WEBVTT

00:01:43.812 --> 00:01:45.064 align:center
क्या चल रहा है?

00:01:46.440 --> 00:01:47.941 align:center
मुझे नहीं पता।

00:01:49.359 --> 00:01:51.236 align:center
-क्या हुआ?
-ऐन और एलेक्सिस।

00:01:51.361 --> 00:01:53.655 align:center
-उनका क्या?
-वे लापता हैं।

00:02:03.123 --> 00:02:07.419 align:center
डॉ. ग्लास ने मुझे 12 डी-हार्नेस बच्चों के
डीएनए का विश्लेषण करने के लिए कहा था।

00:02:07.503 --> 00:02:11.215 align:center
ग्यारह में कोई भी अलग बात नहीं थी।

00:02:11.298 --> 00:02:16.845 align:center
लेकिन एक में एलियन डीएनए के निशान हैं,
इंसानी डीएनए के साथ आपस में जुड़े धागे…

00:02:16.970 --> 00:02:19.765 align:center
…जैसे घने जंगल में कुडज़ू बेल फैलती है।

00:02:19.848 --> 00:02:24.728 align:center
-यह वाइन जैसा पौधा है पयूरिया जाति में…
-डॉक्टर, प्लीज़। असली बात बताइये।

00:02:26.980 --> 00:02:29.733 align:center
बच्ची इंसान नहीं है।

00:02:35.280 --> 00:02:37.491 align:center
तो वह एक एलियन है?

00:02:37.574 --> 00:02:41.328 align:center
नहीं, वह एक हाइब्रिड है, एक नई प्रजाति।

00:02:41.453 --> 00:02:44.373 align:center
कम से कम, यह मेरा शुरुआती विश्लेषण है।

00:02:44.498 --> 00:02:48.252 align:center
डॉ.ग्लास के डॉ.कडार को छोड़कर जाने के बाद,
वह कमरे में गई, लूर्ड्स को नशीली दवा दी।

00:02:48.335 --> 00:02:51.463 align:center
जहाँ तक हम बता सकते हैं, वह एलेक्सिस
को ले गई, लेकिन हमें पता नहीं कहाँ।

00:02:51.588 --> 00:02:57.094 align:center
हम वाइन पी रहे थे,
और अगली चीज़ जो मुझे पता है…

00:02:57.177 --> 00:02:59.763 align:center
…कर्नल वीवर मुझे जगा रहे थे।

00:02:59.847 --> 00:03:02.599 align:center
तो वह बस गायब हो गई?

00:03:02.724 --> 00:03:04.434 align:center
ऐसा ही लगता है।

00:03:04.518 --> 00:03:07.771 align:center
-और वे चार्ल्सटन में कहीं नहीं हैं?
-हमने हर जगह ढूँढ़ लिया।

00:03:07.896 --> 00:03:10.357 align:center
डॉ. ग्लास भागने वालों में से नहीं है।

00:03:10.440 --> 00:03:11.692 align:center
वह ऐसी नहीं है।

00:03:11.775 --> 00:03:15.779 align:center
हो सकता है वह डर गई हो कि अगर लोगों को
बच्ची के बारे में पता चला, तो क्या होगा।

00:03:15.904 --> 00:03:18.824 align:center
-उसने वही किया जो कोई भी माँ करेगी।
-मैं सहमत हूँ।

00:03:18.907 --> 00:03:23.704 align:center
ऐन ऐसी इंसान नहीं है, जो लोगों
को बेहोश करे या उन्हें दवा दे।

00:03:23.787 --> 00:03:26.540 align:center
-अगर वह बैडलैंड में है…
-हमें एक खोजी दल चाहिए।

00:03:26.623 --> 00:03:29.293 align:center
-50 से 100 स्वयंसेवकों की ज़रूरत होगी।
-कर्नल।

00:03:29.376 --> 00:03:32.379 align:center
-घोड़े से जाएंगे, ताकि ज़्यादा दूर जा पाएँ।
-कर्नल वीवर!

00:03:32.504 --> 00:03:35.549 align:center
-मिस पेराल्टा।
-एक मिनट, आना।

00:03:41.847 --> 00:03:44.224 align:center
मैं चाहती हूँ, आप हालात को
सही नज़रिए से देखें।

00:03:44.850 --> 00:03:45.976 align:center
क्या देखें, मिस पेराल्टा?

00:03:46.101 --> 00:03:48.228 align:center
हम एक खोजी दल के लिए
100 लोगों को नहीं भेज सकते।

00:03:48.353 --> 00:03:51.315 align:center
हम 50 या 20 लोगों को भी नहीं भेज सकते।
हम किसी को भी नहीं भेज सकते।

00:03:51.398 --> 00:03:53.734 align:center
हम ऐन और उसकी नवजात बेटी
के बारे में बात कर रहे हैं।

00:03:53.817 --> 00:03:56.111 align:center
-टॉम मेसन की नवजात बेटी।
-मैं समझती हूँ।

00:03:57.362 --> 00:04:00.199 align:center
-मुझे नहीं लगता तुम समझ रही हो।
-मैं अच्छी तरह समझ रही हूँ।

00:04:00.282 --> 00:04:03.410 align:center
लेकिन 5000 दूसरे लोग भी हैं,
जिनके बारे में मुझे सोचना है।

00:04:03.493 --> 00:04:08.957 align:center
अब, अगर आप उसे ढूंढने जाना चाहते हैं,
तो मेरी शुभकामनाएँ आपके साथ हैं।

00:04:09.082 --> 00:04:12.419 align:center
मैं अकेला एक अच्छी खोज
नहीं कर सकता। तुम जानती हो।

00:04:12.586 --> 00:04:14.588 align:center
मुझे माफ़ करना। यह मेरा आखिरी निर्णय है।

00:04:14.713 --> 00:04:17.799 align:center
जब टॉम ने तुम्हें ज़िम्मेदारी सौंपी,
मुझे नहीं लगता कि उसने भरोसा किया…

00:04:17.883 --> 00:04:21.803 align:center
किस बात पर भरोसा, कर्नल?
चार्ल्सटन के हित की बात पर?

00:04:21.887 --> 00:04:26.016 align:center
क्योंकि मुझे लगता है कि वह मुझसे
यही उम्मीद कर रहे थे, और आपसे भी।

00:04:27.100 --> 00:04:28.268 align:center
मिस पेराल्टा।

00:04:30.562 --> 00:04:36.485 align:center
मैं उम्मीद नहीं करता कि दूसरे मास में
हम पर जो गुज़री थी, उसे तुम समझो…

00:04:36.610 --> 00:04:39.029 align:center
…लेकिन हम इससे एक परिवार बनकर निकले…

00:04:39.112 --> 00:04:42.324 align:center
…एक परिवार जो एक दूसरे के प्रति
समर्पित है, चाहे जो हो जाए।

00:04:42.449 --> 00:04:45.035 align:center
और दूसरा मास उसी के लिए बना है।

00:04:45.118 --> 00:04:47.412 align:center
हम उसी के लिए लड़ रहे हैं।

00:04:47.496 --> 00:04:52.459 align:center
अगर कोई खो जाता है, हम उसे ढूँढ़ लेंगे,
अगर कोई मुसीबत में है, हम उनकी मदद करेंगे।

00:04:54.837 --> 00:04:57.172 align:center
-ठीक है, 24 घंटे।
-ठीक है।

00:04:57.297 --> 00:05:01.260 align:center
और अगर आप उन्हें ढूँढ़ लेते हैं, तो हमें
बच्चे को संभालने का तरीका ढूँढ़ना होगा।

00:05:01.343 --> 00:05:03.804 align:center
-"संभालने" से तुम्हारा क्या मतलब है?
-डॉ. ग्लास सही थी।

00:05:03.887 --> 00:05:06.890 align:center
भगवान जाने, लोग
हाइब्रिड बच्चे के बारे में क्या सोचेंगे।

00:05:09.017 --> 00:05:12.062 align:center
-पहले उन्हें ढूंढते हैं।
-हाँ, पहले ढूंढते हैं।

00:05:12.187 --> 00:05:14.273 align:center
और वैसे…

00:05:14.356 --> 00:05:17.776 align:center
…मेरा भी एक परिवार था, कभी।

00:05:18.485 --> 00:05:21.196 align:center
मैं पूरी तरह से समझती हूँ,
कि हम किसलिए लड़ रहे हैं।

00:05:22.447 --> 00:05:24.199 align:center
पूरी तरह से।

00:05:38.255 --> 00:05:40.632 align:center
-क्या हुआ?
-हमारा प्लेन क्रैश हो गया।

00:05:44.261 --> 00:05:46.763 align:center
-ब्रेसलर?
-मर गया।

00:05:47.806 --> 00:05:49.516 align:center
तुमने मुझे उस चीज़़ से बाहर खींच लिया?

00:05:57.065 --> 00:05:58.567 align:center
उन्होंने हमें जल्दी ढूँढ़ लिया।

00:05:59.234 --> 00:06:00.402 align:center
या कीस्टोन को ढूँढ लिया।

00:06:00.485 --> 00:06:03.989 align:center
लगता है तुमने ही उन्हें वहाँ तक पहुँचाया,
लेकिन फिर भी उन्हें इतनी देर क्यों लगी।

00:06:04.114 --> 00:06:06.408 align:center
तुम्हें उस प्लेन पर जलने दे सकता था।

00:06:06.992 --> 00:06:08.410 align:center
चार्ल्सटन में एक गद्दार है।

00:06:08.535 --> 00:06:10.412 align:center
हर कोई यह जानता है।

00:06:10.495 --> 00:06:13.790 align:center
कीस्टोन जाने का कार्यक्रम टालकर
गद्दार का पता लगाने के बजाय…

00:06:13.874 --> 00:06:16.793 align:center
…तुम ही इन गुंडों के साथ
खेलना चाहते थे, है ना?

00:06:16.877 --> 00:06:20.005 align:center
संयुक्त राज्य अमेरिका
के राष्ट्रपति के साथ बातचीत।

00:06:20.130 --> 00:06:22.424 align:center
खैर, मुझे उम्मीद है कि
इसका फायदा हुआ होगा, हं?

00:06:22.508 --> 00:06:25.552 align:center
तुमने राष्ट्रपति को मार दिया,
ब्रेस्लर मर गया।

00:06:25.677 --> 00:06:27.554 align:center
और मैं उस प्लेन से बाहर आ गया।

00:06:29.264 --> 00:06:31.725 align:center
ऐसा लगता है कि वे जा रहे हैं।
हमें चलना होगा।

00:06:31.850 --> 00:06:33.936 align:center
नहीं, उनके जाने तक थोड़ी देर यहीं रहो।

00:06:34.019 --> 00:06:36.563 align:center
-जैसी तुम्हारी मर्ज़ी।
-नहीं! नीचे!

00:06:39.441 --> 00:06:41.109 align:center
नीचे रहो!

00:07:02.881 --> 00:07:07.636 align:center
सुनो, अगर मुझे कुछ पता है, तो वह है
अधिकारियों से कैसे छिपा जाए, ठीक है?

00:07:07.761 --> 00:07:10.597 align:center
बस यहीं रुकते हैं।
उनके जाने का इंतज़ार करेंगे।

00:07:25.445 --> 00:07:28.574 align:center
-तुम मुझे छोड़ कर नहीं जा सकते।
-नहीं, बाहर जाना सुरक्षित नहीं है।

00:07:28.657 --> 00:07:32.119 align:center
मुझे परवाह नहीं। ऐन और एलेक्सिस
मेरे लिए भी उतने ही ज़रूरी हैं।

00:07:32.202 --> 00:07:35.289 align:center
खैर, तुम नहीं जा रहे हो। और बस।

00:07:35.372 --> 00:07:36.999 align:center
-बकवास!
-सुनो!

00:07:37.082 --> 00:07:39.543 align:center
अपनी ज़बान संभालो, बेटा।
यहाँ क्या चल रहा है?

00:07:39.626 --> 00:07:41.545 align:center
हैल ने कहा, मैं नहीं जा सकता, लेकिन मैं…

00:07:41.628 --> 00:07:42.629 align:center
बेशक, तुम आ रहे हो।

00:07:42.754 --> 00:07:44.214 align:center
-सर…
-इसके बारे में कोई बात नहीं, हैल।

00:07:44.339 --> 00:07:46.884 align:center
-मैट आ रहा है। यह मेरा आदेश है।
-वह मेरे साथ आ सकता है।

00:07:46.967 --> 00:07:49.428 align:center
-मैं उसकी ज़िम्मेदारी लूँगी।
-ठीक है।

00:07:49.511 --> 00:07:51.013 align:center
-चलो।
-कर्नल।

00:07:51.096 --> 00:07:52.472 align:center
मिस पेराल्टा।

00:07:52.556 --> 00:07:55.726 align:center
सुनिए, मेरा मतलब यह नहीं था कि…

00:07:55.809 --> 00:07:57.769 align:center
मैं समझ गया तुम क्या कह रही थी,
मिस पेराल्टा।

00:07:57.853 --> 00:08:00.647 align:center
मैं जो कहना चाहती थी… मैं…

00:08:01.773 --> 00:08:05.194 align:center
कर्नल, आप चार्ल्सटन सुरक्षित लौट आइये।

00:08:05.277 --> 00:08:07.279 align:center
हम आपके बिना कुछ नहीं कर सकते।

00:08:14.953 --> 00:08:15.954 align:center
वह आपको पसंद करती है, डैड।

00:08:16.079 --> 00:08:18.373 align:center
कौन? मिस पेराल्टा? वह मुझसे नफरत करती है।

00:08:18.957 --> 00:08:20.292 align:center
-डैड।
-क्या?

00:08:22.294 --> 00:08:23.295 align:center
चलो चलते हैं!

00:08:42.731 --> 00:08:44.024 align:center
चलो।

00:08:46.026 --> 00:08:48.403 align:center
-किस तरफ़?
-दक्षिण, वापस चार्ल्सटन।

00:08:48.487 --> 00:08:50.739 align:center
तुम्हें कैसे पता कि
दक्षिण उस तरफ़ नहीं है?

00:08:51.490 --> 00:08:52.950 align:center
मॉस।

00:08:53.033 --> 00:08:55.953 align:center
उत्तर में उगता है, धूप कम होती है इसलिए।

00:08:56.036 --> 00:08:57.746 align:center
-दक्षिण, उस तरफ।
-बहुत अच्छा।

00:08:57.829 --> 00:09:02.251 align:center
तुम्हें यह भी पता होगा, सीधे रास्ते से भी
चार्ल्सटन कम से कम 650 किमी दूर होगा?

00:09:02.334 --> 00:09:05.921 align:center
अगर हम पाँच किमी हर घंटे, दिन में दस घंटे
चलें, फिर हमें कोई सड़क मिलती है…

00:09:06.046 --> 00:09:08.924 align:center
असल में, वे सड़क पर तलाश करेंगे,
तो हम वहाँ से नहीं…

00:09:10.133 --> 00:09:12.636 align:center
फिशर ने हमें प्लेन में बैठने तक
जगह का नाम नहीं बताया था।

00:09:12.761 --> 00:09:15.556 align:center
-क्या?
-गद्दार नहीं जानता था, हम कहाँ जा रहे थे।

00:09:15.639 --> 00:09:17.057 align:center
उसे सही जगह पता नहीं थी।

00:09:17.182 --> 00:09:19.393 align:center
उसे पता था, हम जा रहे थे।
कहाँ, जानने की ज़रूरत नहीं।

00:09:19.476 --> 00:09:22.855 align:center
देखो, हम दोनों जानते हैं,
वो हमें आसमान से देख रहे हैं, है ना?

00:09:22.938 --> 00:09:25.190 align:center
फिर उन्हें कीस्टोन पहुँचने में
इतनी देर क्यों लगी?

00:09:27.317 --> 00:09:29.653 align:center
तुम मनहूसियत के बादशाह हो, मेसन।

00:09:30.362 --> 00:09:32.948 align:center
तुम जानते हो?
मनहूसी तुम्हारा पीछा करती है।

00:09:33.073 --> 00:09:35.450 align:center
समझाने की कोशिश मत करो। बस ज़िम्मेदारी लो।

00:09:36.034 --> 00:09:37.494 align:center
तुम्हें मेरा प्लेन भी लौटना है।

00:09:59.391 --> 00:10:01.351 align:center
तुम्हें क्या मिला, बेटा?

00:10:02.102 --> 00:10:03.103 align:center
खून।

00:10:06.064 --> 00:10:06.982 align:center
उतरो।

00:10:08.942 --> 00:10:11.695 align:center
जीन, मैगी, हैल, फैल जाओ।

00:10:23.123 --> 00:10:24.541 align:center
यह अभी भी ताजा है।

00:10:44.520 --> 00:10:46.563 align:center
-यहाँ ऊपर!
-नहीं!

00:10:47.731 --> 00:10:49.191 align:center
मैट, रुको!

00:11:24.726 --> 00:11:25.769 align:center
यह ऐन नहीं है।

00:11:30.774 --> 00:11:31.775 align:center
स्किटर्स?

00:11:32.818 --> 00:11:34.611 align:center
हो सकता है। मैं पक्का नहीं कह सकता।

00:11:35.904 --> 00:11:39.366 align:center
-हमें उसे दफनाना होगा।
-हम उसे जानते भी नहीं हैं।

00:11:39.491 --> 00:11:41.159 align:center
कोई फ़र्क नहीं पड़ता।

00:11:43.954 --> 00:11:47.207 align:center
नहीं, मैट सही कह रहा है।
हम उसे यहाँ नहीं छोड़ सकते।

00:11:47.332 --> 00:11:50.919 align:center
चलो, हैल। हमारी मदद करो।

00:11:59.261 --> 00:12:00.637 align:center
हे भगवान।

00:12:02.055 --> 00:12:05.475 align:center
-हमें रात को यहीं रुकना चाहिए।
-नहीं, हमें चलते रहना चाहिए।

00:12:05.559 --> 00:12:09.396 align:center
-अभी भी कुछ घंटों की रोशनी बाकी है। चलो।
-नहीं, हमें आग जलानी चाहिए।

00:12:09.479 --> 00:12:12.232 align:center
-हमें कुछ खा लेना चाहिए।
-अगर तुमने मेमो नहीं पढ़ा तो बता दूँ…

00:12:12.357 --> 00:12:16.069 align:center
…आग ही उन्हें आकर्षित करती है, समझे?

00:12:16.153 --> 00:12:20.115 align:center
हम ठंड से, भूख से मर सकते हैं,
और फिर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

00:12:20.240 --> 00:12:21.783 align:center
क्या तुम कमजोर पड़ रहे हो, मेसन?

00:12:21.867 --> 00:12:23.243 align:center
इतनी ठंड नहीं है।

00:12:23.368 --> 00:12:25.579 align:center
सूरज डूबने के बाद हो जाएगी।

00:12:25.704 --> 00:12:27.122 align:center
आग जलाओ।

00:12:27.956 --> 00:12:29.291 align:center
हाँ, और तुम क्या करोगे?

00:12:30.167 --> 00:12:32.127 align:center
क्या बात है, पोप? तुम्हें पता नहीं क्या?

00:12:32.252 --> 00:12:36.798 align:center
सुनो, पता है? अगर तुम
आग जलाना चाहते हो, मि. बॉय स्काउट

00:12:36.882 --> 00:12:39.551 align:center
-…तुम इसे खुद जलाओ।
-तुम्हें जलाना नहीं आता, है ना?

00:12:39.676 --> 00:12:42.888 align:center
तुम आग जलाने का तरीक़ा जाने बिना
इतने समय तक ज़िंदा कैसे रहे?

00:12:52.898 --> 00:12:55.651 align:center
मुझे अभी छोटा टॉमी मेसन दिख रहा है…

00:12:55.734 --> 00:12:58.904 align:center
जो जंगल में अपने पिता के साथ है।

00:12:59.446 --> 00:13:02.616 align:center
"देखो, मेरे बेटे, आग का चमत्कार।"

00:13:02.741 --> 00:13:06.286 align:center
मुझे एक छोटा जॉनी पोप दिख रहा है
जो आराम से बैठकर,

00:13:06.411 --> 00:13:09.039 align:center
बकवास कर रहा है
जबकि दूसरे बच्चे खेल रहे हैं।

00:13:13.168 --> 00:13:15.796 align:center
मेरे पिता को बाहर घूमना खास पसंद नहीं था।

00:13:15.879 --> 00:13:19.132 align:center
वे अपना स्टॉक पोर्टफोलियो संभालने में
व्यस्त होंगे, है ना?

00:13:19.216 --> 00:13:21.510 align:center
एक हार्डवेयर स्टोर चलाते थे।

00:13:22.177 --> 00:13:23.971 align:center
सातवीं क्लास से आगे नहीं पढ़े।

00:13:24.054 --> 00:13:26.306 align:center
लेकिन वह अपने औजार बनाना जानते थे।

00:13:26.765 --> 00:13:29.768 align:center
खैर, सुनने में बहुत ही आदर्श परवरिश
की तरह लगता है।

00:13:29.893 --> 00:13:31.603 align:center
मेरे पिता शराबी थे।

00:13:33.605 --> 00:13:36.608 align:center
गुस्सैल, मतलबी शराबी।

00:13:37.526 --> 00:13:39.653 align:center
मेरे बचपन में कुछ भी अच्छा नहीं था।

00:13:43.323 --> 00:13:45.492 align:center
सिवाय इस बात के कि मैं उससे बच गया।

00:14:01.800 --> 00:14:03.468 align:center
पेड़ के लिए।

00:14:04.928 --> 00:14:07.848 align:center
हमें कुछ कहना चाहिए?

00:14:10.934 --> 00:14:12.394 align:center
ठीक है।

00:14:14.646 --> 00:14:17.107 align:center
मुझे नहीं पता यह औरत कौन थी।

00:14:17.941 --> 00:14:20.694 align:center
वह इस तरह की मौत के लायक नहीं थी।

00:14:21.820 --> 00:14:24.406 align:center
और अब वह एक बेहतर जगह पर है। आमीन।

00:14:30.245 --> 00:14:31.705 align:center
मुझे खुशी है कि वह हमें मिल गई।

00:14:33.415 --> 00:14:34.958 align:center
आपको लगता है, उसका परिवार था?

00:14:37.169 --> 00:14:39.713 align:center
हाँ, शायद।

00:14:41.131 --> 00:14:43.133 align:center
शर्त लगा लो, वह एक अच्छी माँ थी।

00:14:44.510 --> 00:14:46.553 align:center
हाँ, मुझे भी यही लगता है।

00:14:47.596 --> 00:14:50.849 align:center
शायद अपने बच्चों के लिए खाना ढूँढ़ रही थी।

00:14:51.725 --> 00:14:53.894 align:center
जैसे एक अच्छी माँ करती है।

00:14:54.561 --> 00:14:57.439 align:center
इस सब से पहले, शायद…

00:14:57.564 --> 00:15:01.443 align:center
…वॉलीबॉल गेम के बाद बेटी
को आइसक्रीम खिलाने ले जाती…

00:15:01.568 --> 00:15:02.778 align:center
…भले ही वह गेम हार जाती।

00:15:02.861 --> 00:15:07.407 align:center
वह अपनी बेटी का उसकी पहली डेट से
घर वापस आने का इंतज़ार कर रही होगी।

00:15:08.200 --> 00:15:13.288 align:center
इसलिए नहीं कि उसे कोई चिंता थी,
बल्कि इसलिए क्योंकि वह सब सुनना चाहती थी।

00:15:14.039 --> 00:15:18.126 align:center
-वह हमेशा याद रहेगी।
-और उसे हमेशा प्यार मिलेगा।

00:15:24.633 --> 00:15:26.260 align:center
ठीक है।

00:15:26.343 --> 00:15:28.303 align:center
चलो उसे ढक देते हैं।

00:15:41.066 --> 00:15:42.776 align:center
डॉ. कडार?

00:15:45.320 --> 00:15:46.822 align:center
रॉजर?

00:15:48.657 --> 00:15:52.244 align:center
-मरीना! मुझे पता है तुम यहाँ क्यों आई हो।
-तुम्हें पता है?

00:15:52.327 --> 00:15:56.456 align:center
और मुझे लगता है कि मैंने
लगभग सब कुछ तैयार रखा है।

00:15:56.540 --> 00:15:58.584 align:center
मुझे नहीं पता
तुम किस बारे में बात कर रहे हो।

00:15:58.667 --> 00:16:00.752 align:center
-परीक्षण।
-कैसा परीक्षण?

00:16:00.836 --> 00:16:03.714 align:center
लूर्ड्स… मतलब, डॉ. डेलगाडो ने…

00:16:03.797 --> 00:16:07.926 align:center
…मुझे चार्ल्सटन में पिछले छह महीनों में
पैदा हुए बच्चों की एक सूची दी…

00:16:08.051 --> 00:16:10.929 align:center
…बल्कि आठ बच्चों की, जिसमें, बेशक,
डॉ. ग्लास का बच्चा भी शामिल है।

00:16:11.054 --> 00:16:13.432 align:center
तब यह सिर्फ़ डीएनए नमूनों
की तुलना करने का मामला था।

00:16:13.515 --> 00:16:18.187 align:center
यह काफी जरूरी काम है, मैं इस बारे में आपसे
बात करूँगी, लेकिन मैं इसके लिए नहीं आई।

00:16:18.270 --> 00:16:21.440 align:center
ठीक है, माफ़ कीजिए।

00:16:21.523 --> 00:16:22.983 align:center
यह क्या है?

00:16:26.403 --> 00:16:28.989 align:center
यह वो है, जिसे वॉम बना रहे हैं।

00:16:29.114 --> 00:16:31.033 align:center
हाँ। तुम्हें कैसे पता?

00:16:31.116 --> 00:16:33.285 align:center
पता लगाना मुश्किल नहीं है।

00:16:34.536 --> 00:16:37.331 align:center
-तुम्हें ये तस्वीरें कहाँ से मिलीं?
-यह जरूरी नहीं है।

00:16:37.414 --> 00:16:41.460 align:center
जरूरी यह है और उम्मीद है कि तुम मुझे बता
पाओगे कि यह चीज़ असल में करती क्या है।

00:16:41.543 --> 00:16:43.253 align:center
"बिलकुल?" इन तस्वीरों से?

00:16:43.378 --> 00:16:46.548 align:center
वैसे, मुझे लगता है, तुम अकेले ही हो
जो इस चीज़ जो समझ सकते हो।

00:16:47.132 --> 00:16:49.426 align:center
ठीक है। मैं कोशिश करूँगा।

00:16:49.510 --> 00:16:51.053 align:center
मैं बस इतना ही चाहती हूँ।

00:16:51.136 --> 00:16:52.930 align:center
-मरीना।
-हाँ।

00:16:53.013 --> 00:16:56.308 align:center
-क्या टॉम मेसन इस बारे में जानता है?
-हाँ।

00:16:56.433 --> 00:16:58.393 align:center
उसी ने मुझे यहाँ आने के लिए कहा था।

00:17:07.444 --> 00:17:08.820 align:center
मैट।

00:17:16.703 --> 00:17:18.080 align:center
भूख नहीं है।

00:17:18.163 --> 00:17:20.332 align:center
खैर, तुम्हें फिर भी खाना चाहिए।

00:17:26.213 --> 00:17:28.048 align:center
तुम्हें लगता है माँ अकेली मरी?

00:17:30.342 --> 00:17:31.468 align:center
उस औरत की तरह?

00:17:34.763 --> 00:17:37.224 align:center
मुझे नहीं पता। मुझे नहीं पता।

00:17:40.352 --> 00:17:41.895 align:center
उम्मीद है, नहीं।

00:17:44.940 --> 00:17:46.984 align:center
तुम्हें याद है आखिरी बार
तुमने माँ को कब देखा था?

00:17:47.067 --> 00:17:48.485 align:center
हाँ।

00:17:49.820 --> 00:17:54.783 align:center
मैंने उन्हें उस सुबह निकलते
हुए देखा था बस खिड़की से।

00:17:54.908 --> 00:17:58.871 align:center
मैं जहाँ बैठा था, वहाँ से बस उनके पैरों का
निचला हिस्सा, उनकी जीन्स देख पा रहा था…

00:17:58.954 --> 00:18:01.915 align:center
गुलाबी जूते, जो डैड ने उन्हें
कैंसर दौड़ के लिए खरीदकर दिये थे।

00:18:03.166 --> 00:18:05.544 align:center
हाँ, मुझे याद है।

00:18:06.503 --> 00:18:10.132 align:center
अगली बार जब मैंने उन्हें देखा,
वह आँगन में पिकनिक टेबल पर लेटी हुई थीं…

00:18:10.215 --> 00:18:13.093 align:center
…जब डैड उन्हें जाकर ढूँढकर लाए थे।

00:18:14.261 --> 00:18:17.848 align:center
उनका एक जूता गायब था। मुझे उस
जूते को ढूँढने जाना चाहिए था।

00:18:22.394 --> 00:18:24.229 align:center
हम उसे ढूँढ लेंगे, है ना?

00:18:24.396 --> 00:18:25.772 align:center
मेरा मतलब, ऐन को।

00:18:27.524 --> 00:18:28.984 align:center
हम कोशिश करेंगे।

00:18:35.657 --> 00:18:37.409 align:center
चलो खाओ।

00:18:45.250 --> 00:18:47.961 align:center
-शुक्रिया।
-किसलिए?

00:18:48.086 --> 00:18:49.838 align:center
झूठ नहीं बोलने के लिए।

00:18:56.720 --> 00:19:01.683 align:center
सफ़ेद वाइन, नींबू और लहसुन, काली मिर्च
डालते तो खाने लायक हो जाती।

00:19:04.561 --> 00:19:07.105 align:center
-तुम खाना अच्छा बनाते हो, मेसन?
-नहीं।

00:19:07.189 --> 00:19:09.149 align:center
रेबेका ज्यादातर खाना बनाती थी।

00:19:11.693 --> 00:19:13.737 align:center
मैं बच्चों के लिए नाश्ता बनाता था।

00:19:14.571 --> 00:19:16.156 align:center
कभी-कभी शनिवार को।

00:19:19.826 --> 00:19:22.204 align:center
मुझे घर में बेकन और
हैश ब्राउन की खुशबू पसंद थी।

00:19:23.455 --> 00:19:26.166 align:center
जब मेरे बच्चे होते थे,
तब मैं खाना नहीं बनाता था।

00:19:26.750 --> 00:19:29.211 align:center
सही कहा। तुम्हारे दो बच्चे हैं, है ना?

00:19:29.294 --> 00:19:30.629 align:center
एक लड़का और एक लड़की।

00:19:31.213 --> 00:19:32.422 align:center
ब्रैंडन और तान्या।

00:19:32.506 --> 00:19:34.716 align:center
तुमने उन्हें आखिरी बार कब देखा था?

00:19:39.596 --> 00:19:41.139 align:center
ओह, हाँ।

00:19:41.223 --> 00:19:43.475 align:center
आक्रमण से पाँच साल पहले।

00:19:44.309 --> 00:19:47.813 align:center
मैं और मेरा बेटा
उसकी मिनीबाइक को ठीक कर रहे थे।

00:19:47.896 --> 00:19:51.483 align:center
उसके पास एक प्यारी-सी पुरानी हौंडा थी
जो उसके चाचा ने उसे दी थी।

00:19:53.485 --> 00:19:58.115 align:center
और रियर स्प्रोकेट बदल रहे थे।
बच्चे को थोड़ा जोश मिल जाए, समझ रहे हो?

00:19:58.198 --> 00:20:03.745 align:center
वह ड्राइववे पर चला रहा था,
और तभी कैडिलैक कार में एक बेवकूफ आया…

00:20:04.621 --> 00:20:07.749 align:center
बाल-बाल बचा, यार। लगभग उसे
कुचल ही दिया था, पता है?

00:20:08.208 --> 00:20:11.628 align:center
मैंने इस आदमी को पहले भी समझाया था।
तो, मैंने ब्रैंडन को ट्रक में डाला।

00:20:11.753 --> 00:20:14.840 align:center
हमने उसके घर तक उसका पीछा किया।
वह अपनी कार से बाहर निकला।

00:20:14.923 --> 00:20:17.259 align:center
मैंने उससे कहा,
"हमारे बच्चे सड़क पर खेलते हैं।"

00:20:17.384 --> 00:20:21.263 align:center
वह मुझसे कहता है, "हाँ,
बाल कटवा लो। और अपना मुँह बंद रखो।"

00:20:22.514 --> 00:20:24.099 align:center
और फिर मैंने उसे मार दिया।

00:20:26.810 --> 00:20:28.645 align:center
तो वह नीचे गिर गया।

00:20:29.188 --> 00:20:31.190 align:center
और…

00:20:31.273 --> 00:20:32.983 align:center
सच बताऊँ… मैं हंसने लगा…

00:20:33.108 --> 00:20:38.655 align:center
…क्योंकि जब उसका सिर रोड पर पटका
तो तरबूज की तरह लग रहा था।

00:20:41.825 --> 00:20:44.703 align:center
हालांकि, मैं ब्रैंडन के चेहरे
के भाव कभी नहीं भूलूंगा, भाई।

00:20:47.664 --> 00:20:53.003 align:center
मैं बस उसे सिखाने की कोशिश कर रहा था,
कि खुद के लिए कैसे खड़ा होना है, है ना?

00:20:54.421 --> 00:20:56.423 align:center
मैं बस वही कर रहा था।

00:20:58.967 --> 00:21:00.886 align:center
उस आदमी का क्या हुआ? उसने तुम पर केस किया?

00:21:01.970 --> 00:21:04.139 align:center
नहीं, सड़क पर उसका सारा खून बह गया।

00:21:06.308 --> 00:21:07.976 align:center
और वह मर गया।

00:21:10.187 --> 00:21:14.816 align:center
पता है क्या, मेसन? मैं कभी
घरेलू जीवन के लिए बना ही नहीं था…

00:21:15.734 --> 00:21:17.611 align:center
…यह घर-गृहस्थी सब बकवास।

00:21:17.736 --> 00:21:19.571 align:center
यह सब मेरे बस की बात नहीं है।

00:21:19.696 --> 00:21:21.198 align:center
और जेल…

00:21:22.866 --> 00:21:25.494 align:center
जेल जाना आसान है। जेल, मुझे समझ आता है।

00:21:25.577 --> 00:21:28.455 align:center
तुम्हें पता है, वह दूसरी चीज़ें…

00:21:43.303 --> 00:21:45.180 align:center
मैं बस पहले पहरेदारी करने वाला था।

00:22:08.787 --> 00:22:10.831 align:center
मैं मेंढक की टांगे खाकर थक गया हूँ।

00:22:10.914 --> 00:22:13.917 align:center
-तो सोचा आज सुबह कुछ स्वादिष्ट खाएँगे।
-तुम्हें यह मज़ाक लगता है?

00:22:15.169 --> 00:22:17.504 align:center
सांप खाना कोई मज़ाक नहीं है, यार।

00:22:18.797 --> 00:22:20.591 align:center
गधे।

00:22:20.674 --> 00:22:23.552 align:center
-यह मज़ाक है, बेवकूफ़।
-अच्छा, तुम्हें लगता है, अब हम दोस्त हैं?

00:22:23.635 --> 00:22:27.097 align:center
कैंप फायर पर कुछ कहानियाँ सुनाईं,
और अब हम सगे भाई हो गए?

00:23:38.877 --> 00:23:40.879 align:center
भागो, मेसन! भागो!

00:23:51.598 --> 00:23:53.141 align:center
वे हमें घेर रहे हैं।

00:24:03.610 --> 00:24:05.320 align:center
तुमसे मिलकर अच्छा लगा, मेसन।

00:24:11.660 --> 00:24:13.203 align:center
रास्ते से हटो।

00:24:13.328 --> 00:24:15.080 align:center
नहीं, नहीं।
मैंने वह फिल्म देखी थी। बिल्कुल नहीं।

00:24:15.163 --> 00:24:17.332 align:center
-तुम्हारे पास कोई बेहतर आइडिया है?
-नहीं!

00:24:50.866 --> 00:24:53.118 align:center
तुम मरना चाहते हो?! फिर से कोशिश करो!

00:24:53.744 --> 00:24:55.162 align:center
चलो इसे खत्म करें।

00:24:56.205 --> 00:24:57.873 align:center
चलो इसे खत्म करें!

00:25:00.501 --> 00:25:02.544 align:center
खत्म हो गया है।

00:25:02.628 --> 00:25:04.213 align:center
तुम जीते।

00:25:07.716 --> 00:25:09.676 align:center
क्या मैं मरना चाहता हूँ?

00:25:09.760 --> 00:25:11.637 align:center
यह बढ़िया है।

00:25:11.762 --> 00:25:16.183 align:center
मेसन, तुम्हें सच में लगता है, हम यहाँ
से किसी और तरीके से निकल पाएँगे?

00:25:22.022 --> 00:25:25.317 align:center
-क्या?
-मेरा टखना।

00:25:33.784 --> 00:25:34.910 align:center
चलो कपड़े सुखाते हैं।

00:25:49.883 --> 00:25:51.927 align:center
कैसी हो, जीनी?

00:25:52.052 --> 00:25:53.512 align:center
मुझे नहीं पता।

00:25:54.513 --> 00:25:56.056 align:center
क्या हुआ?

00:25:56.932 --> 00:26:00.143 align:center
बस सोच रही थी कि,
क्या यह सब ऐसे ही ख़त्म हो जाएगा।

00:26:00.227 --> 00:26:02.271 align:center
क्या कैसे खत्म हो जाएगा?

00:26:02.354 --> 00:26:04.940 align:center
वे हमें मार नहीं सकते।
वे हम पर हावी नहीं हो सकते।

00:26:05.065 --> 00:26:07.109 align:center
तो वे हमें अपने जैसा बना देंगे?

00:26:07.234 --> 00:26:10.445 align:center
एक नई प्रजाति बना देंगे,
आधे-इंसान, आधे-एलियन?

00:26:10.571 --> 00:26:12.114 align:center
पता नहीं।

00:26:14.825 --> 00:26:17.286 align:center
डैड, आपको मुझसे एक वादा करना होगा।

00:26:18.579 --> 00:26:21.206 align:center
अगर मैं कर सकता हूँ, तो मैं ज़रूर करूँगा।

00:26:21.290 --> 00:26:23.542 align:center
उन्हें मुझे पकड़ने मत देना, ठीक है?

00:26:24.543 --> 00:26:28.172 align:center
-तुम क्या कह रही हो?
-आप जानते हैं।

00:26:28.255 --> 00:26:29.673 align:center
प्लीज़।

00:26:30.299 --> 00:26:32.801 align:center
मैं नहीं चाहती, वे मेरा इस्तेमाल करें…

00:26:32.885 --> 00:26:35.721 align:center
बस वादा करो, चाहे कुछ भी हो,
आप नहीं पकड़ने दोगे।

00:26:38.265 --> 00:26:41.435 align:center
कभी नहीं, कभी नहीं। मैं वादा करता हूँ।

00:26:50.736 --> 00:26:54.990 align:center
उतरो। फैल जाते हैं,
देखते हैं क्या मिलता है।

00:27:01.205 --> 00:27:02.372 align:center
हे, तुम ठीक हो?

00:27:02.456 --> 00:27:04.416 align:center
हाँ, मैं ठीक हूँ। क्यों?

00:27:05.209 --> 00:27:07.878 align:center
तुम पूरे समय अजीब बर्ताव
कर रहे हो। बस इसलिए।

00:27:09.338 --> 00:27:12.382 align:center
इसका कोई मतलब नहीं बनता। मेरा मतलब, देखो।

00:27:12.466 --> 00:27:14.426 align:center
ऐन, बच्चा, वे कहीं भी हो सकते हैं।

00:27:15.010 --> 00:27:16.553 align:center
अगर ऐन नहीं चाहती, कोई उसे ढूँढे…

00:27:16.637 --> 00:27:20.599 align:center
-…वह काफी होशियार है, वह नहीं मिलेंगी।
-हमें कोशिश करनी होगी, है ना?

00:27:20.724 --> 00:27:22.351 align:center
हाँ, शायद।

00:27:22.476 --> 00:27:24.144 align:center
स्किटर के निशान।

00:27:27.773 --> 00:27:30.317 align:center
कुछ इंसानों के भी निशान।
कह नहीं सकते कितने हैं।

00:27:34.530 --> 00:27:35.656 align:center
उन्होंने उसे पकड़ लिया।

00:27:40.494 --> 00:27:42.496 align:center
हम पक्का नहीं कह सकते, बेटा।

00:27:42.621 --> 00:27:44.915 align:center
एस्फेनी सिस्टम में
विद्रोही स्किटरों के कुछ जासूस हैं।

00:27:45.040 --> 00:27:48.085 align:center
अगर कोई ऐन और लेक्सी
को ढूँढ़ सकता है, तो वे ही हैं।

00:27:48.168 --> 00:27:50.337 align:center
लेकिन अगर वे अभी भी जिंदा हों, तो।

00:27:52.673 --> 00:27:57.928 align:center
सुनो, ऐन और तुम्हारी
छोटी बहन पक्का ज़िंदा हैं।

00:27:58.053 --> 00:28:00.347 align:center
-ठीक है?
-आपको इतना यकीन कैसे है?

00:28:00.472 --> 00:28:03.308 align:center
क्योंकि अगर वे नहीं होते,
तो हम उन्हें ढूंढ लेते।

00:28:03.392 --> 00:28:06.478 align:center
अब, हम कभी उम्मीद नहीं छोड़ेंगे।
तुम नहीं छोड़ोगे।

00:28:06.562 --> 00:28:09.398 align:center
-और यह एक आदेश है।
-जी, सर।

00:28:16.196 --> 00:28:18.782 align:center
जब हम वापस जाएँगे,
हम तुम्हारे स्कीटर दोस्तों से बात करेंगे।

00:28:18.866 --> 00:28:21.243 align:center
और हम उन विद्रोही जासूसों को भेजेंगे।

00:28:22.828 --> 00:28:26.123 align:center
अपने घोड़ों पर सवार हो और घर वापस चलो।

00:28:41.555 --> 00:28:43.140 align:center
मुझे बेल्ट दो।

00:28:45.434 --> 00:28:49.521 align:center
प्लेन पर कोई ट्रैकिंग डिवाइस ज़रूर होगा।
यही बात हो सकती है।

00:28:49.605 --> 00:28:53.025 align:center
-तुम किस बारे में बात कर रहे हो?
-तभी उन्हें पता चला कि हम कीस्टोन में थे।

00:28:53.150 --> 00:28:55.444 align:center
देखो, तुम्हें उसे भूल जाना होगा, मेसन।

00:28:55.569 --> 00:28:56.904 align:center
इससे अब कोई फ़र्क नहीं पड़ता।

00:28:56.987 --> 00:28:58.572 align:center
अब यह खीचने वाला हूँ।

00:29:00.032 --> 00:29:01.408 align:center
हमें चलना चाहिए।

00:29:03.744 --> 00:29:05.746 align:center
चलो। देखो अगर तुम इस पर वजन डाल सको।

00:29:05.871 --> 00:29:08.999 align:center
चलो। हो गया?

00:29:11.001 --> 00:29:13.754 align:center
नहीं, मेसन,
हमारे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है।

00:29:18.008 --> 00:29:19.593 align:center
देखो, मेसन, हमें जाना होगा।

00:29:22.638 --> 00:29:23.972 align:center
सुना तुमने?

00:29:24.056 --> 00:29:25.766 align:center
हम यहाँ मरने वाले हैं।

00:29:25.849 --> 00:29:29.061 align:center
हमें जाना होगा, और हमें अभी जाना होगा।

00:29:30.646 --> 00:29:33.190 align:center
-तुम जाओ।
-नहीं। चलो। मैं तुम्हारे बिना नहीं जाऊँगा।

00:29:33.315 --> 00:29:38.237 align:center
ऐसा नहीं हो पाएगा। एक बार और।
चलो। चलो। चलो करते हैं।

00:29:38.320 --> 00:29:40.906 align:center
बस जाओ। तुम्हें जो चाहिए था, मिल गया।

00:29:41.031 --> 00:29:42.908 align:center
तुम्हें जंगल से बाहर निकलने
का मौका मिलेगा।

00:29:43.033 --> 00:29:44.660 align:center
ऐसे काम नहीं चलेगा।

00:29:45.452 --> 00:29:50.457 align:center
तुम यहाँ से उठोगे, कपड़े पहनोगे,
और हम यहाँ से चले जाएँगे।

00:29:56.922 --> 00:29:59.299 align:center
तुम पर मेरा प्लेन उधार है। बस।

00:29:59.383 --> 00:30:02.386 align:center
यही कारण है कि मैं तुम्हें यहाँ से
बाहर निकालना चाहता हूँ। समझे?

00:30:02.511 --> 00:30:05.889 align:center
तुम प्लेन का क्या करोगे? तुम्हारे पास
मोटरसाइकिलें हैं। तुम्हारे पास हमवीज़ हैं।

00:30:05.973 --> 00:30:08.934 align:center
तुम जब चाहो चार्ल्सटन छोड़ सकते हो।
तुम जाते क्यों नहीं?

00:30:09.059 --> 00:30:11.979 align:center
अगर मैं चला जाता, मुझे लगता है
मैं कोई मज़े और रोमांच नहीं कर पाता।

00:30:14.189 --> 00:30:16.483 align:center
अरे यार, जॉन पोप बनना अच्छा लगता होगा…

00:30:16.567 --> 00:30:20.696 align:center
बिना किसी ज़िम्मेदारी के ज़िंदगी जीना,
न कोई जवाबदेही, न कोई कर्तव्य की भावना,

00:30:20.821 --> 00:30:23.824 align:center
न कोई फर्ज का पता, न कोई इज्जत की परवाह
और न कोई पछतावा!

00:30:23.949 --> 00:30:25.617 align:center
-यह बहुत मज़ेदार होगा!
-चुप रहो।

00:30:25.701 --> 00:30:27.244 align:center
तुम फर्जी हो।

00:30:28.203 --> 00:30:29.371 align:center
तुम ढोंगी हो।

00:30:32.291 --> 00:30:34.084 align:center
तुम कायर हो।

00:30:34.668 --> 00:30:37.171 align:center
मैं यहाँ मरने वाला हूँ।
तुम यहाँ मरने वाले हो

00:30:37.254 --> 00:30:40.007 align:center
क्योंकि तुममें मेरे बिना यहाँ से
निकलने की हिम्मत नहीं है !

00:31:42.611 --> 00:31:44.488 align:center
मुझे तुम्हारा अंदाज़ ठीक नहीं लग रहा।

00:31:47.366 --> 00:31:48.784 align:center
यह मेल नहीं खा रहा।

00:31:48.867 --> 00:31:50.494 align:center
क्या मेल नहीं खा रहा?

00:31:52.871 --> 00:31:56.083 align:center
मान लो कि तुम्हारे पास एक टोस्टर है,
जिसे तुम मुझसे चलवाना चाहती हो।

00:31:56.208 --> 00:31:59.211 align:center
ज़्यादातर घरेलू उपकरण 300 से 900 वॉट
के बीच इस्तेमाल करते हैं।

00:31:59.336 --> 00:32:01.922 align:center
तो मैं यही तुम्हें दूँगा।
मैं इतना ही दे सकता हूँ।

00:32:02.047 --> 00:32:06.468 align:center
मैं ऐसी प्रणाली बनाने में इतनी मेहनत
नहीं करूँगा, जो क़रीब 25,000 वॉट दे,

00:32:06.593 --> 00:32:09.137 align:center
…जो बिजली की भट्टी चलाने के काम आएगी…

00:32:09.221 --> 00:32:11.098 align:center
…क्योंकि वह ज़्यादा हो जाएगा।

00:32:12.349 --> 00:32:14.226 align:center
तो, इस डिवाइस में क्या चीज़ है,
जो ज़्यादा है?

00:32:15.519 --> 00:32:21.191 align:center
यह चीज़ यहाँ किसी बड़े एक्युमुलेटर
की तरह जुड़ी हुई है।

00:32:21.275 --> 00:32:24.194 align:center
यह एक ऊर्जा स्टोर करनेवाले
डिवाइस की तरह है।

00:32:24.278 --> 00:32:29.408 align:center
और मुझे लगता है, अगर यह हथियार
प्लाज्मा हथियार का इस्तेमाल करता है…

00:32:31.410 --> 00:32:37.541 align:center
…तो इसे कभी भी इतनी ज़्यादा ऊर्जा
की जरूरत नहीं होगी, कभी भी नहीं।

00:32:37.666 --> 00:32:38.959 align:center
यह होगा…

00:32:39.084 --> 00:32:40.502 align:center
यह बहुत ज़्यादा विनाशकारी होगा।

00:32:42.212 --> 00:32:45.841 align:center
-बिलकुल।
-तो यह वैसा नहीं है, जैसा हम सोच रहे हैं?

00:32:45.966 --> 00:32:47.801 align:center
या वॉम जो हमें बता रहा है।

00:32:47.885 --> 00:32:49.803 align:center
वॉम हमें क्या बता रहा है?

00:32:49.887 --> 00:32:52.431 align:center
-मुझे नहीं पता।
-तुम्हें नहीं पता?

00:32:53.682 --> 00:32:56.435 align:center
टॉम मेसन ने तुम्हें इसकी
जाँच करने के लिए नहीं कहा, है ना?

00:32:56.518 --> 00:32:58.395 align:center
नहीं, उसने नहीं कहा।

00:32:59.438 --> 00:33:01.148 align:center
लेकिन उसे कहना चाहिए था।

00:33:01.899 --> 00:33:04.026 align:center
उसे हम सबको बता देना चाहिए था।

00:33:08.113 --> 00:33:09.198 align:center
शुक्रिया, डॉक्टर।

00:33:09.907 --> 00:33:14.453 align:center
-तुम इस बारे में, किसी को नहीं बताओगे।
-मुझे लगता है, यह अच्छे के लिए कह रही हो।

00:33:15.746 --> 00:33:18.832 align:center
वैसे, मेरे पास डीएनए परिणाम आ गए हैं,
अगर तुम्हें दिलचस्पी हो।

00:33:18.916 --> 00:33:22.669 align:center
-परिणाम?
-नवजात बच्चों के डीएनए परिणाम।

00:33:24.046 --> 00:33:27.049 align:center
-और?
-ग्लास के बच्चे को छोड़कर, सब के सही हैं।

00:33:27.633 --> 00:33:31.136 align:center
-अच्छा है।
-हाँ, अच्छा है, मुझे लगता है।

00:33:31.929 --> 00:33:34.306 align:center
मुझे लगता है, यह बहुत अच्छा है।

00:34:10.509 --> 00:34:13.470 align:center
-डैड। डैड, आपको उठना होगा।
-तुमने मुझे कैसे ढूँढ़ा?

00:34:13.554 --> 00:34:14.972 align:center
-वे यहाँ हैं। जाना होगा।
-कौन?

00:34:15.097 --> 00:34:16.807 align:center
-हमारे पास समय नहीं है।
-लेक्सी कहाँ है?

00:34:16.932 --> 00:34:20.477 align:center
उन्हें आपकी मदद चाहिए।
आपको अभी उठना होगा! चलो, डैड!

00:34:53.677 --> 00:34:55.429 align:center
तुम में से एक, आज रात घर नहीं जाएगा।

00:34:55.512 --> 00:34:58.223 align:center
तुम? या तुम?

00:35:14.156 --> 00:35:17.743 align:center
इस ग्रह पर एक ही चीज़ है, जिसे मैं तुमसे
ज्यादा नफरत करता हूँ, मेसन।

00:35:19.870 --> 00:35:21.205 align:center
वह है, स्किटर्स।

00:35:34.801 --> 00:35:36.595 align:center
लगभग पहुँच गए।

00:35:39.389 --> 00:35:42.059 align:center
यह हार्ली नहीं है, लेकिन चल जाएगी।

00:35:42.184 --> 00:35:46.939 align:center
इसमें काफी गैस भी है।
यह हमें घर के रास्ते तक पहुँचा देगी।

00:35:50.359 --> 00:35:56.198 align:center
इस खटारे के मालिक
अच्छा खाने के शौकीन नहीं थे।

00:35:56.281 --> 00:36:00.118 align:center
लेकिन वे 18.5 एमएम के बंदूक
की कारतूस रखते थे।

00:36:00.244 --> 00:36:01.787 align:center
ये, यहाँ।

00:36:02.955 --> 00:36:05.499 align:center
इस खटारे के शॉकर एकदम बेकार हैं।

00:36:25.686 --> 00:36:26.812 align:center
यह माँ के लिए है।

00:36:34.152 --> 00:36:37.364 align:center
हम अब उनके बारे में कभी बात
नहीं करते। तुमने ध्यान दिया?

00:36:37.447 --> 00:36:40.158 align:center
-हाँ।
-कैसे?

00:36:40.242 --> 00:36:41.285 align:center
माँ

00:36:46.915 --> 00:36:48.458 align:center
पता नहीं।

00:36:52.045 --> 00:36:53.463 align:center
हे।

00:36:55.007 --> 00:36:56.008 align:center
क्या हुआ?

00:36:57.176 --> 00:36:59.303 align:center
मैं अकेला नहीं रहना चाहता, बेन।

00:37:00.721 --> 00:37:02.472 align:center
उस औरत की तरह।

00:37:03.307 --> 00:37:07.978 align:center
मुझे यह नहीं चाहिए।
मैं औंधे मुंह नहीं मरना चाहता…

00:37:08.061 --> 00:37:11.190 align:center
-…जिसे कोई अजनबी दफनाएँ।
-अरे, अरे।

00:37:35.797 --> 00:37:40.093 align:center
रुको! जहाँ हो वहीं रहो! और आगे मत आना!

00:37:40.219 --> 00:37:41.345 align:center
गोली मत चलाना!

00:37:42.513 --> 00:37:44.806 align:center
यह टॉम मेसन है।

00:37:44.932 --> 00:37:46.058 align:center
हम अंदर आ रहे हैं।

00:37:46.183 --> 00:37:49.061 align:center
राष्ट्रपति हैं। राष्ट्रपति मेसन!

00:37:50.687 --> 00:37:52.606 align:center
क्या हुआ, सर?

00:37:52.689 --> 00:37:54.566 align:center
हमारे गाड़ी की गॅस खत्म हो गई।

00:38:16.088 --> 00:38:17.714 align:center
मैं कब से बेहोश हूँ?

00:38:18.549 --> 00:38:20.092 align:center
दो दिन से।

00:38:22.261 --> 00:38:25.848 align:center
-तुम यहाँ कब से बैठे हो?
-दो दिन से।

00:38:25.931 --> 00:38:27.683 align:center
मैं ज़िंदा हूँ।

00:38:29.101 --> 00:38:30.686 align:center
तुम्हें निराश करने के लिए माफ़ी चाहता हूँ।

00:38:30.811 --> 00:38:33.647 align:center
देखो, मुझे लगता है
हम दोनों को एक बात पर राज़ी हो जाना चाहिए।

00:38:33.730 --> 00:38:35.232 align:center
और वह कौन सी बात है?

00:38:35.315 --> 00:38:37.526 align:center
तुमने मेरी जान बचाई। मैंने तुम्हारी बचाई।

00:38:37.609 --> 00:38:39.903 align:center
मुझे लगता है, हिसाब बराबर हुआ।

00:38:42.281 --> 00:38:44.908 align:center
पता है, बराबरी होने पर क्या लगता है।

00:38:45.868 --> 00:38:47.703 align:center
बिलकुल बकवास लगता है।

00:38:51.164 --> 00:38:52.624 align:center
हे।

00:38:53.166 --> 00:38:55.169 align:center
अब, तरसी हुई आँखों को सुकून मिल गया।

00:38:55.294 --> 00:38:57.629 align:center
मुझे भी देखकर खुशी हुई।

00:38:59.464 --> 00:39:02.176 align:center
पोप ने मुझे बताया कि क्या हुआ था।
जनरल ब्रेस्लर।

00:39:02.301 --> 00:39:04.887 align:center
-मैंने सुना उनकी उड़ान से तुम्हारी जान बची।
-यह सच है।

00:39:06.555 --> 00:39:08.640 align:center
कोचीस या राष्ट्रपति से कोई खबर?

00:39:08.724 --> 00:39:10.309 align:center
रेडियो पर शांति है।

00:39:10.434 --> 00:39:12.477 align:center
मुझे लगता है, आपने वॉम से संपर्क किया है।

00:39:12.561 --> 00:39:14.188 align:center
वे उसे ढूँढ़ रहे हैं।

00:39:15.731 --> 00:39:17.649 align:center
हे, वापस आने की खुशी हुई।

00:39:18.317 --> 00:39:21.153 align:center
मुझे थोड़ा सिरदर्द है, डॉक्टर।
उसके अलावा, मैं ठीक महसूस कर रहा हूँ।

00:39:21.236 --> 00:39:24.698 align:center
अगर आप लोगों को एतराज़ न हो, सज्जनों,
तो मुझे बहुत काम पड़े हैं।

00:39:24.781 --> 00:39:25.908 align:center
हे, पोप।

00:39:30.454 --> 00:39:32.372 align:center
जो अगली बाज़ी जीतेगा, वो विजेता।

00:39:40.923 --> 00:39:44.218 align:center
-आप कैसा महसूस कर रहे हैं?
-ओह, जैसे मैं एक प्लेन क्रैश से बच गया।

00:39:45.177 --> 00:39:47.012 align:center
मैं यहाँ से कब निकल सकता हूँ?

00:39:47.095 --> 00:39:48.889 align:center
कम से कम कुछ दिनों के लिए नहीं।

00:39:48.972 --> 00:39:52.851 align:center
आप काफी कमजोर थे, और कुछ दिन लगेंगे…

00:39:52.935 --> 00:39:54.645 align:center
…अभी उस टखने को ठीक होने में।

00:39:57.689 --> 00:39:59.566 align:center
-डैड!
-हे।

00:40:01.109 --> 00:40:04.613 align:center
-हे।
-आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा, डैड।

00:40:04.696 --> 00:40:05.989 align:center
मुझे खुशी है कि आप वापस आए।

00:40:07.950 --> 00:40:10.244 align:center
हाँ, मुझे भी खुशी है कि मैं आया।

00:40:14.540 --> 00:40:17.251 align:center
ऐन कहाँ है? एलेक्सिस कहाँ है?

00:40:27.219 --> 00:40:28.720 align:center
डैन, ऐन कहाँ है?

00:40:30.514 --> 00:40:33.058 align:center
इसे कहने का कोई आसान तरीका नहीं है,
इसलिए मैं बस कह देता हूँ।

00:40:33.141 --> 00:40:37.145 align:center
ऍन और अलेक्सिस लापता हैं, चले गए।

00:40:53.287 --> 00:40:56.164 align:center
संवाद अनुवादक: सौमिता
ैं, चले गए।

