WEBVTT

00:00:05.000 --> 00:00:07.000 align:center
हर अच्छे-बुरे दौर में, कहानी कहने के उतार-चढ़ाव और
अनजानी बातों, धक्का-मुक्की और परेशानियों के बावजूद

00:00:07.083 --> 00:00:09.083 align:center
मेरे दोस्त, सहकर्मी और सीनियर इस सफ़र में मेरे साथ
खड़े रहे हैं। मेरे साथ रहने और मेरे पहले उद्यम को

00:00:09.166 --> 00:00:10.875 align:center
चमकाने के लिए आपका शुक्रिया, जैसा कि केवल
सबसे बड़े सितारे ही कर पाते हैं। - आर्यन खान

00:00:10.958 --> 00:00:13.875 align:center
शाह रुख खान को
हार्दिक धन्यवाद

00:00:13.958 --> 00:00:15.625 align:center
साइलेंस! अच्छा, टेक लेंगे।

00:00:16.125 --> 00:00:16.958 align:center
साइलेंस!

00:00:17.041 --> 00:00:19.333 align:center
कह रहा हूँ ना
वो एक्ट्रेस को आँख मार रहा था। मैं…

00:00:19.416 --> 00:00:21.125 align:center
साइलेंस बोला ना, बहनचोद!

00:00:21.208 --> 00:00:22.083 align:center
समझ में नहीं आता क्या?

00:00:24.500 --> 00:00:25.375 align:center
खाँसा कौन?

00:00:25.916 --> 00:00:26.875 align:center
गला काट दूँगा मैं तेरा!

00:00:28.500 --> 00:00:30.500 align:center
ए! ये जानबूझके खाँस रहा है। निकाल इसको!

00:00:30.583 --> 00:00:31.666 align:center
अरे, क्या कर रहे हो?

00:00:31.750 --> 00:00:33.375 align:center
साले, पंकज मादरचोद!

00:00:33.458 --> 00:00:34.791 align:center
अरे, यार, मैं पंकज नहीं हूँ।

00:00:34.875 --> 00:00:37.333 align:center
साइलेंस!

00:00:38.125 --> 00:00:39.000 align:center
अच्छा, टेक लेंगे।

00:00:44.916 --> 00:00:45.916 align:center
रोल साउंड।

00:00:46.000 --> 00:00:47.500 align:center
रोल कैमरा।

00:00:47.583 --> 00:00:48.583 align:center
और ऐक्शन!

00:01:03.208 --> 00:01:04.416 align:center
अ… कोई डॉक्टर को बुलाओ!

00:01:04.500 --> 00:01:05.958 align:center
कट, कट, कट! धत् तेरी!

00:01:06.041 --> 00:01:07.416 align:center
कहाँ मर गए, डॉक्टर?

00:01:08.875 --> 00:01:10.125 align:center
अरे, डॉक्टर कहाँ मर गया?

00:01:10.875 --> 00:01:12.166 align:center
अरे, स्ट्रेचर लाओ, यार।

00:01:13.166 --> 00:01:15.875 align:center
सर, मुझे नहीं लगता कि ये आज स्टंट कर पाएगा।

00:01:17.333 --> 00:01:18.500 align:center
बैकअप स्टंट मैन को लेकर आ!

00:01:18.583 --> 00:01:19.875 align:center
यही था बैकअप स्टंट मैन।

00:01:19.958 --> 00:01:21.666 align:center
वो मेरी दिक्कत नहीं है। दूसरा ला!

00:01:21.750 --> 00:01:23.708 align:center
कहाँ से निकालूँगा बैकअप स्टंट मैन?

00:01:23.791 --> 00:01:25.541 align:center
ये सब मुझे नहीं पता। ये शूट आज खत्म होगी।

00:01:25.625 --> 00:01:26.875 align:center
डेडलाइन पूरी करनी होगी।

00:01:26.958 --> 00:01:29.875 align:center
-माँ चुदाए डेडलाइन।
-"माँ चुदाए डेडलाइन"?

00:01:29.958 --> 00:01:32.791 align:center
वाह! ये बात जाके फ़्रेडी को बता।

00:01:32.875 --> 00:01:35.083 align:center
फ़्रेडी को कोई कुछ नहीं बताएगा।

00:01:39.166 --> 00:01:40.583 align:center
मैंने अपने इन्वेस्टर्स से कहा…

00:01:41.083 --> 00:01:43.958 align:center
कि ये फ़िल्म 15 जुलाई को रिलीज़ होगी।

00:01:45.166 --> 00:01:46.166 align:center
तुमने मुझसे कहा…

00:01:46.958 --> 00:01:48.916 align:center
कि ये शूट दस दिन पहले खत्म हो जाएगा।

00:01:49.416 --> 00:01:50.375 align:center
तुम दोनों…

00:01:51.125 --> 00:01:53.708 align:center
इसके बाद इस इंडस्ट्री में काम नहीं करोगे।

00:01:55.166 --> 00:01:56.041 align:center
और मैं…

00:01:56.625 --> 00:01:59.041 align:center
पंद्रह जुलाई को ये पिक्चर रिलीज़ करूँगा।

00:01:59.791 --> 00:02:01.291 align:center
चाहे तुम्हारी ये घटिया छलाँग…

00:02:02.000 --> 00:02:03.208 align:center
हो या ना हो।

00:02:03.291 --> 00:02:04.791 align:center
अभिनेता

00:02:06.416 --> 00:02:08.791 align:center
सर, ये-ये छलाँग के बिना
क्लाइमैक्स शुरू ही नहीं होगा।

00:02:08.875 --> 00:02:10.750 align:center
ये छलाँग ज़रूरी है,
हमें इसे करना होगा, सर।

00:02:10.833 --> 00:02:11.875 align:center
सर…

00:02:11.958 --> 00:02:13.041 align:center
एक दिन और दे दीजिए।

00:02:13.750 --> 00:02:15.166 align:center
अ… रात के ढाई बज रहे हैं।

00:02:15.250 --> 00:02:16.583 align:center
इस टाइम कौन करेगा?

00:02:17.583 --> 00:02:18.916 align:center
मैं कर लूँगा, सर!

00:02:20.833 --> 00:02:22.041 align:center
आसमान, तू पागल है क्या?

00:02:22.625 --> 00:02:23.708 align:center
ये खतरनाक स्टंट है।

00:02:23.791 --> 00:02:24.916 align:center
तू मर सकता है।

00:02:25.000 --> 00:02:26.625 align:center
तू एक्टर है, स्टंट मैन नहीं।

00:02:26.708 --> 00:02:28.791 align:center
और तू मेरी मैनेजर है… माँ नहीं।

00:02:28.875 --> 00:02:30.083 align:center
ये हुई ना बात।

00:02:30.166 --> 00:02:31.791 align:center
सर, इसके कॉन्ट्रैक्ट में ये सब…

00:02:33.791 --> 00:02:37.083 align:center
आसमान,
तेरा कॉन्ट्रैक्ट चोटें कवर नहीं करता।

00:02:38.625 --> 00:02:39.458 align:center
मैं स्क्रिप्ट पढ़ता हूँ।

00:02:40.333 --> 00:02:41.333 align:center
कॉन्ट्रैक्ट नहीं।

00:02:43.041 --> 00:02:44.250 align:center
चलो रे चलो, पोज़ीशन पर।

00:02:44.333 --> 00:02:46.166 align:center
बचा लिया। तूने बचा लिया! चलो।

00:02:54.041 --> 00:02:56.750 align:center
साउंड रोल, कैमरा और… ऐक्शन!

00:03:31.416 --> 00:03:34.625 align:center
शहर खत्म हो गया है, अंदाज़ नहीं
डियावोल एक्स

00:03:48.333 --> 00:03:49.625 align:center
ये कहाँ से आया?

00:03:49.708 --> 00:03:51.166 align:center
ऊपर वाले से मिलकर आ रहा हूँ।

00:03:53.583 --> 00:03:55.083 align:center
याद कर रहा था तुझे।

00:04:00.458 --> 00:04:02.166 align:center
बैग फेंक!
बैग उसके हाथ नहीं लगना चाहिए!

00:04:15.291 --> 00:04:16.291 align:center
बैग उससे दूर रख!

00:04:19.000 --> 00:04:22.333 align:center
सब को मिलने भेजता हूँ मैं खुदा से

00:04:22.416 --> 00:04:25.875 align:center
उँगली के इशारों से मिटाता साँसें

00:04:25.958 --> 00:04:29.500 align:center
कौन है तू, बेटा, साला, है कहाँ से

00:04:29.583 --> 00:04:33.916 align:center
आखिरी है दिन तेरा, जा मिल ले माँ से

00:04:34.000 --> 00:04:34.833 align:center
हट!

00:04:34.916 --> 00:04:38.791 align:center
शैतान को भी मेरी जान इससे ही लगता है डर

00:04:38.875 --> 00:04:40.416 align:center
रिवॉल्वर

00:04:48.208 --> 00:04:50.666 align:center
रिवॉल्वर

00:05:22.750 --> 00:05:28.750 align:center
भूत को भी अपने हाथों में ले के आया हूँ इधर

00:05:30.458 --> 00:05:32.875 align:center
रिवॉल्वर

00:05:37.083 --> 00:05:39.625 align:center
रिवॉल्वर

00:05:45.750 --> 00:05:47.208 align:center
हे भगवान!

00:05:57.250 --> 00:05:58.666 align:center
हरामज़ादे!

00:05:58.750 --> 00:06:01.208 align:center
एक निहत्थे पे बंदूक चलाएगा?

00:06:01.291 --> 00:06:02.125 align:center
हाँ?

00:06:04.583 --> 00:06:05.416 align:center
बंदूक नहीं…

00:06:06.666 --> 00:06:07.625 align:center
रिवॉल्वर

00:06:07.708 --> 00:06:08.750 align:center
रिवॉल्वर

00:06:10.958 --> 00:06:12.375 align:center
अबे, आजा टकले, मुँह में ले ले।

00:06:19.500 --> 00:06:22.375 align:center
ए! ए! आसमान सिंह! आसमान सिंह!

00:06:22.458 --> 00:06:25.750 align:center
ए! ए! आसमान सिंह!
आसमान सिंह! आसमान सिंह!

00:06:28.208 --> 00:06:31.041 align:center
अबे!
अरे, क्या कर रहा है? अरे, गर्दन छोड़!

00:06:32.958 --> 00:06:34.833 align:center
रिवॉल्वर
पेश करते हैं आसमान सिंह

00:06:42.958 --> 00:06:43.958 align:center
रिवॉल्वर

00:07:02.791 --> 00:07:04.166 align:center
-वही सोच रही थी।
-ये आसमान सिंह है ना?

00:07:04.250 --> 00:07:06.208 align:center
-क्या कुछ भी बोलता है।
-हे! आसमान सिंह!

00:07:06.291 --> 00:07:07.291 align:center
आसमान सिंह! आसमान सिंह!

00:07:07.375 --> 00:07:09.041 align:center
चूतिए साले, परवेज़!

00:07:10.500 --> 00:07:11.500 align:center
हालत देख मेरी!

00:07:11.583 --> 00:07:12.666 align:center
अरे, भाई।

00:07:13.166 --> 00:07:16.416 align:center
हर स्टार इसी दिन का इंतज़ार करता है
कि कब जनता उसके कपड़े चीर फाड़े।

00:07:17.000 --> 00:07:18.750 align:center
मैं दिया तेरे को ये दिन। थैंक यू बोलने का।

00:07:18.833 --> 00:07:20.208 align:center
अच्छा? और आँख फोड़ देते तो?

00:07:20.291 --> 00:07:21.833 align:center
तो अल्लाह ने दो काहे को दिए हैं, बे?

00:07:21.916 --> 00:07:22.750 align:center
साले!

00:07:22.833 --> 00:07:24.208 align:center
हाफ़ टाइम
कोका कोला - कोक टाइम

00:07:25.041 --> 00:07:26.750 align:center
अरे, भाई, अस-सलाम वालेकुम।

00:07:26.833 --> 00:07:28.000 align:center
यहाँ कैसे?

00:07:28.083 --> 00:07:29.375 align:center
नहाने आए थे।

00:07:30.583 --> 00:07:32.083 align:center
थिएटर में क्यों आते हैं, चूतिए?

00:07:32.166 --> 00:07:34.416 align:center
क्या, अब्दुल भाई, आप भी बिल्कुल…

00:07:34.500 --> 00:07:36.916 align:center
स्टाइल मस्त है, बावा! अ…

00:07:37.000 --> 00:07:40.041 align:center
ये अब्दुल भाई, सलीम, रफ़ीक भाई और छोटा काशिफ़।

00:07:40.541 --> 00:07:41.750 align:center
और बड़ा काशिफ़?

00:07:43.458 --> 00:07:44.458 align:center
इधर है बड़ा काशिफ़।

00:07:46.333 --> 00:07:47.916 align:center
-सलाम कर।
-इसको क्या हो गया?

00:07:48.000 --> 00:07:49.083 align:center
सलाम कर!

00:07:49.166 --> 00:07:51.375 align:center
ए, सलाम कर। कर दे।

00:07:53.583 --> 00:07:54.708 align:center
कर दे।

00:08:02.500 --> 00:08:04.041 align:center
मजाक। मेरी जान, मजाक।

00:08:04.125 --> 00:08:05.875 align:center
सेल्फ़ी ले, सेल्फ़ी!

00:08:05.958 --> 00:08:06.791 align:center
चल, आजा।

00:08:08.375 --> 00:08:10.041 align:center
स्माइल, स्माइल, भाई लोग, स्माइल।

00:08:10.125 --> 00:08:11.583 align:center
ए, भाई, सेल्फ़ी काहे को, भाई? मैं लेगा ना।

00:08:13.458 --> 00:08:14.291 align:center
तू लेगा क्या?

00:08:15.541 --> 00:08:17.333 align:center
पूरी रात लेगा बे तेरी!

00:08:18.625 --> 00:08:21.333 align:center
-अरे, भाई। हाँ।
-ए, रुक, रुक, रुक।

00:08:24.041 --> 00:08:26.458 align:center
हाँ, मालूम नहीं गिर रहा है, हँ,
हीरो कौन है करके इसमें।

00:08:26.541 --> 00:08:28.166 align:center
अबे, छोड़ भी, यार।

00:08:29.166 --> 00:08:30.916 align:center
दिखा रे। ए, चल निकल।

00:08:32.000 --> 00:08:33.208 align:center
अरे, हीरो लग रहा है भाई…

00:08:33.291 --> 00:08:36.666 align:center
साले, परवेज़। कौन हैं ये लोग? पिस्तौल लेके
आया है, बे! कोई देख लेगा तो प्रॉब्लम हो जाएगी।

00:08:37.333 --> 00:08:38.375 align:center
-ए, आसमान।
-म्म?

00:08:39.125 --> 00:08:41.208 align:center
गफ़ूर भाई को तेरा पिक्चर बहुत पसंद आया।

00:08:42.041 --> 00:08:43.125 align:center
सीधे दुबई से कॉल आया।

00:08:44.541 --> 00:08:46.208 align:center
-गफ़ूर भाई ने देख ली फ़िल्म?
-हँ…

00:08:47.458 --> 00:08:48.625 align:center
तो?

00:08:51.250 --> 00:08:53.375 align:center
तो अच्छा है ना, सर। गफ़ूर भाई ने फ़िल्म देख ली है।

00:08:54.625 --> 00:08:55.458 align:center
मिलते हैं।

00:08:56.041 --> 00:08:57.125 align:center
सलाम, भाई।

00:08:57.208 --> 00:09:00.875 align:center
-साले! लवडु तेरा बाप भोसड़खोर!
-ए, काशिफ़ लवड़या!

00:09:01.875 --> 00:09:03.375 align:center
साले परवेज़, कौन हैं, यार, ये लोग?

00:09:03.458 --> 00:09:05.166 align:center
एमएच 01 एई 3833
एमएच 07 बीवाई 1957

00:09:07.750 --> 00:09:09.375 align:center
साला, सबसे अव्वल

00:09:09.458 --> 00:09:12.375 align:center
आ चुका हूँ तेरे सामने

00:09:13.333 --> 00:09:16.666 align:center
नज़र झुकाना आता नहीं

00:09:17.375 --> 00:09:20.416 align:center
सबसे भारी तूफ़ान मैं

00:09:20.500 --> 00:09:24.750 align:center
ज़िद्दी आग हूँ जो बुझे नहीं

00:09:25.250 --> 00:09:28.208 align:center
हवा से तेज़ रफ़्तार मैं

00:09:29.083 --> 00:09:32.875 align:center
क्या मेरे जैसा कोई है कहीं

00:09:32.958 --> 00:09:35.958 align:center
वो बोले छोड़ दे अकड़ तेरी

00:09:36.041 --> 00:09:40.458 align:center
पर मेरी आदतें बदलती नहीं

00:09:42.583 --> 00:09:46.041 align:center
इन सितारों से

00:09:46.541 --> 00:09:49.625 align:center
कहना है मुझे

00:09:50.166 --> 00:09:54.291 align:center
कि पूरी दुनिया में

00:09:54.375 --> 00:09:56.416 align:center
मैं साला सबसे अव्वल बनूँगा

00:10:02.125 --> 00:10:04.208 align:center
मैं साला सबसे अव्वल बनूँगा

00:10:09.958 --> 00:10:12.125 align:center
तुम्हें पता है कि मैं अव्वल हूँ

00:10:20.041 --> 00:10:25.666 align:center
गुलपोश कभी इतराए कहीं
महके तो नज़र आ जाए कहीं

00:10:30.875 --> 00:10:36.083 align:center
तावीज़ बना के पहनूँ उसे
आयत की तरह मिल जाए कहीं

00:10:36.166 --> 00:10:39.416 align:center
वो यार है जो ईमाँ की तरह
मेरा नगमा…

00:10:39.500 --> 00:10:41.583 align:center
मेरा नगमा…

00:10:41.666 --> 00:10:44.625 align:center
मेरा नगमा नगमा, मेरा कलमा कलमा
मेरा नगमा…

00:10:44.708 --> 00:10:46.791 align:center
मेरा कलमा…

00:10:46.875 --> 00:10:49.166 align:center
मेरा नगमा नगमा, मेरा कलमा कलमा…

00:10:49.250 --> 00:10:54.208 align:center
मेरा नगमा…

00:10:55.708 --> 00:10:57.583 align:center
वाह जी, हँ? बहुत बढ़िया।

00:10:59.000 --> 00:11:01.000 align:center
हाँ, भई, दिलेर महँदी। क्या कर रहा है?

00:11:01.875 --> 00:11:03.250 align:center
बैकग्राउंड है, बैकग्राउंड में रह।

00:11:04.875 --> 00:11:05.875 align:center
आँखें क्या दिखा रहा है?

00:11:05.958 --> 00:11:07.875 align:center
जितने पैसे मिले हैं, उतना ही कर।

00:11:07.958 --> 00:11:11.625 align:center
ओए, तुझे इतने पैसे मिल रहे हैं, इतना तो कर।

00:11:14.875 --> 00:11:16.041 align:center
चल, दफ़ा हो जा यहाँ से!

00:11:17.416 --> 00:11:18.458 align:center
ऐसा क्या कर दिया मैंने?

00:11:19.250 --> 00:11:21.375 align:center
मेरी गलती है, उसको गाना नहीं आता तो, हैं?

00:11:21.458 --> 00:11:24.208 align:center
फटी आवाज़ में गा-गा के लोगों के पैसे चुरा रहा है।

00:11:24.291 --> 00:11:25.791 align:center
तूने बड़ा उखाड़ लिया ज़िंदगी में।

00:11:25.875 --> 00:11:29.666 align:center
उसी फ़टी आवाज़ से
उन्होंने पचास करोड़ रुपये कमाए हैं पिछले साल, समझा?

00:11:29.750 --> 00:11:30.708 align:center
ये ले अपने पैसे और चल निकल।

00:11:31.333 --> 00:11:32.375 align:center
अच्छा?

00:11:32.458 --> 00:11:36.250 align:center
तो इस साल की कमाई पचास करोड़ पंद्रह हज़ार।

00:11:36.333 --> 00:11:37.750 align:center
जोड़ लियो कलेक्शन में!

00:11:40.083 --> 00:11:40.916 align:center
पागल साला।

00:11:46.416 --> 00:11:47.375 align:center
ऑटो के लिए।

00:11:51.416 --> 00:11:52.583 align:center
ओए!

00:11:52.666 --> 00:11:53.500 align:center
पागल है क्या?

00:11:56.041 --> 00:11:57.041 align:center
मदर डेयरी
एमएच 02 सीबी 2105

00:11:58.125 --> 00:11:59.458 align:center
इसको ऐसे करके खोलने का।

00:11:59.541 --> 00:12:01.375 align:center
-अरे, यार, कैसे?
-उँगली कर ना, बाबा।

00:12:04.208 --> 00:12:05.416 align:center
उँगली करने वाले।

00:12:07.416 --> 00:12:08.666 align:center
बेच के साइकिल ले ले।

00:12:12.041 --> 00:12:13.958 align:center
पागल है? बहनचोद, परवेज़!

00:12:14.041 --> 00:12:16.166 align:center
-साइकिल ये नहीं कर सकती ना, बावा!
-अंदर आ।

00:12:23.250 --> 00:12:24.166 align:center
पापा?

00:12:25.250 --> 00:12:26.416 align:center
आप यहाँ क्या कर रहे हो?

00:12:26.500 --> 00:12:29.208 align:center
मेरे बेटे की पिक्चर रिलीज़ हुई है। और कहाँ होऊँगा?

00:12:29.875 --> 00:12:31.833 align:center
-और आपकी तबियत?
-मेरी तबियत को क्या होना है, यार?

00:12:31.916 --> 00:12:33.625 align:center
मम्मी बता रही थी कि डॉक्टर ने सफ़र मना किया है।

00:12:33.708 --> 00:12:34.833 align:center
पापा, ऐसी हालत में क्यों करते हो?

00:12:34.916 --> 00:12:37.333 align:center
यार, हालत ना हालात के साथ बदलते रहते हैं।

00:12:37.833 --> 00:12:40.166 align:center
पूरे बॉलीवुड को चीर के रख देना है तूने। बिल्कुल ऐसे।

00:12:40.250 --> 00:12:41.625 align:center
मेरा शेर।

00:12:43.000 --> 00:12:45.333 align:center
ओ, तुम्हारा बेटा हीरो बना है, तुम नहीं।

00:12:45.416 --> 00:12:47.041 align:center
ओ, मेरे लिए तो शुरू से हीरो है।

00:12:47.125 --> 00:12:48.416 align:center
दुनिया को आज पता चला है।

00:12:49.000 --> 00:12:50.250 align:center
-अंकल!
-परवेज़?

00:12:50.333 --> 00:12:51.958 align:center
-कैसा है?
-आप यहाँ तो…

00:12:52.041 --> 00:12:54.125 align:center
-मैं बढ़िया। आप कैसे हो?
-बिल्कुल चंगा।

00:12:54.208 --> 00:12:56.833 align:center
गलत बात है।
ज़्यादा सेक्सी लग रहे हो, कम करना पड़ेगा।

00:12:58.208 --> 00:12:59.333 align:center
-कैसा है?
-ऐसा हूँ।

00:12:59.416 --> 00:13:01.875 align:center
-खाना-पीना खा रहा है ना?
-हाँ, थोड़ी डाइटिंग चालू है।

00:13:01.958 --> 00:13:03.291 align:center
ये कपड़े कैसे पहने हैं तूने?

00:13:03.375 --> 00:13:06.375 align:center
आंटी, भर-भर के धोया है इसको दर्शकों ने।
इतना बुरा एक्टिंग किया है आपका बेटा।

00:13:06.458 --> 00:13:07.291 align:center
क्या?

00:13:07.375 --> 00:13:09.291 align:center
मज़ाक कर रहा है, मम्मी।
सीटियाँ मारी लोगों ने, सीटियाँ।

00:13:09.375 --> 00:13:10.541 align:center
-आप दोनों भी जाओ, देख के आओ।
-हाँ।

00:13:10.625 --> 00:13:13.083 align:center
ओ, नहीं, नहीं, नहीं, नहीं,
अवतार ने भी देखनी है। एक साथ देखेंगे।

00:13:13.166 --> 00:13:14.583 align:center
हम्म… दिखाओ।

00:13:15.791 --> 00:13:16.625 align:center
क्या?

00:13:18.458 --> 00:13:19.458 align:center
पापा, यार।

00:13:19.541 --> 00:13:21.208 align:center
तू जा, चेंज करके आ। इनको मैं देखती हूँ।

00:13:21.291 --> 00:13:22.250 align:center
क्या है ये?

00:13:22.750 --> 00:13:25.000 align:center
मुंबई आते शुरू हो गए? मना किया था ना डॉक्टर ने?

00:13:25.083 --> 00:13:27.125 align:center
अव-अव-अवतार आ गया। अवतार आ गया।

00:13:27.208 --> 00:13:29.000 align:center
ओए, आ गया तू?

00:13:30.958 --> 00:13:32.166 align:center
ओ, तबियत ठीक हो गई तेरी?

00:13:32.250 --> 00:13:34.666 align:center
-हाँ, हाँ, एकदम बढ़िया।
-हाँ, भई।

00:13:34.750 --> 00:13:36.083 align:center
बेटा स्टार जो हो गया है।

00:13:36.166 --> 00:13:37.666 align:center
कैसे हो, अवतार?

00:13:37.750 --> 00:13:39.083 align:center
बिल्कुल ठीक हूँ, भाभी जी।

00:13:39.166 --> 00:13:40.708 align:center
बस अभी-अभी नौकरी छोड़ के आ रहा हूँ।

00:13:40.791 --> 00:13:43.625 align:center
छोड़ के आ रहा है या जूते मार के निकाला गया है?

00:13:43.708 --> 00:13:46.416 align:center
ओ, नौकरी को जूते मार के आ रहा हूँ, हाँ।

00:13:46.500 --> 00:13:47.416 align:center
अ…

00:13:50.333 --> 00:13:51.666 align:center
बुरा मान गया लग रहा है, अवतार।

00:13:51.750 --> 00:13:53.708 align:center
अवतार बुरा मान… अवतार, मैं भी आ रहा हूँ, यार!

00:13:58.416 --> 00:13:59.458 align:center
शुक्रिया, जान।

00:14:00.708 --> 00:14:02.916 align:center
-ये। "शुक्रिया, जान।"
-माफ़ कीजिए।

00:14:04.000 --> 00:14:06.041 align:center
संजीव शर्मा

00:14:06.125 --> 00:14:09.500 align:center
शूटिंग स्टार्स में स्वागत है।
और मैं आपका मेज़बान संजीव शर्मा।

00:14:09.583 --> 00:14:11.333 align:center
-इसका रिव्यू अच्छा आ जाए।
-आएगा, आएगा।

00:14:11.416 --> 00:14:14.458 align:center
और आज हम रिव्यू कर रहे हैं, "रिवॉल्वर" को।

00:14:14.541 --> 00:14:17.500 align:center
नाम तो भारी है, लेकिन ये पिक्चर रिवॉल्वर नहीं,

00:14:18.291 --> 00:14:20.208 align:center
पिचकारी है। फुस्स!

00:14:20.291 --> 00:14:26.333 align:center
और पिक्चर से वाहियात
सिर्फ़ नए अभिनेता, आसमान सिंह की एक्टिंग है।

00:14:26.416 --> 00:14:28.958 align:center
भारी आवाज़ में बात करने से बच्चन नहीं बन जाते।

00:14:29.041 --> 00:14:30.833 align:center
और वो बिल्कुल यही है…

00:14:30.916 --> 00:14:32.833 align:center
वो अभिनेता जिसमें कोई दम नहीं है।

00:14:33.833 --> 00:14:36.166 align:center
आसमान सिंह इतना बेकार है…

00:14:36.250 --> 00:14:37.833 align:center
उसको "ज़मीन" बुलाना चाहिए।

00:14:37.916 --> 00:14:41.250 align:center
क्योंकि बाकी सभी अभिनेता
उसके ऊपर चलते हैं। खैर!

00:14:41.333 --> 00:14:43.083 align:center
-आसमान…
-बहनचोद।

00:14:45.333 --> 00:14:47.458 align:center
स्टार किड्स की चाटते-चाटते तोतला हो गया, साला।

00:14:48.041 --> 00:14:48.958 align:center
हँ…

00:14:49.041 --> 00:14:49.875 align:center
तूतिया।

00:14:52.708 --> 00:14:54.625 align:center
तू काहे को गुस्सा हो रहा है साँप बिरयानी के पीछे?

00:14:54.708 --> 00:14:57.125 align:center
भाई, हिट दिया है तू। सक्सेस पार्टी है आज।

00:14:57.208 --> 00:15:00.166 align:center
चल ना, बाहर जाएँगे, खाएँगे, पिएँगे,
दोनों भाई मिल के सेक्स करेंगे।

00:15:00.250 --> 00:15:01.083 align:center
अबे, साले!

00:15:05.583 --> 00:15:07.750 align:center
नहीं, आंटी, वो अलग करेगा, मैं अलग… करेगा।

00:15:07.833 --> 00:15:08.833 align:center
क्यों?

00:15:08.916 --> 00:15:09.916 align:center
एक साथ ही कर लो।

00:15:10.000 --> 00:15:13.375 align:center
वैसे भी, दाढ़ी वाली बहु मुझे कहाँ मिलेगी, परवेज़?

00:15:13.458 --> 00:15:14.625 align:center
ले मुँह मीठा कर।

00:15:16.208 --> 00:15:17.250 align:center
ओह, तेरी की!

00:15:17.875 --> 00:15:20.291 align:center
-मैं किचन से लेके आता हूँ।
-मत कर, यार, मत कर।

00:15:20.375 --> 00:15:22.333 align:center
सक्सेस पार्टी में हमारी ड्रिंक पक्की।

00:15:22.416 --> 00:15:25.958 align:center
हम्म। मुफ़्त में महँगी शराब पीने को मिलेगी, हँ?

00:15:26.041 --> 00:15:28.583 align:center
बेटे के स्टारडम का पहला फ़ायदा।

00:15:31.250 --> 00:15:32.166 align:center
साले, गरीब।

00:15:32.250 --> 00:15:33.250 align:center
म्म…

00:15:33.333 --> 00:15:35.000 align:center
तू बहुत अमीर है, भोसड़ी के।

00:15:40.750 --> 00:15:42.125 align:center
एमएच 02 एफ़जी 7609

00:15:46.750 --> 00:15:49.375 align:center
फ़्रेडी सर…
सर, आप कुछ बताएँगे? आप कुछ बताएँगे?

00:15:49.458 --> 00:15:51.208 align:center
और बताया तो झेल नहीं पाओगी, जान!

00:15:51.291 --> 00:15:52.416 align:center
कमीना कहीं का!

00:15:52.500 --> 00:15:53.875 align:center
बहुत सेक्सी, सर, बहुत सेक्सी…

00:15:53.958 --> 00:15:55.000 align:center
रिवॉल्वर की खुशी में

00:15:56.125 --> 00:15:58.833 align:center
सोडावाला प्रोडक्शंस को 45 साल हो गए!

00:15:58.916 --> 00:16:00.708 align:center
और अब तक पेट नहीं भरा।

00:16:02.500 --> 00:16:04.791 align:center
और खुशी मनाने का
इससे अच्छा बहाना क्या होगा…

00:16:04.875 --> 00:16:07.125 align:center
"रिवॉल्वर" की… सक्सेस।

00:16:07.791 --> 00:16:10.041 align:center
कोका कोला
डियावोल एक्स - कोका कोला

00:16:13.875 --> 00:16:15.833 align:center
यहाँ पर इतने सारे लोग क्या कर रहे हैं?

00:16:17.291 --> 00:16:18.375 align:center
इंतज़ार।

00:16:18.458 --> 00:16:20.666 align:center
आशिकाँ दी रात बड़ी रंगीन, आशिकाँ दी

00:16:22.000 --> 00:16:24.833 align:center
आशिकाँ दी रात बड़ी रंगीन, आशिकाँ दी

00:16:25.958 --> 00:16:28.333 align:center
आशिकाँ दी रात बड़ी रंगीन, आशिकाँ दी

00:16:28.416 --> 00:16:29.625 align:center
करण! करण! करण! करण!

00:16:29.708 --> 00:16:30.750 align:center
बहरा नहीं हूँ!

00:16:30.833 --> 00:16:32.916 align:center
…जिंदड़ी बड़ी हसीन, आशिकाँ दी

00:16:33.583 --> 00:16:34.958 align:center
विनम्र, विनम्र।

00:16:40.583 --> 00:16:41.916 align:center
ये क्या है?

00:16:42.000 --> 00:16:43.833 align:center
बाप रे! मुझे यकीन नहीं होता!

00:16:47.666 --> 00:16:49.125 align:center
रणवीर, मैं तुमसे प्यार करती हूँ।

00:16:50.583 --> 00:16:51.833 align:center
हाथ दे, हाथ दे।

00:16:51.916 --> 00:16:53.000 align:center
हैलो, करण।

00:16:53.083 --> 00:16:55.416 align:center
रणवीर, उम्मीद करता हूँ,
ये तुम्हारा कोई सनकी लुक है।

00:16:55.500 --> 00:16:58.041 align:center
काश होता, यार।
पर सही में हो गया मेरा पैर फ़्रैक्चर।

00:16:58.125 --> 00:17:01.500 align:center
मुझे इतना दर्द हो रहा है
कि मैं बता भी नहीं सकता।

00:17:01.583 --> 00:17:04.541 align:center
तेरे दर्द की माँ की चूत!
हम अगले महीने से शूट कर रहे हैं।

00:17:04.625 --> 00:17:06.208 align:center
मैं छह महीने कुछ नहीं कर सकता।

00:17:07.000 --> 00:17:08.250 align:center
मुझसे पंगा मत लो, रणवीर।

00:17:08.833 --> 00:17:12.250 align:center
-मेरी फ़िल्म ने तुम्हारे कैरियर को बचाया।
-मेरे काम ने तुम्हारी फ़िल्म को बचाया।

00:17:12.333 --> 00:17:14.583 align:center
-भाड़ में जाओ, रणवीर।
-तुमसे प्यार है, करण।

00:17:14.666 --> 00:17:16.458 align:center
चलो!

00:17:23.375 --> 00:17:24.541 align:center
रिवॉल्वर की खुशी में

00:17:38.916 --> 00:17:40.916 align:center
बच्चे… है कौन ये?

00:17:41.500 --> 00:17:42.666 align:center
कौन हूँ मैं?

00:17:42.750 --> 00:17:44.000 align:center
आपका अपना…

00:17:44.541 --> 00:17:45.750 align:center
जरज सक्सेना।

00:17:46.708 --> 00:17:47.666 align:center
नहीं पहचाना?

00:17:49.875 --> 00:17:51.083 align:center
अब पहचाना?

00:17:52.125 --> 00:17:53.250 align:center
हट!

00:17:53.333 --> 00:17:55.791 align:center
कैमरे की बैटरी मत बर्बाद कर। रात लंबी है।

00:17:56.375 --> 00:17:57.625 align:center
ए! तू फिर से आ गया?

00:17:57.708 --> 00:18:00.375 align:center
-ए, जग्गी! जग्गी, हाथ मत लगाना! जग्गी, देख…
-चल, खींच, खींच…

00:18:00.458 --> 00:18:01.666 align:center
जग्गी, बेइज़्ज़ती मत कर, यार, जग्गी!

00:18:01.750 --> 00:18:04.333 align:center
देख, लोग देख रहे हैं, जग्गी।
जग्गी, छोड़ मेरे को। छोड़!

00:18:04.416 --> 00:18:08.375 align:center
ए, फ़्रेडी, मेरे यार!
मेरे पुराने दोस्त, मेरे यार!

00:18:08.458 --> 00:18:09.791 align:center
अपना भाई आ गया, गाँडू!

00:18:09.875 --> 00:18:11.375 align:center
-ए, निकल। चल!
-अभी तो आया हूँ।

00:18:11.458 --> 00:18:12.875 align:center
फ़्रेडी, मेरे साथ ये नहीं कर सकते।

00:18:12.958 --> 00:18:13.875 align:center
तेरी माँ का…

00:18:13.958 --> 00:18:16.791 align:center
मैं तुझे नहीं छोड़ूँगा! नहीं छोड़ूँगा! कमीने…

00:18:16.875 --> 00:18:18.333 align:center
सर, आपने बुलाया?

00:18:18.416 --> 00:18:21.208 align:center
हाँ, आसमान। मुझे तुम्हें किसी से मिलाना था।

00:18:21.291 --> 00:18:22.500 align:center
कौन, सर?

00:18:26.500 --> 00:18:27.375 align:center
दरअसल…

00:18:28.083 --> 00:18:28.958 align:center
दिखाना था।

00:18:29.041 --> 00:18:29.875 align:center
क्या?

00:18:32.791 --> 00:18:33.791 align:center
ए

00:18:34.833 --> 00:18:38.041 align:center
अजय तलवार!

00:19:03.041 --> 00:19:04.625 align:center
माँ, मेरा खिलौना!

00:19:07.416 --> 00:19:08.916 align:center
माँ, मेरा खिलौना!

00:19:38.375 --> 00:19:39.250 align:center
अजय…

00:19:39.958 --> 00:19:41.458 align:center
सबसे अहम आदमी से मिलो।

00:19:41.541 --> 00:19:43.166 align:center
आसमान सिंह, सर। आपका बहुत बड़ा दीवाना हूँ।

00:19:43.750 --> 00:19:45.041 align:center
बधाई हो, बेटा।

00:19:45.666 --> 00:19:47.166 align:center
दरअसल, मैंने तुम्हारी फ़िल्म देखी नहीं।

00:19:48.083 --> 00:19:49.541 align:center
लेकिन मैंने उसके बारे में बहुत कुछ अच्छा सुना है।

00:19:50.041 --> 00:19:52.958 align:center
सर, आपका ये कहना,
मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। शुक्रिया।

00:19:53.708 --> 00:19:56.458 align:center
मैंने जो कुछ भी सीखा है,
आप ही को देख के सीखा है, सर।

00:19:57.041 --> 00:19:59.041 align:center
अरे, बेटा, तुम अपना पहला कदम ले चुके हो।

00:20:00.291 --> 00:20:01.666 align:center
लेकिन अब जो चीज़ चाहिए,

00:20:02.500 --> 00:20:03.833 align:center
उसे पाए बिना रुकना नहीं।

00:20:04.875 --> 00:20:06.875 align:center
आज नहीं, कल नहीं, शायद परसों भी नहीं।

00:20:07.958 --> 00:20:09.125 align:center
लेकिन एक दिन…

00:20:09.208 --> 00:20:10.416 align:center
वो तुम्हारी ज़रूर होगी।

00:20:13.666 --> 00:20:14.500 align:center
याद रखूँगा, सर।

00:20:15.083 --> 00:20:15.916 align:center
शुक्रिया।

00:20:18.625 --> 00:20:19.458 align:center
आसमान?

00:20:20.291 --> 00:20:21.125 align:center
अब जाओ।

00:20:22.291 --> 00:20:23.625 align:center
अच्छा, सर। मैं आपसे…

00:20:24.250 --> 00:20:25.083 align:center
नीचे मिलूँगा।

00:20:26.000 --> 00:20:26.958 align:center
बड़ा प्यारा बच्चा है।

00:20:28.250 --> 00:20:30.083 align:center
आओ। स्क्रिप्ट पढ़ने का मौका मिला?

00:20:31.250 --> 00:20:33.083 align:center
पढ़ी मैंने। मज़ा नहीं आया।

00:20:34.750 --> 00:20:36.666 align:center
अजय, "सैलाब 2" है।

00:20:37.500 --> 00:20:39.541 align:center
पता है, यार। लेकिन फिर भी ना कहूँगा।

00:20:40.041 --> 00:20:41.458 align:center
नहीं। ना नहीं कहोगे।

00:20:42.500 --> 00:20:44.041 align:center
क्योंकि जो चीज़ चाहिए, वो चाहिए।

00:20:44.750 --> 00:20:45.916 align:center
शायद आज ना मिले।

00:20:46.500 --> 00:20:47.375 align:center
कल ना मिले।

00:20:47.458 --> 00:20:48.458 align:center
परसों…

00:20:49.750 --> 00:20:50.583 align:center
फ़्रेडी?

00:20:52.791 --> 00:20:53.666 align:center
मेरी गलती है।

00:20:54.666 --> 00:20:57.208 align:center
काम की बातें करने के लिए,
ये सही समय या जगह नहीं है।

00:20:57.708 --> 00:20:58.541 align:center
मैं अंदर जा रहा हूँ।

00:20:58.625 --> 00:20:59.958 align:center
तू जा, पार्टी कर।

00:21:00.666 --> 00:21:01.500 align:center
मज़े कर।

00:21:03.291 --> 00:21:05.250 align:center
-अजय तलवार आ गया है।
-सर?

00:21:05.333 --> 00:21:06.375 align:center
अब?

00:21:08.041 --> 00:21:08.875 align:center
धत् तेरी।

00:21:13.125 --> 00:21:14.500 align:center
देख के नहीं चल सकते?

00:21:14.583 --> 00:21:19.541 align:center
घर पे रहने की उम्र में, लाली-पाउडर लगा के
पार्टी करोगी तो यही होगा ना?

00:21:19.625 --> 00:21:21.583 align:center
-कितना बदतमीज़ है!
-बम!

00:21:21.666 --> 00:21:23.583 align:center
-अवतार… सॉरी, सॉरी।
-हम्म…

00:21:23.666 --> 00:21:25.041 align:center
कैसा आदमी है ये?

00:21:25.125 --> 00:21:26.208 align:center
-हैलो।
-हैलो।

00:21:26.291 --> 00:21:28.333 align:center
पियो, दोस्तो। मुफ़्त में है!

00:21:29.708 --> 00:21:31.083 align:center
एसएस. राजामौली सर

00:21:31.166 --> 00:21:34.250 align:center
बहनचोद! टकले, पकड़। बाहुबली!

00:21:34.333 --> 00:21:36.208 align:center
अ… हैलो? हैलो, सर।

00:21:36.708 --> 00:21:38.458 align:center
नहीं, सर, सारी डेट्स आपके लिए खाली हैं।

00:21:39.333 --> 00:21:41.458 align:center
नहीं। करण की फ़िल्म नहीं हो रही है, सर।

00:21:41.541 --> 00:21:43.291 align:center
शायद उनकी बात विक्की से चल रही है।

00:21:43.375 --> 00:21:45.375 align:center
-…पूरा पावर, 24 घंटे…
-अगले महीने से शुरू कर सकते हैं।

00:21:45.458 --> 00:21:47.291 align:center
-अंग्रेज़ी में] नहाने से बचना नहीं।
-हाँ।

00:21:47.375 --> 00:21:50.125 align:center
नहीं, नहीं,
वो तो अफ़वाह है, सर। टाँग बिल्कुल ठीक है।

00:21:50.208 --> 00:21:51.458 align:center
शुक्रिया, सर।

00:21:52.291 --> 00:21:53.166 align:center
गुड नाइट, सर।

00:21:53.250 --> 00:21:54.875 align:center
-बावा…
-ले के आ!

00:21:54.958 --> 00:21:57.166 align:center
-एक सेल्फ़ी? एक सेल्फ़ी, बावा।
-हट, हट, पीछे हो।

00:21:57.250 --> 00:21:58.958 align:center
-चल, पीछे हो।
-एक सेल्फ़ी, बावा।

00:21:59.041 --> 00:22:00.333 align:center
आने दे, आने दे।

00:22:00.416 --> 00:22:02.041 align:center
आइए, मेरे फ़्लैटटमेट से मिलिए।

00:22:02.666 --> 00:22:06.750 align:center
ओ, भैया, सबसे पहले तो ये टट्टी म्यूज़िक बंद कराओ।

00:22:06.833 --> 00:22:08.541 align:center
ओ, कौन चूतिया बजा रहा है?

00:22:09.833 --> 00:22:11.000 align:center
हैलो, मेरा नाम एडम है।

00:22:11.708 --> 00:22:12.541 align:center
डीजे।

00:22:12.625 --> 00:22:13.958 align:center
ओ…

00:22:15.083 --> 00:22:16.583 align:center
तो यही है वो चूतिया।

00:22:18.166 --> 00:22:22.666 align:center
अबे, कंप्यूटर पे टीं-टीं-टूँ-टूँ करना म्यूज़िक नहीं होता।

00:22:22.750 --> 00:22:24.333 align:center
-माफ़ करना।
-कोई बात नहीं।

00:22:24.416 --> 00:22:25.875 align:center
मुझे उस तरह से लड़ना नहीं आता।

00:22:25.958 --> 00:22:26.791 align:center
हँ?

00:22:26.875 --> 00:22:29.541 align:center
-अ-ओए, अवतार!
-ओए, रजत!

00:22:29.625 --> 00:22:33.125 align:center
-ओ, अपना ड्रिंक…
-बाकी है, ओए!

00:22:37.458 --> 00:22:39.000 align:center
दुनिया हसीनों का मेला

00:22:39.083 --> 00:22:40.333 align:center
सॉरी, सॉ-सॉरी, सर!

00:22:40.416 --> 00:22:41.625 align:center
क-कोई बात नहीं।

00:22:41.708 --> 00:22:42.958 align:center
नहीं, वो मुझे धक्का लगा।

00:22:43.458 --> 00:22:44.958 align:center
वैसे भी मुझे ये शर्ट पसंद नहीं थी।

00:22:45.875 --> 00:22:46.875 align:center
शुक्रिया, सर।

00:22:46.958 --> 00:22:47.875 align:center
मैं रजत…

00:22:48.708 --> 00:22:49.875 align:center
ये नीता।

00:22:49.958 --> 00:22:50.833 align:center
मेले में ये दिल अकेला

00:22:50.916 --> 00:22:52.041 align:center
हम आसमान के माँ-बाप।

00:22:52.125 --> 00:22:54.291 align:center
-बधाई हो।
-शुक्रिया।

00:22:54.375 --> 00:22:55.916 align:center
दरअसल, अच्छा हुआ ड्रिंक गिरा दी।

00:22:56.500 --> 00:22:58.833 align:center
निकलने का बहाना मिल गया।
वरना फ़्रेडी जाने नहीं देता।

00:22:58.916 --> 00:23:01.541 align:center
सर, पहले बताते, थोड़ा और गिरा देता।

00:23:03.375 --> 00:23:05.500 align:center
आप बड़े मज़ाकिया हैं। गुड नाइट।

00:23:06.583 --> 00:23:07.416 align:center
मज़ाकिया।

00:23:07.500 --> 00:23:08.875 align:center
तू ही मेरे चुटकुलों पे नहीं हँसती।

00:23:09.416 --> 00:23:10.250 align:center
बाकी सब हँसते हैं।

00:23:10.333 --> 00:23:12.500 align:center
रजत, मेरा सर दुख रहा है। प्लीज़ चलो।

00:23:13.083 --> 00:23:15.250 align:center
-मेरा ड्रिंक?
-ओ घर जाके पी लेना।

00:23:15.333 --> 00:23:16.708 align:center
-पक्का?
-पक्का।

00:23:19.916 --> 00:23:23.291 align:center
अरे, सुन। ये… कोपचे में
तेरा वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन था क्या?

00:23:23.375 --> 00:23:25.750 align:center
-सवाल। फ़ुल पॉवर। हम्म।
-हाँ, क्या?

00:23:27.791 --> 00:23:31.166 align:center
बावा, क्या कर… बाबा, मैं बाद में देगा
आपको फ़ोटो। बाबा, ब्लूटूथ से देगा!

00:23:31.250 --> 00:23:32.083 align:center
ले ना फ़ोन, गेंडे!

00:23:32.166 --> 00:23:34.875 align:center
ए, पास नहीं आने का!
फ़ोन नहीं टच करने का! ए! फ़ोन लेगा?

00:23:34.958 --> 00:23:35.958 align:center
फ़ोन लेगा?

00:23:36.458 --> 00:23:37.291 align:center
ले।

00:23:37.375 --> 00:23:38.375 align:center
ले ना!

00:23:38.458 --> 00:23:40.583 align:center
-ले। ए… मेरी मर्ज़ी नहीं है!
-ए, क्या कर रहा है?

00:23:40.666 --> 00:23:42.208 align:center
मेरी मर्ज़ी के बिना नहीं।

00:23:42.291 --> 00:23:43.833 align:center
-टॅच नहीं करने का।
-छोड़ दे, राजा।

00:23:44.375 --> 00:23:45.708 align:center
छोड़, छोड़, बाबा।

00:23:45.791 --> 00:23:46.666 align:center
आसमान…

00:23:47.458 --> 00:23:50.958 align:center
आज के दिन एक सितारे ने जन्म लिया है।

00:23:51.041 --> 00:23:53.125 align:center
जन्म नहीं लिया, सर। बनाया गया है।

00:23:53.208 --> 00:23:54.166 align:center
आह…

00:23:57.666 --> 00:23:58.708 align:center
जीजीबॉय!

00:23:59.666 --> 00:24:00.541 align:center
अ… जी, सर।

00:24:01.125 --> 00:24:04.125 align:center
आज रात को स्पॉन्सर करने के लिए,
डियावोल एक्स का शुक्रिया।

00:24:04.208 --> 00:24:06.666 align:center
खुलकर मज़े करते हैं!

00:24:09.541 --> 00:24:11.916 align:center
सोडावाला प्रोडक्शंस के साथ तीन फ़िल्मों की डील।

00:24:12.000 --> 00:24:13.375 align:center
परिवार में स्वागत है।

00:24:14.958 --> 00:24:15.875 align:center
आप सच कह रहे हैं, सर?

00:24:17.250 --> 00:24:18.541 align:center
बहुत-बहुत शुक्रिया।

00:24:18.625 --> 00:24:19.625 align:center
आपने मेरा दिन बना दिया, सर।

00:24:20.250 --> 00:24:22.250 align:center
दिन नहीं… ज़िंदगी।

00:24:22.333 --> 00:24:23.291 align:center
ज़िंदगी।

00:24:23.375 --> 00:24:24.583 align:center
साइन कर ले।

00:24:25.666 --> 00:24:27.375 align:center
आसमान, हम एक मिनट बात कर सकते हैं?

00:24:27.458 --> 00:24:29.083 align:center
ये… कॉन्ट्रैक्ट वाली।

00:24:29.583 --> 00:24:30.916 align:center
फिर चली आई!

00:24:31.000 --> 00:24:33.166 align:center
मैं इसकी ज़िंदगी बदल रहा हूँ,
और तुम्हें एक मिनट चाहिए?

00:24:33.250 --> 00:24:37.166 align:center
सर, ज़िंदगी बदलने की बात हो रही है।
एक मिनट तो फिर भी कम है ना?

00:24:37.250 --> 00:24:38.416 align:center
बस, एक पल।

00:24:46.916 --> 00:24:48.000 align:center
एकदम एक जैसी।

00:24:48.791 --> 00:24:50.250 align:center
क्या, बावा, मेरा फ़र्स्ट कॉपी है।

00:24:50.333 --> 00:24:52.416 align:center
मालूम है, गाँडू। मैं भी पहनता था एक टाइम पे।

00:24:54.750 --> 00:24:55.583 align:center
ये ले।

00:24:56.166 --> 00:24:57.125 align:center
ये काइको, बावा?

00:25:00.291 --> 00:25:01.333 align:center
वीडियो डिलीट कर।

00:25:04.875 --> 00:25:06.000 align:center
बिकाऊ नहीं है मैं।

00:25:06.083 --> 00:25:07.208 align:center
नहीं चाहिए आपका घड़ी।

00:25:07.291 --> 00:25:08.916 align:center
और वीडियो डिलीट का बात है…

00:25:12.500 --> 00:25:13.708 align:center
आप प्यार से भी कह सकते थे।

00:25:13.791 --> 00:25:15.708 align:center
मानते हैं आपको, दिल से।

00:25:16.541 --> 00:25:17.375 align:center
जज़्बात है।

00:25:17.458 --> 00:25:18.625 align:center
फिर भी रख।

00:25:19.250 --> 00:25:20.083 align:center
नहीं, मेरे को नहीं…

00:25:20.166 --> 00:25:22.958 align:center
-रख रे, गिफ़्ट है। अरे, दुआ में याद रखना। चल।
-नहीं, मैं नहीं…

00:25:29.375 --> 00:25:31.125 align:center
-आप भी याद रखना।
-क्या?

00:25:31.875 --> 00:25:33.041 align:center
असली "गली बॉय।"

00:25:33.125 --> 00:25:35.875 align:center
ओ, हो, हो, हो!

00:25:35.958 --> 00:25:37.541 align:center
सख्त, हाँ? बहुत सख्त।

00:25:37.625 --> 00:25:39.791 align:center
अच्छा है, अच्छा है, ये भी अच्छा है।

00:25:40.291 --> 00:25:41.583 align:center
और, सुन।

00:25:41.666 --> 00:25:43.458 align:center
डिलीटेड फ़ोल्डर से भी डिलीट कर।

00:25:43.541 --> 00:25:46.416 align:center
वीडियो दिखा ना मेरे को किधर,
तेरे को सर्च करके डिलीट करेगा मैं।

00:25:46.500 --> 00:25:49.708 align:center
-आपसे प्यार है, बावा!
-पिछली ज़िंदगी से प्यार करता हूँ। वट अभी।

00:25:53.125 --> 00:25:54.791 align:center
ऐसे जल्दी में कुछ मत साइन कर।

00:25:54.875 --> 00:25:57.458 align:center
तेरी पिक्चर कम से कम 100 करोड़ टच करने वाली है।

00:25:57.541 --> 00:25:59.000 align:center
इसलिए तो तीन फ़िल्म की डील दे रहे हैं वो।

00:25:59.083 --> 00:26:01.208 align:center
पर ये एक खास तीन फ़िल्मों वाली डील है।

00:26:01.291 --> 00:26:02.958 align:center
पहली पिट गई, तुझे लगता है दूसरी देगा?

00:26:03.041 --> 00:26:04.541 align:center
आसमान, उसके लिए बिज़नेस है।

00:26:04.625 --> 00:26:06.166 align:center
तेरे लिए, तेरी ज़िंदगी है।

00:26:06.916 --> 00:26:07.916 align:center
सही कह रही है तू।

00:26:08.000 --> 00:26:10.333 align:center
लेकिन पहली हिट भी तो हो सकती है, यार।
अच्छा सोच, सोच के देख।

00:26:11.000 --> 00:26:13.291 align:center
इतना ही कह रही हूँ
कि जो लड़की पहले आए, उसे हाँ मत कर।

00:26:16.166 --> 00:26:18.291 align:center
मेरा मतलब ये है
कि तुझे और भी फ़िल्में मिलेंगी।

00:26:19.000 --> 00:26:21.291 align:center
बेहतर प्रोड्यूसरों के साथ
और बड़ी-बड़ी फ़िल्में।

00:26:21.375 --> 00:26:22.208 align:center
ठीक है।

00:26:22.291 --> 00:26:23.666 align:center
तो वो बड़ी-बड़ी फ़िल्में ला।

00:26:24.541 --> 00:26:25.375 align:center
ठीक है।

00:26:25.875 --> 00:26:28.291 align:center
लेकिन जब तक
मैं अपना काम नहीं कर लेती, कुछ मत करना।

00:26:29.541 --> 00:26:30.791 align:center
कौन फ़ोन करे जा रहा है?

00:26:30.875 --> 00:26:31.708 align:center
ठीक है?

00:26:32.375 --> 00:26:33.208 align:center
ठीक है।

00:26:35.166 --> 00:26:36.333 align:center
कौन सी डेट्स चाहिए?

00:26:38.000 --> 00:26:39.083 align:center
हो गई बातचीत?

00:26:39.166 --> 00:26:41.458 align:center
सर, आप तो मैनेजरों को जानते हैं,
अपना काम करते हैं।

00:26:42.166 --> 00:26:43.625 align:center
अपना काम?

00:26:43.708 --> 00:26:45.333 align:center
ये सब मैंने तेरे लिए किया।

00:26:46.625 --> 00:26:48.208 align:center
और तुझे अभी भी मुझ पर भरोसा नहीं।

00:26:48.750 --> 00:26:49.791 align:center
नहीं, सर, ऐसी बात…

00:26:49.875 --> 00:26:50.791 align:center
एक बात कहूँ?

00:26:50.875 --> 00:26:52.333 align:center
छोड़ दे।

00:26:52.416 --> 00:26:54.625 align:center
-मत कर साइन। जाने दे।
-पर, सर…

00:26:54.708 --> 00:26:56.333 align:center
एक और ड्रिंक लेते हैं।

00:26:56.416 --> 00:26:58.458 align:center
-मैं किसी और को ढूँढ़ लूँगा।
-सर?

00:26:59.708 --> 00:27:01.750 align:center
क-क्या नाम… क्या नाम बताया?

00:27:02.875 --> 00:27:03.875 align:center
"मैनस्मूद"?

00:27:05.458 --> 00:27:06.291 align:center
पेन।

00:27:08.000 --> 00:27:11.416 align:center
सजणा तू बेईमान,
हैं तेरी नज़रें भी शैतान

00:27:11.500 --> 00:27:15.375 align:center
है आवारा मेरा दिल,
ओ फिर भी मैं तुझ पे कुर्बान

00:27:15.458 --> 00:27:18.666 align:center
ओ, सजणा तू बेईमान,
हैं तेरी नज़रें भी शैतान

00:27:18.750 --> 00:27:22.166 align:center
है आवारा मेरा दिल,
ओ फिर भी मैं तुझ पे कुर्बान

00:27:22.250 --> 00:27:23.416 align:center
पार्टी करते हैं।

00:27:23.500 --> 00:27:24.875 align:center
रणवीर ने फ़िल्म छोड़ दी है।

00:27:24.958 --> 00:27:26.375 align:center
ऐसा लगना चाहिए कि हमने उसे छोड़ दिया!

00:27:26.958 --> 00:27:28.500 align:center
मुझे कोई डीडी नहीं चाहिए।

00:27:28.583 --> 00:27:29.916 align:center
"धर्मा डैमेड," यार!

00:27:30.000 --> 00:27:32.500 align:center
अब जल्दी एक एक्टर ढूँढ़ो
जो इतनी बड़ी फ़िल्म कर सके।

00:27:32.583 --> 00:27:34.333 align:center
मैं आपको दोबारा फ़ोन करती हूँ।

00:27:37.208 --> 00:27:38.041 align:center
हैलो, सर।

00:27:38.125 --> 00:27:40.666 align:center
अगर मैं परेशान कर रही हूँ, तो माफ़ कीजिए,
पर पता नहीं अगर मैं आपको याद हूँ…

00:27:40.750 --> 00:27:42.541 align:center
सान्या अहमद, तुम हमारे यहाँ इंटर्न थी।

00:27:42.625 --> 00:27:43.791 align:center
आपको याद है।

00:27:44.708 --> 00:27:47.208 align:center
-मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।
-ओ… मेरे लिए नहीं।

00:27:48.958 --> 00:27:52.708 align:center
मुझे इससे कोई मतलब नहीं है,
पर आप काफ़ी परेशान लग रहे थे।

00:27:53.208 --> 00:27:54.916 align:center
क्या मैं आपकी कोई मदद कर सकती हूँ?

00:27:55.000 --> 00:27:56.750 align:center
मैं अपनी हद से
आगे नहीं जाना चाहती थी…

00:27:58.375 --> 00:28:00.125 align:center
कर सकती हो। दरअसल, कर सकती हो।

00:28:00.208 --> 00:28:02.291 align:center
ज़रूर तुम मेरे लिए ऐसा एक्टर ढूँढ़ सकती हो

00:28:02.375 --> 00:28:04.375 align:center
जिस पर 100 करोड़ की
फ़िल्म का ज़िम्मा दे सकूँ।

00:28:04.458 --> 00:28:06.083 align:center
हाँ? हँ?

00:28:06.166 --> 00:28:07.708 align:center
मुझे नहीं लगता।

00:28:07.791 --> 00:28:09.833 align:center
सुना है कि "आरामज़ादे 5"
जल्दी शुरू होने वाली है।

00:28:10.333 --> 00:28:11.958 align:center
"आरामज़ादे" की कास्ट तो तय है।

00:28:12.041 --> 00:28:13.208 align:center
वास्तव उसे कर रहा है।

00:28:14.250 --> 00:28:16.541 align:center
बात की नहीं कि… वास्तव!

00:28:16.625 --> 00:28:18.541 align:center
ओह, फ़्रेडी सर!

00:28:20.791 --> 00:28:22.916 align:center
आसमान, यूथ आइकॉन से मिलो।

00:28:23.000 --> 00:28:24.166 align:center
वास्तव श्रीवास्तव।

00:28:24.250 --> 00:28:25.541 align:center
म्म-हम्म…

00:28:25.625 --> 00:28:26.958 align:center
सिर्फ़ वास्तव।

00:28:27.458 --> 00:28:28.541 align:center
जैसे मडोना?

00:28:29.250 --> 00:28:31.458 align:center
जानते हो? मडोना! हँ…

00:28:31.541 --> 00:28:33.000 align:center
-वैसे, आसमान…
-हम्म?

00:28:33.083 --> 00:28:34.208 align:center
मैं तुमसे परसों मिलूँगा।

00:28:34.291 --> 00:28:35.208 align:center
परसों क्या है?

00:28:35.291 --> 00:28:37.541 align:center
संजीव शर्मा का न्यूकमर राउंडटेबल।

00:28:38.791 --> 00:28:40.583 align:center
तुम नहीं आ रहे, हम्म?

00:28:42.666 --> 00:28:44.083 align:center
ये बड़ी अजीब बात है।

00:28:44.166 --> 00:28:45.791 align:center
तुम भी तो नए हो।

00:28:45.875 --> 00:28:48.208 align:center
मुझे लगता है
कि सभी को नहीं बुलाया है, हम्म?

00:28:49.250 --> 00:28:50.250 align:center
चीयर्स!

00:28:50.791 --> 00:28:54.208 align:center
चलिए, फ़्रेडी सर! डिस्को करते हैं!

00:28:54.291 --> 00:28:57.333 align:center
म्म-हम्म… अब यूथ आइकॉन को मना कौन कर सकता है?

00:28:58.541 --> 00:29:00.958 align:center
सभी बॉलीवुड वालो, ये आपके लिए है।

00:29:01.541 --> 00:29:03.250 align:center
ज़ाहिर है, सभी खान का राज है, लेकिन…

00:29:03.333 --> 00:29:05.500 align:center
उनके लिए
तो आपको और 100 करोड़ चाहिए।

00:29:05.583 --> 00:29:06.500 align:center
हृतिक!

00:29:07.291 --> 00:29:09.875 align:center
पर, अभी-अभी
उसने ऐक्शन-रोमैंस फ़िल्म की है, इसलिए…

00:29:10.708 --> 00:29:12.000 align:center
मुझे सच में नहीं पता।

00:29:12.083 --> 00:29:13.916 align:center
सर, शायद…

00:29:14.000 --> 00:29:15.208 align:center
आपका हीरो आपके सामने है,

00:29:15.291 --> 00:29:17.083 align:center
और वो खुलेआम छुपा हुआ है?

00:29:17.916 --> 00:29:19.000 align:center
जैसे वो?

00:29:30.291 --> 00:29:33.958 align:center
तुम्हें सच में लगता है कि मैं 100 करोड़ की
फ़िल्म का ज़िम्मा इसे सौंप सकता हूँ?

00:29:36.041 --> 00:29:37.791 align:center
…किसी एक ढंग की फ़िल्म पर शर्त लगाऊँ, तो वो…

00:29:37.875 --> 00:29:39.000 align:center
कैसे हो, सर?

00:29:40.250 --> 00:29:41.208 align:center
आसमान!

00:29:41.291 --> 00:29:43.041 align:center
-तुम आसमान से मिले? आसमान?
-बिल्कुल।

00:29:44.458 --> 00:29:45.875 align:center
अ… फ़िल्म के लिए बधाई हो।

00:29:45.958 --> 00:29:47.791 align:center
पर, सर,
पिक्चर तो पसंद नहीं आई थी आपको।

00:29:48.291 --> 00:29:50.208 align:center
फिर भी आप सक्सेस पार्टी में कैसे?

00:29:52.250 --> 00:29:55.708 align:center
ताने मत मारो, बच्चू।
तुम्हारा काम थोड़ा फीका था।

00:29:55.791 --> 00:29:58.833 align:center
और मैं बस अपना काम कर रहा हूँ, है ना?

00:29:58.916 --> 00:30:01.583 align:center
खतरा है, और वो नया है, पर, सर, आप हैं ना।

00:30:02.125 --> 00:30:04.875 align:center
आपकी फ़िल्म कभी आसमान सिंह की फ़िल्म नहीं बनेगी।

00:30:04.958 --> 00:30:09.416 align:center
आपकी फ़िल्म हमेशा करण जौहर की फ़िल्म रहेगी।

00:30:12.000 --> 00:30:12.833 align:center
हाँ।

00:30:12.916 --> 00:30:14.666 align:center
तुम्हारी अपनी राय है, और मेरी अपनी राय है।

00:30:14.750 --> 00:30:16.958 align:center
मान लेते हैं कि हमारी सोच अलग है।

00:30:17.041 --> 00:30:18.041 align:center
ठीक है?

00:30:20.250 --> 00:30:21.250 align:center
ठीक है, सर।

00:30:21.333 --> 00:30:22.208 align:center
अच्छा बच्चा।

00:30:22.708 --> 00:30:23.583 align:center
कितने प्यारे हो।

00:30:24.583 --> 00:30:25.458 align:center
अब जाओ।

00:30:26.583 --> 00:30:27.958 align:center
"ठीक है, सर।"

00:30:28.041 --> 00:30:30.041 align:center
यकीन नहीं होता कि कितना प्यारा है।

00:30:30.125 --> 00:30:31.583 align:center
सच कहती हूँ, मेरे बंदे में कुछ तो खास बात है।

00:30:32.458 --> 00:30:34.166 align:center
वरना उसकी सिफ़ारिश नहीं करती।

00:30:34.250 --> 00:30:35.416 align:center
वो अलग है, सर।

00:30:50.000 --> 00:30:51.333 align:center
ए, क-क-क्या कर रहे हो?

00:30:51.416 --> 00:30:52.583 align:center
ये क्या कर रहा है?

00:30:52.666 --> 00:30:54.041 align:center
मार डालेगा। मैंने कुछ नहीं किया।

00:30:54.125 --> 00:30:55.833 align:center
नहीं, नहीं, बस करो! ये मुझे मार डालेगा!

00:30:55.916 --> 00:30:57.125 align:center
-आसमान!
-ये मुझे मार डालेगा!

00:30:57.208 --> 00:31:00.125 align:center
सॉरी। सॉरी, सॉरी, सच में सॉरी! सॉरी, मैं…

00:31:00.208 --> 00:31:01.166 align:center
ये तुम्हारा बंदा है?

00:31:01.666 --> 00:31:03.083 align:center
-सॉरी, यार! प्लीज़, प्लीज़…
-अरे!

00:31:03.833 --> 00:31:04.750 align:center
आप तो डर गए।

00:31:05.541 --> 00:31:07.083 align:center
मैं तो मस्ती कर रहा था, सर।

00:31:08.458 --> 00:31:10.083 align:center
इतनी भी फीकी नहीं थी मेरी एक्टिंग।

00:31:11.000 --> 00:31:12.750 align:center
खैर, वो राउंडटेबल होस्ट करते हैं ना आप?

00:31:13.958 --> 00:31:15.875 align:center
तो, सर, टीआरपी की ज़रूरत पड़े तो बोलिएगा, सर।

00:31:16.625 --> 00:31:17.541 align:center
आ जाऊँगा।

00:31:19.125 --> 00:31:20.041 align:center
कितने प्यारे हैं।

00:31:23.541 --> 00:31:26.250 align:center
आसमान सिंह, देवियो और सज्जनो।

00:31:26.333 --> 00:31:28.291 align:center
नहीं, नहीं, मैं नहीं डरा, मैं नहीं डरा।

00:31:28.375 --> 00:31:29.291 align:center
थोड़ा जोश भर आया था।

00:31:29.375 --> 00:31:30.666 align:center
वो मेरा बंदा है।

00:31:32.041 --> 00:31:33.041 align:center
अरे…

00:31:35.125 --> 00:31:36.041 align:center
मैं खुश हुआ।

00:31:36.916 --> 00:31:37.875 align:center
लेकिन उतना भी नहीं।

00:31:37.958 --> 00:31:40.500 align:center
अ… पर, सर, इसकी फ़िल्म ने
अभी बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचाया…

00:31:40.583 --> 00:31:41.750 align:center
शुभकामनाएँ।

00:31:45.333 --> 00:31:46.208 align:center
धत् तेरी!

00:31:52.708 --> 00:31:54.166 align:center
आज हम यहाँ पे रेड करेंगे।

00:31:55.291 --> 00:31:56.416 align:center
सत्यमेव जयते!

00:31:56.500 --> 00:31:57.833 align:center
गैर सरकारी

00:31:57.916 --> 00:32:01.000 align:center
डियावोल - लक्सरी कलेक्टिव
निकास

00:32:02.791 --> 00:32:04.375 align:center
एनजीओ

00:32:05.791 --> 00:32:08.166 align:center
ड्रग्स ने इस देश को बर्बाद कर दिया है।

00:32:12.583 --> 00:32:13.416 align:center
ए!

00:32:14.333 --> 00:32:15.833 align:center
ये क्या कर रहे हैं यहाँ? हँ?

00:32:15.916 --> 00:32:16.916 align:center
सिगरेट पी रहा हूँ।

00:32:17.000 --> 00:32:19.416 align:center
साले हरामी ड्रगिस्ट!

00:32:20.041 --> 00:32:22.125 align:center
मेरे सामने तू ड्रग्स करेगा?

00:32:22.708 --> 00:32:23.625 align:center
मुझे जानता है?

00:32:24.583 --> 00:32:27.041 align:center
मैं ड्रग्स के खिलाफ़ लड़ाई का हिस्सा हूँ!

00:32:27.125 --> 00:32:29.500 align:center
मैं ड्रग्स के खिलाफ़ हर चीज़ का हिस्सा हूँ!

00:32:29.583 --> 00:32:31.500 align:center
मैं एनसीजी का हिस्सा हूँ!

00:32:32.000 --> 00:32:34.291 align:center
और मैं बॉलीवुड का हिस्सा नहीं हूँ।

00:32:37.833 --> 00:32:38.666 align:center
पर वो है।

00:32:43.166 --> 00:32:44.125 align:center
ए, चल।

00:32:45.291 --> 00:32:46.208 align:center
ए!

00:32:46.291 --> 00:32:47.125 align:center
ओए!

00:32:48.333 --> 00:32:49.166 align:center
ओए!

00:32:49.250 --> 00:32:50.458 align:center
तू वास्तव श्रीवास्तव है ना?

00:32:50.541 --> 00:32:51.625 align:center
म्म-हम्म!

00:32:52.125 --> 00:32:53.583 align:center
सिर्फ़ वास्तव।

00:32:53.666 --> 00:32:54.541 align:center
जैसे मडोना।

00:32:56.916 --> 00:32:58.333 align:center
इसे तो ये भी नहीं पता कि वो कौन है।

00:32:59.500 --> 00:33:00.875 align:center
साले ड्रगिस्ट!

00:33:00.958 --> 00:33:03.750 align:center
तू उसके बराबर
कैसे खड़ा हो सकता है जो सिगरेट पी रहा हो।

00:33:05.541 --> 00:33:06.583 align:center
तू जानता है कि मैं कौन हूँ?

00:33:07.333 --> 00:33:08.958 align:center
मैं एनसीजी का हिस्सा हूँ!

00:33:09.041 --> 00:33:10.041 align:center
क्या?

00:33:10.125 --> 00:33:11.250 align:center
ए, पकड़ इसको।

00:33:12.000 --> 00:33:13.583 align:center
-अरे, मेरी मैया।
-चल!

00:33:13.666 --> 00:33:16.041 align:center
-सर, मैं आपको पहचान नहीं पाया, सर!
-चल!

00:33:16.125 --> 00:33:17.875 align:center
-सर, मेरा राउंडटेबल, सर!
-अंदर।

00:33:17.958 --> 00:33:21.208 align:center
-राउंडटेबल… मेरा करियर खत्म हो जाएगा।
-अंदर चल, राउंडटेबल होगी तेरी…

00:33:21.291 --> 00:33:22.666 align:center
-अरे, दीदी, बचाओ…
-अंदर चल!

00:33:22.750 --> 00:33:23.916 align:center
अंदर चल!

00:33:24.000 --> 00:33:25.625 align:center
सत्यमेव जयते!

00:33:27.583 --> 00:33:28.833 align:center
राउंडटेबल…

00:33:29.708 --> 00:33:31.000 align:center
ये बॉलीवुड वाले भी ना…

00:33:32.583 --> 00:33:33.416 align:center
चला!

00:33:34.083 --> 00:33:35.333 align:center
अरे, सर, सर, सर!

00:33:35.416 --> 00:33:36.458 align:center
मैं भी बॉलीवुड से हूँ।

00:33:38.083 --> 00:33:41.041 align:center
-साले, जरज, तू अब तक यहीं खड़ा है?
-ओए! ए, जग्गी! ए, जग्गी!

00:33:41.125 --> 00:33:43.083 align:center
जग्गी! ओए, जग्गी!

00:33:44.208 --> 00:33:47.166 align:center
सोडावाला

00:33:59.750 --> 00:34:00.625 align:center
सोडावाला प्रोडक्शंस

00:34:00.708 --> 00:34:03.166 align:center
-गुड मॉर्निंग, सर। मुझे खुशी है, सर।
-दफ़ा हो जाओ।

00:34:03.708 --> 00:34:04.833 align:center
सोडावाला प्रोडक्शंस

00:34:04.916 --> 00:34:05.791 align:center
गुड आफ़्टरनून, सर।

00:34:08.583 --> 00:34:09.875 align:center
सैलाब

00:34:11.500 --> 00:34:12.375 align:center
गुड आफ़्टरनून, सर।

00:34:12.875 --> 00:34:13.708 align:center
कॉफ़ी।

00:34:15.541 --> 00:34:18.666 align:center
सर, वो, मिस्टर चिंतामणी आपके कैबिन में
आपका इंतज़ार कर रहे हैं।

00:34:22.000 --> 00:34:22.833 align:center
क्यों?

00:34:29.791 --> 00:34:30.750 align:center
ये क्या है, जीजीबॉय?

00:34:30.833 --> 00:34:31.666 align:center
ये बहुत ज़्यादा गर्म है।

00:34:34.166 --> 00:34:37.833 align:center
अ… सर, देखिए…
वही तापमान है जो आपको पसंद है, सर।

00:34:37.916 --> 00:34:39.250 align:center
ओह, अच्छा?

00:34:41.625 --> 00:34:43.166 align:center
बहनचोद!

00:34:45.041 --> 00:34:47.166 align:center
चिंतामणी काका, प्रणाम।

00:34:47.250 --> 00:34:48.708 align:center
अरे, बैठिए, बैठिए, उठिए मत।

00:34:48.791 --> 00:34:50.750 align:center
"रिवॉल्वर" ने तो धूम मचा दी।

00:34:50.833 --> 00:34:51.708 align:center
सैलाब

00:34:51.791 --> 00:34:53.583 align:center
मिठाई देनी थी तो किसी के हाथ भिजवा देते।

00:34:53.666 --> 00:34:55.041 align:center
"आरामज़ादे" का क्या होगा?

00:34:55.625 --> 00:34:57.166 align:center
सेट लग चुका है, पोस्टर छप चुके।

00:34:57.250 --> 00:34:58.166 align:center
सब कुछ ठीक है।

00:34:58.250 --> 00:34:59.708 align:center
न्यूज़ नहीं देखते हो।

00:35:00.583 --> 00:35:01.583 align:center
ये देखो!

00:35:04.333 --> 00:35:08.041 align:center
ताज़ा खबर!
कल रात "आरामज़ादे" स्टार वास्तव श्रीवास्तव को…

00:35:08.125 --> 00:35:11.875 align:center
फ़्रेडी सोडावाला की पार्टी से
ड्रग्स के मामले में किया गया गिरफ़्तार।

00:35:11.958 --> 00:35:15.750 align:center
-तेरी पार्टी से तेरे एक्टर को उठा के ले गए…
-अब क्या होगा "आरामज़ादे" का?

00:35:15.833 --> 00:35:17.166 align:center
तुझे पता ही नहीं चला?

00:35:17.916 --> 00:35:19.416 align:center
मिठाई माँग रहा है।

00:35:21.208 --> 00:35:23.041 align:center
पार्टी के बाहर क्या होता है, ये मुझे नहीं पता।

00:35:23.583 --> 00:35:25.666 align:center
ओ, मेरे सौ करोड़ लगे हैं, ये तो पता है ना?

00:35:25.750 --> 00:35:26.958 align:center
उसकी फ़िक्र मत करो आप।

00:35:27.875 --> 00:35:28.750 align:center
मैं संभाल लूँगा।

00:35:28.833 --> 00:35:30.208 align:center
आया सँभालने वाला।

00:35:32.125 --> 00:35:33.875 align:center
सायरस होता तो…

00:35:34.458 --> 00:35:35.416 align:center
संभाल चुका होता।

00:35:37.125 --> 00:35:39.083 align:center
तू अपने बाप जैसा बिल्कुल नहीं है।

00:35:40.333 --> 00:35:43.250 align:center
छब्बीस साल पहले आपके चहेते सायरस के गायब होने पे…

00:35:43.875 --> 00:35:45.541 align:center
मैंने इस कंपनी को डूबने से बचाया था।

00:35:47.875 --> 00:35:49.041 align:center
सैलाब…

00:35:49.125 --> 00:35:50.125 align:center
मेरी पहेली पिक्चर।

00:35:51.958 --> 00:35:54.166 align:center
इसने इस कंपनी को
पहले से कहीं बड़ा बनाया।

00:35:54.958 --> 00:35:56.375 align:center
ज़्यादा उड़ मत।

00:35:56.458 --> 00:35:57.583 align:center
छब्बीस साल पहले…

00:35:58.208 --> 00:35:59.666 align:center
तेरे पास अजय तलवार था।

00:36:03.208 --> 00:36:04.083 align:center
तो, वो तो आज भी है।

00:36:05.291 --> 00:36:07.541 align:center
-मतलब?
-मतलब आपने मुझे 300 करोड़ दिए।

00:36:08.333 --> 00:36:10.791 align:center
पचास करोड़ आसमान सिंग पर,
"रिवॉल्वर" ब्लॉकबस्टर।

00:36:12.041 --> 00:36:14.666 align:center
एक सौ पचास करोड़ मैं अजय तलवार पर लगाऊँगा।

00:36:15.833 --> 00:36:16.708 align:center
"सैलाब 2।"

00:36:17.208 --> 00:36:18.958 align:center
ये "आरामज़ादे" की फ़िक्र मत करो आप।

00:36:20.083 --> 00:36:23.375 align:center
ये… अजय तलवार ने पिक्चर साइन कर दी?

00:36:23.458 --> 00:36:24.583 align:center
क्या, काका…

00:36:26.708 --> 00:36:27.708 align:center
इतना कम भरोसा?

00:36:28.833 --> 00:36:32.500 align:center
अ… वो अजय तलवार साथ में है तो और क्या चाहिए?

00:36:32.583 --> 00:36:33.541 align:center
मेरी मिठाई।

00:36:36.416 --> 00:36:38.250 align:center
उस चोदू को जल्दी साइन करना पड़ेगा।

00:36:39.166 --> 00:36:40.083 align:center
समझ गया, सर।

00:36:41.333 --> 00:36:42.291 align:center
पर कौन सा चोदू?

00:36:43.583 --> 00:36:44.958 align:center
धत् तेरी, जीजीबॉय।

00:36:48.208 --> 00:36:49.166 align:center
अजय तलवार।

00:36:50.000 --> 00:36:50.958 align:center
समझ गया, सर।

00:36:51.916 --> 00:36:53.250 align:center
ये घटिया शर्ट उतारो।

00:36:54.750 --> 00:36:55.625 align:center
यहाँ नहीं!

00:36:55.708 --> 00:36:56.541 align:center
चूतिए।

00:36:59.333 --> 00:37:00.625 align:center
हमने यही सब सिखाया तुझे?

00:37:00.708 --> 00:37:02.041 align:center
ऐसा बर्ताव करेगा लोगों के साथ?

00:37:02.125 --> 00:37:03.166 align:center
अच्छा, ठीक है, माँ, सॉरी।

00:37:03.250 --> 00:37:04.916 align:center
मुझे क्या सॉरी बोल रहा है,
उसको मिल के सॉरी बोल।

00:37:05.000 --> 00:37:06.875 align:center
यार, उसको पता था ये बात
कि मज़ाक कर रहा हूँ उसके साथ।

00:37:06.958 --> 00:37:07.875 align:center
इसलिए बुलाया राउंडटेबल पे।

00:37:07.958 --> 00:37:09.083 align:center
और करण जौहर?

00:37:09.166 --> 00:37:10.833 align:center
उनको हँसी आई थी तेरे मज़ाक पे?

00:37:10.916 --> 00:37:14.458 align:center
ऐसे बोतल तोड़के लोगों को धमकाना
मज़ाक करना नहीं होता है, आसमान।

00:37:14.541 --> 00:37:15.833 align:center
उधर क्या देख रहा है?

00:37:15.916 --> 00:37:18.250 align:center
मैंने दस साल काम किया है इस इंडस्ट्री में।

00:37:18.333 --> 00:37:20.708 align:center
जो इज़्ज़त देता है, उसी को इज़्ज़त मिलती है।

00:37:23.166 --> 00:37:24.291 align:center
रहने दो ना, भाभी।

00:37:24.875 --> 00:37:28.208 align:center
ये इज़्ज़त के चक्कर में
आप बैकग्राउंड डांसर बन के रह गईं।

00:37:28.791 --> 00:37:31.666 align:center
और मैं… बैकग्राउंड सिंगर भी नहीं बन पाया।

00:37:31.750 --> 00:37:33.750 align:center
-अवतार, तू इसमें मत घुस।
-क्यों नहीं घुसूँ, भाई?

00:37:34.250 --> 00:37:36.958 align:center
मैंने भी की थी बीस साल पहले इज़्ज़त।

00:37:37.041 --> 00:37:37.916 align:center
क्या हुआ?

00:37:38.000 --> 00:37:39.291 align:center
गाने चोरी हो गए।

00:37:39.375 --> 00:37:41.083 align:center
कैरियर खत्म, इज़्ज़त खत्म।

00:37:42.666 --> 00:37:44.333 align:center
वहीं के वहीं रह गए हम, भाभी।

00:37:44.416 --> 00:37:46.375 align:center
कुछ भी नहीं उखाड़ा हमने।

00:37:46.458 --> 00:37:48.125 align:center
और, आसमान, जो तू कर रहा है ना,

00:37:48.208 --> 00:37:50.041 align:center
बिल्कुल सही कर रहा है, बहनचोद।

00:37:51.333 --> 00:37:52.708 align:center
बड़ी हरामी इंडस्ट्री है ये।

00:37:52.791 --> 00:37:53.916 align:center
ये कैसी सलाह है, अवतार?

00:37:54.000 --> 00:37:56.041 align:center
सलाह नहीं है, भाभी। ये सच्चाई है।

00:37:56.125 --> 00:37:58.708 align:center
अच्छा, ये सच्चाई है?
मतलब लोगों को धमका के काम माँगो!

00:37:58.791 --> 00:37:59.958 align:center
-अरे, अवतार…
-लेकिन हाथ जोड़ के…

00:38:00.041 --> 00:38:01.583 align:center
और गिड़गिड़ा के भी तो
काम नहीं मिलता ना।

00:38:01.666 --> 00:38:03.166 align:center
नीता, लड़े जा रहे हो… यार, उसको…

00:38:03.250 --> 00:38:05.375 align:center
-तेरे को लेट हो रहा है ना? जैकेट पहन, चल।
-हाँ, हाँ।

00:38:05.458 --> 00:38:07.750 align:center
-कैसी मैनेजजर है तू। इसको लेट हो रहा है।
-हाँ, लेट हो रहा है।

00:38:07.833 --> 00:38:08.666 align:center
-हाँ, हाँ, हाँ।
-चलो, चलो।

00:38:08.750 --> 00:38:10.250 align:center
लेट हो रहा है, भाई…

00:38:10.333 --> 00:38:12.166 align:center
-उसका बड़ा दिन है। ऐसे मत करो।
-बाय, चाचू।

00:38:12.250 --> 00:38:13.500 align:center
बाय, बाय, बाय।

00:38:14.500 --> 00:38:17.416 align:center
बुरा मत मानो।
वो तो कुछ भी कह देगा। मेरी हीरोइन तू ही है।

00:38:17.500 --> 00:38:18.500 align:center
सच्ची।

00:38:21.625 --> 00:38:23.791 align:center
-शांत रहना, प्लीज़।
-हाँ।

00:38:23.875 --> 00:38:24.750 align:center
शुभकामनाएँ।

00:38:25.250 --> 00:38:27.083 align:center
-आपकी फ़्लाइट अच्छी हो। बाय।
-हम्म।

00:38:27.750 --> 00:38:28.583 align:center
बाय।

00:38:28.666 --> 00:38:31.458 align:center
भीगे होंठ तेरे

00:38:31.958 --> 00:38:35.375 align:center
प्या… सा दिल मेरा

00:38:35.458 --> 00:38:41.291 align:center
लगे अब निसार मुझे तन तेरा

00:38:41.791 --> 00:38:42.875 align:center
ओ, भाई!

00:38:43.958 --> 00:38:44.791 align:center
क्या हुआ तेरी गाड़ी को?

00:38:46.833 --> 00:38:47.791 align:center
अंदर बैठ, फिर बताता है।

00:38:54.208 --> 00:38:58.000 align:center
अबे, रणवीर सिंह की घड़ी बेचा
और पूरा गाड़ी मॉडिफ़ाई कराया। साला!

00:38:58.083 --> 00:38:59.541 align:center
-घड़ी बेच दी?
-ह-हाँ।

00:38:59.625 --> 00:39:01.916 align:center
घड़ी रणवीर सिंह की और फ़ोटो इमरान हाशमी का?

00:39:02.500 --> 00:39:04.166 align:center
-धोखेबाज़।
-ए, लड़की।

00:39:04.708 --> 00:39:06.458 align:center
अक्खा बॉलीवुड एक तरफ़,

00:39:07.166 --> 00:39:08.583 align:center
और इमरान हाशमी एक तरफ़। साला!

00:39:08.666 --> 00:39:09.583 align:center
प्यार है, यार।

00:39:09.666 --> 00:39:11.000 align:center
तुमसे प्यार है, भाई। प्यार है।

00:39:11.083 --> 00:39:12.291 align:center
प्यार है, भाई।

00:39:12.375 --> 00:39:13.208 align:center
दबाना मना है

00:39:13.291 --> 00:39:16.500 align:center
-अबे, ये बटन क्या… क्यों?
-ए! उसको टच नहीं करने का, बाबा।

00:39:17.041 --> 00:39:18.250 align:center
वो मेरा प्यार है।

00:39:19.208 --> 00:39:20.041 align:center
तू अपना ढूँढ।

00:39:31.666 --> 00:39:33.250 align:center
भैया, पंखा बंद कीजिए, प्लीज़।

00:39:34.208 --> 00:39:35.333 align:center
अरविंद?

00:39:35.416 --> 00:39:36.250 align:center
ओए, ओए, ओए।

00:39:37.625 --> 00:39:39.208 align:center
इसने तो अभी तलक एक भी फ़िल्म नहीं की है।

00:39:39.791 --> 00:39:40.833 align:center
ये कैसे बैठ रही है राउंडटेबल पे?

00:39:40.916 --> 00:39:42.583 align:center
-हम्म।
-पता है ना, किसकी बेटी है?

00:39:42.666 --> 00:39:44.041 align:center
सब को पता है, किसकी बेटी है।

00:39:45.208 --> 00:39:47.541 align:center
सिक्योरिटी, सिक्योरिटी!
अपनी जगह ले लो। मैडम आ रही हैं।

00:39:47.625 --> 00:39:48.458 align:center
सिनेमास्टर
न्यूकमर राउंडटेबल

00:39:48.541 --> 00:39:50.666 align:center
रुक जा ओए! दिखाई नहीं दे रहा मैडम जा रही हैं?

00:39:50.750 --> 00:39:52.666 align:center
अबे, ए, खजवे, जानता है कौन है?

00:39:52.750 --> 00:39:54.750 align:center
-भाई है मेरा, राउंडटेबल के लिए आया हुआ है।
-चल जा, भाई।

00:39:54.833 --> 00:39:56.541 align:center
-क्या, चल हट?
-ओए, छोड़ ना, यार।

00:39:57.541 --> 00:40:00.000 align:center
क्या चूतियागिरी है, भाई!
तू तीन फ़िल्में साइन करके बैठा है।

00:40:00.083 --> 00:40:01.416 align:center
श्श-श्श…

00:40:01.916 --> 00:40:02.833 align:center
क्या बातें चल रही हैं?

00:40:02.916 --> 00:40:04.541 align:center
कुछ नहीं, बच्ची।

00:40:04.625 --> 00:40:07.875 align:center
मैं इसको समझा रहा था
कि आज राउंडटेबल में ना इन सब की फाड़ देना।

00:40:07.958 --> 00:40:09.958 align:center
साले नकली स्टार्स।

00:40:10.041 --> 00:40:11.500 align:center
जब दर्शक आपको अपनाते हैं…

00:40:12.000 --> 00:40:15.625 align:center
ऐसा लगता है जैसे आप दूसरा परिवार हैं,
जो पहले परिवार जितना ही खास होता है।

00:40:15.708 --> 00:40:17.666 align:center
मुझे यहाँ आकर विनम्र महसूस हो रहा है, सर।

00:40:20.000 --> 00:40:21.000 align:center
मदर डेयरी

00:40:21.083 --> 00:40:24.500 align:center
सर, अली सर ने
मुझ में कुछ देखा और भगवान की कृपा से

00:40:24.583 --> 00:40:26.041 align:center
मैं आज आपके सामने दिख रहा हूँ।

00:40:26.125 --> 00:40:28.541 align:center
मतलब, मेरी किस्मत अच्छी है।
बस किस्मत अच्छी है।

00:40:29.125 --> 00:40:30.125 align:center
पता है, सूर्या…

00:40:30.208 --> 00:40:34.500 align:center
हम सब जानते हैं
कि इस सुंदर, सुशील स्वभाव के पीछे…

00:40:34.583 --> 00:40:36.583 align:center
हुनर की एक ज़बरदस्त सुनामी है।

00:40:36.666 --> 00:40:39.500 align:center
-ओह, सर। बस…
-ओह, हाँ।

00:40:41.916 --> 00:40:43.375 align:center
-आसमान…
-ओह!

00:40:43.458 --> 00:40:46.333 align:center
तुम्हारी इतनी बड़ी रिलीज़ हुई है,
फ़िल्म इतनी बड़ी हिट हुई है।

00:40:46.416 --> 00:40:48.500 align:center
हमें अपने बारे में बताओ।
तुम्हारी कहानी क्या है?

00:40:49.708 --> 00:40:51.375 align:center
कहानी सीधी सी है, सर। अ…

00:40:52.000 --> 00:40:54.125 align:center
दिल्ली से आया हूँ, एक्टिंग करने का शौक था।

00:40:54.750 --> 00:40:57.750 align:center
पापा ने पैसे इकट्ठे किए और फिर मम्मी ने उन्हें कोसा।

00:40:58.666 --> 00:41:01.000 align:center
और फिर उन्होंने मुझे यहाँ
अपने चाचा के साथ रहने के लिए भेजा।

00:41:01.083 --> 00:41:02.083 align:center
और बस,

00:41:02.166 --> 00:41:03.416 align:center
ऑडिशन रूम में समय बिताया।

00:41:03.916 --> 00:41:05.083 align:center
फिर, अचानक किस्मत चमकी।

00:41:05.750 --> 00:41:06.958 align:center
फ़्रेडी सर ने मुझे देखा।

00:41:07.708 --> 00:41:09.208 align:center
और बस, आप सभी के सामने हूँ।

00:41:09.291 --> 00:41:11.291 align:center
-कमाल है, यार।
-इज़्ज़त। इज़्ज़त।

00:41:11.375 --> 00:41:15.791 align:center
तो, अब बात करते हैं… बकुल जी से।

00:41:15.875 --> 00:41:18.250 align:center
पचपन की उम्र में,
इन्होंने अपना डेब्यू किया!

00:41:18.333 --> 00:41:19.791 align:center
सच में कमाल की बात है।

00:41:20.416 --> 00:41:22.458 align:center
-अब मेरा सवाल है…
-ओह, हो!

00:41:22.541 --> 00:41:23.750 align:center
हाँ, हाँ, बिल्कुल।

00:41:23.833 --> 00:41:24.708 align:center
करिश्मा…

00:41:25.625 --> 00:41:27.666 align:center
अगले साल तुम्हारा लॉन्च होने वाला है।

00:41:28.666 --> 00:41:33.041 align:center
आज तक के सबसे बड़े फ़िल्म सितारे की
बेटी होकर कैसा लगता है?

00:41:33.625 --> 00:41:35.791 align:center
तलवार परिवार की बेटी होना?

00:41:35.875 --> 00:41:39.000 align:center
इतनी बड़ी ताकत की बेटी होना?

00:41:39.625 --> 00:41:41.583 align:center
एक ऐसी ताकत जिसे अनदेखा नहीं किया जा सकता है।

00:41:42.541 --> 00:41:45.250 align:center
मतलब, तुम्हारे पास जो कुछ भी है
और जो कुछ दिया गया है,

00:41:46.291 --> 00:41:49.583 align:center
उन लोगों के बारे में क्या कहोगी
जो "एन" शब्द के बारे में बातें करते हैं?

00:41:49.666 --> 00:41:51.000 align:center
धूम्रपान मना है

00:41:54.250 --> 00:41:55.541 align:center
नेपोटिज़म!

00:42:14.666 --> 00:42:17.458 align:center
सर, आपका बहुत बड़ा प्रशंसक हूँ।
बहुत बड़ा प्रशंसक हूँ। मैं निर्देशक हूँ।

00:42:17.541 --> 00:42:18.958 align:center
मैं करिश्मा को बुलाता हूँ।

00:42:19.041 --> 00:42:20.208 align:center
उसकी ज़रूरत नहीं है।

00:42:20.291 --> 00:42:21.291 align:center
मैं बस देखने आया हूँ।

00:42:21.791 --> 00:42:23.250 align:center
संजीव…

00:42:23.333 --> 00:42:24.333 align:center
जो है, सो है।

00:42:24.916 --> 00:42:28.875 align:center
सच बोलूँ तो,
मुझे मेरे नाम के वजह से बहुत सारे मौके तो मिले हैं…

00:42:28.958 --> 00:42:31.958 align:center
-शुक्रिया, यार।
-पर, हाँ, इसका अपना नुकसान भी है।

00:42:32.541 --> 00:42:34.833 align:center
नुकसान… मतलब…

00:42:34.916 --> 00:42:37.666 align:center
अजय तलवार की बेटी होने का एक दबाव है।

00:42:37.750 --> 00:42:39.375 align:center
-हम्म…
-आप सोच भी नहीं सकते।

00:42:39.458 --> 00:42:41.333 align:center
और हमेशा लोगों की नज़रों में रहने का मतलब है…

00:42:41.416 --> 00:42:43.625 align:center
-मुझे हमेशा संभलकर चलना पड़ता है।
-हाँ।

00:42:43.708 --> 00:42:45.291 align:center
और पता है, कभी-कभी ऐसा लगता है…

00:42:45.916 --> 00:42:47.833 align:center
जैसे मुझे दुगनी मेहनत करनी पड़ती है,

00:42:47.916 --> 00:42:49.416 align:center
अपनी पहचान बनाए रखने के लिए।

00:42:51.541 --> 00:42:54.000 align:center
सरप्राइज़, सरप्राइज़। आसमान की अपनी राय है।

00:42:54.083 --> 00:42:56.291 align:center
-चलो, आसमान, बोलो!
-नहीं, सर, वो…

00:42:56.375 --> 00:42:58.875 align:center
-ऐसे ही, जाने दो।
-नेपोटिज़म के बारे में कुछ बोलना है?

00:42:58.958 --> 00:42:59.791 align:center
कहो, कहो।

00:43:01.000 --> 00:43:03.791 align:center
अ… नहीं, सर,
मुझे यकीन है कि करिश्मा मेहनत करती होगी।

00:43:04.708 --> 00:43:05.791 align:center
पर बात ये है कि अगर…

00:43:06.416 --> 00:43:08.083 align:center
करिश्मा दो साल भी काम ना करे ना,

00:43:08.166 --> 00:43:10.166 align:center
तब भी वो अपनी मर्सिडीज़ में बैठ के अपने वो…

00:43:10.666 --> 00:43:12.000 align:center
बड़े घर में वापस जा सकती है।

00:43:12.083 --> 00:43:13.708 align:center
और माफ़ करना, मुझे गलत मत समझना।

00:43:13.791 --> 00:43:15.666 align:center
-सब का अपना अपना होता है ना?
-हाँ।

00:43:15.750 --> 00:43:18.791 align:center
मेरा पॉइंट सिर्फ़ इतना है, सर,
कि अगर मैं दो महीने भी काम ना करूँ,

00:43:18.875 --> 00:43:20.875 align:center
तो… तो वापस दिल्ली जाना पड़ेगा।

00:43:20.958 --> 00:43:22.625 align:center
-वो भी ट्रेन से।
-ट्रेन से…

00:43:22.708 --> 00:43:24.000 align:center
हाँ, सर।

00:43:24.083 --> 00:43:25.250 align:center
और इसने ठीक कहा, सर।

00:43:25.333 --> 00:43:26.375 align:center
इसके पास खोने के लिए ज़्यादा है।

00:43:26.458 --> 00:43:29.000 align:center
क्योंकि हम में से कुछ के पास कुछ नहीं होता, सर…

00:43:29.833 --> 00:43:30.708 align:center
खोने के लिए।

00:43:30.791 --> 00:43:31.666 align:center
साला, हाँ!

00:43:33.166 --> 00:43:34.500 align:center
अब आप ही बताइए,

00:43:34.583 --> 00:43:35.583 align:center
किस को कितना काम करना है?

00:43:37.083 --> 00:43:39.041 align:center
तुम नहीं जानते, आसमान, मैं कितना काम करती हूँ,

00:43:40.250 --> 00:43:41.416 align:center
और क्या झेलना पड़ता है।

00:43:42.208 --> 00:43:44.125 align:center
जैसे मैं नहीं जानती
कि तुमने क्या-क्या किया होगा

00:43:44.208 --> 00:43:45.333 align:center
यहाँ तक पहुँचने के लिए।

00:43:46.333 --> 00:43:48.541 align:center
और तुम ही ने कहा ना,
सब का अपना-अपना होता है?

00:43:48.625 --> 00:43:49.625 align:center
सुनो, वो…

00:43:49.708 --> 00:43:52.291 align:center
किसी की परछाई में जीना
अपने आप में जद्दोजहद है।

00:43:52.833 --> 00:43:54.708 align:center
इसलिए मुझे नहीं लगता
कि राय बनाना सही है।

00:43:54.791 --> 00:43:56.833 align:center
हाँ, इतनी राय बनाना गलत है।

00:43:56.916 --> 00:43:58.291 align:center
अरे, राय थोड़ी ना बना रहा हूँ।

00:43:59.041 --> 00:44:01.416 align:center
तुमने ही तो कहा
कि तुम पापा की परछाई में पली-बढ़ी हो।

00:44:02.083 --> 00:44:04.125 align:center
तो मैं सिर्फ़ इतना कह रहा हूँ
कि पापा की परछाई से निकलो।

00:44:04.958 --> 00:44:06.208 align:center
मालूम पड़ेगा कितनी धूप है बाहर।

00:44:12.666 --> 00:44:14.083 align:center
इसी तीखी बात पर…

00:44:14.583 --> 00:44:15.583 align:center
एक ब्रेक हो जाए?

00:44:16.875 --> 00:44:19.583 align:center
हाँ? कमाल का है, यार,
कमाल का है। कमाल का है।

00:44:19.666 --> 00:44:20.625 align:center
मुझे पेशाब करना है।

00:44:22.208 --> 00:44:23.041 align:center
अजय सर?

00:44:23.833 --> 00:44:25.208 align:center
कितना अच्छा सरप्राइज़ है!

00:44:25.291 --> 00:44:28.000 align:center
अ… माफ़ कीजिए, मुझे… आपके आने की उम्मीद नहीं थी।

00:44:30.750 --> 00:44:31.583 align:center
पता है।

00:44:40.708 --> 00:44:42.000 align:center
मुझे पेशाब करना है।

00:44:44.083 --> 00:44:47.250 align:center
करिश्मा, तुमने उस कमीने की बातें क्यों सुनीं?

00:44:48.375 --> 00:44:50.500 align:center
वो कमीना होगा,
पर मुझे उसकी हद तक नहीं गिरना है।

00:44:54.125 --> 00:44:55.458 align:center
मैडम, आपकी कॉफ़ी।

00:44:55.541 --> 00:44:57.583 align:center
-भैया, चीनी और चम्मच भी ले आओ।
-जी, जी।

00:44:57.666 --> 00:45:00.541 align:center
अह… भैया, चीनी ले आइए, चम्मच रहने दीजिए। हम्म?

00:45:01.958 --> 00:45:03.083 align:center
मुझे चम्मच चाहिए।

00:45:03.958 --> 00:45:05.000 align:center
क्यों?

00:45:05.083 --> 00:45:05.916 align:center
है ना तेरे पास।

00:45:08.083 --> 00:45:09.041 align:center
चाँदी का चम्मच।

00:45:10.083 --> 00:45:10.958 align:center
कर ले इस्तेमाल।

00:45:16.833 --> 00:45:17.833 align:center
माँ चोद दी।

00:45:17.916 --> 00:45:19.916 align:center
और हम लौट आए हैं। आसमान।

00:45:20.958 --> 00:45:25.083 align:center
मुझे लगता है,
तुम्हें उल्टी चीज़ें बोलने में बहुत मज़ा आता होगा ना?

00:45:25.166 --> 00:45:27.083 align:center
जब देखो तमाशा खड़ा करते हो।

00:45:27.833 --> 00:45:29.166 align:center
अरे, सर, एक्टर हूँ।

00:45:29.250 --> 00:45:31.000 align:center
तमाशा खड़ा करना तो काम है मेरा।

00:45:31.083 --> 00:45:33.166 align:center
मुझे लगा एक्टिंग काम है आपका।

00:45:33.875 --> 00:45:37.875 align:center
मुझे लगता है कि आसमान को
स्टारडम और विवाद में फ़र्क नहीं पता।

00:45:37.958 --> 00:45:39.500 align:center
क्या ये सही है, आसमान?

00:45:40.000 --> 00:45:42.125 align:center
स्टारडम के लिए कुछ भी करोगे?

00:45:42.208 --> 00:45:43.583 align:center
बिल्कुल नहीं, सर।

00:45:43.666 --> 00:45:45.583 align:center
तो, तुम्हें स्टार नहीं बनना?

00:45:47.500 --> 00:45:48.583 align:center
सितारे तो बहुत हैं, सर।

00:45:52.375 --> 00:45:53.416 align:center
लेकिन आसमान सिर्फ़ एक।

00:46:04.083 --> 00:46:07.458 align:center
नहीं। नहीं, बाप। कसम से, यार,
क्या डायलॉगबाजी किया रे तू।

00:46:07.958 --> 00:46:08.875 align:center
माँ ही चोद दी!

00:46:09.875 --> 00:46:11.500 align:center
डायलॉगबाज़ी नहीं, बदतमीज़ी थी।

00:46:11.583 --> 00:46:13.250 align:center
-दफ़ा हो।
-तू दफ़ा हो।

00:46:14.666 --> 00:46:17.791 align:center
दो दिन हुए हैं इंडस्ट्री में आके
और तू अजय तलवार की बेटी के साथ पंगे ले रहा है?

00:46:17.875 --> 00:46:20.583 align:center
नहीं, तू हीरो गिरी कर, पर फ़िल्मों में।

00:46:20.666 --> 00:46:22.041 align:center
माफ़ करना।

00:46:22.125 --> 00:46:23.416 align:center
-अपना भाई स्टार है।
-ए…

00:46:24.833 --> 00:46:25.708 align:center
सितारा तो बहुत हैं…

00:46:25.791 --> 00:46:26.791 align:center
चाँटा लगा दूँगी।

00:46:26.875 --> 00:46:27.833 align:center
-लेकिन आसमान…
-आसमान…

00:46:27.916 --> 00:46:29.291 align:center
कसम से, चाँटा लगा दूँगी।

00:46:30.083 --> 00:46:30.916 align:center
…सिर्फ़ एक।

00:46:34.416 --> 00:46:36.041 align:center
हँस लो, हँस लो। प्लीज़ हँस लो।

00:46:36.541 --> 00:46:39.291 align:center
पर ये मत भूलना कि इस हाल में
कोई तुम्हारे साथ काम नहीं करेगा,

00:46:39.375 --> 00:46:41.791 align:center
क्योंकि तुम बदतमीज़, मगरूर और अहंकारी हो।

00:46:41.875 --> 00:46:43.625 align:center
-अहंकारी।
-और एक बात कहूँ?

00:46:46.041 --> 00:46:47.000 align:center
करण जौहर का फ़ोन है।

00:46:50.083 --> 00:46:53.833 align:center
-हैलो?
-सान्या, सान्या, मैंने अभी-अभी राउंडटेबल देखा।

00:46:54.333 --> 00:46:56.625 align:center
तुम्हारा बंदा बदतमीज़, मगरूर और अहंकारी है।

00:46:57.708 --> 00:46:59.541 align:center
पर, मुझे अच्छा लगा।

00:47:00.291 --> 00:47:01.875 align:center
मुझे अच्छा लगा।

00:47:02.500 --> 00:47:04.958 align:center
कल उसे लेकर धर्मा आ जाना, उसे साइन करना
चाहता हूँ, एक महीने में शुरू करेंगे।

00:47:05.041 --> 00:47:06.291 align:center
बधाई हो।

00:47:06.875 --> 00:47:08.125 align:center
अ… ठीक है। शुक्रिया।

00:47:09.041 --> 00:47:09.875 align:center
-क्या?
-क्या?

00:47:09.958 --> 00:47:10.791 align:center
क्या?

00:47:10.875 --> 00:47:13.708 align:center
-अहंकारी। अहंकारी! ये अहंकारी है!
-हाँ!

00:47:13.791 --> 00:47:14.958 align:center
-अहंकारी!
-धर्मा फ़िल्म!

00:47:15.041 --> 00:47:17.833 align:center
-कैसे?
-ओ, भई, शराब ले आ चार!

00:47:17.916 --> 00:47:19.416 align:center
और दो सेक्स ऑन द बीच!

00:47:19.500 --> 00:47:21.375 align:center
चीयर्स!

00:47:22.541 --> 00:47:24.250 align:center
अच्छा, भई, सॉरी, सॉरी, सॉरी।

00:47:24.833 --> 00:47:27.375 align:center
भई, पता है, आज तेरी रात है।

00:47:28.041 --> 00:47:31.750 align:center
पर क्या है कि मैं तेरे को
देख के ना बहुत प्रेरित हो गया हूँ।

00:47:31.833 --> 00:47:33.208 align:center
शुक्रिया।

00:47:34.000 --> 00:47:37.375 align:center
ओ, भई, अब टाइम आ गया है…
मेरे कमबैक का।

00:47:38.375 --> 00:47:39.541 align:center
हाँ! हाँ!

00:47:40.541 --> 00:47:42.458 align:center
और तू क्या बोल रही थी?

00:47:42.541 --> 00:47:48.750 align:center
-कोई काम नहीं करेगा… इस हाल में।
-इस हाल में।

00:47:48.833 --> 00:47:51.958 align:center
अरे, सुन, बड़ी हरामी इंडस्ट्री है ये।

00:47:52.458 --> 00:47:54.458 align:center
और हरामीपन से ही चलना पड़ता है।

00:47:54.541 --> 00:47:58.250 align:center
इसको देख। एक नहीं, दो नहीं…

00:47:58.333 --> 00:48:00.875 align:center
चार-चार फ़िल्में हैं इसके पास।

00:48:00.958 --> 00:48:02.708 align:center
-हँ!
-चार-चार… चार-चार…

00:48:03.916 --> 00:48:04.791 align:center
चार फ़िल्में?

00:48:04.875 --> 00:48:07.500 align:center
-अरे, तू बहरी है, चार-चार!
-चार… चार नहीं है, चाचा!

00:48:07.583 --> 00:48:09.208 align:center
-अरे, सुन लिया उसने।
-आसमान!

00:48:10.000 --> 00:48:12.666 align:center
कह दो कि तुमने फ़्रेडी का
नामुराद कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है।

00:48:12.750 --> 00:48:14.291 align:center
डियावोल
लक्सरी कलेक्टिव

00:48:14.375 --> 00:48:15.833 align:center
सुन… वो छोड़…

00:48:17.208 --> 00:48:18.458 align:center
फ़्रेडी

00:48:21.708 --> 00:48:23.750 align:center
-संभलकर!
-बात करो!

00:48:25.625 --> 00:48:26.666 align:center
हैलो, सर?

00:48:26.750 --> 00:48:28.791 align:center
हैपी बर्थडे टू…

00:48:29.875 --> 00:48:31.250 align:center
आसमान, मेरे बच्चे।

00:48:31.333 --> 00:48:32.583 align:center
सितारों की ज़िंदगी कैसी चल रही है?

00:48:32.666 --> 00:48:34.125 align:center
बस चल रहा है, सर। बढ़िया, सर।

00:48:34.625 --> 00:48:36.458 align:center
रिहर्सल की गई तमीज़।

00:48:36.541 --> 00:48:37.458 align:center
मुझे अच्छी लगी।

00:48:38.000 --> 00:48:39.791 align:center
अ… सर, वो…

00:48:40.291 --> 00:48:42.333 align:center
-आपसे मिल कर कुछ बात करनी थी मुझे।
-बढ़िया।

00:48:42.416 --> 00:48:43.250 align:center
मुझे भी।

00:48:43.333 --> 00:48:44.708 align:center
मेरे पास कमाल की खबर है।

00:48:45.291 --> 00:48:46.750 align:center
वास्तव अब जेल में है,

00:48:46.833 --> 00:48:49.916 align:center
और "आरामज़ादे 5" अब तुम्हारी है।
बधाई हो, आसमान।

00:48:50.000 --> 00:48:52.250 align:center
-"आरामज़ादे" का सितारा तुम हो।
-नहीं।

00:48:52.333 --> 00:48:54.625 align:center
हैलो? लगता है खुशी से बोलती बंद हो गई।

00:48:54.708 --> 00:48:56.125 align:center
कैसे?

00:48:56.208 --> 00:48:57.625 align:center
-खैर…
-मना करो!

00:48:57.708 --> 00:48:59.166 align:center
जल्द ही टेबल रीड शुरू करेंगे।

00:49:01.125 --> 00:49:02.000 align:center
जीजीबॉय तुमसे बात करेगा।

00:49:03.458 --> 00:49:04.916 align:center
अच्छा… अच्छा, सर…

00:49:05.500 --> 00:49:06.333 align:center
शुक्रिया…

00:49:07.416 --> 00:49:08.458 align:center
और, आसमान…

00:49:08.541 --> 00:49:09.375 align:center
एक और बात।

00:49:09.458 --> 00:49:10.416 align:center
जी, सर।

00:49:10.500 --> 00:49:12.250 align:center
वास्तव जैसी गलती मत करना।

00:49:12.750 --> 00:49:13.583 align:center
और…

00:49:16.208 --> 00:49:17.041 align:center
ड्रग्स को ना कहना।

