है
जिससे हम यह जंग जीत सकते हैं।

02:55.634 --> 02:57.177
हमें नहीं पता कि यह क्या काम करती है।

02:57.302 --> 02:59.972
मैंने तुम्हें इसलिए इंचार्ज नहीं बनाया
कि तुम हमारी रणनीति बिगाड़ सको।

03:00.055 --> 03:03.100
इसे अंजाम देने में काफी योजना,
संसाधन और कूटनीति लगी है।

03:03.183 --> 03:07.396
तुम गलत भी हो सकते हो। मैं दुश्मन नहीं,
बस चाहती हूँ कि तुम ठंडे दिमाग से सोचो।

03:07.521 --> 03:10.941
तुम मुझे ज़िम्मेदारी देकर फैसले लेने का
अधिकार छीने नहीं रख सकते।

03:11.066 --> 03:12.901
-मैंने मेरी चीज़ें छूने का अधिकार…
-डैड!

03:13.026 --> 03:14.528
-लेकिन
-मेरे साथ चलो।

03:15.362 --> 03:16.864
तुम क्या कर रहे हो?

03:16.947 --> 03:19.241
-अपनी बंदूकें नीचे रखो।
-हैल।

03:19.366 --> 03:21.326
कर दो, नहीं तो इसे गोली मार दूँगा।

03:26.456 --> 03:27.791
अब उठो।

03:29.543 --> 03:30.669
उठो!

03:32.462 --> 03:34.923
अंदर बैठो। तुम गाड़ी चलाओगे।

03:42.848 --> 03:44.224
पंच करो!

04:01.241 --> 04:03.076
मुझसे बात करो, हैल। क्या चल रहा है?

04:03.160 --> 04:05.662
-हम कहाँ जा रहे हैं?
-हम कैरन से मिलने जा रहे हैं।

04:08.540 --> 04:12.085
मैगी। यह हैल है। उसने टॉम
पर बंदूक तान रखी है।

04:12.169 --> 04:13.587
उसे रोको।

04:16.882 --> 04:19.134
हैल, क्या चल रहा है? चलो, मुझसे बात करो!

04:19.259 --> 04:21.512
मेरे चेहरे से बंदूक हटाओ!

04:22.804 --> 04:26.808
-हैल, ये क्या बकवास है?
-डैड, मैं मजबूर हूँ।

04:29.603 --> 04:30.979
रास्ते से हटो!

04:50.040 --> 04:52.084
जाओ, जाओ!

04:52.167 --> 04:53.836
इसके बारे में सोचना भी मत!

04:56.588 --> 04:57.881
हैल?

05:02.469 --> 05:05.639
अगली गोली सीधे इसके सिर में लगेगी।
सब लोग अपनी बंदूकें नीचे डालो।

05:05.764 --> 05:08.433
-बंदूकें नीचे गिराओ! यह मेरा हुक्म है!
-ठीक है।

05:08.517 --> 05:12.646
-उन्हें नीचे रख दो। उन्हें नीचे रखो।
-तुमने कुछ भी किया तो मैं उसे मार दूँगा।

05:12.729 --> 05:14.189
हैल?

05:20.821 --> 05:22.072
हैल?

05:22.197 --> 05:24.241
लानत है, मुझे बताओ क्या चल रहा है!

05:24.366 --> 05:25.659
बैठो!

05:30.330 --> 05:31.748
तुम मेरे बेटे नहीं हो।

05:31.832 --> 05:33.750
वाह, बहुत अच्छे, प्रोफेसर।

05:33.834 --> 05:36.712
पर मेरा इस पर कब्ज़ा है,
तो तमीज़ से पेश आओ।

05:36.795 --> 05:38.839
मैं शायद तुम्हें उससे दोबारा मिलने दूँ।

05:42.551 --> 05:44.178
तो, तुम्हारी अगली चाल क्या है?

05:44.261 --> 05:46.805
लगता है तुम्हारी योजना बर्बाद हो गई।

05:48.390 --> 05:50.934
वीवर अभी बाहर इमारत को घेर रहा है।

06:04.948 --> 06:07.868
अगर तुमने दोबारा ऐसा कुछ किया,
तो तुम्हारी हालत और बिगड़ जाएगी।

06:09.536 --> 06:11.496
-तुम कौन हो?
-इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता।

06:11.580 --> 06:14.249
ऐन और तुम्हारी बेटी मायने रखते हैं।

06:15.292 --> 06:18.879
-मैं उन्हें बचाने का मौका दे सकता हूँ।
-कैसे?

06:19.713 --> 06:23.091
वोल्म जो मशीन बना रहे हैं, तुम मुझे
उसके बारे में सब कुछ बताओगे।

06:24.092 --> 06:26.261
कहाँ और कब उसका इस्तेमाल किया जाएगा।

06:27.888 --> 06:30.516
मैं तुम्हें वह जानकारी कभी नहीं दूँगा।

06:32.726 --> 06:34.603
हाँ, वह तो वक्त ही बताएगा।

06:45.239 --> 06:47.282
दूसरी टुकड़ी पिछले दरवाजे पर
नज़र रखे हुए है।

06:47.407 --> 06:49.785
हमारी नज़रों से बचकर कोई भी
अंदर या बाहर नहीं जा पाएगा।

06:49.868 --> 06:53.413
-बहुत अच्छे। टुकड़ियों के बीच संपर्क बनाओ।
-अभी करता हूँ।

06:54.456 --> 06:57.125
-हे।
-मैंने तुम्हें अस्पताल जाने के लिए कहा था।

06:57.251 --> 06:58.335
मैं ठीक हूँ। मैं ठीक हूँ।

06:58.418 --> 07:01.797
-क्या अंदाज़ा है कि यह सब किस वजह से हुआ?
-काश, मुझे पता होता।

07:01.880 --> 07:03.507
शायद यह पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस है।

07:03.590 --> 07:06.093
-हम सबकी सहने की एक हद होती है।
-बात उससे भी कहीं ज़्यादा गंभीर है।

07:06.969 --> 07:10.013
हैल हफ़्तों से दिमागी तौर पर
परेशान चल रहा है।

07:10.138 --> 07:13.016
-किस तरह की भावनात्मक समस्याएँ?
-कैरन के बारे में बुरे सपने…

07:13.100 --> 07:15.561
…कि वह सीमा से बाहर जाकर
उससे मिल रहा है।

07:15.686 --> 07:20.023
उसे यकीन है कि उसने उसके अंदर कुछ
लगाया है। मैं नहीं चाहती थी कि यह सच हो…

07:20.148 --> 07:21.775
-…पर हैल को यकीन था।
-एक मिनट रुको।

07:21.859 --> 07:24.486
तो क्या तुम यह कह रही हो कि
वह जासूस हैल है जिसकी हमें तलाश थी?

07:24.570 --> 07:26.572
मुझे तुम्हें बता देना चाहिए था।

07:29.283 --> 07:30.576
तुम्हें पता था?

07:31.785 --> 07:34.454
तुम्हें पता था, और तुम उसे बचा रहे हो।

07:36.039 --> 07:38.500
अविश्वसनीय।

07:38.584 --> 07:41.920
तो तुम्हारी वजह से हमारे महान राष्ट्रपति
के सिर पर बंदूक तनी हुई है।

07:42.045 --> 07:44.673
एक-दूसरे पर उंगली उठाने से
कुछ नहीं बदलेगा।

07:44.756 --> 07:48.635
अब हमें हैल और टॉम को सुरक्षित बाहर
निकालने का तरीका सोचना होगा।

07:48.802 --> 07:50.470
बिना किसी नुकसान के?

07:51.054 --> 07:53.557
हैल मेसन ने आर्थर मैनचेस्टर की हत्या की।

07:53.640 --> 07:56.602
-तुम्हारे पास इसका कोई सबूत नहीं है।
-बस करो।

07:56.727 --> 07:58.770
उसका बचाव करना बंद करो।

07:58.896 --> 08:01.648
तुम्हें पता था कि वो अपनी एस्फ़ेनी
गर्लफ्रेंड को ख़बरें दे रहा था।

08:01.732 --> 08:03.525
उसने दर्जनों लोगों को मरवाया।

08:03.650 --> 08:07.988
उस लड़के ने कभी न कभी यहाँ मौजूद
सभी लोगों की जान बचाई है।

08:08.071 --> 08:10.991
वह एक वफादार सैनिक था
जब तक कैरन ने उसे नहीं मारा।

08:11.074 --> 08:13.493
और तुम्हें तो पता होना चाहिए।

08:13.619 --> 08:17.080
इसके बजाय, तुम उसे बचाने के लिए
ज़मीन-आसमान एक कर रही हो।

08:17.206 --> 08:19.458
क्योंकि मेसन गद्दार नहीं हो सकता।

08:19.541 --> 08:22.377
ल अपनी हरकतों के लिए उतना ही ज़िम्मेदार है
जितना कि हारनेस किया हुआ कोई बच्चा।

08:22.503 --> 08:23.754
तो ये बात स्पाइक बॉय कह रहा है, है ना?

08:23.837 --> 08:28.008
अपने स्पाइक्स हटवाने से इनकार कर रहा है।
उन एलियंस के डी.एन.ए. का स्वाद चखना है?

08:28.091 --> 08:29.551
लगता है मेसन परिवार के खून में ही यह है।

08:30.135 --> 08:32.262
हे! हे!

08:33.388 --> 08:35.390
अपने आप पर नियंत्रण रखो, तुम दोनों।

08:35.516 --> 08:37.768
मैं तुम दोनों को यहाँ से लात मारकर
बाहर निकाल दूँगा!

08:54.535 --> 08:55.869
-टेक्टर।
-सर?

08:55.994 --> 08:57.538
मुझे कवर करो।

08:59.414 --> 09:01.291
ठीक है, कर्नल।

09:02.459 --> 09:04.169
हैल।

09:06.296 --> 09:08.674
वहाँ अपनी जान मत गँवा बैठना।

09:13.554 --> 09:14.847
हैल!

09:18.433 --> 09:22.145
जब तक मैं न कहूँ कोई गोली
नहीं चलाएगा, समझे?

09:27.442 --> 09:28.986
हैल, मैं निहत्था हूँ।

09:31.029 --> 09:32.447
मैं बात करने अंदर आ रहा हूँ।

09:36.577 --> 09:38.161
हैल?

09:39.454 --> 09:40.747
हैल?

09:41.498 --> 09:42.749
नीचे रहो।

09:47.045 --> 09:49.047
मैं बात करने अंदर आ रहा हूँ।

09:51.884 --> 09:53.343
मैं यहाँ हूँ।

09:53.886 --> 09:55.470
क्या मैं अंदर आ सकता हूँ?

09:58.724 --> 10:00.350
इतना काफ़ी है, कर्नल।

10:01.602 --> 10:03.061
मैं ठीक से सुन सकता हूँ।

10:06.356 --> 10:08.942
हम जानते हैं कैरन ने
तुम्हारे साथ कुछ किया है।

10:09.026 --> 10:10.819
मैगी यहाँ नीचे है।

10:10.944 --> 10:12.571
तुम्हारे भाई भी।

10:12.654 --> 10:14.364
हम सब तुम्हारी परवाह करते हैं, हैल।

10:14.489 --> 10:16.241
हमें तुम्हारी बहुत चिंता हो रही है।

10:16.366 --> 10:18.118
कैरन ने तुम्हारे साथ क्या किया?

10:18.202 --> 10:19.828
अब इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता।

10:21.246 --> 10:24.875
पिछले साल कैद के दौरान उसने तुम्हें
चूमा था और तुम्हारे अंदर कुछ डाला था।

10:24.958 --> 10:26.752
हैल, चलो मिलकर इसका समाधान निकालते हैं।

10:26.835 --> 10:29.838
इसका कोई ऐसा हल निकालो जिससे
किसी को भी चोट न पहुँचे।

10:31.089 --> 10:34.384
हैल, मुझे पता है तुम अब भी लड़ रहे हो।
बताओ, मैं तुम्हारी मदद कैसे करूँ?

10:35.469 --> 10:36.929
हैल?

10:37.513 --> 10:39.306
-हैल?
-मुझसे बात करो, हैल।

10:39.389 --> 10:41.767
-मुझे बताओ तुम्हें क्या चाहिए।
-मैं तुम्हारी कैसे मदद कर सकता हूँ?

10:43.519 --> 10:44.853
हैल?

10:46.063 --> 10:47.439
मुझे एक…

10:53.445 --> 10:57.032
एक ईंधन से भरी हुई हम्वी और
पेरिमीटर तक सुरक्षित रास्ता चाहिए।

10:57.115 --> 10:59.826
वह पहले भी काम नहीं आया था।
अब भी काम नहीं आएगा।

10:59.952 --> 11:03.247
-मैं तुम्हें जाने नहीं दे सकता।
-कर्नल, मुझे जो चाहिए वो दो!

11:03.997 --> 11:05.707
वरना तुम्हें टॉम मेसन को दफ़नाना पड़ेगा!

11:05.832 --> 11:07.793
तुम जानते हो तुम अपने
पिता को नहीं मारोगे, हैल।

11:16.260 --> 11:17.886
गोलीबारी बंद करो!

11:20.180 --> 11:22.015
गोलीबारी बंद करो, लानत है!

11:22.099 --> 11:23.851
मैंने कहा, गोली मत चलाना!

11:26.562 --> 11:28.105
हैल?

11:29.314 --> 11:30.858
टॉम?

11:39.449 --> 11:40.742
टॉम?

11:45.414 --> 11:47.040
हैल?

11:51.879 --> 11:53.172
आराम से। आराम से।

11:55.048 --> 11:56.633
हैल?

11:58.177 --> 11:59.511
टॉम?

12:00.470 --> 12:01.471
बोलो। उसे जवाब दो।

12:03.348 --> 12:05.058
हाँ, डैन, हम ठीक हैं!

12:06.310 --> 12:09.062
फिर से कोशिश मत करना, ठीक है?

12:12.482 --> 12:14.193
सब कुछ नियंत्रण में है।

12:14.318 --> 12:16.278
यहाँ से हम कहाँ जाएँगे?

12:16.361 --> 12:19.072
कर्नल, मुझे वह हमवी दो।

12:22.784 --> 12:24.077
ठीक है, हैल।

12:24.786 --> 12:27.664
मैगी ने तुम्हारी वाली गाड़ी को
गोलियों से भून दिया था।

12:27.789 --> 12:31.668
हालाँकि, नई गाड़ी तैयार करने में
हमें थोड़ा समय लगेगा, पर ठीक है।

12:31.793 --> 12:34.296
मेरे सब्र का बाँध टूट रहा है, कर्नल।

12:34.379 --> 12:35.923
ठीक है।

12:36.965 --> 12:39.801
एक हमवी, आ रही है।

12:47.226 --> 12:50.270
-सार्जेंट।
-कर्नल, मैं अंदर जा सकता हूँ।

12:50.395 --> 12:51.688
क्या बात कर रहे हो?

12:51.813 --> 12:55.984
-इमारत के ऊपर से चलो, उसे पता नहीं चलेगा।
-तुम्हारे भाई ने सही जगह चुनी है।

12:56.068 --> 12:59.238
-पूरी इमारत पर उसकी नज़र है।
-तुम कहीं से भी जाओ, वह देख लेगा।

12:59.821 --> 13:03.075
-वह मुझ पर गोली नहीं चलाएगा।
-वह तुम्हारे पिता पर कभी बंदूक नहीं तानता।

13:03.158 --> 13:05.994
यह बहुत जोखिम भरा है। इसमें तुम्हारे पिता,
तुम्हारे भाई और तुम्हारी जान जा सकती है।

13:06.119 --> 13:09.831
-मैं अंदर हैल से बात करने जा रहा हूँ।
-जो मैंने बेन से कहा, तुमने सुना नहीं?

13:09.957 --> 13:13.001
वह मेरी बात सुनेगा। मैं उसे समझा
सकता हूँ। मुझे पता है मैं कर सकता हूँ।

13:13.126 --> 13:16.713
नाकाम रहे, तो उसे एक और बंधक मिल जाएगा।
वह इसका इस्तेमाल हमारे खिलाफ करेगा। नहीं।

13:17.130 --> 13:20.551
-कोई बेहतर तरीका होना चाहिए।
-क्या कोई मुझे कुछ समझा सकता है?

13:20.676 --> 13:26.098
क्यों अगर कोई और एलियन जैसा व्यवहार करता
और लोगों पर गोलियाँ चलाता…

13:26.181 --> 13:30.477
…तो तुम उसका भेजा उड़ा देते और उसकी
खोपड़ी को ऐश ट्रे की तरह इस्तेमाल करते?

13:30.561 --> 13:33.105
हैल ने किसी को गोली नहीं मारी।

13:33.730 --> 13:37.234
-वह कर्नल को मार सकता था, पर नहीं मारा।
-मैग्स, मैं बस इतना कह रहा हूँ…

13:37.317 --> 13:41.029
…हम तुम्हारे बॉयफ्रेंड
के संयम पर भरोसा नहीं कर सकते।

13:41.154 --> 13:45.784
तुम्हें भरोसे की ज़रूरत नहीं। मुझे बस
शांत लोग चाहिए जो आदेशों का पालन करें।

13:45.868 --> 13:48.871
अपने बरसर्कर्स लो और दफ़ा हो जाओ। जाओ।

13:48.996 --> 13:53.208
कर्नल सर, आज पूरे दिन में मैंने इससे
बेहतर बात नहीं सुनी।

13:53.333 --> 13:54.835
घोंसले की ओर चलते हैं।

13:54.918 --> 13:58.755
हमें मेसन परिवार का यह नया ड्रामा
और करीब से देखने की ज़रूरत नहीं है।

13:58.881 --> 14:02.342
-लायल, तुम पहला राउंड खरीद रहे हो।
-नहीं।

14:06.221 --> 14:07.764
सार्जेंट।

14:08.807 --> 14:10.309
मैडम।

14:10.893 --> 14:13.604
अगर ज़रूरत पड़ी, तो क्या तुम हैल को
टॉम को गोली मारने से रोक सकोगे?

14:17.733 --> 14:19.526
हाँ, मैडम।

14:19.651 --> 14:21.987
लगभग 300 गज, लगभग।

14:22.070 --> 14:23.947
स्विच यहाँ है।

14:24.740 --> 14:27.451
वहाँ एक गोली चलाओ, और वह बत्ती की तरह
एक झटके में ढेर हो जाएगा।

14:28.035 --> 14:29.578
अगर स्थिति बिगड़ती है…

14:29.661 --> 14:33.498
…तो हमें टॉम और हैल में से किसी एक को
बचाने का तुरंत फैसला लेना पड़ सकता है।

14:33.624 --> 14:36.543
-ऐसा नहीं होगा।
-तुम यह वादा नहीं कर सकते, डैन।

14:36.668 --> 14:41.673
मुझे पता है तुम टॉम के करीब हो। उसके बेटे
को मारने का आदेश देना बहुत मुश्किल होगा।

14:41.798 --> 14:45.677
लेकिन अगर बात हद से आगे बढ़ गई
और तुम वह आदेश नहीं दे पाए…

14:45.802 --> 14:47.679
…तो मैं तुम्हें तुम्हारी ज़िम्मेदारी से
मुक्त कर दूँगा।

15:06.114 --> 15:09.785
-क्या वे अब भी ठीक हैं?
-जहाँ तक मुझे पता है। कुछ नहीं बदला।

15:11.411 --> 15:13.997
ऊपर क्या हो रहा है?
मुझे जानना है कि हैल कहाँ है…

15:14.122 --> 15:17.000
-टॉम कहाँ है, और वे क्या कर रहे हैं?
-मैं बस वहाँ का जायजा ले रहा था।

15:17.084 --> 15:21.004
ऐसी कुछ जगहें हैं जहाँ से मैं बिना दिखे
निशाने पर नज़र रख सकता हूँ।

15:21.129 --> 15:25.008
टेक्टर, एक बात पूरी तरह साफ कर दूँ।
हैल हमारा निशाना नहीं है।

15:25.092 --> 15:26.134
वह हम में से एक है।

15:26.718 --> 15:29.721
एलियंस ने उसकी हालत बिगाड़ दी है,
पर हम उन्हें इस बात की सज़ा ज़रूर देंगे।

15:29.805 --> 15:33.433
हम उसे वापस ले आएंगे। यह मामला सबकी जान
सलामत रहते खत्म होगा, समझे?

15:33.559 --> 15:35.018
ठीक है, सर। कर सकता हूँ।

15:41.149 --> 15:42.609
एंथनी।

15:44.111 --> 15:46.321
तुम मेरे भाई को गोली नहीं मारोगे, है ना?

15:46.864 --> 15:48.866
आदेश हैं नहीं मारने के लिए।

15:50.200 --> 15:52.160
ऑर्डर बदल सकते हैं।

15:53.161 --> 15:54.872
हाँ, वे कर सकते हैं।

16:00.460 --> 16:02.337
यह बेकार है।

16:03.755 --> 16:05.048
हाँ।

16:05.174 --> 16:08.343
मुझे नहीं पता हैल को चोट
पहुँचे बिना यह कैसे खत्म होगा।

16:08.468 --> 16:11.471
या तुम्हारे पिता। या दोनों।

16:12.723 --> 16:13.891
तुम सही थे।

16:14.016 --> 16:16.476
तुम्हें वहाँ जाकर हैल से बात करनी चाहिए।

16:18.145 --> 16:20.647
बिना दिखे अंदर जाने का कोई रास्ता नहीं है।

16:21.356 --> 16:22.649
रास्ता है।

16:24.359 --> 16:25.485
मुझे दिखाओ।

16:26.486 --> 16:27.905
मैं साथ हूँ।

16:32.367 --> 16:35.746
तुम्हें पता है कि जैसे ही तुम उस हम्वी के
पास जाओगे, वीवर तुम्हें मार गिराएगा।

16:36.371 --> 16:40.209
मुझे हैरानी होगी अगर इस वक्त टेक्टर ने
अपनी बंदूक तुम पर न तानी हो।

16:42.085 --> 16:45.672
-तुम मुफ्त में मारे जाओगे।
-वीवर अपने दोस्त के बेटे को नहीं मारेगा।

16:45.756 --> 16:47.257
नहीं, डैन वीवर ऐसा नहीं करेगा।

16:47.966 --> 16:50.052
लेकिन वहाँ फैसले वह नहीं ले रहा है।

16:50.135 --> 16:51.970
मरीना पेराल्टा चला रही है।

16:53.096 --> 16:55.891
और अगर तुम्हें लग रहा है कि
वह आदेश नहीं देगी…

16:55.974 --> 16:58.060
…या टेक्टर चूक जाएगा…

16:59.937 --> 17:02.105
…तुम हार जाओगे।

17:04.691 --> 17:07.861
देखो, एक तरीका है जिससे हम
यहाँ से बाहर निकल सकते हैं।

17:08.946 --> 17:11.990
कैरन से कहो कि ऐन और लेक्सी को छोड़ दे,
और उन्हें चार्ल्सटन वापस ले आए।

17:12.115 --> 17:14.243
हम वोलम योजना के बारे में बात कर सकते हैं।

17:14.368 --> 17:17.996
या तो तुम मुझे वॉल्म की योजना बताओ,
और मैं ऐन और तुम्हारी बेटी को छोड़ दूँगा।

17:23.585 --> 17:24.920
हम यहाँ हैं।

17:25.003 --> 17:27.548
-तुम्हें यकीन है?
-बिल्कुल यकीन है।

17:27.673 --> 17:31.885
ये सुरंगें पूरे चार्ल्सटन में हैं।
हमने इनमें से ज़्यादातर रास्ते देखे हैं।

17:32.010 --> 17:33.720
स्कूल से भाग रहे हो?

17:33.846 --> 17:35.722
फायदेमंद रहा, क्या तुम्हें नहीं लगता?

17:38.016 --> 17:40.936
ठीक है, दोनों मेसन्स की
बचने की उम्मीद बहुत कम है…

17:41.019 --> 17:46.108
…इस ड्रामे से उनके ज़िंदा बचने की
संभावना अब और बढ़ गई है।

17:46.191 --> 17:48.610
क्यों न थोड़ी दूर की सोचें?

17:48.735 --> 17:51.029
अगर भगवान ने साथ दिया, तो इसका
बहुत अच्छा फल मिल सकता है।

17:51.154 --> 17:52.489
लायल, तुम क्या कहते हो?

17:52.573 --> 17:55.033
हाँ, मैं टेक्टर के ना खेलने
की शर्त हार जाऊँगा।

17:55.117 --> 17:58.036
चलो भी लाय़ल, शायद वे अपनी बातों से
इस मुसीबत से बाहर निकल आएँ।

17:58.161 --> 18:01.832
और अगर तुम जीते, तो मेक्सिको की ट्रिप के
लिए कुछ पीपे बीयर खरीद सकते हो।

18:01.915 --> 18:04.877
हाँ, और इनाम पाने के लिए उन्हें कितनी
देर तक ज़िंदा रहना होगा?

18:05.002 --> 18:07.796
मेरा मतलब, अगर हैल ही मैनचेस्टर
का खून करने वाला गद्दार है…

18:07.880 --> 18:12.718
उस हिसाब से जीतने के लिए हैल मेसन को
मुकदमे तक ज़िंदा रहने की ज़रूरत नहीं है।

18:12.801 --> 18:16.346
मेरे लिए $20 "दोनों की मौत" पर लगाओ,
और मैं खुद उन्हें खत्म कर दूँगा।

18:18.056 --> 18:20.642
नहीं। आराम से, दोस्त।

18:20.767 --> 18:23.478
मेरे दोस्तों, मैं आपको कोई कदम उठाने
के लिए नहीं कह रहा हूँ।

18:23.604 --> 18:28.108
यह तो बस कुछ लोगों की किस्मत पर
लगाई गई एक मामूली सी शर्त है।

18:28.192 --> 18:30.110
इसके बारे में सोचना भी मत।

18:31.069 --> 18:32.654
तुम साथ हो या नहीं?

18:38.952 --> 18:41.121
-ठीक है।
-यहाँ ऊपर।

18:45.792 --> 18:47.377
ठीक है।

18:48.378 --> 18:52.716
अगर तुम्हें अपनी जान की फिक्र नहीं,
तो सोचो और किसका नुकसान होगा…

18:52.799 --> 18:55.135
…अगर तुम मुझे वह जानकारी
नहीं देते जो मुझे चाहिए।

18:57.221 --> 19:00.265
देखो, मैं वीवर को मार सकता था।
मुझे यकीन है कि तुम यह जानते हो।

19:00.390 --> 19:05.646
अगली बार बेन या शायद मैट हो सकता है।

19:06.396 --> 19:08.815
तुम इसके बारे में क्यों नहीं सोचते?

19:11.443 --> 19:13.820
मुझे समझ जाना चाहिए था।

19:15.239 --> 19:17.950
मुझे ध्यान देना चाहिए था कि
तुम्हारे साथ क्या हो रहा है।

19:22.579 --> 19:26.083
काश मैं कह पाता कि काम में ज़्यादा व्यस्त
होने की वजह से नहीं आ पाया…

19:26.166 --> 19:29.461
…लेकिन हम दोनों जानते हैं कि इसकी शुरुआत
बहुत पहले ही हो गई थी।

19:30.712 --> 19:32.089
यहाँ तक कि हमले से भी पहले…

19:32.172 --> 19:35.551
…मैंने लैक्रोस के कई मैच छोड़े,
और कई बार खाने पर भी नहीं पहुँचा।

19:38.303 --> 19:40.389
लेकिन तुम्हारी माँ हमेशा वहाँ थी।

19:46.103 --> 19:48.397
पता है उन्होंने क्या सोचा था
कि तुम क्या बनोगे?

19:50.107 --> 19:51.859
एक फाइटर पायलट।

19:54.736 --> 19:56.154
ओह, सच में?

19:56.738 --> 19:58.448
पर सच कहूँ तो, मैंने इसे
आते हुए नहीं देखा था।

20:02.119 --> 20:03.745
और क्यों नहीं?

20:03.871 --> 20:06.415
खैर, एक पायलट होने की
सबसे बड़ी बात यह है कि…

20:06.498 --> 20:10.711
…एकाग्रता में एक चूक, एक गलत फैसला,
और आप सीधे मौत के मुँह में।

20:10.794 --> 20:13.755
मुझे नहीं लगा था कि
तुम्हारा ध्यान उस तरह का था।

20:14.423 --> 20:17.593
लेकिन पिछले दो सालों से तुम्हारे साथ
कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने के बाद…

20:17.718 --> 20:23.932
…साथ मिलकर, तुम्हें युद्ध में लोगों का
नेतृत्व करते हुए देखने के बाद…

20:24.057 --> 20:26.602
…मुझे एहसास हुआ, हमेशा की तरह,
तुम्हारी माँ सही थी।

20:27.769 --> 20:31.523
काश वो ज़िंदा होती और देख पाती
कि तुम किस तरह के आदमी बन गए हो।

20:37.529 --> 20:39.198
वह सच में तुमसे प्यार करती थी, हैल।

20:49.625 --> 20:51.251
चलो, हैल।

20:52.920 --> 20:54.087
मुझे दो।

20:54.213 --> 20:56.089
चुप रहो!

20:57.090 --> 20:59.384
और बैठ जाओ!

21:01.136 --> 21:03.222
नहीं तो मैं गोली चला दूँगा।

21:03.931 --> 21:05.849
मुझे नहीं लगता कि तुम ऐसा कर पाओगे।

21:10.521 --> 21:12.105
यह वही है।

21:15.275 --> 21:16.443
मैं पहले जाऊँगा।

21:20.656 --> 21:21.782
मैगी।

21:24.117 --> 21:25.452
हाँ।

21:33.585 --> 21:34.878
-हैल।
-हे!

21:35.003 --> 21:36.547
ऐसा मत करो।

21:39.258 --> 21:40.425
यह तुम नहीं हो।

21:41.260 --> 21:44.096
तुम इसे हरा सकते हो, हैल।
तुम कैरन से ज्यादा मजबूत हो।

21:45.681 --> 21:46.890
मुझे बंदूक दो।

21:50.310 --> 21:51.812
हैल।

21:53.856 --> 21:55.524
तुम कर सकते हो, हैल।

21:55.607 --> 21:57.609
तुम इससे लड़ सकते हो।

22:03.740 --> 22:05.117
मुझे बंदूक दो।

22:07.327 --> 22:09.162
नहीं, तुम उसे चोट नहीं पहुँचाओगे।

22:09.288 --> 22:11.748
-तुम अपने परिवार को चोट नहीं पहुँचाओगे।
-हैल।

22:12.332 --> 22:14.960
-बेबी।
-मुझे बंदूक दो।

22:15.043 --> 22:17.296
-हैल।
-चलो।

22:19.339 --> 22:22.176
हो गया। तुम कर सकते हो। मुझे बंदूक दो।

22:25.888 --> 22:27.347
नहीं।

22:32.019 --> 22:33.061
मुझे माफ़ कर दो।

22:34.062 --> 22:36.190
-मैं नहीं…
-नहीं।

22:36.315 --> 22:40.194
हैल, बेबी, नहीं।

22:40.903 --> 22:42.237
हैल।

23:04.384 --> 23:07.137
एंथनी, जाओ! चलो चलें!

23:16.980 --> 23:18.732
वह ज़िंदा है।

23:18.815 --> 23:20.901
और लात मार रहा है!

23:20.984 --> 23:23.695
लेकिन वह अभी भी खतरे से बाहर नहीं है।

23:23.820 --> 23:29.284
तो, जवाब है नहीं, मैं "दोनों बचेंगे"
वाली शर्त के पैसे नहीं दूँगा।

23:29.409 --> 23:32.913
कम से कम तब तक नहीं, जब तक यह छोटा सा
पारिवारिक ड्रामा खत्म नहीं हो जाता।

23:32.996 --> 23:36.917
अंतिम फैसला होने पर, हाउस सभी
दांवों का भुगतान करेगा।

23:37.000 --> 23:38.877
इस बीच…

23:39.002 --> 23:42.840
…अगर हैल मेसन बच जाता है…

23:42.965 --> 23:46.635
…अगला दांव इस बात पर लगेगा कि क्या वह…

23:46.718 --> 23:50.305
…हमारे सम्मानित नेता के बेटे पर
आरोप लगाए जाएंगे या नहीं…

23:52.724 --> 23:54.977
…जासूसी…

23:57.396 --> 24:02.442
…आर्थर मैनचेस्टर की हत्या, या…

24:04.570 --> 24:06.697
…वह बच जाएगा।

24:06.780 --> 24:08.407
बिल्कुल नहीं!

24:10.617 --> 24:13.579
पियो। सोचो क्या…

24:33.182 --> 24:34.600
व्हिस्की।

25:16.683 --> 25:18.519
चलने से पहले एक आखिरी।

25:27.653 --> 25:29.071
कर्नल।

25:35.702 --> 25:42.459
अगर किसी ने भी उस बोर्ड के दांव को किसी भी
तरह से प्रभावित करने की कोशिश की…

25:43.252 --> 25:47.798
…तो मैं खुद तुम्हारा सिर काटकर
दीवार पर टाँग दूँगा…

25:47.881 --> 25:50.551
…इस जगह की दीवार पर सजा दूँगा।

26:00.811 --> 26:02.980
मैं इसे एक पक्का दांव कहूँगा।

26:22.457 --> 26:24.042
हे, लायल?

26:24.168 --> 26:26.420
तुम अस्पताल क्यों नहीं जाते?

26:26.503 --> 26:30.549
अगर तुम्हें कुछ गड़बड़ दिखे,
तो उसे तुरंत खत्म कर देना।

26:30.632 --> 26:32.801
भरोसा रखो, बॉस।

26:45.189 --> 26:46.940
हे, वह ठीक हो जाएगा।

26:47.065 --> 26:48.859
गोली सिर को छूकर निकल गई।

26:48.942 --> 26:51.570
सिर की खाल फटी है, पर खोपड़ी को
कोई नुकसान नहीं पहुँचा है।

26:51.653 --> 26:54.990
शायद कंकशन है। कुछ और टेस्ट करने से
पहले मैं पक्के तौर पर नहीं कह सकती।

26:55.073 --> 26:57.367
कुल मिलाकर, मैं कहूँगी कि वह
काफी खुशकिस्मत है।

26:57.492 --> 27:00.412
-क्या हम उससे मिल सकते हैं?
-कुछ घंटों में। वह पूरी होश में नहीं है।

27:00.495 --> 27:03.373
क्या आपको ऐसा कुछ मिला जिससे यह हुआ हो,
जैसे कि कोई आईबग?

27:03.457 --> 27:07.503
सिर और गर्दन के पूरे एक्स-रे लिए हैं।
वहाँ ऐसा कुछ भी नहीं मिला है।

27:07.628 --> 27:09.505
इसका मतलब यह नहीं कि वहाँ कुछ भी नहीं है।

27:09.630 --> 27:12.883
-मैं ब्लड टेस्ट की पूरी रिपोर्ट निकालूँगी।
-उससे तुम्हें क्या पता चलेगा?

27:12.966 --> 27:16.678
मस्तिष्क में कोई बाहरी चीज़ होने पर,
आस-पास की कोशिकाएं प्रोटीन छोड़ती हैं।

27:16.845 --> 27:18.388
अगर उसका प्रोटीन स्तर अधिक है…

27:18.514 --> 27:21.850
-…तो हम खून में इसका पता लगा सकते हैं।
-इससे हैल को क्या मदद मिलेगी?

27:21.934 --> 27:23.936
जो चीज़ मुझे दिख नहीं रही,
मैं उसे निकाल नहीं सकती।

27:25.562 --> 27:27.981
शायद वह जा चुका है।

27:28.065 --> 27:30.692
उसे पता था कि हैल हमारे पास है।
हो सकता है वह भाग गया हो।

27:30.817 --> 27:33.987
-लगता है हमें और जानकारी चाहिए।
-बिलकुल।

27:34.112 --> 27:35.697
आईबग्स एस्फ़ेनी तकनीक हैं।

27:35.864 --> 27:38.867
-अगर फिशहेड्स के बारे में कोई जानता है…
-तो वे बागी स्किटर्स हैं।

27:40.536 --> 27:44.706
इन बग्स को आनुवंशिक रूप से किसी एक शख्स
के नियंत्रण के लिए बनाया गया है…

27:44.873 --> 27:47.167
…यानी वही शख्स
जिसने उसे शरीर में डाला था।

27:47.251 --> 27:49.878
उसे निकालना वही शख्स सबसे
आसानी से कर सकता है।

27:50.003 --> 27:53.298
अगर वह शख्स मौजूद न हो, तो क्या इसे
निकालने का तुम्हारे पास कोई और तरीका है?

27:53.423 --> 27:56.718
हाँ, हमने एक बायोलॉजिकल
हंटर-किलर विकसित किया है।

27:56.885 --> 28:01.515
यह एक आक्रामक इलाज है, जिसे मॉलिक्यूलर
लेवल पर बग को ढूँढने के लिए बनाया गया है।

28:01.598 --> 28:03.475
क्या यह एक इंसान पर भी काम करेगा?

28:03.559 --> 28:08.772
सैद्धांतिक रूप से हाँ, यह आखिरी रास्ता है।
आपको समझना होगा कि इसमें जोखिम है।

28:08.856 --> 28:13.902
हमारी शारीरिक बनावट और जीव विज्ञान
आपसे काफी अलग हैं।

28:15.737 --> 28:17.739
लेकिन मेरे पास विकल्प नहीं हैं।

28:19.616 --> 28:23.370
मुझे बस यह जानना है कि क्या यह मेरे
बेटे के अंदर मौजूद बग को मार देगा?

28:23.453 --> 28:28.333
अगर बग हुआ, तो यह उसे मार देगा। नहीं तो,
यह आपके बेटे की जान ले लेगा।

28:34.715 --> 28:36.300
यह कैसे काम करता है?

28:56.570 --> 28:59.364
मेरे सामने एक ऐसा चुनाव है,
जो करना लगभग नामुमकिन है।

29:02.659 --> 29:04.411
अगर मैंने कुछ नहीं किया…

29:05.871 --> 29:08.040
…वरना मैं अपने बेटे को खो दूँगा।

29:08.123 --> 29:11.710
और अगर मैं उसे बचाने के लिए
वह करूँ जो मुझे करना चाहिए…

29:13.170 --> 29:15.589
…तो भी मैं उसे खो सकता हूँ।

29:23.430 --> 29:25.599
मेरी दादी कहा करती थीं:

29:26.725 --> 29:28.977
"जिस क्षण हम प्यार करते हैं…

29:29.102 --> 29:31.897
…दुनिया को हमारे खिलाफ इस्तेमाल
करने के लिए कुछ मिल जाएगा।"

29:33.398 --> 29:35.150
समझदार औरत है।

29:39.905 --> 29:43.575
उसने यह भी कहा था,
"मौत सबसे बड़ी बुराई नहीं है।"

30:07.599 --> 30:08.851
मैगी।

30:10.602 --> 30:12.729
तुम्हें मुझे यहाँ से बाहर निकालना होगा।

30:14.231 --> 30:15.732
मैं नहीं कर सकती।

30:15.816 --> 30:17.359
तुम कर सकती हो।

30:18.485 --> 30:20.445
बग चला गया है।

30:20.529 --> 30:21.947
वह चला गया।

30:22.030 --> 30:24.199
मैंने उसे जाते हुए महसूस किया।

30:24.825 --> 30:27.536
लूर्डेस ने मुझे बताया कि वे
मेरे साथ क्या करने वाले हैं।

30:29.788 --> 30:31.164
वे मुझे मार डालेंगे।

30:31.248 --> 30:32.958
कोई बग नहीं है।

30:33.083 --> 30:35.627
वह चला गया। कोई मुझ पर विश्वास नहीं करता।

30:35.752 --> 30:37.963
तुम्हें पता है कि मैं बचूँगा नहीं।
तुम्हें मेरी मदद करनी होगी।

30:38.088 --> 30:39.339
हैल।

30:42.217 --> 30:44.344
मुझे पता है कैरन ने ऐन
और लेक्सी को कहाँ रखा है।

30:46.221 --> 30:48.265
-कहाँ?
-मेरे साथ आओ।

30:48.390 --> 30:50.976
अगर तुम मेरे साथ आओ,
और मैं उन्हें ढूँढकर बचा लूँ…

30:51.101 --> 30:55.856
उन्हें जिंदा वापस ले आऊं, तो उन्हें यकीन
करना होगा। इससे साबित होगा कि मैं ठीक हूँ।

30:56.565 --> 30:58.483
या वे रहेंगे या मैं, मैगी।

30:58.567 --> 31:01.153
मेरी मदद करो। मेरी मदद करो।

31:04.990 --> 31:07.534
-मैं नहीं कर सकती।
-मैगी, तुम मेरी बात नहीं सुन रही हो।

31:07.659 --> 31:09.203
मैं खुदा की कसम खाता हूँ,
यह बग जा चुका है।

31:09.286 --> 31:10.996
उन्हें ऐसा मत करने दो।

31:11.079 --> 31:14.082
मेरी तरफ़ देखो। हे, मेरी तरफ़ देखो।

31:14.166 --> 31:15.584
हे।

31:17.794 --> 31:19.296
उस पट्टे को खोलो।

31:20.714 --> 31:22.424
हैल, मैं तुम पर यकीन करना चाहती हूँ।

31:22.549 --> 31:23.592
करो।

31:24.176 --> 31:25.802
बस उस पट्टे को खोलो।

31:27.012 --> 31:29.348
-मैगी, खोलो।
-नहीं कर सकती।

31:29.431 --> 31:30.849
करो! मैगी!

31:33.268 --> 31:34.895
मैग…!

31:36.271 --> 31:37.439
डैड।

31:38.273 --> 31:41.485
तुम्हें मुझ पर यकीन करना होगा।
डैड, सुनिए, आपको यह सब रोकना होगा।

31:41.568 --> 31:44.821
-मैं ऐसे मरना नहीं चाहता।
-मुझे माफ कर दो, हैल।

31:44.905 --> 31:48.158
-डैड, मैं मरना नहीं चाहता।
-मैं उन्हें तुम्हें छीनने नहीं दूँगा।

31:48.283 --> 31:51.036
मैं इस तरह नहीं मरना चाहता, डैड!

31:51.119 --> 31:52.871
डैड।

31:53.121 --> 31:55.749
नहीं।

31:55.832 --> 31:57.876
नहीं!

31:58.919 --> 32:01.672
नहीं!

32:01.755 --> 32:03.465
डैड!

32:05.342 --> 32:06.426
डैड!

32:12.933 --> 32:15.018
डैड।

32:17.062 --> 32:20.315
तुम अपने ही बेटे को मार रहे हो!
कमीने कहीं के!

32:23.652 --> 32:25.362
बेन, अपने भाई को यहाँ से बाहर ले जाओ।

32:25.487 --> 32:28.156
चलो। हमें यह देखने की ज़रूरत नहीं है।

32:44.756 --> 32:46.508
नहीं।

34:07.130 --> 34:08.298
सिरिंज।

34:34.741 --> 34:36.451
उसका दिल रुक गया है।

34:37.244 --> 34:38.078
हैल!

34:41.039 --> 34:42.916
एपिनेफ्रीन लेकर आओ।

34:44.918 --> 34:46.503
संभालो।

34:50.966 --> 34:52.342
चलो।

35:24.625 --> 35:25.918
हे।

35:27.336 --> 35:28.754
क्या चल रहा है?

35:39.806 --> 35:41.099
तुम्हें याद नहीं?

35:41.266 --> 35:43.685
मुझे आखिरी बात यही याद है कि मैं
तुमसे कैरन के साथ बुरे सपनों के बारे में

35:44.394 --> 35:46.855
बात करने जा रहा था…

35:46.939 --> 35:50.025
…लेकिन तुम चले गए थे,
और वीवर ने मुझे नहीं बताया तुम कहाँ गए थे।

35:50.108 --> 35:51.985
वह एक हफ्ते पहले था।

35:57.574 --> 35:58.909
क्या हुआ था?

35:58.992 --> 36:01.703
क्या तुम्हें याद नहीं कि तुमने
अपने पिता को बंधक बनाया था?

36:03.539 --> 36:04.831
क्या?

36:06.542 --> 36:07.960
हैल, तुम्हारे अंदर एक बग था।

36:08.877 --> 36:10.462
हमने उसे बाहर निकाला।

36:13.841 --> 36:15.175
तो, मैं सही था।

36:16.260 --> 36:17.678
हाँ।

36:18.804 --> 36:21.807
मैं गलत थी। मुझे माफ कर दो।

36:22.850 --> 36:24.309
मैं गुप्तचर हूँ।

36:24.852 --> 36:26.186
अब और नहीं।

36:30.691 --> 36:33.652
तो इसका मतलब है कि
मैंने वे सभी चीज़ें कीं।

36:33.735 --> 36:37.030
-मैं उन सबके लिए ज़िम्मेदार हूँ।
-नहीं, हैल।

36:37.698 --> 36:40.742
कैरन ने तुमसे जो भी करवाया
उसके लिए तुम ज़िम्मेदार नहीं हो।

36:42.119 --> 36:44.580
वह है। तुम नहीं।

36:45.163 --> 36:46.874
मैगी सही है।

36:57.342 --> 36:58.760
बागी स्केटर यहाँ आए थे।

36:58.886 --> 37:02.598
ऐन और लेक्सी को मैकेनिक्सविले की
एस्फेनी चौकी में रखा गया है।

37:02.723 --> 37:05.601
-तो, तुम उनके पीछे जा रहे हो?
-हाँ।

37:06.185 --> 37:09.938
शायद तुम्हें लगा होगा कि कैरेन ने तुम्हें
लुभाने के लिए ऐन को पकड़ा है।

37:10.063 --> 37:12.149
-यह एक जाल है।
-टॉम, यह समझदारी नहीं है।

37:12.232 --> 37:15.444
नहीं, यह समझदारी नहीं है,
पर जैसा तुमने कहा था, मरीना…

37:15.527 --> 37:19.364
…प्यार करते ही दुनिया को हमारे खिलाफ
इस्तेमाल करने के लिए कुछ मिल जाता है।

37:20.741 --> 37:24.953
मैं अपनों के लिए और उन्हीं के
साथ मिलकर लड़ रहा हूँ।

37:25.078 --> 37:26.914
इससे मुझे बढ़त मिलनी चाहिए।

37:29.374 --> 37:30.667
प्रोजेक्ट ऑरेंज।

37:30.751 --> 37:34.922
पूरी फ़ाइल चाहिए, सिर्फ़ फ़ोटो नहीं।
वोल्म डिवाइस की हर एक जानकारी।

37:35.047 --> 37:38.133
इसे कब तैनात किया जाएगा, और वहाँ
पहुँचाने के लिए हमें क्या करना होगा।

37:38.217 --> 37:40.636
और यह रहा मेरा
हस्ताक्षर किया हुआ इस्तीफ़ा।

37:41.803 --> 37:43.222
जो तत्काल प्रभाव से लागू है।

37:49.686 --> 37:53.148
मैं अपने तरीके से काम करूँगा।

37:53.857 --> 37:56.151
क्या तुम पहले से ही ऐसा नहीं कर रहे हो?

37:56.235 --> 37:58.111
अपने फैसले खुद लेना?

37:59.655 --> 38:01.865
एक सलाह:

38:03.075 --> 38:04.826
वॉलम के साथ सीधे रहो।

38:05.661 --> 38:06.787
हमें जीतने के लिए उनकी ज़रूरत है।

38:06.870 --> 38:11.124
अगर तुम्हें कोई समस्या या कोई चिंता है,
तो तुम्हें डैन वीवर के पास जाना चाहिए।

38:11.250 --> 38:12.876
वह मेरा सबसे भरोसेमंद साथी रहा है।

38:13.001 --> 38:14.878
वह तुम्हारा भी हो सकता है।

38:15.003 --> 38:17.548
-टॉम…
-अब पूरी ज़िम्मेदारी तुम्हारी है।

38:23.470 --> 38:24.847
तुम्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।

38:24.972 --> 38:26.682
तुम्हें शुभकामनाएँ, टॉम।

38:42.865 --> 38:44.283
मैगी।

38:45.909 --> 38:47.327
आई लव यू।

38:47.452 --> 38:49.037
याद रखना।

38:56.420 --> 38:58.046
सब तैयार हैं?

38:58.797 --> 39:01.508
हाँ, चलो।

39:03.177 --> 39:07.598
ठीक है, अगले कुछ दिनों के लिए खाना,
पानी, नक्शे, बहुत सारी गोलियाँ।

39:08.640 --> 39:10.184
तुम्हें और क्या चाहिए?

39:11.518 --> 39:13.187
तुम।

39:15.022 --> 39:16.899
काश मैं तुम्हारे साथ जा रहा होता।

39:17.941 --> 39:19.860
सही नहीं लग रहा।

39:19.943 --> 39:21.445
मुझे पता है। तुम्हें यहाँ होना चाहिए।

39:22.362 --> 39:24.615
किसी को तो यह मोर्चा संभालना होगा।

39:25.240 --> 39:28.410
और तुम्हें पता है कि अब मुझे
जीन के बारे में भी सोचना है।

39:28.493 --> 39:30.495
मुझे पता है। मैं समझता हूँ।

39:34.249 --> 39:35.792
तो इसे पूरा करो।

39:36.210 --> 39:39.630
अगर तुम जल्दी वापस नहीं आए,
तो मैं तुम्हें ढूँढ़ने आऊँगा।

39:42.382 --> 39:44.051
समझ गया।

39:49.556 --> 39:50.849
हे।

39:51.808 --> 39:53.685
हम सब जानते हैं कि उस बग ने
तुमसे यह सब करवाया है।

39:53.810 --> 39:55.812
अब जाओ ऐन को ढूँढ़ो।

40:01.109 --> 40:02.277
चलो ऊपर चढ़ते हैं।

40:16.667 --> 40:17.835
हे, लायल।

40:17.960 --> 40:23.465
अगली बार जब कोई मुझे कैद करना चाहे,
तो मुझे आई-बग वाला बहाना याद दिलाना।

40:24.424 --> 40:26.176
इसे खुद पर हावी मत होने दो।

41:02.754 --> 41:05.924
अपना दाहिना हाथ उठाओ। मेरे बाद दोहराओ।

41:06.049 --> 41:09.052
मैं, मरीना लुईस पेराल्टा…

41:09.178 --> 41:11.221
मैं, मरीना लुईस पेराल्टा…

41:11.346 --> 41:14.433
-…ईश्वर की शपथ लेती हूँ…
-…ईश्वर की शपथ लेती हूँ…

41:14.516 --> 41:19.688
…कि मैं नए यूएस के राष्ट्रपति पद का
पूरी निष्ठा से निर्वहन करूँगी।

41:19.771 --> 41:24.276
…कि मैं नए यूएस के राष्ट्रपति पद का
पूरी निष्ठा से पालन करूँगी।

41:24.359 --> 41:27.446
संविधान को बनाए रखने, उसकी रक्षा
और सुरक्षा करने की।

41:27.529 --> 41:30.574
-हम उन्हें ढूंढ लेंगे, डैड।
-हाँ।

41:30.657 --> 41:33.994
संविधान को बनाए रखने, उसकी रक्षा
और सुरक्षा करने की शपथ लेती हूँ।

41:34.077 --> 41:35.787
ईश्वर मेरी सहायता करें।

41:35.913 --> 41:37.789
ईश्वर मेरी सहायता करें।
