WEBVTT

00:00:35.202 --> 00:00:36.203 align:center
बेन छत पर है।

00:00:37.621 --> 00:00:40.791 align:center
-लगता है वे कबाड़ इकट्ठा कर रहे हैं।
-वो बिल्कुल वही कर रहे हैं।

00:00:44.962 --> 00:00:47.673 align:center
वे स्पेसशिप में यहाँ आए
और बच्चों को गुलाम बना लिया…

00:00:47.756 --> 00:00:50.133 align:center
…सिर्फ पुराने टोस्टर
और तांबे के तार इकट्ठा करने के लिए?

00:00:51.844 --> 00:00:54.388 align:center
खैर, इसके पीछे कोई न कोई वजह तो होगी ही।

00:00:54.513 --> 00:00:56.306 align:center
-क्या उन्हें पता है कि क्या हो रहा है?
-मुझे उम्मीद है नहीं।

00:00:56.390 --> 00:00:57.683 align:center
कितने बच्चों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हो?

00:00:57.808 --> 00:00:58.934 align:center
जितना हम कर सकते हैं।

00:01:01.937 --> 00:01:04.523 align:center
ठीक है, देखते हैं कि हमें
किससे मुकाबला करना है।

00:01:08.735 --> 00:01:11.905 align:center
ठीक है, बिल्डिंग के सामने दो
मशीनें पेट्रोलिंग कर रही हैं।

00:01:11.989 --> 00:01:14.575 align:center
-और एक पीछे की तरफ।
-कलेक्शन बिन के पास से भागना।

00:01:14.700 --> 00:01:18.120 align:center
-और एक और बिल्डिंग के अंदर।
-हम छह लोग, वे पाँच लोग।

00:01:18.996 --> 00:01:20.122 align:center
मुझे ये ऑड्स पसंद हैं।

00:01:21.832 --> 00:01:24.001 align:center
ठीक है, हम यह अभी करेंगे,
भले ही हम थके हुए हैं,

00:01:24.084 --> 00:01:25.752 align:center
हमारे पास गोला-बारूद और सामान भी कम है।

00:01:26.420 --> 00:01:29.882 align:center
-क्लिक खोना ही काफी था, है ना?
-वहाँ मेरा बेटा है।

00:01:30.007 --> 00:01:32.843 align:center
मुझे पता है। लेकिन हमें इसके लिए
शायद सिर्फ एक ही मौका मिलेगा।

00:01:33.427 --> 00:01:36.138 align:center
ठीक है? वो कल और उसके
अगले दिन भी यहीं रहेंगे।

00:01:36.263 --> 00:01:37.723 align:center
ठीक है, हम ऐसा करें तो कैसा रहेगा?

00:01:48.358 --> 00:01:51.361 align:center
डैड, चलो। हम वापस आएंगे,
और तब हम उसे पकड़ लेंगे।

00:02:03.999 --> 00:02:05.501 align:center
जॉन एफ. केनेडी हाई स्कूल

00:02:20.098 --> 00:02:21.975 align:center
वेलकम होम।

00:02:22.059 --> 00:02:23.644 align:center
इस जगह को जैसा बनाया है,
वह मुझे बहुत पसंद आया।

00:02:23.727 --> 00:02:26.647 align:center
-क्या तुम्हें बेन मिला?
-बेन और लगभग एक दर्जन दूसरे लोग, हाँ।

00:02:26.730 --> 00:02:29.775 align:center
क्या वो ठीक है?
-वो ज़िंदा है।

00:02:29.900 --> 00:02:32.402 align:center
-देखो, एक बहुत अच्छी खबर है।
-वो क्या है?

00:02:33.195 --> 00:02:35.822 align:center
एक्सक्यूज मी।
क्या तुमने मेरी बेटी को देखा?

00:02:36.949 --> 00:02:39.826 align:center
नहीं। नहीं, नहीं, सॉरी।
हम सच में उतने करीब नहीं आए थे।

00:02:39.952 --> 00:02:42.120 align:center
हमारा बेटा दूसरे हफ़्ते से लापता है।

00:02:42.204 --> 00:02:44.122 align:center
-शायद तुमने उसे देखा हो।
-नहीं, सॉरी।

00:02:44.206 --> 00:02:46.583 align:center
-ठीक है, सब लोग बस…
-चलो, इसे तोड़ दो।

00:02:46.667 --> 00:02:48.794 align:center
-उसे अकेला छोड़ दो।
-हमें पूछने का हक है।

00:02:48.919 --> 00:02:50.254 align:center
कोई नहीं कह रहा बच्चे नहीं हैं,

00:02:50.420 --> 00:02:52.965 align:center
लेकिन हम सबके बच्चे लापता हैं,
जिसमें यहाँ टॉम भी शामिल है।

00:02:53.090 --> 00:02:55.133 align:center
-और तुम।
-सही कहा। मेरा बेटा, रिक।

00:02:55.217 --> 00:02:57.678 align:center
ठीक है, देखो, सब लोग। मुझे
पता है तुम पर क्या बीत रही है।

00:02:58.512 --> 00:03:00.305 align:center
हम सब बस अपने बच्चों
को वापस पाना चाहते हैं।

00:03:00.430 --> 00:03:04.852 align:center
मैं वादा करता हूँ कि हम हर
मुमकिन कोशिश करेंगे कि ऐसा हो।

00:03:05.519 --> 00:03:08.480 align:center
रुको, देखो।
यहाँ एक स्कूल अनाउंसमेंट बोर्ड है।

00:03:08.564 --> 00:03:10.983 align:center
बच्चों की तस्वीर लें
और लापता बच्चों की तस्वीर पोस्ट करें।

00:03:11.066 --> 00:03:14.736 align:center
-हाँ, अच्छा ख़याल है।
-उनके नाम लिखो, बालों का रंग, वजन, लंबाई।

00:03:14.820 --> 00:03:17.406 align:center
-आखिरी बार जब तुमने उन्हें देखा था।
-कुछ भी जो तुम सोच सको…

00:03:17.531 --> 00:03:19.116 align:center
…पहचान करने में हमारी मदद करेगा।

00:03:19.241 --> 00:03:23.078 align:center
मैं वादा करता हूँ कि सभी स्क्वाड हर मिशन
से पहले इस बोर्ड की जाँच करेंगे।

00:03:23.829 --> 00:03:25.289 align:center
ठीक है?

00:03:28.417 --> 00:03:29.918 align:center
तुम दोनों का थैंक यु।

00:03:30.002 --> 00:03:33.005 align:center
-पोर्टर यहाँ है।
-उसे कुछ हफ़्तों तक वापस नहीं आना था।

00:03:33.130 --> 00:03:35.591 align:center
तुम जानते हो कि अच्छी खबर है?
वो इसे लाया है।

00:03:35.716 --> 00:03:37.843 align:center
वो कमांड पोस्ट में एक ब्रीफिंग दे रहा है।

00:03:46.894 --> 00:03:48.145 align:center
बैठ जाओ।

00:03:56.195 --> 00:03:58.155 align:center
इस युद्ध की तस्वीर बदल रही है।

00:03:59.323 --> 00:04:01.325 align:center
एक रनर जिसे हमने पश्चिम भेजा था

00:04:01.909 --> 00:04:06.038 align:center
…शिकागो के ठीक बाहर रेजिस्टेंस
फाइटर्स की एक टुकड़ी से टकरा गया।

00:04:08.624 --> 00:04:10.334 align:center
लेकिन उन्होंने टेक्सास, ओक्लाहोमा,

00:04:10.417 --> 00:04:14.713 align:center
यहाँ तक कि कैलिफ़ोर्निया में भी
दूसरे ग्रुप्स से संपर्क किया है।

00:04:15.297 --> 00:04:19.176 align:center
इसका मतलब है कि हम इसमें
अब अकेले नहीं हैं, लोगों।

00:04:20.636 --> 00:04:22.054 align:center
यह अच्छी खबर है।

00:04:24.056 --> 00:04:28.560 align:center
बुरी खबर यह है कि एलियन इमारतें
जैसे बोस्टन के ऊपर हैं…

00:04:28.644 --> 00:04:31.271 align:center
…हर शहर में जा रहे हैं
जिसके बारे में हम जानते हैं।

00:04:31.355 --> 00:04:34.191 align:center
-किसी को पता चला वो किसलिए हैं?
-नहीं, वीवर।

00:04:35.359 --> 00:04:38.403 align:center
तो अभी, हम एक पूर्ण
कोर्ट प्रेस में हैं दुश्मन

00:04:38.529 --> 00:04:40.781 align:center
पर खुफिया जानकारी इकट्ठा करने के लिए।

00:04:41.365 --> 00:04:44.243 align:center
मैं उसके प्लान्स, उसकी टैक्टिक्स के
बारे में जानना चाहता हूँ।

00:04:44.368 --> 00:04:47.412 align:center
मुझे उसके हथियारों और तकनीक
के बारे में जानना है। सब कुछ।

00:04:48.080 --> 00:04:50.749 align:center
अब जब आप लोगों के पास एक
सुरक्षित ऑपरेटिंग बेस है…

00:04:51.416 --> 00:04:54.503 align:center
मैं चाहता हूं कि आप युद्ध
सामग्री एकत्र करना शुरू करें।

00:04:54.628 --> 00:04:58.549 align:center
इसका मतलब मोटरसाइकिल,
मतलब हथियार, विस्फोटक, कैमो गियर।

00:04:58.674 --> 00:05:03.637 align:center
हर वो चीज़ जिसका इस्तेमाल बढ़ते विद्रोह को
समर्थन देने के लिए किया जा सकता था।

00:05:04.763 --> 00:05:06.682 align:center
वीवर, उन्हें काम पर लगाओ।

00:05:06.765 --> 00:05:09.059 align:center
ठीक है, अपनी यूनिट्स को तोड़ना शुरू करो…

00:05:09.142 --> 00:05:12.771 align:center
…चार से छह लड़ाकों की
सर्च और रिक्विजिशन टीमों में।

00:05:13.397 --> 00:05:16.275 align:center
मैं तुम्हें कल तुम्हारा असाइनमेंट दूँगा।
छुट्टी।

00:05:19.570 --> 00:05:21.280 align:center
हे, टॉम।

00:05:24.074 --> 00:05:26.577 align:center
एक रिपोर्ट मिली है कि आपने
कुछ बंधे हुए बच्चों को देखा है।

00:05:26.660 --> 00:05:30.289 align:center
हाँ, हम अपने बेटे बेन को ट्रैक कर रहे थे।
हमने उसे ढूंढ लिया।

00:05:30.414 --> 00:05:32.875 align:center
रात में, उन्हें रूट नौ के पास एक
अस्पताल में रखा गया है।

00:05:33.000 --> 00:05:34.585 align:center
दिन के समय, स्किटर उनसे मेटल निकलवाते हैं।

00:05:34.710 --> 00:05:36.628 align:center
हमें ऐसी रिपोर्ट मिली हैं।

00:05:36.712 --> 00:05:39.590 align:center
ऐसा लगता है कि वे उनका इस्तेमाल एक
तरह के गुलाम मज़दूरों के तौर पर करते हैं।

00:05:40.257 --> 00:05:43.844 align:center
देखो, टॉम, हमारी साइंस टीम
इस हार्नेस वाली चीज़ से जूझ रही है।

00:05:43.969 --> 00:05:46.013 align:center
वो इसे तीन बच्चों के शरीर
से निकालने में कामयाब रहे,

00:05:46.138 --> 00:05:48.432 align:center
लेकिन कुछ घंटे बाद उनकी मौत हो गई।

00:05:50.893 --> 00:05:53.812 align:center
-मुझे यह सुनकर दुख हुआ।
-हाँ, खैर…

00:05:53.896 --> 00:05:56.440 align:center
मुख्य सर्जन को लगता है कि
उसके पास मुश्किल का हल है।

00:05:56.565 --> 00:05:59.443 align:center
लेकिन इस थेरी को टेस्ट करने के लिए,
उसे एक बच्चे की ज़रूरत है।

00:06:04.031 --> 00:06:05.032 align:center
बेन?

00:06:06.074 --> 00:06:09.453 align:center
देखो, टॉम, मैं समझ सकता हूँ
अगर तुम ना कहना चाहो।

00:06:11.079 --> 00:06:14.875 align:center
लेकिन यह शायद सबसे अच्छा है…
यह शायद एक ही मौका हो सकता है…

00:06:15.000 --> 00:06:16.335 align:center
…बेन और बाकी बच्चों के पास।

00:06:17.169 --> 00:06:18.462 align:center
हाँ।

00:06:19.796 --> 00:06:21.006 align:center
हाँ।

00:06:23.091 --> 00:06:26.803 align:center
मैं वापस जाकर एक बच्चे को नहीं बचा सकता,
भले ही वो मेरा अपना बेटा हो।

00:06:26.887 --> 00:06:29.139 align:center
-हमें उन सबको बचाना होगा।
-हम बचा लेंगे, समय के साथ।

00:06:29.223 --> 00:06:32.059 align:center
-समय आ गया है।
-अगर मेरे बस में होता, तो तुम नहीं जाते।

00:06:32.184 --> 00:06:33.644 align:center
हमें इस युद्ध को जीतना है।

00:06:34.186 --> 00:06:36.271 align:center
सैकड़ों लोग लापता बच्चों के साथ हैं।

00:06:36.355 --> 00:06:38.857 align:center
हम जितनों को बचा सकते हैं बचाते हैं,
उम्मीद बनाए रखते हैं।

00:06:38.941 --> 00:06:41.068 align:center
अगर हम उन बच्चों को छोड़ देंगे,
तो वो लोग भी उम्मीद छोड़ देंगे।

00:06:42.027 --> 00:06:45.030 align:center
हम कुछ दर्जन बच्चों को बचा लेते हैं
और जंग हार जाते हैं…

00:06:45.656 --> 00:06:47.908 align:center
…उनकी हालत पहले से बेहतर नहीं है।

00:06:48.659 --> 00:06:50.035 align:center
खैर, वे आज़ाद होकर मरेंगे।

00:06:53.539 --> 00:06:55.374 align:center
मुझे लगता है कि हम समय
और रिसोर्स बर्बाद कर रहे हैं,

00:06:55.499 --> 00:06:57.084 align:center
लेकिन यह मेरा फ़ैसला नहीं है।

00:06:57.209 --> 00:06:58.502 align:center
हाँ, यह मेरा है।

00:07:02.506 --> 00:07:03.549 align:center
इस बार सिर्फ़ बेन।

00:07:04.508 --> 00:07:05.968 align:center
-बस।
-ठीक है।

00:07:12.683 --> 00:07:13.767 align:center
तुम ठीक हो?

00:07:15.853 --> 00:07:18.522 align:center
तुम्हें पता है जब यह सब हुआ
तब मैं रिटायर होने वाला था?

00:07:19.106 --> 00:07:22.442 align:center
गोल्फ और घूमने के अलावा कुछ भी नहीं…

00:07:23.861 --> 00:07:26.446 align:center
…और मेरे बेडसाइड टेबल पर जासूसी
नॉवेलों का एक ढेर।

00:07:29.533 --> 00:07:32.703 align:center
सुनो, टॉम। तुम बाहर जाओ और बेन को ले आओ।

00:07:33.996 --> 00:07:35.706 align:center
लेकिन खबरदार, सावधान रहना।

00:07:48.135 --> 00:07:49.011 align:center
दी सेल

00:08:10.741 --> 00:08:13.035 align:center
-हे, दोस्त।
-हे।

00:08:15.204 --> 00:08:17.873 align:center
-मैं वापस आ गया।
-क्या तुम बेन को लाए हो?

00:08:19.291 --> 00:08:22.794 align:center
नहीं, इस बार नहीं, लेकिन हमने
उसे ढूँढ़ लिया और वह सुरक्षित है।

00:08:22.878 --> 00:08:24.171 align:center
हम उसके लिए वापस जाएँगे।

00:08:27.799 --> 00:08:29.426 align:center
क्या बात है?

00:08:32.054 --> 00:08:33.472 align:center
चलो। मैं झेल सकता हूँ।

00:08:35.432 --> 00:08:40.103 align:center
आज स्कूल में, किसी बच्चे ने कहा कि
जब आप उनकी पीठ से वो चीज़ें हटाते हैं…

00:08:40.896 --> 00:08:42.189 align:center
तो बच्चे मर जाते हैं।

00:08:46.360 --> 00:08:48.362 align:center
हाँ, खैर…

00:08:49.947 --> 00:08:50.906 align:center
…वह पहले था।

00:08:52.074 --> 00:08:53.200 align:center
पहले?

00:08:53.367 --> 00:08:56.954 align:center
इससे पहले कि एक होशियार डॉक्टर
उन्हें सुरक्षित निकालना सीख लेता।

00:08:57.788 --> 00:09:00.374 align:center
-कौन डॉक्टर?
-वो जो आज यहाँ कर्नल पोर्टर के साथ आया था।

00:09:01.416 --> 00:09:03.544 align:center
वह ऍन को भी यह करना सिखाने वाले हैं।

00:09:04.628 --> 00:09:06.213 align:center
तो बेन ठीक हो जाएगा?

00:09:19.852 --> 00:09:24.064 align:center
-हे, तुम्हें भूख लगी है?
-बिल्कुल लगी है।

00:09:24.147 --> 00:09:25.524 align:center
ये लो।

00:09:26.066 --> 00:09:28.277 align:center
-सबको खाने का हक है।
-हाँ, टैंक यु।

00:09:34.825 --> 00:09:37.286 align:center
-तुम्हें कोई परेशानी है?
-ये क्या है, स्किटर अ ला किंग?

00:09:37.411 --> 00:09:39.746 align:center
-चिकन और चावल।
-पक्का?

00:09:39.830 --> 00:09:41.999 align:center
अगर यह आपके ऊँचे स्टैंडर्ड के
हिसाब से नहीं है,

00:09:42.124 --> 00:09:44.751 align:center
तो आपको थोड़ी छूट देनी होगी।
हम सब बारी-बारी से किचन में काम करते हैं।

00:09:44.835 --> 00:09:46.962 align:center
मुझे अंदाज़ा लगाने दो।
अब तुम्हारी बारी है।

00:09:47.421 --> 00:09:51.592 align:center
सबसे पहले, चिकन से इस तरह खून नहीं
निकलना चाहिए। यह बहुत ज़्यादा कच्चा है।

00:09:51.717 --> 00:09:53.552 align:center
इसमें इतना नमक है कि मेरे
बच्चे को स्ट्रोक आ जाए।

00:09:53.677 --> 00:09:55.554 align:center
और यह क्या है, पपरिका?

00:09:55.679 --> 00:09:58.724 align:center
काली मिर्च? कोई भी चिकन पर काली मिर्च
नहीं डालता। तुम क्या हंगेरियन हो?

00:09:59.725 --> 00:10:01.476 align:center
तुम्हें पता है कि तुम एक कैदी हो, है ना?

00:10:03.437 --> 00:10:07.316 align:center
इसे ग्रिल करने, तलने, बारबेक्यू पर रखने
से पहले, तुम चिकन को पहले पोच करते हो…

00:10:07.399 --> 00:10:10.360 align:center
…हो सके तो चिकन स्टॉक में,
थोड़ी सी सब्जियां और मसाले।

00:10:10.444 --> 00:10:13.322 align:center
इस तरह, यह सभी सब्जियों
और मसालों को सोख लेता है।

00:10:13.447 --> 00:10:16.950 align:center
फिर इसे बारबेक्यू में डाल सकते हैं, इसे
ग्रिल कर, फ्राइंग पैन में डाल सकते हैं…

00:10:17.034 --> 00:10:19.870 align:center
और सारा नमी और सारा स्वाद पहले
से ही इसमें पका हुआ है।

00:10:19.995 --> 00:10:21.413 align:center
तुम क्या हो, एक रसोइया?

00:10:22.706 --> 00:10:27.628 align:center
सर्टिफाइड कलिनरी आर्ट्स।
और वह शेफ है, कुक नहीं।

00:10:31.298 --> 00:10:32.174 align:center
खाना कैसा था?

00:10:34.510 --> 00:10:38.013 align:center
जब मैं कुछ बिगड़े हुए साइको लोगों के साथ
खाना खा सकता था…

00:10:38.722 --> 00:10:39.848 align:center
…खाना बुरा नहीं था।

00:10:39.932 --> 00:10:41.183 align:center
और इसे किसने बनाया?

00:10:42.809 --> 00:10:43.769 align:center
पोप ने।

00:10:44.728 --> 00:10:46.313 align:center
उन्होंने कहा जेल में ट्रेनिंग ली है।

00:10:46.438 --> 00:10:48.398 align:center
मेरा कहना है कि हमें बस
उसका टेस्ट लेना चाहिए।

00:10:49.358 --> 00:10:51.109 align:center
हमारे पास पहले से ही ऐसे लोग
हैं जो खाना बना सकते हैं।

00:10:51.193 --> 00:10:54.321 align:center
हाँ, वे खाना बना सकते हैं। ओटमील।

00:10:55.197 --> 00:10:57.407 align:center
वो हर समय पहरे में रहेगा।

00:11:01.495 --> 00:11:02.913 align:center
तुम तीनों जा सकते हो।

00:11:04.081 --> 00:11:06.041 align:center
-उसे अंदर भेजो।
-जी, सर।

00:11:16.969 --> 00:11:18.512 align:center
तो तुम खाना बनाना चाहते हो?

00:11:18.637 --> 00:11:23.141 align:center
ओह, मुझे अच्छा लगेगा।
अगर तुम्हारे पास पकाने के लिए कुछ हो।

00:11:24.393 --> 00:11:26.603 align:center
उसने मुझे दिखाया तुम्हारे पास क्या है।

00:11:26.687 --> 00:11:33.694 align:center
और तुम्हारे पास लीमा बीन्स के 50 कैन हैं,
टूना मछली के 32 कैन…

00:11:33.819 --> 00:11:35.946 align:center
…कुछ चिकन और चावल।

00:11:37.990 --> 00:11:39.533 align:center
सड़े गले चावल

00:11:42.578 --> 00:11:44.413 align:center
क्या तुम लोगों को जुगाड़ करना नहीं आता?

00:11:44.538 --> 00:11:47.291 align:center
हमारे आने से हफ़्ते पहले तुम यहाँ थे।
तुमने क्या खाया?

00:11:48.000 --> 00:11:50.836 align:center
-हमने शिकार किया।
-वहाँ तुम दर्जन भर नहीं थे।

00:11:50.961 --> 00:11:54.173 align:center
ठीक है? हमारे पास 300 हैं।
हो सकता है आप यह न कर पाओ, पोप।

00:11:54.298 --> 00:11:55.549 align:center
हे।

00:11:56.592 --> 00:12:00.137 align:center
मैंने पूरे तीन सेल ब्लॉक
के लिए थैंक्सगिविंग डिनर बनाया।

00:12:00.262 --> 00:12:01.889 align:center
मतलब 170 कैदी।

00:12:02.556 --> 00:12:06.476 align:center
अगर उन्हें मेरा खाना पसंद नहीं आता,
तो मेरे शरीर के अंग काट दिए जाते।

00:12:06.560 --> 00:12:08.020 align:center
बात यह है, पोप।

00:12:08.103 --> 00:12:11.857 align:center
सुविधाएं घटिया हैं, सामान बहुत कम है।

00:12:11.982 --> 00:12:14.193 align:center
और जब तक स्कॉट प्रोपेन
के लिए बर्नर नहीं लगाता…

00:12:14.318 --> 00:12:16.111 align:center
…तुम कैंप के स्टोव पर खाना पकाओगे।

00:12:16.195 --> 00:12:19.198 align:center
अगर तुम तैयार नहीं हो, तो बस कह दो,
हम तुम्हें वापस जेल में डाल देंगे।

00:12:23.202 --> 00:12:24.453 align:center
मैं करूँगा।

00:12:25.787 --> 00:12:29.208 align:center
लेकिन भगवान के लिए,
क्या कोई मेरे लिए जैतून का तेल ला सकता है?

00:12:32.628 --> 00:12:33.754 align:center
हे।

00:12:33.879 --> 00:12:35.339 align:center
कैसा रहा?

00:12:35.923 --> 00:12:38.175 align:center
जिस अच्छी खबर का ज़िक्र किया था
वह हार्नेस के बारे में थी।

00:12:38.300 --> 00:12:39.134 align:center
यह सही है।

00:12:39.218 --> 00:12:40.928 align:center
क्या आपने अभी तक पोर्टर के
आदमी से बात की है?

00:12:41.637 --> 00:12:44.890 align:center
-थोड़ी देर के लिए।
-और तुम्हें क्या लगता है?

00:12:45.474 --> 00:12:48.435 align:center
यह प्रोसेस बहुत आसान है बहुत सुंदर।

00:12:48.519 --> 00:12:51.772 align:center
-उस आदमी के बारे में क्या?
-यह तो बस मेरा पहला इंप्रेशन है…

00:12:51.897 --> 00:12:54.107 align:center
…लेकिन वह बहुत स्मार्ट है, बहुत काबिल है

00:12:54.191 --> 00:12:56.777 align:center
और उसे पूरा यकीन है कि वह इस
काम के लिए सबसे सही आदमी है।

00:12:58.362 --> 00:12:59.988 align:center
मान लीजिए वह दिखने में भी अच्छा है।

00:13:00.072 --> 00:13:02.241 align:center
मुझे नहीं पता। लूर्डे, तुम्हें लगता
है वह दिखने में अच्छा है?

00:13:04.618 --> 00:13:05.953 align:center
हाँ, बड़े आदमी के हिसाब से।

00:13:06.662 --> 00:13:09.498 align:center
-बड़ा?
-वह 40 साल का होगा।

00:13:11.375 --> 00:13:14.586 align:center
-ओह, नहीं, मेरा वह मतलब नहीं था।
-ओह, नहीं, कोई बात नहीं।

00:13:14.670 --> 00:13:19.633 align:center
मुझे लगता है कि मैं उसमें फंस गया।
तो यह मेडिकल जीनियस कौन है?

00:13:20.217 --> 00:13:22.553 align:center
हैरिस। डॉ. माइकल हैरिस।

00:13:24.346 --> 00:13:25.681 align:center
क्या तुम उसे जानते हो?

00:13:26.807 --> 00:13:27.850 align:center
टॉम?

00:13:29.226 --> 00:13:31.854 align:center
-टॉम।
-माइकल।

00:13:33.063 --> 00:13:35.566 align:center
-तुम ज़िंदा हो?
-हाँ, तुम भी।

00:13:46.535 --> 00:13:50.372 align:center
रेबेका और मैं कुछ घंटों के लिए जूझते
रहे…

00:13:51.623 --> 00:13:54.543 align:center
…और ऐसा लग रहा था कि बारिश होने वाली है,

00:13:54.626 --> 00:13:58.297 align:center
इसलिए हम दोनों ने सोचा कि
अलग-अलग हो जाना ज़्यादा सही रहेगा।

00:13:58.380 --> 00:14:01.508 align:center
-काफ़ी समय से कोई हमला नहीं हुआ था।
-हाँ, मुझे याद है।

00:14:02.301 --> 00:14:04.136 align:center
हम पाँच मिनट भी दूर नहीं थे।

00:14:05.012 --> 00:14:09.016 align:center
हवाई जहाज़ इलाके में आने लगे
और मैंने उस तक पहुँचने की कोशिश की, टॉम…

00:14:09.099 --> 00:14:11.018 align:center
मैंने वाक़ई कोशिश की

00:14:13.103 --> 00:14:14.730 align:center
…और मुझे यह मिला।

00:14:16.273 --> 00:14:17.941 align:center
और

00:14:19.693 --> 00:14:22.154 align:center
और फिर हमले की दूसरी लहर शुरू हुई

00:14:25.157 --> 00:14:28.702 align:center
…और मैं एक उजड़े हुए घर में छिप गई।

00:14:29.828 --> 00:14:33.707 align:center
मैं बेहोश हो गया और फाइटर
के एक ग्रुप ने मुझे अगले दिन पाया…

00:14:33.832 --> 00:14:37.169 align:center
और मैं रेज़िस्टेंस
का मेडिकल ऑफ़िसर बन गया।

00:14:39.463 --> 00:14:42.341 align:center
मैं बता नहीं सकता कि तुम्हारी बीवी
के लिए मुझे कितना अफ़सोस है, टॉम।

00:14:50.641 --> 00:14:52.309 align:center
-मुझे बताने के लिए थैंक्स।
-ज़रूर।

00:14:55.646 --> 00:14:56.605 align:center
लड़के कहाँ हैं?

00:14:58.649 --> 00:15:01.735 align:center
हैल और मैट मेरे साथ हैं। बेन एक कैदी है।

00:15:03.070 --> 00:15:04.488 align:center
क्या उसे हार्नेस पहनाया गया है?

00:15:06.490 --> 00:15:08.075 align:center
-क्या वह आसपास है?
-हाँ, यहाँ।

00:15:08.200 --> 00:15:11.495 align:center
हम आज रात उसे लेने की कोशिश
करने वाले थे। तुम्हें पता है…

00:15:13.330 --> 00:15:14.748 align:center
…जब हमें रेबेका मिली…

00:15:17.376 --> 00:15:18.627 align:center
…हम तुम्हें ढूँढ़ने गए थे।

00:15:20.337 --> 00:15:23.131 align:center
लेकिन वहाँ हर जगह स्किटर का पहरा था और…

00:15:23.215 --> 00:15:26.051 align:center
तुम्हें माफ़ी मांगने
की ज़रूरत नहीं है। यह जंग है, है ना?

00:15:26.677 --> 00:15:27.636 align:center
हाँ।

00:15:28.512 --> 00:15:29.513 align:center
बेन को मेरे पास लाओ।

00:15:31.223 --> 00:15:34.768 align:center
मैं रेबेका को नहीं बचा सका, लेकिन शायद मैं
तुम्हें तुम्हारा बेटा वापस दे सकता हूँ।

00:15:52.661 --> 00:15:54.246 align:center
"बचाओ" हमारे बच्चों को!

00:15:54.371 --> 00:15:55.706 align:center
लापता
लॉरेंस

00:15:57.249 --> 00:15:59.126 align:center
ठीक है, चलो।

00:16:23.108 --> 00:16:25.944 align:center
उन्होंने कार में विस्फोटक नहीं देखे।
अच्छी बात है।

00:16:52.721 --> 00:16:54.181 align:center
क्या चल रहा है?

00:16:54.264 --> 00:16:55.724 align:center
पहला क्रू यहाँ आ गया है।

00:16:56.725 --> 00:16:58.268 align:center
बेन उनके साथ है?

00:16:59.645 --> 00:17:00.771 align:center
मुझे नहीं दिख रहा।

00:17:07.319 --> 00:17:08.904 align:center
एक और ग्रुप आ रहा है।

00:17:14.034 --> 00:17:15.452 align:center
मुझे लगता है मुझे वह दिख रहा है।

00:17:19.498 --> 00:17:21.500 align:center
-नहीं, यह वह नहीं है।
-यह रिक है।

00:17:21.625 --> 00:17:23.919 align:center
-क्या?
-यह मेरा बेटा है।

00:17:24.044 --> 00:17:25.796 align:center
-कहाँ?
-बिल्डिंग के पास।

00:17:27.339 --> 00:17:29.132 align:center
-रिकी!
-नहीं, नहीं, नहीं।

00:17:29.216 --> 00:17:30.676 align:center
-मुझे कवर करो।
-नहीं।

00:17:30.759 --> 00:17:32.803 align:center
रिकी!

00:17:35.639 --> 00:17:41.061 align:center
रिकी। रिक, रिक। मैं डैड हूँ। डैड। चलो।

00:17:56.243 --> 00:17:58.537 align:center
-बेन उनके पास होगा।
-चलो।

00:18:07.546 --> 00:18:09.256 align:center
वह रहा ट्रक।

00:18:09.840 --> 00:18:11.258 align:center
मैं बेन के पीछे जा रहा हूँ।

00:18:57.054 --> 00:18:58.847 align:center
हैल कहाँ है? कैरन?

00:18:59.640 --> 00:19:01.266 align:center
हम उन्हें पकड़ नहीं पाए।

00:19:02.893 --> 00:19:06.355 align:center
हम ट्रक के लिए भाग रहे थे।
विस्फोट के कारण मलबे से टकरा गए।

00:19:06.980 --> 00:19:09.483 align:center
-टॉम, हम तुम्हें यहाँ तक ले आए…
-हैल और कैरन कहाँ हैं?

00:19:09.608 --> 00:19:11.735 align:center
हमारे पीछे एक मशीन लगी
था। इंतज़ार नहीं कर सका।

00:19:12.778 --> 00:19:15.739 align:center
-स्कूल कितनी दूर है?
-एक चौथाई मील, शायद उससे भी कम।

00:19:16.281 --> 00:19:17.574 align:center
तुम दोनों जाओ।

00:19:17.658 --> 00:19:19.618 align:center
-तुम्हारा क्या?
-मैं उनके पीछे जा रहा हूँ।

00:19:19.743 --> 00:19:22.663 align:center
-हथियार और मदद के लिए आओ।
-नहीं, समय नहीं है।

00:19:25.290 --> 00:19:26.875 align:center
तुम क्या सोच रहे थे, माइक?

00:19:27.751 --> 00:19:29.294 align:center
सॉरी, टॉम।

00:19:29.962 --> 00:19:31.672 align:center
वही सिर्फ परिवार है जो मेरे पास बचा है।

00:19:34.091 --> 00:19:37.386 align:center
-बाकी हथियार कहाँ हैं?
-मुझे उन्हें ट्रक में छोड़ना पड़ा।

00:19:37.511 --> 00:19:38.971 align:center
अभी यह मिला।

00:19:40.764 --> 00:19:43.225 align:center
मुझे वह रस्सी भी दो,
और तुम्हारी फ्लैशलाइट भी।

00:19:48.355 --> 00:19:49.523 align:center
सावधान रहना।

00:20:09.251 --> 00:20:10.377 align:center
वहाँ कौन है?

00:21:19.738 --> 00:21:23.492 align:center
यह तो आम बात है कि आप ऐसा करना चाहेंगे,
लेकिन यह लॉजिस्टिक्स के बारे में है।

00:21:23.575 --> 00:21:26.245 align:center
-कॅप्टन वीवर? कर्नल पोर्टर?
-क्या बात है, एंथनी?

00:21:26.328 --> 00:21:28.413 align:center
डाई और माइक एक बच्चे के साथ वापस आ गए हैं।

00:21:28.497 --> 00:21:29.498 align:center
हाँ, बेन, टॉम का बेटा।

00:21:29.581 --> 00:21:31.959 align:center
नहीं, सर, माइक का बेटा।
वो क्लिनिक में हैं।

00:21:32.793 --> 00:21:34.711 align:center
दोस्तों, यह टॉम है। वह वापस आ गया है।

00:21:34.795 --> 00:21:37.756 align:center
यह क्या है? तुम आगे बढ़ो।
मैं देखता हूँ यह क्या है।

00:22:04.533 --> 00:22:05.951 align:center
टॉम।

00:22:06.952 --> 00:22:08.495 align:center
कॅप्टन वीवर।

00:22:09.621 --> 00:22:11.623 align:center
मैं तुम्हारे लिए युद्ध कैदी लाया हूँ।

00:22:16.128 --> 00:22:19.673 align:center
-तुमने इसे खुद हराया?
-जी, सर।

00:22:21.383 --> 00:22:22.509 align:center
कैसे?

00:22:24.511 --> 00:22:25.846 align:center
आपको बस काफी करीब जाना होगा।

00:22:28.223 --> 00:22:30.225 align:center
क्या मैं इसके बदले एक
ऑटोमेटिक ले सकता हूँ?

00:22:31.810 --> 00:22:33.437 align:center
तुम कहाँ जा रहे हो?

00:22:33.562 --> 00:22:35.856 align:center
मेरे दो बेटे और एक स्काउट अभी भी वहाँ हैं।

00:22:39.526 --> 00:22:40.819 align:center
सेन्ट्री, मुझे अपना हथियार दो।

00:22:41.987 --> 00:22:43.572 align:center
मैं तुम्हें दो फाइटर दूँगा।

00:22:44.740 --> 00:22:47.117 align:center
नहीं, थैंक्स । अकेले करना ज़्यादा ठीक है।

00:23:00.547 --> 00:23:01.757 align:center
हे, दोस्त।

00:23:03.467 --> 00:23:04.968 align:center
तुमने कितना सुना?

00:23:05.761 --> 00:23:07.054 align:center
सब कुछ।

00:23:08.972 --> 00:23:10.474 align:center
जाओ उसे पकड़ो।

00:23:49.930 --> 00:23:51.348 align:center
बेन।

00:23:53.100 --> 00:23:54.893 align:center
बेन!

00:24:51.283 --> 00:24:54.411 align:center
नहीं! नहीं!

00:25:02.586 --> 00:25:05.172 align:center
पापा का कहना है कि मरीज़
को सिस्टिक फाइब्रोसिस है।

00:25:05.714 --> 00:25:08.425 align:center
सच में? मैंने कुछ नहीं सुना।

00:25:09.426 --> 00:25:13.138 align:center
खैर, वह सप्लीमेंट ऑक्सीजन पर है…

00:25:13.805 --> 00:25:16.350 align:center
…तो जब तक उसके एयरवेज़ साफ़ हैं,
कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

00:25:18.894 --> 00:25:20.771 align:center
यार, मैं तुम्हें बता रहा हूँ…

00:25:21.522 --> 00:25:26.443 align:center
…अगर हमारे पास आधुनिक अस्पताल और लैब
होते…

00:25:26.527 --> 00:25:29.780 align:center
तो हम कुछ ही घंटों में इसका पता लगा लेते।

00:25:30.656 --> 00:25:36.370 align:center
जैसा कि था, ये बस पढ़े-लिखे अंदाज़े हैं,
आजमाना और गलती करना।

00:25:39.331 --> 00:25:42.376 align:center
-मैं क्या मदद कर सकता हूँ?
-तुम मेरे रास्ते से दूर रह सकते हो।

00:25:44.127 --> 00:25:47.506 align:center
यह लो। ठीक है, प्लीज,
हार्नेस उठाने के लिए तैयार हो जाओ।

00:25:49.550 --> 00:25:53.220 align:center
इसके पीछे पूरा आइडिया यह है कि ज़्यादा से
ज़्यादा सुई को बाहर निकाला जाए।

00:25:54.680 --> 00:25:56.557 align:center
उन्हें बाहर खींचना उन्हें मार देता है।

00:25:56.682 --> 00:26:00.519 align:center
हाँ, इसीलिए हम उन्हें काटने लगे हैं।

00:26:01.144 --> 00:26:04.106 align:center
-मुश्किल से सीखा है।
-बहुत से लोगों ने भी।

00:26:05.482 --> 00:26:07.067 align:center
क्या तुम बाहर नहीं रहना चाहोगे?

00:26:12.114 --> 00:26:15.534 align:center
मैं कम से कम एक इंच सुई
को खोलना पसंद करता हूँ।

00:26:16.243 --> 00:26:17.536 align:center
ड्रिप शुरू करो, प्लीज़।

00:26:18.245 --> 00:26:19.705 align:center
-कितनी दूर?
-पूरी तरह से।

00:26:32.885 --> 00:26:34.845 align:center
हार्नेस उठाओ, प्लीज।

00:26:40.559 --> 00:26:42.311 align:center
ओके।

00:26:46.857 --> 00:26:51.570 align:center
पता है, पहली कुछ बार जब हमने सुइयां काटीं

00:26:51.695 --> 00:26:54.990 align:center
-हमने मरीज़ों को खो दिया।
-क्यों?

00:26:56.742 --> 00:26:58.160 align:center
उसकी आंखों को देखो।

00:27:03.582 --> 00:27:05.042 align:center
पिनपॉइंट्स।

00:27:05.167 --> 00:27:07.628 align:center
-उसे ड्रग दिया गया है?
-हाँ।

00:27:07.753 --> 00:27:12.466 align:center
मेरी थेरी यह है कि हार्नेस
एक ओपिएट बनाता है।

00:27:14.051 --> 00:27:18.013 align:center
-ऑटोप्सी में दिखाई नहीं दिया।
-ऐसा हमने पहले कभी नहीं देखा।

00:27:19.056 --> 00:27:22.976 align:center
लेकिन मुझे एहसास हुआ,
तुमने सुई काट दी, ड्रग काट दिया।

00:27:23.060 --> 00:27:24.228 align:center
बच्चा सदमे में चला गया।

00:27:25.062 --> 00:27:26.772 align:center
कहानी खत्म।

00:27:30.108 --> 00:27:34.112 align:center
-मॉर्फिन ड्रिप एक पुल है।
-सही कहा।

00:27:34.196 --> 00:27:36.031 align:center
वैसे भी, यह बेसिक आइडिया है।

00:27:37.074 --> 00:27:42.079 align:center
और सभी ओपिएट्स मूल रूप से दिमाग के
एक ही रिसेप्टर्स पर असर डालते हैं।

00:27:44.665 --> 00:27:47.501 align:center
तो फिर मैंने सोचा,
बच्चे को मॉर्फ़ीन से भर दें

00:27:50.128 --> 00:27:51.964 align:center
…इससे पहले कि हम हार्नेस काट दें…

00:27:53.090 --> 00:27:57.386 align:center
…और फिर, एक बार वह स्टेबल हो जाए,
तुम डोस वापस ले आओ…

00:27:58.679 --> 00:28:01.849 align:center
…उसे हल्की लैंडिंग के लिए ले आना।

00:28:04.268 --> 00:28:06.687 align:center
ठीक है, इसे ले जाओ।

00:28:10.065 --> 00:28:12.651 align:center
-ठीक है, ब्लड प्रेशर?
-अभी भी 110/70।

00:28:16.280 --> 00:28:18.574 align:center
ठीक है। मुझे यही सुनना था।

00:28:25.831 --> 00:28:29.042 align:center
जब सुइयां रीढ़ की हड्डी में घुस जाती हैं,
तो नरम हो जाती हैं और जड़ें निकल आती हैं।

00:28:29.126 --> 00:28:31.170 align:center
वे होस्ट के नर्वस सिस्टम
का हिस्सा बन जाते हैं।

00:28:31.712 --> 00:28:33.172 align:center
-यह कैसे मुमकिन है?
-कैसे?

00:28:33.881 --> 00:28:38.135 align:center
आप जानते हैं, किसी तरह की
नैनो-इंजीनियरिंग या कुछ और।

00:28:38.844 --> 00:28:40.304 align:center
मेरा मतलब है, वे सुई की तरह दिखते हैं,

00:28:40.429 --> 00:28:43.265 align:center
लेकिन वे जीवित टिशू की तरह
ज़्यादा व्यवहार करते हैं।

00:28:43.390 --> 00:28:44.892 align:center
यह असल में बहुत दिलचस्प है।

00:28:45.851 --> 00:28:48.270 align:center
और इसका मतलब है अगर वे
हार्नेस को काफी देर तक पहनते हैं…

00:28:49.021 --> 00:28:51.190 align:center
बच्चा और हार्नेस एक हो जाते हैं।

00:28:53.317 --> 00:28:55.319 align:center
-डॉक्टर।
-मैं समझ गया, मैं समझ गया।

00:28:55.402 --> 00:28:58.322 align:center
-चलो। कुछ करो।
-उसे यहाँ से बाहर निकालो, तुम करोगे?

00:28:58.447 --> 00:28:59.990 align:center
चलो, माइक।

00:29:10.501 --> 00:29:12.002 align:center
ठीक है।

00:29:13.045 --> 00:29:14.588 align:center
ठीक है।

00:29:16.465 --> 00:29:18.759 align:center
कोई बात नहीं।
मैं असल में इसकी उम्मीद कर रहा था।

00:29:30.354 --> 00:29:31.897 align:center
वो कौन है?

00:29:32.356 --> 00:29:33.524 align:center
डैड।

00:29:34.483 --> 00:29:35.817 align:center
हैल?

00:29:40.489 --> 00:29:42.658 align:center
मैंने तुम्हें पकड़ लिया।
मैंने तुम्हें पकड़ लिया।

00:29:44.660 --> 00:29:46.703 align:center
क्या हुआ? कैरन कहाँ है?

00:29:46.787 --> 00:29:48.205 align:center
तुम गाड़ी चलाकर चले गए।

00:29:50.207 --> 00:29:51.750 align:center
फिर मेक ने हमें चौंका दिया।

00:29:52.793 --> 00:29:58.549 align:center
और जब मैं उठा,
वे कैरन को स्किटर्स के लिए ले जा रहे थे।

00:29:59.466 --> 00:30:01.218 align:center
वह कैदी है?

00:30:02.928 --> 00:30:05.848 align:center
-तुम चले गए।
-नहीं। नहीं, नहीं।

00:30:07.391 --> 00:30:11.103 align:center
उन बच्चों में से एक माइक का बेटा था।
उसने उसे देखा और उसे पकड़ लिया।

00:30:12.354 --> 00:30:15.399 align:center
अगर मैंने उस विस्फोटक को नहीं मारा होता,
तो वे मारे जाते। मैं बेहोश हो गया था।

00:30:15.482 --> 00:30:19.069 align:center
नहीं तो, मैं नहीं जाती।
मैं नहीं जाती। सॉरी।

00:30:22.990 --> 00:30:25.450 align:center
मुझे ख़ुशी है कि तुम वापस आ गए।

00:30:28.704 --> 00:30:31.248 align:center
मुझे ख़ुशी है तुम ज़िंदा हो।

00:30:32.541 --> 00:30:36.712 align:center
डैड, उन्होंने उन बच्चों को मार डाला।

00:30:37.963 --> 00:30:40.007 align:center
एक मिनट रुको। कौन से बच्चे?

00:30:40.132 --> 00:30:41.925 align:center
-बेन?
-नहीं, बेन नहीं।

00:30:42.009 --> 00:30:44.261 align:center
-कैसे बच्चे?
-बेन नहीं। दूसरा ग्रुप।

00:30:45.846 --> 00:30:47.639 align:center
-जो माइक के बेटे के साथ हैं?
-हाँ।

00:30:47.723 --> 00:30:50.642 align:center
पता नहीं क्यों, पर स्कीटर ने
मशीन को उन्हें मारने

00:30:50.726 --> 00:30:53.687 align:center
पर मजबूर किया और उन्होंने मुझे जाने दिया।

00:30:56.315 --> 00:30:57.900 align:center
उन्होंने तुम्हें जाने दिया?

00:30:58.025 --> 00:31:00.235 align:center
हाँ, ऐसा लगा जैसे वे चाहते थे
कि मैं उसे देखूँ।

00:31:00.319 --> 00:31:02.905 align:center
और फिर उन्होंने उन्हें मार डाला
और मुझे जाने दिया।

00:31:06.283 --> 00:31:09.036 align:center
नाज़ियों ने कभी-कभी मित्र देशों के
युद्धबंदियों के साथ ऐसा किया था।

00:31:09.161 --> 00:31:12.080 align:center
संदेश भेजने के लिए:
"एक को ले जाओ, बाकी को हम मार देंगे।"

00:31:12.164 --> 00:31:14.499 align:center
इसीलिए उन्होंने तुम्हें ज़िंदा छोड़ दिया।
तुम संदेशवाहक हो।

00:31:15.751 --> 00:31:18.212 align:center
इसका मतलब हम सिर्फ़ एक
बच्चे को नहीं ले जा सकते।

00:31:18.337 --> 00:31:19.129 align:center
नहीं, नहीं।

00:31:19.213 --> 00:31:21.423 align:center
जब हम वापस आएँगे, हम उन सभी को ले जाएँगे।

00:31:35.103 --> 00:31:37.564 align:center
अगर मेरे बस में होता,
तो हम उस कमबख्त चीज़ को अभी मार देते।

00:31:37.648 --> 00:31:39.566 align:center
-हाँ, ऐसा ही करते हैं।
-नहीं।

00:31:42.069 --> 00:31:44.696 align:center
पहले कभी लाइव स्कीटर नहीं देखा।

00:31:45.489 --> 00:31:48.116 align:center
मेरी जानकारी में आज तक किसी
के पास नहीं था।

00:31:50.244 --> 00:31:52.454 align:center
और अगर हमें इन चीज़ों को हराना है, वीवर

00:31:52.538 --> 00:31:54.289 align:center
तो हमें यक़ीनन इन्हें समझना होगा।

00:31:54.414 --> 00:31:57.626 align:center
टॉम ने इसे एक शॉटगन
और टॉर्च के साथ संभाला।

00:31:57.709 --> 00:32:01.588 align:center
-समझने के लिए और क्या है?
-वह डॉ. हैरिस का फैसला होगा।

00:32:01.713 --> 00:32:05.133 align:center
डॉ. हैरिस? मुझे लगा वह आज
रात तुम्हारे साथ जा रहे हैं।

00:32:05.259 --> 00:32:07.928 align:center
प्लान में चेंज। वह अगले तीन हफ्तों
के लिए तुम्हारे साथ है।

00:32:08.011 --> 00:32:10.973 align:center
मुझे कोई ऐसा चाहिए जिसका बैकग्राउंड
फिजियोलॉजी और एनाटॉमी में हो…

00:32:11.098 --> 00:32:12.683 align:center
…इस घटिया चीज़ को समझने के लिए।

00:32:13.600 --> 00:32:15.853 align:center
और हमारे पास हमेशा टॉर्च और शॉटगन रहेंगी।

00:32:30.576 --> 00:32:32.286 align:center
सब लोग मुझे अभी थैंक्स मत कहो।

00:32:33.287 --> 00:32:35.873 align:center
खैर, यह अच्छा है। है ना?

00:32:35.998 --> 00:32:39.251 align:center
-खैर, बुरा नहीं है, देखते हुए।
-क्या देखते हुए?

00:32:39.334 --> 00:32:40.878 align:center
किसने बनाया।

00:32:44.840 --> 00:32:46.633 align:center
बेहतर होगा सभी कतार में खड़े हो जाएँ।

00:32:50.179 --> 00:32:51.889 align:center
-थोड़ा लोगे?
-पहले इन्हें परोसो।

00:32:52.014 --> 00:32:54.391 align:center
आप दूसरे मैसाचुसेट्स के
लिए कुछ काम आ सकते हैं।

00:32:54.474 --> 00:32:56.810 align:center
हाँ?
-हम एक हफ़्ते का समय देंगे।

00:32:56.894 --> 00:32:59.146 align:center
क्या इसका मतलब है
कि मुझे बंद नहीं किया जाएगा?

00:32:59.229 --> 00:33:02.065 align:center
-ऐसा नहीं है। उसे जेल में डाल दो।
-ठीक है। चलो, पोप।

00:33:04.902 --> 00:33:07.905 align:center
-तुम्हें इसका पछतावा नहीं होगा।
-मुझे पहले ही पछतावा हो रहा है।

00:33:08.655 --> 00:33:10.490 align:center
हाँ, हाँ।

00:33:36.934 --> 00:33:38.560 align:center
वह कैसा है?

00:33:38.644 --> 00:33:40.187 align:center
स्टेबल है।

00:33:41.396 --> 00:33:42.814 align:center
तो यह काम करता है?

00:33:43.565 --> 00:33:45.067 align:center
लगता तो है।

00:33:45.150 --> 00:33:47.736 align:center
-तुम ठीक हो?
-हाँ।

00:33:47.819 --> 00:33:48.820 align:center
हे, टॉम।

00:33:52.824 --> 00:33:54.576 align:center
लगता है वह ठीक हो जाएगा।

00:33:55.953 --> 00:33:57.412 align:center
मैं प्रे कर रहा हूँ।

00:33:59.248 --> 00:34:00.874 align:center
जब मैं बाहर जाऊं तो उस पर नज़र रखना?

00:34:01.416 --> 00:34:02.835 align:center
बेशक।

00:34:04.378 --> 00:34:06.672 align:center
तुम बैठ क्यों नहीं जाते,
मुझे तुम्हें देखने दो?

00:34:08.715 --> 00:34:10.175 align:center
कैसा रहा?

00:34:13.303 --> 00:34:14.805 align:center
हैल ठीक है।

00:34:15.722 --> 00:34:17.307 align:center
लेकिन उन्होंने करेन को पकड़ लिया।

00:34:18.600 --> 00:34:22.563 align:center
ओह, नहीं। भगवान। वह इसे कैसे ले रहा है?

00:34:25.315 --> 00:34:27.025 align:center
वह खुद को दोष देता है।

00:34:30.487 --> 00:34:32.447 align:center
-सॉरी।
-हाँ।

00:34:33.198 --> 00:34:35.450 align:center
अब हम जानते हैं, है ना?
मेरा मतलब, अब हम जानते हैं…

00:34:36.910 --> 00:34:38.453 align:center
…कि हम इन चीज़ों को हटा सकते हैं

00:34:38.579 --> 00:34:40.581 align:center
और इससे उन्हें जान से मारने की
ज़रूरत नहीं पड़ेगी, है ना?

00:34:41.915 --> 00:34:43.458 align:center
हैरिस जानता है वह क्या कर रहा है?

00:34:45.836 --> 00:34:47.880 align:center
हाँ, वह बढ़िया है।

00:34:49.006 --> 00:34:50.757 align:center
कुछ पता है वह कहाँ मिलेगा?

00:35:03.312 --> 00:35:05.355 align:center
मेरे पास स्कॉच है।

00:35:08.150 --> 00:35:09.610 align:center
कैदी कैसा है?

00:35:10.235 --> 00:35:12.154 align:center
अभी बताना मुश्किल है।

00:35:13.363 --> 00:35:15.616 align:center
पोर्टर चाहता है कि
मैं थोड़ी देर और यहीं रहूं

00:35:16.241 --> 00:35:19.536 align:center
और हमारे विनर को अच्छे से समझ पाएंगे।

00:35:21.914 --> 00:35:24.541 align:center
--क्या उसने उन्हें यही कहा था?
-नहीं, ये मेरी जबान है।

00:35:26.543 --> 00:35:27.794 align:center
हम हारे नहीं हैं।

00:35:29.338 --> 00:35:30.464 align:center
जब तक हम हार नहीं मान लेते।

00:35:34.092 --> 00:35:37.095 align:center
टॉम, मुझे तुम्हारी बुद्धिमत्ता के
लिए बहुत सम्मान है…

00:35:37.804 --> 00:35:40.766 align:center
…इंसानी घमंड के उस छोटे से
प्रदर्शन को गंभीरता से लेना।

00:35:41.934 --> 00:35:44.645 align:center
खैर, हो सकता है कि मैं उतना
इंटेलिजेंट न हूँ जितना आप सोचते हैं।

00:35:45.270 --> 00:35:49.316 align:center
आप जानते हैं, कुछ लोग ऐसे हैं
जो सच में विश्वास करते हैं…

00:35:49.399 --> 00:35:54.404 align:center
…कि हमले की पहली लहर से
बचना यह साबित करता है…

00:35:55.572 --> 00:35:57.241 align:center
…कि वे इंसानियत में सबसे अच्छे हैं।

00:35:59.243 --> 00:36:01.703 align:center
-ज़ाहिर है तुम मानते नहीं हो ?
-खैर…

00:36:03.121 --> 00:36:08.001 align:center
…वे लोग जो भाग गए या छिपने के
लिए सबसे गहरे गड्ढे ढूंढ लिए…

00:36:08.126 --> 00:36:09.795 align:center
…वो बचे हुए लोग हैं।

00:36:10.504 --> 00:36:13.841 align:center
अगर आपको उसमें कुछ अच्छा लगता है,
तो मुझे उसके बारे में सुनकर अच्छा लगेगा।

00:36:15.008 --> 00:36:16.426 align:center
इस तरह तुम बच गए?

00:36:17.845 --> 00:36:20.138 align:center
भाग रहे हो? छिप रहे हो?

00:36:22.307 --> 00:36:23.851 align:center
क्या मतलब?

00:36:24.810 --> 00:36:28.230 align:center
हमले की सुबह, जब तुम
और रेबेका बाहर फंस गए थे…

00:36:28.313 --> 00:36:30.274 align:center
तुम भाग गए और छुप गए।

00:36:31.733 --> 00:36:33.694 align:center
और तुमने ख़ुद को बचाने के
लिए उसे छोड़ दिया।

00:36:36.154 --> 00:36:40.826 align:center
मेरा मतलब, मैं-- देखो, हमले की
सुबह वो मेरे साथ नहीं थी।

00:36:40.909 --> 00:36:43.412 align:center
-मैंने तुम्हें बताया था।
-मुझे पता है तुमने मुझे क्या बताया था।

00:36:45.205 --> 00:36:46.874 align:center
जब मुझे वह मिली…

00:36:48.876 --> 00:36:51.753 align:center
…वह तब भी डफेल बैग पकड़े हुए थी…

00:36:51.879 --> 00:36:54.381 align:center
…उन सामानों से भरा हुआ
जो तुम लोगों ने इकट्ठा किया था…

00:36:54.464 --> 00:36:56.842 align:center
…और यह उसके लिए अकेले उठाने के
लिए बहुत ज़्यादा भारी था।

00:36:57.467 --> 00:37:00.137 align:center
और इसी तरह मुझे पता चला कि
जब हमला शुरू हुआ तब तुम उसके साथ थे।

00:37:00.721 --> 00:37:04.600 align:center
देखो, टॉम, प्लीज।

00:37:06.476 --> 00:37:11.565 align:center
यह पहले से सोचा हुआ नहीं था।
यह पल भर का फैसला था।

00:37:11.648 --> 00:37:14.776 align:center
-और मुझे लगता है कि मैंने सोचा था--
-क्या? क्या?

00:37:15.360 --> 00:37:19.364 align:center
खैर, मुझे लगता है कि मुझे लगा कि कम्युनिटी
को मेरी मेडिकल स्किल्स की ज़रूरत है।

00:37:23.619 --> 00:37:24.494 align:center
यार।

00:37:30.834 --> 00:37:34.046 align:center
-लगता है तुम्हें ऐसा करना ही था, है ना?
-तुमने सही अंदाज़ा लगाया।

00:37:38.050 --> 00:37:39.218 align:center
खैर…

00:37:40.052 --> 00:37:44.348 align:center
…मैं समझ सकता हूँ कि उसके साथ जो हुआ,
उसकी वजह से आपको कितना बुरा लग रहा होगा।

00:37:46.642 --> 00:37:50.854 align:center
-तुम किस बारे में बात कर रहे हो?
-अच्छा, वह तुम्हारी सुबह थी, टॉम, है ना?

00:37:52.648 --> 00:37:55.817 align:center
रेबेका ने मुझे बताया कि
तुम्हें वहाँ जाना था…

00:37:55.943 --> 00:37:58.570 align:center
…उस सुबह मेरे साथ खाना ढूंढ रही थी।

00:37:59.404 --> 00:38:02.199 align:center
लेकिन वह जानती थी कि तुम कितने थके हुए
थे…

00:38:02.282 --> 00:38:05.285 align:center
…और वह तुम्हें जगाने के
लिए खुद को नहीं ला सकी।

00:38:07.246 --> 00:38:08.830 align:center
वह तुमसे बहुत प्यार करती थी, टॉम।

00:38:10.499 --> 00:38:13.585 align:center
हमले की सुबह तुम्हें वहाँ होना चाहिए था,
रेबेका को नहीं।

00:38:13.710 --> 00:38:17.422 align:center
उसकी मौत के लिए तुम भी उतने ही
ज़िम्मेदार हो जितना कि मैं। शायद ज़्यादा।

00:38:18.507 --> 00:38:20.259 align:center
और क्योंकि मैं ज़िंदा हूँ…

00:38:21.426 --> 00:38:24.721 align:center
…आपके पास मौका है कि आप अपने
बेटे के शरीर से वह हार्नेस हटा दें।

00:38:25.305 --> 00:38:28.433 align:center
रेबेका की मौत बेन की जान बचा सकती है।

00:38:37.860 --> 00:38:39.444 align:center
स्किटर्स नहीं जीतेंगे।

00:38:42.322 --> 00:38:43.866 align:center
खैर, हम देखेंगे।

00:38:47.578 --> 00:38:49.371 align:center
और हममें से हर कोई कैसे भी ज़िंदा बचा हो,

00:38:49.454 --> 00:38:51.623 align:center
शायद हम उन लोगों के
एहसानमंद हैं जो ज़िंदा नहीं बचे…

00:38:52.875 --> 00:38:54.918 align:center
…इंसानियत में सबसे बेहतरीन बनने के लिए।

